Home Religion केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पीएम के संसदीय क्षेत्र में की सफाई,...

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पीएम के संसदीय क्षेत्र में की सफाई, हटाया गोबर

महिला उनके पास आईं और उन्हें बताया कि उसके आवास के सामने वाले मैदान में उनकी सुपुत्री का विवाह होना है। कुछ गौपालकों द्वारा उस मैदान में गोबर का ढेर लगाया गया है, अच्छा होता कि विवाह के पूर्व वह हट जाता। भाजपा नेत्री ने फावड़ा और बेलचा उठाया और गोबर साफ करने चल पड़ीं। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी हाथ बंटाया।

313
0

वाराणसी। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार सुबह काशी में स्वच्छता अभियान से कदमताल किया। उन्होंने सिकरौल वार्ड के भीमनगर में एक महिला की शिकायत पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महीनों से जमा गोबर साफ कर दिया।

दरअसल, भीमनगर में केंद्रीय मंत्री ने बहुत देर तक बस्ती और उसके लगायत क्षेत्रों की गलियों में घूम-घूम कर ऐसा क्षेत्र तलाशना चाहा, जहां स्वच्छता अभियान चलाया जा सके लेकिन उन्हें प्रत्येक स्थान पर स्वच्छता दिखाई दी। उन्होंने इसके लिए नगर निगम की सराहना भी की।.

इसी दौरान एक महिला उनके पास आईं और उन्हें बताया कि उसके आवास के सामने वाले मैदान में उनकी सुपुत्री का विवाह होना है। कुछ गौपालकों द्वारा उस मैदान में गोबर का ढेर लगाया गया है, अच्छा होता कि विवाह के पूर्व वह हट जाता। भाजपा नेत्री ने फावड़ा और बेलचा उठाया और गोबर साफ करने चल पड़ीं। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी हाथ बंटाया।

उन्होंने वहां उपस्थित अन्य लोगों से भी वार्ता कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया। उनके साथ कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महानगर महामंत्री द्वय जगदीश त्रिपाठी व नवीन कपूर, मंत्री मधुप सिंह, क्षेत्रीय पार्षद दिनेश यादव, मदन दूबे, संदीप त्रिपाठी, संदीप रघुवंशी आदि थे। इससे पहले केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को टीचर बनीं। उन्होंने काशी विद्यापीठ विकास खंड के अलाउद्दीनपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हें-मुन्नों को पढ़ाया और उन्हें संस्कार सिखाए।स्मृति से पढ़कर बच्चे भी काफी खुश हुए।

केंद्रीय मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत भी जानी। उनके साथ विभागीय राज्यमंत्री डॉ. मुंजपरा महेंद्र भाई, जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह आदि रहे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने पंडितपुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी समेत अन्य अधिकारी साथ रहे।

 

Previous articleवियतनाम और भारत ने आपसी रसद समर्थन को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
Next articleस्वतंत्रता सेनानी, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया गया नमन और दी गई श्रद्धांजलि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here