Home Religion नोडल अधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने दो अस्थाई गौ आश्रय स्थलों...

नोडल अधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने दो अस्थाई गौ आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण

365
0

जनपद भ्रमण पर आए मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोडल अधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने दो अस्थाई गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। पशुपालन विभाग के अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।

नोडल अधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरबी सिंह के साथ अस्थाई गौ आश्रय स्थल हथौड़िया पहुंचकर गोवंश के लिए की जाने वाली चारा व्यवस्था देखी। गौशाला में 59 गोवंश व 1 माह में दो बच्चे संरक्षित पाए गए। प्रकाश व्यवस्था देखी। भूसा गोदाम की चेंकिग की, जिसमें 40 क्विंटल भूसा पाया, जिसके बाद बसुलिया स्थित अस्थाई गौ आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। वहां पर 32 गोवंश पशु संरक्षित पाए गए, पीने के लिए पानी, नाद व पशुओं की टैंगिग व्यवस्था देखी। साथ ही उन्होंने ठंड से बचाव से गौवंशों को बचाव को लेकर रोजाना अलाव व्यवस्था के लिए भी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी युगुल किशोर सांगुड़ी, जमुका के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आदित्य गोयल, सहायक विकास अधिकारी ब्लाक भावलखेड़ा आदि कार्मिक मौजूद रहे।

Previous articleव्हीलचेयर पर बैठी ‘गीताबाई’ ने मांगी ‘गौ-सेवा’ की अंतिम इच्छा
Next article70 करोड़ से भी ज्यादा ईटों से तैयार किया गया है राष्ट्रपति भवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here