Home Blog Page 84

गाय पालने वाले को ही मिले चुनाव लड़ने का अधिकार

0

MP News: गाय को लेकर देशभर में बहस छिड़ी रहती है, गौ पालन के मुद्दे पर सियासत भी जमकर होती है. इस बीच मध्य प्रदेश में पूर्व मंत्री और बीजेपी के एक विधायक ने गौ पालन को लेकर नई डिमांड की है. उनका कहना है कि जो लोग गाय पालते हैं, उन्हें ही चुनाव लड़ने का अधिकार मिलना चाहिए. जिसके बाद से ही विधायक के इस बयान की चर्चा तेजी से सियासी गलियारों में हो रही है. जबकि उन्होंने हर पंचायत में गौशाला खोलने की मांग भी की है.

दरअसल, मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री हरदीप सिंह डंग ने गौपालन को लेकर यह डिमांड की है. दरअसल, आगर मालवा जिले के सालरिया स्थित कामधेनु गौ अभयारण में चल रही एकवर्षीय गौ कथा में हरदीप सिंह डंग पहुंचे हुए थे, जहां उन्होंने कहा ‘नेता खाली भाषण दे रहे है कि गौमाता के लिए वो यह करते हैं वो करते हैं, लेकिन ऐसा दिखता नहीं है. लेकिन मेरा मानना है कि भारत में ऐसा कानून बनना चाहिए कि कोई भी पंच सरपंच विधायक सांसद कोई सा भी चुनाव लड़े, जो गौ माता पाले उसे ही चुनाव लड़ने का अधिकार हो, जो गौ पालन नहीं करता है उसका फार्म रिजेक्ट कर देना चाहिए. खाली बोलने से काम नहीं चलेगा.’

गौ माता के इस Video को देख लोगों ने कही ये बात

0

हमारे देश में गाय को पूजा जाता है। उसे एक मां का दर्जा दिया जाता है। कई लोगों के घरों में गाय पाली जाती हैं। गाय हमारी तमाम जरूरतों को पूरा करती है। दूध-दही से लेकर गाय का गोबर भी हमारे काम में आता है। गाय का दूध मनुष्यों के लिए पोषण का प्राथमिक स्रोत है। वहीं, इसके गोबर का उपयोग प्राकृतिक उर्वरक के रूप में किया जाता है। हिंदू धर्म में गायों को धन और समृद्धि की देवी, मां लक्ष्मी का अवतार भी माना गया है। कहते हैं कि एक गाय के अंदर कई देवी-देवताओं का वास होता है। गाय एक मां की तरह ही हमारे पूरे परिवार का भरण-पोषण करती है। इन सभी लिखी गई बातों को आप इस वीडियो को देखने के बाद अच्छी तरह से समझ जाएंगे कि आखिर गाय को मां क्यों कहते हैं।

परिवार को खुशियों से भर देती है गाय

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला गाय का दूध निकाल रही है। गाय चुपचाप बिल्कुल शांत खड़ी है। एक बच्चा है जो गाय के गले लगा हुआ है और उसकी गर्दन को पकड़कर उस पर लटक रहा है। इसके बावजूद भी गाय बिल्कुल शांत होकर खड़ी है। वीडियो देख ऐसा लग रहा है जैसे कोई बच्चा अपनी मां की गोद में खेल रहा हो। शायद गायों में भी हमारी मां की तरह ममता का भाव कूट-कूटकर भरा हो। वीडियो से आप यह भी समझ सकते हैं कि एक गाय कैसे पूरे परिवार को खुशियों से भर देती है।

“मां तो आखिर मां ही होती है”

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब डेढ़ लाख लोगों ने देखा और 5 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन भी दिया है। जहां एक यूजर ने लिखा – गाय अगर हमारे घर से चली जाती है तो हमें बहुत दुख होता है। ये एक ऐसी जानवर है जिसके लिए हमें अन्य जानवरों से कहीं ज्यादा दुख होता है। दूसरे ने लिखा – बचपन में मैं भी अपनी गाय के साथ ऐसे ही खेला करता था।

 

मुंबई से 15 दिवसीय अनोखी ट्रेन यात्रा “जागृति यात्रा 2024” की शुरुआत

0

भारत की सबसे बड़ी उद्यमी ट्रेन यात्रा युवा लीडरों को प्रेरित करेगी और दुनिया को ‘मध्य भारत’ दिखाएगी

मुंबई। जागृति यात्रा 2024 देश भर से चुने गए 500 युवा परिवर्तनकर्ताओं के साथ 15 दिन की एक अतुलनीय यात्रा पर निकलने के लिए तैयार है। 16 नवंबर से शुरु हुई यह यात्रा भारत भर में ट्रेन द्वारा 15 दिन में 8,000 किलोमीटर का अभियान पूरा करेगी। नरीमन प्वाइंट मुंबई, यशवंत राव चव्हाण ऑडिटोरियम में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जागृति यात्रा के सीईओ आशुतोष कुमार और सीओओ चिन्मय द्वारा यह जानकारी साझा की गई।

जागृति यात्रा 2024 के बारे में जानकारी देते हुए आशुतोष कुमार ने कहा कि 15 दिनों की यह अनूठी ट्रेन यात्रा युवा लीडरों को भारत के टियर 2 और टियर 3 शहरों में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन के लिए प्रेरित और सशक्त बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मुंबई से शुरू हुई इस साल की यात्रा 500 युवा प्रतिभागियों को 12 शहरों से होते हुए 8,000 किलोमीटर की यात्रा पर ले जाएगी। इनमें से 50% से अधिक सफल उद्यमी हैं, जो बाकी लोगों के लिए संभावित रोल मॉडल हैं।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम मीडिया को भारत के कुछ सबसे प्रभावशाली उद्यमियों और देश के कोने-कोने से बदलाव लाने वालों से मिलने और बातचीत करने का मौका देगा। अपनी तरह के सबसे बड़े आंदोलन के रूप में, यह यात्रा उद्यमिता के लिए एक जीवंत इनक्यूबेटर के रूप में कार्य करती है, जो भारत की कुछ सबसे बड़ी चुनौतियों के लिए वास्तविक दुनिया के समाधान खोजने के लिए विभिन्न पृष्ठभूमि के युवाओं को सशक्त बनाती है।

आशुतोष कुमार ने कहा कि जागृति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित यह वार्षिक यात्रा एक मोबाइल इनक्यूबेटर के रूप में कार्य करती है, जो प्रतिभागियों को मध्य भारत के हृदय स्थल से होकर ले जाती है, जहां नवाचार की सबसे आकर्षक कहानियां प्रतीक्षा कर रही हैं।

अपने 17वें वर्ष में, एसबीआई द्वारा समर्थित जागृति यात्रा विविध पृष्ठभूमि से जोशीले युवा उद्यमियों को एक साथ लाती है, जो उन्हें भारत के टियर 2 और टियर 3 शहरों की वास्तविकताओं को समझने और हल करने के लिए सशक्त बनाती है। अहमदाबाद, दिल्ली और चेन्नई सहित 12 गतिशील स्टॉप के दौरान, ‘यात्री’ के रूप में प्रतिभागी जमीनी स्तर के शोधकर्ताओं और सामाजिक उद्यमियों से मिलेंगे, जो पहले से ही भारत के भविष्य को फिर से परिभाषित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश के शीर्ष मीडिया आउटलेट्स के लिए परिवर्तन की प्रभावशाली कहानियों को हासिल करने के लिए एक दुर्लभ मंच प्रदान करेगी, क्योंकि युवा लीडर स्थानीय नायकों से जुड़ते हैं और भारत की सरलता की अनकही कहानियों का पता लगाते हैं।

मीडिया के लिए मुख्य आकर्षण ऐसी कहानियां होंगी, जिन्हें आप मिस नहीं करना चाहेंगे। मीडियाकर्मियों के पास उन उद्यमियों से सीधे जुड़ने का एक अनूठा मौका है, जो स्वास्थ्य सेवा, टिकाऊ खेती और शिक्षा के क्षेत्र में नई ज़मीन तैयार कर रहे है। ऐसे दूरदर्शी उद्यमशीलता की भावना का उदाहरण देते हैं, जिन्हें अक्सर मुख्यधारा की कहानियों से बाहर रखा जाता है।

भारत के उभरते नेताओं पर स्पॉटलाइट प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए, 21-27 वर्ष की आयु के प्रतिभागी सामाजिक परिवर्तन के लिए जुनून और भारत के भविष्य को आकार देने की प्रतिबद्धता से प्रेरित हैं। 28 से अधिक उम्र के सलाहकारों द्वारा समर्थित, वह अंतर पीढ़ी की अंतर्दृष्टि प्राप्त करते हैं और नेतृत्व कौशल विकसित करते हैं।
जागृति यात्रा को कवर करके, रिपोर्टर उन युवा भारतीयों की आवाज़ और कहानियों को सामने ला पाएंगे, जो मध्य भारत की भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं, और आकांक्षा को कार्रवाई में बदलते हैं।
आशुतोष ने कहा कि जागृति यात्रा 2024, मीडिया के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है, ताकि भारत के जीवंत उद्यमशीलता कोर को प्रकट करने वाली कहानियों को कैप्चर किया जा सके।

जागृति यात्रा के बारे में बता दें कि यह जागृति सेवा संस्थान की एक प्रमुख पहल है, जो युवा भारतीयों को अनुभवात्मक शिक्षा, उद्यमशीलता और सतत परिवर्तन के माध्यम से सामाजिक रूप से जागरूक नेता बनने के लिए सशक्त बनाती है। 2008 में स्थापित, इस गैर-लाभकारी संस्था ने पूरे भारत में सामाजिक रूप से जागरूक नेतृत्व की लहर को उत्प्रेरित किया है, जो वैश्विक प्रासंगिकता वाले स्थानीय समाधानों को प्रेरित कर रहे हैं।

फडणवीस ने कहा था-मैं सीएम रेस में नहीं

0

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 20 नवंबर को होगी। अब मतदान में बहुत कम दिन ही बचे हैं और सियासत चरम पर है। वोटिंग से ठीक दो दिन पहले सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो सीएम पद की रेस में कहीं नहीं हैं। न्यूज एजेंसी आजतक से बातचीत में शिंदे ने कहा कि ये भी तय है कि सीएम महायुति का ही होगा लेकिन मैं किसी रेस में नहीं। बता दें कि इससे ठीक एक दिन पहले ही महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में भी यही बात कही थी। तो अब महायुति की सरकार बनी तो सीएम कौन होगा, इसपर अभी से सस्पेंस शुरू हो गया है।

फडणवीस ने कहा था-मैं सीएम रेस में नहीं

फडणवीस ने 16 नवंबर को एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा था कि एनसीपी (SP) चीफ शरद पवार परिवार और पार्टी तोड़ने में महारथी हैं। एनसीपी और शिवसेना अपनी अति महत्वाकांक्षाओं के कारण टूटीं।क्योंकि उद्धव सीएम बनना चाहते थे, इसलिए उन्होंने हमसे नाता तोड़ लिया। मुख्यमंत्री बनने के बाद वे आदित्य ठाकरे को आगे लाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने एकनाथ शिंदे को सफोकेट करने की कोशिश की।उद्धव ठाकरे के लिए भाजपा के दरवाजे बंद हो चुके हैं। महाराष्ट्र में पार्टी भविष्य में भी कभी उनके साथ नहीं जाएगी। शिंदे को सीएम बनाने की जानकारी मुझे पहले से थी। मैं मुख्यमंत्री या अध्यक्ष किसी भी रेस में नहीं हूं।

 शिंदे ने पीएम मोदी के नारे का किया समर्थन

सीएम शिंदे ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा और कहा कि कांग्रे की नीति फूट डालो राज करो की है। राहुल गांधी, बाला साहेब ठाकरे को हिंदू हृदय सम्राट कब कहेंगे? बालासाहेब ठाकरे खुद कहते थे कि मैं अपनी पार्टी को कभी भी कांग्रेस की पार्टी नहीं बनने दूंगा, लेकिन उद्धव ठाकरे खुद के स्वार्थ और मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस के साथ चले गए। शिंदे ने इसके साथ ही पीएम मोदी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारे का भी समर्थन किया।

क्यों अमरीका में शरण मांग रहे हैं लाखों भारतीय*

0
(भूपेन्द्र गुप्ता-विभूति फीचर्स)
एक समय था जब ब्रिगेडियर उस्मान को बंटवारे के समय पाकिस्तान का सेनाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया गया था लेकिन उन्होंने यह कहकर इनकार कर दिया था कि भारत मेरा देश है इस धरती में मेरे बुजुर्ग दफन हैं। उन्होंने पाकिस्तान का सेनाध्यक्ष बनने की बजाय भारत का ब्रिगेडियर बने रहना स्वीकार किया और अपना नौसेरा बचाने के लिये शहीद हो गये। वह तो अनिश्चितता का समय था,जान-माल का खतरा था किंतु आज तो निश्चिंतता का समय है। संवैधानिक और नियामक संस्थायें देश को आजादी के प्रति सजग कर रहीं हैं ऐसे दौर में कुछ खबरें हैरान भी करतीं हैं और चिंतित भी।
संसद में एक प्रश्न के उत्तर में बताया गया है कि पिछले 10 सालों में लगभग 15 लाख भारतीय नागरिकों ने देश की नागरिकता त्याग दी है । इससे भी जो ज्यादा चिंताजनक आंकड़ा है वह यह कि अमेरिका में शरण मांगने वाले भारतीयों की संख्या में 855 प्रतिशत  की वृद्धि हुई है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में शरण मांगने वाले दो तरह से शरण के लिए आवेदन करते हैं एक तो वह जिन्हें एफर्मेटिव कहा जाता है और दूसरा वे जिन्हें डिफेंसिव कहा जाता है। डिफेंसिव यानि वे जो सुरक्षा की दृष्टि से  अमेरिका में शरण की गुहार लगाते हैं । अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट की  इमीग्रेंट एनुअल फ्लो रिपोर्ट बताती है कि 2023 में अमेरिका में शरण चाहने वाले आवेदकों में 41हजार 330 भारतीय शामिल थे जो कि 2022 की तुलना में 855 फ़ीसदी ज़्यादा हैं और भी आश्चर्यजनक बात यह है कि इसमें से आधे आवेदक गुजरात राज्य के हैं। जहां 2014 के बाद समृद्धि का विस्फोट हुआ है। समझना जरूरी है कि  उन भारतीयों ने क्यों कर सुरक्षा एसाईलम के लिये आवेदन किया है? वर्ष 2022 में शरणार्थी के रूप में आवेदन करने वाले 14 हजार 570 भारतीयों में से 9200 ने डिफेंसिव एसाईलम यानि सुरक्षा शरण का आवेदन किया है।
 भारत की अर्थव्यवस्था के उछालें भरने के दावे ,आम नागरिक के लिये सुरक्षा  की गारंटी और बेहतर अवसरों के प्रचार के बीच भी अगर 41हजार 330 नागरिक अमरीका में शरण मांग रहे हैं और उनमें भी 50% से अधिक सुरक्षा कारणों से तो यह पड़ताल का विषय होना ही चाहिए ? इन सुरक्षा शरण चाहने वाले भारतीयों को देश में क्या खतरा लग सकता है? उनमें से आधे उस राज्य से क्यों हैं जिसमें सर्वाधिक विकास के दावे किये जा रहे हैं?
      एलपीआर रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में लगभग 28 लाख भारत में जन्मना नागरिक रहते हैं जो मेक्सिको में पैदा हुए अमरीकी नागरिकों के बाद सर्वाधिक संख्या है।अकेले 2022 में ही 1लाख 28 हजार 878 मेक्सीकन,65 हजार960 भारतीय,53 हजार 413 फिलिपाईन नागरिकों को  अमरीकी नागरिकता के लिये न्यूट्रिलाईज किया गया है।
ऐसा माना जाता है कि सामान्यतःआर्थिक ,शैक्षणिक अवसरों और राजनैतिक स्थिरता को देखते हुए सुरक्षित भविष्य की तलाश में लोग अपनी नागरिकता त्याग करने का कठिन फैसला लेते हैं। अमरीका में रहने वाले 28 लाख 31 हजार 330 भारतीयों में 42 फीसदी भारतीय , अमरीकन नागरिकता के लिये अपात्र हैं। इसके बावजूद  भारतीय ब्रेन इतनी बड़ी तादाद में जोखिम क्यों उठा रहा है?
मोटा-मोटी सभी देशों से आर्थिक प्रवासी अवसरों की तलाश करते हैं जिसमें आऊटफ्लो और इनफ्लो की मात्रा देश की वास्तविक परिस्थितियों का बखान कर देती है।
जिन 10 वर्षों में 15 लाख भारतीयों ने नागरिकता छोड़ने का आवेदन किया है उसी दौरान विगत पांच सालों में मात्र 5 हजार 220 विदेशियों को भारतीय नागरिकता दी गई है उनमें 4 हजार 552 यानि 87 फीसदी  पाकिस्तानी, 8 फीसदी अफगानिस्तानी और 2 फीसदी बंगलादेशी हैं। इसका अर्थ है कि भारतीय नागरिकता त्यागने वालों के मुकाबले भारतीय नागरिकता चाहने वालों की संख्या 1 प्रतिशत भी नहीं है।
लंदन की हेनली एंड पार्टनर की एक रिपोर्ट के अनुसार  लगभग 7 हजार सुपर रिच धनाढ्य भारत की नागरिकता छोड़ सकते हैं।सरकार ने राज्यसभा में बताया है कि वह इन लोगों की व्यावसायिक पृष्ठभूमि के बारे में अनभिज्ञ है।भारतीय टेक्स कानूनों,स्वास्थ्य सुविधाओं और इनवेस्टमेंट माईग्रेशन नागरिकता त्यागने की नयी वजह के रूप में सामने आ रही है। मेहुल चौकसी जैसे लोग इसी इवेस्टमेंट माईग्रेशन के नाम पर भाग खड़े हुए हैं।
नागरिकता छोड़ने का एक कारण यह भी है कि कई देश दोहरी नागरिकता स्वीकार नहीं करते,दूसरा बड़ा कारण अन्य देशों में निर्वाध आवाजाही के लिये भारतीय पासपोर्ट पर केवल 60 देशों में वीजा फ्री या आगमन पर वीजा सुविधा उपलब्ध है जबकि अमरीकन पासपोर्ट पर 186 देशों में यह सुविधा प्राप्त है। जन्म से भारतीय विदेशी नागरिकों को भारत में ओसीआई(ओवरसीज सिटीजन आफ इंडिया के रूप में पंजीकृत किया जा सकता है) माना जाता है। गृह मंत्रालय ने सदन को जानकारी दी है कि आज ओसीआई की संख्या 1लाख 90 हजार है जो 2005 में मात्र 300 हुआ करती थी।इसका अर्थ है कि लगभग 8 फीसदी नागरिकता त्यागने वाले भारतीय ही ओसीआई के रूप में देश से जुड़े रहना चाहते हैं।
अवसरों की तलाश और बेहतर जीवन की महत्वाकांक्षा मानव स्वभाव है किंतु जब अवसर देश से बड़ा बनने लगे तो मानिये चिंता का समय आ गया है।(विभूति फीचर्स)

गौ उपचारशाला में श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित

0

रेवाड़ी, 17 नवंबर (हप्र)

बावल की अनाज मंडी के निकट बने गौ उपचार सेवा केन्द्र में रविवार को गौ सेवा संगठन द्वारा धूमधाम से गऊ गोपाल (श्रीकृष्ण) की प्रतिमा स्थापित की गई। समारोह में मुख्यातिथि बावल के भाजपा विधायक डा. कृष्ण कुमार थे। उन्होंने रिबन काटकर प्रतिमा का अनावरण किया। हवन-यज्ञ में गौ सेवकों ने आहुति डाली। इससे पूर्व संगठन द्वारा बावल शहर में गऊ गोपाल की प्रतिमा की शोभा व कलश यात्रा ढोल-बाजे के साथ निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुषों ने भक्तिभाव से हिस्सा लिया। विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि बेजुबान व बेसहारा पशुओं का उपचार नि:स्वार्थ भाव से करना पुण्य का कार्य है। गौ सेवा संगठन द्वारा संचालिक उपचारशाला पशुओं के लिए बहुत की उपयोगी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने भी गौ सेवा आयोग बनाया है। वे भी इस उपचारशाला के लिए हर संभव मदद करेंगे। इस मौके पर धर्मबीर प्रजापत, कालूराम सोनी, सुंदर सोनी, देवेन्द्र कुमार, अंकित कुमार, पार्षद अर्जुन चौकन, रमेश कुमार, दीपक कुमार उपस्थित रहे।

नाकाबंदी तोड़ गौ तस्कर हुए फरार

0

Alwar News: कठूमर क्षेत्र में पुलिस गस्त को धता बताते हुए एवं सरकार के गौकशी रोकने के दावों को गौतस्करों द्वारा चुनौती दी जा रही है. कुछ समय पूर्व खेडली में गो तस्कर हुए थे फरार. वहीं आए दिन गौतस्करों द्वारा गौवंश को ले जाया जा रहा है.

गत रात्रि को गौतस्करी की घटना को लेकर कठूमर थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी भनोकर रोड से कठूमर आ रही है. तिरपाल ढका हुआ है, जिसमें गोवंश थे. ड्यूटी आफीसर जगदीश मीणा मय ने पुलिस जाप्ता के नाकाबंदी की. जिसे तोड़कर को तस्कर बाजार की तरफ भाग गए

पुलिस ने गौ तस्करों का पीछा किया. पुलिस सायरन बजाती हुई गली मोहल्ले में पुलिसकर्मी चोर चोर चिल्लाते हुए पैदल भागे. लेकिन कोई भी व्यक्ति अपने घरों से बाहर नहीं निकला व आगे रास्ता बंद होने पर गाड़ी को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर गौतस्कर भाग गए. पिकअप गाड़ी को जप्त कर तलाश ली गई, जिसमें 20 लीटर अवैध हथकड शराब व पांच गोवंश बेरहमी से बंधे हुए घायल अवस्था में मिले.

वापसी में पिकअप के आगे पीछे एक बोलेरो गाड़ी चलती नजर आई, जिस पर व्यक्ति को रोक कर नाम पता पूछा तो व्यक्ति ने राशिद पुत्र बरकत कुरेशी मुसलमान ग्राम गोधोला थाना पुन्हाना बताया. उसने बताया कि मामा के लड़के ने बुलाया था. गाड़ी की तलाशी में पुलिस को 2 कैरट किंगफिशर बियर मिली मिलीं. गौवंश को अलीपुर की गौशाला में छुड़वा दिया गया. मामला दर्ज किया जा रहा है .अनुसंधान कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

भोपाल में बनेगी 10 हजार गायों की क्षमता वाली मॉर्डन गौशाला

0

Bhopal Gaushala News:  मध्य प्रदेश में यह वर्ष (चैत्र माह से फाल्गुन माह तक) गौ-संरक्षण एवं गौ-संवर्धन वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है. इसी के अंतर्गत भोपाल के बरखेड़ी अब्दुल्ला क्षेत्र में 10 हजार गायों की क्षमता वाली अत्याधुनिक गौ-शाला (Hi-tech Gaushala) के निर्माण की योजना है, जिसका विधिवत भूमि-पूजन जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) द्वारा किया जाएगा. गौ-शाला (Gaushala) लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में बनाई जा रही है. इसमें गायों के आधुनिक तरीके से रख-रखाव के साथ ही उनके उपचार के लिए सभी संसाधनों से युक्त चिकित्सा वार्ड (Medical Ward) का भी निर्माण किया जाएगा.

5 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगी गौशाला

ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत की गौ-शाला का निर्माण कार्य कराया जाएगा, नगर निगम एवं पशुपालन विभाग नोडल एजेंसी होंगे. गौ-शाला को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और जिला पंचायत द्वारा फंड प्रदान किया जाएगा. गौ-शाला का संचालन नगर निगम द्वारा किया जाएगा. गौ-शाला का निर्माण तीन चरणों में होगा, जिसमें प्रथम चरण में लगभग 2 हजार पशु क्षमता का निर्माण किया जाएगा.

भोपाल के बरखेड़ी अब्दुल्ला क्षेत्र में प्रस्तावित अत्याधुनिक गौशाला निर्माण के संबंध में कलेक्टर ने समीक्षा बैठक की है. जिसम बताया गया है कि प्रथम चरण में 2,000 गायों की क्षमता वाले क्षेत्र का निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ करने की योजना बनाई गई है.

गऊ भारत भारती ’ के वार्षिक उत्सव में उत्तर प्रदेश के गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष आचार्य श्याम बिहारी जी तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अधिकारी डॉ विजय पहारिया होंगे शामिल।

0

‘ गऊ भारत भारती ’ के वार्षिक उत्सव में उत्तर प्रदेश के गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष आचार्य श्याम बिहारी जी तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अधिकारी डॉ विजय पहारिया होंगे शामिल।

झाँसी -१५ नवंबर , २३ दिसम्बर को मुंबई में होने जा रहे ‘ राष्ट्रीय समाचारपत्र गऊ भारत भारती ’ के १०वें वार्षिक उत्सव तथा राष्ट्र सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के सन्दर्भ में निवेदन पत्र आज दिनाँक १५ नवंबर को उत्तर प्रदेश के गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री आचार्य श्याम बिहारी गुप्ता जी को निवेदन पत्र गऊ भारत भारती के सलाहकार संपादक तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान झाँसी (उ.प्र) में कार्यरत है अधिकारी डॉ.विजय गुप्ता और उनकी टीम ने उनके घर जा कर निमंत्रण पत्र दिया और उन्हें आमंत्रित किया। माननीय राज्य मंत्री महोदय जी ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए गऊ भारत भारती के पुरे टीम की शुभकामनाएं दी।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय समाचारपत्र ” गऊ भारत भारती ” भारत का ऐसा पहला प्रकाशन है जिसे गौ वंश पर आधारित प्रथम समाचारपत्र के तौर पर जाना जाता है। ” गऊ भारत भारती ” गौ वंश के संरक्षण व संवर्धन से जुड़े व्यक्तियों व संस्थाओं की सक्रियताओं व गतिविधियों को प्रमुखता से प्रकाशित करता आ रहा है। इन १० वर्षो में ” गऊ भारत भारती ” अपने छोटे प्रकाशन समूह और सीमित संसाधनों के बावजूद गौवंश को ले कर अप्रतिम व अनुपम सजगता के साथ गौवंश और पर्यावरण बचाओ अभियान को सफलता पूर्वक लोगो तक पहुँचने में सफल रहा है।
” गऊ भारत भारती ” अपने माध्यम से गौ , गंगा , गीता , गायत्री के मूल मन्त्र को आत्मसात करते हुए इस विषय को जीवित रखने में तत्परता के साथ संघर्ष करते हुए देश में गौ वंश और पर्यावरण के साथ साथ हिन्दू सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में मुख्य भूमिका निभाते हुए भारत के जनमानस में जागरूकता की ज्वाला जगाते हुए माँ भारती की सेवा कर रहा है।

पिछले वर्ष १२ से १८ अक्टूबर तक भारत का पहला ” गऊ ग्राम महोत्सव ” – The Festival Of Cows Economy – काऊ बेस इकोनॉमी – अर्थवयवस्था ( Economy ) का पहला Cow Product Exhibition का आयोजन कर प्रकाशन समूह द्वारा एक मंच पर भारत के गौपालकों , किसानों को लाने और काऊ बेस इकोनॉमी के महत्व को बताने का हमारा प्रयास रहा। जिसमे भारत सरकार के पूर्व पशुपालन केंद्रीय मंत्री श्री परषोत्तम रूपाला जी का आशीर्वाद मिला था . Animal Welfare Board of India , राष्ट्रीय कामधेनु आयोग , आरआर ग्लोबल , तथा महाराष्ट्र सरकार का भरपूर योगदान रहा। आज गऊ भारत भारती लगातार १० वर्षो से गौ आधारित भारतीय अर्थवयवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है।

दिनाँक २३ दिसम्बर को मुंबई में मुक्ति शभागार में होने जा रहे इस समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रुपाला , आचार्य लोकेश मुनि , साध्वी सरस्वती , महाराष्ट्र गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री शेखर मूंदड़ा , भाजपा मुंबई सचिव , कामगार नेता अभिजीत राणे , एकता मंच के अध्यक्ष प्रशांत काशिद , सांसद रविंद्र वायकर , आदि महानुभाव को आमंत्रित किया गया है।

गौतस्करों की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें एक आरोपी की मौत

0

गुरुग्राम: मानेसर थाना एरिया में पुलिस को देखकर भाग रहे गौ-तस्करों की गाड़ी डिवाईडर पर चढ़ने के बाद पलट गई। हादसे में एक गौतस्कर की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घायल गौतस्करों को उपचार के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पलटी हुई गाड़ी में चार गाय बंधी हुई मिली, जिनको पिकअप में गौ-तस्करों द्वारा बेरहमी से ठूसकर भरा हुआ था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पास सड़क किनारे कुछ व्यक्ति एक पिकअप गाड़ी में गायों को भरते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने पिकअप को पचगांव-बिलासपुर की तरफ भगा लिया। पुलिस ने पिकअप का पीछा किया। पचगांव चौक पर जाम होने के चलते जब पिकअप को भागने के लिए रास्ता नहीं मिला तो चालक ने पिकअप को डिवाईडर पर चढ़ाकर गलत साईड से भागने का प्रयास किया। लेकिन तेज रफ्तार गाड़ी डिवाईडर पर चढ़ते ही पलट गई। पुलिस ने मौके से सभी छह गौतस्करों को काबू कर लिया।

आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में नूंह के आंकेड़ा निवासी मुन्ना, सूडाका निवासी माफिक अली व मुबारिक उर्फ उटावडिया, सालाहेड़ी निवासी शौकीन उर्फ सुंडा, रहना निवासी इरसाद उर्फ लंगड़ा व यूपी के अलीगढ़ निवासी सलाम के रूप में हुई। वहीं पुलिस को गाड़ी के नीचे दबा एक गौतस्कर मृत अवस्था में मिला। जिसकी पहचान नूंह के सालाहेड़ी निवासी सहजाद के रूप में हुई। वहीं पुलिस को पलटी हुई गाड़ी से चार गाय बंधी हुई मिली। जिनको पिकअप में गौ-तस्करों द्वारा बेरहमी से ठूसकर भरा हुआ था। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लिया और उपचार कराने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि मृतक आरोपी सहजाद के खिलाफ हत्या करने का प्रयास व गौ-तस्करी करने के दो केस गुरुग्राम में तथा तीन केस नूंह में दर्ज हैं। जबकि आरोपी शौकीन उर्फ सुन्डा के खिलाफ जिला रेवाड़ी, नूंह, गुरुग्राम व रोहतक के विभिन्न थानों में हत्या करने का प्रयास, गौ-तस्करी, पॉक्सो अधिनियम, चोरी इत्यादि अपराधों के 18 केस दर्ज हैं। आरोपी ईरसाद के खिलाफ गौ-तस्करी, मारपीट करने व धमकी देने के सम्बन्ध में जिला गुरुग्राम व जिला नूंह कुल तीन केस दर्ज हैं। आरोपी माफिक अली व आरोपी मुबारिक के खिलाफ जिला नूंह में एक-एक केस दर्ज है।