Home Blog Page 79

दुनिया भर के टी20 हीरो आ रहे हैं अपना जलवा दिखाने’ 

0
डेविड वार्नर, जेसन होल्डर के साथ आईएलटी20 सीज़न3 का अभियान
मुंबई (अनिल बेदाग): भारत की प्रमुख मीडिया एवं मनोरंजन कंपनी, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने 11 जनवरी, 2025 को शुरू हो रहे डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 के तीसरे संस्करण के लिए बहुप्रतीक्षित मार्केटिंग अभियान का अनावरण किया। टीवीसी में दुबई कैपिटल्स के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ी स्टार डेविड वार्नर और अबू धाबी नाइट राइडर्स से वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर, प्रतिभाशाली अभिनेता देवेन भोजानी और आनंद तिवारी शामिल हैं, जो आईएलटी 20 का जादू बिखेरने करने के लिए इससे जुड़े हैं।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की जीवंत पृष्ठभूमि वाले इस टीवीसी में वार्नर और होल्डर दिखते हैं, जिसमें आकर्षक दृश्य, हल्का-फुल्का हास्य और क्रिकेट का दमदार एक्शन है और इस तरह इस लीग के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को होने वाले अनुभव और मनोरंजन प्रस्तुत किया गया है। ‘दुनिया भर के टी20 हीरो आ रहे हैं अपना जलवा दिखाने’ की टैगलाइन और #दिखाएंगेअपनाजलवा के सोशल मीडिया अभियान के साथ यह टीवीसी इस टूर्नामेंट के उत्साह को दर्शाता है और मशहूर खिलाड़ियों का सम्मान करता है। यह लीग अपनी वैश्विक प्रतिष्ठा और टी20 की प्रमुख क्रिकेट प्रतिभाओं की भागीदारी को एक मंच पर लाकर दर्शकों को सबसे मुश्किल क्रिकेट टूर्नामेंट में विजयी होने के लिए खिलाड़ियों को अपना पूरा दम लगाते हुए देखने का मौका देती है।
डेविड वार्नर, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट स्टार ने इस विज्ञापन अभियान के बारे में कहा,”दुनिया की सबसे कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली टी20 लीगों में से एक के लिए इस तरह के आकर्षक विज्ञापन अभियान का हिस्सा बनना बेहद सम्मान की बात है। यह अभियान प्रशंसकों को टूर्नामेंट देखने के लिए उत्साहित करने वाले रोमांचक अनुभव की झलक प्रदान करता है। पिछले सीज़न की तरह, हमें विश्वास है कि यह लीग दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय, इमर्सिव अनुभव प्रदान करेगी।”
जेसन होल्डर, वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ने कहा,“ऐसे रोमांचक विज्ञापन अभियान का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है जो क्रिकेट के लिए वैश्विक जुनून को एक मंच पर लाता है। टूर्नामेंट का नया संस्करण प्रशंसकों के लिए शानदार प्रतिस्पर्धा और यादगार पलों का वादा करता है और मैं इस मार्की टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं।”
श्री आशीष सहगल, मुख्य विकास अधिकारी, डिजिटल और ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू विभाग, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड ने कहा,”हम इस अभियान के लॉन्च से बहुत खुश हैं, जो इस प्रमुख वैश्विक खेल आयोजन की पृष्ठभूमि के रूप में संयुक्त अरब अमीरात की सांस्कृतिक जीवंतता को उजागर करता है। डेविड वार्नर और जेसन होल्डर जैसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों के साथ-साथ प्रतिभाशाली अभिनेता देवेन भोजानी और आनंद तिवारी को पेश कर हम अपने दर्शकों को विश्व स्तरीय मनोरंजन प्रदान करना चाहते हैं। टूर्नामेंट को दिखाने के लिए और अधिक चैनल पेश कर हमारा एक ऐसा नवोन्मेषी और इमर्सिव अनुभव तैयार करना चाहते हैं जो दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को पसंद आए।”

लोकसभा और राज्यसभा में संविधान पर होगी बहस

0

नई दिल्‍ली: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा और राज्‍यसभा में संविधान पर बहस होगी. इसे लेकर सभी पार्टियों ने अपनी सहमति जताई है. यह बहस लोकसभा में 13 और 14 दिसंबर को होगी जबकि राज्‍यसभा के लिए 16 और 17 दिसंबर का दिन निर्धारित किया गया है.

लोकसभा स्पीकर ने सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक में यह प्रस्ताव विपक्ष के सामने रखा. इस पर सभी दलों के फ्लोर लीडर्स ने अपनी सहमति जताई है.

सड़क दुर्घटना में IPS अधिकारी की मौत

0

नई दिल्ली:  कर्नाटक के हासन जिले में अपनी पहली तैनाती को लेकर कार्यभार संभालने जा रहे भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी की दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन (26) मध्यप्रदेश के रहने वाले थे. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना रविवार शाम को हुई. उन्होंने बताया कि हासन तालुक के किट्टाने के निकट पुलिस वाहन का टायर फट गया, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक मकान और पेड़ से टकरा गया.

पुलिस के अनुसार, वर्धन होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे.  पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्धन के सिर में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई, जबकि चालक मंजेगौड़ा को मामूली चोट आई.

पुलिस ने बताया कि आईपीएस अधिकारी ने हाल में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी में अपना चार सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया था. उन्होंने बताया कि उनके पिता उप-मंडल अधिकारी हैं. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने अधिकारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हासन-मैसूरु राजमार्ग के किट्टाने सीमा के पास एक भीषण दुर्घटना में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की मौत के बारे में सुनकर दुख हुआ. यह बहुत दुखद है कि ऐसी दुर्घटना उस समय हुई जब वह आईपीएस अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने जा रहे थे. ऐसा तब नहीं होना चाहिए था जब वर्षों की कड़ी मेहनत रंग ला रही थी.” उन्होंने कहा, ‘‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हर्षवर्धन की आत्मा को शांति मिले। मृतक के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.”

प्यार और आत्म-विकास पर योग गुरु बिजय आनंद का प्रेरक संदेश 

0
मुंबई (अनिल बेदाग) : प्रसिद्ध अभिनेता और आध्यात्मिक योग गुरु बिजय आनंद ने एक बार फिर प्यार और आत्म-विकास पर अपने प्रेरक संदेश से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों जगह सकारात्मकता और ज्ञान फैलाने के लिए जाने जाने वाले, बिजय का नवीनतम वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्लिप में, बिजय कई चेहरों के एक सामान्य संघर्ष को संबोधित करता हैः अकेले होने और प्यार पाने में असमर्थ होने की भावना। वह स्पष्ट रूप से बताते हैं कि कैसे सच्चा प्यार आत्म-प्रेम से शुरू होता है-किसी के शरीर, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास को स्वाभाविक रूप से पूर्ण संबंधों को आकर्षित करने के लिए। उनकी हार्दिक अंतर्दृष्टि न केवल उत्थानकारी है, बल्कि सशक्त भी है, जिससे उन्हें दुनिया भर में प्रशंसकों और अनुयायियों से व्यापक प्रशंसा मिली है।
अपनी शिक्षाओं के लिए बढ़ते वैश्विक दर्शकों के साथ, बिजय जीवन और आध्यात्मिकता पर परिवर्तनकारी सबक साझा करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करना जारी रखते हैं। गहन सत्यों के साथ व्यावहारिक ज्ञान को मिलाने की उनकी क्षमता ने कई लोगों के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति के रूप में उनकी जगह पक्की कर दी है।

चंद्रबाबू नायडू की सरकार का बड़ा फैसला- आंध्र प्रदेश में वक्फ बोर्ड को भंग किया

0

Andhra Pradesh Waqf Board: देशभर में वक्फ बिल को लेकर छिड़ी बहस के बीच आंध्र प्रदेश में बड़ा फैसला लिया गया है। वक्फ बोर्ड को लेकर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली सरकार ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें स्टेट वक्फ बोर्ड को भंग करने की घोषणा की गई है। पिछली वाईएसआरसीपी सरकार की ओर से वक्फ बोर्ड गठित हुआ था।

चंद्रबाबू नायडू सरकार ने पिछली सरकार के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से जारी जीओ-47 को रद्द करते हुए जीओ-75 जारी किया है। सरकार ने कहा कि आंध्र प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के चुनाव पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। उसी समय राज्य वक्फ बोर्ड के गठन के 2023 के सरकारी आदेश की संवैधानिकता को चुनौती देने वाले लंबित मुकदमों के कारण एक प्रशासनिक शून्यता पैदा हो गई थी। अधिसूचना में लिखा है- ‘अल्पसंख्यक कल्याण विभाग आंध्र प्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के गठन के लिए जारी G.O.Ms.No.47 को वापस लेता है।’

मोहम्मद फारूक ने बताई सरकार का प्रतिबद्धता

कानून एवं न्याय, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एन मोहम्मद फारूक के मुताबिक, नए आदेश जीओ-75 का उद्देश्य वक्फ बोर्ड में शासन संबंधी शून्यता को दूर करना है। वो इस बात पर जोर देते हैं कि सरकार अपने नए निर्देशों के तहत वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और अल्पसंख्यक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

आंध्रा में वक्फ बोर्ड भंग होने पर BJP क्या बोली?

आंध्र प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष विष्णु वर्धन रेड्डी लिखते हैं- ‘आंध्र प्रदेश सरकार ने भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में ऐसी संस्थाओं के लिए संवैधानिक प्रावधानों की कमी का हवाला देते हुए वक्फ बोर्ड को भंग कर दिया है। आंध्र प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का नेतृत्व मंत्री एन मोहम्मद फारूक की ओर से किया जाता है। एनडीए सरकार से फारूक ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण सुनिश्चित करना प्राथमिकता बनी हुई है।

आंध्र प्रदेश में एनडीए की सरकार

आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। वर्तमान 16वीं आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए मई में चुनाव हुए। चुनाव परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए गए। नतीजों में एनडीए सरकार को प्रचंड बहुमत मिला। 175 विधानसभा सीटों में से चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी ने 135 सीटें जीतीं, जबकि सहयोगी जनसेना पार्टी को 21 और बीजेपी को 8 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई में सरकार का गठन हुआ और पवन कल्याण राज्य के डिप्टी सीएम बने।

भोपाल की गैस दुर्घटना : प्रलय सा दृश्य* 

0
(दिनेश चंद्र वर्मा – विनायक फीचर्स)
दो दिसम्बर 1984 की रात को भोपाल में एक कुहराम मच गया और ढाई हजार से ज्यादा जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश हो गईं, सैकड़ों लोगों की आंखों के आगे अंधेरा छा गया। हजारों लोग बेसहारा हो गए। विश्व की सबसे बड़ी औद्योगिक प्रदूषण की इस घटना से संपूर्ण विश्व से एक कराह उठी यह कैसे और क्यों हुआ?
कयामत या प्रलय की कल्पना केवल धार्मिक किताबों में की गई है, पर भोपाल के किसी निवासी से आप यदि यह पूछें कि क्या उसने प्रलय या कयामत देखी है तो वह तपाक से उत्तर देगा, ‘‘हां, हमने 2 और 3 दिसम्बर की रात को झीलों के इस खूबसूरत शहर में प्रलय या कयामत होते देखी है।’’ इस प्रलय का असर आज भी इस खूबसूरत शहर पर दिखाई दे रहा है। हजारों लोग शहर छोडक़र भाग गए और भाग रहे हैं।
अधिकृत आंकड़े बताते हैं कि अब तक ढाई हजार लोग मारे जा चुके हैं, मेथिल आइसो साइएनेट नामक जहरीली गैस से दो लाख व्यक्ति प्रभावित हुए हैं। मगर भोपाल के लोग इस आंकड़े को सच पर परदा डालने की कोशिश बता रहे हैं, अनुमान है कि दुनिया की इस सबसे बड़ी गैस दुर्घटना में 10 से 12 हजार लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है, अब भी हजारों लोग आंखों में जलन तथा सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत कर रहे हैं।
अस्पतालों में 3 दिसम्बर से मरीजों के आने का जो तांता लगा, वह अभी तक कायम है। लोग अपने घरों को लौटने में हिचक रहे हैं और अपने खुले घरों को छोडक़र सैकड़ों मील की दूरी पर स्थित अपने मित्रों और रिश्तेदारों के यहां पहुंच गए हैं।
भोपाल के आसपास के कस्बों और शहरों के अस्पताल गैस पीडित मरीजों से भरे पड़े हैं। जगह नहीं है, इसलिए अस्पतालों के बाहर शामियाने लगाकर इलाज हो रहा है। मरीज आगरा, झांसी और नागपुर तक के अस्पतालों में भर्ती हैं।
मौतें कितनी हुईं, यह कोई नहीं बता सकता। भोपाल के श्मशान और कब्रिस्तान छोटे पड़ गए। श्मशानों में सामूहिक दाह संस्कार हुआ। शहर काजी ने कब्रिस्तानों की पुरानी कब्रें खोद कर उनमें मुर्दे दफनाएं।
हजारों जानवर भी इस दुर्घटना में मारे गए। इन जानवरों को दफनाने के काम में भोपाल शहर नगर निगम पूरी तरह असफल रहा। ये जानवर भोपाल विदिशा मार्ग पर फेंके जा रहे हैं।
 *गैस के दूरगामी परिणाम*
वैसे डॉक्टर इस गैस के दूरगामी परिणामों को लेकर भी परेशान हैं। आशंका है कि गैस से प्रभावित लोगों को बाद में भी बीमारियां हो सकती हैं। भोपाल के निवासियों को खाने पीने तक का संकट हो गया है।
दुर्घटना के पांच दिन बाद  इस प्रदेश के मुख्यमंत्री तक यह बताने की स्थिति में नहीं थे कि हवा और पानी में गैस का जहरीला असर खत्म हो गया है या नहीं। भोपाल के नलों में जिस तालाब का पानी आता है उसमें सैकड़ों मछलियां मर रही थीं। हवा में गैस का असर महसूस हो रहा था। आंखों में हलकी जलन महसूस हो रही थी। सरकार का हर पुरजा अफवाहों से सावधान रहने की सीख दे रहा था। मगर सही हालत क्या है, यह बताने की स्थिति में कोई नहीं था।
मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं थे। वह हर दिन देशी-विदेशी पत्रकारों और कैमरामैनों से घिरे रहते थे और उनके प्रश्नों के गोलमोल उत्तर देते हुए नाराज हो जाते थे। मुख्यमंत्री बेचारे क्या करते? मध्यप्रदेश का प्रशासन ही पूरी तरह ठप हो गया था। उन्हें खुद यह नहीं मालूम था कि कहां क्या हो रहा है और उनसे प्रश्न पूछने वाले पत्रकारों में मध्य प्रदेश से बाहर के ही नहीं, बल्कि भारत से बाहर के पत्रकार भी होते थे।
 *हुआ क्या था?*
वह रविवार की ठंडी रात थी। भोपाल के निवासी हमेशा की तरह अपने बिस्तरों में दुबके पड़े थे। आधी रात के आसपास भोपाल के उत्तरी सिरे बैरसिया रोड पर स्थित कीटनाशक दवाइयों के कारखाने यूनियन कार्बाइड से जहरीली गैस मेथिल आइसो साइएनेट रिसनी शुरू हुई। धीरे धीरे यह गैस भोपाल शहर पर छा गई। गहरी नींद में सोए लोग जाग पड़े। उन्हें आंखों में जलन होने लगीं, सांस लेने में तकलीफ होने लगी, फिर आंखों से आंसू आने शुरू हो गए और खांसी भी आने लगी। इसके बाद सांस लेने में तकलीफ शुरू हुई और सैकड़ों लोग बिस्तर में ही तड़प तड़प कर कुत्तों की मौत मर गए।
और इसके साथ ही सारे शहर में हड़बड़ी और हाहाकार मच गया। लोग अपने घरों से निकले और सिर पर पैर रखकर भागे। ऐसा लगता था कि सारा शहर भाग रहा हो, लोग सडक़ों पर भाग रहे थे- बसों से, ट्रकों से, कारों से, आटो रिक्शाओं से, मोटर साइकिलों और स्कूटरों से, साइकिलों से, जिन्हें कुछ नहीं मिला, वे पैदल ही भाग रहे थे। कोई पीछे मुडक़र नहीं देख रहा था। कोई उस शहर में नहीं रहना चाहता था जहां उसने वर्षों गुजारे थे।
मगर भागने से भी लोगों की जानें नहीं बचीं, कुछ लोग भागते हुए मर गए और उनकी लाशें सडक़ों के किनारों तथा रेलवे स्टेशन पर पड़ी थी। जहां उन पर दिन भर मक्खियां भिनकती रही। कुछ लोग भागकर दूसरे शहरों में पहुंचे तो वहां मर गए।
सडक़ों पर लाशों पर ही नहीं, बल्कि दूसरी कई चीजों पर भी मक्खियां भिनभिना रही थी। सडक़ों पर उल्टियों के ढेर लगे थे। भोपाल एक श्मशान में तब्दील हो चुका था। आदमी ही नहीं पशुपक्षी, गाय, भैंस, बैल, बकरी, घोड़े और मुर्गों के अलावा अनेक जानवरों की लाशों से शहर अटा पड़ा था। यूनियन काबाईड के सामने की झुग्गी झोपडिय़ों की बस्ती जयप्रकाश नगर में सबसे ज्यादा लाशें पड़ी हुई थीं। लाशें इसलिए पड़ी रही, क्योंकि भापल से प्रशासन भी भाग चुका था।
कहा जाता है कि जब गैस रिसनी शुरू हुई थी यूनियन काबाईड के कर्मचारियों ने प्रशासन को सूचना दे दी थी। मगर प्रशासनिक अधिकारियों ने बजाए जनता को बचाने के अपनी और अपने परिवारों की जान बचाना बेहतर समझा। अधिकारी और राजनीतिबाज सरकारी गाडिय़ों में अपने परिवारों सहित बैठकर भाग गए और दूसरे दिन लौटे, तब तक शहर में लाशें सडक़ों पर बिखरी रहीं और नागरिक कीड़ों की तरह बिलबिलाते, बिलखते और तड़पते हुए अस्पतालों में अपनी जान बचाने की कोशिश करते रहे।
अस्पतालों में भी रेलमपेल मची हुई थी। अनेक डॉक्टर और कर्मचारी लापता थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के दर्शन भी दुर्लभ हो गए थे। जब 3 दिसम्बर का सूरज उग रहा था, तब भोपाल के अस्पताल लाशों के ढेरों में तब्दील हो चुके थे।
 *मुख्यमंत्री की घोषणा*
मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने प्रशासन के ठप हो जाने और जिम्मेदार अधिकारियों के भाग जाने के संबंध में तो कुछ नहीं कहा है, पर अपने बारे में जरूर ऐलान किया है कि यदि कोई यह सिद्ध कर देगा कि 2 और 3 दिसम्बर की रात को वह भोपाल छोडक़र केरवा बांध स्थित अपने बंगले में भाग कर चले गए थे तो वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे। मगर अर्जुन सिंह बजाए इतनी घोषणाएं करने एवं नाटक करने के सीधे सीधे यह क्यों नहीं बता रहे हैं कि वह उस रात को कहां थे? और यदि वह भागे नहीं थे तो क्या उनका प्रशासन इतना निकम्मा है कि अफसरों की फौज में से किसी ने भी उन्हें यह सूचना नहीं दी कि भोपाल में क्या हो रहा है? या उन्हें सूचना मिल गई थी, तो क्या वह भोपाल के रेलवे स्टेशन पर तैनात उन कर्मचारियों से गए बीते हो गए थे, जिन्होंने यात्रियों की जान बचाने के लिए अपने आप को बलि चढ़ा दिया था?
मध्यप्रदेश की जनता न्यायिक जांच आयोग से जानने की अपेक्षा उनसे ही सीधे सीधे यह जानना चाहती है कि वह उस रात कहां थे। उन्हें इस हादसे की सूचना कब मिली? यदि नहीं मिली तो इसका कारण क्या है? यदि मिल गई थी तो फिर उन्होंने अपने संवेदनशील प्रशासन को कैसे और कब सक्रिय किया?
इस घटना को लेकर अर्जुन सिंह और सरकार के प्रति आक्रोश, रोष और असंतोष से भोपाल के समाचार पत्र भरे पड़े हैं। स्वयं अर्जुन सिंह जब अस्पताल में लाशों को देखने गए तो शोक संतप्त लोगों ने उन पर फब्तियां कसीं और उन्हें भला बुरा कहा।
 *दुर्घटना कैसे हुई*
इस प्रलयकारी दुर्घटना की कहानी बड़ी पुरानी है। दुर्घटना के लिए यूनियन काबाईड के प्रबंधकों एवं सरकार की मिलीभगत, घनघोर लापरवाही, विशेषज्ञों का अभाव तथा सुरक्षा उपायों की अवहेलना जिम्मेदार है। इस कारखाने के कर्मचारियों ने इस पत्रकार को बताया कि गैस के टैंक में पानी चला जाना इस दुर्घटना का मुख्य कारण था। करीब 15 दिन पूर्व ही टैंक में गैस का दबाव बढ़ गया था। दबाव और तापमान बताने वाले मीटरों की सुइयां असामान्य स्थिति की सूचना दे रही थीं। दुर्घटना से तीन दिन पहले सेफ्टी वाल्व से गैस रिसनी शुरू हो गई थी, किंतु कर्मचारी और अधिकारी इसलिए बेफिक्र थे कि जब यह गैस कास्टिक सोडा के स्क्रबर से गुजरती है तो उसका जहरीला दबाव समाप्त हो जाता है।
2 दिसम्बर की शाम को गैस की टंकी की इस असामान्य स्थिति की जानकारी इस कारखाने के अधिकारियों को थी, उसी रात टैंक में कहीं और से अधिक पानी रिस गया।
गैस का यह टैंक जमीन में पड़ा हुआ था, वह इतना गरम हो गया था कि टैंक के ऊपर का सीमेंट का हिस्सा तडक़ गया था, तभी टैंक के एक वाल्व की डिस्क उछल गई और गैस चिमनी के रास्ते निकलने लगी। पर यदि सेफ्टी वाल्व की डिस्क नहीं हटती और गैस तेजी से निकलनी शुरू नहीं होती तो टैंक में भीषण विस्फोट होना निश्चित था और यदि यह विस्फोट होता तो भोपाल शहर एक खंडहर और वीरान शहर में तब्दील हो जाता।
टैंक के अंदर पानी कैसे चला गया। इस संबंध में बताया जाता है कि 2 दिसम्बर को मेथिल आइसों साइएनेट, कार्बन मोनो आक्साइड एवं फास्जीन जैसी जानलेवा गैसों के संयंत्र बंद थे, मगर ‘‘सेविन’’ नामक एक कीटनाशक दवा के उत्पादन की तैयारी के लिए बाहरी सतह की सफाई चल रही थी। इस सफाई में पानी का इस्तेमाल किया गया था। यही पानी मेथिल आइसो साइएनेट के भूमिगत टैंक में घुस गया। पानी के टैंक में जाते ही ‘‘हाइड्रोवर्मिक रिएक्शन’’ शुरू हो गया और टैंक में दबाव तथा तापमान बढऩे लगा।
यदि यह गैस केमिकल फिल्टर से निकलती तो भी इसका घातक प्रभाव नहीं रहता, मगर यह फिल्टर भी काम नहीं कर रहा था। इसलिए गैस सीधे ही हवा में जाने लगी। यह सब रात को 12 बजे शुरू हो गया था। अर्जुन सिंह के रिश्तेदार और भोपाल के कलेक्टर मोतीसिंह को इसकी जानकारी रात के दो बजे दे दी गई थी।
गैस जब रिसती है तो उसे निष्प्रभावी बनाने के लिए हाइड्रेंट नामक एक यंत्र का भी प्रयोग किया जाता है। हाइड्रेंट फव्वारे के समान होता है और इससे कास्टिक मिश्रित पानी छोड़ा जाता है। मगर उस रात कारखाने में पर्याप्त मात्रा में कास्टिक सोडा भी नहीं था।
अफसोस की एक बात यह भी है कि इस कारखाने में जहरीली गैसों का भरपूर उत्पादन और उपयोग होता है, किंतु गैसों के जहरीलेपन को रोकने वाले विशेषज्ञों का अभाव है, कारखाने में इस तरह के जो विशेषज्ञ थे वे लौटकर अमरीका चले गए।
कहा जाता है कि जिस गैस ने तबाही मचाई, वह मात्रा में पांच टन थी। अभी भी टैंक में गैस बाकी है। अनुमान है कि टैंक में 15 टन गैस अब भी है। इस गैस को कैसे नष्ट किया जाएगा, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। डॉक्टर अभी तक यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि गैस पीडितों को कौन सी दवा दी जाए और इस गैस के दूरगामी परिणाम क्या होंगे? एक चिंताजनक बात शव परीक्षाओं में यह पाई गई है कि जो लोग मारे गए उनके फेफड़े गलकर पानी हो गए थे। इस गैस का वनस्पतियों पर भी असर पड़ा है, पेड़ों के पत्ते काले पड़ गए हैं और उड़ गए हैं।
आशंका यह भी है कि भोपाल के तालाब में भी यह गैस मिश्रित हो गई है। भारी मात्रा में मछलियां मर रही हैं और भोपाल के निवासी इसी पानी को पीने के लिए मजबूर हैं।
 *पहली दुर्घटना नहीं*
यूनियन काबाईइड में होने वाली यह पहली दुर्घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस कारखाने की स्थापना के लिए 31 अक्टूबर, 1975 को लाइसेंस जारी किया गया था, जिस जहरीली गैस ने यह तबाही मचाई उसका उत्पादन सन् 1980 में शुरू हुआ। 26 दिसम्बर, 1981 को गैस रिसने के कारण कारखाने के एक मजदूर मुहम्मद अशरफ की मृत्यु हो गई और तीन लोग बीमार हो गए। 9 फरवरी, 1982 को गैस रिसने से 24 लोग बीमार हुए। 5 अक्टूबर, 1982 को गैस के रिसने से आसपास की बस्ती में भगदड़ मच गई। सन् 1983 में भी इस तरह की दो दुर्घटनाएं हुई, मगर वे जानलेवा नहीं थी।
सन् 1981 में अशरफ की मौत की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक समिति नियुक्त की थी। इस समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि सुरक्षा उपायों की लापरवाही के कारण अशरफ की मौत हुई और भविष्य में यह लापरवाही और भी घातक हो सकती है।
मगर न तो कारखाने में सुरक्षा प्रबंध किए गए और न सरकार ने ये प्रबंध लागू कराने के कोई प्रयास किए। मध्यप्रदेश विधानसभा में भी यूनियन काबाईइड को लेकर कई बार चर्चाएं हुई थीं। 21 दिसम्बर 1982 को तत्कालीन श्रम मंत्री तारा सिंह वियोगी ने विधायक निर्भय सिंह पटेल, बाबूलाल गौर, पुरुषोत्तम राव विपट, रसूल अहमद सिद्दीकी और थावरचंद गहलोत के प्रश्नों और पूरक प्रश्नों के उत्तर में कहा था, ‘‘यूनियन काबाईड कारखाने में 25 करोड़ रुपए की लागत लगी है। यह कोई छोटा पत्थर तो नहीं है कि उसे उठाकर किसी दूसरी जगह पर रख दूं। ऐसा भी नहीं है कि भोपाल को इससे बहुत बड़ा खतरा पैदा हो गया है। ऐसी कोई संभावना भी नहीं है।’’ श्रम मंत्री ने यह भी कहा था कि वह स्वयं कारखाने को तीन बार देख आए हैं और कोई खतरा नहीं है।
भोपाल के एक पत्रकार राजकुमार केसवानी ने भी यूनियन काबाईड के खतरे के बारे में मुख्यमंत्री अर्जुुन सिंह को एक पत्र लिखा था। मगर मुख्यमंत्री ने इस पत्र का उत्तर देना भी उचित नहीं समझा। राजकुमार केसवानी का कहना है कि इस कारखाने के प्रति सरकारी लापरवाही का कारण यह है कि इसके प्रबंधकों के कई अफसरों और राजनीतिबाजों से करीबी रिश्ते हैं। यूनियन काबाईड के गेस्ट हाउस को अर्जुन सिंह के निजी उपयोग के लिए दिया जाता रहा है।
इंदिरा कांग्रेस के क्षेत्रीय अधिवेशन के समय मुख्यमंत्री के इस प्रिय गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी।
 *रिश्ते और भी हैं*
प्रदेश के भूतपूर्व पुलिस महानिरीक्षक रामनारायण नागू को कारखाने की सुरक्षा का ठेका दिया गया है। निवर्तमान सिंचाई मंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे एक महत्वपूर्ण पद पर आसीन हैं। इसी तरह एक प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार खन्ना के साले भी एक वरिष्ठ पद पर हैं।
 *सिर्फ बयानबाजी*
इस दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह सिर्फ बयानबाजी ही कर रहे हैं। सुबह शाम वह राहत कार्य चलाने का ऐलान कर रहे हैं। मगर हालत यह है कि यदि भोपाल के नागरिक और समाजसेवी संस्थाएं सामने नहीं आतीं तो हजारों लोग भूख एवं प्यास से मर जाते। पीडितों को जो राहत धनराशि बांटी जा रही है, उसमें भी भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। भोपाल के निवासी अब तक कोई आधा दर्जन बार मुख्यमंत्री के बंगले पर प्रदर्शन करके यह बता चुके हैं कि उनको जितनी धनराशि पर दस्तखत कराए गए हैं, उतनी धनराशि उन्हें नहीं मिली है।
मरीजों के भोजन के अलावा दवा का प्रबंध भी नागरिक एवं समाजसेवी संस्थाएं कर रही थीं। प्रशासन तो भाषण एवं वक्तव्य पिलाकर अपना कर्तव्य निभा रहा है।
मुख्यमंत्री ने मुआवजे के लिए यूनियन काबाईड पर मुकदमा चलाने की भी घोषणा की है। मगर इसमें संदेह है क्योंकि अर्जुनसिंह इस तरह की घोषणाएं करके उन्हें भूल जाने के आदी हैं।
वैसे इतनी अधिक मौैतों के लिए अर्जुनसिंह की एक घोषणा भी जिम्मेदार है। जनता पार्टी के शासन काल में इस कारखाने के आसपास की बस्तियां खाली कराने का निर्णय लिया गया था। पर तभी इंदिरा कांग्रेस की सरकार आ गई। बाद में अर्जुनसिंह ने जब झुग्गी झोपडिय़ों को मालिकाना हक देने की घोषणा की तो आसपास की एकएक इंच जमीन आबाद हो गई।
अब इस गैस दुर्घटना में मरने
वालों में सर्वाधिक संख्या उन लोगों की है, जो आसपास की झुग्गी झोपडिय़ों में रहते थे। अब ये झोंपडियां वीरान पड़ी हुई हैं। हां, उन पर इंदिरा कांग्रेस के झंडे अवश्य लहरा रहे हैं।
इसी तरह एक नाटक इस कारखाने के अमरीकी अध्यक्ष वारेन एंडरसन की गिरफ्तारी को लेकर हुआ। उन्हें गिरफ्तार कर के मुख्यमंत्री ने एक शानदार शब्दों वाला वक्तव्य जारी किया। मगर छ: घंटे बाद ही वारेन एंडरसन को न केवल रिहा कर दिया गया, बल्कि उन्हें सरकारी विमान से नई दिल्ली पहुंचा दिया गया।
 *औद्योगीकरण की अंधी दौड़*
मध्यप्रदेश में औद्योगीकरण की अंधी दौड़ चल रही है। इस प्रदेश में प्रदूषण रोकने के लिए एक लंबा चौड़ा विभाग भी है, मगर दर्जनों कारखाने प्रदूषण फैला रहे हैं और अब तक इन कारखानों के विषैले पानी और पैसों से सैकड़ों लोग मर चुके हैं। नागदा के दो कारखानों के बारे में इस तरह की शिकायतें गत कई वर्षों से मिल रही हैं। इसी तरह मध्यप्रदेश में दर्जनों कीटनाशक दवाइयों के कारखाने भी शहरों के बीच चल रहे हैं।
भोपाल में प्रशासन सिर्फ एक ही काम कर रहा है कि जैसे भी हो मरने वालों की संख्या कम से कम बताई जाए। इस दृष्टि से पुलिस का पूरा अमला अस्पतालों और घरों से लाशें निकालकर उन्हें ठिकाने लगाने के काम में लगा हुआ है, ये लाशें श्मशानों और कब्रिस्तानों के अलावा नर्मदा नदी में भी ले जाकर फेंके जाने की खबरें सरगर्म हैं।
इस स्थिति का चोरों ने भी लाभ उठाया है। वीरान घरों में चोरियां हो रही हैं। जो थोड़े बहुत लोग लौटे हैं उनमें से कई के यहां चोरियां हुई हैं। पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने की फुरसत नहीं है।
 *लापता लोगों की खोज*
इस घटना के बाद सैकड़ों लोग लापता हैं। मध्यप्रदेश युवक इंदिरा कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने इस पत्रकार से कहा कि उनके कार्यकर्ता लापता लोगों का पता लगाने के काम में जुट गए हैं और उन्हें इसमें सफलता भी मिली है।
दुर्घटना में अनाथ बच्चों के पुनर्वास का काम भारत स्काउट एवं गाइड ने शुरू किया है। इस संगठन के दो पदाधिकारी विष्णु राजौरिया एवं डी.एस. राघव ने बताया कि अनाथ बच्चों के पुनर्वास के लिए उनके संगठन के दो शिविर चल रहे हैं।
 *पूरे परिवार ही उजड़ गए*
भोपाल की भयानक गैस दुर्घटना में कई पूरे के पूरे परिवार उजड़ गए हैं ऐसा ही एक परिवार भगवानसिंह का है। 50 वर्षीय भगवान सिंह मेहनत मजदूरी करके पेट पालता था। इस दुर्घटना में उसकी पत्नी तथा तीनों पुत्रियां मारे गए। सारे परिवार में वही अकेला बचा है, पर वह भी अंधा हो गया है। 5 दिसम्बर तक वह अपने घर पर अकेला ही भूखा प्यासा पड़ा रहा। किसी ने न पूछा और न किसी प्रकार की सहायता दी। पर यह कहानी सिर्फ भगवान सिंह की ही कहानी नहीं है, बल्कि उन सैकड़ों लोगों की कहानी है, जिन्हें राहत नहीं मिल सकी। प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जब भोपाल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कुछ लोग राहत के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राहत कार्यों के लिए सरकार पर्याप्त धन दे रही है, तब आप लोग क्यों चंदा इकट्ठा कर रहे हैं?चंदा इकट्ठा करने वालों का उत्तर था कि सरकारी राहत जब मिलेगी, तब तक हजारों लोग भूख से मर चुके होंगे।
(विनायक फीचर्स) *(यह लेख वरिष्ठ पत्रकार एवं विनायक फीचर्स के संस्थापक स्वर्गीय श्री दिनेश चंद्र वर्मा ने भोपाल की भीषणतम औद्योगिक दुर्घटना गैस त्रासदी के समय लिखा था।)*

गौ पालन विभाग की ओर से गोशालाओं में दी जाएगी गौ काष्ठ बनाने की मशीन

0
राजीव दवेपौधे धरती का श्रृंगार है। पेड़-पौधों से ही प्राण वायु ऑक्सीजन मिलती है। उनको काटने से पर्यावरण पर संकट गहरा रहा है। पौधों की कटाई लकड़ी के लिए होती है। इस समस्या का समाधान खोजा गया है। गोशालाओं में गोबर से लकड़ी (गौ काष्ठ) बनाई जाएगी। यह लकड़ी गाय के पवित्र माने जाने वाले गोबर से बनी होने के कारण अंत्येष्टि, पूजन और अन्य कार्यों में उपयोग होगी। खास बात यह है कि इस गौ काष्ठ को तैयार करने में ज्यादा समय नहीं लगता है। गोबर से बनी लकड़ी साधारण लकड़ी की तुलना में सस्ती और कम धुआं छोड़ने वाली होगी। इससे पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं होगा। यह लकड़ी बनाने के लिए गोपाल विभाग की ओर से 600 से अधिक मवेशी वाली प्रदेश की गोशालाओं को अनुदान पर मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी।

ऐसे बनती है गौ काष्ठ

गौ काष्ठ बनाने के लिए गोबर को मशीन में डाल दिया जाता है। इसके बाद 4 से 5 फीट लंबी लकड़ी बन कर निकल आती है। उसे सूखा दिया जाता है। एक अनुमान के मुताबिक 1 क्विंटल गोबर से 1 क्विंटल गौ काष्ठ बनाई जा सकती है। मशीनों से 1 दिन में करीब 10 क्विंटल गोबर की गौ काष्ठ बनाई जा सकती है।

इन कार्यों में हो सकता है उपयोग

गौ काष्ठ का उपयोग श्मशान में अंतिम संस्कार के लिए किया जा सकता है। इसके साथ ही होलिका दहन, यज्ञ जैसे धार्मिक आयोजनों सहित फैक्ट्री व रेस्टोरेंट आदि में किया जा सकता है। गांव में गौ काष्ठ का उपयोग कंडों की जगह खाना बनाने में किया जा सकता है। इससे ज्यादा धुआं नहीं निकलता।

कई राज्यों में पहले से बन रही

प्रदेश की गोशालाओं के लिए गौ काष्ठ बनाना नया है, लेकिन देश के कई राज्यों में यह पहले से बनाई जा रही है। मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में कई किसान, पशुपालक, गोशालाएं गौ काष्ठ बना रहे है। प्रदेश में गौ काष्ठ की अनुमानित लागत करीब 8 रुपए प्रति किलोग्राम होगी।

इनका कहना है

पाली की 27 गोशाला में 600 या उससे अधिक मवेशी है। वहां गौ काष्ठ बनाने की मशीन लगाई जा सकती है। गौ काष्ठ का उपयोग धार्मिक रूप से करने के साथ श्मशान में अंतयेष्टी के लिए और उद्योगों में भी किया जा सकता है। इससे पर्यावरण संरक्षण होगा।

डॉ. मनोज पंवार, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, पाली

प्रियंका गांधी की जीत पर वायनाड में हुई गाय की हत्या – रामभद्राचार्य

0

Rambhadracharya On Congress: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के संत धीरेन्द्र शास्त्री की ओर से आयोजित हिंदू एकता पदयात्रा का समापन समारोह शुक्रवार (29 नवंबर,2024) को ओरछा में संपन्न हुआ. इस दौरान प्रसिद्ध संत रामभद्राचार्य ने अपने संबोधन में कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने अपने संबोधन में हिंदू एकता, तुष्टिकरण की राजनीति और धार्मिक अस्मिता से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बता कही.

संत रामभद्राचार्य ने अपने भाषण में कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा “पंजा खूनी हो गया है, प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव जीतने के बाद उनके सम्मान में निर्दोष गाय को गोली मार दी गई. जो लोग अहिंसा की दुहाई देते हैं, उनके शासन में ऐसा होता है.”

संत रामभद्राचार्य ने इस घटना को हिंदू संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ बताया. उन्होंने कांग्रेस पर हिंदुओं की उपेक्षा और तुष्टिकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया है.वहीं, हिंदू एकता को समय की मांग बताते हुए कहा कि यह पदयात्रा केवल शुरुआत है. उन्होंने इसे धार्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है.

‘जो मंदिरों पर दावा करेंगे उन्हें मिलेगा जवाब’
उन्होंने कहा “जो हिंदू हित की बात करेगा, वही भारत पर राज करेगा, अब हिंदू को न तो बांटना है और न ही काटना, जो हमारे मंदिरों पर दावा करेंगे, उन्हें जवाब मिलेगा. हिंदू एकता के इस आंदोलन को बटवृक्ष की तरह इतना बड़ा बनाया जाएगा कि हर समुदाय और व्यक्ति को इस पर विचार करना पड़ेगा”.

तुष्टिकरण की राजनीति का विरोध
संत रामभद्राचार्य ने तुष्टिकरण की राजनीति की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिंदू धर्म और उससे जुड़े प्रतीकों को अपमानित करते हैं. उन्होंने कहा कि गाय, गंगा और भारत माता को गाली देने वाले कभी हमारे हो ही नहीं सकते. तुष्टिकरण की यह राजनीति अब बंद होनी चाहिए.

नए नारों की शुरुआत
अपने संबोधन में उन्होंने “ओम शांति” की जगह “ओम क्रांति” का नारा देने की बात कही. उनका कहना था कि हिंदुओं को अब शांत रहने के बजाय अपने अधिकारों और अस्मिता के लिए खड़ा होना चाहिए.”अब ‘ओम शांति’ नहीं, ‘ओम क्रांति’ का समय है. जो हिंदू एकता को तोड़ने की कोशिश करेगा, उसे सबक सिखाया जाएगा.”

ये भी पढ़ें: ‘जांच होगी तो कड़ी मोदी से जुड़ेगी’, अमेरिका में अडानी के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद कांग्रेस का हमला

भव्य समापन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ 55वां इफ्फी

0

8 देशों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित इफ्फी 2024 में रिकॉर्ड संख्या में शामिल हुए प्रतिनिधि

फिल्म बाज़ार में अब तक के सर्वाधिक प्रतिनिधियों ने शिरकत की और इसमें 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा का कारोबार होने का अनुमान, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है

हाउसफुल मास्टरक्लास तथा अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा और भारतीय पैनोरमा की स्क्रीनिंग

जैसे सभी अच्छी चीजों का अंत अवश्य होता है, भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी)  2024 का भी गोवा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में 28 नवंबर, 2024 को समापन हो गया, लेकिन निश्चित रूप से सिनेमा के जादू और कहानी कहने की भावना का जश्न मनाने तथा भविष्य के फिल्म निर्माताओं के लिए कई रास्ते खोलने के अपने स्थायी प्रभाव के साथ। इफ्फी के 2024 संस्करण में 11,332 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जो इफ्फी 2023 की तुलना में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। 28 देशों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों के साथ-साथ देश के 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए।

फिल्म बाज़ार के संबंध में, प्रतिनिधियों की संख्या बढ़कर 1,876 हो गई, जो पिछले साल के 775 से काफी ज़्यादा है। विदेशी प्रतिनिधियों ने 42 देशों का प्रतिनिधित्व किया। इस साल फिल्म बाज़ार में व्यापार अनुमान 500 करोड़ रुपये से अधिक रहा, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 15 उद्योग भागीदारों वाला टेक पैवेलियन भी प्रतिभागी प्रतिनिधियों के लिए एक दिलचस्प घटक रहा। उद्योग भागीदारों से 15.36 करोड़ रुपये का प्रायोजन प्राप्त हुआ।

55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रमों का सारांश निम्नलिखित है।

उद्घाटन और समापन समारोह

उद्घाटन और समापन समारोह में भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा दोनों का जश्न मनाते सितारों की भव्य मौजूदगी और प्रस्तुतियों की धूम रही। उद्घाटन समारोह में शताब्दी समारोह और भारतीय सिनेमा की समृद्ध विविधता के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया । समापन समारोह में संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ ही साथ असाधारण उपलब्धि हासिल करने वालों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें फिलिप नॉयस को दिया गया सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और विक्रांत मैसी को दिया गया इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड शामिल है।

समापन समारोह: विक्रांत मैसी को वर्ष का इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड प्रदान किया गया

अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा

इफ्फी में अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा 189 फिल्मों का क्यूरेटेड चयन था, जिसे 1,800 से अधिक प्रस्तुतियों में से चुना गया। लाइनअप में 16 विश्व प्रीमियर, 3 अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर, 44 एशिया प्रीमियर और 109 भारतीय प्रीमियर शामिल रहे।

महोत्सव के दौरान 81 देशों की फिल्में प्रदर्शित की गईं, जिनमें विभिन्न संस्कृतियों, मतों और दृष्टिकोणों की छाप देखने को मिली। प्रतिस्पर्धी खंड भी बेहद रोमांचकारी रहे। इनमें 15 फिल्मों ने प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता पुरस्कार के लिए, 10 ने आईसीएफटी यूनेस्को गांधी पदक खंड और 7 ने निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फीचर फिल्म श्रेणी के लिए प्रतिस्पर्धा की।

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख ( फोकस) देश होने के कारण इस महोत्सव में एक विशिष्ट भावना जुड़ गई, जिसमें स्क्रीन ऑस्ट्रेलिया के साथ करार की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई सिनेमा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिला। महोत्सव की शुरुआत माइकल ग्रेसी द्वारा निर्देशित ऑस्ट्रेलियाई फिल्म बेटर मैन की स्क्रीनिंग के साथ हुई।

लिथुआनियाई फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का स्वर्ण मयूर पुरस्कार जीता तथा रोमानियाई फिल्म ‘ए न्यू ईयर दैट नेवर केम’ ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का रजत मयूर पुरस्कार जीता।

उद्घाटन फिल्म बेटर मैन के कास्ट एंड क्रू रेड कार्पेट पर सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू और महोत्सव निदेशक शेखर कपूर के साथ

शानदार प्रीमियर और रेड कार्पेट

अंतरराष्ट्रीय खंड, भारतीय पैनोरमा, गोवा खंड और बियॉन्ड इंडियन पैनोरमा के 100 से ज़्यादा रेड कार्पेट इवेंट आईनॉक्स पंजिम में दिखाए गए।

उद्घाटन समारोह के दौरान रेड कार्पेट पर अंतरराष्ट्रीय सिनेमा जूरी

55वें इफ्फी के उद्घाटन समारोह में रेड कार्पेट

स्नो फ्लावर के कास्ट एंड क्रू रेड कार्पेट पर

भारतीय पैनोरमा

इस वर्ष, भारतीय पैनोरमा 2024 के अंतर्गत अपनी सिनेमाई उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित 25 फीचर फिल्मों और 20 गैर-फीचर फिल्मों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया भारत भर के सिनेमा जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों के एक पैनल द्वारा आयोजित की गई, जिसमें फीचर फिल्मों के लिए बारह जूरी सदस्य और गैर-फीचर फिल्मों के लिए छह जूरी सदस्य थे, जिनमें से प्रत्येक का नेतृत्व उनके संबंधित अध्यक्ष ने किया। देश भर की युवा फिल्म निर्माण प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए एक नया पुरस्कार शुरू किया गया, जो इफ्फी की थीम ‘युवा फिल्म निर्माताओं’ के अनुरूप है। निर्देशक को प्रमाण पत्र और 5 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के लिए कुल 102 फिल्मों ने इसमें प्रतिस्पर्धा की। जिनमें से समापन समारोह में नवज्योत बांदीवाडेकर को ‘घराट गणपति’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इफ्फी की थीम ‘यंग फिल्म मेकर्स : द फ्यूचर इज नाओ’ पर केंद्रित रही 

इफ्फी  की थीम सूचना एवं प्रसारण मंत्री के दृष्टिकोण से रचनात्मकता के भविष्य को आकार देने में युवाओं की क्षमता को मान्यता देते हुए “युवा फिल्म निर्माताओं” पर केंद्रित रही। क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो मंच की पहल को पिछले संस्करणों में 75 से बढ़ाकर 100 युवा प्रतिभाओं को समर्थन देने के लिए बढ़ाया गया। मंत्रालय द्वारा देशभर के विभिन्न फिल्म स्कूलों से लगभग 350 युवा फिल्म छात्रों को इफ्फी  में भाग लेने के लिए सुविधा प्रदान की गई। देश भर में युवा फिल्म निर्माण प्रतिभाओं को सम्मानित करने  के लिए एक नया खंड और सर्वश्रेष्ठ नवोदित भारतीय निर्देशक का पुरस्कार स्थापित किया गया। मास्टरक्लास, पैनल चर्चा, फिल्म बाजार और फिल्म पैकेज सभी युवा रचनाकारों के लिए तैयार किए गए। युवाओं की भागीदारी और जुड़ाव बढ़ाने के लिए इफ़िएस्टा– एक एंटरटेनमेंट जोन शुरू किया गया।

इफिएस्टा

जोमैटो के साथ मिलकर इफिएस्टा ने “डिस्ट्रिक्ट” नामक एक जीवंत एंटरटेनमेंट जोन बनाया, जिसमें फूड स्टॉल और विशेष रूप से क्यूरेटेड प्रदर्शनों का एक अनूठा मिश्रण पेश किया गया। इनमें व्हेन चाय मेट टोस्ट और असीस कौर के अभिनय शामिल थे। इस जोन का मुख्य आकर्षण सफरनामा नामक एक क्यूरेटेड प्रदर्शनी थी, जिसमें भारतीय फिल्म निर्माण के समृद्ध इतिहास को दिखाया गया। इसके अतिरिक्त, केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा एक विशेष अनुभव जोन  ने उपस्थित लोगों को शानदार अनुभव प्रदान किया, जिन्होंने इसे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बना दिया। 6000 छात्रों सहित कुल 18,795 आगंतुकों ने इफिएस्टा का आनंद लिया।

इफिएस्टा में सांस्कृतिक प्रस्तुति

सिनेमाई हस्तियों का यशगान : इफ्फी 2024 में शताब्दी श्रद्धांजलि 

नवंबर 2024 में आयोजित 55वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) एक ऐतिहासिक उत्सव रहा, जिसमें भारतीय सिनेमा की चार महान हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई: अक्किनेनी नागेश्वर राव (एएनआर), राज कपूर, मोहम्मद रफ़ी और तपन सिन्हा। उनकी शानदार विरासत की शताब्दी को चिह्नित करते हुए महोत्सव ने अद्वितीय योगदान को सावधानीपूर्वक क्यूरेट किए गए कार्यक्रमों, डाक टिकट, स्क्रीनिंग और प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

शताब्दी समारोह के उद्घाटन समारोह में डाक टिकट जारी किया गया

क्लासिक्स  को सहेजा गया

इफ्फी 2024 में एनएफडीसी – नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया द्वारा सूचना और प्रसारण मंत्रालय की पहल पर  राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के तहत रिस्टोर्ड क्लासिक्स खंड में प्रस्तुत एनएफडीसी-एनएफएआई द्वारा फिल्मों की डिजिटल बहाली को दिखाया गया। यह खंड भारतीय सिनेमा के संरक्षण में एनएफडीसी-एनएफएआई के निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डालता है, जो इसके डिजिटलीकरण और बहाली कार्य पर ध्यान केंद्रित करता है। प्रदर्शित की गई उल्लेखनीय फिल्मों में शामिल हैं:

1. कालिया मर्दन (1919),-दादा साहब फाल्के की यह मूक फिल्म विशेष लाइव साउंड के साथ फिल्मायी गई जो दर्शकों को बहुत पसंद आई।

2. शताब्दी के लिए:

  1. राज कपूर की आवारा (1951)
  2. एएनआर की देवदासु (1953)
  3. हम दोनो (1961) रफी के गीतों सहित
  4. तपन सिन्हा की हारमोनियम’ (1975)

3. सत्यजीत रे की सीमाबद्धा (1971)

क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो

इफ्फी  के 2024 संस्करण में प्रतिभागियों का प्रभावशाली चयन हुआ। इस बार फिल्म निर्माण की 13 श्रेणियों में भारत के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) से 1,070 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कुल 100 प्रतिभागियों को चुना गयाजिनमें 71 पुरुष और 29 महिलाएं शामिल थीं (2023 में 16 महिला प्रतिभागियों की तुलना में  उल्लेखनीय वृद्धि)। इन प्रतिभागियों ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कियाजो कार्यक्रम में विविध प्रकार के मत और अनुभव लेकर आए।

महोत्सव के दौरान10 प्रतिभागियों की टीमों द्वारा 48 घंटों के भीतर पांच लघु फ़िल्में बनाई गईं। इन फिल्मों में हिंदी में गुल्लू (निर्देशक: अर्शाली जोस)कोंकणी और अंग्रेजी में द विंडो (निर्देशक: पीयूष शर्मा)अंग्रेजी में वी कैन हियर द सेम म्यूजिक (निर्देशक: बोनिता राजपुरोहित)अंग्रेजी में लवफिक्स सब्सक्रिप्शन (निर्देशक: मल्लिका जुनेजा) और हिंदी/अंग्रेजी में हे माया (निर्देशक: सूर्यांश देव श्रीवास्तव) शामिल हैं। इन फिल्मों का चयन एक ग्रैंड जूरी द्वारा किया गयाजिसमें निम्नलिखित विजेता रहे : सर्वश्रेष्ठ फिल्म – गुल्लू (अर्शाली जोस)प्रथम रनर-अप – वी कैन हियर द सेम म्यूजिक (बोनिता राजपुरोहित)सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – अर्शाली जोस (गुल्लू)सर्वश्रेष्ठ पटकथा – अधिराज बोस (लवफिक्स सब्सक्रिप्शन)सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – विशाखा नाइक (लवफिक्स सब्सक्रिप्शन)और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – पुष्पेंद्र कुमार (गुल्लू)।

सीएमओटी जूरी सदस्यों की उपस्थिति में सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजूसीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी द्वारा सीएमओटी का उद्घाटन

 

क्रिएटिव माइंड्स के प्रतिभागियों ने एक प्रतिभा शिविर में भी हिस्सा लिया, जिसके परिणामस्वरूप उभरते फिल्म निर्माताओं को 62 प्रस्ताव दिए गए। इस नई प्रक्रिया ने महत्वपूर्ण दिशा और अवसर प्रदान किए, जिससे भारतीय सिनेमा में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए रंगमंच की दृढ़ता को बल मिला।

 

48 घंटे की फिल्म निर्माण चुनौती के दौरान सक्रिय छात्र

मास्टर क्लास

इफ्फी ने 7 दिन के दौरान, 30 मास्टरक्लास, इन-कन्वर्सेशन और पैनल चर्चाओं की मेजबानी की, जिसमें सिनेमा की दुनिया की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई। जानी-मानी हस्तियों में फिलिप नॉयस, जॉन सील, रणबीर कपूर, ए.आर. रहमान, क्रिस किर्शबाम, इम्तियाज अली, मणि रत्नम, सुहासिनी मणि रत्नम, नागार्जुन, फारुख धोंडी, शिवकार्तिकेयन, अमीश त्रिपाठी और कई अन्य शामिल थे।

22 नवम्बर को आयोजित मणिरत्नम के सत्र में 89 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि रणबीर कपूर के सत्र में 83 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

मणिरत्नम के मास्टरक्लास के दौरान खचाखच भरा ऑडिटोरियम

 

छात्र फिल्म निर्माता कार्यक्रम

युवा फिल्म निर्माता कार्यक्रम में कुल 345 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें 13 प्रसिद्ध फिल्म स्कूलों जैसे एफटीआईआई, एसआरएफटीआई, एसआरएफटीआई अरुणाचल प्रदेश, आईआईएमसी और अन्य राज्य सरकार और निजी संस्थानों के 279 छात्र शामिल थे। इसके अलावा, पूर्वोत्तर राज्यों के 66 छात्रों और युवा फिल्म निर्माताओं को कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए चुना गया।

 

48 घंटे की फिल्म निर्माण चुनौती के दौरान छात्रों का एक समूह

 

पीआईबी को देशभर से मीडिया मान्यता के लिए करीब 1,000 आवेदन प्राप्त हुए और इफ्फी की कवरेज के लिए 700 से अधिक पत्रकारों को मान्यता दी गई। जिन पत्रकारों ने रुचि दिखाई, उन्हें एफटीआईआई के सहयोग से फिल्म को समझने और उसका विश्लेषण करने संबंधी एक दिवसीय पाठ्यक्रम की पेशकश की गई।

आईएफएफआई 2024 को कई प्लेटफ़ॉर्म पर व्यापक मीडिया कवरेज मिला, जिससे इस आयोजन को व्यापक रूप से लोगों तक पहुंचाया जा सका। अकेले प्रिंट मीडिया में, टाइम्स ऑफ़ इंडियाहिंदुस्तान टाइम्समिडडेइंडियन एक्सप्रेसद हिंदू और अन्य सहित प्रमुख राष्ट्रीय प्रकाशनों में 500 से अधिक लेख प्रकाशित हुए, जिससे इस उत्सव के महत्व पर और अधिक प्रकाश डाला गया।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, बॉलीवुड हंगामा, पिंकविला जैसी प्रमुख मनोरंजन वेबसाइटों और लाइवमिंट और इकोनॉमिक टाइम्स जैसे व्यवसाय-केन्द्रित प्लेटफॉर्म पर 600 से अधिक ऑनलाइन लेख देखने को मिले। इसके अतिरिक्त, इफ्फी की पहुंच बढ़ाने के लिए MyGov के माध्यम से 45 सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को शामिल किया गया, जिससे विभिन्न डिजिटल स्पेस पर उत्सव के बारे में जीवंत चर्चा हुई।

पीआईबी ने बाहर के 26 देशों के आधिकारिक हैंडल से अंग्रेजी और छह विदेशी भाषाओं में सामग्री वितरण की सुविधा भी प्रदान की है। ऐसा विदेश मंत्रालय के सहयोग से किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, आईएफएफआई ने वैरायटी और स्क्रीन इंटरनेशनल के साथ साझेदारी की, तथा अपने वैश्विक ग्राहकों को तीन ई-दैनिक समाचार पत्र भेजे, जिससे महोत्सव की वैश्विक उपस्थिति और मजबूत हुई।

फिल्म बाज़ार के क्यूरेटेड दौरे पर मीडियाकर्मी

वरिष्ठ अभिनेत्री राखी गुलज़ार और फिल्म अमर बॉस की निर्देशक जोड़ी द्वारा संबोधित प्रेस कॉन्फ्रेंस

महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर बड़ा अपडेट

0

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की नई सरकार 5 दिसंबर को बनेगी। देवेंद्र फडणवीस अगले मुख्यमंत्री बनने के उम्मीदवारों की दौड़ में सबसे आगे हैं।

बीजेपी ने जीतीं 132 सीट

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के गठबंधन महायुति ने 288 में से 230 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी। बीजेपी 132 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जबकि शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीट जीतीं।

कौन होगा महाराष्ट्र का सीएम?

हालांकि, 23 नवंबर को चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद भी इस बात पर कोई फैसला नहीं हुआ है कि मुख्यमंत्री कौन होगा? शिंदे, फडणवीस और पवार ने महाराष्ट्र में अगली सरकार बनाने को लेकर समझौते पर बातचीत करने के लिए गुरुवार देर रात भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

अपने पैतृक गांव पहुंचे एकनाथ शिंदे

कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सतारा जिले में अपने पैतृक गांव के लिए रवाना होने के बाद शुक्रवार को होने वाली महायुति की महत्वपूर्ण बैठक स्थगित कर दी गई, जो अब यह संभवतः रविवार को होगी।

फडणीस मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे

बीजेपी नेता ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण पांच दिसंबर को होगा। नेता ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता फडणवीस मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।

अजित पवार ने भी किया फणवीस का समर्थन

हालांकि, अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि बीजेपी विधायक दल अपना नया नेता चुनने के लिए बैठक कब करेगा? शिंदे ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अगले मुख्यमंत्री के संबंध में बीजेपी नेतृत्व के निर्णय का पूरा समर्थन करेंगे। इस प्रक्रिया में बाधा नहीं बनेंगे। वहीं, अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने मुख्यमंत्री पद के लिए फडणवीस का समर्थन किया है।

भाषा के इनपुट के साथ