नंदलाल क्षितिज के कविता संग्रह ‘कल्पना के पंख’ का विमोचन अभिलाष अवस्थी के हाथों सम्पन्न


Cyrus Mistry Death: साइरस मिस्त्री के पोस्टमार्टम में सामने आई ये बात, परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा हॉस्पिटल
Cyrus Mistry Death: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की रविवार को मुंबई के पास एक सड़क एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। उनका पोस्टमार्टम बीती रात 2.30 बजे से 3 बजे के आसपास पूरा हुआ। साइरस के परिवार का कोई सदस्य सुबह हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सका। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि साइरस का परिवार विदेश में है और उनके आज रात तक मुंबई पहुंचने की संभावना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि साइरस का अंतिम संस्कार कल (मंगलवार) को हो सकता है।
साइरस मिस्त्री के पोस्टमार्टम में सामने आई ये बात
साइरस मिस्त्री के पोस्टमार्टम में सामने आया है कि उनके शरीर के इंटरनल vital ऑर्गन बुरी तरह से चोटिल हुए थे। जिसे मेडिकल टर्म में pollytrauma कहते हैं। इसी वजह से साइरस मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई थी। जेजे अस्पताल प्रशासन ने साइरस मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट को कासा पुलिस थाने (जहां एक्सिडेंट हुआ उस लोकल पुलिस थाने में ) भेज दी है। सूत्रों के मुताबिक मल्टीपल हेड इंजरी और शरीर के बाएं हिस्से में काफी चोट लगी थी।
तेज रफ्तार में गाड़ी चला रही थीं अनायता पंडोले
पालघर पुलिस के मुताबिक, अनायता पंडोले गाड़ी को तेज रफ्तार में चला रही थीं। उन्होंने गलत दिशा (बांए से) से एक दूसरी गाड़ी से आगे निकलने की कोशिश की थी और उनके पति JM फाइनेंशियल के CEO दरीयस पंडोले उनके बगल वाली सीट पर बैठे थे।
जहांगीर पंडोले कार की पीछे वाली सीट पर बैठे थे। टक्कर के कारण कार की आगे की सीट पर लगे एयरबैग खुल गए थे लेकिन पीछे वाले एयरबैग सही समय पर नहीं खुले। अगर वे खुल जाते तो साइरस मिस्त्री बच सकते थे। मैनुअल के मुताबिक, मर्सिडीज जीएलसी 220डी में कम से कम सात एयरबैग दिए गए हैं।
कार की हो रही फॉरेंसिक जांच
हादसे का शिकार हुई कार की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। इससे यह पता चलेगा कि दुर्घटना का असली कारण क्या है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था और न ही उनकी कार में कोई कैमरा था। सड़क की स्थिति भी अच्छी थी। ऐसे में अब यह जांच हो रही है कि आखिर गलती कहां हुई है।
यूके में हैं साइरस के बेटे और पत्नी
साइरस मिस्त्री के बेटे और पत्नी एक फैमिली फंक्शन के लिए यूके में हैं। उनके सोमवार को मुंबई पहुंचने की संभावना है। इसी साल 28 जून को साइरस के पिता और बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री (93) का भी निधन हुआ था।
योगी राज में गौरक्षक की हत्या – गौरक्षक की लाश को खूंटी से लटका दिया गया
Cow Protector Murder: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात (Kanpur Dehat) जिले में एक गौरक्षक (Cow Protector) की हत्या कर दी गई और उसके शव को खूंटी से लटका दिया गया. इस मामले पर अकबरपुर निवासी गौरक्षक राजेश द्विवेदी (Rajesh Dwivedi) के शव का अंतिम संस्कार (Last Riots) करने से परिजनों ने इनकार कर दिया है. उन्होंने आरोपियों की गिरफ़्तारी, परिवार के भरण-पोषण की व्यवस्था करने और सुरक्षा प्रदान करने की दशा में ही शव को घर के बाहर से उठाने की बात कही है. पुलिस (Police) के अधिकारी समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बात नहीं बन रही है.
परिजनों के मुताबिक, शनिवार शाम को 7 बजे राजेश द्विवेदी मंदिर में सोने चले गए थे. कुछ देर बाद परिजनों को उनकी मौत की खबर मिलती है. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी जाती है और आनन फानन में पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा देती है. रविवार यानी आज सुबह जब शव गांव पहुंचा परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया.
हर रोज मंदिर में सोते थे राजेश
मूल रूप से अकबरपुर के ज्योतिष गांव में रहने वाले गौरक्षक राजेश द्विवेदी घर के बाहर मंदिर में ही सोते थे. शनिवार रात को भी वो रोज की तरह खाना खाने के बाद मंदिर में सोने चले गए. देर रात उनका शव मंदिर की दीवार पर लगी खूंटी पर लटका हुआ मिला. मामले की जानकारी मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया. पति की मौत के बाद उनकी पत्नी बदहवास हो गईं. तो वहीं उनका बेटा और बेटी का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस (Police) मौके पर पहुंची जिसमें सीओ सदर प्रभात कुमार और अकबरपुर (Akabarpur) कोतवाल प्रमोद शुक्ला भी शामिल थे. पूछताछ के बाद परिजनों ने राजेश (Rajesh Dwivedi) की हत्या कर शव को खूंटी से टांगने का आरोप लगाया है. मृतक राजेश मंदिर (Temple) से 500 मीटर की दूरी पर बने घर में रहते थे. परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया है. परिजनों का कहना है कि 13 अगस्त को गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ गोवंश पर हमला करने की जानकारी पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की.
गाय के बीमार होने पर अब न हो परेशान, एक फोन पर घर आएगी गौ-एम्बुलेंस
Bhopal News: मध्य प्रदेश के सभी विकास खंडों में गोवंश को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए हर गौ-एम्बुलेंस होगी. गौ-पालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड की कार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने छिंदवाड़ा में जिले के शासकीय और अशासकीय गौशाला संचालकों और प्रतिनिधियों की बैठक में बताया कि प्रदेश के सभी 313 विकासखण्डों में शीघ्र ही एक-एक अत्याधुनिक गौ-एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए केन्द्र शासन से राशि मिल चुकी है और टेण्डर भी हो चुके हैं. अत्याधुनिक गौ-एम्बुलेंस से दुर्घटना में घायल या बीमार गाय को त्वरित उपचार मिल सकेगा.
महिला स्व-सहायता समूहों की होगी भागीदारी
गिरि ने बताया कि प्रदेश में गाय को चारा व्यवस्था के लिए चरनोई भूमि भी आवंटित हो गई है. चरनोई भूमि विकास मिशन का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया है. इस पर शीघ्र ही निर्णय लिया जाकर क्रियान्वयन आरंभ होगा. उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा प्रदेश में गायों के पालन, संरक्षण और संवर्धन के लिए दो तरह की कार्ययोजना बनाई गईं हैं. जन-भागीदारी से संचालित होने वाली पहली कार्ययोजना में महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी. दूसरी कार्ययोजना में गौशालाओं की अर्थ-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जायेगा.
कार्तिक आर्यन को लेकर ‘आशिकी 3’ का निर्देशन करने वाले हैं अनुराग बसु
मुकेश भट्ट और भूषण कुमार द्वारा निर्मित आशिकी के इस तीसरी कड़ी में प्रीतम का संगीत होगा
मुम्बई। 1990 में आई फिल्म आशिकी के साथ टी सीरीज और विशेष फिल्म्स ने अपनी पहली पार्टनरशिप की थी, और अब 32 साल बाद एक बार फिर निर्माता मुकेश भट्ट और निर्माता भूषण कुमार आशिकी 3 के लिए एक साथ आ रहे हैं। इस थर्ड इंस्टालमेंट को अनुराग बसु डायरेक्ट करेंगे और फिल्म का म्यूजिक प्रीतम कंपोज करेंगे। आप को बता दें कि इस फिल्म में लीड रोल में नज़र आयेंगे अभिनेता कार्तिक आर्यन। गणेश महोत्सव के इस पावन अवसर पर और उनके आशीर्वाद के साथ टीम ने इस कॉलेबोरेशन की जबरदस्त शुरुआत की है।
आशिकी के फ्रैंचाइजी, प्यार, रोमांस और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है और इसने आज तक सभी के दिलों में अपनी जगह बनाए रखी है। प्रेम कहानी और संगीत के जादू के साथ राज करने के लिए पूरी तरह तैयार है! लाखों दिलों की धड़कन माने जाने वाले कार्तिक आर्यन हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय फ्रैंचाइजी के थर्ड इंस्टालमेंट में मुख्य भूमिका निभाएंगे। जो इस देश के युवाओं द्वारा पसंद की जाने वाली एक टाइमलेस क्लासिक है।
निर्माता मुकेश भट्ट ने बताया कि आशिकी की रिलीज से एक दिन पहले 16 अगस्त 1990 की शाम, गुलशन जी और मैं बहुत घबराए हुए थे, अगले दिन सारे रिकॉर्ड ब्रेक हो गए और एक नया इतिहास रच दिया गया। आज भूषण, प्रीतम, अनुराग और कार्तिक के साथ, मैं सभी को इस बात का विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आशिकी 3 पहले की तरह प्यार का जश्न मनाएगी।
निर्माता भूषण कुमार ने कहा कि जिन फिल्मों की कहानी और संगीत ने हमारे दिलों को छुआ है, उन्हें फिर से जीने का समय आ गया है! मुकेश जी के सहयोग से हमें आशिकी 3 की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है जिसे मेरे ऑल टाइम फेवरेट निर्देशक अनुराग बसु डायरेक्ट करने जा रहे हैं। हमें कार्तिक से बेहतर अभिनेता नहीं मिल सकता था, जो इस समय एक सच्चे रॉकस्टार बन चुके हैं और बड़े अभिनेताओं के बीच दर्शकों का प्यार सिर्फ उन्हीं पर उमड़ रहा है। रोमांटिक म्यूजिकल में म्यूज़िक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, और प्रीतम के साथ हमारा लक्ष्य इसे और ऊंचा उठाना है। मैं इस ड्रीम टीम के साथ हमेशा से काम करना चाहता था और मुझे इस मैजिक के रीक्रिएट होने का बेसब्री से इंतजार है।
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कहा कि टाइमलेस क्लासिक आशिकी एक ऐसी फिल्म है जिसे देखकर मैं बड़ा हुआ हूं और आशिकी 3 पर काम करना एक सपने के सच होने के समान है मैं इस ऑपर्च्युनिटी और कोलेबोरेशन के लिए भुषण सर और मुकेश सर का आभारी हूं। मैं अनुराग सर के काम का बहुत बड़ा फैन रहा हूं और उनके साथ जुडना निश्चित रूप से कई तरह से दिशा प्रदान करेगी।
निर्देशक अनुराग बसु ने कहा कि विशेष फिल्म्स के साथ काम करना सचमुच घर आने जैसा है और मुझे बेहद खुशी है कि मैं आशिकी 3 को डायरेक्ट कर रहा हूं। भूषण जी और मैं एक लॉन्ग स्टैंडिंग रिलेशनशिप शेयर करते हैं। वह एक सॉलिड सहयोगी है जिसे पाकर मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं। आशिकी और आशिकी 2 प्रशंसकों के लिए एक इमोशन फिल्म रही है जो आज तक दिलों में बनी हुई है। इसका उद्देश्य विरासत को बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ाना है। यह कार्तिक आर्यन के साथ मेरा पहला वेंचर होगा, जो अपने काम के प्रति अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण, धैर्य और दृढ़ संकल्प के लिए जाने जाते हैं और मैं वास्तव में इसके लिए उत्सुक हूं।
संगीतकार प्रीतम ने कहा कि आशिकी की फ्रैंचाइज़ी अपने बेहतरीन संगीत के लिए जानी जाती है और मैं इस अद्भुत फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा बनकर वास्तव में बेहद खुश हूँ और इसे अगले स्तर पर ले जाने की पूरी कोशिश करूँगा।
रामकमल मुखर्जी की ‘नटी बिनोदिनी’ बनी बॉलिवूड अभिनेत्री रुक्मणी मैत्रा
मुम्बई। बंगाल रंगमंच की दिग्गज अदाकारा बिनोदिनी दासी की जीवनी पर आधारित फिल्म ‘नटी बिनोदिनी’ का निर्माण शैलेन्द्र कुमार, सूरज शर्मा और प्रतीक चक्रवर्ती करने जा रहे हैं। यह बायोपिक देव इंटरटेनमेंट वेंचर की प्रस्तुति होगी।
शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर फिल्म निर्देशक राम कमल मुखर्जी ने अपनी बहुचर्चित बायोपिक ‘बिनोदिनी एकती नातिर उपाख्यान’ के मुख्य कलाकारों की घोषणा की। बंगाल की जानी मानी अदाकारा रुक्मिणी मैत्रा इस बहुप्रतीक्षित भूमिका को रुपहले पर्दे पर निभाएंगी। फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया है जिसमें रुक्मणी मैत्रा श्री चैतन्य महाप्रभु की भूमिका में दिखेंगी। इस भूमिका को बिनोदिनी दासी ने रंगमंच पर निभाया था। रंगमंच पर निभाई इस भूमिका को बिनोदिनी दासी ने नए मुकाम पर पहुंचाया था। जो दर्शकों के मन पर सराहनीय और विशेष प्रभाव छोड़ता है।

एकता भट्टाचार्य ने मोशन पोस्टर का डिजाइन बनाया है। नीलायन चॅटर्जी ने मीडिया और दर्शकों के लिए म्यूजिक कंपोज किया है।
फिल्म का निर्माण मुम्बई बेस्ड प्रोडक्शन हाउस प्रमोद फिल्म्स, एस एस वन एंटरटेनमेंट और पी के एंटरटेनमेंट, ऐसोर्ट मोशन पिक्चर्स के सहयोग से कर रहे हैं। कहानी, पटकथा, संवाद प्रियंका पोद्दार ने लिखा है। उनका कहना है कि वह हमेशा से चाहती थी कि बंगाल के दर्शकों के लिए एक बेहतरीन और दिल छू लेने वाली कहानी लिखे। इस संगीतमय फ़िल्म के लिए पिछले दो साल से अच्छे बजट की प्रतीक्षा थी। इस समय मेरे साथ चट्टान की तरह केवल रुक्मणी मित्रा का ही साथ और विश्वास था। उन्होंने ‘सीजन ग्रीटिंग’ और ‘एक दुआ’ में मेरे काम को देखा और सराहा था। उन्हे विश्वास था कि बंगाली दिग्गज अभिनेत्री बिनोदिनी दास के सफर और दर्द को बखूबी एक सूत्र में पिरो सकती है ऐसा
बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रामकमल मुखर्जी का कहना है | रुक्मणी मैत्रा का बिनोदिनी के रूप में चयन करके मुझे बहुत हर्ष हो रहा है। पिछले दो वर्षों से रुक्मणी मौन रहकर फिल्म से जुड़ी हैं और इसमें अभिनय कर रही है। उन्होंने उस समय के भारतीय क्लासिकल डांस को सीख कर और उस काल में स्त्रियों की दशा और उनकी सामाजिक स्थिति के बारे में पुस्तकों से पढ़कर अध्ययन किया। यह सब मेरे लिए एक अद्भुत सपने के सच होने जैसा था। मैं जनता था कि यह कहानी अलग विषय और दृष्टिकोण पर है लेकिन मैंने बिना किसी सवाल के उन पर पूर्ण विश्वास कर यह काम अपने हाथों में लिया।
रुक्मणी मैत्रा का कहना है कि गत दो वर्षों से कोरोना महामारी ने पूरे परिदृश्य को बदल दिया है। इससे हमारे मनोरंजन उद्योग को सबसे अधिक नुकसान हुआ।लेकिन इस फिल्म को बनाने वाले एक प्रतिष्ठित बैनर और निर्माता और खासकर बोर्ड में देव के आने से यह फिल्म वास्तव में एक नया आयाम बनाएगी।
इस बायोपिक का फिल्मांकन सिनेमैटोग्राफर मोधुरा पालित द्वारा बंगाल और बनारस के खूबसूरत जगहों पर किया जाएगा और अगले साल (बंगाली न्यू ईयर) में रिलीज होगी। चूंकि यह एक पीरियड ड्रामा है इसलिए निर्माताओं को प्राचीन कालीन दृश्य को फिर से बनाने के लिए पर्याप्त समय की आवश्यकता होगी।
बंगाल के सुपरस्टार देव ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि राम कमल एक विशेष व्यक्तित्व के धनी और मुंबई के एक प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता हैं। मुझे यह ज्ञात नहीं था कि वह रुक्मिणी के साथ इस फिल्म की योजना बना रहे थे। फिल्म के टीज़र पोस्टर साझा होने पर इसके बारे में जानकारी मिली। फिल्म के बारे में मुझसे छुपा कर रखा गया था। लेकिन जब मैंने इस प्रोजेक्ट को लेकर उनके जोश और जुनून को देखा तो पता चला कि वो एक क्रिएटिव व्यक्ति हैं। बिनोदिनी दासी जैसे अद्भुत विषय पर फिल्म को बनाने के लिए इनका बहुत आभार।हम इन दिनों ऐसी फिल्में नहीं बनाते हैं और ऐसी फिल्मों को बनाने में समय लगता है। रामकमल ने नाटी बिनोदिनी जैसे संवेदनशील विषयों को छूने का साहस किया जो सराहनीय है। मुझे यकीन है कि रुक्मिणी और राम कमल पर्दे पर जादू अवश्य बिखेरेंगे।
मुम्बई के प्रमोद फिल्म्स और दिग्गज फिल्म निर्माता प्रमोद चक्रवर्ती के पोते प्रतीक चक्रवर्ती का कहना है कि मैं फिल्म की कहानी और टीज़र से बेहद प्रभावित हूँ। मुझे पूरा भरोसा है कि यह बंगाली फिल्म्स इंडस्ट्री के लिए गेम चेंजर साबित होगा। रुक्मणी मैत्रा का जानदार अभिनय बिनोदिनी दास के चरित्र को जीवंत बना देगा। एक टीज़र शूट के लिए चरित्र को जीवंत करना, पूरी यूनिट की दक्षता के बारे में बहुत कुछ कहता है। चूंकि हमने भारतीय सिनेमा में निर्माता के रूप में 60 शानदार वर्ष पूरे किए हैं, इसलिए हमने रचनात्मक रूप से संतोषजनक और व्यावसायिक रूप से आशाजनक इस विषय पर साथ काम करने के लिए सोचा।
एस एस वन एंटरटेनमेंट के शैलेंद्र कुमार कहते हैं कि कोलकाता और बंगाल के साथ मेरा व्यक्तिगत संबंध है। चूंकि मैं एक गायक और संगीतकार हूं, इसलिए मैं हमेशा बंगाली कला और साहित्य का प्रशंसक रहा हूं। मैं निर्देशक राम कमल मुखर्जी के निर्देशन में उनकी पहली फिल्म ‘केकवॉक’ देखी। उसके बाद मैं उनसे जुड़ा और मैं जानता हूँ कि वह पिछले दो वर्षों से नाटी बिनोदिनी बनाना चाहते थे। जब उन्होंने मुझे कहानी सुनाई और मुझे रुक्मिणी जी की चैतन्य महाप्रभु के रूप में छवि दिखाई तो मुझे पूरा विश्वास हो गया कि यह फिल्म बेहद खास होगी।
पी के इंटरटेनमेंट के युवा निर्माता सूरज शर्मा ने कहा, यह बेहद खुशी की बात है कि फिल्म निर्माताओं ने रिस्क लेकर इस प्राचीन अनकही कहानी को बताया है। मैंने बिनोदिनी एकती नातीर उपाख्यान को सुना है और महसूस किया है कि इसकी भावना सभी महिलाओं के साथ जुड़ेंगी जिन्होंने इस पुरूष प्रधान समाज में उत्पीड़न को झेला है।
मेकर्स द्वारा फिल्म के कलाकारों और टेक्निशियन का चयन किया जा रहा है। गिरीश घोष, अमृतलाल, रामकृष्णा, कुमार बहादुर और रंगा बाबू जैसे पात्रों के लिए योग्य कलाकार की चयन प्रक्रिया भी जारी है।
– गायत्री साहू
जब रिश्ते हैं टूटते, होते विफल विधान। गुरुवर तब सम्बल बने, होते बड़े महान
मनुष्य के जीवन में जन्म से ही ज्ञान, विचारों, मूल्यों का क्रमिक विकास होता है, जो उसे अन्य पशुओं से अलग कर मनुष्य बनाता है। परिवार के बाद, शिक्षक इस विकास में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। हालांकि, भारतीय समाज में, शिक्षकों को बहुत उच्च सम्मान में रखा जाता है, प्राचीन काल से वे नैतिकता का प्रमुख स्रोत रहे हैं और समाज में शिक्षा को महत्व देंते रहे है। शिक्षकों ने पूरे समाज के लिए एक दार्शनिक-मार्गदर्शक-मित्र के रूप में कार्य करने के लिए अपने ज्ञान का इस्तेमाल किया, उनमें से कई ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ काम किया।
समकालीन दुनिया में भी, अकादमिक प्रतिभा के अलावा, वे नैतिकता के लिए खड़े हैं और हमारे अत्यधिक ग्रामीण और अनपढ़ समाज में, लोग शिक्षकों को अपने बच्चों के भविष्य के निर्माता के रूप में देखते हैं।
बच्चों के विकास में, शिक्षकों की आदर्श भूमिका सही मूल्यों और गुणों के प्रवर्तक और प्रेरक की होनी चाहिए। इस प्रकार, छात्रों को ज्ञान सीधे चम्मच खिलाने के बजाय, उन्हें बच्चों में पूछताछ, तर्कसंगतता की भावना विकसित करने का प्रयास करना चाहिए, ताकि वे अपने दम पर, जुनून के साथ सीखने के लिए सशक्त महसूस करें। साथ ही, शिक्षकों को अच्छे नैतिक मूल्यों जैसे सत्य, ईमानदारी, अनुशासन, नम्रता, धार्मिक सहिष्णुता, लिंग समानता आदि को बच्चों में विकसित करने का प्रयास करना चाहिए ताकि अच्छे इंसानों की नींव रखी जा सके।
समकालीन दुनिया में एक गहरे मूल्य संकट का सामना करना पड़ रहा है, अगर हमें विकसित और समृद्ध होना है, तो हमारे शिक्षकों की एक बड़ी भूमिका है। शिक्षक का मूल्य प्राचीन भारत के सुंदर श्लोक द्वारा स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है – गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा:, गुरु साक्षात परम ब्रह्मा, तस्मै श्री गुरुवे नम:। जिसका अर्थ है “गुरु निर्माता (ब्रह्मा) हैं, गुरु संरक्षक (विष्णु) हैं, गुरुदेव संहारक (महेश्वर) हैं। गुरु स्वयं पूर्ण (एकवचन) भगवान हैं, उस श्री गुरु को नमस्कार” शिक्षक केवल पैसे के लिए पढ़ाने वाला नहीं है, पढ़ाने का जुनून बहुत आगे है।
यह हमारे समाज का कड़वा सच है कि कुछ शिक्षकों में वास्तव में पढ़ाने के लिए जुनून और ज्ञान नहीं है, ऐसे कई उदाहरण हैं जैसे बिहार के स्कूलों में क्या हो रहा है, अगर शिक्षक में शिक्षण की गुणवत्ता की कमी है तो हम छात्रों से क्या उम्मीद कर सकते हैं, शिक्षा प्रणाली में बदलाव की जरूरत है, एनसीईआरटी का पैटर्न पुराना है और इसे 2015 से संशोधित नहीं किया गया है। साक्षर शिक्षक होने चाहिए लेकिन शिक्षित शिक्षक भी होने चाहिए।
किसी भी बच्चे की पहली शिक्षिका माँ होती है, जिसके द्वारा बच्चा उन बुनियादी बातों को सीखता है जिनका उसके व्यक्तित्व पर मौलिक प्रभाव पड़ता है। शिक्षक के पास ज्ञान का पोषण करके अपने छात्रों के माध्यम से क्रांति लाने की शक्ति है। इसलिए शिक्षक छात्रों के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, वह छात्रों को प्रेरित करके सही मार्गदर्शन करता है और छात्रों की जरूरतों और समस्याओं को भी समझता है और सर्वोत्तम समाधान प्रदान करके इसका समाधान करता है।
शिक्षक का मिलनसार स्वभाव वाकई काबिले तारीफ है। इस प्रकार एक शिक्षक में वे सभी गुण होते हैं जिनके द्वारा वह किसी भी छात्र को सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करके और उसे प्रेरित करके उसका भाग्य बदल सकता है। भारतीय समाज में गुरु का स्थान ऊँचे पद पर आसीन था।
शास्त्रों में, गुरु को अक्सर भगवान के समान माना गया है। यहां तक कि सामाजिक-धार्मिक सुधारकों ने भी अपने जीवन में गुरुओं की सर्वोत्कृष्टता पर टिप्पणी की। गुरु को न केवल एक मार्गदर्शक, शिक्षक, मित्र, सत्य साधक के रूप में देखा गया है, बल्कि एक ऐसा व्यक्ति भी है जो ब्रह्मांड में किसी की क्षमता और स्थान को महसूस करने में सक्षम बनाता है।
बच्चे और मानव के भविष्य को आकार देने में शिक्षक की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण रही। वर्तमान में समाज ने मानवीय स्पर्श खो दिया है – करुणा, सहानुभूति, मूल उद्देश्य और सहिष्णुता का सार, अब समय आ गया है कि ऐसे मूल्यों को बच्चों में विकसित किया जाए।
इस संदर्भ में गुरु महत्वपूर्ण है। सामाजिक मूल्य, सद्भाव, उत्कृष्टता की भावना समय की मांग है। इसलिए शिक्षक की भूमिका केवल पाठ्य विकास तक ही सीमित नहीं है, बल्कि मानव आत्म के समग्र विकास तक – सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और प्रासंगिक – अधिकतम क्षमता की प्राप्ति के लिए है। भारत में अनादि काल से गुरु-शिष्य परम्परा विद्यमान रही है। शिष्यों के सभी मुद्दों के लिए गुरु एकल बिंदु संदर्भ हुआ करते थे और साथ ही वे मूल्यों और गुणों के प्रतीक थे और उन्हें विद्यार्थियों में स्थापित करना उनका कर्तव्य था।
नैतिक और नैतिक मूल्यों में बहुत उच्च आदर्शों पर नागरिकों का एक वर्ग बनाना, अहिंसा और सहानुभूति का प्रचार करना और विद्यार्थियों को गरीबी, दर्द और समाज की जरूरतों के प्रति संवेदनशील बनाना था। आजकल यह सब लुप्त हो रहा है और स्कूल रटने वाले लेकिन बौद्धिक पक्ष की कमी के साथ यांत्रिक छात्रों को पैदा कर रहे हैं। आधुनिक समय के शिक्षक स्वयं मूल्य प्रणालियों में अच्छी तरह से सुसज्जित नहीं हैं और अक्सर राजनीतिक विचारधाराओं के अग्रदूत होते हैं जो शिक्षण को प्रचार से बदल देते हैं और छात्रों और राष्ट्र दोनों के लिए खतरनाक होते हैं।
समय की मांग है कि शिक्षकों को उचित प्रशिक्षण दिया जाए और उन्हें सख्ती से निर्देश दिया जाए कि वे प्रचार में न उलझें, बल्कि संविधान में निहित धर्मनिरपेक्षता और समावेशिता के सिद्धांतों पर बच्चों के दिमाग का विकास करें। भारतीय समाज में शिक्षक को ईश्वर के समान स्थान दिया गया है। बच्चों के दूसरे अभिभावक माने जाने वाले शिक्षक की तुलना अक्सर अंधेरे में आशा के प्रकाश से की जाती है।
मनुष्य की नींव बनाने में उनके द्वारा निभाई गई बहुत महत्वपूर्ण भूमिका के कारण शिक्षक को बहुत उच्च स्थान पर रखा गया है। न केवल ज्ञान बल्कि वे व्यक्ति के नैतिक, सामाजिक मूल्यों के स्रोत भी हैं। भारत को गुरु-शिष्य संबंध की एक महान परंपरा विरासत में मिली है।
माता-पिता जन्म देते हैं शिक्षक छात्र को मूल्य और चरित्र सम्मान देते हैं। हमें याद नहीं है कि शिक्षक ने क्या पढ़ाया है लेकिन शिक्षक कैसा है, याद रहता है इसलिए शिक्षक रोल मॉडल बनकर इस उम्र में अनुशासन और चरित्र के मूल्यों को विकसित करता है, बच्चे जो देखते हैं उसे दोहराते हैं। शिक्षक को यह नहीं सिखाना चाहिए कि क्या सोचना है बल्कि कैसे सोचना है ताकि व्यक्तिगत लक्षण विकसित हों। शिक्षक को चाहिए कि वह बच्चे की सीमाओं को आगे बढ़ाए और उन्हें खुद का अन्वेषण करने में सक्षम बनाए। शिक्षक को प्रश्न करने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना चाहिए। लीक से हटकर सोच के कन्फ्यूशियंस ने वही किया और अब्दुल कलाम हमेशा प्रश्न उठाते रहे, सरल शब्दों में एक शिक्षक को बच्चों के आत्म विकास के लिए एक आईना रखना चाहिए।
-प्रियंका सौरभ
रिसर्च स्कॉलर इन पोलिटिकल साइंस,
कवयित्री, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार,
उब्बा भवन, आर्यनगर, हिसार (हरियाणा)-127045
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के बिगड़े बोल लगाया गृह मंत्री अमित शाह पर गलत आरोप
नई दिल्ली: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी आज कोयला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए. इस पेशी के बाद अभिषेक ने एक बार फिर से बीजेपी पर निशाना साधा है. साथ ही उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. समाचार एजेंसी के अनुसार उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि, ‘मैं उनके सामने झुकने को तैयार नहीं हूं. जो हमसे राजनीतिक रूप से नहीं लड़ सकते, वे हमें डराने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं.’
उन्होंने आगे कहा कि, ‘यह कोयला घोटाला या मवेशी घोटाला नहीं है. यह गृह मंत्री घोटाला है. उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी. बीएसएफ की मौजूदगी में गायों की तस्करी कैसे हो सकती है? गौ तस्करी का पैसा सीधे गृह मंत्री अमित शाह के पास गया.’
अभिषेक ने आगे कहा है कि, ‘अगर मेरे खिलाफ आरोप सही साबित होते हैं तो मैं मौत की सजा को स्वीकार करने के लिए तैयार हूं.’
केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी से अनुप मांझी के कोयला घोटाले मामले में पूछताछ कर रही है.
मैं उनके सामने झुकने को तैयार नहीं हूं। जो हमसे राजनीतिक रूप से नहीं लड़ सकते, वे हमें डराने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं: अभिषेक बनर्जी, टीएमसी सांसद, कोलकाता
अभिषेक बनर्जी आज कोयला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए। pic.twitter.com/i0oUeeshEB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2022
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि, ‘सिर्फ इसलिए कि मैंने राष्ट्रीय ध्वज के मुद्दे पर अमित शाह के बेटे पर हमला किया, मुझे ईडी या सीबीआई द्वारा धमकी नहीं दी जा सकती.’
खबरों के अनुसार, जांच एजेंसी ने अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर को भी इस मामले में पांच सितंबर को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है.










