ट्रक से टकराई केंद्रीय मंत्री किरेण रिजिजू की कार, हादसे में बाल-बाल बचे
Today while going from Jammu to Srinagar by road, Union Minister for Law and Justice Kiran Rijiju’s car met with a minor accident. No one was injured in the accident. Kiren Rijiju was driven safely to his destination: Ramban Police pic.twitter.com/6bQcE1X5N7
— ANI (@ANI) April 8, 2023
जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री किरेण रिजिजू एक हादसे में बाल-बाल बचे हैं। जम्मू-कश्मीर में रामबन के पास उनकी बुलेट प्रूफ कार एक ट्रक से टकरा गई। कार डैमेज हुई लेकिन कि किसी को चोट नहीं आई। जानकारी के मुताबिक लेन बदलने की गलती के कारण ये हादसा हुआ है।
किरेण रिजिजू पूरी तरह से सुरक्षित हैं। दरअसल, हादसा रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुआ, जब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का काफिला गुजर रहा था. इसी दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।
Mumbai Airport Closed: बड़ी खबर! 2 मई को इतने घंटे बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, NOTAM जारी
Mumbai Airport Closed: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि हवाई अड्डे के दोनों रनवे, RWY 09/27 और 14/32, monsoon contingency योजना के तहत 2 मई, 2023 को 6 घंटे के लिए बंद रहेंगे।
इस संबंध में एक NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी किया गया है। अस्थायी शटडाउन सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, 2 मई, 2023 से शाम 5:00 बजे के बाद, सभी परिचालन हमेशा की तरह फिर से शुरू हो जाएंगे।
आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘CSMIA दुनिया के सबसे व्यस्त एकल रनवे हवाई अड्डों में से एक है और हर दिन लगभग 900 उड़ानें देखी जाती हैं। हवाई अड्डे के पास रनवे, टैक्सीवे और एप्रन का एक नेटवर्क है, जिसमें लगभग 1,033 एकड़ जमीन शामिल है। इस प्रकार, मानसून के महीनों के दौरान परिचालन निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए, रनवे और संबंधित सुविधाओं पर समय पर जांच और मरम्मत कार्य इसकी स्थिति और परिचालन निरंतरता बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।’
रनवे के रखरखाव के काम के वार्षिक अभ्यास में इंजीनियरिंग और एयरसाइड टीमों के विशेषज्ञ शामिल होते हैं। बयान में आगे कहा गया है, ‘मुंबई के CSMIA ने एयरलाइंस और विमानन प्राधिकरणों सहित अपने कई हितधारकों के सहयोग से रणनीतिक और सावधानीपूर्वक रनवे रखरखाव कार्य की योजना बनाई है। अपने यात्रियों को शून्य असुविधा सुनिश्चित करने के सामूहिक लक्ष्य के रूप में, CSMIA ने अपने सभी प्रासंगिक हितधारकों को छह महीने पहले पूर्वसूचित किया है।’ इससे एयरलाइंस को अपने उड़ान कार्यक्रम की योजना बनाने में भी मदद मिली है।
अनिल एंटनी के बाद और भी नेता भगवा पार्टी को ज्वॉइन करेंगे – केरल भाजपा चीफ का बड़ा दावा
Kerala BJP: केरल भाजपा के प्रमुख के सुरेंद्रन ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी के बाद और भी नेता भगवा पार्टी को ज्वॉइन करेंगे। जनवरी में कांग्रेस छोड़ने वाले अनिल एंटनी गुरुवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और वी मुरलीधरन की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। उनके शामिल होने के समय सुरेंद्रन और पार्टी के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ और अनिल बलूनी भी मौजूद थे।
गुरुवार को न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए सुरेंद्रन से सवाल पूछा गया कि क्या अनिल एंथोनी के शामिल होने से दक्षिणी राज्य में बीजेपी की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा और ईसाई मतदाताओं के बीच पार्टी की स्वीकार्यता बढ़ेगी? सुरेंद्रन ने जवाब दिया कि एके एंटनी वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं, जिन्होंने पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। आज उनके बेटे अनिल एंटनी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जल्द ही और कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल होंगे।
सुरेंद्रन बोले- हम कांग्रेस और वामपंथी नेताओं से संपर्क कर रहे हैं
केरल भाजपा चीफ ने कहा कि अनिल एंटनी भाजपा में शामिल होने वाले कई विपक्षी नेताओं में से एक हैं। यहां तक कि विपक्षी खेमे के विद्वान और उच्च शिक्षित नेता भी अब भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हम कांग्रेस और वामपंथियों के कई अन्य नेताओं से संपर्क कर रहे हैं।
भाजपा के राज्य प्रमुख ने कहा, “पिछली बार केरल में हमारा वोट शेयर ज्यादा नहीं था। हालांकि, इस बार हम ईसाई वोटों का एक बड़ा हिस्सा हासिल करने की उम्मीद है क्योंकि ईसाई समुदाय ने प्रदर्शित किया है कि उसे मोदी जी के काम में पूरा विश्वास है।”
9 अप्रैल से केरल में चलाएंगे ‘हैप्पी ईस्टर, घर घर चलो’ अभियान
सुरेंद्रन ने कहा कि हम राज्य में कई अभियान चला रहे हैं। ‘हैप्पी ईस्टर घर घर चलो’ अभियान 9 अप्रैल से पूरे राज्य में चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान, हम ईसाइयों को भाजपा से जोड़ने का प्रयास करेंगे, जिसका हमारे वोट शेयर पर काफी प्रभाव पड़ेगा।”
कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बयान पर कि वे अपने बेटे के भाजपा में शामिल होने से दुखी थे, सुरेंद्रन ने कहा कि एके एंटनी छह दशकों से कांग्रेस के साथ हैं और अगर उनका बेटा भाजपा में शामिल होता है तो उन्हें बुरा लगना स्वाभाविक है। उधर, अनिल एंटनी ने भाजपा में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। इस घटनाक्रम को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले केरल में कांग्रेस के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में श्री रामकृष्ण मठ की 125वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लिया
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi participates in celebrations commemorating the 125th Anniversary of Sri Ramakrishna Math in Chennai, Tamil Nadu.
(Source: DD News) pic.twitter.com/XOvskfxCE2
— ANI (@ANI) April 8, 2023
तमिलनाडु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम चेन्नई में श्री रामकृष्ण मठ की 125वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शिरकत की। उनके साथ गवर्नर आरएन रवि भी थे। मठ में पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सामने खड़े होकर उन्हें नमन किया। इस दौरान मठ की तरफ से पीएम मोदी को स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा भी भेंट की गई।
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, ‘रामकृष्ण मठ का मैं बहुत सम्मान करता हूं। इस मठ ने मेरे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रामकृष्ण मठ चेन्नई में 125वीं वर्षगांठ मना रहा है। ये मुझे खुशी का एक और कारण देता है। मैं तमिल भाषा, संस्कृति और चेन्नई के माहौल से प्यार करता हूं।’
प्राचीन विचार नई पीढ़ी तक पहुंच रहे
पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे विवेकानंद हाउस जाने का मौका मिला। कन्याकुमारी में प्रसिद्ध शिला पर ध्यान करते हुए, स्वामी जी ने अपने जीवन के उद्देश्य की खोज की। मैं प्रेरित और ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं। मैं यह देख कर खुश हूं कि प्राचीन विचार नई पीढ़ी तक पहुंच रहे हैं।
एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना पर काम करता है मठ
पीएम मोदी ने कहा कि देश भर के लोगों के पास हजारों वर्षों से एक राष्ट्र के रूप में भारत की स्पष्ट अवधारणा थी। यह एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना है। यह वही भावना है जिसके साथ रामकृष्ण मठ काम करता है।
पीएम ने कहा कि देश ने अगले 25 साल को अमृत काल बनाने की ठान ली है। इस अमृत काल का उपयोग पांच विचारों – पंच प्राणों को आत्मसात करके महान चीजों को प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। जो है विकसित भारत बनाना, औपनिवेशिक मानसिकता के किसी भी निशान को हटाना, अपनी विरासत का जश्न मनाना, एकता को मजबूत करना और अपने विचारों पर ध्यान केंद्रित करना।
यह भी पढ़ें:
चेन्नई को 5200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात – पीएम मोदी ने कहा कि भारत इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में क्रांतिकारी बदलाव देख रहा है
चेन्नई को 5200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात – पीएम मोदी ने कहा कि भारत इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में क्रांतिकारी बदलाव देख रहा है
तमिलनाडु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की शााम चेन्नई में 52 सौ करोड़ की लागत से एयरपोर्ट, हाईवे और रेलवे प्रोजेक्ट्स की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
इस दौरान आयोजित सभा में पीएम मोदी ने कहा कि भारत इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में क्रांतिकारी बदलाव देख रहा है। यह तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। हमने बजट में से इंफ्रास्ट्रक्चर के निवेश के लिए 10 लाख करोड़ अलग से रखे हैं, जो 2014 के मुकाबले 5 गुना अधिक है।
तथ्यों से इस बात को आसानी से समझा जा सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग के हर साल बनने की रफ्तार 2014 से पहले की बनने की रफ्तार से दोगुनी हुई है। रेलवे में 2014 से पहले हर साल 600 रूट किलोमीटर का विद्युतीकरण होता था, लेकिन यह अब 4000 रूट किलोमीटर पहुंच चुका है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi inaugurates Airport, Highway and Railway projects worth over Rs 5,200 crores in Chennai, Tamil Nadu. pic.twitter.com/uoXdttutvX
— ANI (@ANI) April 8, 2023
पीएम मोदी बोले- अब परियोजनाओं में देरी नहीं डिलीवरी होती है
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले इंन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का मतलब देरी हुआ करता था लेकिन अब इसका मतलब डिलीवरी है। देरी से डिलीवरी का यह सफर हमारी कार्य संस्कृति के कारण हुआ है। हम अपने करदाता द्वारा भुगतान किए जाने हर रुपए के प्रति उत्तरदायी हैं। हम विशिष्ट समय-सीमा के साथ काम करते हैं और समय से पहले ही परिणाम प्राप्त कर लेते हैं।
सिंधिया बोले- 9 साल दो गुना से ज्यादा बढ़े विमान यात्री
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 2013-2014 में जहां भारत में साल के 6 करोड़ हवाई यात्री हुआ करते थे। अब वह बढ़कर 14.5 करोड़ हो चुके हैं। कोविड से पहले जहां 4.2 लाख यात्री एक दिन में हवाई यात्रा करते थे, 2.5 साल बाद उस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए 4.55 लाख का नया रिकॉर्ड कायम हुआ है।
2014 से पहले सिर्फ देश में 74 हवाई अड्डे
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले जहां आजादी के बाद से सिर्फ 74 हवाई अड्डे बने थे। हमने पिछले 9 सालों में ही 74 हवाई अड्डे, हेलीपैड और वॉटर डोम बनाए हैं। प्रधानमंत्री को पता है कि इस देश को आगे बढ़ाना है और इसलिए हम इस संख्या को अगले 4-5 सालों में 200 से अधिक ले जाएंगे। पहले जिस देश में 2013-2014 में जहां सिर्फ 400 प्लेन हुआ करते थे आज वह संख्या 700 से अधिक हो चुकी है। प्रधानमंत्री ने एयर इंडिया के विनिवेश की कल्पना की थी जिसके बाद 470 विमानों का सबसे बड़ा ऑर्डर गया।
सांसदों- विधायकों के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए एकनाथ शिंदे, कल करेंगे दर्शन
सांसदों- विधायकों के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए एकनाथ शिंदे, कल करेंगे दर्शन
मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) शनिवार को अयोध्या के लिए रवाना हो गए. उनके साथ बड़ी संख्या में शिवसेना के सांसद और विधायक भी अयोध्या जा रहे हैं. फ्लाइट से लखनऊ जा रहे इन नेताओं का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आगे की सीट पर एकनाथ शिंदे बैठे हुए हैं उनके पीछे शिवसेना के तमाम सांसद और विधायक बैठे हैं. लखनऊ से ये नेता अयोध्या जाएंगे. शिवसेना के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के ठहरने के लिए मंदिर नगरी के लगभग सभी होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं बुक कर ली गई हैं, जो शनिवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं. अयोध्या में शिंदे के स्वागत के लिए शिवसैनिकों के एक दिन पहले विशेष ट्रेनों से अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है.
शिंदे की अयोध्या यात्रा का पूरे देश में प्रचार-प्रसार करने के लिए शिवसेना ने एक योजना तैयार की है. महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद शिंदे की यह पहली अयोध्या यात्रा है. महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक शिंदे शनिवार शाम लखनऊ पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम राजधानी में करेंगे. रविवार की सुबह वह हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचेंगे और सरयू नदी के तट पर उतरेंगे .
#WATCH | Mumbai: Maharashtra CM Eknath Shinde along with Shiv Sena MPs and MLAs leave for Ayodhya, UP. pic.twitter.com/vNQ9LyIYvD
— ANI (@ANI) April 8, 2023
मुख्यमंत्री शिंदे शनिवार को लखनऊ पहुंचेंगे और रविवार को अयोध्या जाएंगे, जहां वह हनुमानगढ़ी मंदिर और राम मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे. राम जन्मभूमि मंदिर के चल रहे निर्माण कार्य को देखेंगे और सरयू नदी के तट पर शाम की आरती करेंगे. वह अयोध्या के संतों से भी मिलेंगे और एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. वह अयोध्या में अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद रविवार को मुंबई लौट आएंगे.
नौ घंटे अयोध्या में रुकेंगे शिंदे
शिंदे, मंदिर नगरी में लगभग नौ घंटे बिताएंगे और लक्ष्मण किला मंदिर में अयोध्या के संतों का आशीर्वाद लेंगे और एक संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे. शिंदे ने शुक्रवार को कहा था कि अयोध्या उनके और उनके समर्थकों के लिए परम आस्था का स्थान है, जहां शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे भगवान राम का भव्य मंदिर देखना चाहते थे.
पिछले साल 30 जून, 2022 को मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार नौ अप्रैल को अयोध्या की अपनी यात्रा से पहले शिंदे ने शुक्रवार शाम करीब 4.40 बजे जय श्री राम के नारों के बीच ठाणे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. विशेष ट्रेन से यात्रा करने वाले शिवसेना के कार्यकर्ता रविवार को शहर में उतरने पर अपने नेता (एकनाथ शिंदे) का स्वागत करेंगे. इस ट्रेन पर ‘‘चलो अयोध्या’’ लिखा हुआ बोर्ड लगाया गया था. बाद में पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा था कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को लेकर एक और ट्रेन उत्तर महाराष्ट्र के नासिक से अयोध्या के लिए रवाना हो गई है.
लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी फिल्म ‘दि डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ का फर्स्ट लुक
मुम्बई। सत्य घटनाओं पर आधारित हिन्दी फिल्म ‘दि डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ का फर्स्ट लुक जारी होते ही बवाल मच गया है। इस फ़िल्म के फर्स्ट लुक के पोस्टर ने ही विवाद खड़ा कर दिया है, और लोगों को समझ मे नहीं आ रहा है कि इस पर किस तरह की प्रतिक्रिया दी जाए। फ़िल्म ‘दि डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ के फर्स्ट लुक में दो तस्वीरें लुक आउट हुई है और दोनों ही लुक अपनेआप मे कंट्रोवर्शियल है। अब आगे क्या होने वाला है इस फ़िल्म में उसके लिए फ़िल्म के ट्रेलर रिलीज होने का इंतज़ार करना पड़ेगा। वैसे इस फ़िल्म का ट्रेलर लखनऊ में रिलीज किया जायेगा।
वसीम रिजवी फिल्म्स प्रेजेंट्स फ़िल्म दि डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के निर्माता जितेंद्र नारायण सिंह हैं। वहीं इस फ़िल्म के लेखक निर्देशक हैं जाने माने फ़िल्म निर्देशक सनोज मिश्रा। फ़िल्म के को प्रोड्यूसर हैं तापस मुखर्जी व अचिन्तया बोस। फिल्म के लिए संगीत दिया है ए आर दत्ता ने वहीं गीत सनोज मिश्रा व अशोक सिंह ने लिखे हैं। फ़िल्म के प्रचार प्रसार का जिम्मेदारी संजय भूषण पटियाला को सौंपा गया है।
कांग्रेस विचार विभाग के मुंबई सचिव नियुक्त किए गये नीरज सिंह
• कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
मुम्बई: मुम्बई कांग्रेस विचार विभाग के बतौर सचिव नीरज सिंह की नियुक्ती मुंबई कांग्रेस विचार विभाग प्रमुख राकेश यादव के अनुमोदन के बाद की गयी।
मुलरूप से युपी के मिर्जापुर जनपद से आने वाले नीरज सिंह मुबंई कांग्रेस के पूराने कार्यकर्ता मे से एक है और तकरीबन 25 वर्षो से कांग्रेस युवा मोर्चा के साथ वह मुबंई कांग्रेस के विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।
बतौर इस नियुक्त पर नीरज सिंह ने मुम्बई विचार विभाग के अध्यक्ष राकेश यादव को इस जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सुनील पटवा, संतोष चौहान, राहुल उगने, उदय यादव, रवींद्र सिंह, सीता सिंह, रामकृष्ण पाण्डेय, प्रकाश सावंत, सुलभा कदम, जीतू चौधरी, मुकेश ओझा तमाम लोगों ने हर्ष प्रकट करते हुए नीरज सिंह को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।









