Home Blog Page 720

मुंबई पुलिस ने बापू के परपोते तुषार गाँधी को हिरासत में लिया

0

मुंबई: भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 9 अगस्त 1942 को ब्रिटिश पुलिस द्वारा महात्मा गांधी को निशाना बनाए जाने के ठीक 81 साल बाद बुधवार को उनके परपोते तुषार ए. गांधी को भी इसी तरह के बर्ताव का सामना करना पड़ा। पौ फटते ही जैसे ही तुषार भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए दक्षिण मुंबई के ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में जाने के लिए तैयार हुए, सांताक्रूज़ पुलिस ने उन्हें उनके घर के ठीक बाहर रोक दिया। तुषार गांधी ने बताया, कि जैसे ही मैं अगस्त क्रांति दिवस मनाने के लिए जा रहा था, सांताक्रूज़ थाना ने ‘कानून-व्यवस्था’ का हवाला देते हुए मुझे रोक लिया और हिरासत में ले लिया… मैं इस समय सांताक्रूज़ थाने में हूं।

तुषार गांधी को जीवन में पहली बार पुलिस की ऐसी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। पुलिस मंगलवार रात से ही उनके घर के बाहर इंतजार कर रही थी।
तुषार गांधी ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं क्योंकि इस ऐतिहासिक तारीख को औपनिवेशिक ब्रिटिश पुलिस ने महात्मा गांधी और कस्तूरबा (बापू और बा) को भी हिरासत में लिया था… मुझे गर्व है।

Corona New Variant: महाराष्ट्र में सामने आया कोरोना का नया वेरिएंट, जानें इसके लक्षण

0
Corona New Variant: देश कोरोना (Corona Latest Update) ने हर किसी को 2 सालों के लिए डरा दिया था. वहीं, अब पिछले कुछ दिनों से लगभग खत्म हो चुके कोरोना (Coronavirus News) वायरस ने एक बार फिर से महाराष्‍ट्र में अपनी रफ्तार पकड़ ली है. जिसके बाद से लोगों में डर का माहौल है. राज्य में फिर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है.
सबसे खतरनाक बात ये है कि ऐसी खबरे सामने आ रही है कि कोरोना का एक नया वेरिएंट ओमीक्रॉन EG.5.1 भी पाया गया है.  देश में पहली बार इस नए वेरिएंट का मरीज मिला है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे पूरे मामले पर बी.जे. मेडिकल कॉलेज के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजेश कार्यकार्ते ने बताया कि मई में महाराष्ट्र में नए सबवेरिएंट का पता चला था, जिसके बाद जून और जुलाई के महीनों में इसे लेकर कोई खबर नहीं आई थी, लेकिन अब इस नए वेरिएंट का एक केस सामने आया है.
जानकारी के अनुसार, अगस्त महीने में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. जुलाई के आखिरी तक राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 70 थी,  लेकिन 6 अगस्त को सामने आए कोरोना मरीजों की संख्या 115 थी.
बता दें, सबसे पहले इस EG.5.1 नए वेरिएंट ने इंग्लैंड में चिंता पैदा की है. ये वेरिएंट तेजी से  इंग्लैंड में काफी तेजी से बढ़ा था. हालांकि अस्पताल में भर्ती होने वाले नए कोरोना मरीजों पर नजर रखी जा रही है.
कोविड नए वैरिएंट के लक्षण:
1. गले में खराश
2. नाक बहना
3. बंद नाक
4. छींक आना
5. सूखी खांसी
6. सिरदर्द
7. गीली खांसी
हालांकि आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप अपने आसपास स्वच्छता और सामाजिक दूरी बनाए रखें. साथ ही हाथों को साफ रखें.

 

Delhi Services Bill: विधेयक में क्या है खास डालते हैं एक नजर

भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ प्रदर्शन के लिए तैयार

0
श्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ प्रदर्शन के लिए तैयार है। ‘फसल’ की पूरी शूटिंग उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में और इसके निकटवर्ती इलाकों में हुई है और अब आगामी 14 अगस्त को फ़िल्म का ट्रेलर भी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होने जा रहा है। यह फिल्म एक किसान की कहानी और उसके द्वारा उपजाए गए फसलों की कीमत के इर्दगिर्द की कठिनाइयों और चुनौतियों को इंगित करते हुए बनाई गई है। इस फिल्म के टाइटल ‘फसल’ से पहले एक छोटा सा शब्द जोड़ा गया है ‘बिना अन्न का अन्नदाता’ जो वाक़ई इस देश में अन्नदाताओं की स्थिति को रूबरू कराने वाला है ।
फ़िल्म ‘फसल’ की कहानी पराग पाटिल ने लिखी है। इस फिल्म में दिनेशलाल निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे, संजय पांडेय, विनीत विशाल, अयाज़ खान, राकेश त्रिपाठी, जय सिंह, अरुणा गिरी व तृषा सिंह ‘छोटी’ मुख्य भूमिका में हैं । प्रेम राय द्वारा निर्मित और पराग पाटिल द्वारा निर्देशित भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ के कर्णप्रिय गीतों को अरविंद तिवारी, प्यारेलाल यादव, विमल बावरा व विजय चौहान ने लिखा है जिसे संगीतबद्ध किया है ओम झा व आर्या शर्मा ने और स्वर दिया है आलोक कुमार, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, प्रिया सिंह राजपूत, ममता राउत व शिल्पी राज ने। इस फिल्म के सह निर्माता सतीश आशवानी, सिनेमेटोग्राफर साहिल जे अंसारी, आर्ट  डॉयरेक्टर राम यादव, नृत्य निर्देशक संजय कोर्बे व कानू मुखर्जी, प्रचारक संजय भूषण पटियाला, एक्शन डायरेक्टर हीरा यादव और एडिटर सन्तोष हरावड़े हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Gyanvapi Case -आज खुल सकता है तहखाना

0

नई दिल्ली: ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के पांचवे दिन मंगलवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) टीम परिसर में पहुंच चुकी है। एएसआइ टीम का ध्यान आज व्यास जी के कमरे और पश्चिमी दीवार के पास जमा मलबे पर होगा। इसके अतिरिक्त आज तहखाना भी खुल सकता है।

आज खुल सकता है तहखाना
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण पर हिंदू पक्ष की याहचिकाकर्ता रेखा पाठक ने बताया कि “आज ‘तहखाना’ खुल सकता है…हम सर्वेक्षण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। सुबह उठना और ड्यूटी पर जाना हमारी दिनचर्या बन गई है…हमारा काम निगरानी करना है…सर्वे सुबह 8 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा।”

मंदिर पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया- “एएसआइ की टीम बड़ी बारीकी से ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कर रही है। हर जगह जाकर साक्ष्यों की जांच कर रही है। यह एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही से काफी अलग है। सर्वे पूरा होने में समय लगेगा। यह उम्मीद करना उचित नहीं कि हर दिन कोई नई बात सामने आएगी। सर्वे पूरा होने पर रिपोर्ट अदालत में पेश की जाएगी। हम सभी को इसका इंतजार करना चाहिए।”

Delhi Services Bill: विधेयक में क्या है खास डालते हैं एक नजर

0

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। Delhi Services Bill: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 सोमवार को राज्यसभा से भी पास हो गया। विधेयक संसद के दोनों सदनों से पास हो जाने पर दिल्ली की चुनी हुई सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं, विधेयक में कई ऐसे मामले हैं जो सरकार को नियमों में बांधते हैं। दिल्ली में सरकार के सभी अधिकार अधिकारियों के माध्यम से उपराज्यपाल के पास चले गए हैं।

विधेयक में क्या है खास डालते हैं एक नजर

  • दिल्ली सरकार में अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण (एनसीसीएसए) करेगा। इसके चेयरमैन मुख्यमंत्री हैं और दो अन्य सदस्य मुख्यसचिव और गृह सचिव हैं।यानी मुख्यमंत्री अल्पमत में हैं, वे अपनी मर्जी से कुछ नहीं कर सकेंगे।
  • दिल्ली विधानसभा द्वारा अधिनियमित कानून द्वारा बनाए गए कियी बोर्ड या आयोग के लिए नियुक्ति के मामले में एनसीसीएसए नामों के एक पैनल की सिफारिश उपराज्यपाल को करेगा। उपराज्यपाल अनुशंसित नामों के पैनल के आधार पर नियुक्तियां करेंगे।
  • अब मुख्य सचिव ये तय करेंगे कि कैबिनेट का निर्णय सही है या गलत।
  • इसी तरह अगर सचिव को लगता है कि मंत्री का आदेश कानूनी रूप से गलत है तो वो मानने से इंकार कर सकता है।
  • सतर्कता सचिव अध्यादेश के आने के बाद चुनी हुई सरकार के प्रति जवाबदेह नहीं हैं वे एलजी के प्रति बनाए गए प्राधिकरण के तहत ही जवाबदेह हैं।
  • अब अगर मुख्यसचिव को यह लगेगा कि कैबिनेट का निर्णय गैर-कानूनी है तो वो उसे उपराज्यपाल के पास भेजेंगे।इसमें उपराज्यपाल को यह शक्ति दी गई है कि वो कैबिनेट के किसी भी निर्णय को पलट सकते हैं।
  • दिल्ली में जो भी अधिकारी कार्यरत होंगे, उन पर दिल्ली की चुनी हुई सरकार का कंट्रोल खत्म हो गया है, ये शक्तियां एलजी के जरिए केंद्र के पास चली गई हैं।

एनसीसीएसए की सिफारिश पर एलजी फैसला करेंगे, लेकिन वे ग्रुप-ए के अधिकारियों के बारे में संबधित दस्तावेज मांग सकते हैं। अगर एनसीसीएसए और एलजी की राय अलग-अलग होगी तो एलजी का फैसला ही अंतिम माना जाएगा।

दिल्ली सरकार ने कहा है कि दिल्ली में लाभार्थियों को राशन का वितरण सुचारू रूप से चल रहा है और पिछले कुछ महीनों से वितरण का आंकड़ा लगभग 100% है। 23 जून और 23 जुलाई के महीने में वितरण का आंकड़ा क्रमशः 101% और 107% था और 23 अगस्त के लिए यह पहले से ही लगभग 65% है। एसएफए का आवंटन भी समय पर किया जा रहा है और राशन का वितरण चक्र अब आवंटन माह के साथ समकालिक हो गया है।

नए कार्डों के संबंध में एनएफएसए के तहत दिल्ली के लिए 7277995 लाभार्थियों (केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित) की कैपिंग है और सदस्यों/कार्ड में कोई भी नया जुड़ाव केवल तभी किया जाता है जब मौजूदा राशन कार्ड को सरेंडर करने या हटाने से रिक्ति बनाई जाती है।

Mumbai: दादर स्टेशन पर चलती ट्रेन से महिला यात्री को फेंका गया बाहर, आरोपी गिरफ्तार

0
मुंबई, एएनआइ। पुणे से मुंबई आ रही उद्यान एक्सप्रेस ट्रेन (Udyan Express) से एक 29 वर्षीय महिला यात्री को फेंका गया। यह घटना 6 अगस्त रात 8:30 को घटी है। गनीमत रही कि महिला की जान बच गई। दरअसल, मामला यह है कि एक आरोपी ने महिला को परेशान करने की कोशिश की, लेकिन जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।
विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
जीआरपी पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को सीएसएमटी स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।  दादर जीआरपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 394, 354, 150 (1)(E), 153, 137, 147, 162 के तहत मामला दर्ज किया है।
प्लेटफॉर्म पर गिरी महिला
महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन जब दादर स्टेशन (Dadar station) के प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो कोच से सभी महिलाएं उतर गईं। वहीं, डिब्बे में महिला अकेले यात्रा कर रही थी। अकेली महिला को देखकर आरोपी डिब्बे के अंदर दाखिल हो गया।
महिला ने इस बात का विरोध किया तो, आरोपी ने उसे डिब्बे से बाहर फेंक दिया। हालांकि, तब तर ट्रेन ने दादर प्लेटफॉर्म पार नहीं किया था,जिसकी वजह सो वो प्लेटफॉर्म पर गिर गिरी। गिरने के बाद महिला बेहोश हो गई।

Amit Shah On Delhi Ordinance Bill-राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा के दौरान जोरदार हंगामा

0

Amit Shah On Delhi Ordinance Bill: राज्यसभा में सोमवार (7 अगस्त) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिली. अमित शाह (Amit Shah) ने राज्यसभा (Rajya Sabha) में दिल्ली में अधिकारियों की तैनाती-तबादले से जुड़े अध्यादेश वाला बिल पेश किया. ये बिल लोकसभा में गुरुवार को ही पारित हो गया था. बिल पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में जोरदार हंगामा हो गया.
अमित शाह जब पर बिल पर भाषण दे रहे थे तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनको टोकने की कोशिश की, जिसपर शाह ने कहा कि अरे सुनिए खरगे जी, पीएम की सदस्यता बचाने के लिए बिल नहीं लाए हैं और कांग्रेस को लोकतंत्र पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है.
अमित शाह ने सदन में क्या कहा?
दरअसल, अमित शाह ने कहा कि हम इमरजेंसी लाने के लिए संविधान में बदलाव नहीं कर रहे हैं. इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री की सदस्यता बचाने के लिए हम ये बिल लेकर नहीं आए हैं. इमरजेंसी के दौरान तीन हजार नेताओं को जेल में डाल दिया गया था और अखबारों को अपना पेज खाली रखना पड़ा था.
मल्लिकार्जुन खरगे के साथ हुई नोंकझोंक
अमित शाह ने कहा कि ये लोग डेमोक्रेसी की बात कर रहे हैं. कांग्रेस को तो लोकतंत्र पर कुछ भी बोलने का कोई अधिकार नहीं है. अमित शाह के इतना कहने के बाद राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ. मल्लिकार्जुन खरगे ने बीच में ही उन्हें टोकने की कोशिश की.
आप सरकार पर साधा निशाना
गृह मंत्री ने आगे कहा कि अध्यादेश लाए जाने की प्रक्रिया पूरी भी नहीं हुई थी कि मामला कोर्ट में था और इन्होंने ट्रांसफर चालू भी कर दिए. डायरेक्टर लेवल के अधिकारियों को कह दिया कि सीधे मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करें. विजिलेंस और आबकारी विभाग की फाइल से छेड़छाड़ करना चाहते थे.
उन्होंने कहा कि संविधान सभा में सबसे पहला संविधान संशोधन पारित किया गया था. तब से संविधान को बदलने की प्रक्रिया चल रही है. इस बिल का उद्देश्य है कि दिल्ली में सुचारू रूप से भ्रष्टाचार मुक्त शासन हो. ये बिल शक्ति को केंद्र में लाने के लिए नहीं बल्कि केंद्र को दी हुई शक्ति पर दिल्ली यूटी की सरकार अतिक्रमण करती है, इसको वैधानिक रूप से रोकने के लिए लेकर लाए हैं.

स्मार्ट एजुकेशन इंग्लिश हाईस्कूल के बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित

0

मुम्बई। राष्ट्रीय परशुराम सेना की ओर से दिवा पूर्व के मुंब्रा देवी कॉलोनी स्थित स्मार्ट एजुकेशन इंग्लिश हाईस्कूल के बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई. किताबें और पेंसिल पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे. कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय परशुराम सेना के संरक्षण सचिन चौबे ने दीप प्रज्वलित कर किया.
इस अवसर पर संरक्षक सचिन चौबे ने कहा कि मां के बाद दूसरा गुरू शिक्षक ही होता है. शिक्षक के बिना कोई भी आगे नहीं बढ़ सकता है. आगे बढ़ने की पहली सीढ़ी आपकी पाठशाला होती है. जहां गुरू आपको ज्ञान प्रदान कर आगे बढ़ाता है.


राष्ट्रीय परशुराम सेना के संरक्षक सचिन चौबे के हाथों शैक्षणिक सामग्री वितरण का कार्यक्रम शुरू हुआ. उसके बाद कार्यक्रम में मौजूद सभी गणमान्यों ने नर्सरी, जूनियर केजी और सीनियर केजी के बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्मार्ट एजुकेशन इंग्लिश हाईस्कूल के प्रबंधक मनीष तिवारी, प्रधानाध्यापिका संगीता तिवारी के साथ अध्यापिका स्मिता शुक्ला, अंकिता विश्वकर्मा, खुशी जायसवाल, प्रियंका चौधरी ने विशेष योगदान दिया. इस अवसर पर समाजसेवी विद्या सागर दूबे, सेना के दिवा अध्यक्ष संतोष तिवारी, सुशील पांडेय, केडी मिश्रा, राम सजीवन दूबे, विभा पांडेय, नेहा मिश्रा, लालचंद तिवारी, सूर्यकांत दूबे, विजय (नाना) मिश्रा, रामभक्त विपिन दूबे, चंदन मिश्रा, कृष्ण चंद पाठक, अनुराग चौबे सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बच्चों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन प्रदीप शुक्ला ने किया. आभार व्यक्त स्कूल के प्रबंधक मनीष तिवारी ने किया.

गाय के गोबर से पशुपालक बनाएंगे धूप और अगरबत्ती

0

गाय के गोबर से अब पशुपालक बनाएंगे धूप और अगरबत्ती

बरठीं। लोग कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं के मार्गदर्शन में गाय के गोबर से धूप, अगरबत्ती, हवन की समिधा और गमले बनाना सीख रहे हैं। पशुपालकों को रोजगार देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं ने अनूठी पहल शुरू की है। विज्ञान केंद्र ने बल्ह सीहणा गांव को गोद लिया है। कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से गांव के सौ लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है। ये लोग कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं के मार्गदर्शन में गाय के गोबर से धूप, अगरबत्ती, हवन की समिधा और गमले बनाना सीख रहे हैं। गांव में तीन लाख रुपये की मशीनें भी स्थापित कर दी गई हैं। यहां पर गाय के गोबर के गमले भी बनाए जाएंगे। इनकी विशेषता यह होगी कि यह गमले सस्ते भी होंगे और पौधों को इनसे जरूरी पोषक तत्व भी मिलते रहेंगे। यदि गोबर बच जाता है तो उसको सूखाकर इसका पाउडर बद्दी की फैक्ट्रियों में भेजा जाएगाए जहां पर भट्ठियों में ईंधन के रूप में इसका उपयोग होगा। इसके अलावा कोयले के पाउडर को गोबर में मिलाकर उपले बनाने पर ईंधन के रूप में उपयोग किया जाएगा। जिले में बहुत लोग पशुपालन से जुड़े हैं। इन लोगों के पास अपनी जरूरत को पूरा करने के बाद पशुओं का गोबर बच जाता है, जिसका अब उपयोग हो पाएगा। इससे गांव और शहरों में स्वच्छता भी होगी और इसके उपयोग से लोग अपनी आर्थिकी भी मजबूत कर सकेंगे। दावा किया जा रहा है कि कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं इस प्रकार की पहल करने वाला प्रदेश का पहला केंद्र है।
पशुओं का गोबर जो उपयोग से बच जाता है उसका उपयोग गमले, धूप और अगरबत्ती आदि बनाने क लिए किया जा सकेगा। बल्ह सीहणा गांव में ट्रायल किया जा रहा है। सफल होने पर अन्य जगह भी इस पर कार्य किया जाएगा।

– डॉ. सुमन, प्रभारी, कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं

 

गौ मांस के साथ 12 रोहिंग्या सहित 13 गिरफ्तार

0

गौ मांस के साथ 12 रोहिंग्या सहित 13 गिरफ्तार

जालंधर। गौ रक्षा दल के प्रधान सतीश ने बताया कि जब पुलिस के साथ छापेमारी की गई तो चौकीदार मौके से गेट बंद करके भाग गया। जब काफी देर तक गेट नहीं खुला तो पुलिस दीवार फांद कर फैक्ट्री में गई। मौके पर 13 लोगों को पकड़ा गया जबकि कुछ लोग छापेमारी की सूचना मिलते ही मौके से फरार हो गए। हिंदू संगठनों की शिकायत और इनपुट पर जालंधर देहात पुलिस ने थाना आदमपुर के गांव घोगड़ी में स्तिथ फैक्ट्री में छापेमारी कर गौ का मांस पकड़ा है। रोड पर स्थित नेहा टोका नाम की बंद पड़ी फैक्ट्री को किराये पर लेकर दिल्ली का एक मास विक्रेता मुस्लिम व्यापारी इमरान यहां पर गैर कानूनी तरीके से गौ मांस की पैकिंग करवा रहा था। गौ मांस की पैकिंग कर रहे 13 लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है, जिनमें से 12 रोहिंग्या मुस्लिम हैं, जबकि एक बिहार का मुसलमान है। हिंदू संगठनों के नेता गौ सेवा कमीशन के पूर्व चेयरमैन कीमती भगत, शिवसेना नेता ईशांत शर्मा ने कहा कि जालंधर की सड़कों पर घूम रही गायों को पकड़कर यहां काटा जा रहा था और विदेशों में एक्सपोर्ट हो रहा था। बड़ी मात्रा में गाय का मांस बरामद होने पर एसएसपी देहात मुखविंदर सिंह ने भी फैक्ट्री का जायजा लिया और टीमों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये। गौ रक्षा दल के प्रधान सतीश ने बताया कि जब पुलिस के साथ छापेमारी की गई तो चौकीदार मौके से गेट बंद करके भाग गया। जब काफी देर तक गेट नहीं खुला तो पुलिस दीवार फांद कर फैक्ट्री में गई। मौके पर 13 लोगों को पकड़ा गया जबकि कुछ लोग छापेमारी की सूचना मिलते ही मौके से फरार हो गए। पुलिस की पूछताछ में बिहार के युवक ने बताया कि वह दो दिन ही फैक्ट्री पहुंचा था। उसे कहा गया था कि वहां पर चिकन पैकिंग का काम है लेकिन यहां पर मोटा मांस पैक हो रहा था। युवक ने कहा कि यहां पर जानवरों को काटा नहीं जाता। यहां पर कटा हुआ मांस आता है।
यह सिर्फ पैकिंग यूनिट है। यहां से मास पैक होकर दिल्ली और अन्य राज्यों में जाता हैं। गैर कानूनी तरीके से चलाई जा रही गौ मांस पैकिंग फैक्ट्री में टनों के हिसाब के पैक मांस मिला है। हिंदु संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे पहले बिहार, दिल्ली और राजपुरा में भी गौ मांस की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। उसी से उन्हें जानकारी मिली थी कि जालंधर में भी गौ मांस का धंधा चल रहा है। इसके बाद जब उन्हें लोकेशन मिली तो पहले रेकी की गई। जब सब कुछ कन्फर्म हो गया तो पुलिस को सूचना देकर छापेमारी करवाई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।