Home Gau Samachar गौ मांस के साथ 12 रोहिंग्या सहित 13 गिरफ्तार

गौ मांस के साथ 12 रोहिंग्या सहित 13 गिरफ्तार

दिल्ली का एक मास विक्रेता मुस्लिम व्यापारी इमरान यहां पर गैर कानूनी तरीके से गौ मांस की पैकिंग करवा रहा था। गौ मांस की पैकिंग कर रहे 13 लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है, जिनमें से 12 रोहिंग्या मुस्लिम हैं, जबकि एक बिहार का मुसलमान है।

211
0

गौ मांस के साथ 12 रोहिंग्या सहित 13 गिरफ्तार

जालंधर। गौ रक्षा दल के प्रधान सतीश ने बताया कि जब पुलिस के साथ छापेमारी की गई तो चौकीदार मौके से गेट बंद करके भाग गया। जब काफी देर तक गेट नहीं खुला तो पुलिस दीवार फांद कर फैक्ट्री में गई। मौके पर 13 लोगों को पकड़ा गया जबकि कुछ लोग छापेमारी की सूचना मिलते ही मौके से फरार हो गए। हिंदू संगठनों की शिकायत और इनपुट पर जालंधर देहात पुलिस ने थाना आदमपुर के गांव घोगड़ी में स्तिथ फैक्ट्री में छापेमारी कर गौ का मांस पकड़ा है। रोड पर स्थित नेहा टोका नाम की बंद पड़ी फैक्ट्री को किराये पर लेकर दिल्ली का एक मास विक्रेता मुस्लिम व्यापारी इमरान यहां पर गैर कानूनी तरीके से गौ मांस की पैकिंग करवा रहा था। गौ मांस की पैकिंग कर रहे 13 लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है, जिनमें से 12 रोहिंग्या मुस्लिम हैं, जबकि एक बिहार का मुसलमान है। हिंदू संगठनों के नेता गौ सेवा कमीशन के पूर्व चेयरमैन कीमती भगत, शिवसेना नेता ईशांत शर्मा ने कहा कि जालंधर की सड़कों पर घूम रही गायों को पकड़कर यहां काटा जा रहा था और विदेशों में एक्सपोर्ट हो रहा था। बड़ी मात्रा में गाय का मांस बरामद होने पर एसएसपी देहात मुखविंदर सिंह ने भी फैक्ट्री का जायजा लिया और टीमों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये। गौ रक्षा दल के प्रधान सतीश ने बताया कि जब पुलिस के साथ छापेमारी की गई तो चौकीदार मौके से गेट बंद करके भाग गया। जब काफी देर तक गेट नहीं खुला तो पुलिस दीवार फांद कर फैक्ट्री में गई। मौके पर 13 लोगों को पकड़ा गया जबकि कुछ लोग छापेमारी की सूचना मिलते ही मौके से फरार हो गए। पुलिस की पूछताछ में बिहार के युवक ने बताया कि वह दो दिन ही फैक्ट्री पहुंचा था। उसे कहा गया था कि वहां पर चिकन पैकिंग का काम है लेकिन यहां पर मोटा मांस पैक हो रहा था। युवक ने कहा कि यहां पर जानवरों को काटा नहीं जाता। यहां पर कटा हुआ मांस आता है।
यह सिर्फ पैकिंग यूनिट है। यहां से मास पैक होकर दिल्ली और अन्य राज्यों में जाता हैं। गैर कानूनी तरीके से चलाई जा रही गौ मांस पैकिंग फैक्ट्री में टनों के हिसाब के पैक मांस मिला है। हिंदु संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे पहले बिहार, दिल्ली और राजपुरा में भी गौ मांस की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। उसी से उन्हें जानकारी मिली थी कि जालंधर में भी गौ मांस का धंधा चल रहा है। इसके बाद जब उन्हें लोकेशन मिली तो पहले रेकी की गई। जब सब कुछ कन्फर्म हो गया तो पुलिस को सूचना देकर छापेमारी करवाई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Previous articleAmit Shah in Maharashtra – दादा आप बहुत समय बाद सही जगह पर बैठे हैं
Next articleगाय के गोबर से पशुपालक बनाएंगे धूप और अगरबत्ती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here