कामदेव की पूजा का पर्व : होली
(डॉ. हरिप्रसाद दुबे – विनायक फीचर्स)
(डॉ. हरिप्रसाद दुबे – विनायक फीचर्स)
मुंबई। महाराष्ट्र में अब सरकारी भूमि पर शूटिंग के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। राज्य सरकार ने बकायदे 16 मार्च 2024 को एक आदेश कर स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर फिल्मों, वृत्तचित्रों और विज्ञापनों की मुफ्त शूटिंग की अनुमति दी जाएगी। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) द्वारा किए गए लगातार पत्र व्यवहार का यह सकारात्मक परिणाम दिखा है।
राज्य सरकार की घोषणा के मुताबिक महाराष्ट्र में सरकारी भूमि (मुंबई में दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी और कोल्हापुर में फिल्मसिटी को छोड़कर) में मुफ्त शूटिंग की घोषणा की गई है। इम्पा के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने महाराष्ट्र सरकार के इस पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि निर्माताओं के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करते हुए, महाराष्ट्र फिल्म थिएटर और सांस्कृतिक विकास महामंडल, गोरेगांव, मुंबई में एक एकल खिड़की योजना शुरू की गई है। संशोधित फैसले के अनुसार, शूटिंग नि:शुल्क होगी। हालांकि, विज्ञापनों के लिए 40,000 रुपये, टीवी धारावाहिकों के लिए 1 लाख रुपये और फिल्मों के लिए 2.5 लाख रुपये की मामूली सुरक्षा जमा राशि आवश्यक है। सिन्हा ने कहा है कि राज्य सरकार की सुव्यवस्थित मंजूरी प्रक्रिया और मुफ्त फिल्मांकन सुविधाओं का प्रावधान महाराष्ट्र को फिल्म निर्माताओं के लिए एक अधिक आकर्षक स्थान बनाता है और इम्पा जो सक्रिय रूप से फिल्म उद्योग को समर्थन और बढ़ावा देने वाले उपायों की वकालत कर रही है, इस प्रगतिशील पहल के लिए महाराष्ट्र सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती है।
Maharashtra News: क्या बीजेपी संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) को अपने खेमे में लेना चाहती है? दरअसल, यह चर्चा अचानक इसलिए होने लगी जब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेख बावनकुले )Chandrashekhar Bawankule) ने शुक्रवार को एक बयान दिया. बावनकुले ने कहा कि संजय निरुपम का उत्तर भारतीयों के बीच अच्छा नाम है. उन्होंने मुझसे अभी तक कोई बात नहीं की है लेकिन मैं इतना कहूंगा कि अगर कोई मोदी के काम से कोई प्रभावित होता है तो बीजेपी हमेशा उन जैसे लोगों के लिए तैयार है.
बीजेपी की तरफ से खुला ऑफर ऐसे समय में दिया जा रहा है जब कांग्रेस ने पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट का दावा छोड़ दिया है. सूत्र बताते हैं कि इसी सीट से संजय निरुपम लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे. इस फैसले को संजय निरुपम के लिए झटका माना जा रहा है. संजय निरुपम मुंबई उत्तर सीट से सांसद रहे हैं. हालांकि 2014 के चुनाव में उन्हें बीजेपी के गोपाल शेट्टी के हाथों हार झेलनी पड़ी थी.
शिंदे गुट के पास मुंबई पश्चिम सीट
जिस मुंबई पश्चिम सीट से वह चुनाव लड़ना चाहते हैं वहां से एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना के गजानन कीर्तिकर सांसद हैं. महाराष्ट्र में लोकसभा की छह सीटें हैं. माना जा रहा है कि महाविकास अघाड़ी के बीच हुए तय हुए फॉर्मूले के तहत चार सीटों पर शिवसेना-यूबीटी और दो पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. इसी वजह से यह सीट से कांग्रेस अपना दावा हटा रही है.
चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका
महाराष्ट्र में न तो महाविकास अघाड़ी और न ही महायुति गठबंधन ने सीट शेयरिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा की है. हालांकि बीजेपी ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. जबकि चुनाव से पूर्व दल-बदल का सिलसिला जारी है. कांग्रेस नेता नितिन कोडवते और उनकी पत्नी चंदा कोडवते बीजेपी में शामिल हो गए जिसको लेकर बावनकुले ने कहा कि दोनों के हमारी पार्टी ज्वाइन करने से गढ़चिरौली जिले में बीजेपी मजबूत होगी.
जब से क्रू का जबरदस्त एंटरटेनमेंट ट्रेलर रिलीज हुआ है पूरे देश भर में इसी की चर्चा हो रही है। ट्रेलर को फैंस और ऑडियंस से बहुत पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला रहा। बता दें कि सभी को फिल्म में मौजूद कॉमेडी एलिमेंट के साथ, तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की सेंसेशनल तिगड़ी के साथ -साथ दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा की मौजूदगी को खास तौर पर पसंद किया जा रहा है।
ट्रेलर ने ऑडियंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है और यह वादा करता है की फिल्म एकदम क्रेज़ी और एंटरटेनिंग राइट होने वाली है। सब तरफ से तारीफों को पाते हुए, हर तरफ बढ़ रही चर्चा को देख कर प्रोड्यूसर, एकता कपूर और रिया कपूर ने फैंस और ऑडियंस को अपना आभार व्यक्त किया है।
कंटेंट क्वीन एकता आर कपूर ने रिस्पांस के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “हम ट्रेलर को मिल रहे जबरदस्त रिस्पांस से बहुत खुश हैं! ये देखना बहुत ख़ुशी भरा है कि ओसिएनस ‘क्रू’ के मज़ेदार सिचुएशन और दिलचस्प किरदारों के साथ किस तरह जुड़े हैं। ऑडियंस से मिल रहा प्यार हमें और भी अनोखी कहानियाँ बनाने के लिए प्रेरणा देती हैं और हमारे जुनून को और भी बढाती हैं!”
रिस्पॉन्स से बेहद खुश होकर रिया कपूर ने कहा है, “मैं क्रू के ट्रेलर को मिले रहे शानदार रिस्पॉन्स से बहुत खुश हूं। हमने प्रोजेक्ट में अपना दिल डाला है और इससे दर्शकों के बीच पसंद करते हुए देखना बेहद संतुष्ट करने वाला है।”
“क्रू” राजेश ए कृष्णन के डायरेक्शन और बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के सहयोग में बनी है, यह फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघर में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म से उम्मीद है कि यह एक ऐसी सिनेमैटिक स्पेक्टाकल देगी जो यादगार पलों में ले जाएगी।
बदायूं: उत्तर प्रदेश का बदायूं (Badaun Case) शहर सदमे से बाहर नहीं निकल सका है। हर शख्स की जुबां पर मासूम बच्चों के साथ हुए जघन्य हत्याकांड की ही चर्चा है। सवाल बना हुआ है कि आखिर साजिद और जावेद ने आखिर क्यों इस वहशियाना घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने जघन्य तरीके से वारदात को अंजाम दिया। जिस किसी ने भी घटनास्थल पर जाकर उस मंजर को देखा, उसके होश उड़ गए। गर्दन काटने के बाद भी शरीर के अन्य हिस्सों पर वार करते रहे।
गर्दन, सीने, पीठ, हाथ पर कई वार
हेयर ड्रेसर साजिद और जावेद ने घर में आकर उधार लेने और चाय पीने के बाद ऊपर जाकर मासूम बच्चों को मार डाला। कमरे में अचानक से मुंह दबाकर गर्दन पर उस्तरे से गर्दन काट दिया। फिर सीने, पीठ, हाथ पर ताबड़तोड़ कई वार किए। आयुष और अहान के साथ नृशंसता की हदें पार कर दी गईं। दोनों बच्चे करीब 10 मिनट तक जान बचाने के लिए जूझते रहे।
साजिद ने 24 बार किए बच्चों पर वार
पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में यह बात स्पष्ट हुई है कि साजिद ने 24 बार उस्तरे और चाकू से वार किया। रिपोर्ट के अनुसार छोटे बच्चे अहान के शरीर पर 9 वार और आयुष के शरीर पर 14 वार हुए। बुधवार सुबह ही दोनों बच्चों का पोस्टमॉर्टम कर दिया गया। फिर 10 बजे कछला घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं आरोपी साजिद का एनकाउंटर के बाद पोस्टमॉर्टम हुआ, जिसमें उसके शरीर में 3 गोलियां लगी मालूम हुईं। सखानू में उसे सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
बदायूं में बच्चों की मां का रो-रोकर बुरा हाल,
सबसे पूछ रही माँ यही सवाल…मेरे बेटे ने किस “पैगम्बर” पर टिप्पणी की थी ?
मेरे बच्चों ने किस “इस्लाम” पर टिप्पणी की थी ?मेरे बच्चे तो मोहम्मद साजिद और मोहम्मद जावेद को भैया बुलाते थे ?
सिक्यूलरिज़िम के कीड़ों जवाब दो आज इस माँ को… pic.twitter.com/4CUX18RWRJ
— Dr. Sudhanshu Trivedi Satire (@Sudanshutrivedi) March 20, 2024
नई दिल्ली: कर्ज में डूबे उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए कोर्ट ने 27 मई की डेडलाइन रखी है। इसे खरीदने के लिए हिंदूजा ग्रुप की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) ने 9,650 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था। लेकिन इसके लिए फंड जुटाना मुश्किल हो रहा है। कोई भी बैंक कंपनी को सस्ता लोन देने को तैयार नहीं है। सूत्रों के मुताबिक IIHL ने 8,000 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने के लिए जापानी बैंकों से संपर्क साधा है। जापानी बैंकों के लिए अच्छी बात यह है कि रिलायंस कैपिटल का निप्पॉन लाइफ के संबंध रहा है। दोनों का भारत में एक जॉइंट इश्योरेंस वेंचर है। माना जा रहा है कि जापानी बैंक IIHL को अन्य बैंकों की तुलना में सस्ते दर पर लोन दे सकते हैं।
ईटी ने सबसे पहले 12 जुलाई को बताया था कि रिलायंस कैपिटल की डील को फंडिंग करने के लिए हिंदूजा ग्रुप ग्लोबल प्राइवेट क्रेडिट फंड्स से एक बिलियन डॉलर जुटाने की कोशिश में है। लेकिन उन स्रोतों से फंड 15-16% की दर से मिल सकता है। यही वजह है कि ग्रुप अब सस्ते स्रोतों की तलाश में है। सूत्रों के अनुसार हिंदूजा ग्रुप की तीन जापानी बैंकों मिजुहो, SMBC और MUFG के साथ बातचीत चल रही है। ग्रुप को यह लोन पांच साल के लिए सालाना 8-9% की दर पर मिल सकता है। लेकिन फंडिंग को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। IIHL इस नए रूट के जरिए से कम से कम आधी राशि जुटा सकता है लेकिन हिंदूजा परिवार को कुल फंडिंग की बाकी राशि अपनी जेब से भरनी होगी। हिंदूजा ग्रुप ने इस बारे में ET के सवालों का जवाब नहीं दिया। मिजुहो के अधिकारी टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे जबकि MUFG और SMBC ने प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया।
Earthquake of Magnitude:4.5, Occurred on 21-03-2024, 06:08:30 IST, Lat: 19.48 & Long: 77.30, Depth: 10 Km ,Location: Hingoli,Maharashtra India for more information Download the BhooKamp App https://t.co/mVjsnXox1P @ndmaindia @Indiametdept @KirenRijiju @Dr_Mishra1966 @Ravi_MoES pic.twitter.com/3JWMHeTgda
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) March 21, 2024
Earthquake in Arunachal Pradesh: महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश गुरुवार (21 मार्च) सुबह भूकंप के झटकों से हिल उठे. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया है कि देश के पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई है, जबकि पूर्वोत्तर के अरुणाचल में आया भूकंप 3.7 की तीव्रता वाला था. सुबह-सुबह आए भूकंप की वजह से अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, महाराष्ट्र के हिंगोली में 10 किमी की गहराई पर भूकंप का केंद्र रहा है. भूकंप के झटकों को सुबह 6.08 बजे महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई. 4 से लेकर 4.9 की तीव्रता वाले भूकंप को हल्के भूकंप के तौर पर परिभाषित किया जाता है. ऐसे में महाराष्ट्र में आया भूकंप हल्की तीव्रता वाला रहा, लेकिन इसकी वजह से लोगों के मन में डर जरूर पैदा हुआ. कुछ लोग झटके महसूस करने के बाद घर से बाहर निकल आए.
भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का पहला झटका अरुणाचल प्रदेश में रिपोर्ट किया गया. देश के पूर्वोत्तर राज्य में कुछ घंटों के अंतराल पर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए. भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि सबसे पहला झटका गुरुवार तड़के 1.49 बजे रिकॉर्ड किया गया. राज्य के पश्चिमी कामेंग में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. इसका केंद्र 10 किमी की गहराई में था. रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटकों की तीव्रता 3.7 मापी गई.
वहीं, दो घंटों बाद अरुणाचल प्रदेश एक बार फिर से भूकंप के झटकों से हिल उठा. सुबह 3.40 बजे राज्य में धरती के हिलने की जानकारी मिली. इस भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई. भूकंप का केंद्र पश्चिमी कामेंग रहा. इस भूकंप के केंद्र की गहराई 5 किमी थी. रिक्टर स्केल पर 3 से 3.9 की तीव्रता के बीच रहने वाले भूकंप के झटकों को मामूली भूकंप के तौर पर जाना जाता है. यही वजह है कि अभी तक जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने के लिए समुद्र पर बनाए गए अटल सेतु से एक महिला ने छलांग लगा दी। पेशे से वह चिकित्सक बताई जा रही हैं। उनकी उम्र करीब 43 साल रही होगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक महिला के शव का पता नहीं लग सका है, लेकिन उनके मुंबई स्थित आवास से कथित सुसाइड नोट जरूर मिला है।
अवसाद से पीड़ित थीं महिला
पुलिस ने बताया कि पेशे से डॉक्टर किंजल कांतिलाल शाह अवसाद से पीड़ित थीं। उनका इलाज चल रहा था। वह अपने पिता के साथ मुंबई के परेल इलाके में दादा साहब फाल्के रोड स्थित नवीन आशा इमारत में रहती थीं। सोमवार की दोपहर किंजल ने अपने घर के पास से अटल सेतु जाने के लिए टैक्सी ली और वहां से समुद्र में छलांग लगा दी।
चालक ने तुरंत नवी मुंबई पुलिस को जानकारी दी
न्हावा शेवा पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कोटे ने बताया कि महिला ने पुल पर टैक्सी चालक से गाड़ी रोकने को कहा। चालक ने इनकार कर दिया तो उन्होंने उस पर दबाव बनाया। जिद की वजह से चालक ने गाड़ी रोक दी। इसके बाद वह गाड़ी से बाहर निकलीं और पुल से कूद गईं। टैक्सी चालक ने तुरंत नवी मुंबई पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद तटीय पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों और बचाव दल की मदद से उसे ढूंढने के लिए अभियान चलाया।
गौ माता को बचाने और संरक्षण को लेकर नागौर से निकला साइकिल यात्री आज डूंगरपुर पहुंचा. गौ भक्तों ने गौ रक्षक का कलेक्ट्रेट परिसर में स्वागत किया. इस दौरान यात्रा लेकर निकले युवक ने एडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन देकर गौमाता को बचाने के साथ ही बजट को बढ़ाने की गुहार लगाई. गौ रक्षक नीरसिंह राठौड़ 13 जिलों का सफर पूरा कर आज बुधवार को डूंगरपुर पहुंचे. नीर सिंह साइकिल लेकर डूंगरपुर शहर में आते ही गोरक्षा दल के देवीसिंह समेत कई गो भक्तों ने स्वागत किया.