Home Blog Page 625

लव जिहाद : गौ मांस खिलाकर धर्म परिवर्तन कराया

0

भोपाल. भोपाल में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने खलील नाम के शख्स पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज कराने के साथ ही कार्रवाई न होने पर थाने के गेट पर टीआई के सामने आत्मदाह करने की भी धमकी दी है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि 10 साल बाद युवती शिकायत करने आई है इसलिए मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिस युवक पर लव जिहाद का आरोप युवती ने लगाया है वो रायसेन का रहने वाला बताया जा रहा है।

गौ मांस खिलाकर कराया धर्म परिवर्तन

शनिवार की शाम भोपाल के तलैया थाने पहुंची युवती ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि खलील नाम के युवक ने उसे गौ मांस खिलाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और फिर उसका शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि उसका नाम बदल आयशा रख दिया गया है उसका ये भी आरोप है कि जब वो गर्भवती हुई तो खलील ने उसे बच्चे को गिराने के लिए भ्रूण गिराने वाली गोलियां लाकर खिलाईं और फिर छोड़कर चला गया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वो थाने के गेट पर टीआई के सामने आत्मदाह कर लेगी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
वहीं इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि युवती 10 साल बाद शिकायत दर्ज कराने आई है इसलिए मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिस खलील नाम के युवक पर युवती ने लव जिहाद का आरोप लगाया है बताया जा रहा है कि वो रायसेन जिले का रहने वाला है।

DM का सराहनीय प्रयास गौ मित्रों को कर रहे सम्मानित

0

मथुरा,  । खेतों में पड़ी पराली प्रशासन के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। लाख प्रयास के बाद भी किसान मौका मिलते ही पराली को जला देते हैं। इसके कारण वातावरण में प्रदूषण तो होता है साथ ही खेत की उर्वरक क्षमता भी कम हो जाती है। पराली की समस्या से निपटने के लिए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने विशेष प्रयास शुरू किया है। इसके तहत पराली को गौशाला पहुंचाने वालों को गौ मित्र कहा जाएगा, साथ ही जो सबसे ज्यादा पराली को गौशाला भेजेगा उसे प्रत्येक शनिवार को जिलाधिकारी सम्मानित करेंगे .

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि जनपद में 35 अस्थाई सरकारी गौशाला ग्रामीण क्षेत्र में तथा 12 सरकारी गौशाला नगरीय क्षेत्र में संचालित हैं। सर्वाधिक पराली गौशालाओं में पहुंचाने वाले प्रधान, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी तथा किसान सहायक को प्रति शनिवार को सम्मानित किया जाएगा। इस सराहनीय प्रयास के पहले शनिवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में तीन ग्राम पंचायतों को सम्मानित कर जिलाधिकारी ने इसकी शुरुआत कर दी।

पुण्य फल की प्राप्ति के लिए प्रतिदिन करें गौ-दर्शन

0

गौमाता की महिमा अपरंपार है। मनुष्य अगर जीवन में गौमाता को स्थान देने का संकल्प कर ले तो वह संकट से बच सकता है। मनुष्य को चाहिए कि वह गाय को मंदिरों और घरों में स्थान दे, क्योंकि गौमाता मोक्ष दिलाती है। पुराणों में भी इसका उल्लेख मिलता है कि गाय की पूंछ छूने मात्र से मुक्ति का मार्ग खुल जाता है।

गाय की महिमा को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। मनुष्य अगर गौमाता को महत्व देना सीख ले तो गौमाता उनके दुख दूर कर देती है। गाय हमारे जीवन से जु़ड़ी है। उसके दूध से लेकर मूत्र तक का उपयोग किया जा रहा है। गौमूत्र से बनने वाली दवाएं बीमारियों को दूर करने के लिए रामबाण मानी जाती हैं।

गोपाष्टमी के दिन गाय का पूजन करके उनका संरक्षण करने से मनुष्य को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। जिस घर में गौपालन किया जाता है उस घर के लोग संस्कारी और सुखी होते हैं। इसके अलावा जीवन-मरण से मोक्ष भी गौमाता ही दिलाती है। मरने से पहले गाय की पूंछ छूते हैं ताकि जीवन में किए गए पापों से मुक्ति मिले।

लोग पूजा-पाठ करके धन पाने की इच्छा रखते हैं लेकिन भाग्य बदलने वाली तो गौ-माता है। उसके दूध से जीवन मिलता है। रोज पंचगव्य का सेवन करने वाले पर तो जहर का भी असर नहीं होता और वह सभी व्याधियों से मुक्त रहता है। गाय के दूध में वे सारे तत्व मौजूद हैं, जो जीवन के लिए जरूरी हैं। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि गाय के दूध में सारे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। मीरा जहर पीकर जीवित बच गई, क्योंकि वे पंचगव्य का सेवन करती थीं। लेकिन कृष्ण को पाने के लिए आज लोगों में मीरा जैसी भावना ही नहीं बची।

रोज सुबह गौ-दर्शन हो जाए तो समझ लें कि दिन सुधर गया, क्योंकि गौ-दर्शन के बाद और किसी के दर्शन की आवश्यकता नहीं रह जाती। लोग अपने लिए आलीशान इमारतें बना रहे हैं यदि इतना धन कमाने वाले अपनी कमाई का एक हिस्सा भी गौ सेवा और उसकी रक्षा के लिए खर्च करें तो गौमाता उनकी रक्षा करेगी इसलिए गौ-दर्शन को सबसे सर्वोत्तम माना जाता है।

गाय और ब्राह्मण कभी साथ नहीं छोड़ते हैं लेकिन आज के लोगों ने दोनों का ही साथ छोड़ दिया है। जब पांडव वन जा रहे थे तो उन्होंने भी गाय और ब्राह्मण का साथ मांगा था। समय के बदलते दौर में राम, कृष्ण और परशुराम आते रहे और उन्होंने भी गायों और संतों के उद्धार का काम किया। इसकी बड़ी महिमा सूरदास और तुलसीदास ने गौ कथा का वर्णन कर की है।

लोग दृश्य देवी की पूजा नहीं करते और अदृश्य देवता की तलाश में भटकते रहते हैं। उनको नहीं मालूम कि भविष्य में बड़ी समस्याओं का हल भी गाय से मिलने वाले उत्पादों से मिल सकता है। आने वाले दिनों में संकट के समय गौमाता ही लोगों की रक्षा करेगी। इस सच्चाई से लोग अनजान हैं।

गौसेवक – गव्यसिद्ध वैद्य कौशल अग्रवाल

ECI Announces Bypolls: ओडिशा, राजस्थान, बिहार, यूपी और छत्तीसगढ़ में उपचुनाव का ऐलान, 5 दिसंबर को मतदान- 8 को रिजल्ट

0

चुनाव आयोग (Election Commission) ने देश के पांच राज्यों की विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इन सभी सीटों पर पांच दिसम्बर को मतदान होगा, जबकि आठ दिसम्बर को परिणाम आयेंगे। बता दें कि ओडिशा, राजस्थान, बिहार, यूपी और छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे, जबकि यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा।

बता दें कि ओडिशा की पदमपुर विधानसभा सीट, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुर्हनी, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर और यूपी की रामपुर विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव होंगे। इन सभी पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के परिणाम आठ दिसंबर को आएंगे।

लोकसभा और विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव का नोटिफिकेशन 10 नवंबर को जारी होगा, जबकि 17 नवंबर उम्मीदवारों के नामांकन की आखिरी तारीख है। नामांकन जांच की आखिरी तारीख 18 नवंबर है, जबकि 21 नवंबर को नामांकन वापसी की आखिरी तारीख है। इसके बाद पांच दिसम्बर को इन सीटों पर उपचुनाव होंगे, वहीं परिणाम आठ दिसंबर को आएंगे। बता दें कि चुनाव आयोग को इन सीटों पर 10 दिसंबर तक चुनावी प्रक्रिया पूरी करवा लेनी है।

Virat Kohli के नाम पर ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सड़क, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, कपिलदेव, वीवीएस लक्ष्मण को भी ऐसा सम्मान

0

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक सड़क का नाम भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के नाम पर रखा गया है। मेलबर्न के उपनगर रॉकबैंक में एक सड़क का नाम कोहली क्रिसेंट है, जिसे विराट कोहली के नाम पर रखा गया है। मूल रूप से केरल के रहने वाले एस जगत जो कोहली क्रिसेंट के पास रहते हैं, उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “जब कोई मुझसे पूछता है कि मैं ऑस्ट्रेलिया में कहाँ रहता हूँ, तो मैं गर्व से अपना पता देता हूँ।”

मेलबर्न के उपनगर रॉकबैंक की पड़ोसी सड़कों में और अधिक आश्चर्य की बात है। कोहली क्रिसेंट से लगभग 600 मीटर की दूरी पर तेंदुलकर ड्राइव नामक एक सड़क है। इस मोहल्ले की सभी सड़कों का नाम एम एस धोनी, कपिल देव, वी वी एस लक्ष्मण, इंजमाम-उल-हक, कर्टली एम्ब्रोस, इमरान खान, गैरी सोबर्स और जोएल गार्नर सहित शीर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के नाम पर रखा गया है।

यहां की सड़कों के नाम आमतौर पर डेवलपर्स द्वारा प्रस्तुत किए जाते हैं और नगर परिषद द्वारा अनुमोदित होते हैं। रॉकबैंक उपनगर, जो मेल्टन काउंसिल के अंतर्गत आता है, ये भारतीय समुदाय के घर खरीदारों के बीच लोकप्रिय है।

मूल रूप से केरल के रहने वाले एस जगत जो कोहली क्रिसेंट के पास रहते हैं, उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “जब कोई मुझसे पूछता है कि मैं ऑस्ट्रेलिया में कहाँ रहता हूँ, तो मैं गर्व से अपना पता देता हूँ।” जगत ने कहा कि शुरुआत में जब मैं यहां आया, तब मेरे दोस्त क्रिकेटर विराट कोहली के खराब फॉर्म के लिए मुझे दोषी ठहराते थे, क्योंकि जब मैं यहां आया, तो वह रन नहीं बना रहे थे। उन्होंने बताया कि मेरा दोस्त मुझे यह कहते हुए दोष देता था कि यह मेरी वजह से है और अब उन्होंने स्कोर करना शुरू कर दिया है तो मैं अपनी कॉलर ऊंची करके चलता हूं।

तेंदुलकर ड्राइव के ठीक बगल में सड़क का नाम इंजमाम-उल-हक के नाम पर रखा गया है। इसलिए जब भारत पाकिस्तान से खेलता है तो मोहल्ले में भी इसका असर दिखता है। हाल ही में जब भारत ने मेलबर्न में अपने T-20 उद्घाटन मैच में पाकिस्तान को हराया था, तो कोहली-तेंदुलकर गली में रात को पटाखे फोड़े गए थे।

भारत के पहले मतदाता का राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, 106 साल के श्याम शरण नेगी का निधन

0

Himachal Pradesh Election: आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी का 106 साल की उम्र में निधन हो गया। किन्नौर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि श्याम शरण नेगी ने अपने आवास पर शनिवार सुबह दो बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरे सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रहा है।

श्याम शरण नेगी हिमाचल प्रदेश में किन्नौर ज‍िले के कल्पा के रहने वाले थे। उन्होंने दो द‍िन पहले ही पोस्‍टल बैलेट के जर‍िए व‍िधानसभा चुनाव के ल‍िए वोट डाला था। नेगी ने पहली बार 1951-52 के चुनाव में ह‍िस्‍सा ल‍िया था जो देश का पहला चुनाव था। 106 साल के श्याम शरण नेगी ने हाल ही में 34वीं बार मतदान किया था।

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे MLA अब्बास पर ED का शिकंजा

0

प्रयागराज,। माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को देर रात पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी ने प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित दफ्तर में उससे करीब 9 घंटे तक पूछताछ की है। मनी लांड्रिंग के केस में 11 अक्तूबर को ही ईडी ने अब्बास के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था।

बेनामी संपत्तियों के बारे में जुटाई जानकारी

माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी से प्रर्वतन निदेशालय ने शुक्रवार को करीब नौ घंटे अपने कार्यालय में पूछताछ की। उससे माफिया मुख्तार की बेनामी संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाई गई। देश छोड़ने की आशंका पर ईडी ने उसे पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया था। पूछताछ में ईडी के सभी सवालों का जवाब गोलमोल तरीके से देता रहा। देर रात करीब 12 बजे ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दोपहर करीब दो बजे पहुंचा ईडी आफिस

ईडी के आफिस में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बड़े गोपनीय तरीके से विधायक अब्बास अंसारी पहुंचा। उसे ईडी ने बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्ज मनी लांड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। जैसे ही अब्बास अंसारी यहां पहुंचा सिविल लाइंस थाने की पुलिस ईडी के मुख्य गेट पर तैनात हो गई। किसी की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। भीतर ईडी के अधिकारियों ने अब्बास अंसारी से पूछताछ शुरू की।

सवालों का गोलमोल तरीके से दिया जवाब

सूत्रों के अनुसार, उससे पूछा गया कि माफिया मुख्तार अंसारी ने इतनी बेनामी संपत्तियां कहां से अर्जित कीं? जमीन, मकान कहां-कहां हैं? माफिया के कितने करीबी हैं? इन करीबियों के पास कितने की संपत्ति है?। ऐसे ही तमाम सवाल उससे पूछे गए, लेकिन वह सभी सवालों का गोलमोल तरीके से ही जवाब देता रहा। करीब नौ घंटे तक उससे पूछताछ की गई। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

लुकआउट नोटिस जारी किया गया था

मऊ से विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ ईडी ने लुकआउट नोटिस जारी किया था। इसका मतलब था कि वह देश छोड़कर नहीं जाएगा। ईडी को आशंका थी कि अब्बास अंसारी देश छोड़कर भाग सकता है, इसलिए उसे लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

चालक से भी की गई पूछताछ

विधायक अब्बास अंसारी के साथ ही उसके चालक रवि कुमार शर्मा से भी ईडी ने पूछताछ की। उससे भी कई सवाल दागे गए। हालांकि, उससे अलग कमरे में पूछताछ हुई।

Make-2 projects: भारतीय सेना ने ‘आत्म निर्भारत’ को गति प्रदान करने वाली पांच मेक II परियोजनाओं को दी मंजूरी

0

नई दिल्ली, एजेंसी। आत्मनिर्भरता के लिए भारत के दृष्टिकोण को गति देते हुए सेना ने ड्रोन नष्ट करने वाली प्रणाली और सैन्य प्रशिक्षण हथियार सिम्युलेटर सहित पांच ‘मेक II’ परियोजनाओं के परियोजना मंजूरी आदेशों को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्वदेशी विकास के माध्यम से इन प्रोजेक्ट्स को किया जा रहा है प्रोत्साहित

‘मेक II’ परियोजनाएं अनिवार्य रूप से उद्योग द्वारा वित्त पोषित परियोजनाएं हैं जिनमें प्रोटोटाइप के विकास के लिए भारतीय विक्रेताओं द्वारा डिजाइन एवं विकसित किए गए अभिनव समाधान शामिल हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, ‘भारतीय सेना स्वदेशी विकास के माध्यम से विशिष्ट प्रौद्योगिकियों को लाने वाले ‘मेक प्रोजेक्ट्स’ को प्रोत्साहन प्रदान करने का कार्य कर रही है।’

बयान में कहा गया कि जारी परियोजनाओं को और बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना ने अब पांच ‘मेक II’ परियोजनाओं के परियोजना स्वीकृति आदेश (पीएसओ) को मंजूरी दे दी है। बयान में कहा गया है कि सफल प्रोटोटाइप विकास के बाद आदेश का आश्वासन दिया जाता है।

इन परियोजनाओं को दी गई मंजूरी

जिन परियोजनाओं के पीएसओ को मंजूरी दी गई है उनमें हाई फ्रीक्वेंसी मैन पैक्ड सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो (एचएफएसडीआर), ड्रोन किल सिस्टम, इन्फैंट्री ट्रेनिंग वेपन सिम्युलेटर (आईडब् ल् यूटीएस), 155 एमएम टर्मिनली गाइडेड मुनिशन (टीजीएम), मीडियम रेंज प्रिसिशन किल सिस्टम (एमआरपीकेएस) शामिल हैं।

एचएफएसडीआर के प्रोटोटाइप के विकास के लिए पीएसओ जारी किया गया है। प्रोटोटाइप के सफल विकास पर भारतीय सेना द्वारा 300 एचएफएसडीआर खरीदने की योजना है। अत्याधुनिक, हल्के वजन वाले एचएफएसडीआर बढ़ी हुई सुरक्षा के साथ-साथ बढ़ी हुई डेटा क्षमता और बैंड विड्थ के माध्यम से लंबी दूरी का रेडियो संचार प्रदान करेगा।

मेक II प्रक्रिया के तहत जारी 43 परियोजनाएं बढ़ रही हैं आगे

बयान में कहा गया, ‘भारतीय सेना पहले से ही पूंजी अधिग्रहण की मेक दो प्रक्रिया के तहत जारी 43 परियोजनाओं को आगे बढ़ा रही है। 43 में से 17 परियोजनाओं को उद्योग से प्राप्त स्व-प्रेरणा प्रस्तावों के माध्यम से शुरू किया गया है, जिसने ‘मेक प्रक्रिया’ में भाग लेने के लिए भारतीय रक्षा उद्योग में उत्साह और विश्वास पैदा किया है।’ बयान में कहा गया, ‘‘फिलहाल जारी मेक दो परियोजनाओं में तेजी लाने के कई उपायों के ठोस परिणाम सामने आए हैं। कुल 43 ‘मेक II’ परियोजनाओं में से 22 अब प्रोटोटाइप विकास चरण में हैं, जो कि लागत के हिसाब से परियोजनाओं का 66 प्रतिशत (27,000 करोड़ रुपये में से 18,000 करोड़ रुपये) है।’’

विहिप गुवाहाटी ने मालीगांव गौशाला में आयोजित किया गौ पूजन

0

गुवाहाटी, । विश्व हिंदू परिषद द्वारा शुक्रवार को गुवाहाटी के मालीगांव गौशाला में गौ पूजन गौ ग्रास खिलाकर, गौ माता की आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में कामाख्या जूना अखाड़ा के पूज्य संत गोविंद गिरी महाराज, विहिप गोरक्षा केंद्रीय मंत्री एवं पालक गुवाहाटी क्षेत्र उमेश चंद्र पोरवाल, विहिप प्रांत कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष नटवरलाल अग्रवाल, कांता अग्रवाल, प्रान्त गोरक्षा प्रमुख सुरेन्द्र गोयल, गोलोक परिवार के गो प्रेमी विनोद अग्रवाल, गौहाटी हाईकोर्ट की अधिवक्ता करिश्मा दास, विहिप गुवाहाटी महानगर सचिव चंदन राभा, मालीगांव प्रखंड अध्यक्ष अमल चंद्र देव एवं मंत्री उत्पल दा, गौशाला व्यवस्थापक प्रमोद सहित गोप्रेमी कार्यकर्ताओं ने गौ पूजन और गौ ग्रास खिलाया।

इस मौके पर पोरवाल ने गौ महत्त्व विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा, गौसेवा, गौ संवर्धन करना हम सब भारत वासियों का कर्तव्य है। भगवान श्रीकृष्ण ने ग्वालों, गांव वालों, गोपालकों की रक्षा के लिये गोवर्धन पर्वत उठाया था। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से कार्तिक शुक्ल अष्टमी तक गोवर्धन पर्वत उठाकर रखा था। इंद्र भगवान ने भी गोपाष्टमी के दिन अहंकार छोड़ कर भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक किया था। उसी दिन से गोपाष्टमी के दिन से भगवान श्री कृष्ण ने गौ चरण का काम प्रारंभ किया था। इसलिए गोपाल गोविंद कहलाए।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का आधार गौ माता ही है। कर्ज मुक्त किसान, रोजगार युक्त नौजवान, स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत का आधार गौ माता ही है। कामधेनु सभी मनोकामना को पूर्ण करने वाली हैं। इसलिए गोदान करने की परंपरा सदा रही है एवं सदैव गो ग्रास खिलाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है।

गुवाहाटी महानगर विहिप गोरक्षा रमेश सिंह ने बताया कि आज गौ पूजन के साथ सभी को गौरक्षा, गौसेवा, गौ संवर्धन का संकल्प पूज्य गोविन्द गिरी महाराज ने कराया। महाराज ने कहा कि आप सब गौ प्रेमीजनों पर सदा मां कामाख्या और गौ माता का आशीर्वाद सदैव बना रहे। चन्दन राभा ने सभी बंधुओं का आभार व्यक्त किया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ इगास के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गौ-पूजन किया

0

देहरादून, 04 नवंबर , मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ इगास के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गौ-पूजन किया और प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान देवउठनी एकादशी के इस पावन अवसर पर तुलसी पूजन भी किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय है। भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है। मुख्यमंत्री ने इगास की बधाई देते हुए लोक पर्व इगास को उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं।