नई दिल्‍ली: अमन जैन ने बहुत कम समय में सफलता हासिल की है। IIIT हैदराबाद से इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद ही उनकी कामयाबी का सफर शुरू हो गया था। उन्‍हें अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट ज्‍वाइन करने का ऑफर मिला। हालांकि, इसके बजाय उन्‍होंने IIM बेंगलुरु से मैनेजमेंट की पढ़ाई करने को तवज्‍जो दी। उनका यह फैसला बिल्‍कुल सही साबित हुआ। इससे बिजनेस को लेकर उनकी समझ का दायरा कई गुना बढ़ गया। आज वह एक सफल स्‍टार्टअप के संस्‍थापक हैं। इस स्‍टार्टअप कंपनी का नाम Doodhvale है। आइए, यहां अमन और उनके स्‍टार्टअप की सफलता के बारे में जानते हैं।

‘दूधवाले’ की नींव रखने से पहले अमन ने छह साल से अधिक समय तक OYO में अलग-अलग पदों पर काम किया। यह अनुभव उन्‍हें अपना स्‍टार्टअप शुरू करने में बहुत काम आया। OYO में अपने कार्यकाल के दौरान उन्‍होंने OYO टाउनहाउस की स्थापना और OYO विजार्ड लॉयल्टी प्रोग्राम के सफल शुभारंभ जैसी महत्वपूर्ण पहलों का नेतृत्व किया। इससे उन्हें हॉस्पिटैलिटी सेक्‍टर के साथ कंज्‍यूमर प्र‍िफरेंस की गहरी जानकारी मिली।

दिल्ली ट्रांसफर होने पर क्‍वालिटी डेयरी प्रोडक्‍ट्स को खोजने में हुई मशक्‍कत ने अमन को Doodhvale को शुरू करने का आइडिया दिया। उन्‍होंने पाया कि डेयरी उत्‍पादों में शुद्धता की कमी है। लोग पैसे खर्च करने के बाद भी शुद्ध प्रोडक्‍ट नहीं पा रहे हैं। अमन और उनकी टीम ने शुद्ध डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए मिशन के तौर पर काम शुरू किया।

डेयरी उद्योग में कई चुनौतियां हैं। उत्पादों का खराब होना और लॉजिस्टिक्स के चैलेंज उनमें सबसे प्रमुख हैं। इन चुनौतियों के बावजूद अमन और उनकी टीम ताजा और शुद्ध डेयरी उत्पादों को कुशलतापूर्वक वितरित करने की अपनी प्रतिबद्धता में अडिग रही। इस साल ‘दूधवाले’ की 80% से अधिक ग्रोथ उनके समर्पण और रणनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाने के लिए काफी है।

ताजा और शुद्ध डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराने की दूधवाले की प्रतिबद्धता उपभोक्ताओं को पसंद आई है। गुणवत्ता, विश्वसनीयता और ग्राहक संतुष्टि पर कंपनी के जोर ने उसे मजबूत ग्राहक आधार बनाने में मदद की। 30 करोड़ के टर्नओवर के साथ ‘दूधवाले’ डेयरी उद्योग में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में उभरी है। यह स्‍टार्टअप कंपनी स्‍थापित ब्रांडों को चुनौती दे रही है। साथ ही नए स्‍टैंडर्ड सेट कर रही है।

Report By Amit Shukla NBT

Previous articleनालासोपारा पश्चिम में ढाई हजार वर्ष पुराने बौद्ध स्तूप के दर्शन के लिए पहुंचे बीएसएस के सैकड़ों लोग
Next articleदंगल टीवी के शो दालचीनी की मायरा मेहरा का साहसिक सीक्वेंस, चंडीगढ़ में ठंडे पानी में किया शूट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here