Home Blog Page 549

हार्दिक हुंडिया के हाथों से चार्टेड अकाउंटेंट श्री उत्तम प्रकाश अग्रवाल स्टार अमृत सम्मान से सम्मानित

0
Chartered Accountant Shri Uttam Prakash Agarwal honored with Star Amrit Samman by Hardik Hundiya

Mumbai – भारतीय चार्टेड अकाऊंटेंट के क्षेत्र में सबसे आदर के साथ लिया जाने वाला नाम श्री उत्तम प्रकाश अग्रवाल जी को भी आज स्टार अमृत सम्मान से सम्मानित किया गया। गौरतलब है की उत्तम प्रकाश अग्रवाल “भारतीय चार्टेड अकाउंटेंट परिषद्” के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में चार्टेड अकाउंटेंट से जुडी कई संस्थानों में अपना दिशानिर्देश दे रहे हैं। देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है ।

Also Read – शुभारंभ कर चले गए पशुपालक मंत्री – 156 ने किया था डेयरी एस्टेट में जमीन लेने का आवेदन, सिर्फ 56 ने ली, 30 ने लीज का पैसा ही नहीं दिया

स्टार में शान रिपोर्ट में जान इस मूलमंत्र के साथ स्टार रिपोर्ट भी देश के विविध क्षेत्र के ७५ महानुभावों को स्टार अमृत सम्मान से सम्मानित करने का कार्य प्रारंभ किया है । महाराष्ट्र के राजभवन में महामहीम राज्यपाल श्री भगतसिंह कोश्यारी के हाथों से डायमंड किंग श्री भरत भाई शाह , धर्मप्रेमी श्री राजमल भणशाली, फ़िल्म निर्माता श्री रतन जैन सम्मानित हुए। बाद में लेखक निर्देशक अनिस बज्मी, न्यूरोसर्जन डॉ. अंकित गोयल, निर्माता निर्देशक राहुल एस आनंद जैसे कई महानुभावो को सम्मानित किया गया।

Also Read – ज्ञानवापी के भीतर कुएँ में मिला शिवलिंग: विवादित ढाँचे का सर्वे खत्म होने के बाद हिन्दू पक्ष का दावा

शुभारंभ कर चले गए पशुपालक मंत्री – 156 ने किया था डेयरी एस्टेट में जमीन लेने का आवेदन, सिर्फ 56 ने ली, 30 ने लीज का पैसा ही नहीं दिया

0

जबलपुर, प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश का पहला डेयरी एस्टेट जबलपुर के बरेला तहसील से लगे ग्राम खम्हरिया में बनकर तैयार है। कुक्कुट विकास निगम को इसे विकसित करने से लेकर डेयरी संचालकों को जमीन आवंटन करने और यहां पर तय सुविधाओं को देने की जिम्मेदारी दी गई है। इस परियोजना की हकीकत यह है कि इसके शुभारंभ को चार माह होने जा रहे हैं, लेकिन अभी तक एक भी जमीन लेने वाले डेयरी संचालक ने निर्माण कार्य तक शुरू नहीं किया। यहां की मौजूदा व्यवस्था का जब जायजा लिया तो पता चला कि यहां पर अब तक लाइट का कनेक्शन तक नहीं लगा है। नईदुनिया के खबर के अनुसार पानी की टंकी बनाई है, लेकिन भूजल नीचे होने की वजह से यह नहीं भर पाती। वहीं विभाग ने यहां तक जो लैब और अन्य सुविधाएं देने का दावा किया, वो अभी तक कागजों से बाहर नहीं आया।

30 से जमा ही नहीं किया लीज का पैसा-
यहां पर 70 प्लांट हैं, जिसमें से 56 लोगों ने ही इन्हें लिया। इसमें से भी जमीन को 10 साल के लिए लीज पर लेने के लिए विभाग ने जो शुल्क तय की, उसे देने वालों में अब तक सिर्फ 26 लोग ही हैं। अभी तक 30 लोगों ने लीज का पैसा ही नहीं जमा कराया, जो लगभग 16 लाख रुपये से ज्यादा है। सूत्र बताते हैं कि यह जमीन लेने से पीछे हट रहे हैं। इसकी वजह यहां की व्यवस्थाएं हैं। अब विभाग इन लोगों की काउंसलिंग कर उन्हें यह बताने का प्रयास करेगा कि यदि वे यहां पर अपनी डेयरी लगाते हैं तो उनके लिए यह फायदे का सौदा होगा।

70 प्लॉट के लिए आए थे 146 आवेदन, सिर्फ 56 ने ली जमीन

डेयरी एस्टेट में उपलब्ध 70 भूखंड आवंटन के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित आए। इनमें से सिर्फ 56 लोगों ने ही यहां जमीन ली है। अभी भी 12 प्लाट खाली हैं। वहीं 56 में से भी 30 ने अब तक लीज का पैसा भी जमा नहीं किया। इनका कहना है कि यहां पर जो व्यवस्थाएं और सुविधाएं होनी चाहिए, वो अभी तक नहीं है। दरअसल यहां पर सड़क, 33 के.व्ही. विद्युत स्टेशन, पानी की उपलब्धता, पशु चिकित्सालय, कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र, रोग अनुसंधान प्रयोगशाला, चारा एवं दाना गोदाम, बायो गैस संयंत्र, आरसीसी ड्रेनेज कैनाल आदि अधो-संरचनाओं देनी हैं, जिसमें से अधिकांश है ही नहीं।

शुभारंभ कर चले गए पशुपालक मंत्री

नईदुनिया के खबर के अनुसार प्रदेश का पहला डेयरी एस्टेट बरेला के ग्राम खम्हरिया में बनाया जा रहा है। इसका शुभारंभ करने के लिए प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने किया। इस दौरान प्रबंध संचालक राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम डॉ. एच.बी.एस. भदौरिया भी यहां अाए। मंत्री जी ने इसे प्रदेश का पहला डेयरी एस्टेट होने और यहां पर सभी सुविधाएं देने का दो वादा किया, वो अभी तक पूरा ही नहीं हुआ। यहां पर सिर्फ अस्पताल, सड़क और पानी की टंकी बनाया गया है। बाकी काम अभी भी अधूरे हैं।

अस्पताल में भी नहीं आता कोई

डेयरी एस्टेट में पशुओं की चिकित्सा के लिये 2 अस्पताल बनाए गए हैं, जिनमें डॉक्टर और कंपाउंडर सहित स्टाफ की नियुक्ति की गई है। पशु चिकित्सक और स्टाफ की सुगम उपलब्धता के लिये इनके आवास भी परिसर में बनाये गये हैं। जल व्यवस्था के लिये 4 ट्यूबवेल का खनन किया गया है और 2-2 लाख लीटर के ओवरहेड टेंक बनाये गये हैं। हालांकि अभी तक एक भी डेयरी संचालक ने यहां पर डेयरी बनाने का काम भी शुरू नहीं किया है। इसको लेकर दो दिन पूर्व कलेक्टर इलैया राजा टी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्माण कार्य शुरू न होने पर नाराजगी बयां की थी।

सभार – नईदुनिया

Netflix कंपनी ने 150 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

0

Netflix subscriber losses। दिग्गज OTT प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कंपनी Netflix इन दिनों बड़े वित्तीय संकट से जूझ रही है, ऐसे में Netflix कंपनी ने करीब 150 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने यह छंटनी सिर्फ अमेरिका में ही की है और स्ट्रीमर के पद पर छंटनी की गई है। गौरतलब है कि नेटफ्लिक्स को हाल ही में बीते एक दशक में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर का नुकसान झेलना पड़ा है और Netflix ने आगामी तिमाही में भी सब्सक्राइबर में कटौती की आशंका जताई है, यही कारण है कि कंपनी ने 150 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है।

Netflix कंपनी के एक प्रतिनिधि ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी में धीमी राजस्व वृद्धि का मतलब है कि हमें एक कंपनी के रूप में अपनी लागत वृद्धि को भी धीमा करना होगा।” उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि हम आज लगभग 150 कर्मचारियों को जाने के लिए कह रहे हैं। कंपनी ने प्रतिनिधि ने यह भी साफ कहा है कि कर्मचारियों की ये छंटनी व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर नहीं हो रही है, बल्कि व्यावसायिक जरूरतों से प्रेरित होकर की जा रही है क्योंकि हममें से कोई भी ऐसे काबिल कर्मचारियों को अलविदा नहीं कहना चाहता है।

Also Read – राजश्री तुडयेकर को मिला मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Netflix ने पहली तिमाही में खोए 20 लाख सब्सक्राइबर – Netflix ने हाल ही में जानकारी दी थी कि पहली तिमाही में 20 लाख सब्सक्राइबर को खो दिया है। कंपनी के टॉप तकनीकी विश्लेषक मार्क महाने का मानना ​​​​है कि इस क्षेत्र में मौजूदा कमजोरी निवेशकों के लिए कई अवसर प्रस्तुत करती है। जनवरी के बाद से कंपनी के शेयरों में करीब 70 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। सब्सक्राइबर की गिरती संख्या को देखते हुए नेटफ्लिक्स बड़े पैमाने पर पासवर्ड साझा करने पर नकेल कसने के लिए भी काम कर रहा है।

राजश्री तुडयेकर को मिला मानद डॉक्टरेट की उपाधि

0

प्रतिनिधि : योगिता तंबोली औरंगाबाद सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती राजश्रीताई राजेश तुडेकर ने पारधी समुदाय के चालीस परिवारों को गोद लिया है और उनके भविष्य के लिए उनकी भौतिक जरूरतों के अनुसार समुदाय की मदद कर रही है। उनकी समाज सेवा की चर्चा सिर्फ महाराष्ट्र और कर्नाटक में ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी हो रही है। उन्हीं की कार्यों के बदौलत आज का पारधी समाज आज का सार्वजनिक जीवन काम करने, सीखने और जीने में सक्षम हुआ है। 14 मई, 2022 को राजश्री तुडयेकर को दिल्ली में मिला मानद डॉक्टरेट की उपाधि दिया गया। उन्हें ये सम्मान उनके क्षेत्र में सत्रह वर्षों की सेवा के लिए दिल्ली में रॉयल अमेरिकन यूनिवर्सिटी के द्वारा दिया गया।

आध्यात्मिकता के बिना चरित्र का निर्माण विज्ञान और सरकार भी नहीं कर सकती है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

0

डूंगला। संत ज्ञान की सरिता संस्कार के पुंज और संस्कृति के सजग प्रहरी है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने महावीर एल्वामा गोशाला कमल तीर्थ में आचार्य सम्राट डॉक्टर शिव मुनि की 51 दीक्षा जयंती पर संबोधित करते कहा कि आध्यात्मिकता के बिना चरित्र का निर्माण विज्ञान और सरकार भी नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से संत माली बंद कर मानवता के बगीचे में समर्पित होंगे तभी वैचारिक क्रांति के माध्यम से विकास संभव है।

मुनि कमलेश ने बताया कि महापुरुषों के ग्रंथों के ज्ञान को सही रूप में जनता के सामने प्रस्तुत करें जो मानवता के विकास में सहयोगी बने। राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि उदारवाद समन्वय और प्रेम और विश्व बंधुत्व की भावना को साकार रूप प्रदान करें वही सच्चा संत है। जैन संत ने कहा कि कट्टरता और साधुता में 36 का आंकड़ा है, नशा मुक्त जीवन ही साधुता मे प्रवेश कर सकता है। उप प्रवर्तनी महासती शांता कंवर जी जयश्री जी ने विचार व्यक्त किए। घनश्याम मुनि गौतम मुनि ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया, कौशल मुनि, अक्षत मुनि ने मंगलाचरण किया। मानमल लसोड़ ने समारोह की अध्यक्षता की , अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश कुमार मेहता उत्सव भाणावत रमेश मेहता दुर्गा शंकर शर्मा नरेंद्र मेहता दिवाकर मंच महिला शाखा उदयपुर महामंत्री संगीता भंडारी उदयपुर सभी कार्यकर्ताओं ने आचार्य श्री की दीक्षा जयंती के उपलक्ष में गौ सेवा की।

गौरवा गौ आश्रय स्थल अव्यवस्था का शिकार

0

मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के हलिया विकासखंड के गौरवा ग्राम पंचायत के अस्थायी गौ आश्रय जिले के हलिया विकासखंड के गौरवा ग्राम पंचायत के अस्थायी गौ आश्रय स्थल पर अव्यवस्था और भीषण गर्मी के चलते गोवंश आए दिन जान गंवा रहे हैं। गौ आश्रय स्थल पर इस समय 230 गोवंश मौजूद हैं, लेकिन चारा भूसा के अभाव तथा भीषण गर्मी के चलते आए दिन गोवंशों को जान गंवानी पड़ रही है। जिन्हें गौ आश्रय स्थल के बगल में फेंक दिया गया है। जहां मृत गोवंशो को गौशाला कर्मियों द्वारा खुले आसमान के नीचे फेंक दिए जाने से दुर्गंध उठ रही है। जिससे अन्य पशुओं के बीमार होने की संभावना बनी हुई है।

गौ आश्रय स्थल पर पशुओं की संख्या को देखते हुए पर्याप्त टीनशेड भी न होने से पशुओं को बाहर खुली धूप में रहना पड़ता है। चारों तरफ से खुले टीनशेड में तीरपाल भी नही लगाया गया है। जिससे पशुओं को लू का सामना करना पड़ता है। अधिकांश पशुओं को इयर टैग भी नही लगाया गया है। जिससे पता चलता है कि पशु चिकित्सक भी आश्रय स्थल पर पशुओं के स्वास्थ्य जांच के लिए नही पहुंचते हैं।गौ आश्रय स्थल पर गोवंशो की सेवा के लिए पांच गो सेवकों की तैनाती की गई है। गो सेवक तेरसू कोल ने बताया कि आश्रय स्थल पर भूसे की कमी के चलते पशुओं को जंगल तथा गांव में चराने के लिए ले जाते हैं। भीषण गर्मी के चलते आए दिन लू लगने से पशुओं की इक्का दुक्का मौत हो रही है। इस संबंध में बीडीओ विजय कुमार ने बताया कि गौरवा गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा कमियां पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

नारद जयंती पर बोले गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष, विश्व के प्रथम संवाददाता हैं नारद

0

रायपुर। जब पूरी दुनिया में न किसी तरह की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया थी न प्रिंट मीडिया यहां तक कि कागज, कलम, दवात का आविष्कार भी नहीं हुआ था तब भी नारद जी केवल देवलोक में ही नहीं अपितु पृथ्वीलोक तक समाचार पहुंचाने का कार्य करते थे। यह बातें छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज ने नारद जयंती के अवसर पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि ऋषि नारद जी विश्व के प्रथम संवाददाता हैं उनकी पहुंच ब्रह्मांड के नायक भगवान विष्णु से लेकर मृत्यु लोक के प्रत्येक स्थानों तक थी। वे जहां भी चाहते अहर्निश हरि नाम संकीर्तन करते, वीणा वादन हुए पहुंच जाया करते थे। देव लोक की खबर से मृत्यु लोक को और मृत्यु लोक के निवासियों की खबर से देवलोक को अवगत कराया करते थे। केवल इतना ही नहीं नारद जी संपूर्ण संसार के स्वामी भगवान विष्णु जी, सृष्टिकर्ता ब्रह्मा जी और कालों के महाकाल भगवान शिव जी से सीधा प्रत्यक्ष संवाद करते थे।

एक बार उन्होंने भगवान विष्णु को ही भगवान के माया के वशीभूत होकर श्राप दे डाला। बाद में भगवान ने जब अपनी माया को हटा लिया तब उन्हें आत्मग्लानि हुई और क्षमा मांगने लगे तब भगवान श्री हरि ने उनसे कहा- जपहु जाइ संकर सत नामा। होइहि ह्रदयँ तुरत बिश्राम।। कोउ नहिं सिव समान प्रिय मोरें। असि परतीति तजहु जनि भोरें।। वे ब्रह्माजी के मानस पुत्र और भगवान विष्णु के अनन्य भक्त थे। भगवान श्री कृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता में यहां तक कहा है कि -देवर्षिणां च नारदः अर्थात देवर्षियों में मैं साक्षात नारद मुनि हूं।
राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि नारद जी संसार में जितने भी लोग पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए हैं उन सब के पूर्वज हैं। ये लोग आज जो कार्य कर रहे हैं उस कार्य को नारद जी अनंत काल से करते आ रहे हैं। उन्होंने समस्त पत्रकारिता जगत को नारद जयंती की शुभकामनाओं के साथ बधाई दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि श्री दूधाधारी मठ में ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया को परंपरागत रूप से नारद जयंती मनाया गया। इस अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की गई जिसमें श्रद्धालु जन बड़ी श्रद्धा भक्ति पूर्वक उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर विशेष रूप से मुख्तियार रामछवि दास जी, पुजारी राम अवतार दास जी, राम मनोहर दास जी, रामदेव दास जी, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, सुरेंद्र तिवारी, प्रवेश नारायण शुक्ला ,अंकुश तिवारी, जय नारायण शुक्ला, भीष्म देव शर्मा, यश पांडे, रामरतन दास, हर्ष दुबे सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय को मिला ‘बेस्ट जर्नलिस्ट अवार्ड’

0

अंधेरी(वेस्ट)मुम्बई स्थित मुक्ति फाउंडेशन के प्रेक्षागृह में आयोजित सिनेमा आजतक एचीवर्स अवार्ड 2022 समारोह में वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय को फिल्म निर्माता निर्देशक सुजॉय मुखर्जी (अभिनेता स्व जॉय मुखर्जी के पुत्र) के द्वारा बेस्ट जर्नलिस्ट अवार्ड से नवाजा गया। एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बेताज बादशाह विपुल आर शाह ,पंडित नरेंद्र शर्मा और पुनीत खरे द्वारा 16 मई को आयोजित इस समारोह में कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना, भारतीय सिनेमा के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना के भूतपूर्व सेक्रेटरी अश्वनी ठक्कर, अभिनेता विक्रम, मिथिलेश सिंह, पंकज बेरी, रोहिताश्व गौड़, कॉमेडियन बीरबल, सुनील पाल, सिंगर अलका भटनागर, दीप नारायण झा, काव्या जोन्स, अभिनेत्री शिल्पा गांधी, रानी चटर्जी, गुंजन पंत, मधुलग्ना दास, चाहत खन्ना, शर्लिन चोपड़ा और पॉप म्यूजिक के बादशाह संगीतकार लेस्ली लुईस के अलावा बॉलीवुड के गणमान्य शख़्सियतों में शिरकत की।

विदित हो कि इस वर्ष 26 मार्च को मालाबार हिल, वालकेश्वर रोड मुम्बई स्थित राज भवन में आयोजित राष्ट्रीय सेवा सम्मान समारोह में वरिष्ठ फिल्म पत्रकार/ अधिवक्ता काली दास पाण्डेय को महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने ‘राष्ट्रीय सेवा सम्मान’ अवार्ड दे कर सम्मानित किया था। 4 मई को अंधेरी(वेस्ट) मुम्बई स्थित मेयर हॉल में कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के द्वारा आयोजित भव्य समारोह में वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय को लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड दे कर सम्मानित किया जा चुका है।

बॉलीवुड के चर्चित फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय ने अपना करियर 1981 में स्वतंत्र पत्रकार के रूप में जमशेदपुर (झारखंड) से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘उदित वाणी’ से किया था। 80 के दशक से वर्तमान समय तक बतौर फिल्म पत्रकार बॉलीवुड में सक्रियता जारी है । हजारीबाग (झारखंड) बार एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण कर 1992 से वकालत के पेशे में क्रियाशील काली दास पाण्डेय को यह सम्मान फिल्म पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

19 मई – विश्व उच्च रक्तचाप दिवस कोरोना महामारी के बाद भारत में बढ़े हाइपरटेंशन के मामले! भारत में 234 लाख नियमित उच्च रक्तचाप के रोगी

0

ठाणे – मुंबई – विश्व उच्च रक्तचाप लीग हर साल 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के रूप में मनाती है। जब रक्तचाप को नियंत्रित किया जाता है, तो हृदय रोग और अन्य जटिलताओं का खतरा बहुत कम हो जाता है। इसलिए घर पर नियमित रूप से ब्लड प्रेशर चेकअप कराने की जरूरत है . मुंबई में एपेक्स ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने कोरोना महामारी के बाद उच्च रक्तचाप में वृद्धि देखी है। पिछले आठ दिनों में, हमने नियमित रूप से 220 नागरिकों के रक्तचाप की जाँच की है और देखा है कि उच्च रक्तचाप के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए एपेक्स अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत खेमानी कहते हैं, ”रक्तचाप एक बदली हुई जीवनशैली के कारण होने वाली बीमारी है.
पिछले कुछ वर्षों में इसका अनुपात काफी बढ़ा है। इसलिए हाई या लो ब्लड प्रेशर का इलाज करने से ज्यादा समय पर इसकी पहचान करना ज्यादा जरूरी है। 2013 में भारत में 150 मिलियन उच्च रक्तचाप के रोगी होने के बाद से दस वर्षों में यह संख्या दोगुनी या अधिक होने की संभावना है। हृदय रोग के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। इसका मुख्य जोखिम कारक उच्च रक्तचाप है। हाई ब्लड प्रेशर भी दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। यह सिर्फ बुजुर्गों की नहीं बल्कि युवा पीढ़ी की भी बीमारी है . आज के तनावपूर्ण, प्रतिस्पर्धी, यांत्रिक दुनिया में तनाव बढ़ रहा है। नतीजतन, युवा पीढ़ी में उच्च रक्तचाप बढ़ रहा है। यदि उच्च रक्तचाप को समय पर नियंत्रित नहीं किया जाता है, तो ऐसे व्यक्तियों को और अधिक दिल के दौरे या अन्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं। उचित रक्त आपूर्ति के लिए शरीर के सभी अंगों को रक्त परिसंचरण की आवश्यकता होती है और उचित रक्त परिसंचरण के लिए उचित रक्तचाप आवश्यक है।
Also Read – ज्ञानवापी के भीतर कुएँ में मिला शिवलिंग: विवादित ढाँचे का सर्वे खत्म होने के बाद हिन्दू पक्ष का दावा

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, यदि सिस्टोलिक रक्तचाप 140 mmHg से ऊपर है और निम्न रक्तचाप 90 mmHg से ऊपर है, तो व्यक्ति को उच्च रक्तचाप है। उम्र, आनुवंशिकता, पौष्टिक आहार की कमी के साथ-साथ असमय खाना, मोटापा, अपर्याप्त नींद, मांस का अधिक सेवन, तैलीय भोजन, मसालेदार भोजन और जंक फूड, स्टेरॉयड का उपयोग आदि जैसे कारक उच्च रक्तचाप का कारण बनते हैं। नेरुल स्थित टेरना स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. महेश घोगरे ने कहा कि उच्च रक्तचाप को ‘साइलेंट किलर’ के रूप में जाना जाता है। 50% से अधिक रोगियों में बिना किसी लक्षण के कई वर्षों तक उच्च रक्तचाप होता है और यह शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है।
उच्च रक्तचाप वाले कुछ रोगियों को सिरदर्द, धड़कन, सीने में दर्द और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है। दिशानिर्देश हमेशा 18 वर्ष की आयु से रक्तचाप की जाँच करने की सलाह देते हैं, क्योंकि उच्च रक्तचाप कम उम्र में बढ़ जाता है और जीवनशैली में बदलाव के कारण इसके बढ़ने की संभावना होती है।

भोजपुरी फ़िल्म ‘शोला शबनम-2’की शूटिंग उत्तरप्रदेश के बस्ती शहर में अगस्त में शुरू होगी निर्देशक शिवजी आर नारायण की भोजपुरी फ़िल्म,’शोला शबनम-2’का आखिरी गीत रिकॉर्ड हुआ

0

शिवपुत्रा फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म,’शोला शबनम -2′ का अंतिम गीत ‘फुलवा सी महके जिनगिया तोहार….’ गायक डी सी मदाना (तेरीअखियां का काजल फेम)और खुशबू जैन की मधुर आवाज में मुंबई के अंधेरी(वेस्ट)में स्थित दिलीप सेन के स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया। फ़िल्म के संगीतकार दिलीप सेन है। फ़िल्म के निर्देशन शिवजी आर नारायण है।इस अवसर पर गीतकार एसआर भारती,यश कुमार,रिकॉर्डिस्ट राकेश शर्मा,गायक डी सी मदाना,गायिका खुशबू जैन,संगीतकार दिलीप सेन अभिनेत्री मुस्कान,निर्देशक शिवजी आर नारायण, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ लेबर, मुंबई,महाराष्ट्र श्री संतोष कोकाट,एडिटर रोहित गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे।

इस अवसर पर निर्देशक शिवजी आर नारायण ने कहा,”यह एक सामाजिक फ़िल्म है, जो कि एक गायक की जिंदगी पर है।फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में 6 अगस्त से शुरू होगी।जिसमें अभिनेता मनोज आर पांडे,अभिनेत्री सृष्टि शर्मा, खलनायक गिरीश शर्मा,जसवंत कुमार,अंजना सिंह आदि अनेक स्थानीय कलाकार हिस्सा लेंगे। फिल्म की शूटिंग एक महीने में पूर्ण कर ली जाएगी।