Home Blog Page 529

भंवर लाल कोठारी की स्मृति में पहला सम्मान समारोह बीकानेर में- डॉ. वल्लभभाई कथीरिया को ‘राष्ट्रीय गो उद्यमिता प्रोत्साहन पुरस्कार’ दिया जाएगा

0

 

 

गौ विज्ञान के चिंतक-अध्येता स्वर्गीय भंवर लाल कोठारी की स्मृति में पहला सम्मान समारोह बीकानेर में-
डॉ. वल्लभभाई कथीरिया को राजस्थान गो सेवा परिषद द्वारा प्रथम ‘राष्ट्रीय गो उद्यमिता प्रोत्साहन पुरस्कार’ दिया जाएगा: डॉ. ए. के. गहलोत

डॉ. आर. बी. चौधरी

नई दिल्ली/चेन्नई/बीकानेर: राजस्थान गौ सेवा परिषद, ने ‘गौ टेक-2023’ के दौरान स्व. भंवर लाल जी कोठारी की स्मृति में ‘गो उद्यमिता प्रोत्साहन’ के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की थी। ग्लोबल कनफेडरेशन पर को बेस्ड इंडस्टरीज-जीसीसीआई के संस्थापक डॉ. कथीरिया को गौ सेवा और उनके अथक प्रयासों के लिए 13 जनवरी, 2024 को सुबह 11 बजे बीकानेर के जिला उद्योग संघ में सम्मानित किया जाएगा।

राजस्थान गो सेवा परिषद के अध्यक्ष हेम शर्मा की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस अलंकरण समारोह में स्वामी विमर्शानंद गिरि, महंत लालेश्वर महादेव मंदिर का सान्निध्य प्राप्त होगा। वहीं, अध्यक्षता पूर्व सिंचाई मंत्री व भाजपा नेता देवी सिंह भाटी करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकार भारती के राष्ट्रीय प्रमुख- दीनानाथ ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि- विधायक जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी होंगे। इस कार्यक्रम में विशेष व्याख्यान देने के लिए प्रो. सतीश के. गर्ग, कुलपति राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय-राजुपास, बीकानेर आमंत्रित किया गया है। वहीं स्वागत भाषण राजुपास के पूर्व कुलपति डॉ. ए. के. गहलोत देंगे। हेम शर्मा ने आगे बताया कि समारोह का समापन भी 13 जनवरी, 2024 को दोपहर 2 बजे जीसीसीआई राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की पहली ऑफलाइन बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। अलंकरण समारोह के आयोजन की तरफ से यह अनुरोध किया गया है, “हम उपरोक्त समारोह में आपकी सम्मानित उपस्थिति चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि साथ ही जीसीसीआई राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की पहली बैठक के लिए सुझावों के रूप में सक्रिय भागीदारी की मांग करते हैं। पुष्टि की एक पंक्ति की अत्यधिक सराहना की जाएगी।

राजस्थान गो सेवा परिषद के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व कुलपति-राजुपास, डॉ. ए. के. गहलोत ने बताया , “राष्ट्रीय गो उद्यमिता प्रोत्साहन पुरस्कार भंवर लाल कोठारी की स्मृति में डॉ. वल्लभ भाई कथीरिया को दिया जाएगा। इस समारोह में जीसीसीआइ के देशभर से प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। राजस्थान गो सेवा परिषद ‘देश में गो पालकों को गोबर और गोमूत्र का पैसा मिले, गोबर से खाद और गोमूत्र से कीट नियंत्रक बने’ इस उद्देश्य को लेकर साल 2016 से कार्यरत है। इस मुद्दे पर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तरीय कई सम्मेलन करवाए गये। राज्य सरकारों, केंद्र सरकार, भारत सरकार के नीति आयोग और राष्ट्रीय कामधेनु आयोग का ध्यान आकृष्ट किया गया। हमने इस बात पर बल दिया कि विभिन्न स्तरों पर ऐसी नीतियां बननी चाहिये जिससे गो पालक को गोबर-गोमूत्र का पैसा मिले और देश में गो उत्पाद आधारित उद्यमिता का नया सेक्टर विकसित हो। इसके लिए परिषद 13 राज्यों की 168 संस्थाओं के संपर्क में है।”

ऋषि कृषि प्रथा को पुनर्जीवित करने के लिएराजस्थान गोसेवा परिषद संकल्पित है और प्रयास कर रहा है कि गोबर खाद और गोमूत्र से बने कीट नियंत्रक रसायनिक खेती का विकल्प बने। मृदा रसायन से मुक्त हो। जैविक कृषि उत्पादों से मानव स्वास्थ्य सुरक्षित रहे। कृषि उत्पाद रसायनिक दुष्प्रभाव मुक्त रखे जाएं। मिट्टी, पानी, हवा और पर्यावरण पर रासायनिक खेती के जीव जगत पर होने वाले घातक प्रभावों से मुक्ति मिले। अगर गोबर-गोमूत्र का गो पालकों को पैसा मिलेगा तो गाय पालन और ज्यादा फायदे का काम हो सकेगा। देश में गो धन आधारित आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। दूध का उत्पादन बढ़ेगा। आर्थिक समृद्धि आएगी। भारत दुनिया का वो देश है, जहां गो आधारित उद्यमिता (नया औद्योगिक सेक्टर) का विकास हो रहा है। अभी 300 से ज्यादा गो आधारित उत्पादों का विपणन हो रहा है। इस उद्योग की इंडस्ट्री के लिए मशीनरी बनाई जा चुकी गई है। गो आधारित उद्यमिता का भविष्य में विकास होगा। इसी भावना से राजस्थान गो सेवा परिषद ने राष्ट्रीय गो उद्यमिता प्रोत्साहन पुरस्कार की घोषणा की है। यह पहला पुरस्कार जो राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार और जीसीसीआई के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. वल्लभ भाई कथीरिया को दिया जाएगा ।

राजुपास के पूर्व कुलपति एवं राजस्थान गो सेवा परिषद के राष्ट्रीय संयोजक , डॉ. गहलोत ने यह भी बताया कि “राजस्थान गो सेवा परिषद का राजस्थान सरकार, विभिन्न प्रदेशों की सरकारें, नीति आयोग और भारत सरकार से अपील है कि ऐसी नीतियां बनाएं जिससे गोपालक को गोबर गोमूत्र का पैसा मिल सकें। यह प्रमाणित है कि गोबर गोमूत्र ऊर्जा का सतत स्रोत है। जमीन का पोषण है। गोबर-गोमूत्र का महत्व पौराणिक ग्रंथों में भी वर्णित है। वैज्ञानिक रूप से इनकी उपादेयता सिद्ध है। राजस्थान गो सेवा परिषद तो सबका ध्यान आकर्षित करने और इस मुद्दे पर पर काम करने का एक मंच है। इसमें राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विवि के एमओयू के तहत परिषद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम रहा है। जीसीसीआई भी परिषद के इस उद्देश्य में नीतिगत रूप से सहयोगी है। आप सबके सहयोग से इस उद्देश्य को संबल मिलेगा।”

‘कलियों का चमन’ फेम मेघना नायडू लंबे ब्रेक के बाद फिल्मों में फिर करेगी अभिनय वापसी

0

“कलियों का चमन” सुपरहिट रीमिक्स सांग से लोगों के दिलों में राज करने वाली अभिनेत्री हैं मेघना नायडू। इन्होंने हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलगु और मराठी सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में फिल्म ‘क्या कूल है हम 3, माशूका’ सहित ढेर सारी फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने टीवी शो ‘जोधा अकबर और ससुराल सिमर का’ में भी अभिनय किया है। वहीं दक्षिण भारत में भी इन्होंने कई फिल्मों में काम किया और सफल रही।
गीत ‘कलियों का चमन’ में इनकी उपस्थिति के पीछे भी एक रोचक कहानी है शायद नियति इस गीत के लिए मेघना की ही राह देख रही थी। इस गीत के ऑडीशन देने के लिए उनकी महिला मित्र गई थी और मेघना भी उनका साथ देने के लिए वहाँ गई। उनकी मित्र ऑडिशन दे रही थी और वह कई घंटों तक उनका इंतजार कर रही थी इसी बीच उनकी बातचीत वहाँ के टीम के सदस्यों से हुई उन्होंने मेघना को भी ऑडिशन देने के लिए सलाह दिया, मगर मेघना ने यह कहकर इनकार कर दिया कि यह ऑडिशन उनके मित्र का है। इस बीच स्टॉफ ने उनका पता लिया और कहा कि अगली बार यदि ऑडिशन होगा तो वह भी शामिल हो जाये और कुछ दिनों बाद मेघना को उसी गीत के लिए बुलाया गया और मेघना ने ऑडिशन दिया और वह चुन ली गई। क्योंकि राधिका राव को एक प्रोफेशनल मॉडल नहीं बल्कि एक सिंपल, लंबे बाल वाली और एक अलग रंगरूप और छवि वाली लड़की की तलाश थी जो मेघना को देखकर पूरी हुई और सच में इस गाने ने चारों ओर धूम मचा दी और ‘कलियों का चमन’ गर्ल नाम से मेघना मशहूर हो गई। आज भी उनकी यह छवि बरकरार है। भले उन्होंने कई फिल्मों में काम किया मगर इस गीत की कामयाबी और उनकी भूमिका उनका वास्तविक प्रतिबिम्ब बन गया।
मेघना नायडू ने कई वर्षों तक इंडस्ट्री में काम किया है और विवाह के पश्चात कुछ समय के लिए इंडस्ट्री से दूरी भी बना ली। अब वापस वह अपनी नई पारी की शुरुआत करने वाली है। जल्द ही उनकी मराठी फिल्म रिलीज होने वाली है। यह फिल्म दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की अंतिम फिल्म होगी।


मेघना ने कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है और उनके अनुभव भी सुनहरे हैं। मेघना ने अपने अनुभव भी साझा किए और बताया कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ बंगाली और हिंदी फिल्मों में उन्होंने साथ काम किया और उनसे काफी कुछ सीखने को मिला। मिथुन के साथ तीनों शिफ्ट में भी कई बार काम किया है और यह उनके जीवन का बेहतरीन अनुभव रहा। अभिनेता धनुष के बारे में मेघना ने बताया कि वह अपने काम के प्रति बेहद प्रोफेशनल है और समय के पाबंद और लगनशील भी। धनुष जमीन से जुड़े व्यक्ति है।
मेघना बताती है कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के कास्ट और क्रू अपने काम के प्रति ज्यादा समर्पित हैं। वहाँ की इंडस्ट्री का हिस्सा बनना मेघना के लिए सुखद अनुभव रहा। बस उन्हें खेद इस बात का है कि आज के डिजिटल युग के कारण जैसे दक्षिण भारतीय फिल्मों का क्रेज़ है और आज लोग वहां के कलाकारों को जानने लगे हैं, यही सुविधा यदि पहले होती तो उनके कार्य को दर्शकों और बॉलीवुड में और अधिक सराहना प्राप्त हो जाती।
मेघना नायडू ने बताया कि कुछ वर्ष का अंतराल लेकर उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। इस बीच उन्होंने अपने निजी जीवन को महत्व दिया। मेघना ने टेनिस खिलाड़ी लुइस मिगुएल रीस से विवाह किया और अपने निजी जीवन को ज्यादा वक्त दिया। साथ ही लगभग सारी दुनिया की सैर भी की। वर्तमान समय में भले ही वह फिल्मों का हिस्सा नहीं ही मगर वह लगातार इवेंट, एनजीओ और अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त है। जल्द ही वह फिल्मों में अपनी वापसी करने वाली है। उनका कहना है कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया का महत्व बढ़ गया है। बड़े पर्दे पर ही नहीं छोटे पर्दे पर अर्थात ओटीटी के कारण फिल्मों का दायरा बढ़ गया है और सभी के काम करने के अवसर भी बढ़ गई है और वह भी नए समय के अनुकूल डिजिटल दुनिया और सोशल मीडिया को समझ रही है और उनका अनुसरण भी कर रही है। उनका कहना है कि बहुत सारे लोगों की डिजिटल मीडिया की आदत लग गई है और कुछ इसका अंधानुकरण कर डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं जो उन लोगों के लिए घातक सिद्ध होता है। इसलिए केवल इसे केवल मनोरंजन के उद्देश्य से देखें और अच्छी बातों का अनुकरण करें और सही गलत को समझने का ज्ञान रखें क्योंकि जो सोशल मीडिया हमें दिखाती है वह वास्तविक जीवन से बेहद अलग है। इसलिए सोशल साइट्स और मीडिया प्रेमी बनकर इसे स्वयं पर हावी ना होने दें। अपना समय और जीवन बर्बाद ना करें बल्कि एक दायरा बनाकर इसका उपयोग कर सुखी रहें।

– गायत्री साहू

अभिनेता आयुष गर्ग रंगमंच के बाद फिल्म और टीवी शो में सक्रिय

0

अभिषेक बच्चन अभिनीत वेब सीरीज ब्रेथ और दीपिका पादुकोण अभिनीत छपाक फिल्म में भी दिखे हैं आयुष

मुम्बई। रंगमंच अभिनेता आयुष गर्ग जागृति विहार, मेरठ के निवासी हैं। उनकी इंटर तक की पढ़ाई बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, डी ब्लॉक शास्त्री नगर, मेरठ से हुई और वह एन. ए. एस. कॉलेज से पास आउट हैं। उन्होंने बताया कि वो रंगमंच में पिछले 7 सालों से सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। जिस दौरान उन्होंने मुक्ताकाश नाट्य संस्थान, भारतीय जन नाट्य संघ, (इप्टा) और अस्मिता थिएटर संस्थाओं के साथ काम किया।
इस दौरान उन्होंने रंगमंच मे फूल लेंथ 18 नाटक किए। जिसमे से उनका “अंधायुग” व “पगड़ी संभाल जट्टा” नाटक बड़ा प्रचलित रहा। अंधायुग में इन्होंने धृतराष्ट्र का रोल निभाया था। जिसको लोगो की काफी सराहना मिली और पगड़ी संभाल जट्टा में इन्होंने दो किरदार निभाए थे। पहला पुलिस ऑफिसर का व दूसरा भगत सिंह के दादा का। दोनों पात्र को लोगो की काफी सराहना मिली थी।


आयुष गर्ग ने लगभग 170 नुक्कड़ नाटक किए हैं और रंगमंच के साथ साथ टी. वी. पर धारावाहिकों में भी काम किया। इन्होंने जी टीवी पर “ज़िंदगी की महक” और सोनी टीवी पर “ये प्यार नही तो क्या है” दोनों धारावाहिक में काम किया है।
इसके बाद इन्होंने “छपाक” मूवी में काम किया। और उसके बाद “क्राइम पेट्रोल” और एंड टीवी पर “मौका-ए-वारदात” में काम किया।
इन्होंने किशोर नामित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट से ट्रेनिंग ली। और उसके बाद वह अपने सपने के पीछे लग गए।
2021 से मुंबई में रह रहे हैं और लगातार ऑडिशन दे रहे हैं। इन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ एक वेब सीरीज ‘ब्रेथ इनटू द शैडो सीजन 2’ में अभिनय किया था जो कि एमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इसमें इनके रोल को काफी प्रशंसा मिली।

पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया ‘भारतीय छात्र संसद’ का उद्घाटन

0

 

चर्चित होंगे मुद्दे – राजनीति में युवाओं, एआई-सोशल मीडिया के प्रभाव, जाति जनगणना, महिला सुरक्षा सहित कई विषय

मुंबई। भारतीय छात्र संसद (बीसीएस) कॉन्क्लेव के बहुप्रतीक्षित 13वें संस्करण का उद्घाटन पुणे के कोथरुड में एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी परिसर में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने किया। सम्मलेन के पहले दिन प्रतिष्ठित व्यवसाय सलाहकार तथा लेखक प्रोफेसर डॉ. राम चरण के साथ-साथ उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना और कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष, यू.टी. खादर फरीद ने हिस्सा लिया। एमआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष, डॉ. विश्वनाथ कराड और एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के कार्यकारी अध्यक्ष, राहुल कराड ने इस तीन दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत करते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा, “राजनीति कोई पेशा नहीं है; यह किसी भी कमीशन की अपेक्षा किए बिना और बगैर किसी चूक या छूट के, जुनून के साथ राष्ट्र की सेवा करने का एक मिशन है। एक समय विश्वगुरु रहे भारत के पास फिर से अपना गौरव हासिल करने का मौका है। लेकिन कुछ चुनौतियां हैं, जिनका हमें मिलकर समाधान करना होगा। राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं का राजनीति में शामिल होना समय की मांग है। हमें देश को मजबूत करने के लिए एक साथ आना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में और अंत्योदय के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा और बेहतर सुविधाएं प्रदान करना।”
प्रसिद्ध बिज़नेस लीडर और लेखक, प्रोफेसर डॉ. राम चरण ने राष्ट्र निर्माण में नेतृत्व की परिवर्तनकारी शक्ति पर जोर देते हुए कार्यक्रम में छात्रों को प्रेरित किया। सिंगापुर का उदाहरण लेते हुए, जो कभी सिर्फ एक तटरेखा था, उन्होंने दूरदर्शी नेतृत्व के प्रभाव की बात की। युवा दर्शकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “आप इस देश का भविष्य हैं, नेता हैं जो इसके भाग्य को आकार देंगे। जो गलत है उसके बारे में शिकायत करने के बजाय उसे पहचानें और ठीक करें। एक समस्या चुनें और उसका समाधान करें – यह रवैया वह बदलाव लाएगा जो हम चाहते हैं।”
एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल कराड ने भारतीय छात्र संसद शुरू करने के पीछे के दृष्टिकोण को साझा किया। उन्होंने कहा,”हमारे देश में दुनिया की सबसे बड़ी शिक्षा प्रणाली है और यहां 3.5 करोड़ छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, ऐसे में सामाजिक जुड़ाव की भावना को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है। हम शिक्षित युवाओं को सार्वजानिक जीवन में सक्रिय रूप से शामिल होने लिए प्रोत्साहित करने और जागरूक नागरिकों से राजनीति में भाग लेने का आग्रह करने वाले इस दृष्टिकोण का समर्थन कर रहे हैं।
10 से 12 जनवरी तक आयोजित बीसीएस के 13वें संस्करण में ‘राजनीति में युवा नेतृत्व – बयानबाजी या वास्तविकता’, ‘संक्रमण में युवा’, ‘लोकतंत्र 2.0 – एआई और सोशल मीडिया कैसे ला रहे हैं हर तरह का बदलाव’, ‘हमारी संस्कृति में लोककथाओं की शक्ति’, ‘जाति जनगणना दुविधा’ जैसे विषयों पर जीवंत चर्चा होगी। कार्यक्रमों में भारत की मिसाइल वुमन डॉ. टेसी थॉमस, प्रसिद्ध लेखक मनोज मुंतशिर, डॉ. विक्रम संपत, चिराग पासवान, इमरान प्रतापगढ़ी, शहजाद पूनावाला जैसे युवा नेता, राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा, प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका रूपा सहित कई गांगुली और कई अन्य गणमान्य वक्ता शामिल होंगे।

बेहतर भविष्य की खेती: सटीक कृषि और प्रौद्योगिकी नवोन्मेष के ज़रिये किसानों को सशक्त बनाना

0

बेहतर भविष्य की खेती: सटीक कृषि और प्रौद्योगिकी नवोन्मेष के ज़रिये किसानों को सशक्त बनाना

यूपीएल सस्टेनेबल एग्री सॉल्यूशंस के मुख्य कार्यकारीआशीष डोभाल से मिली जानकारी के आधार पर

खेती बेहद सहनशीलता का व्यवसाय हैजिसमें सबसे अनुकूल परिस्थितियों में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यह ऐसी दृढ़ता की मांग करता है जिसकी ज़रूरत कुछ ही दूसरे व्यवसायों में होती है। किसानों को भयहताशाअनिश्चितता और चिंता की भावनाएं हमेशा जकड़े रहती हैं क्योंकि वे हर मौसम में लगातार सामने आने वाली चुनौतियों से जूझते हैं। हालांकिसमकालीन संदर्भ मेंलगातार बढ़ती वैश्विक आबादी को खिलाने का बोझ बहुत बढ़ गया हैजिससे ज़मीन पर मेहनत करने वालों की परेशानी और बढ़ गई है।

जलवायु परिवर्तन हमारी दुनिया के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करने वाला एक आसन्न संकट है और इसने विशेष रूप से किसानों के सामने आने वाली चुनौतियों को बढ़ा दिया है। मौसम की तीव्रता जैसे अत्यधिक गर्मीसूखाबाढ़ और बेमौसम बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव सहित मौसम का अनियमित पैटर्नआदि का असर खेती पर बढ़ता ही जा रहा है। इसी तरहपानी जैसे आवश्यक संसाधन पर बहुत दबाव है जबकि निरंतर बढ़ रही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अधिक भोजन के उत्पादन के लिए पानी बेहद महत्वपूर्ण है।

संक्षेप मेंआज खाद्यान्न उत्पादन का काम पहले से कहीं अधिक कठिन हो गया है। विडंबना यह है कि आज किसानों से आज पहले से कहीं अधिक उत्पादन की उम्मीद की जाती है। इन प्रतिकूलताओं के बावजूदकिसान असली नायक के रूप में उभरते हैं और प्रतिबद्धतासमर्पण तथा दृढ़ता के साथ अपने पेशे की जटिलताओं को पार कर रहे हैं। हालांकि इसके प्रति कृतज्ञता जताने से परे जाकर किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना अनिवार्य है। इसका लक्ष्य उन्हें अधिक खाद्यान्न उगानेवहनीयता को बढ़ावा देने और वित्तीय सुरक्षा प्राप्त करने के साधन प्रदान करना है।

सौभाग्य सेआज के दौर में प्रौद्योगिकी के तीव्र विकास के माध्यम से इन चुनौतियों का समाधान किया जा सकता है। मौजूदा प्रौद्योगिकी-आधारित समाधानों के उपयोग से खेतों की उत्पादकता और वहनीयता काफी बढ़ सकती हैजिससे आखिरकार किसानों के जीवन में सुधार हो सकता है।

इंटरनेट ऑफ थिंग्सआर्टिफिशियल इंटेलिजेंसड्रोन और सैटेलाइट इमेजिंग जैसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ-साथ किसानों के फोन पर भेजे जाने वाले स्वचालित अलर्ट जैसी सामान्य प्रौद्योगिकी भी परिवर्तनकारी संभावनाएं प्रदान करती हैं। साथ जोड़ने पर, इन प्रौद्योगिकियों की शक्ति सटीक कृषि के लिए मार्ग प्रशस्त करती है – एक ऐसा तरीका जिसके तहत मौसम की स्थितिमिट्टी के स्वास्थ्यकीट प्रसार और समग्र फसल की स्थिति जैसे डेटा के आधार पर इनपुट को सही समय पर और सही मात्रा में लागू किया जाता है।

सटीक कृषि (प्रेसिज़न एग्रीकल्चर) से न केवल उपज बढ़ती हैबल्कि यह मिट्टी के दीर्घकालिक स्वास्थ्य में भी योगदान देती हैजिससे कृषि भूमि की उर्वरता बढ़ती है। इस तरीके में इनपुट का अधिक सटीकता से उपयोग होता है और इसके परिणामस्वरूप किसानों के लिए लागत कम होती है। साथ हीबढ़ी हुई उत्पादकता और बेहतर फसल गुणवत्ता किसानों को उच्च आय प्राप्त करने में मदद करती है।

 

प्रौद्योगिकी के विस्तार के लिहाज़ से इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटीकनेक्टेड कृषि परितंत्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आईओटी उपकरणजैसे कि खेतों में तैनात सेंसरमिट्टी की नमीतापमान और अन्य महत्वपूर्ण कारकों के संबंध में रीयल टाइम डाटा इकट्ठा करते हैं। किसानों को कार्रवाई योग्य जानकारी प्रदान करने के लिए इस डेटा को कृत्रिम बुद्धिमत्ता एल्गोरिदम का उपयोग करके संसाधित किया जाता है। उदाहरण के लिएकिसान अपने स्मार्टफोन पर मौजूदा मौसम की स्थिति के आधार पर रोपाई के उपयुक्त समय या सिंचाई की आवश्यकता के बारे में अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं।

ड्रोन और सैटेलाइट इमेजिंग कृषि पद्धतियों की सटीकता को और बढ़ाते हैं। ये प्रौद्योगिकियां किसानों को अपनी फसलों के स्वास्थ्य का आकलन करनेकीट संक्रमण की संभावना वाले क्षेत्रों की पहचान करने और अपने खेतों की समग्र स्थिति की निगरानी करने में मदद करती हैं। इस तरह की विस्तृत जानकारी किसानों को सूचित निर्णय लेनेलक्षित हस्तक्षेप लागू करने और संसाधनों और प्रयास दोनों के संदर्भ में बर्बादी को कम करने में सशक्त बनाती है।

प्रौद्योगिकी का एकीकरण वित्तीय और लॉजिस्टिक्स से जुड़े पहलुओं को शामिल करने के लिए क्षेत्रों से परे फैला हुआ है। मोबाइल एप्लिकेशनजो बाज़ार की जानकारी प्रदान करते हैंऑनलाइन बिक्री की सुविधा प्रदान करते हैं और किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ते हैंअधिक कुशल और पारदर्शी कृषि आपूर्ति श्रृंखला में योगदान करते हैं। इससे न केवल बिचौलियों पर निर्भरता कम होती है बल्कि यह भी सुनिश्चित होता है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले।

आइए हम अपने किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने और वहनीयता तथा सटीक कृषि जैसी प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हों। ऐसा करहम सामूहिक रूप से एक ऐसे भविष्य के निर्माण की दिशा में प्रयास कर सकते हैं जहां किसानों को कम चुनौतियों का सामना करना पड़ेगाउनका कल्याण होगा और वे वैश्विक खाद्य सुरक्षा की रीढ़ बने रहेंगे। प्रौद्योगिकी के एकीकरण से न केवल उत्पादकता बढ़ती है बल्कि वहनीयता को भी बढ़ावा मिलता हैजिससे यह सुनिश्चित होता है कि खेती जैसा महान पेशा उभरती चुनौतियों के सामने दृढ़ बना रहे।

गोदरेज इंटेरियो ने अपने गुड एंड ग्रीन उत्पाद पोर्टफोलियो से वित्तीय वर्ष 24 में 42% राजस्व का रखा लक्ष्य

0

गोदरेज इंटेरियो ने अपने गुड एंड ग्रीन उत्पाद पोर्टफोलियो

से वित्तीय वर्ष 24 में 42% राजस्व का रखा लक्ष्य

~वित्त वर्ष 2024 में 94% लोकल वैल्यू एडिशन से प्रेरित ~

मुंबईगोदरेज समूह की प्रमुख कंपनी गोदरेज एंड बॉयस के गोदरेज इंटेरियो बिजनेस में पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ उत्पादों की मांग में वृद्धि देखी गई है। इसी को देखते हुए अग्रणी फर्नीचर सॉल्यूशन ब्रांड ने उम्मीद जताई है कि कि वित्त वर्ष 2024 में उनके राजस्व का 42% तक हिस्सा गुड एंड ग्रीन प्रोडक्ट से हासिल होगा। यही नहीं, गोदरेज इंटेरियो ने 2032 तक इस सेगमेंट से अपने रेवेन्यू का कम से कम 50% पाने की महत्वाकांक्षी योजना भी बनाई है।

अपनी मूल कंपनी के मूल्यों और दर्शन का पालन करते हुए गोदरेज इंटेरियो का लक्ष्य हरित, कुशल और सबसे महत्वपूर्ण एक स्थानीय आपूर्ति शृंखला वाले ईकोसिस्टम के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करके अपने गुड एंड ग्रीन टारगेट को प्राप्त करना है। वर्तमान में वित्त वर्ष 24 में बिजनेस में 94% स्थानीय वैल्यू एडिशन हुआ है। गोदरेज इंटेरियो आपूर्तिकर्ताओं के साथ ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, जीएचजी उत्सर्जन, अपशिष्ट प्रबंधन, सामग्री संरक्षण, पुनर्चक्रण और पुनर्चक्रण, हरित आपूर्ति श्रृंखला और हरित बुनियादी ढांचे और ईकोसिस्टम जैसे विभिन्न विषयों पर अच्छी तरह से इंटीग्रेट सप्लाई चेन के माध्यम से इस तेजी को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण देने के लिए काम कर रहा है।

इस सस्टेनेबिलिटी पहल पर टिप्पणी करते हुए गोदरेज इंटेरियो के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड स्वप्निल नागरकर ने कहागोदरेज इंटेरियो अपनी व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के एक महत्वपूर्ण पहलू के रूप में टिकाऊ और अच्छी तरह से इंटीग्रेट सप्लाई चेन विकसित करने को बहुत अधिक प्राथमिकता देता हैं। हमारा मानना है कि एक मजबूतकुशलविश्वसनीय और लचीली सप्लाई चेन हमें अपने बिजनेस को बढ़ाने में मदद करती है। इस लक्ष्य को एक बहुत मजबूत सप्लाई प्रोग्रामक्वॉलिटी एसेसमेंट और लोकलाइजेशन के माध्यम से हासिल किया गया है। हमारे बियॉन्ड सोर्सिंग सप्लायर प्रोग्राम से हम एक सप्लाई चेन इकोसिस्टम की सुविधा प्रदान कर रहे हैं जो हमारे ग्राहकों को उपभोग विकल्प प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता से जुड़ा है और बदले में एक ग्रीन और अधिक आत्मनिर्भर भविष्य का निर्माण होता है।

सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा, हमारी सस्टेनेबिलिटी रणनीति पर्यावरण के प्रति अनुकूल सामग्रियों और एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन किए गए फर्नीचर की एक विस्तृत रेंज को प्राथमिकता देती है। ‘ग्रीनप्रो‘ प्रमाणित फर्नीचर उत्पादों पर हमारा ‘ग्रीन एश्योर्ड‘ लोगो एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करता हैजो ग्राहकों को पर्यावरण के अनुकूल और स्वस्थ विकल्पों की ओर ले जाता है। कस्टमाइज्ड डिजाइन के साथसाथ इंजीनियर्ड मटेरियल और कुशल प्रक्रियाओं के उपयोग के माध्यम से गोदरेज इंटेरियो ने ऐसी कुर्सियां ​​बनाई हैंजिनमे सामान कम लगा है लेकिन परफॉर्मेंस बहुत अच्छी है। इससे ग्राहक को भी फायदा है।

गोदरेज इंटेरियो की अपने सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्धता इसके विनिर्माण स्थानों पर भी दिखाई देती है। अधिक विनिर्माण सुविधाएं जोड़ते जाने के बावजूद गोदरेज इंटेरियो ने गर्व से वॉटर पॉजिटिविटी का दर्जा हासिल किया है, कार्बन तीव्रता में 28% की कमी, विशिष्ट ऊर्जा खपत में 41% की कमी और वित्तीय वर्ष 2011 से विशिष्ट जल खपत में 10% की कमी आई है। हमारी धरती पर दुष्प्रभाव को कम करने के लिए ब्रांड ने अपने सभी विनिर्माण स्थानों पर विभिन्न तकनीकों को भी लागू किया है।

माता सावित्रीबाई फुले –

0

तमन्ना मतलानी – विभूति फीचर्स
क्रांतिज्योति माता सावित्रीबाई का जन्म नायगांव तालुका खंडाला जिला सातारा (महाराष्ट्र) में हुआ। उनके पिता का
नाम खंडोजी नेवसे पाटिल था।
महात्मा ज्योतिराव फुले का धर्म के ठेकेदारों ने बहुत अपमान किया। महात्मा फुले ने इन सभी की परवाह न करते हुए
1 जनवरी 1948 को पूना में लड़कियों के लिये देश का प्रथम विद्यालय आरंभ किया जिसमें पढऩे के लिये बड़ी
मुश्किल से उन्हें केवल छ: लड़कियां ही मिली थी। लड़कियों के विद्यालय में पढ़ाने के लिए कोई महिला शिक्षिका नहीं
मिली तब उन्होंने पत्नी सावित्रीबाई को लड़कियों को पढ़ाने का कार्य सौंपा। इस प्रकार सावित्रीबाई फुले इतिहास में
प्रथम महिला शिक्षिका के रूप में अमर हो गई। तत्कालीन समय के अनुसार फुले दम्पत्ति का यह प्रयास धर्मविरोधी
आचरण था। जब सावित्रीबाई, घर से स्कूल जाने के लिए निकलती थी, तब लोग उन पर गोबर-पत्थर मारते थे। उस
समय सावित्रीबाई कहती थी, 'मेरे भाईयों, मुझे प्रोत्साहन देने के लिये आप मुझ पर पत्थर नहीं, फूलों की वर्षा कर रहे
हैं। तुम्हारी इस करनी से मुझे यही सबक मिलता है कि मैं निरंतर अपनी बहनों की सेवा करती रहूं, ईश्वर तुम्हें सुखी
रखे।Ó
लड़कियों को पढ़ाने का तोहफा उन्हें अपना घर-परिवार को छोडऩे के रूप में मिला। लड़कियों की पढ़ाई का
उच्चवर्णियों ने जमकर विरोध किया। उन्होंने ज्योतिराव फुले के पिता को धमकी दी। इस धमकी से डरकर ज्योतिराव
फुले के पिता ने ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई को घर से निकाल दिया। इतना सब कुछ होने के बाद भी पति-पत्नी
दोनों ने लड़कियों की शिक्षा का कार्य बंद नहीं किया एवं विधवा आश्रम तथा अनाथ आश्रम भी प्रारंभ किये। विधवा
आश्रम में करीब 100 महिलाएं रहती थी। विधवाओं तथा अनाथ बच्चों की सेवा में माता सावित्रीबाई को बहुत आनंद
मिलता था। उनकी अपनी कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने एक अनाथ बच्चे को गोद लेकर उसका नाम यशवंत
रखा। आगे चलकर यशवंत डॉक्टर बना और उसने भी निर्धनों की सेवा की। ज्योतिनराव फुले का 28 नवंबर 1890 को
अकस्मात निधन हो गया। सावित्रीबाई ने समाज के ठेकेदारों की परवाह न करते हुए ज्योतिराव के पार्थिव शरीर को
स्वयं अपने हाथों से मुखाग्नि दी। हजारों वर्षों के इतिहास में सावित्रीबाई ऐसी पहली महिला थी जिन्होंने अपने पति
के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। पति की मृत्यु के पश्चात भी माता सावित्री बाई ने धर्म सुधार का कार्य सतत प्रारंभ

रखा। सत्यशोधक समाज एवं अन्य संगठनों का कार्यभार अपने कंधों पर लेकर गरीब एवं समाज से उपेक्षित लोगों की
हमेशा मदद की।
सन् 1897 को पुणे में प्लेग की महामारी फैली। इस महामारी का मुकाबला करने के लिए सावित्रीबाई ने अपने डॉक्टर
पुत्र यशवंत को सरकारी अस्पताल से छुट्टी लेकर पूना बुलाया। अपने पुत्र के साथ मिलकर उन्होंने प्लेग की बीमारी
से पीडि़त लोगों की सेवा का कार्य आरंभ किया। सावित्रीबाई को मालूम था प्लेग छूत की बीमारी है। मरीजों के साथ
रहते हुए, उन्हें भी बीमारी हो सकती थी परन्तु धन्य थी माता सावित्रीबाई जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह न करते
हुए मरीजों की सेवा चालू रखी। अंत में जिस बात का डर था वही हुआ। मरीजों की सेवा करते माता सावित्रीबाई भी
प्लेग बीमारी से पीडि़त हो गयी और इसी बीमारी के चलते 10 मार्च 1897 को उनका निधन हो गया। सावित्रीबाई
फुले के द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों का आज की पढ़ी-लिखी सभी महिलाओं को अनुकरण करना चाहिए तथा
उन्हीं की तरह अडिग, अविचल होकर समाज के ठेकेदारों के तानों की परवाह न करते हुए जीवन के जटिल रास्तों पर
सतत आगे बढऩा चाहिए। (विभूति फीचर्स)

पंजाब के मल्टी स्पैशिलिस्ट हस्पताल बने लूट के अड्डे

0

सुभाष आनंद -विभूति फीचर्स
पंजाब में पिछले दिनों से जिस प्रकार स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई हैं,यह किसी से छिपी नही हैं, खासकर ग्रामीण
और सीमावर्ती क्षेत्रों के हालात राम भरोसे हैं। पाकिस्तान के शहर कसूर से विषैला पानी आने के कारण सीमावर्ती क्षेत्रोंं
में कैंसर के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सरकारी डाक्टरों की कमी को पूरा
करने के लिए पंजाब के मल्टी स्पैशिलिस्ट हस्पतालों ने अपना स्थान बनाना शुरू कर रखा है।
पंजाब में मल्टी स्पैशिलिस्ट हस्पतालों के प्रबंधकों ने मरीजों को अपनी तरफ खींचने के लिए अब गांवों में मुफ्त
मैडीकल कैंपों का आयोजन करना शुरू कर दिया है। मैडीकल कैंप लगवाने के लिए वह शहरी संगठनों का सहयोग ले
रहे हैं। मैडीकल कैम्पों को सफल बनाने के लिए बड़े बड़े विज्ञापन दिए जाते हैं। कैम्पों में मुफ्त चेकअप के के नाम पर
ग्रामीण लोग इनके चक्कर में फंस जाते हैं। कैम्पों में आने वाले लोगों को फिर अपन हस्पतालों में बुलाकर कई प्रकार
के महंगे टैस्ट करवाए जाते हैं, ह्रदय रोगियों को वाल्व बदलने और स्टेंट डलवाने के नाम पर लाखों रुपए की लूट
मचाई जाती हैं और वहां रोगियों का तरह तरह का शोषण किया जाता है। रोगियों पर इतना मानसिक दबाव डाला
जाता है कि यदि तुरंत आपरेशन नहीं हुआ तो स्थिति विकट हो सकती है।
सतलुज के किनारे बसे भारतीय कई प्रकार की बीमारियों से पीडि़त सिविल अस्पताल में डाक्टरों की कमी के कारण
लोगों को प्राईवेट हस्पतालों का रुख करना पड़ता है। बड़े-बड़े हस्पतालों के मालिकों ने आगे कस्बों में मरीजों को देखने
के लिए अपनी अपनी शाखाएं स्थापित कर रखी हैं,जहां विशेषज्ञ डाक्टर सप्ताह में एक दिन जाकर रोगियों को खींचते
हैं।
इन बड़े अस्पतालों में स्पर्धा इतनी बढ़ चुकी है कि कई हस्पतालों में ओ.पी.डी फीस 10 रुपए से 30 रुपए तक कर दी है।
इन बड़े बड़े अस्पतालों ने अपने मैडीकल स्टोर और लैबार्टी स्थापित कर रखे है जो बड़ी कमाई का स्रोत है। मालिकों ने
गांवों और शहरों में कई एजेंट भी रखे हुए हैं जो नीम हकीम डाक्टरों के साथ साथ छोटे मोटे डाक्टरों से संपर्क बनाए

रखते हैं ताकि वह अधिक से अधिक मरीजों को उनके अस्पतालों में भेजे,इसके लिए उन्हें उचित कमीशन दी जाती है।
मोटी कमाई करने के लिए कई बार डाक्टर मरीजों को वहम में डाल देते हैं। मेडीकल कैम्पों के नाम पर ग्रामीणों और
सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया जा रहा है,कुछ मरीजों को ह्रदय रोगी बताकर उनका
खुलेआम शोषण किया जा रहा है।
भारतीय समाज में जहां डाक्टरों को दूसरा भगवान कहा जाता था,अब डाक्टर की परिभाषा पूरी तरह बदल दी है।
चक्क जानीसर के सरपंच ने बताया कि यदि एक बार इन अस्पतालों में कोई मरीज दाखिल हो जाए तो उन्हें छुट्टी के
लिए जितनी बार विनती कर ली जाए उन्हें छुट्टी निर्धारित समय पर ही दी जाती है और इन हास्पिटल मीटर चलता
रहता है। लोगों का कहना है कि प्राईवेट लोगों द्वारा बनाए गए मल्टी स्पैशिलिस्ट अस्पताल लूट के अड्डे बनते जा
रहे हैं,इसकी गतिविधियों को रोकने के लिए पंजाब सरकार द्वारा एक एक्ट विधानसभा में लाना जरूरूी होगा।
अमृतसर में किस प्रकार की हड्डियां बदलने के लिए अंग डाले जाते है उसको लेकर कई प्रकार के प्रश्न उठ रहे हैं।
आंखों के आपरेशन के लिए भी भोलीभाली जनता को लूटा जा रहा है। 200 रुपए वाला लैंस 20,000 में बेचा जा रहा है।
इस खुली लूट के लिए मल्टीस्पैशिलिस्ट हस्पतालों के बारे डायरेक्टर हैल्थ पंजाब चंडीगढ़ से पूछा गया कि इन
अस्पतालों में पर आप का क्या कंट्रोल है,उन्होंने इसको लेकर कोई पुख्ता उत्तर नही दिया।
कुछ मल्टी स्पैशिलिस्ट अस्पतालों में पूरा योग्यता प्राप्त स्टाफ काम कर रहा है, जबकि कई अस्पतालों में पूरी तरह
स्टाफ काम कर रहा है,जिससे अप्रिय घटनाएं घटती है तो अस्पताल प्रबंधक पूरी तरह दोषी हैं। सूत्रों से पता चला है कि
जिन मरीजों को इन मल्टी स्पैशल अस्पतालों में उचित इलाज नही मिल रहा उनके द्वारा कोर्ट में केस इन मालिक के
खिलाफ दायर किए हुए हैं। कुछ केस जिलों की कंज्यूमर कोर्ट में भी चल रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 7 फीसद केसों में न्याय पालिका और कंज्यूमर कोर्ट बड़े -बड़े अस्पतालों के विरुद्ध
निर्णय दे चुकी है और उन पर बड़े बड़े जुर्माने लगा चुकी है। कंज्यूमर कोर्ट में बड़े अस्पतालों में लापरवाही के केसों की
संख्या बढ़ती जा रही है,स्टेट कंजूमर कोर्ट के प्रवक्ता का कहना है कि गांवों के अधिकतर भोलेभाले लोग
न्यायपालिका से परहेज कर रहे हैं। (विभूति फीचर्स)

राज्य के बुनियादी विकास से जुडी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा क्रियान्वित. -पुष्कर सिंह धामी,मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड

0

राज्य के बुनियादी विकास से जुडी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा क्रियान्वित.
-पुष्कर सिंह धामी,मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड

 

9 जनवरी 2024,मंगलवार, देहरादून
संजय बलोदी प्रखर
मीडिया समन्वयक उत्तराखण्ड प्रदेश

 

देहरादून,9 जनवरी, मंगलवार सचिवालय में उत्तराखण्ड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यू.आई.आई.डी.बी.) की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में पहली बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, विनय शंकर पाण्डे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बोर्ड एवं कार्य समिति की संरचना के साथ ही 10 करोड के प्रारम्भिक कॉरपस कोष के गठन को भी मंजूरी दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास से जुडी परियोजनाओं की पहचान कर उनका प्राथमिकता के साथ उनका सफल क्रियान्वयन हो इस पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। राज्य में हवाई अड्डों के विकास एवं विस्तार, दूरसंचार अवसंरचना, मेडिकल कॉलेजों के विकास, नई टाउनशिप-आवास, औद्योगिक लॉजिस्टिक गलियारे, पर्यटन संबंधी निर्माण विकास जैसी बुनियादी ढांचे के क्षेत्र की परियोजनाओं के विकास के लिए अत्यधिक पूंजी निवेश की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि राज्य में वित्तीय संसाधनों की सीमितता के दृष्टिगत राज्य के आधारभूत अवसंरचनात्मक ढांचे के विकास के लिए पूंजीगत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु इस क्षेत्र के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पूंजी निवेशकों को आकर्षित किया जाना आवश्यक है। इसके लिए लोक निजी सहभागिता (पी०पी०पी०) परियोजनाओं के प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान देना होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के बुनियादी ढांचागत विकास के क्षेत्र में निरन्तर परिवर्तित हो रहे परिदृश्य एवं विकास की नवीन आवश्यकताओं के दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य में आधारभूत ढांचे के विकास को तेजी से आगे बढ़ाने हेतु और पी०पी०पी० परियोजनाओं को विकसित करने हेतु उत्तराखण्ड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यू.आई.आई.डी.बी.) गठित किया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि राज्य हित में जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिये यू.आई.आई.डी.बी. का गठन किया गया उसके परिणाम शीघ्र धरातल पर दिखाई दे इसके लिये प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाय।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि बोर्ड की संरचना तथा कार्यकारी समिति से संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों सहित अच्छे विषय विशेषज्ञों को भी नामित किया जाय। यदि बोर्ड से अच्छे और अनुभवी विशेषज्ञ जुडेंगे तो कार्यों का संचालन भी बेहतर ढंग से हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जिन योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना है उनकी प्राथमिकता तय कर समयबद्धता के साथ उन्हें पूरा करने के प्रयास होने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिये कि हरिद्वार, ऋषिकेश कोरिडोर, शारदा कोरिडोर के साथ वेडिंग डेस्टिनेशन के लिये प्रदेश के विभिन्न स्थलों पर स्थान चयन में प्राथमिकता दी जाय।
उन्होंने कहा कि राज्य वेडिंग डेस्टिनेशन के लिये त्रिजुगीनारायण के अलावा कई और भी सुरम्य स्थल है। राज्य को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी निर्देश है।
अतः इस दिशा में तेजी से कार्य किया जाय। इसके लिये उन्होंने वेडिंग प्लानर की सेवा लेने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में दो नई टाउनशिप के प्रस्तावों पर भी शीघ्र कार्यवाही के साथ बिहारीगढ के आसपास के क्षेत्रों के विकास के साथ रेसकोर्स, यमुना कॉलोनी, एच.एम.टी. रानीबाग के पुनर्विकास की योजनाओं पर भी ध्यान देने को कहा।

क्लब महिंद्रा ने दक्षिण पूर्व एशिया में उपस्थिति मजबूत की

0

 ~पने मेंबेर्स को सर्वोत्तम रूम ऑफर करने के लिए वियतनाम और इंडोनेशिया के शानदार रिसॉर्ट्स से साझेदारी

मुंबई 9 जनवरी 2024: महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड (एमएचआरआईएल) के प्रमुख ब्रांड क्लब महिंद्रा ने अपने सदस्यों को सर्वोत्तम रूम की पेशकश करने के लिए वियतनाम और इंडोनेशिया के बेहतरीन रिसॉर्ट्स के साथ साझेदारी करते हुए दक्षिण पूर्व एशिया में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इस साझेदारी से मेंबर्स को वियतनाम में दो उत्कृष्ट रिसॉर्ट्स – सिटाडाइन्स पर्ल होई एन और सिटाडाइन्स बेफ्रंट के साथ ही बाली के एक्जॉटिक एन्क्लेव में से एक, अयोध्या रिज़ॉर्ट तक पहुंच प्रदान करेगी। यह रणनीतिक कदम अविस्मरणीय हॉलिडे एक्सपीरियंस देने में क्लब महिंद्रा की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है और दक्षिण पूर्व एशिया में अद्वितीय अनुभव चाहने वाले पर्यटकों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करता है।

इन वर्षों में, समूह ने कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम सहित दक्षिण पूर्व एशिया में रिसॉर्ट्स में सफलतापूर्वक अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। इन नई साझेदारियों के साथ, क्लब महिंद्रा अब दक्षिण पूर्व एशिया में 12+ रिसॉर्ट्स और कुल मिलाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 60+ डेस्टिनेशंस पर लीश़र हॉलिडे का शानदार ऑफर दे रहा है।

सिटाडाइन्स पर्ल होई एन, एन बैंग बीच पर बसा एक उष्णकटिबंधीय शानदार ट्रॉपिकल हैवन है, जहां क्लासिकल वास्तुकला कन्टेम्परेरी कम्फर्ट के साथ सहजता से दिखाई देती है। होई एन प्राचीन शहर के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल से केवल 10 मिनट की दूरी पर बसा हुआ है। मेहमान यहां पर वोट टूर्स, रात की सैर, ट्रा क्यू वीलेज एक्सप्लोरेशन करने के साथ ही कई रोमांचक वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद उठा सकते हैं। बेहतरीन सुविधाओं से सुसज्जित रिज़ॉर्ट में एक विशाल आउटडोर स्विमिंग पूल भी है, बीच एक्टिविटिज के साथ ही यहां आउटडोर गेम के शौकीनों के लिए एक टेनिस कोर्ट है, जो एक आरामदायक विश्राम के लिए सही व उपर्युक्त जगह है। मेंबर्स 13 जनवरी 2024 से चेक-इन के लिए वेब और ऐप के माध्यम से रिसॉर्ट बुक कर सकते हैं।

सिटाडाइन्स बेफ्रंट लालित्य और वियतनामी आकर्षण का अनुभव कराता है। यहां का मनु स्पा और एनगॉन गैलरी सीफूड बुफे सी फूड शौकीनों के साथ मेहमानों को हमेशा से लुभाता रहा है। कैम रैन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुविधाजनक रूप से 35 किमी दूर स्थित है यह रिजॉर्ट। पास में ही लॉन्ग सोन पैगोडा है, जहां की शांति लोगों को सुखद अनुभूति देती है। विनपर्ल मनोरंजन पार्क का रोमांच महसूस करने के साथ ही कोस्टल एस्केप के लिए आपको बस 40 मिनट की जर्नी तय करनी होगी। मेंबर्स 14 जनवरी 2024 से चेक-इन के लिए सिटाडाइन्स पर्ल होई एन वेब और ऐप पर अपना स्टे बुक कर सकते हैं।

बाली का अयोध्या रिज़ॉर्ट, 29 एकड़ में फैला यह रिजॉर्ट बालीनुसा समुद्र तट के करीब एक भव्य वॉटर पैलेस है, जहां स्वर्ग जैसी अनुभूति होती है। यहां का प्राकृतिक उद्यान और बेजोड़ समुद्र तट का शानदार नजारा आगंतुकों को आकर्षित करता है। रणनीतिक रूप से यह रिज़ॉर्ट उलुवातु मंदिर और गरुड़ विष्णु केनकाना (जीडब्ल्यूके) कल्चरल पार्क के पास स्थित है, जो मेहमानों को सांस्कृतिक अनुभव और लुभावने समुद्री दृश्य का आनंद प्रदान करता है। 13 जनवरी 2024 से चेक-इन के लिए वेब और ऐप पर बुकिंग खुली है।