Home Blog Page 509

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक दिल्ली मैक्स अस्पताल में भर्ती

0
बागपत: जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के पैतृक गांव में सीबीआई ने छापेमारी की है। सीबीआई को देखकर गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। कई घंटे तक सीबीआई उनके आवास पर गहनता से जांच करती रही। मकान की वीडियोग्राफी के बाद सीबीआई टीम रवाना हो गई।

जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के खिलाफ गुरुवार को सीबीआई एक्शन मोड में दिखी है। जम्मू कश्मीर के किरू हाईड्रो इलेक्ट्रॉनिक प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सीबीआई ने देश भर में कई जगह पर छापेमारी की है। सत्यपाल मलिक के पैतृक गांव भी सीबीआई की 7 सदस्य टीम उत्तर प्रदेश के बागपत जिला स्थित उनके पैतृक गांव हिसावड़ा पहुंची। टीम ने गांव में उनके मकान की वीडियोग्राफी की है। आसपास के लोगों से पूछताछ की है। मकान की गहनता से जांच की गई है। जांच के दौरान कई घंटे तक टीम अपना काम करती रही। इस दौरान गांव के लोगों की भीड़ मामले को लेकर उनके मकान के पास एकत्र हो गई।

दो कमरों के मालिक है सत्यपाल मलिक
गांव में रहने वाले उनके पड़ोसी जयवीर ने बताया कि सत्यपाल मलिक के परिजन गांव से बाहर रहते है। गांव में उनके मकान तो है, लेकिन दो कमरे ही उनके हिस्से में आते है। सीबीआई ने उनके कमरों को खुलवाकर गहन जांच की है। सत्यपाल का परिवार यहां नहीं था, वो सभी दिल्ली रहते है।
दिल्ली मैक्स अस्पताल में भर्ती
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के पीए का कहना है कि उनको चार दिन से परेशान किया जा रहा है। सत्यपाल मलिक बीमार हैं और दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं, उनके करीबियों को प्रताड़ित कर उन पर दबाव बनाया जा रहा है। सत्यपाल मलिक ने ही जम्मू कश्मीर के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार बताया था, नाम भी दिए थे लेकिन सीबीआई ने आरोपियों पर कोई एक्शन नहीं लिया। उल्टा भ्रष्टाचार उजागर करने वाले किसान परिवार के किसान के बेटे सत्यपाल पर ही सीबीआई जांच बैठा दी है और उनको प्रताड़ित किया जा रहा है।

गोवंशो की तस्करी में संलिप्त अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट

0
चंदौली जिले के थाना चकिया पुलिस द्वारा गोवंशो की तस्करी में संलिप्त 01 अभियोग में 03 शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
बताते चलें कि डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध अंकुश लगाने के क्रम में दिये गये निर्देश में व अनिल कुमार यादव अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) व आशुतोष क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल निर्देशन में अतुल कुमार प्रजापति थानाध्यक्ष चकिया जनपद चन्दौली द्वारा एवं थाना चकिया पर गठित टीम द्वारा अपराधियों एवं गो- तस्करो के विरूद्ध की जा रही अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के क्रम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति द्वारा थाना क्षेत्र में गो- तस्करी करने वाले अभियुक्तगण गैंग लीडर 1. मनोज कुमार पुत्र बाबादीन निवासी ग्राम कोर्रही (तरउस) थाना विसण्डा जिला बांदा व गैंग सदस्य 1. सोनू उर्फ मो0 शेरु पुत्र हसीन निवासी ग्राम उजिहिनी फरीदपुर थाना संदीपनघाट जिला कौशाम्बी 2. विकास मिश्रा पुत्र रामलखन मिश्रा निवासी ग्राम घाघूघार थाना अमेठी जिला अमेठी पर मु0अ0सं0 029/24 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गैंग लीडर-  मनोज कुमार पुत्र बाबादीन निवासी ग्राम कोर्रही (तरउस) थाना विसण्डा जिला बांदा।
1.    मु0अ0सं0 340/23 धारा 3/5ए/बी/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 व 307/429 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली
2.    मु0अ0सं0 029/24 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली

सदस्य- 1- सोनू उर्फ मो0 शेरु पुत्र हसीन निवासी ग्राम उजिहिनी फरीदपुर थाना संदीपनघाट जिला कौशाम्बी।
1.    मु0अ0सं0 340/23 धारा 3/5ए/बी/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 व 307/429 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
2.    मु0अ0सं0 029/24 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली

सदस्य-2- विकास मिश्रा पुत्र रामलखन मिश्रा निवासी ग्राम घाघूघार थाना अमेठी जिला अमेठी।

1.    मु0अ0सं0 340/23 धारा 3/5ए/बी/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 व 307/429 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
2.    मु0अ0सं0 029/24 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली

इस दौरान कार्यवाही करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति, कांस्टेबल अजय यादव, कांस्टेबल अरूण वर्मा सम्मलित रहे।

 

कामधेनु गाय रखने के कई फायदे होते हैं

0
Kamdhenu cow Benefits: कामधेनु गाय को हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्व दिया जाता है. इसे ‘गौ माता’ के रूप में पूजा जाता है और इसे संसार के सभी धर्मों में मान्यता प्राप्त है. गाय को हिंदू समाज में मान्यता प्राप्त होने के पीछे कई कारण हैं और इसके धार्मिक महत्व कई प्रकार से प्रकट होते हैं. पहला कारण है कि गाय को मान्यता दी जाती है क्योंकि वह दैनिक जीवन का एक अहम हिस्सा है. उसका दूध, दही, घी और उत्पादों में उपयोग होता है, जो लोगों के आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसके अतिरिक्त, गाय का गोबर खेती में खाद के रूप में उपयोग होता है, जो किसानों को अधिक उत्पादक बनाता है. दूसरा कारण है कि गाय को हिंदू धर्म में मान्यता दी जाती है क्योंकि वह धार्मिक पूजा में उपयोग होती है. गौ माता को गोसेवा के रूप में पूजा जाता है और उसके गौरव के लिए गौशाला की स्थापना की जाती है. गाय को संस्कृति और धर्म से जोड़ा गया है और इसे धार्मिक प्रतीक के रूप में उच्च माना जाता है. तीसरा कारण है कि गाय को संरक्षित किया जाता है क्योंकि वह आर्थिक महत्वपूर्ण है. गाय को पालना सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, और इसके द्वारा मानव समाज को अनेक उत्पादों की प्राप्ति होती है. इसके अतिरिक्त, गाय का पालना और उसकी सेवा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विकसित करने में मदद करता है.
कामधेनु गाय रखने के कई फायदे होते हैं. यहां कुछ मुख्य फायदे हैं
दुध और दूध से बने उत्पाद: कामधेनु गाय से प्राप्त होने वाला दूध उत्तम गुणवत्ता वाला होता है और विभिन्न उत्पादों में इसका उपयोग किया जाता है, जैसे कि दही, घी, पनीर आदि.
गोबर का उपयोग: कामधेनु गाय के गोबर का उपयोग खेती में खाद के रूप में और गोबर गैस के रूप में किया जा सकता है, जो किसानों को अधिक उत्पादक बनाता है.
पूजा और धार्मिक आधार: कामधेनु गाय को हिंदू संस्कृति में मान्यता प्राप्त है और इसे धार्मिक पूजा में उपयोग किया जाता है. इसे माता गाय के रूप में पूजा जाता है.
मानव स्वास्थ्य: कामधेनु गाय का दूध सेहत के लिए लाभकारी होता है, और इसका उपयोग शरीर के पोषण के लिए किया जा सकता है.
सामाजिक और आर्थिक महत्व: गाय को सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है. कामधेनु गाय का देखभाल और पालना स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है और लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करता है.
इस तरह, कामधेनु गाय को रखने से अनेक तरह के लाभ होते हैं, जो समृद्ध और संतुलित जीवन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं.

गौ संवर्धन संस्थान के संस्थापक प्रवीण स्वामी ने किया निर्धन कन्याओं का कन्यादान

0
सुरजगढ : गौ संवर्धन संस्थान के कार्यकर्ता संजय स्वामी वार्ड नंबर तीन से पार्षद दीपिका नायक राहुल जैदिया की सुचना पर नायक परिवार की दो बेटियों को अपनी बेटी बनाकर प्रवीण स्वामी ने सपत्नी कंचन स्वामी के साथ बेटियों का किया कन्या दान ज्ञात रहे इससे पहले भी 12-2-2024 को एक नायक समाज की बेटी का स्वामी दम्पति ने धर्म की बेटी बनाकर कन्या दान किया था। उक्त कार्य में धीरज हिसारिया, कोयल हिसारिया, सुभाष झाझड़िया, छाजूराम नायक, मगराज नायक, रामवतार, मुन्नाराम, राजकुमार, संजय, अनिल जेदिया, लोकेश, सुभाष आदि मौजूद थे।

कन्यादान के रूप में बेटियों को बैड, गद्दे, आलमारी, ड्रेसिंग टेबल, फ्रीज, चौकी, पायजेब, मच्छी, कान का कांटा, साड़ियां व 2100-2100 रुपए भेंट किए गए।

छत्तीसगढ़ में ‘गौ सेवक’ की हत्या की सीबीआई जांच की मांग

0
रायपुर, 22 फरवरी : छत्तीसगढ़ में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य के कबीरधाम जिले में एक गौ सेवक की हत्या को लेकर बृहस्पतिवार को विधानसभा में हंगामा किया और मामले की सीबीआई जांच की मांग की. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी तथा कांग्रेस विधायकों को निलंबित भी किया गया. उल्लेखनीय है कि 20 जनवरी की रात, कवर्धा शहर (कबीरधाम जिले का मुख्यालय) के बाहरी इलाके में गौशाला कर्मी साधराम यादव (48) की कथित तौर पर छह लोगों ने हत्या कर दी थी. हत्या के समय यादव साइकिल से अपने नजदीकी गांव लालपुर जा रहे थे. पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की है.
पुलिस के अनुसार मामले की जांच में पता चला कि छह आरोपियों (स‍भी मुस्लिम) ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले कवर्धा शहर में आतंक पैदा करने के लिए यादव की गला रेतकर हत्या कर दी थी. सदन में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस विधायकों ने घटना की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की. घटना पर चर्चा की मांग करते हुए विपक्षी सदस्यों ने मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की. भाजपा विधायकों ने पलटवार करते हुए कहा कि जिन्होंने (पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान) राज्य में सीबीआई के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था, वे अब एजेंसी से जांच की मांग कर रहे हैं.
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि इस मुद्दे का उल्लेख राज्य के गृह मंत्री के बयान (बुधवार को) में पहले ही किया जा चुका है. अध्यक्ष ने बताया कि विपक्ष की चर्चा की मांग को अस्वीकार कर दिया गया है. विपक्षी विधायकों ने मामले की सीबीआई जांच, मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी और नारेबाजी करते हुए सदन के आसन में आ गए और स्वत: निलंबित हो गए. बाद में कांग्रेस ने विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया. कुछ देर बाद अध्यक्ष ने विधायकों का निलंबन रद्द कर दिया.
विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यादव हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है और यह राज्य में अपनी तरह का पहला मामला है. उन्होंने कहा, ”यह घटना बिरनपुर घटना से अलग है क्योंकि इस मामले में हत्या ‘हथियार’ से नहीं की गई थी बल्कि ‘विचार’ से की गई थी.” उन्होंने कहा कि मामले के आरोपियों का संबंध कश्मीर से है और इसकी जांच जारी है. शर्मा ने बुधवार को घोषणा की थी कि पिछले साल राज्य के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में सांप्रदायिक हिंसा में भुनेश्वर साहू की हत्या की सीबीआई जांच की सिफारिश की जाएगी.

MP News: गाय का शिकार करने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

सीधी, प्रतिनिधि। गाय का शिकार करने वाले तीन आरोपितों को जमोड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें एक महिला भी शामिल हैं। यह कारवाई पुलिस अधीक्षक डॉ रवींद्र वर्मा के निर्देशन, अरविंद श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में विशाल शर्मा थाना प्रभारी टीम ने किया है।

बता दें कि 19 फरवरी को प्रदीप कुमार विश्वकर्मा निवासी ग्राम बंजारी ने थाने में आकर आवेदन पत्र दिया कि 19 फरवरी को शाम करीब 6 बजे आशीष मिश्रा,विवेक पाण्डेय,धीरज पटेल,आकाश पराडे सभी लोग गोपालदास बंधा मार्ग से जा रहे थे। उसके नीचे नीरज साकेत,विकास साकेत व ममता साकेत सभी निवासी पडरा के द्वारा गाय को मारकर उसका मांस काट रहे थे।

गाय का मांस काट कर अपने पास रखे है। थाना प्रभारी जमोड़ी मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दिया। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सभी गौ हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी आरोपितों को जिला जेल पडरा भेज दिया गया है।
गोवंश हत्या के संबंध में आरोपितों ने पूछताछ के दौरान बताया कि ममता साकेत के पति को टीवी की बीमारी है। जिसके इलाज के लिए गाय का तेल निकाला जाता था एवं गौ मांस का सेवन करता है। इसी के कारण गोवंश की हत्या की गई थी।

आज शाम 5 बजे से महाराष्ट्र रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर

0
महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है. नोटिस जारी कर डॉक्टर्स ने कहा कि 22 फरवरी यानी आज शाम 5 बजे से महाराष्ट्र रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर रहेंगे. हालांकि इमरजेंसी पेशेंट्स को डॉक्टर देखेंगे लेकिन बाकी मरीजों को जो परेशानी होगी उसकी जिम्मेदार सरकार होगी.
एमएआरडी अध्यक्ष डॉक्टर अभिजीत हेल्गे ने नोटिस जारी कर इस बात की जानकारी दी और बताया कि आखिर क्यों वो केंद्र सरकार से निराश हैं. जानिए महाराष्ट्र में 8000 रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल की वजह क्या है.
क्या है डॉक्टर्स की मांग
रेजिडेंट डॉक्टर्स ने बुधवार को अनिश्चिकालिन हड़ताल का ऐलान कर दिया है, उन्होंने कहा कि 22 फरवरी को देर शाम 5 बजे से अनिश्चितकालिन हड़ताल की शुरूआत की जाएगी. इस हड़ताल की वजह बताते हुए एमएआरडी अध्यक्ष डॉ. अभिजीत हेल्गे ने बताया कि बेहतर छात्रावास, स्टाइपेंड में बढ़ोतरी और बकाया भुगतान की मांग को राज्य भर के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल करेंगे.
मंत्री को लिखी चिट्ठी
अपनी मांगों को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने स्वास्थ्य मंत्री को चिट्ठी लिखी. उन्होंने तीन पन्नों की लंबी चिट्ठी में लिखा कि “हम सेंट्रल एमएआरडी, राज्य भर के रेजिडेंट डॉक्टरों की प्रतिनिधि संस्था, महाराष्ट्र राज्य के रेजिडेंट डॉक्टरों से किए गए वादों को पूरा करने की ओर से गंभीरता की कमी से बेहद निराश हैं.
हमें आश्वासन दिलाया गया था कि हमारी मांगों को दो दिनों में पूरा कर दिया जाएगा, लेकिन दो हफ्तों के बाद भी हमारी मांगों पर कोई प्रगति नहीं हुई है. उन्होंने आगे कहा, हमने सरकार की बातों पर पहले भी भरोसा जताया था और कई बार अपनी हड़ताल को वापस लिया था
हमारी चिंताओं को अनसुना किया गया
स्वास्थ्य मंत्री को भेजी गई चिट्ठी में रेजिडेंट डॉक्टरों ने लिखा कि हमारी कई दलीलों के बाद भी ऐसा लगता है कि हमारी चिंताओं को अनसुना कर दिया गया है. इसी के चलते उन्होंने कहा कि हमारे पास अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.
मरीजों की परेशानी के लिए सरकार जिम्मेदारी
रेजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से महाराष्ट्र की स्वाथ्य सेवाओं में काफी परेशानी आ सकती है. डॉक्टर्स ने इसी के चलते पहले चिट्ठी में मरीजों से माफी मांगी और आगे कहा कि हम इमरजेंसी केस को देखेंगे. लेकिन मरीजों की देखभाल में कोई भी परेशानी हुई तो उसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी

पंजाब समाचार – मुक्तसर में गौवंश को तस्करी के लिए ले जा रहे गायों से भरी गाड़ी पलटी

0
मुक्तसरः पंजाब के मुक्तसर में गौवंश को तस्करी के लिए लेजा रहे गायों से भरा कैंटर पलट गया। कैंटर के पास एक मरी हुई गाय भी मिली है जिसकी मौत कैंटर के पलटने के कारण हुई है। मौके पर पहुंचे गौ भक्तों घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर 3 गौ तस्करों को भी काबू किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गउओं को काटने के मकसद से चोरी करके बचते थे।
पुलिस को जानकारी देते हुए गौ रक्षक व शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कैंटर में भर कर गौवंश के काटने के लिए लेजाया जा रहा है जिसके बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर गौ तस्कर रहे अबोहर की तरफ से आ रहे कैंटर का पीछा करना शुरु कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जब इस बात कि भनक मिली तो उन्होंने कैंटर को भगाने की कोशिश की, लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में कैंटर किसी गाड़ी से टकरा गया है खेतों में जाकर पलट गया। उन्होंने बताया कि कैंटर में डेढ़ दर्जन के करीब गऊएं सवार थीं जिनमें से कुछ खेतों में भाग गईं व एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपियों कैंटर के ड्राइवर मुस्ताक व अन्य सुच्चा महीस व डाडू राम पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

खुशहाल और समृद्ध किसान मोदी सरकार की प्राथमिकता

0

किसान आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने देश के 5 करोड़ गन्ना किसानों को लुभाने के लिए बुधवार को गन्ना उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) में 25 रूपए बढ़ाने की घोषणा की। यह 2014 के बाद से पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की तरफ से की गई अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी है। अक्टूबर से शुरू होने वाले 2024-25 सीजन के लिए किसानों को प्रति क्विंटल 340 रुपये का भुगतान करना होगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) की बैठक में गन्ना मूल्य बढ़ाने का फैसला लिया गया। गन्ना प्रमुख रूप से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में उगाया जाता है। एफआरपी का निर्धारण कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों के आधार पर किया गया है।

दुनिया में भारत सबसे ज्यादा दे रहा गन्ना मूल्य
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि एफआरपी में 8 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। नया एफआरपी गन्ने की ए2+एफएल लागत से 107 फीसदी अधिक है। उन्होंने दावा किया कि भारत दुनिया में गन्ने की सबसे ज्यादा कीमत चुका रहा है। इस फैसले से 5 करोड़ से अधिक गन्ना किसानों और चीनी क्षेत्र से जुड़े लाखों अन्य व्यक्तियों को लाभ होगा। यह किसानों की आय दोगुनी करने की मोदी की गारंटी है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार ने सुनिश्चित किया है कि किसानों को उनकी फसल का सही समय पर सही दाम मिले। सरकार ने कहा कि पिछले सीजन 2022-23 का 99.5 प्रतिशत बकाया और अन्य सभी चीनी सीजन का 99.9 प्रतिशत बकाया पहले ही किसानों को भुगतान कर दिया गया है। ठाकुर ने कहा कि चालू 2023-24 सीजन के लिए किसानों को कुल बकाया राशि का 80 प्रतिशत से अधिक का भुगतान पहले ही किया जा चुका है।

10 सालों में गन्ने के रेट में 130 रुपए की बढ़ोत्तरी
साल 2023 में सरकार ने 10 रुपए गन्ने का दाम बढ़ाया था। इसके बाद किसानों को 315 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान हो रहा था। अब 25 रुपए बढ़ने से गन्ने का दाम 340 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। 2021 में गन्ने की एमएसपी में 5 रुपए की वृद्धि कर 290 रुपए कर दिया गया था। 2022 में इसमें 15 रुपए का इजाफा हुआ तो दाम 305 रुपए हो गया। साल 2013 और 2014 के सीजन में गन्ने की एफआरपी महज 210 रुपए प्रति क्विंटल था। 10 सालों में गन्ने की एफआरपी में 130 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी हुई है।

 

हरियाणा के पलवल में गौ तस्कर को गिरफ्तार

0

Palwal News: हरियाणा के पलवल में उटावड़ थाना पुलिस ने यूपी से मेवात लाई जा रही तीन गौवंशों का वध होने से बचा और एक गौ तस्कर को गिरफ्तार किया। उटावड़ थाना पुलिस ने सूचना के बाद एक पिकअप गाड़ी का पीछा किया और मेवात में वध के लिए ले जाई जा रही गायों को मुक्त कराया। गौ तस्कर पुलिस से घिरा हुआ देखकर गाड़ी को मौके पर छोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया और एक को मौके पर ही दबोच लिया। हालांकि दो आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए।

गौ तस्करी का लिडर है आरोपी

पकड़े गए आरोपी की पहचान जिला गौतमबुद्ध नगर (यूपी) के याकूबपुर गांव निवासी ओमप्रकाश के तौर पर हुई है। कहा गया है कि वह आरोपी गौ तस्करी का लिडर है और पहले भी कई बार गौ तस्करी कर चुका है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिकअप गाड़ी व उसमें से तीन गौ वंश को बरामद किया है।

फरार आरोपियों का लगाया जा रहा है पता

वहीं, पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है कि वे गौवंश को कहां से लेकर आते है और किसे सप्लाई करते है। पुलिस ने पिकअप से आजाद कराई तीनों गौवंश को बहीन गांव स्थित कान्हा गौशाला में भिजवा दिया है। थाना प्रभारी टेक सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही, ताकि उसके फरार हुए दो साथियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। उनका कहना है कि इलाके में इस गौवध का धंधे को पनपने नहीं दिया जाएगा।