Home Gau Samachar MP News: गाय का शिकार करने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने...

MP News: गाय का शिकार करने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

49
0

सीधी, प्रतिनिधि। गाय का शिकार करने वाले तीन आरोपितों को जमोड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें एक महिला भी शामिल हैं। यह कारवाई पुलिस अधीक्षक डॉ रवींद्र वर्मा के निर्देशन, अरविंद श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में विशाल शर्मा थाना प्रभारी टीम ने किया है।

बता दें कि 19 फरवरी को प्रदीप कुमार विश्वकर्मा निवासी ग्राम बंजारी ने थाने में आकर आवेदन पत्र दिया कि 19 फरवरी को शाम करीब 6 बजे आशीष मिश्रा,विवेक पाण्डेय,धीरज पटेल,आकाश पराडे सभी लोग गोपालदास बंधा मार्ग से जा रहे थे। उसके नीचे नीरज साकेत,विकास साकेत व ममता साकेत सभी निवासी पडरा के द्वारा गाय को मारकर उसका मांस काट रहे थे।

गाय का मांस काट कर अपने पास रखे है। थाना प्रभारी जमोड़ी मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दिया। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सभी गौ हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी आरोपितों को जिला जेल पडरा भेज दिया गया है।
गोवंश हत्या के संबंध में आरोपितों ने पूछताछ के दौरान बताया कि ममता साकेत के पति को टीवी की बीमारी है। जिसके इलाज के लिए गाय का तेल निकाला जाता था एवं गौ मांस का सेवन करता है। इसी के कारण गोवंश की हत्या की गई थी।
Previous articleआज शाम 5 बजे से महाराष्ट्र रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर
Next articleछत्तीसगढ़ में ‘गौ सेवक’ की हत्या की सीबीआई जांच की मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here