Home Blog Page 368

मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई का छापा 21 ठिकानों पर कार्रवाई

0
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सीबीआई आई है, जिसका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नंबर-1 नहीं बन पाया है। बता दें कि सीबीआई की दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास सहित आबकारी नीति मामले में दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर कार्रवाई चल रही है।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है। ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। सिसोदिया ने कहा कि हम दोनों के ऊपर झूठे आरोप हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा।

देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता
सिसोदिया ने कहा कि हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जांच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए गए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता।

75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया

सीबीआई की कार्रवाई पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे ये(केंद्र सरकार) रोकना चाहते हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियों पर छापेमारी और गिरफ्तारी की जा रही है। 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया .
पहले भी कई जांच और रेड हुईं
सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे। जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार एनवाईटी के फ्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने सीबीआई भेजी। सिसोदिया की तरह केजरीवाल ने भी कहा कि सीबीआई का स्वागत है। पूरा सहयोग करेंगे। पहले भी कई जांच और रेड हुईं लेकिन कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।

ॐ देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते.देहिमे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणंगत:।।

0
भगवान श्री कृष्ण के भक्तों को भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष में पड़ने वाली अष्टमी का पूरे साल इंतजार रहता है क्योंकि इसी दिन मुरली मनोहर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है. जिसे मनाने के लिए लोग बड़ी संख्या में कान्हा से जुड़े तीर्थ स्थानों पर पहुंचते हैं और जो लोग किसी कारणवश ऐसे पावन तीर्थों पर नहीं जा पाते हैं, वे अपने घर में विधि-विधान से लड्डू गोपाल की पूजा, जप-तप आदि करते हैं. हिंदू धर्म में किसी भी देवी-देवता के लिए जपे जाने वाले मंत्र का बहुत महत्व होता है. ऐसे में जन्माष्टमी पर नंद गोपाल की कृपा बरसाने वाला चमत्कारिक मंत्र जानने के लिए के लिए जरूर पढ़ें ये लेख
संतान सुख दिलाने वाला मंत्र
यदि विवाह के कई वर्ष बाद भी आपको अभी तक संतान सुख नहीं मिल पाया है और आपकी गोद अभी तक सूनी है तो अपने इस कष्ट को दूर करने और मनचाही संतान को पाने के लिए इस साल जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कान्हा के इस मंत्र का वैजयंती या फिर तुलसी की माला से जप करें.
ॐ देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते.देहिमे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणंगत:।।
काम में आने वाली बाधा दूर करने का मंत्र
जीवन में कई बहुत प्रयास और परिश्रम के बावजूद व्यक्ति के काम नहीं पूरे हो पाते हैं और उसमें तमाम तरह की अड़चन एक के बाद एक आती ही चली जाती हैं. यदि आपके साथ भी इन दिनों कुछ ऐसा ही चल रहा है और आप अपने अधूरे पड़े काम को लेकर बहुत चिंतित हैं तो अपनी चिंताओं को दूर करने के लिए इस जन्माष्टमी पर कान्हा की पूजा करते समय नीचे दिए गए मंत्र का जप पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ कीजिए.
मंत्र: ॐ श्रीं नम: श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा।।
शीघ्र विवाह के लिए जपें ये मंत्र
सनातन परंपरा में समय पर सुयोग्य लड़के या लड़की के साथ विवाह होना भी एक सौभाग्य माना गया है, लेकिन कई बार कुछ लोगों को यह बहुत समय बीत जाने के बाद भी नहीं प्राप्त हाे पाता है. यदि आपके अथवा आपके परिवार के साथ यह समस्या बनी हुई है तो शीघ्र ही मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए नीचे दिए गए भगवान श्रीकृष्ण मंत्र पूरी श्रद्धा विश्वास के साथ जपें.
मंत्र : ॐ क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्ल्भाय स्वाहा।।
करियर में सफलता दिलाने वाला मंत्र
यदि आप अपनी रोजी-रोजगार की सफलता को लेकर बहुत परेशान चल रहे हैं और बहुत परिश्रम के बावजूद भी करियर-कारोबार में तरक्की नहीं हो पा रही है तो इस साल जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में नीचे दिए गये मंत्र कर जप करना बिल्कुल न भूलें. इससे न सिर्फ आपको अपने करिअर में बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी.
मंत्र: ॐ श्री कृष्णः शरणं ममः।।
सुख और सौभाग्य दिलाने वाला मंत्र
कलयुग में भगवान श्री कृष्ण की साधना सभी दु:खों को दूर करने वाली मानी गई है. भगवान श्री कृष्ण की पूजा से जुड़े तमाम मंत्रों में नीचे दिया गया मंत्र न सिर्फ बेहद सरल बल्कि शीघ्र ही सभी प्रकार के सुख और सौभाग्य को दिलाने वाला माना गया है. इसलिए यदि आपको संस्कृत के मंत्रों को पढ़ने में कठिनाई आए तो आप नीचे दिए गये सरल मंत्र इस जन्माष्टमी में जरूर जपें.
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे,
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।।

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगी किसानों की आय में वृद्धि

0
मीरजापुर : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में द मिलियन फार्मर्स स्कूल किसान पाठशाला 2022-23 के तहत खरीफ सत्र में मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण बुधवार को एनआइसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुआ। प्रशिक्षण में गौ आधारित प्राकृतिक खेती, पराली प्रबंधन, खरीफ फसल प्रबंधन एवं किसानों की आय वृद्धि के उपाय पर प्रशिक्षित किया गया।
उप कृषि निदेशक डा. अशोक उपाध्याय ने बताया कि पाठशाला का प्रथम चरण 30 से 31 अगस्त तथा द्वितीय चरण पांच से छह सितंबर तक होगा। प्रथम एवं द्वितीय माड्यूल में ग्राम के प्राथमिक विद्यालय अथवा पंचायत भवन में जनपद के 70-70 किसान पाठशालाओं में प्रशिक्षण देने के लिए ड्यूटी आवंटित की गई है। किसानों को सम-सामयिक, तकनीकी ज्ञान (मृदा स्वास्थ्य, उर्वरक एवं जल प्रबन्धन, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट, पराली प्रबन्धन, कीट रोग प्रबंधन, विभिन्न योजना तहत किसानों को देय सुविधा, कृषक उत्पादक संगठन, जैविक व प्राकृतिक खेती, मूल्य संवर्धन व मूल्य संवर्धन) के बारे में प्रशिक्षित करेंगे।
किसान अपनी आय को दोगुनी कर सके और अच्छे गुणवत्ता का खाद्यान्न उत्पादित कर सके। इसमें राज्यमंत्री कृषि बलदेव सिंह औलख, अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी, कृषि निदेशक विवेक कुमार सिंह रहे। जनपद स्तर पर एनआइसी मीरजापुर से संयुक्त कृषि निदेशक एके सिंह, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण प्रयोगशाला महेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी पवन प्रजापति, पशु चिकित्साधिकारी सदर डा. ओम प्रकाश सोनकर आदि रहे।

818 करोड़ रुपये लागत वाली भू मानचित्रण परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई

0
New Delhi – राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने एनएमसीजी के महानिदेशक श्री जी अशोक कुमार की अध्यक्षता में कल कार्यकारी समिति की 44वीं बैठक का आयोजन किया था। बैठक में, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भू मानचित्रण, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सीवरेज प्रबंधन, उत्तराखंड में रिवर फ्रंट विकास कार्यों, कोलकाता में आर्द्र भूमि संरक्षण, अर्थ गंगा, बेलिया सर्कुलर कैनाल के फाटकों के नवीनीकरण से जुड़ी 13 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत लगभग 818 करोड़ रुपये है।
गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों के वैज्ञानिक भू मानचित्रण के लिए 3 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। इनमें नीर द्वारा ‘हिंडन नदी क्षेत्र का नदी संबंधी भू-आकृति का मानचित्रण’ शामिल है। मानवजनित गतिविधि या प्राकृतिक वजहों के चलते आए प्रदूषण के बिंदु स्रोतों के साथ-साथ नदी के भू-आकृति विज्ञान संबंधी बदलावों के मानचित्रण से सहायक नदी कायाकल्प में सहायता मिलेगी और और मुख्य नदी प्रणालियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए निचले स्तर से काम करने के दृष्टिकोण को लागू किया जा सकेगा। इस परियोजना के मुख्य उद्देश्यों में हिंडन नदी क्षेत्र से जुड़ी भू-आकृति विज्ञान संबंधी विशेषताओं का चित्रण, नदी संबंधी भू-आकृति में दशक के दौरान हुए बदलावों की पहचान, धारा नेटवर्क और उपयुक्त पुनर्भरण क्षेत्रों का चित्रण, हिंडन नदी के संगम के करीब प्रदूषण के प्रवाह के स्रोतों के बिंदु के चित्रण की जांच और जीआईएस, सतत नदी तटबंध रणनीतियों पर वास्तु संबंधी हस्तक्षेप और घाट विकास के लिए संभावित क्षेत्रों की पहचान शामिल हैं। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 16.4 लाख रुपये है। बैठक में देहरादून के लिए 5.4 करोड़ रुपये की लागत के प्रस्ताव- यूएवी/ सर्वेक्षण/ और रिमोट सेंसिंग तकनीकों के इस्तेमाल से ‘जिओ गंगा : गंगा नदी का अंतरिक्ष आधारित मानचित्रण और निगरानी’ को हरी झंडी दे दी गई। इस परियोजना को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग, देहरादून द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा।
इसके अलावा, ‘हाई रिजॉल्युशन वाली छवियों, थेमेटिक लेयर ऑफ ड्रेन, रेत खनन, अवैध डंपिंग, नदी की तलहटी पर अतिक्रमण, वायु जनित एलआईडीएआर और ऑप्टिकल सेंसर के उपयोग से भूमि उपयोग/ भूमि कवर के मानचित्रण’ के लिए एक अन्य परियोजना को स्वीकृति दे दी गई। यह एनसीटी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत और उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के कुछ हिस्सों में 12.65 करोड़ रुपये की लागत से लागू की जाएगी।
गंगा बेसिन में सीवरेज प्रबंधन के लिए 5 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। इनमें 57.09 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से सुपौल, बिहार में एसटीपी और आईएंडडी सहित 3 एसटीपी (एसटीपी-1 : 8.9 एमएलडी; एसटीपी-2 : 1.9 एमएलडी; एसटीपी-3 : 1.1 एमएलडी) 6 ड्रेन टैपिंग, ड्रेन्स के लिए 6 आईएंडडी स्ट्रक्चर आदि का विकास शामिल है। बिहार में रामनगर कस्बे के लिए एक अन्य एसटीपी और आईएंडडी परियोजना को स्वीकृति दे दी गई, जिसमें 56.97 करोड़ रुपये की लागत से 4.5-4.5 एमएलडी क्षमता के 2 एसटीपी और इंटरसेप्शन वं डायवर्जन कार्य शामिल हैं।
यमुना नदी पर मथुरा के लिए एक 282 करोड़ रुपये लागत की बड़ी परियोजना को भी स्वीकृति दे दी गई, जिसमें एक नया 60 एमएलडी एसटीपी, 4 आईएंडडी स्ट्रक्चर, 1.97 किमी लंबा आईएंडडी नेटवर्क बिछाना आदि शामिल है। उत्तराखंड में 91 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली एक परियोजना को स्वीकृति दे दी गई, जिसमें ऋषिकेश में मुनि की रेती, नीलकंठ महादेव, जोंक स्वर्गाश्रम के लिए इंटरसेप्शन और डायवर्जन, एसटीपी कार्य शामिल हैं।
ईसी ने कोलकाता, पश्चिम बंगाल में गार्डन रीच के लिए एक नए 65 एमएलटी एसटीपी के निर्माण के लिए बड़ी सीवरेज प्रबंधन परियोजना को स्वीकृति दी गई, जिसकी अनुमानित लागतर 275.07 करोड़ रुपये है। इस परियोजना के अन्य कार्यों में 8 एसपीसी के सुधार/ मरम्मत, सिविल और ईएंडएम कार्य, एसटीपी तक संपर्क मार्ग का निर्माण/ मरम्मत आदि शामिल हैं।
उत्तराखंड में रिवर फ्रंट के विकास से जुड़ी दो परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई, जिसमें 27.57 करोड़ रुपये की कुल लागत से नए घाटों, सार्वजनिक सुविधाओं, ईवी ट्रैक, साइनेज, लैंडस्केप, पैवेलियन, शौचालय, पेयजल सुविधाओं, शॉपसैट सहित प्लाजा प्रोमेनेड और परिक्रमा का निर्माण शामिल है।
एचईएससीओ, देहरादून द्वारा “अर्थ गंगा मॉडल को अपनाने के लिए प्रौद्योगिकी पर आधारित सामुदायिक संसाधनों और उपयुक्त स्थानीय संसाधनों का लाभ उठाने के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम” पर एक परियोजना को भी स्वीकृति दे दी गई, जिसकी अनुमानित लागत 5.20 करोड़ रुपये है। इस प्रस्ताव के उद्देश्यों में ग्रामीण समुदाय के लिए गंगा आधारित विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के लिए एक सामान्य मंच के रूप में उपयोग के लिए एचईएससीओ ग्राम में अर्थ गंगा प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना, गंगा बेसिन में गंगा संसाधन केंद्रों का निर्माण जिसमें लगभग 500 परिवार को फलों के बाग, मशरूम की खेती, सब्जियों की खेती, ग्रामीण ऊर्जा, जल पुनर्भरण, होम स्टे आदि आर्थिक गतिविधियों पर आधारित संबंधित संसाधन शामिल होंगे।
साथ ही इसमें भरोसेमंद और अनुभवी स्वयंसेवी संगठनों की पहचान भी शामिल है। इससे गंगा नदी के तट पर रहने वाले लोगों में उद्यमशीलता बढ़ाने में सहायता मिलेगी। अर्थ गंगा केंद्र सभी आवश्यक ज्ञान और प्रौद्योगिकी से युक्त एक संस्थान के रूप में काम करेगा, जिसकी जिम्मेदारी जीआरसी और अन्य शोध संस्थानों के बीच एक संपर्क की भूमिका निभाने की होगी। यह विशेष रूप से पंचायत स्थानीय मीडिया, स्वयंसेवी संगठनों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ क्षेत्रवार बैठक करने की भी होगी। कुल 1,500 परिवारों को प्रत्यक्ष रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा और इससे अप्रत्यक्ष रूप से 20,000 सदस्यों को फायदा होगा।
नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत आर्द्र भूमि संरक्षण को प्राथमिकता दी गई है। 26 रामसर आर्द्र भूमि स्थलों में से 23 गंगा बेसिन में हैं। नमामि गंगे मिशन-2 के तहत साहिबगंज जिला, झारखंड में ‘उधवा झील पक्षी अभयारण्य का संरक्षण और सतत प्रबंधन’ नाम की 50 लाख रुपये की अनुमानित लागत वाली एक परियोजना को स्वीकृति दे दी गई है। परियोजना का उद्देश्य झील पक्षी अभयारण्य के एकीकृत संरक्षण और प्रबंधन और इस महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि के संरक्षण, पुनर्स्थापित करने और विकास के लिए एक दोहराने और विस्तार योग्य नमूना उपलब्ध कराना है। यह उधवा झील पक्षी अभयारण्य के लिए हितधारक परामर्श और आधारभूत जल विज्ञान मूल्यांकन के आधार पर एकीकृत प्रबंधन योजना की परिकल्पना करता है। हस्तक्षेपों का उद्देश्य गंगा रिवरस्केप की पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के बेहतर प्रवाह के लिए उधवा झील का संरक्षण, जलीय और स्थलीय जैव विविधता और उत्पादकता, महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र के संरक्षण और स्थायी बाढ़ के मैदान का संरक्षण करना है।
बेलियाघाट सर्कुलर कैनाल के किनारे (पूर्वी और पश्चिमी) 5 नए जल मार्गों की स्थापना, 28 मौजूदा जल मार्गों के नवीकरण आदि के लिए लगभग 4.25 करोड़ रुपये की एक अन्य परियोजना को स्वीकृति दे दी गई है। यह परियोजना कोलकाता, पश्चिम बंगाल में नदी में पेनस्टॉक गेटों के रिसाव को बंद करने और अपशिष्ट जल के उत्सर्जन से जुड़ी नालियों को बंद करने के लिए आवश्यक है।
एनएमसीजी की कार्यकारी समिति की बैठक में एनएमसीजी में ईडी (प्रशासन) श्री एस पी वशिष्ठ, एनएमसीजी में ईडी (तकनीक) श्री डी पी मथुरिया, एनएमसीजी में ईडी (परियोजना) श्री हिमांशु बदोनी, एनएमसीजी में ईडी (वित्त) श्री भास्कर दासगुप्ता और जल संसाधन विभाग, नदी विकास और गंगा संरक्षण, जल शक्ति मंत्रालय में जेएसएंडएफए सुश्री रिचा मिश्रा ने भाग लिया था।

 

 

गौ तस्कर मोहम्मद मुजफ्फर के साथी योगेंद्र नारायण शुक्ला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

0
प्रयागराजः गौ तस्कर मोहम्मद मुजफ्फर के साथी योगेंद्र नारायण शुक्ला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई. गैंगस्टर के आरोपी योगेंद्र नारायण शुक्ला की अवैध धन से अर्जित संपत्ति कुर्क हुई. नवाबगंज चौराहे पर स्थित करीब एक करोड़ कीमत की संपत्ति कुर्क हुई. योगेंद्र नारायण शुक्ला कुख्यात गौ तस्कर सपा ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर का बेहद करीबी है. मोहम्मद मुजफ्फर के खिलाफ भी आज प्रयागराज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. नवाबगंज में मुजफ्फर की ढाई करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया है.

गौ तस्करी में सैगल की जमानत फिर नामंजूर

0
आसनसोल : गौ तस्करी मामले में आसनसोल जेल में बंद सैगल हुसैन को गुरुवार को आसनसोल सीबीआइ अदालत में पेश किया गया। सैगल हुसैन बीरभूम के तृकां नेता अनुब्रत मंडल का अंगरक्षक था।
सीबीआइ अदालत में बहस के बाद जज ने आरोपित सैगल हुसैन की जमानत अर्जी निरस्त कर उसे जेल भेज दिया और इस मामले की अगली तिथि 1 सितंबर 2022 को रखी है। इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से बहस करते हुए कोलकाता हाईकोर्ट से आये अनिर्बान गुहा ठाकुरता ने कहा कि 22 जून 2022 को जब सीबीआइ ने सैगल हुसैन के बीरभूम आवास में छापा मारा था तो उसके पत्नी का गहना भी जब्त किया था, जिसे वापस किया जाए।
उन्होंने कहा कि इस मामले सैगल हुसैन को 70 दिन जेल में हो गए। उनकी पत्नी एवं मां की तबीयत खराब है तथा सैगल की भी तबीयत खराब है। इसलिए सैगल हुसैन को जमानत दी जाए। सीबीआइ ने अनुब्रत मंडल से दो मोबाइल जब्त किया था, जिसकी फोरेंसिक जांच की मांग की गई। सीबीआइ के वकील राकेश कुमार ने कहा कि बीरभूम मुर्शीदाबाद से लेकर बांग्लादेश सीमा तक सैगल हुसैन ने गौ तस्करी में एनामुल हक से करोड़ों रुपये कमाए एवं उसका बड़ा हिस्सा अनुब्रत मंडल तथा अधिकारियों तक पहुंचता था।

‘देस मेरे देस’ गीत को बीस साल बाद टिप्स म्यूजिक ने किया प्रस्तुत

0

मुम्बई। टिप्स म्यूजिक ने भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर, देशभक्ति गीत “देस मेरे देस” को नये रूप में पेश किया है। साल 2002 में अजय देवगन की फिल्म “द लीजेंड ऑफ भगत सिंह” में “देस मेरे देस” गीत था और आज फिर से 20 साल बाद हम उसी गीत को नए रूप मैं देख पाएंगे। देशभक्ति गीत के इतिहास में पहली बार हम नए युग के संगीत की दृष्टि से देशभक्ति गीत को देखेंगे।
बंदिश और दीक्षा तूर द्वारा गाया गया, हुमा सैय्यद ने रैप के लिए अपने अद्भुत स्वर दिए हैं। संगीत सिड पॉल का है और गीत ऋषि पाठक ने लिखे हैं।
इस गीत को बंदिश और दीक्षा टूर ने अपनी मदुर आवाज़ दी है। रैप के बोल हुमा सय्यद ने आपने मजेदार अंदाज़ मैं दिया है। सिड पॉल ने संगीत और ऋषि पाठक ने गीत को लिखा है।
“देस मेरे देस” एक ऐसा गीत है जो भारत के लिए अपने अटूट प्रेम को दर्शाता है। इस गीत में भारत के प्रति पहचान, प्रेम और एकता के विषय में बताया गया है। यह एक भावुकतापूर्ण गीत है, लेकिन इस गीत में उन लोगों के अनगिनत बलिदानों के बारे में सभी को याद दिलाते हैं जिन्होंने इस देश की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, जिसपे हर भारतीय को अपनी राष्ट्रीयता पर गर्व करवाया और सैनिकों द्वारा किए गए बलिदान श्रोताओं के रोंगटे खड़े कर देते है।
बंदिश कहते हैं, “यह पहली बार है के किसी देशभक्ति गीत को रैप बनाया गया है। हालांकि मूल गीत हमेशा विशेष होगा, पर ये गीत भी देशभक्ति की भावनाओं को जगाता है और देश के सैनिकों द्वारा किए गए बलिदान को दर्शाता है।
हुमा सैय्यद कहती हैं, ”इस तरह के काफी देशभक्ति गीत बनाए गए हैं पर किसी ने भी इस गीत को रैप के अंदाज़ में बनाने की कल्पना भी नहीं की होगी। “देस मेरे देस” इस गीत में हमारी एक एक शैली जुड़ी हुई है और हम इस गीत को अपने दिल और आत्मा से जुड़े रखते हैं।
सिड पॉल कहते हैं,”हम दो साल बाद अपने स्वतंत्रता दिवस को शारीरिक रूप से वैसे ही मना रहे हैं जैसे हम इसे कोविड के पहले मनाते थे। हमारे राष्ट्र कई मुद्दों से जूझ रहे होंगे पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए सभी लोग एक साथ खड़े होते हैं।
ऋषि पाठक कहते हैं, “इस गीत में हमने रैप के माध्यम से लोगों को प्रेरित करने की और संदेश देने की कोशिश की है। इस रैप के शब्दों से हम लोगों के दिलों की गहराई में दबी भावनाओं को प्रज्वलित कर सकते है। “देस मेरे देस” के इस गीत से हमारा उद्देश्य लोगों को एकता का संदेश देना था।

संवाद लेखक गोपाल राम की 150वीं फिल्म है ‘कार्तिकेय 2’, फिल्म हो गई ब्लॉकबस्टर

0

मुम्बई। हाल ही में ‘कार्तिकेय 2’ फिल्म रिलीज हुई और बहुत बड़ी हिट भी हो गई है। दर्शकों ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया है। इस फिल्म के हिंदी संवाद गोपाल राम ने लिखे हैं। दर्शक सिनेमा हाल में संवाद का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।
गोपाल राम ने काफी दक्षिण भारतीय फिल्मों के संवाद लिखे हैं। इनमें अपरिचित, इंद्रा द टाइगर, मानिकबाशा, पुली, गीता गोविंदा, स्पाइडर, किलर आदि फिल्में प्रमुख हैं।
रामगोपाल वर्मा की पहली फिल्म ‘क्षणम क्षणम’ जो हिंदी में ‘हैरान’ नाम से रिलीज हुई थी, वह बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। गोपाल राम को करीब सात भाषाएं आती है ये बखूबी से हिंदी संवाद का लेखन करते हैं।
कार्तिकेय 2 के संवाद बहुत सरल हैं और दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं।
गोपाल राम ने तीन फिल्में ‘अनोखा प्रेम युद्ध, कॉलेज की जंग और ओह माई गॉड बालाजी’ का निर्देशन भी किया है जिसका शीघ्र ही जी टीवी पर प्रदर्शन होने वाला है।
गोपाल राम दो और फिल्मों के संवाद लिख रहे हैं जिनका काम जोरों में चल रहा है और शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म को हिंदी दर्शकों के दिलों तक लाने के लिए गोपाल राम की कलम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आपको ये बता दें कि गोपाल राम को उनके लेखन के लिए दादा साहेब फाल्के एकेडमी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।
गोपाल राम भविष्य में भी अच्छी फिल्मों का लेखन करके दर्शकों का दिल जीतेंगे हम उम्मीद करते हैं।

– गायत्री साहू

पिनगवां पुलिस की रेड से गौ-तस्करों में हड़कंप, दो गिरफ्तार, 3 गौवंश छुड़ाए, 50 किलो मांस बरामद

0

पिनगवां पुलिस की रेड से गौ-तस्करों में हड़कंप, दो गिरफ्तार, 3 गौवंश छुड़ाए, 50 किलो मांस बरामद

नूंह/मेवात. पिनगवां थाना क्षेत्र के रिठट गांव में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने गौ रक्षा दल के सदस्यों की सूचना पर दबिश देकर 3 गोवंश और तकरीबन 50 किलो गोमांस के अलावा दो बाइक बरामद की हैं. इस कार्रवाई में इनामुल हक व फरमान नाम के दो आरोपियों को भी पकड़ा गया है. पिनगवां पुलिस ने इस कार्रवाई के बाद 5 लोगों के खिलाफ सीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पकड़े गए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है.
पिनगवां थाना प्रभारी सतबीर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पुलिस व गौ रक्षा दल के सदस्यों ने मिलकर रिठट गांव में छापेमारी की थी. सुबह करीब 4- 5 बजे की गई इस छापेमारी में जफरू के मकान से तीन जिंदा गाय व करीब 50 किलो गोमांस बरामद करने के अलावा दो बाइक भी वहां से पुलिस ने कब्जे में ली हैं. उन्होंने बताया कि इनामुल हक तथा फरमान नाम के व्यक्ति को दबोच लिया गया है. बाकी तीन आरोपी भागने में कामयाब हो गए हैं.
गौरक्षा दल की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ
उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है. बाकि बचे आरोपियों को भी पुलिस जल्द ही दबोच लेगी. खबर मिल रही है कि गौ रक्षा दल के सदस्यों की सूचना के बाद पुलिस ने तकरीबन 8 – 9 गाड़ियों के साथ सुबह करीब 4 – 5 बजे रिठट गांव में सूचना के आधार पर दबिश दी. जिसके चलते यह कामयाबी हाथ लगी.
गौ हत्या को रोकने पुलिस एक्टिव
एसएचओ ने बताया है कि क्षेत्र में गौ हत्या को रोकने के लिए समय -समय पर लोगों से बैठक कर बातचीत की जाती है. क्षेत्र में गौ हत्या को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

कवि लेखक अनुवादक डॉ गुलाब चंद पटेल जी का हिंदी काव्य संग्रह “आषाढ़ के बादल “पब्लिश हुआ

0
गांधीनगर गुजरात के हिन्दी गुजराती कवि लेखक अनुवादक और नशा मुक्ति अभियान प्रणेता ब्रेस्ट कैंसर अवेर्नेस प्रोग्राम आयोजक तथा आत्म हत्या निवारण संस्था गांधीनगर अध्यक्ष महात्मा गांधी साहित्य मंच गांधीनगर, उपाध्यक्ष इंडियन लायंस गांधीनगर स्वर्णिम क्लब के डॉ गुलाब चंद पटेल जी का हिंदी भाषा मे “आषाढ़ के बादल” हिंदी काव्य संग्रह पब्लिश हुआ है.
 इस पुस्तक में कुल मिलाकर 97 रचनाए प्रस्तुत की गयी है, किताब आई एस बी एन नमबर के साथ नोशन प्रेस सिंगापुर मलेशिया प्रकाशक द्वारा साहित्य धरा अकादमी झारखंड के सहयोग से प्रकाशित हुई है. इस पुस्तक एम ए जॉन और फ्लॉप कर्ट पर उपलब्ध होगी.
    डॉ गुलाब चंद पटेल अध्यक्ष ऊमिया गौ शाला एवं गुरुकुल गांधीनगर और अखिल भारतीय गुरुकुल एवं अनुसंधान संस्थान न्यू दिल्ली के अध्यक्ष पद पर नियुक्‍त हे.डॉ पटेल राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति अहमदाबाद के कार्यकारिणी सदस्य है. सामयिक परिवेश हिंदी पत्रिका दिल्ली के राज्य प्रभारी गुजरात प्रदेश के पद पर नियुक्‍त किया गया है. कवि निराला हिंदी साहित्य अकादमी नागदा जंक्शन मध्य प्रदेश के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्‍त है. वे साहित्यकार एवं सामाजिक कार्य कर के रूप में 350 से अधिक स्कूल एवं कॉलेज में व्यसन मुक्ति प्रोग्राम कर चुके हैं. आदरणीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इन्हें महात्मा गांधी जी की जन्म भूमि पर सम्मानित किया गया है इसके अलावा सान्दीपनि आश्रम के पुज्य गुरु जी अंतरराष्ट्रीय कथाकार श्री रमेश भाई ओझा जी ने गुरु पूर्णिमा के दिन शिक्षको के सन्मान कार्यक्रम में इन्हें भी सम्मानित किया गया है.
  इनकी यह सातवीं किताब है. इनकी किताब “वैश्विक परिप्रेक्ष्य में गांधीजी और अन्य शोध” को हरियाणा से प्रति योगिता मे दूसरा क्रम प्राप्त हुआ है. इन्हें रुपये 1500 की धन राशि का भुगतान चेक द्वारा किया गया है. ट्रॉफी और सम्मान पत्र और चेक कूरियर के जरिए उन्हें प्राप्त हुआ है
  डॉ गुलाब चंद पटेल जी को साहित्यकार सम्मान एवं पुरस्कार 400 से अधिक और सामाजिक कार्य के लिए एक्सा सो से अधिक सम्मान एवं पुरस्कार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त हुआ है.
 डॉ पटेल जी को खम्भोंलज साहित्य सेवा संस्था आणंद के अध्यक्ष श्री शैलेष वाणिया जी ने अभिनंदन प्रदान किया गया है
डॉ गुलाब चंद पटेल अध्यक्ष महात्मा गांधी साहित्य मंच गांधीनगर Mo 8849794377