Home Blog Page 31

भारतीय किसान संघ ने गौ सेवा और राष्ट्रहित का लिया संकल्प

0

बिहार प्रदेश भारतीय किसान संघ की बोधगया में आयोजित बैठक में गौ सेवा और राष्ट्र धर्म के संकल्प को दोहराया गया. किसान नेताओं ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश रहा है और गौ सेवा ही हमारी कृषि की मजबूत स्तंभ रही है. उन्होंने नारा दिया कि देश के हम बनिहार बनेंगे और पूरी मजदूरी लेंगे. दूध, दही के देश में नहीं चलेगा खस्सी, मुर्गा. गौ माता को जीने दो, दूध हमारा पीने दो. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने की. बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई और बिहार प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने की बात कही गयी. उन्होंने कहा कि हमें देशहित और राष्ट्र हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करना चाहिए. जिला संगठन मंत्री रामजन्म सिंह भोला ने बताया कि बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री हेमराज, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य स्वामी विवेकानंद गिरि, दक्षिण बिहार संगठन मंत्री रणजीत सिंह, उत्तर बिहार संगठन मंत्री लख्खी सिंह सहित 38 जिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

यूपी गौ आयोग और पतंजलि मिलकर दे रहे गौ संरक्षण को बढ़ावा

0

 उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग ने पतंजलि योगपीठ के साथ मिलकर गौ संरक्षण, पंचगव्य उत्पाद, प्राकृतिक खेती और बायोगैस के विस्तार को पूरे प्रदेश में प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के 75 जिलों में प्रत्येक में 2 से 10 गौशालाओं को बड़े मॉडल केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा।

गौ सेवा आयोग ने हाल ही में हरिद्वार में आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, योगगुरु बाबा रामदेव और पतंजलि के सह-संस्थापक आचार्य बालकृष्ण के बीच हुई बातचीत के बाद पतंजलि योगपीठ के साथ साझेदारी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दृढ़ विश्वास है कि गांव की प्रगति की नींव गौ है। इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए पतंजलि योगपीठ ने राज्य की पहलों को पूर्ण तकनीकी सहयोग देने का संकल्प लिया है।

इस साझेदारी के तहत गौशालाएं केवल संरक्षण केंद्र ही नहीं रहेंगी, बल्कि उन्हें ग्रामीण उद्योग के केंद्रों के रूप में परिवर्तित किया जाएगा, जहां पंचगव्य उत्पाद और बायोगैस का उत्पादन किया जाएगा।

प्रदेश के 75 जिलों में 2 से 10 गौशालाओं को बड़े मॉडल केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा। गौ अभयारण्यों में खुले शेड, बाड़ और सुरक्षा व्यवस्था बनाई जाएगी ताकि गौमाता का मुक्त विचरण सुनिश्चित हो सके।

इस पहल से बड़े पैमाने पर ग्रामीण रोजगार भी मिलेगा, जहां ग्रामीण सक्रिय रूप से गौमूत्र संग्रहण और उत्पादों की बिक्री में भाग लेंगे। इस प्रक्रिया में उन्हें 50% कमीशन मिलेगा। पतंजलि योगपीठ प्रशिक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण, फॉर्मूलेशन, प्रमाणन और लाइसेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम को और सहयोग देगा।

इसके अतिरिक्त, गौशालाओं में जियो-फेंसिंग, गाय टैगिंग, फोटो मैपिंग और चारे की सूची का ट्रैक रखने जैसी उन्नत तकनीकों को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही, नीम, गौमूत्र और वर्मी-कम्पोस्ट जैसे प्राकृतिक संसाधन हर गांव तक उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे किसानों की लागत कम होगी, मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी और पर्यावरणीय स्थिरता को मजबूती मिलेगी।

26 अगस्त को खुलेगा करंट इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड का आईपीओ

0

 

बाएं से दाएं – सीए अशोक होलानी (होलानी कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड), सुनील सिंह गंगवार (करंट इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड), चेतन दाधीच (करंट इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड), सीए मनीष कुमार शर्मा (करंट इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड), देवव्रत सिंह (करंट इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड)

● कुल निर्गम आकार – ₹10 प्रति शेयर के 52,25,600 इक्विटी शेयर तक
● आईपीओ आकार – ₹41.80 करोड़ (ऊपरी मूल्य बैंड पर)
● मूल्य बैंड – ₹76 से ₹80 प्रति शेयर
● लॉट साइज – 1,600 इक्विटी शेयर

मुंबई। करंट इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड (कंपनी, करंट इंफ्रा), जो एक इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण और ईपीसी सेवा प्रदाता है, सोलर, इलेक्ट्रिकल, जल और सिविल क्षेत्रों में एंड-टू-एंड समाधान प्रदान करती है, अपनी प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) मंगलवार, 26 अगस्त 2025 को खोलने का प्रस्ताव रखती है और ₹41.80 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखती है। इसके शेयर NSE इमर्ज प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध किए जाएंगे। इस निर्गम का आकार 52,25,600 इक्विटी शेयर है, जिनका फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर है और मूल्य बैंड ₹76 से ₹80 प्रति शेयर तय किया गया है।

इक्विटी शेयर आवंटन:- क्यूआईबी एंकर हिस्सा – अधिकतम 14,52,800 इक्विटी शेयर तक. योग्य संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) – अधिकतम 9,69,600 इक्विटी शेयर तक. गैर-संस्थागत निवेशक (एनआईआई) – कम से कम 7,29,600 इक्विटी शेयर. व्यक्तिगत निवेशक (रिटेल) – कम से कम 17,05,600 इक्विटी शेयर. कर्मचारी आरक्षण – अधिकतम 99,200 इक्विटी शेयर तक. मार्केट मेकर – अधिकतम 2,68,800 इक्विटी शेयर तक.

आईपीओ से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी करंट इंफ्रा धनबाद सोलर प्राइवेट लिमिटेड में इक्विटी निवेश के लिए किया जाएगा, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स), आईआईटी (आईएसएम), धनबाद, झारखंड में 1800 केडब्ल्यू का सौर ऊर्जा संयंत्र रेस्को मॉडल के तहत स्थापित करेगी। इसके अतिरिक्त, यह राशि कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी उपयोग की जाएगी।

एंकर हिस्सा 25 अगस्त 2025 को खुलेगा, और पूरा इश्यू 29 अगस्त 2025 को बंद होगा।

इस इश्यू का बुक रनिंग लीड मैनेजर होलानी कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड है और रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है।

करंट इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील सिंह गंगवार ने कहा कि हमारा आईपीओ करंट इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड की वृद्धि को गति देने और इंफ्रास्ट्रक्चर व नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में हमारी स्थिति को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल क्षेत्रों में तीन दशकों के अनुभव के साथ, मैंने रणनीतिक पहलों को आगे बढ़ाने, मजबूत साझेदारियाँ बनाने और हमारी सौर, विद्युत, जल और सिविल ईपीसी परियोजनाओं में उत्कृष्टता सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। इस आईपीओ से प्राप्त धनराशि का उपयोग हमारी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के विस्तार और कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं को पूरा करने में किया जाएगा। हमने अब तक 12 राज्यों में परियोजनाएं पूरी की हैं और हमारे पास एक विविध सेवा पोर्टफोलियो है, जिससे हम अपने विस्तार को और बढ़ा सकते हैं और भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर भविष्य के लिए टिकाऊ और उच्च गुणवत्ता वाले समाधान प्रदान कर सकते हैं।

होलानी कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अशोक होलानी ने कहा कि हम करंट इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड की आईपीओ यात्रा में उसका समर्थन करके खुशी महसूस कर रहे हैं। कंपनी के पास एक मजबूत ऑर्डर बुक है और इसने कई परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने का ट्रैक रिकॉर्ड बनाया है, जिससे यह अपने अगले विकास चरण के लिए अच्छी तरह से तैयार है। यह आईपीओ कंपनी को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी का विस्तार करने, कार्यशील पूंजी में सुधार लाने और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर अवसरों को लेने में सक्षम बनाएगा। हम आने वाले वर्षों में कंपनी को नई ऊँचाइयों तक पहुंचते हुए देखने की उम्मीद करते हैं।

विदित हो कि करंट इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड (कंपनी, करंट इंफ्रा) एक इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण और ईपीसी (ईपीसी) सेवा प्रदाता है, जो सोलर, इलेक्ट्रिकल, जल और सिविल क्षेत्रों में एंड-टू-एंड समाधान प्रदान करती है। कंपनी मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग (एमईपी) कंसल्टिंग और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टिंग (पीएमसी) जैसी विशेष सेवाएं भी देती है।

कंपनी ने नवीकरणीय ऊर्जा तैनाती के लिए रेस्को मॉडल को अपनाया है, जिसे दीर्घकालिक अनुबंधों के तहत पूर्ण स्वामित्व वाली विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवीज़) के माध्यम से निष्पादित किया जाता है। कंपनी ने 12 भारतीय राज्यों में परियोजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया है और यह वाणिज्यिक इमारतों, अस्पतालों, सड़कों और जल संरचनाओं जैसे विविध क्षेत्रों को सेवाएं प्रदान करती है। इसकी इलेक्ट्रिकल ईपीसी सेवाओं में ट्रांसमिशन लाइनों और यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य शामिल है, जबकि सिविल ईपीसी में इंटीरियर्स, सीवेज सिस्टम और रोड फर्नीचर शामिल हैं। कंपनी जयपुर में एक NABL-मान्यता प्राप्त गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला भी संचालित करती है, जो परियोजनाओं की गुणवत्ता और अनुपालन सुनिश्चित करती है।
वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में कंपनी ने: राजस्व (Revenue): ₹9,088.42 लाख. ईबीआईटीडीए (EBITDA): ₹1,474.98 लाख. पैट (PAT): ₹945.37 लाख अर्जित किया।

कुएं में गिर रहे बेसहारा गौवंश व जीव जंतु गौसेवक जान जोखिम में डालकर कर रहे बचाव कार्य

0

कुएं में गिर रहे बेसहारा गौवंश व जीव जंतु
गौसेवक जान जोखिम में डालकर कर रहे बचाव कार्य

मुरैना:- नगर निगम के वार्ड क्रमांक 27 रामनगर में एक खेत में खुले पड़े कुएं में श्वान गिर गया जिसकी सूचना स्थानीय व्यक्ति नंदू दंडोतिया आम के पत्ते तोड़ने गया तो उसे उस कुत्ते की आवाज सुनाई दी पहले तो वह डर गया फिर उसने कुएं में देखा तो कुत्ते की रोते हुए आवाज सुनाई दे रही फिर नंदू दंडोतिया ने गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह को यह जानकारी दी गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह जानकारी मिलते ही बचाव कार्य का सामान लेकर मौके पर पहुंचे और नगर निगम को सूचना दी लेकिन कोई व्यवस्था नहीं हुई फिर स्थानीय गौसेवक सुदामा कुशवाह, विनय यादव, रामकुमार राठौर, अजय राठौर,बबलू शर्मा, राजू राठौर, अजीत परिहार आ गए और रात्रि होने से पहले ही जल्दी बचाव कार्य शुरू किया
गौ रक्षा दल के गौसेवक सुदामा कुशवाह बॉडी हार्डनेस पहनकर कुएं में उतरे और कुएं में अंदर देखा तो सांप भी था फिर जमीन से ऊपर लटककर ही कड़ी मशक्कत करके कुत्ते को रस्से में फसाया और ऊपर खींच लिया
कुछ दिन पूर्व भी हड़वांशी गांव में, जिंगनी गांव में, थरा गांव में बसैया गांव में, जौरा के आलापुर में किशनपुर में खुले कुएं में गौवंश के गिरने की घटना घटी लेकिन अभी तक प्रशाशन के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई।

Video News – Gau Bharat Bharti’s 11th anniversary

0

Shayam Bihari Gupta I Gau Bharat Bharti’s 11th anniversary I Sarvottam Samman I Chairman Gau Seva UP

एक्टर शाहबाज खान ने देवीदास नाईकरे द्वारा आमंत्रित उद्यमियों को किया सम्मानित

0

 

मुंबई। देवीदास नाईकरे दूरदर्शी व्यापार नेतृत्व के मामले में सबसे अलग व्यक्ति हैं। उनके अनुसार जहां लक्ष्य सिर्फ मुनाफा नहीं, बल्कि समाज का उत्थान हो। एक ऐसा व्यवसाय हर सौदे को एक सेवा और हर सफलता को एक प्रेरणा बना देता है।
देविदास श्रवण नाईकरे सिर्फ बिजनेस कोच नहीं, बल्कि एक ऐसी प्रेरणा हैं, जिन्होंने हजारों उद्यमियों को सिखाया कि बड़ा टर्नओवर आने से पहले बड़ा विज़न जरूरी है, और स्थायी सफलता से पहले स्थिर मन का होना।

हमेशा की तरह अल्टिमेट मिलियनेयर ब्लूप्रिंट 11 से 14 अगस्त को मुंबई और पुणे के बीच लोनावला के हरे-भरे प्राकृतिक वातावरण में नए उद्यमियों के लिए 4 दिन की एक परिवर्तन यात्रा जहां बिजनेस स्ट्रैटेजी, ध्यान की शक्ति और वेदों की गहराई एक साथ संपन्न हुआ।

अवॉर्ड सेरेमनी इवेंट में महाराष्ट्र के टॉप उद्यमियों का सम्मान करते हुए बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहबाज़ खान ने कहा कि यह अवॉर्ड सिर्फ सफलता का नहीं, बल्कि आपकी सोच और सेवाभाव का प्रतीक है।

देवीदास नाईकरे का व्यावसायिक मंत्र है कि जब मन स्थिर, कर्म स्पष्ट और उद्देश्य शुद्ध हो, तभी नेतृत्व सेवा बनता है।

एशिया वर्ल्ड डायमंड विनर बनी मॉडल एक्ट्रेस शाहीन परवीन

0

 

दुबई में आयोजित एशिया वर्ल्ड अवार्ड शो में मॉडल और एक्ट्रेस शाहीन परवीन को एशिया वर्ल्ड डायमंड विनर का खिताब मिला। यह आयोजन मुम्बई ग्लोबल की ओर से हुआ, जिसने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया।

हाल ही में गुजरात के वडोदरा में हुए एपिक शो फैशन रनवे शो में शाहीन परवीन को बेस्ट कॉन्फिडेंस अवार्ड से नवाजा गया। इस अवार्ड का चयन कई प्रतिभागियों के बीच वोटिंग सिस्टम से हुआ। साथ ही मुम्बई में हुए फैशन रनवे शो द विनिंग क्राउन विनर में वह शो ओपनर भी रहीं।

इसके अलावा, वडोदरा में निधि फाउंडेशन द्वारा आयोजित ब्यूटी सेलिब्रिटी अवार्ड शो में टीवी सीरियल अनुपमा और साराभाई वर्सेस साराभाई फेम अभिनेत्री रुपाली गांगुली के हाथों शाहीन परवीन को बेस्ट मॉडल अवार्ड मिल चुका है। शाहीन अब तक कई विज्ञापन फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जिनमें साड़ी, ज्वेलरी, घरेलू सामान और बड़े ब्रांड शामिल हैं।

शाहीन ने अपने करियर की शुरुआत कोलकाता से बतौर मॉडल की। बिहार में जन्मी और पली-बढ़ी शाहीन की प्रारंभिक शिक्षा वहीं हुई। बाद में वह झारखंड और फिर शादी के बाद कोलकाता आ गईं। उन्होंने आगे की शिक्षा के साथ ब्यूटीशियन और मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स किया, लेकिन अभिनय के प्रति जुनून ने उन्हें मॉडलिंग और एक्टिंग की ओर मोड़ दिया। उनके परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया।

जिम, योगा, कुकिंग और ट्रैवलिंग की शौकीन शाहीन परवीन के पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान हैं, जबकि अभिनेत्री काजोल का अभिनय उन्हें बेहद पसंद है।

शाहीन परवीन का कहना है कि अगर आप में हुनर और लगन है तो उम्र और समय आपका रास्ता नहीं रोक सकते। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं। अपनी पहचान खुद बनाना ही असली सशक्तिकरण है। मेहनत और ईमानदारी आपके सबसे बड़े साथी हैं।

उन्होंने बताया कि उन्हें भी अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए कई उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ा, लेकिन अपने विश्वास और हौसले से उन्होंने सफलता की राह पकड़ ली। शाहीन का मानना है कि महिलाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए समाज की सोच बदलने का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि खुद आगे बढ़कर उदाहरण पेश करना चाहिए।

– गायत्री साहू

गौ सेवा से होगा मानव जाति का कल्याण – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि गौ सेवा से ही मानव जाति का कल्याण होगा। गायों की सेवा से मानव जाति पर आने वाला संकट टल सकता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल बसामन मामा गौवंश वन्य विहार रीवा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं गौ कथा कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सड़कों में विचरण करने वाली तथा खेतों में जाने वाली गौ माताओं के लिए मन में संकल्प आया था कि बड़े गौवंश वन्य विहार बनाकर उन्हें सुरक्षित स्थान में पहुंचाया जाए। गौमाता की कृपा से इस संकल्प की पूर्ति हो रही है और बसामन मामा गौवंश वन्य विहार एवं हिनौती गौधाम में गौ माताओं के लिए सुरक्षित स्थान में पानी, छाया तथा खाने की व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि जब तक उनका जीवन है वह यहाँ सुख से रहें और हम सबको अपना आशीर्वाद दें।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को गौमाताएं अति प्रिय थीं। उनका बाल्यकाल गौमाताओं के बीच ही बीता। बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में आठ हजार गौवंश की सेवा हो रही है। आज सबसे ज्यादा भगवान श्रीकृष्ण की उपस्थिति यहीं है। जन्माष्टमी के अवसर पर गौवंश वन्य विहार में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं गौ कथा ने हृदय में असीम आनंद की अनुभूति जागृत कर दी। प्रतिवर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इसी प्रकार के आयोजन किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ाने के लिए शोध संस्थान की स्थापना के भी प्रयास किए जाएंगे ताकि प्रधानमंत्री जी के स्वदेशी वस्तुतओं के उपयोग के संकल्प को पूरा किया जा सके। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने वन्य विहार में भगवान श्रीकृष्ण एवं गौमाता का पूजन कर गुड़ एवं फल खिलाए और गौ कथा का श्रवण किया। उन्होंने उपस्थितजनों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, कथावाचक श्री जितेन्द्र महाराज एवं श्री अभयरामजी महाराज, एसडीएम पीके पाण्डेय, उप संचालक पशुपालन डॉ राजेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे।

‘गौ राष्ट्र यात्रा’ टीम ने कर्नाटक के राज्यपाल से की भेंट

0

‘गौ राष्ट्र यात्रा’ टीम ने कर्नाटक के राज्यपाल से की भेंट, ‘ब्राउन रिवोल्यूशन’ और गौ-आधारित अर्थव्यवस्था पर हुई चर्चा
तत्काल जारी

बेंगलुरु, 15 अगस्त 2025 – गौमाता के संरक्षण और गौ-आधारित अर्थव्यवस्था के पुनरुत्थान के महासंकल्प के साथ राष्ट्रव्यापी यात्रा पर निकली ‘गौ राष्ट्र यात्रा’ की टीम ने आज कर्नाटक के राजभवन पहुँचकर एक ऐतिहासिक पड़ाव दर्ज किया। जीव-जंतु कल्याण एवं कृषि शोध संस्थान (AWARI) के अध्यक्ष श्री भारत सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पूरी टीम ने राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस गरिमामयी मुलाकात के दौरान दोनों के बीच गौ संवर्धन और गौ संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन और सारगर्भित चर्चा हुई।

‘ब्राउन रिवोल्यूशन’ से गौ-संरक्षण का नया मॉडल
राज्यपाल महोदय से मुलाकात के दौरान श्री भारत सिंह राजपुरोहित ने अपनी ‘गौ राष्ट्र यात्रा’ के अनुभवों और उद्देश्यों को विस्तार से साझा किया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि अब देश में हरित क्रांति और श्वेत क्रांति के बाद एक नई क्रांति, यानी ‘ब्राउन रिवोल्यूशन’ (गोबर की क्रांति), की शुरुआत हो रही है। श्री राजपुरोहित ने बताया कि जिस गाय को दूध न देने के कारण बेसहारा छोड़ दिया जाता है, वही गाय अब अपने गोबर और गौमूत्र के माध्यम से किसानों और गौपालकों के लिए आय का एक बड़ा ज़रिया बन सकती है। उन्होंने गोबर से बनने वाले पेंट और विदेशों में इसके निर्यात जैसे सफल प्रयोगों का उल्लेख किया, जो गौमाता को आस्था से अर्थव्यवस्था से जोड़ते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि 13 राज्यों से होकर गुज़री यह यात्रा अब तक क़रीब 20,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है और इसका समापन अब रामेश्वरम में होगा।

राज्यपाल ने राष्ट्रहित की पहल का समर्थन किया
राज्यपाल महोदय श्री थावरचंद गहलोत जी ने श्री भारत सिंह राजपुरोहित और उनकी टीम के इस असाधारण प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गौ संवर्धन, गौ-आधारित अर्थव्यवस्था और गौ संरक्षण के लिए इस तरह की पहलें आज की सबसे बड़ी आवश्यकता हैं। राज्यपाल महोदय ने कहा, “हमें गर्व है कि गौ राष्ट्र यात्रा जैसे राष्ट्रहित के कार्य को राजभवन का समर्थन प्राप्त हुआ है। यह यात्रा देशभर में गौ संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाने का एक सार्थक प्रयास है।” उन्होंने पूरी यात्रा टीम को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया, जिससे टीम का मनोबल और भी बढ़ा।

राज्यपाल महोदय का यह समर्थन, गौ राष्ट्र यात्रा जैसे अभियानों को न केवल एक नई दिशा देता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि गौ सेवा और गौ संस्कृति का संरक्षण आज एक राष्ट्रीय प्राथमिकता बन चुका है।

जीव-जंतु कल्याण एवं कृषि शोध संस्थान (AWARI) के बारे में:
AWARI एक अग्रणी संस्था है जो जीव-जंतु कल्याण और कृषि शोध के क्षेत्र में कार्य करती है। यह देसी नस्लों के संरक्षण, जैविक खेती के प्रचार और ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘गौ राष्ट्र यात्रा’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
भारत सिंह राजपुरोहित
मोबाइल: 9772923956
ईमेल: gousevaa@gmail.com
वेबसाइट: www.gaurashtrayatra.com
कार्यक्रम संपर्क सूत्र:
7850828850

गौ माता को कसाइयों को दे देते थे, उनका श्राप लगा है…सीएम योगी

0

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में अपना भाषण दिया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर बात की और विपक्षी समाजवादी पार्टी पर करारे सियासी हमले बोले.

विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के विजन को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने भाजपा शासन में हुए विकास कार्यों को लेकर बताया. मगर इस दौरान वह चुन-चुन कर समाजवादी पार्टी पर भी तंज कसते रहे और सियासी हमले बोलते रहे.

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा, ये (सपा) गायों को कसाइयों के हवाले कर देते थे. इन्हें गौ माता का श्राप लगा है. सीएम योगी ने कहा, 2027 में भी आने का सपना नहीं देखें. सपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि इन्होंने गौ माता को धोखा दिया है. ये उनका दूध पीकर गायों को सड़कों पर छोड़ देते थे.

सीएम योगी ने अखिलेश यादव के पीडीए को दी नई परिभाषा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के पीडीए फॉर्मूले का भी जिक्र किया. उन्होंने पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) को नया नाम दिया. उन्होंने इसे परिवार डेवलपमेंट ऑथोरिटी बताया.

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा, आप लोग केवल अपने तक सीमित हैं. आप परिवार  डेवलपमेंट ऑथोरिटी ही है. आपका विजन विकास के लिए कम बल्कि सत्ता के लिए ज्यादा था. आपका मंत्र परिवार डेवलपमेंट ऑथोरिटी है.

सीएम योगी ने आगे कहा,  आप लोग केवल अपने परिवार तक सीमित रहना चाहते हैं. साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के क्या हालत थे? मूलभूत सुविधाओं पर भी पूर्व की सरकार उदासीन थी. प्रदेश के किसान परेशान थे. बच्चे गरीबी के आभाव में दम तोड़ देते थे.

सीएम योगी ने सपा को निशाने पर लेते हुए कहा,  भाई-भतीजा वाद कल्चर यहां हावी हो गया था. मगर अब हमारी सरकार में अपराध और अपराधी के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है.