Home Blog Page 287

मुंब्रा में जन्मदिन की पार्टी में चाकू घोंप कर की व्यक्ति की हत्या

0
ठाणे, पीटीआई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 29 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।‌ दरअसल यह पूरी घटना ठाणे जिले के मुंब्रा की है। मुंब्रा में जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया गया था। ‌ वहां सभी लोग पार्टी का आनंद ले रहे थे और जमकर नशा कर रहे थे। उसी दौरान 29 वर्षीय व्यक्ति और दोनों आरोपियों के बीच में शराब पीने के बाद बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने गुस्से में व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया।
आरोपी दोनों भाइयों ने 29 साल के उदय कदम को चाकू से वार कर मार डाला। इससे पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई वह मौके पर पहुंची और उन्होंने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया और उन्होंने बताया कि व्यक्ति से हुई बहस के कारण उसे चाकू घोंप कर मार डाला। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों भाइयों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

ठाणे में हनुमान जयंती के मौके पर हंगामा, पुलिस ने 30 पर मामला दर्ज किया

0
ठाणे, एजेंसी। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक मंदिर के पास अवैध रूप से एकत्र होने और हंगामा करने के आरोप में 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि धारा 143 (गैरकानूनी विधानसभा), 447 (आपराधिक अतिचार), 506 (आपराधिक धमकी) और भारतीय दंड संहिता के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत यह अपराध दर्ज किया गया है .
हनुमान जयंती के मौके पर हुई घटना
अधिकारी ने कहा कि घटना 6 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर हुई। लोगों का एक बड़ा समूह हनुमान मंदिर के पास इकट्ठा हो गया और हंगामा करने लगा, जिसके बाद पुलिस को सतर्क किया गया।
अधिकारी ने कहा कि जिस जमीन पर हनुमान मंदिर बनाया गया था, उसे लेकर विवाद था, जिसे शिकायतकर्ता और उसके परिवार ने खरीदा था और वहां चॉल बना ली थी। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता के कुछ रिश्तेदारों सहित चॉल के किरायेदारों ने जमीन और उस हिस्से को लेकर उपद्रव करना शुरू कर दिया जहां मंदिर स्थित था। अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता और आरोपी व्यक्तियों के बीच अक्सर विवाद होते थे, जिन्होंने दावा किया था कि भूमि एक सार्वजनिक स्थान है और वे उस पर एक और मंदिर बनाना चाहते हैं।
राम नवमी में भी हुई थी हिंसा
रामनवमी पर भी बंगाल, बिहार और झारखंड में जमकर पथराव और फायरिंग हुई। दुकानों और वाहनों में आग लगा दी गई। तीनों ही शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। बिहार में बिहारशरीफ और सासाराम में जमकर पथराव और फायरिंग हुई। इसमें सात लोग घायल हुए थे।

Weather Update Today: मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में हो सकती है बारिश

0
मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।
दिल्ली में खिली रहेगी धूप
दिल्ली में उत्तर पश्चिमी हवा चलने से सुबह मौसम ठंडा रहा। इसी वजह से शनिवार को न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। पिछले दो साल में अप्रैल के महीने में शनिवार की सुबह अब तक सबसे अधिक ठंडक भरी रही। हालांकि, दिन में तेज धूप गिरने से तापमान में इजाफा देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को आकाश साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी। हालांकि, सोमवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे।
इन राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी  गरज / बिजली / तेज हवाओं के साथ हल्की / मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
सामान्य से अधिक रहेगा अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान मध्य भारत, उत्तर प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस कम और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। पश्चिमी तट के साथ देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामन्य रहेगा।
लू चलने की कोई संभावना नहीं
विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान के धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। वहीं, अगले 4 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं है।

अदाणी मामले में जेपीसी के पूरी तरह खिलाफ नहीं : शरद पवार

0
मुंबई, पीटीआई। अदाणी मामले पर दिए गए बयान के बाद विपक्षी खेमे में मची हलचल के बीच राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि वे संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने के पूरी तरह खिलाफ नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात को दोहराया कि सुप्रीम कोर्ट की समिति ज्यादा उपयोगी और प्रभावशाली होगी।
जेपीसी में सत्तारूढ़ दल के सदस्यों की संख्या ज्यादा होगी : पवार
अपनी सहयोगी पार्टी कांग्रेस से अलग रुख अपनाते हुए पवार ने पत्रकारों से कहा कि मैं अदाणी समूह पर लगाए गए आरोपों की जांच सुप्रीम कोर्ट की समिति से कराने के पक्ष में हूं। जेपीसी में सत्तारूढ़ दल के सदस्यों की संख्या ज्यादा होगी, क्योंकि संसद में उसकी ताकत ज्यादा है। ऐसे में जेपीसी से जांच कराने पर संदेह बना रहेगा।
जेपीसी मुद्दे पर पार्टी के सदस्य
राकांपा प्रमुख ने आगे कहा- हालांकि 18-19 विपक्षी दल अदाणी मुद्दे पर एक साथ आए हैं, लेकिन उनमें से सभी को जेपीसी में प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा, क्योंकि उनमें से कुछ के पास संसद में केवल एक या दो सदस्य हैं। अगर जेपीसी में 21 सदस्य बनाए जाते हैं, तो उनमें से लगभग 15 सत्ताधारी पार्टी से होंगे।
अदाणी पर आरोप
राकांपा प्रमुख ने यह भी कहा कि उन्हें अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग रिसर्च के पिछले इतिहास की जानकारी नहीं है, जिसने गौतम अदाणी की कंपनियों के शेयर में हेरफेर और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पवार ने कहा, एक विदेशी कंपनी देश में स्थिति का जायजा लेती है। हमें यह तय करना चाहिए कि इस पर कितना ध्यान दिया जाना चाहिए। जेपीसी के बजाय सुप्रीम कोर्ट की समिति अधिक प्रभावी होगी।

शिव सेना हिंद गौ रक्षादल के प्रधान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन

0
हिमाचल प्रदेश: शिवसेना हिंद हिमाचल के द्वारा एक अहम बैठक का आयोजन पडयालग में किया गया, जिसकी अध्यक्षता शिव सेना हिंद गौ रक्षादल के प्रधान पंकज कुमार के द्वारा की गयी, जिसमें निहारी से लेकर डंगार तक लोगों द्वारा छोड़े गए गौवंश जो आएदिन रात के समय वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं से बचाव के लिए गौवंश के गले व सींग पर चमकीली टेप लगाई गयी, ताकि वाहन चालकों को गौवंश दूर से ही दिखाई दें व दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।
इस बैठक में मुख्य रूप से शिव सेना हिंद गौ रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार व शिव सेना हिंद के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर भी उपस्थित थे। राकेश ठाकुर ने समस्त जनता से आग्रह किया कि वे अपने गौवंश को सड़कों पर लावारिस न छोड़ें। साथ ही सरकार से भी अपील है कि, यदि सड़क पर छोड़े गए गौवंश के मालिक कि यदि पुष्टि हो जाती है, तो उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अनुसार कड़ी से कड़ी कार्यवाही अम्ल में लायी जाए।
इस बैठक में व्यापार मंडल डंगार के प्रधान संदीप जसवाल व शिव सेना हिंद की स्थानीय इकाई से सदस्य संजीव जसवाल, विपन कुमार, मनीष जमवाल, अंश, समाजसेवी सुनील शर्मा, सुभाष, हेमराज, शिवसेना हिन्द मिडिया प्रभारी सत्यन शर्मा  भी उपस्थित रहे।

घर से गौ मांस जब्त, बेचने वाले आरोपी गिरफ्तार

0
पलारी। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम संडी में आवारा घुमते गाय बैलों को मारकर उसके मांस की बिक्री करने वाले दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के घर से गाय के तीन पैर और कटा हुआ मांस प्लास्टिक की बोरी से जप्त किया है। मामला पलारी थाना का क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार,विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ता ने रिपोर्ट लिखाई थी कि कि ग्राम संडी का कृपाराम पात्रे आवारा घूमते गाय बैलों को मारकर उसके मांस की बिक्री की जा रही है।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके घर से गाय के तीन पैर और कटा हुआ मांस प्लास्टिक की बोरी से जप्त किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 429, 34 छत्तीसगढ़ कृषक पशु संरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4 और 10 के तहत अपराध दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है।

कैसे घटेगी महंगाई, कैसे दिखेगा जनता का दर्द ,सरकार का पूरा फोकस अडाणी की आय बढ़ाने और उसे जांच से बचाने पर है- राहुल गांधी

0
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने 2013 में यूपीए सरकार के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कीमतों की मौजूदा दरों से तुलना करते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट किया है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महंगाई कम नहीं हो रही है, क्योंकि सरकार का ध्यान संकट में फंसे अरबपति गौतम अडाणी की आय को बढ़ाने और उन्हें जांच से बचाने पर है।
कैसे दिखेगा जनता का दर्द
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में पिछले 10 सालों में आटा, चावल, दूध, घी, खाद्य तेल, दाल और रसोई गैस की दरों में बढ़ोत्तरी दिखाई है। उन्होंने लिखा कि कैसे घटेगी महंगाई, कैसे दिखेगा जनता का दर्द। सरकार का पूरा फोकस अडाणी की आय बढ़ाने और उसे जांच से बचाने पर है।
कैसे दिखेगा जनता का दर्द
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में पिछले 10 सालों में आटा, चावल, दूध, घी, खाद्य तेल, दाल और रसोई गैस की दरों में बढ़ोत्तरी दिखाई है। उन्होंने लिखा कि कैसे घटेगी महंगाई, कैसे दिखेगा जनता का दर्द। सरकार का पूरा फोकस अडाणी की आय बढ़ाने और उसे जांच से बचाने पर है।
राहुल के दूसरे ट्वीट में 5 पूर्व कांग्रेसियों के नाम
इससे पहले राहुल गांधी ने राहुल गांधी ने अडाणी की स्पेलिंग के साथ दलबदलू पूर्व कांग्रेसी 5 नेताओं के नाम भी लिखे। इसका कैप्शन दिया कि सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं। सवाल वही है- अडाणी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं?
राहुल गांधी ने अडानी (ADANI) के ए अक्षर के साथ गुलाम नबी आजाद, डी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया, ए के साथ किरण रेड्डी, एन के साथ हिमंत बिस्वा सरमा और आई के साथ अनिल एंटनी लिखा है।
हिमंत ने कहा- ये मेरी शालीनता थी
इस ट्वीट के बाद राहुल गांधी भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। 2015 में भाजपा में शामिल हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों से कमाई को कहां छिपाया और कैसे आपने ओट्टावियो क्वात्रोची को हर बार भारतीय कानून के दायरे में आने से बचाया। खैर हम कोर्ट में मिलेंगे।

EVM पर पूरा भरोसा – नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने शनिवार को ईवीएम के मुद्दे पर पार्टी लाइन से इतर बड़ा बयान दिया

0
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने शनिवार को ईवीएम के मुद्दे पर पार्टी लाइन से इतर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम में बहुत सारे चेक और बैलेंस है, इस पर मुझे पूरा भरोसा है। यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में उनकी पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि चिप वाली कोई भी मशीन हैक की जा सकती है। उन्होंने विपक्षी दलों के साथ दिल्ली में बैठक भी की थी।
ईवीएम में कोई गड़बड़ी तो विपक्ष की सरकार नहीं बनती
अजित पवार ने कहा, ‘मुझे व्यक्तिगत रूप से ईवीएम पर पूरा भरोसा है। अगर ईवीएम खराब होती तो छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, पंजाब, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में विपक्षी दलों की सरकारें नहीं होतीं। हमारे देश में ईवीएम से छेड़छाड़ संभव नहीं है। यह एक साथ एक बड़ी प्रणाली है, बहुत सारे चेक और बैलेंस शामिल हैं।
हारने वाले लगाते हैं ईवीएम पर आरोप
आगे उन्होंने कहा कि अगर किसी तरह यह साबित हो जाता है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की गई तो देश में बड़ा बवाल खड़ा हो जाएगा। मुझे नहीं लगता कि कोई भी ऐसा करने की हिम्मत करेगा। कई बार कुछ लोग चुनाव हार जाते हैं लेकिन उन्हें लगता है कि हम हार नहीं सकते, फिर वे ईवीएम को लेकर आरोप लगाने लगते हैं, लेकिन वास्तव में यह जनता का वास्तविक जनादेश है।
पवार बोले- राजनीति में शिक्षा का ज्यादा महत्व नहीं
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तरफ से पीएम मोदी की शिक्षा पर उठाए जा रहे सवाल पर अजीत पवार ने कहा कि पीएम मोदी के नाम पर पार्टी 2014 में सत्ता में आई और कई दूर-दराज के इलाकों में पहुंची। जीतने के बाद उनके खिलाफ खूब बयानबाजी हुई, लेकिन वे लोकप्रिय हुए और उनके नेतृत्व में बीजेपी ने कई राज्यों में जीत हासिल की और 2019 में भी यही दोहराया। यह पीएम मोदी का जादू नहीं तो क्या है? जहां तक ​​राजनीति में शिक्षा का सवाल है, इसे ज्यादा महत्व नहीं माना जाता है।
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने 23 मार्च को बुलाई थी बैठक
ईवीएम के मुद्दे पर 23 मार्च को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने विपक्षी दलों की एक बड़ी बैठक अपने दिल्ली स्थित आवास पर की थी। एक चिट्ठी भी लिखी थी। जिसमें उन्होंने दावा किया था। चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता है और हम अनैतिक तत्वों द्वारा लोकतंत्र को अपहृत नहीं होने दे सकते।
इसलिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के हित में हमें एक साथ बैठना चाहिए और प्रख्यात आईटी पेशेवरों और क्रिप्टाग्राफरों द्वारा व्यक्त किए गए विचारों को सुनना चाहिए।

ट्रक से टकराई केंद्रीय मंत्री किरेण रिजिजू की कार, हादसे में बाल-बाल बचे

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में श्री रामकृष्ण मठ की 125वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लिया

जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री किरेण रिजिजू एक हादसे में बाल-बाल बचे हैं। जम्मू-कश्मीर में रामबन के पास उनकी बुलेट प्रूफ कार एक ट्रक से टकरा गई। कार डैमेज हुई लेकिन कि किसी को चोट नहीं आई। जानकारी के मुताबिक लेन बदलने की गलती के कारण ये हादसा हुआ है।
किरेण रिजिजू पूरी तरह से सुरक्षित हैं। दरअसल, हादसा रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुआ, जब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का काफिला गुजर रहा था. इसी दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

Mumbai Airport Closed: बड़ी खबर! 2 मई को इतने घंटे बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, NOTAM जारी

0
Mumbai Airport Closed: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि हवाई अड्डे के दोनों रनवे, RWY 09/27 और 14/32, monsoon contingency योजना के तहत 2 मई, 2023 को 6 घंटे के लिए बंद रहेंगे।
इस संबंध में एक NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी किया गया है। अस्थायी शटडाउन सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, 2 मई, 2023 से शाम 5:00 बजे के बाद, सभी परिचालन हमेशा की तरह फिर से शुरू हो जाएंगे।
आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘CSMIA दुनिया के सबसे व्यस्त एकल रनवे हवाई अड्डों में से एक है और हर दिन लगभग 900 उड़ानें देखी जाती हैं। हवाई अड्डे के पास रनवे, टैक्सीवे और एप्रन का एक नेटवर्क है, जिसमें लगभग 1,033 एकड़ जमीन शामिल है। इस प्रकार, मानसून के महीनों के दौरान परिचालन निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए, रनवे और संबंधित सुविधाओं पर समय पर जांच और मरम्मत कार्य इसकी स्थिति और परिचालन निरंतरता बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।’
रनवे के रखरखाव के काम के वार्षिक अभ्यास में इंजीनियरिंग और एयरसाइड टीमों के विशेषज्ञ शामिल होते हैं। बयान में आगे कहा गया है, ‘मुंबई के CSMIA ने एयरलाइंस और विमानन प्राधिकरणों सहित अपने कई हितधारकों के सहयोग से रणनीतिक और सावधानीपूर्वक रनवे रखरखाव कार्य की योजना बनाई है। अपने यात्रियों को शून्य असुविधा सुनिश्चित करने के सामूहिक लक्ष्य के रूप में, CSMIA ने अपने सभी प्रासंगिक हितधारकों को छह महीने पहले पूर्वसूचित किया है।’ इससे एयरलाइंस को अपने उड़ान कार्यक्रम की योजना बनाने में भी मदद मिली है।