ठाणे, पीटीआई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 29 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।‌ दरअसल यह पूरी घटना ठाणे जिले के मुंब्रा की है। मुंब्रा में जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया गया था। ‌ वहां सभी लोग पार्टी का आनंद ले रहे थे और जमकर नशा कर रहे थे। उसी दौरान 29 वर्षीय व्यक्ति और दोनों आरोपियों के बीच में शराब पीने के बाद बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने गुस्से में व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया।
आरोपी दोनों भाइयों ने 29 साल के उदय कदम को चाकू से वार कर मार डाला। इससे पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई वह मौके पर पहुंची और उन्होंने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया और उन्होंने बताया कि व्यक्ति से हुई बहस के कारण उसे चाकू घोंप कर मार डाला। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों भाइयों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।
Previous articleठाणे में हनुमान जयंती के मौके पर हंगामा, पुलिस ने 30 पर मामला दर्ज किया
Next articleबुजुर्ग ने अपनी पत्नि को उतारा मौत के घाट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here