Home Blog Page 285

आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि, चुनाव आयोग से मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

0

दिल्ली. आम आदमी पार्टी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। चुनाव आयोग ने RLD से क्षेत्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया है। यूपी में RLD अब पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त पार्टी रहेगी। वहीं TMC से चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है। TMC अब बंगाल,त्रिपुरा,मेघालय में राज्य स्तरीय पार्टी रहेगी। बता दें, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि है।

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर आप संयोजन एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी होना ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। केजरीवाल ने इसके लिए सभी को बधाई दी है। केजरीवाल ने आगे लिखा है कि करोड़ों लोगों ने हमें यहां पहुंचाया है, लोगों ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है, हे प्रभु हमें आशीर्वाद दो, हम ये जिम्मेदारी अच्छे से पूरी करें। चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा देने के साथ ही शरद पवार की पार्टी एनसीपी (NCP) सीपीआई (एम) (CPI-M) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया है। बता दें, आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में पूर्ण बहुमत की सरकार है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली एमसीडी में भी अपना मेयर बनाकर इतिहास रचा है। वहीं सीएम केजरीवाल ने कर्नाटक में जोर-शोर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

स्वामी रामभद्राचार्य ने बताई हनुमान चालीसा की 4 अशुद्धियां, जानिए कहां-कहां होती है गलतियां

0
बजरंग बली के भक्त हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए चालीसा का पाठ करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से भक्तों के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है, लेकिन तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने हाल ही में दावा किया है कि हनुमान चालीसा की कई चौपाईयों में अशुद्धियां है, जिनको ठीक किया जाना चाहिए। हनुमान चालीसा की चौपाइयों में गलती! श्री चित्रकूट तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि हनुमान चालीसा का पाठ गलत किया जा रहा है। इसी के साथ चालीसा की जिन चौपाइयों में गलतियां हैं। उनके बारे में भी बताया। छपाई की वजह से लोग कर रहे गलत उच्चारण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी के मुताबिक चालीसा की छपाई की वजह से लोगों शब्दों का गलत उच्चारण कर रहे हैं। उन्होंने चालीसा की चार अशुद्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि चौथी, 27वीं, 32वीं और 38वीं में गलत छपा हुआ है, जिसे अब ठीक कर लिया जाना चाहिए।
शंकर स्वयं केसरी नंदन’ स्वामी जी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा की एक चौपाई है- ‘शंकर सुमन केसरी नंदन…’ जो बोला जा रहा है। उसमें हनुमान को शंकर का पुत्र बोला जा रहा है, जो कि गलत है। शंकर स्वयं ही हनुमान हैं, इसलिए ‘शंकर स्वयं केसरी नंदन’ बोला जाना चाहिए।

सब पर राम राज सिर ताजा’ ऐसे ही उन्होंने आगे 27वीं चौपाई में बताया कि चालीसा में ‘सब पर राम तपस्वी राजा’, बोला जा रहा है जो कि गलत है। उन्होंने बताया कि तपस्वी राजा नहीं है… सही शब्द ‘सब पर राम राज सिर ताजा’ है। ‘सादर रहो रघुपति के दासा’ आगे कहा कि चालीसा की 32वीं चौपाई में ‘राम रसायन तुम्हारे पास आ सदा रहो रघुवर के दासा…’ यह नहीं होना चाहिए, इसको बोला जाना चाहिए- ‘… सादर रहो रघुपति के दासा’।
वहीं उन्होंने चालीसा की अंतिम त्रुटी के बारे में बताते हुए कहा कि 38वीं चौपाई में लिखा है- ‘जो सत बार पाठ कर कोई…’ जबकि होना चाहिए- ‘यह सत बार पाठ कर जोही…’। कौन हैं जगद्गुरु रामभद्राचार्य? आपको बता दें कि पद्मविभूषण से भी सम्मानित जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी का जन्म उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 1950 को मकर संक्राति के दिन में हुआ था। उनकी 3 साल की उम्र में ही आंखों की रोशनी चली गई थी। महज 8 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने भागवत और रामकथा करनी शुरू कर दिया था।

सलमान खान अभिनीत ‘किसी का भाई किसी जान’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़

0

मुम्बई। सलमान खान के फैन्स का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि उनके फेवरेट भाईजान ने अपनी अपकमिंग ईद रिलीज ‘किसी का भाई किसी की जान’ का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। इस फिल्म के ट्रेलर का उनके फैन्स पूरी शिद्दत से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि इस फिल्म का पहला टीजर सलमान खान ने जनवरी में जारी किया था और तब से ही उनके फैन्स और बाकी लोगों के बीच इस फैमिली एंटरटेनर के थिएट्रिकल ट्रेलर को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी। पर अब फाइनली फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और लाइव होने के कुछ ही मिनटों के भीतर ये ट्रेलर हर तरफ ट्रेंड हो रहा है क्योंकि जनता के भाई और परिवारों की जान यानी सलमान एक्शन से भरपूर अपनी फैमिली एंटरटेनर के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।
इस ट्रेलर की शुरुआत पूजा हेगड़े और सलमान खान के बीच की केमिस्ट्री से होती है। सलमान और उनकी लीडिंग लेडी, पूजा हेगड़े के बीच के रोमांस में एक सिंपलीसिटी है, जो ताजी हवा के झोंके के रूप में सामने आता है, जो जल्द ही होश उड़ाने वाली, हड्डियों को तोड़ने वाली, गर्दन को मरोड़ने वाली, हथौड़े मारने वाली एक्शन एंटरटेनर में बदल जाएगी जिसे दर्शकों ने कभी अनुभव किया होगा। तीन मिनट कुछ सेकेंड्स लंबे इस ट्रेलर में वह सब कुछ है जिसकी एक कमर्शियल हिंदी फिल्म से उम्मीद की जाती है। ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर में फैमिली इमोशन्स, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा, म्यूजिक और निश्चित रूप से एक्शन की झलक दिखती है। यह सलमान खान के कंधों पर सवार है, जिन्हें बहु-शैली प्रारूप में धमाल मचाने की कला में महारत हासिल की है।
फिल्म में विजुअल बहुत सारे रंगों के साथ कमाल का है, और इसके साथ ही किसी का भाई किसी की जान की दुनिया सलमान खान की तरफ से सभी परिवारों के लिए किसी खूबसूरत ईदी की तरह लगता है। ट्रेलर में चारचांद फिल्म के एल्बम से लिया गया ट्यून है, जो पहले ही एक चार्टबस्टर बन चुका है। पूरी कास्ट ट्रेलर के फ्लेवर में इजाफा करती है, क्योंकि हर किरदार में एक अनोखापन है, जिसे दर्शक इस ईद – 21 अप्रैल, 2023 को बड़े पर्दे पर देखेंगे। ट्रेलर के डिजिटल दुनिया में आने के साथ, उसके रिलीज़ के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस। ये फिल्म इस ईद पर रिलीज होने वाली है और यह दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज की रिलीज़ होगी।

https://bit.ly/KBKJTrailer

टीवी स्टार नायरा बनर्जी, निशांत मलकानी, डॉ योगेश लखानी सहित कई हस्तियां निर्माता अशोक प्रसाद अभिषेक की बर्थडे पार्टी में हुए शामिल

0

मुम्बई। फिल्म प्रोड्यूसर और फिल्म ट्रेडिंग कम्पनी व आईटी कंपनी आई इव एरा के प्रमुख अशोक प्रसाद अभिषेक का बर्थडे मुंबई के द क्लब में धूमधाम से मनाया गया, जहां फिल्मी सितारों और राजनेताओं की भारी भीड़ नजर आई। टीवी स्टार नायरा बनर्जी, निशांत मलकानी, डॉ योगेश लखानी, संगीतकार दिलीप सेन और मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उनकी इस बर्थडे पार्टी में कई फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें मुख्य रूप से ब्राइट आउटडोर मीडिया के डॉ योगेश लखानी, सुदीप पांडेय, हिंदुस्तानी भाऊ, म्यूजिक डायरेक्टर दिलीप सेन, बाबा ब्रजमोहन दास, बाबा राजकुमार दास, डॉ ओमकार नंद जी महाराज, लालबाबू पंडित, जगदीश शर्मा, करण पांडेय भी शामिल हुए।
सभी के साथ मिलकर अशोक प्रसाद अभिषेक ने केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया। इसके बाद उन्हें सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान सभी ने उनकी लंबी उम्र की कामना की। अशोक प्रसाद अभिषेक के जन्मदिन के अवसर पर उनकी कंपनी आई इव एरा की ओर से भी खूब सारी बधाइयां मिली। इसके अलावा अशोक प्रसाद अभिषेक को जन्मदिन के अवसर पर उनके चाहने वाले, प्रशंसकों, उनके परिजनों और उन्हें जानने वालों ने फोन पर व अन्य माध्यमों से बधाई एवं शुभकामनाएं भेजी। फूलों का गुलदस्ता देकर उनकी लंबी उम्र की दुआएं मांगी गई।
अशोक प्रसाद अभिषेक ने सभी प्रिय जनों से मिली शुभेच्छा के लिए आभार जताया और कहा कि मेरे लिए मेरा जन्मदिन इस बार बेहद खास रहा और इसे खास बनाने वाले तमाम लोगों को मैं दिल से आभार प्रकट करता हूं। आपने मेरे इस दिन को यादगार लम्हों में शुमार किया। आप लोगों के प्यार और आशीर्वाद से मैं अभिभूत हूं और भरोसा दिलाना चाहता हूं कि आपसे हमारा यह रिश्ता सदा बना रहेगा।
उन्होंने फोन और मैसेज के जरिए मिले शुभकामना संदेश के लिए भी आत्मीय जनों को धन्यवाद कहा।

संक्षिप्त समाचार – 10 अप्रैल 2023

0

सुंदर माझा दवाखाना अभियान से नवी मुंबई में स्वास्थ्य सुविधाओं में बदलाव लाएगा
नवी मुंबई। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सात अप्रैल से महाराष्ट्र सरकार के निर्देशानुसार नवी मुंबई मनपा के नागरिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में ‘सुंदर माझा दवाखाना’ की अभिनव पहल शुरू की गई है। नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त राजेश नार्वेकर ने इस अभियान के तहत मनपा के स्वास्थ्य देखभाल के स्वरूप को बदलने और ऐसा माहौल बनाने के निर्देश दिए, जहां मरीज खुशी महसूस करें। इसमें सात से 14 अप्रैल तक इस अभियान को उत्साहपूर्वक लागू किया गया है और इसमें शहर के सामाजिक संगठन और नागरिक शामिल हुए हैं। इस वर्ष का स्वास्थ्य दिवस ‘सभी के लिए स्वास्थ्य, स्वास्थ्य सुविधाएं’ की अवधारणा के आधार पर मनाया जा रहा है और यह गतिविधि मनपा के 23 नागरिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और चार अस्पतालों में आठ दिनों तक चलायी जा रही है। अभियान में सभी को समान स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों और अधिक से अधिक नागरिक मनपा के सार्वजनिक अस्पताल की सुविधाओं का उपयोग करें, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
———

शहर के स्वच्छता कार्य में महिलाओं का योगदान सराहनीय – मनपा आयुक्त
नवी मुंबई। नवी मुंबई महानगरपालिका की ओर से शहर भर में चलाई जा रही विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों में लोगों की भागीदारी और महिलाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। हाल ही में नगर निगम ने पांच हजार से अधिक महिलाओं और छात्रों की ‘स्वच्छता संग्राम रैली’ का आयोजन कर बड़े उत्साह के साथ ‘स्वच्छोत्सव 2023’ मनाया। रोजाना घर की साफ-सफाई में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। इसलिए सार्वजनिक स्तर पर स्वच्छता अभियान में सभी आयु वर्ग की महिलाएं उत्साह से भाग ले रही हैं। स्वच्छता और स्वास्थ्य में संबंध को ध्यान में रखते हुए नेरूल में महिलाओं की संस्था पिंकथॉन द्वारा ऐसी ही एक अभिनव पहल की गई और सेक्टर 19, नेरूल में आरटीओ ट्रैक के आसपास के क्षेत्र की सफाई में 25 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पिंकथॉन की महिलाओं ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस अभिनव पहल में प्लास्टिक की बोतलें, फेंके गए प्लास्टिक और अन्य कचरे को एकत्रित कर एक मिसाल कायम की। इसी तरह भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के छात्रों ने टीएस चाणक्य के आसपास खाड़ी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर समुद्र के किनारे की सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला। इस गतिविधि में छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन दोनों गतिविधियों में ठोस कचरा प्रबंधन विभाग के उपायुक्त डॉ. बाबासाहेब राजले के नेतृत्व में स्वच्छता निरीक्षक विजय नाईक व नवनाथ ठोमरे ने अपने साथियों सहित महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
———-

मीरा भायंदर मनपा क्षेत्र की खतरनाक इमारतों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित
भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका आयुक्त तथा प्रशासक दिलीप ढोले की अध्यक्षता में 10 अप्रैल 2023 को महानगरपालिका के कार्यक्षेत्र में मौजूद खतरनाक इमारतों के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मनपा उपायुक्त (अतिक्रमण) मारुती गायकवाड, अतिक्रमण विभाग प्रमुख नरेंद्र चव्हाण, प्रभाग समिती क्रमांक एक से छह के सभी सहायक आयुक्त उपस्थित रहे। बैठक में नगर की खतरनाक इमारतों के बारे में चर्चा करके मानसून से पूर्व ही खतरनाक इमारतों पर कार्रवाई करने के निर्देश मनपा आयुक्त ने दिये। आयुक्त ने सभी वार्ड कमेटी सहायक आयुक्त को शहर के सभी खतरनाक भवनों का तत्काल स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। साथ ही मनपा की निधि से जहां भी संभव हो इमारतों का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के निर्देश दिए। स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक खतरनाक निर्माण कार्यों पर कोर्ट के आदेश और सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक मानसून से पहले कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उक्त कार्य में लापरवाही या असावधानी को नजरंदाज नहीं किया जायेगा तथा यदि खतरनाक भवन पर कार्रवाई न करने से जान-माल की हानि होगी या कोई अप्रिय घटना घटित होगी तो मनपा आयुक्त एवं प्रशासक दिलीप ढोले ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
——

नवी मुंबई मनपा लोकतंत्र दिवस दो मई को
नवी मुंबई। माह के प्रथम सोमवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण मई माह का लोकतंत्र दिवस अगले दिन अर्थात मंगलवार दो मई 2023 को मनाया जाएगा। इसके लिए याचिकाकर्ताओं को अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र में दो प्रतियों में आयुक्त, नवी मुंबई मनपा के नाम से 17 अप्रैल 2023 तक आवेदन के ऊपरी हिस्से पर प्रमुखता से ‘लोकतंत्र दिवस के लिए आवेदन’ का उल्लेख करके जमा करना होगा।
उक्त आवेदन में उल्लिखित शिकायत/बयान व्यक्तिगत प्रकृति का होना चाहिए। आवेदन एक ही विभाग से संबंधित एक ही विषय के बारे में होना चाहिए। आवेदक द्वारा पूर्व में संभाग कार्यालय, संभाग प्रमुख स्तर पर संबंधित विषय के संबंध में विवरण प्रस्तुत किया गया हो। लोकतंत्र दिवस के लिए आवेदन पत्र के साथ उक्त कथन संलग्न किया जाना चाहिए। यदि वहां कथन लागू नहीं होता है, तो सीधे लोकतंत्र दिवस पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। नागरिकों के लिए लोकतंत्र दिवस के लिए आवेदन का निर्धारित प्रपत्र महानगरपालिका नूतन मुख्यालय इमारत, जनसंपर्क विभाग, तीसरी मंजिल, सेक्टर 15 ए, सी.बी.डी., बेलापूर में नि:शुल्क उपलब्ध मिलेगा। नवी मुंबई महानगरपालिका के वेबसाइट www.nmmc.gov.in से भी आवेदन का प्रपत्र डाउनलोड किया जा सकता है।


 

नए वित्तीय वर्ष के पहले महीने के पहले 10 दिनों में 10.50 करोड़ रूपए का संपत्ति कर संग्रह
नवी मुंबई। संपत्ति कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में पिछले वर्ष की तुलना में 107.17 करोड़ रुपये अधिक अर्जित कर संपत्ति कर विभाग द्वारा एक वर्ष में अर्जित आय का कीर्तिमान स्थापित किया है.
महानगरपालिका आयुक्त राजेश नार्वेकर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त आयुक्त तथा संपत्ति कर विभाग की प्रमुख श्रीमती सुजाता ढोले और उनके साथियों ने बहुत व्यवस्थित तरीके से काम करते हुए 575 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य की छलांग लगाते हुए 633.17 करोड़ रुपये का संपत्ति कर एकत्र किया। 31 मार्च, 2023 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष को समाप्त हुए एक दिन में 18.92 करोड़ की वसूली हुई, जो कर राजस्व संग्रह का भी एक रिकॉर्ड था। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए मनपा आयुक्त राजेश नार्वेकर ने संपत्ति कर विभाग के समक्ष संपत्ति कर से 801 करोड़ का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए संपत्ति कर विभाग ने योजना बनाई है। इसी का परिणाम है कि अप्रैल माह के प्रथम 10 दिनों में मार्च माह में कर संग्रहण की गति को बनाए रखते हुए संपत्ति कर से 10 करोड़ 50 लाख रुपये की आय अर्जित की जा चुकी है।

——————–

एक शाम गौमाता के नाम भजन संध्या समापन

0

एक शाम गौमाता के नाम भजन संध्या समापन

ठाणे। जय श्री हनुमान लक्ष्मी धाम गौशाला ट्रस्ट,वसई द्वारा आयोजित श्री हनुमान जयंती तथा ब्रह्मधीन दीप वनखंडी बाबाजी की 8वी पुण्यतिथि निर्मित व गौसेवार्थ एक शाम गौमाता एवं भव्य लोक डायरो सम्पन्न हुई। गौशाला के संचालक प.पु महंत श्री सदानंदवन महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यक्रम में 1008 महंत श्री केशवपुरी बापू (महालक्ष्मी मुंबई), 1008 महंत श्री काशीगिरी बापू (वालीव), 1008 श्री रंजीतगिरी बापू गादीपति (अलीबाग),प.पु. श्री माँ भगवती एवं हरसीता दीदी (आनन्दधाम गौशाला रायपाडा (विरार) का सानिध्य रहा। कार्यकम में कोकिल कंठी लोकगायिका गीता बेन रेबारी, हास्य कलाकार भाग्येश वारा, दर्शन पंचाल ने एक से बढ़कर एक धार्मिक व देश भक्ति गानो की प्रस्तुति देकर हजारों भक्तो को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन संध्या में हजारों गौभक्तो ने गुरुदेव श्री सदानंद वन महराज का भक्तो ने आशीर्वाद प्राप्त किया। भजनों में पधारे भामाशाह, समाजसेवी, गौभक्तो ने दिल खोलकर गौसेवार्थ सहयोग किया। इस कार्यक्रम में किशनसिंह देवरा, सुरेंद्रसिंह राजपूत, मनीष रणोदर, प्रकाश पुरोहित, अशोक जैन, नीलेश मेरमण्डवाड़ा, दिनेश पुरोहित, भंवरलाल वाण, बलवंत रायपुरिया, स्वरूपसिंह राजपूत, गोविंद सरतरा, जगदीश चौधरी, छोगाराम चौधरी, दलपतसिंह राजपूत, मोतीलाल पटेल, भंवरलाल सरतरा, राकेश सेवाडा, समीर पुरोहित, महावीर तातड़ा, श्रवण तातड़ा, परखाराम चौधरी समेत हजारों गौभक्त मौजूद रहे।

अरुणाचल प्रदेश के किबिथू दौरे पर गए अमित शाह तो तिलमिलाया चीन

0
Amit Shah Arunachal Pradesh Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार (10 अप्रैल) को अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर गए हैं. चीन ने अमित शाह के इस दौरे पर आपत्ति जताई है. चीनी विदेश मंत्री के प्रवक्ता ने कहा कि ये सीमा के अनुकूल नहीं है, गृह मंत्री की यात्रा ने चीन की क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन किया है और चीन इसका विरोध करता है क्योंकि ज़ंगनान का इलाका चीन का क्षेत्र है.
इससे पहले आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के डिब्रूगढ़ पहुंचे. जहां सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया. यहां से अमित शाह अरुणाचल प्रदेश गए हैं जहां वे भारत-चीन सीमा से लगे एक गांव किबिथू में ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ की शुरुआत करेंगे. इसी बजट में सरकार ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की घोषणा की थी. किबिथू गांव से चीनी सीमा महज एक किलोमीटर दूर है.
आईटीबीपी कर्मियों से करेंगे बातचीत 
गृह मंत्री अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले के किबिथू में आईटीबीपी कर्मियों से बातचीत भी करेंगे. गृह मंत्री मंगलवार को असम के डिब्रूगढ़ में जनसभा को संबोधित करने के अलावा बीजेपी के जिला कार्यालय का शिलान्यास करेंगे. गृह मंत्री 11 अप्रैल को नमती क्षेत्र जाएंगे और वालोंग युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.
बजट में की थी वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की घोषणा
गृह मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया था कि पीएम मोदी के नेतृत्व में, भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 के लिए 4,800 करोड़ रुपये के केंद्रीय आवंटन के साथ ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ (वीवीपी) को मंजूरी दी है, जिसमें 2,500 करोड़ रुपये विशेष रूप से सड़क संपर्क के लिए निर्धारित किए गए हैं.
वीवीपी एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसके तहत उत्तरी सीमा से सटे अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के 19 जिलों के 46 ब्लॉक में 2,967 गांव की व्यापक विकास के लिए पहचान की गई है.
अरुणाचल प्रदेश में हुई थी चीन से झड़प
गौरतलब है कि चीन और भारत के सैनिकों के बीच साल 2020 में लद्दाख के गलवान में हुई झड़प के बाद गतिरोध बना हुआ है. बीते साल भी दिसंबर के महीने में अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों में झड़प हुई थी

गौमाता के लिए अनूठी पहल – पीएम मोदी के भाषणसे आया यह विचार

0
करौली. स्वच्छता प्रेमी तो आपने कईदेखे होंगे. लेकिन स्वच्छता के प्रति ऐसी जागरूकता और गौमाता को बचाने की जो अनूठी मुहिम पूर्वी राजस्थान के करौली में सनेट गांव के कैलाश जांगिड़ ने चलाई है. ऐसी मुहिम शायद ही कहीं और देखने को मिल सकती है. यही कारण है कि आज यह युवक मिनी मोदी के नाम से अपनी पहचान बना चुका है. 50 वर्षीय युवक की स्वच्छता के प्रति ऐसी दीवानापन है कि ये ना केवल अपने घर को साफ सुथरा रखते हैं. बल्कि गौ माता को बचाने और सड़कों को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रतिदिन अपने गांव की सड़कों से पॉलिथीन और कचरा स्वयं अपने हाथों से बिनते है.
गौमाता को बचाने और सफाई रखने के लिए उठाते हैं कचरा
अपने गांव की सड़कों से प्रतिदिन कचरा उठाने वाले कैलाश चंद जांगिड़ का कहना है कि उनकी इस पहल से गांव की सड़कें तो साफ-सुथरी रहती हैं. वहीं सड़कों पर गाय भी घूमती है तो वह भी पॉलिथीन नजर नहीं आने पर उन्हें नहीं खाती हैं. उनका कहना है कि मेरी इस पहल का मुख्य उद्देश्य गौ माता को बचाना हैक्योंकि गाय माता सबसे ज्यादा इन सड़कों पर पड़ी थैलियों को खा जाती है. जिससे यह पेट में जमकर गौ माता के ऊपर काल बनकर टूटती है.
2 साल पहले पीएम मोदी के भाषणसे आया यह विचार
स्वच्छता प्रेमी कैलाश चंद जांगिड़ ने बताया कि उन्हें यह विचार प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन कोसुनकर आया. कैलाश नाम का यह युवक ना केवल सड़कों से कचरा उठाता है. बल्कि उस कचरे को डस्टबिन में डालता है.सड़कों पर मिलने वाली थैलियों को एकत्रित कर अपनी परचून की दुकान में कट्टो में भर कर रख लेता है.उनका कहना है कि थैलियों को वह इसलिए अपनी दुकान में रखते हैक्योंकि कचरा पात्र में डालने पर वह थैलियां हवा से उड़ भी सकती है.
गांव के लोग मोदी के नाम से जानते हैं इस युवक को
सनेट गांव के निवासी लक्ष्मण सिंह जादौन ने बताया कि हमारे गांव के कैलाश कुमार जांगिड़ गांव के आसपास की सड़कों से रोज पॉलिथीन को इकट्ठाकरस्वयं की परचून की दुकान में रखते है. जिससे गौमाता इन प्लास्टिक की थैलियों को खाए नहींऔर उन्हें कोई नुकसान भी ना हो.जब गांव में कोई बड़ी गाड़ी आती है.तो यह युवक उन थैलियों के कट्टों को आगे वितरण कर देते हैं. और यही कारण है कि इन्हें गांव के लोग 2 सालों से कचरा बिनते देख अब कैलाश के नाम से नहीं बल्कि छोटे मोदी के नाम से पुकारते हैं.गांव का बच्चा-बच्चा इन्हें अब मिनी मोदी के नाम से जानता है.

डिग्रियां तो पढ़ाई के खर्च की रसीदें होती हैं – शिक्षा वही है जो आपका ज्ञान और आपका व्यवहार दर्शाता है-दिल्ली के उपराज्यपाल

0
Sharad Pawar Statement On Adani PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिग्री को लेकर खड़े हुआ विवाद सुर्खियों में है. आम आदमी पार्टी की ओर से तकरीबन हर दिन ही पीएम डिग्री विवाद पर कोई न कोई बयान सामने आता रहता है. इन सबके बीच विपक्ष के बड़े नेता और एनसीपी चीफ शरद पवार ने इस मुद्दे की हवा निकाल दी है. शरद पवार ने रविवार (9 अप्रैल) ही में कहा कि ये महज एक सियासी मुद्दा है.

शरद पवार ने गौतम अडानी मुद्दे पर अपनी अलग राय रखकर पहले ही विपक्षी दलों के एक बड़े मामले को किनारे लगा दिया. वहीं, अब पीएम डिग्री विवाद उन्होंने कहा कि आज मुद्दा ये नहीं कि किसकी डिग्री क्या है, बल्कि देश के सामने महंगाई, बेरोजगारी, जात-पात और धर्म के नाम पर लड़ाई-झगड़े जैसे बड़े मुद्दे हैं. इससे पहले पवार ने अडानी मुद्दे को भी फिजूल बताया था.

आसान शब्दों में कहें तो आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से उठाए गए इस मुद्दे को बहुत ज्यादा तवज्जो मिलती नहीं दिख रही है. बीत महीने में आम आदमी पार्टी की ओर से ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के बाद ‘क्या भारत के पीएम पढ़े-लिखे होने चाहिए’ वाले पोस्टर पूरी दिल्ली में लगाए गए थे.
‘IIT की डिग्री के बावजूद रह जाते हैं लोग अनपढ़’ – दिल्ली के एलजी
पीएम नरेंद्र मोदी के डिग्री विवाद को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी रविवार को केजरीवाल सरकार को आड़े हाथ लिया. उन्होंने इस मामले से जुड़े एक सवाल पर कहा कि मैंने यह बयान सुना है जो मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) ने कुछ समय पहले विधानसभा में दिया था. उन्होंने कहा कि ‘मैं यह कहना चाहूंगा कि कभी भी किसी को अपनी डिग्री पर गुमान नहीं होना चाहिए, क्योंकि डिग्रियां तो पढ़ाई के खर्च की रसीदें होती हैं. शिक्षा वही है जो आपका ज्ञान और आपका व्यवहार दर्शाता है.’ उन्होंने केजरीवाल पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि ‘इन कुछ दिनों में मैंने देखा है कि किस तरह का व्यवहार हो रहा है. मैं यह कह सकता हूं कि अब यह बात भी साबित हो गई है कि कुछ लोग IIT से डिग्री लेने के बावजूद अशिक्षित रह जाते हैं.’
AAP ने साधा एलजी पर निशाना
दिल्ली के एलजी के इस बयान ने आम आदमी पार्टी में हड़कंप मचा दिया. कुछ ही देर बाद केजरीवाल सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के उपराज्यपाल पर ही सवाल खड़े कर दिए. भारद्वाज ने कहा कि LG साहब का यह कहना बहुत शर्मनाक है कि डिग्री पैसे खर्च करने की रसीद है. आज दिल्ली के पास आईआईटी से पढ़े हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं, जिनके काम का क्रेडिट लेने एलजी साहब नाला-नाला घूम रहे है. इसके साथ ही वह प्रेस रिलीज जारी करके ऐसा दर्शा रहे हैं कि यह काम उन्होंने कराया है.

अयोध्या दौरे की कड़ी आलोचना – महाराष्ट्र में विपक्ष ने खेला राजनीतिक दांव , सरकार ने किसानों को मझधार में छोड़ दिया है -संजय राउत

0
File Photo
Eknath Shinde Ayodhya Visit: महाराष्ट्र में विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके डिप्टी देवेंद्र फडणवीस की अयोध्या जाने के लिए ऐसे समय में आलोचना की है जब विदर्भ और मराठवाड़ा में लाखों किसान पिछले दो दिनों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों और पशुओं के भारी नुकसान का सामना कर रहे हैं. विपक्ष ने इस दौरे के समय की आलोचना की है. शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे, सांसद संजय राउत और विधान सभा में पार्टी के नेता अंबादास दानवे ने रविवार को अयोध्या दौरे के समय की आलोचना की है.
विपक्ष का शिंदे पर निशाना
उन्होंने कहा कि किसान उन्हें छोड़ने के लिए शिंदे और फडणवीस को माफ नहीं करेंगे. ठाकरे गुट ने कहा कि मुख्यमंत्री महाराष्ट्र में ‘रावण राज’ चला रहे हैं. बता दें महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे कई मंत्रियों और पार्टी विधायकों के साथ अयोध्या का दौरा किया है. उन्होंने लक्ष्मण किला और हनुमान गढ़ी जैसे कई महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा किया. उन्होंने सरयू नदी के तट पर आरती भी देखी और संतों और महंतों से आशीर्वाद लिया.
संजय राउत का आरोप 
संजय राउत ने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों को मझधार में छोड़ दिया है. राउत ने कहा, ‘यह सरकार अयोध्या पर राजनीति कर रही है. भगवान राम, जो असत्य के विरोधी थे, उन पर कभी कृपा नहीं करेंगे. मैं केवल यही आशा करता हूं कि ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करे.’ राउत ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने अयोध्या दौरों की शुरुआत की थी. उन्होंने कहा कि अगर शिंदे भगवान राम के सच्चे भक्त होते तो पार्टी के बंटवारे के समय अयोध्या जाते और सर्वशक्तिमान से पूछते कि वह जो कर रहे हैं वह सच है. “इसके बजाय, शिंदे सूरत और गुवाहाटी गए.”
एनसीपी ने आरोप लगाया कि शिंदे और फडणवीस महाराष्ट्र के लोगों, खासकर किसानों की मुख्य समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए अयोध्या गए थे. पार्टी ने कहा कि जहां शिंदे-फडणवीस की आस्था अयोध्या में है, वहीं उसकी आस्था महाराष्ट्र के संघर्षरत किसानों में है. एनसीपी ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को सबक सिखाया जाएगा. पार्टी नेता अजित पवार ने कहा, ‘जब मैं तीर्थ यात्रा पर जाता हूं तो मैं प्रचार नहीं करता. बेरोजगारी, किसानों का नुकसान, महंगाई जैसे अन्य मुद्दे भी हैं जिन पर ध्यान देने की जरूरत है.’
दानवे ने कहा, “किसान मुश्किल स्थिति में हैं लेकिन सीएम अयोध्या में हैं. हमारी पार्टी के नेता फसलों के नुकसान की समीक्षा करने के लिए खेतों का दौरा करेंगे.” हमले का जवाब देते हुए शिंदे ने कहा, ‘अयोध्या की यात्रा आस्था का विषय है. लेकिन विपक्षियों को हिंदुत्व से एलर्जी है और इसलिए वे असहज महसूस कर रहे हैं. इन लोगों को डर है कि अगर हिंदू धर्म का संदेश घर-घर पहुंच गया तो उनका राजनीतिक वजूद ही खत्म हो जाएगा.’