गौ माता की सेवा करना हर सनातनी का कर्तव्य
बहरोड़। विधान सभा क्षेत्र बहरोड़ के मोहम्मदपुर कांकरा गाँव में स्थित कुड़ी आश्रम गौशाला के वार्षिक उत्सव में भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहित यादव बतौर अतिथि शामिल हुए। मोहित पूज्य साधू-संतों से मिले, गौ माता का आशीर्वाद लिया एवं गौशाला कल्याण के निमित्त 11000/ रूपए दान दिए।
अपने संबोधन में मोहित यादव ने कहा कि “गौ माता की रक्षा और सेवा करना हर सनातनी का धर्म है। हमें प्रयास करना है कि कहीं भी किसी भी हाल में गौ माता को परेशानी न होने पाए।” गौशाला में कार्यरत सभी लोगों का धन्यवाद किया। इसके बाद वे बोले कि “अगर सरकार धर्म पथ पर होती तो गौ माता के नाम सिर्फ़ घोषणाएं नहीं करती बल्कि किए गए वादों को पूरा भी करती, पर मौजूदा राजस्थान सरकार से ऐसे नेक कार्यों की उम्मीद नहीं की जा सकती। मोहित बहरोड़ के वर्तमान मुद्दों पर चर्चा करते हुए बोले कि इस क्षेत्र को कुशासन से बचाना है, वर्तमान विधायक और राज्य सरकार ने बहरोड़ के साथ हर कदम पर अन्याय किया है। बात चाहे अलग जिला बनाने की हो या बहरोड़ में सरकारी कार्यालय बनाने की, हमारे क्षेत्र को कहीं भी प्राथमिकता नहीं मिली। जनता के आशा और विश्वास के साथ भारी खिलवाड़ हुआ है। आने वाले चुनाव में अब जनता इनकी अनदेखी कर सही प्रतिनिधि चुनेगी और बहरोड़ को बेहतर बनता देखेगी।
इस उत्सव में मोहित यादव के साथ उपस्थित रही जिला मंत्री नीलम यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष बलवान यादव, ईश्वर गुर्जर, विजय यादव, अजय यादव, दिनेश कुमार, विक्रम कुमार सहित कई पंच, सरपंच, गौशाला कमेटी एवं दहमी गौशाला से श्री जगमाल जी।
दर्शक मास्क टीवी पर ‘आज़मगढ़’ को देख पाएंगे फ्री
मुम्बई। विवादों से घिरी पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ‘आजमगढ़’ के रिलीज का रास्ता साफ हो गया है और यह फ़िल्म आगामी ईद के मौके पर 28 अप्रैल को मास्क टीवी ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फ़िल्म के प्रोमोटर संजय भट्ट के अनुसार वे दर्शकों को ईद का तोहफ़ा देने के लिए विचार कर रहे हैं और ऐसे में चैनल पर आजमगढ़ की फ्री स्ट्रीमिंग सम्भव है। दर्शक इसे एक खास तरह के कोड की मदद से फ्री में देख पाएंगे जो कोड सीमित समय के लिए उप्लब्द्ध रहेगा।
फ़िल्म आजमगढ़ के निर्माता हैं चिरंजीवी भट्ट व अंजू भट्ट। फ़िल्म के लेखक हैं कमलेश मिश्रा। जबकि इस फ़िल्म में संगीत दिया है बापी भट्टाचार्या ने। बिल्कुल ही नए कॉन्सेप्ट पर आधारित फिल्म आजमगढ़ में पंकज त्रिपाठी, अमिता वालिया और अनुज शर्मा जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपने अभिनय से जान फूंक दिया है। यह फ़िल्म एक तरह से दर्शकों के लिए ईद का शानदार तोहफा साबित होगी, क्योंकि बेहतर कन्टेन्ट के साथ साथ बेहतर अभिनय व संगीत का समावेश एक साथ दर्शकों को देखने को मिलेगा। इस ईद पर कूपन कोड के जरिये सभी फ़िल्म शोज़,वेब सिरीज़ फ़्री देखने को मिलेंगे। यह कोड तुरंत प्रभावी है जो 24 तारीख़ तक जारी रहेगा।
मास्क टीवी पर लीच, भलेस्सा, मिशन 70, बुरहान और दूसरी फ़िल्में आदि शामिल हैं।
बड़े एरियल रेस्क्यू मिशन पर आधारित ‘ऑपरेशन ईगल’ होगी एक 3डी फिल्म
मुम्बई। जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, अद्भुत रूप से हाई-ऑक्टेन फिल्म ‘ऑपरेशन ईगल’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और इससे बढ़िया रेस्क्यू मिशन दर्शकों ने अब तक देखा नहीं होगा।
वाकाउ फिल्म्स की प्रस्तुति ‘ऑपरेशन ईगल’ को वकाउ फिल्म्स प्रोडक्शन ने शिमला टॉकीज के सहयोग से निर्मित किया है।
केबल कार खराब होने पर पर्यटकों का एक झुंड जमीन से 5000 फीट की ऊंचाई पर फंस जाता है। उन्हें बचाने का समय बहुत ही सीमित है क्योंकि वह स्थान बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच में दूरस्थ है जहां पर किसी भी प्रकार की मदद दिन दूर है। जैसे-जैसे मौसम खराब होता जा रहा है और केबल कार खिसकती जा रही है, घड़ी की सुइयाँ बीत रही हैं। उनकी एकमात्र आशा एक ऐसा नायक है जो उन्हें जीवित रखने के लिए किसी भी तरह की कोशिश करने से नहीं चुकेगा। वह प्रकृति को चुनौती देगा, सारे नियम तोड़कर नामुमकिन को मुमकिन बनाएगा।
ऑपरेशन ईगल एक ऐसी कहानी है जो मानव शक्ति, भावना और प्रतिबद्धता को फिर से परिभाषित करती है पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर आकाश की ऊंचाई में शानदार एक्शन देखने को मिलेगा।
यह अद्भुत कहानी अवार्ड विनिंग, प्रशंसित लेखक सैविन क्वाड्रास (मैरी कॉम, नीरजा, परमाणु और मैदान) ने विशाल कपूर (हमला और लुटेरे) के साथ मिलकर लिखी है।
‘ऑपरेशन ईगल’ आशीष आर मोहन द्वारा निर्देशित और शिमला टॉकीज (आशीष आर मोहन, सैविन क्वाड्रास) के सहयोग से वकाउ फिल्म्स (विपुल डी. शाह, अश्विन वर्दे, राजेश बहल) द्वारा निर्मित है।
3डी में शूट होने वाली इस फिल्म में स्टंट के लिए एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय टीम होगी, जिसमें एक्शन का एक बड़ा हिस्सा अबू धाबी, केप टाउन और भारत में शूट किया जाएगा।
बाकी कलाकारों के साथ मुख्य अभिनेता की घोषणा अगले कुछ दिनों में की जाएगी।
आशीष आर मोहन कहते हैं कि हम पिछले 4-5 सालों से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। अब जबकि तैयारी पूरी हो चुकी है, हम शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि ऑपरेशन ईगल अब तक का सबसे रोमांचक सिनेमाई अनुभव होने जा रहा है। फिल्म की शूटिंग इस साल गर्मी में शुरू की जाएगी।
लेस्ली मार्टिन का नया अलबम ‘दिलवाले मरते हैं’ और ‘पुरानी बातें’ लॉन्च
मुम्बई। लेस्ली मार्टिन एक देशभक्त पूर्व सैनिक और संगीत प्रेमी हैं और भारतीय मूल के गायक हैं। सेना में रहते हुए उन्होंने 1971 की लड़ाई लड़ी है। वे एक बेहतरीन मुक्केबाज (बॉक्सर) भी हैं। लेस्ली कनाडा में जाकर रहने लगे थे मगर संगीत के प्रति उनके जुनून और उनके दोस्तों के प्रोत्साहन ने उन्हें वापस भारत में खींच लाया। वह अक्सर भारत आते हैं और अलबम का निर्माण करते हैं जिसमें वह गायकी के साथ साथ अभिनय भी करते हैं।
बतौर गायक, अभिनेता और निर्माता लेस्ली मार्टिन ने दो गीत ‘दिलवाले मरते हैं’ और ‘पुरानी बातें’ रिलीज़ किया है जो कि एल एम यूनिवर्सल की प्रस्तुति है। दोनों गाने के वीडियो में लेस्ली मार्टिन के साथ पूजा सिंह, सोफिया और गंगा अधिकारी ने अभिनय किया है। वहीं प्रसिद्ध संगीतकार तबुन सूत्रधार ने शानदार अंदाज़ में अलबम को संगीत से सजाया है। जबकि गाने के वीडियो डायरेक्टर शंकर रेगर हैं तथा गीत को रवि बसनेट ने लिखा है। वहीं रैपर डीजी गोगोई और निर्माता और गायक लेस्ली मार्टिन हैं। ये गीत युवाओं सहित सभी श्रोताओं को बेहद पसंद आएगा।
दोनों गानों को लॉन्च करते हुए लेस्ली ने कहा कि भले ही तबुन दा इस दुनिया को छोड़कर चले गए मगर संगीत के रूप में उनकी स्मृति सदैव रहेगी। उन्होंने मुझसे खूब रिहर्सल कराया। मैं कनाडा में रहता हूँ लेकिन भारत आकर एक कलाकार के रूप में काम करना अच्छा लगता है। यहाँ तकनीशियन से लेकर पूरी टीम का भरपूर सहयोग मिलता है। मैं एक सैन्य अधिकारी रहा हूँ लेकिन मुझे गाने का शौक है। आगे और भी गाने गाऊंगा और लोग मुझे वीडियो में भी देखेंगे।
वीडियो निर्देशक शंकर रेगर ने बताया कि कोरोना काल में दौरान लॉकडाउन के पहले स्वर्गीय तबुन दा ने लेस्ली सर से मेरा परिचय कराया और कहा कि इनके साथ वीडियो करना है। फिर हमने साथ में शूटिंग किये और ट्यूनिंग बन गई। फिर कोरोना के बाद लेस्ली जी के दो गाने और डायरेक्ट किया। इन दोनों गानों की शूटिंग मुम्बई के पोद्दार कॉलेज और मनोरी में की गई है। लेस्ली अनुशासन का पालन करने वाले इंसान हैं लेकिन काम के समय सहजता और सरलता से पेश आते हैं।
आपको बता दें कि लेस्ली मार्टिन ने कई गानों के साथ साथ अच्छी योजना बना रखी है। वे इकहत्तर वर्ष की उम्र में भी बेहद जिन्दादिल और खुशमिजाज हैं। उनका मानना है कि इंसान को हर हाल में प्रसन्न रहना चाहिए और संगीत तनावमुक्त जीवन जीने में सहायक होता है इसमें उम्र का कोई असर नहीं होता। उनके जीवन का उद्देश्य है कि संगीत के इस असीम जादू को सभी तक पहुंचाए जिससे लोगों को अपने जीवन में तनाव से मुक्ति मिले उन्हें सुकून और खुशी की प्राप्ति हो।
– संतोष साहू
मुख्यमंत्री तथा गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में भ्रमण किया एवं परिसर स्थित गोशाला में गोसेवा की।
गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज प्रातः श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण किया एवं परिसर स्थित गोशाला में गोसेवा की।
महाराज जी ने गोवंशों को गुड़ भी खिलाया। pic.twitter.com/CtfnnZURqK
— Shri Gorakhnath Mandir (@GorakhnathMndr) April 20, 2023
गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री @myogiadityanath जी महाराज व मुख्यमंत्री ने आज प्रातः श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण किया एवं परिसर स्थित गोशाला में गोसेवा की। महाराज जी ने गोवंशों को गुड़ भी खिलाया।
‘दिलवाले मरते हैं’ अलबम में लेस्ली मार्टिन का अनोखा अंदाज़
मुम्बई। लेस्ली मार्टिन एक देशभक्त पूर्व सैनिक और संगीत प्रेमी हैं और भारतीय मूल के गायक हैं। सेना में वे युद्ध कौशल और बेहतरीन मुक्केबाज (बॉक्सर) रहे। वे कनाडा में जाकर रहने लगे थे मगर संगीत के प्रति उनके जुनून और उनके दोस्तों के प्रोत्साहन ने उन्हें वापस भारत में खींच लाया। लेस्ली अक्सर भारत आते हैं और अलबम का निर्माण करते हैं जिसमें वह गायकी के साथ साथ अभिनय भी करते हैं।
लेस्ली मार्टिन जल्द ही अपना म्यूजिक एलबम ‘दिलवाले मरते हैं’ रिलीज़ करने वाले हैं जो कि एल एम यूनिवर्सल की प्रस्तुति होगी। प्रसिद्ध संगीतकार तबुन सूत्रधार ने शानदार अंदाज़ में इस एल्बम ‘दिलवाले मरते हैं’ को संगीत से सजाया है। इस गाने के वीडियो डायरेक्टर शंकर रेगर हैं। गीत को रवि बसनेट ने लिखा है। वहीं रैपर डीजी गोगोई और निर्माता और गायक लेस्ली मार्टिन हैं। यह गीत बेहद उत्साह और ऊर्जाभरा है जो कि युवाओं को बेहद पसंद आएगा और वे झूम उठेंगे।
आपको बता दें कि लेस्ली मार्टिन ने कई गानों के साथ साथ अच्छी योजना बना रखी है। वे इकहत्तर वर्ष की उम्र में भी बेहद जिन्दादिल और खुशमिजाज हैं। उनका मानना है कि इंसान को हर हाल में प्रसन्न रहना चाहिए और संगीत तनावमुक्त जीवन जीने में सहायक होता है इसमें उम्र का कोई असर नहीं होता। उनके जीवन का उद्देश्य है कि संगीत के इस असीम जादू को सभी तक पहुंचाए जिससे लोगों को अपने जीवन में तनाव से मुक्ति मिले उन्हें सुकून और खुशी की प्राप्ति हो।
– गायत्री साहू
गऊ भारत भारती का आठवां सर्वोत्तम सम्मान समारोह संपन्न इस वर्ष यह सम्मान गौसेवा के लिए , लेखिका सिल्विया फर्नांडीस को दिया गया
सनातन संस्कृति और हम सभी की आस्था का आधार स्तंभ गौ माता के संरक्षण और संवर्धन को समर्पित गौ वंश पर आधारित देश के पहले समाचार पत्र ‘गऊ भारत भारती’ के 9वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिनांक 18/04/2023 को गोरेगाँव वेस्ट में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहा।#Mumbai… pic.twitter.com/tt2T2h0ZnY
— Tarun Rathi(तरुणराठी) (@ITarunRathi) April 19, 2023
गऊ भारत भारती का आठवां सर्वोत्तम सम्मान समारोह संपन्न
इस वर्ष यह सम्मान गौसेवा के लिए , लेखिका सिल्विया फर्नांडीस को दिया गया – मुख्य अतिथि तरुण राठी विशेष मुख्य अतिथि विक्रम प्रताप सिंह के हाथो हुआ सभी का सम्मान
गऊ भारत भारती का आठवां सर्वोत्तम सम्मान समारोह संपन्न
अंगारों पर चल कर जीवन संग्राम लिखा है
लड़ कर चट्टानों से हर जीत अपने नाम लिखा है.सभी मान्यवरों का हार्दिक धन्यवाद -प्यार और स्नेह देने के लिए।@ITarunRathi @Vikrampsinghh pic.twitter.com/JpuZuoEhoH
— SANJAY AMAAN (@sanjayamaan) April 19, 2023
मुंबई – दिनक १८ अप्रैल को , भारत का प्रथम गऊ वंश पर आधारित समाचारपत्र ” गऊ भारत भारती ” का आठवां सर्वोत्तम सम्मान समारोह का आयोजन गोरेगांव के ट्रेन्टो हॉल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश के मनोनीत राज्य मंत्री तरुण राठी , शिवसेना शिंदे गुट के उत्तर प्रदेश के प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह , कामगार नेता व समूह संपादक अभिजीत राणे , प्रोफ़ेसर दीपक जुमानी , डक्टर मधुकर गायकवाड़ , खादी ग्रामोउद्योग के पूर्व उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी वाय. के बारामतिकर , डा. विनोद कोठारी , व अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्तिथि में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक संपादक संजय अमान ने दीप प्रज्वलन के बाद सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा इस वर्ष के लिए गौसेवा , पत्रकारिता , समाजसेवा , चिकित्सा , कला , तथा क्षेत्रों की महानुभूतियों को शॉल और सम्मान चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया।
इस वर्ष यह सम्मान गौसेवा के लिए , लेखिका सिल्विया फर्नांडीस को दिया गया , डॉ बिपिन सुले को शिक्षा के लिए , डॉ भावना त्रिवेदी को होम्योपैथी चिकित्सा के लिए , प्रो. सौरभ बजाज को भगवत गीता के अध्यापन कार्य के लिए तथा कोचिंग के लिए दिया गया , सूर्यजी भीवाजी कांबले को बैंकिंग निवेश तथा समाज सेवा के लिए दिया गया। फिल्म गीत लेखन के लिए शेखर अस्तित्व को , कविता लेखन के लिए गुजरात के दीपक देसाई ‘दीपक’ को दिया गया। पत्रकारिता के लिए अवनींद्र आशुतोष को , पत्रकार पवन पाठक को , प्रेस और फैशन फोटोग्राफर चंद्र प्रकाश मांझी को दिया गया। युवा समाजसेवा और राजनीतिक सेवा के लिए भारत लिंबाचिया को , जैन समाज के भावेश दोसी को दिया गया। संगीत के क्षेत्र में प्रकाश तिवारी मधुर को यह सम्मान मिला। शिक्षा के लिए शैलेश बी तिवारी को यह सम्मान दिया गया।
विशेष तौर पर इस आयोजन में ”सर्वोत्तम सम्मान ” विक्रम प्रताप सिंह को उनके ” प्रताप फाऊंडेशन ” और उनके द्वारा किए जा रहे समाजसेवा तथा युवा राजनीतिज्ञ के तौर पर प्रदान किया गया उनको यह सम्मान मंच पर मौजूद तरुण राठी , अभिजीत राणे , प्रोफ़ेसर दीपक जुमानी , पूर्व उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी वाय. के बारामतिकर , के हाथो प्रदान किया गया।
इस वर्ष का यह ”सर्वोत्तम सम्मान ‘ खादी ग्रामोउद्योग के पूर्व उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी वाय. के बारामतिकर , डॉ मधुकर गायकवाड़ को भी प्रदान किया गया उनको यह सम्मान श्री तरुण राठी के हाथो दिया गया।
कार्यक्रम में खादी ग्रामोउद्योग के पूर्व उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी वाय. के बारामतिकर जी ने गौ वंश पर अपना विचार , साथ ही सभी ने गौ वंश पर आधारित अर्थव्यवस्था पर सभागार में मौजूद लोगो को सम्बोधित किया।
अंत में आयोजन समिति के विशाल भगत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन दिया और कार्यक्रम के समापन को घोषणा की। कार्यक्रम का सफल संचालन करिश्मा राव ने किया।

साँची स्तूप का दौरा कर सारनाथ में भगवान बुद्ध का दर्शन करेंगे भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के यात्री
दिल्ली। डॉ. भीमराव अंबेडकर की अंबेडकर जयंती पर केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गये थे। इन्हीं क्रम में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय व केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटी) के सहयोग से बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा टूर का संचालन किया गया है।
इस यात्रा में डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़े 6 से ज्यादा स्थलों की यात्रा कराई जा रही है। 17 अप्रैल को यह ट्रेन साँची का दौरा कराया। इसके बाद यह ट्रेन यात्रियों को वाराणसी लेकर जायेगी। वाराणसी में यात्री सारनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे।
14 अप्रैल को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से शुरू होकर 21 अप्रैल को दिल्ली में समाप्त होगी। आईआरसीटी ने इस टूर को बाबासाहब अंबेडकर यात्रा व नाम दिया है।
भारत रत्न बाबासाहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर यात्रियों से भरी स्पेशल भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को रवाना किया। आईआरसीटीसी द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्रियों का कहना है कि इस ट्रेन से यात्रा करना हमारा सौभाग्य है। सरकार का यह प्रयास बहुत सराहनीय है। इस ट्रेन से यात्रा हमारा सुखद अनुभव है। भोपाल रेलवे स्टेशन पर पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा जैसा हमारा स्वागत हुआ वह हमें बहुत अच्छा लगा।
इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने इस टूर को बाबा साहब अंबेडकर यात्रा नाम दिया है। वाराणसी, सारनाथ, बोधगया, राजगिर और नालन्दा डेस्टिनेशन कवर कर वापस दिल्ली हजरत निजामुद्दीन लौट आयेगी।
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के इंतजार में अजित पवार, 40 विधायकों के साथ जाएँगे BJP के साथ
अजित पवार की BJP में जाने की आशंका तेज, उनके साथ NCP के 53 में से 40 विधायक?#AjitPawar #NCP https://t.co/cCJYnaFEgu
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) April 18, 2023















