Home Politics उद्योगपति व समाजसेवी हुकूम उदय प्रताप सिंह ने लड्डू बांटकर मनाई जीत...

उद्योगपति व समाजसेवी हुकूम उदय प्रताप सिंह ने लड्डू बांटकर मनाई जीत की खुशी

97
0

 

चुनावी नतीजों मे भाजपा की प्रचण्ड जीत के बाद मनाई गयी खुशियाँ

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत पर शहर में भाजपाइयों ने उत्सव मनाया और मिठाई बांटी। उद्योगपति व समाजसेवी हुकूम उदय प्रताप सिंह ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र और यूपी में भाजपा की जीत पर शहर में विभिन्न स्थानों पर भाजपाइयों ने उत्सव मनाते हुए मिठाई बांटी। हुकूम उदय प्रताप सिंह द्वारा महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत पर लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर भाजपा नेताओं समेत उनके कई शुभचिंतक भी उपस्थित रहे।
श्री सिंह ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा सीट मिली है। तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का नारा “बंटोगे तो कटोगे” ने जीत के लिए प्रमुख भूमिका निभाया।
साथ ही उन्होंने देश की जनता का आभार व्यक्त किया। हूकूम उदय प्रताप सिंह ने आये हुए सभी लोगों के साथ मिलकर भाजपा के जीत की खुशियाँ मनाई और पार्टी से जुड़े लोगों को बधाई दी।

Previous articleडीप स्टेट की अंतरराष्ट्रीय साजिश का शिकार तो नहीं बन रहे गौतम अदाणी* 
Next articleCOW MAN एकनाथ शिंदे की ऐतिहासिक जीत, महाराष्ट्र में मतदाताओं ने पाप और पुण्य को समझा – शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here