मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा होने में अभी वक्त है। महाविकास अघाड़ी और महायुति में सीटों का बंटवारा अंतिम चरण में है। इससे पहले वंचित बहुजन अघाड़ी ने उम्मीदवार घोषित करने में बाजी मार ली है। वीबीए प्रमुख डॉ प्रकाश अंबेडकर ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 11 विधान सभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें बीजेपी के दिग्गज नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। इसके अलावा लेवा पाटिल समुदाय से आने वाली ट्रांसजेंडर शमीभा पाटिल को भी वीबीए ने टिकट दिया है। शमीभा उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले की रावेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

वंचित बहुजन अघाड़ी ने नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा किया है। यहां से विनय भांगे को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसके अलावा औरंगाबाद पूर्व से बीजेपी के अतुल सावे, रावेर से कांग्रेस के शिरीष चौधरी, नांदेड़ दक्षिण से कांग्रेस के मोहन हंबार्डे, सिंदखेड राजा से एनसीपी के राजेंद्र शिंगणे के खिलाफ वीबीए ने उम्मीदवार घोषित किया है।

Previous articleस्वर साधिका शारदा सिन्हा के सुमधुर संगीत के हमसफर,  सशक्त साथी को अंतिम सलाम* 
Next articleसंग्राम सिंह मिक्स्ड मार्शल आर्ट में  शानदार जीत के साथ बने पहले भारतीय खिलाड़ी 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here