Mahendra Bhai Patni महेंद्रभाई पाटनी के हलफनामे में संपत्ति शून्य है। कोई बैंक खाता विवरण भी नहीं है।
Mahendra Bhai Patni महेंद्रभाई पाटनी के हलफनामे में संपत्ति शून्य है। कोई बैंक खाता विवरण भी नहीं है।

Gujarat Assembly Election 2022: Gandhinagar North Assembly Seat: गुजरात की राजधानी गांधीनगर में 35 साल के एक मजदूर महेंद्रभाई पाटनी ने गांधीनगर उत्तरी सीट से निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। पाटनी चुनाव आयोग कार्यालय में 10,000 रुपये का नामांकन शुल्क दाखिल करने के लिए एक रुपये के सिक्कों से भरी दो बोरी लेकर पहुंचे थे। महेंद्रभाई पाटनी गांधीनगर में रहते हैं, लेकिन वहां की हालत से नाखुश हैं।

महेंद्रभाई पाटनी (Mahendrabhai Patni ) ने सिक्के जमा करने की वजह पूछे जाने पर कहा,“मैं स्थायी रोजगार से वंचित एक मजदूर हूं। हमारे पास न घर है, न पीने का पानी और न ही बिजली है। मेरे पड़ोसी मेरा समर्थन करने के लिए राजी हो गए। क्योंकि मेरे पास नोमिनेशन की डिपॉजिट फाइल करने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। इसलिए मुझे वोट देने का वादा करने वाले लोगों से मैंने लगातार तीन दिनों तक मांगकर ये सिक्के जमा किए।”

Mahendra Bhai Patni महेंद्रभाई पाटनी के हलफनामे में संपत्ति शून्य है। कोई बैंक खाता विवरण भी नहीं है।
Mahendra Bhai Patni महेंद्रभाई पाटनी के हलफनामे में संपत्ति शून्य है। कोई बैंक खाता विवरण भी नहीं है।

दूसरे चरण में होगा गांधीनगर उत्तर सीट पर मतदान

महेंद्रभाई पाटनी के हलफनामे में संपत्ति के सामने शून्य दर्ज है। नामांकन के लिए दिए हलफनामे में कोई बैंक खाता विवरण नहीं है। महेंद्रभाई पाटनी ने कहा, ‘मैंने 14 नवंबर को ही बैंक ऑफ बड़ौदा में जीरो बैलेंस बैंक खाता खोला था। क्योंकि चुनाव के लिए यह जरूरी था। गांधीनगर उत्तर (Gandhinagar North) विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने वाले 28 उम्मीदवारों में महेंद्रभाई पाटनी भी शामिल हैं। इसी सीट पर दूसरे चरण में मतदान होने वाला है। गुजरात में पांच दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान होने वाला है।

Previous articleGujarat Assembly Election 2022: पहले चरण की 40 सीटों पर प्रचार में सीएम योगी, शिवराज, हिमंता समेत 29 दिग्गज नेता
Next articleराहुल गांधी के सावरकर पर बयान से MVA में पड़ सकती है दरार, बोले शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here