अंबाला छावनी स्थित रामबाग गौशाला में गौशाला समिति के हवन कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा गृहमंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कहा जो लोग घरों में गाय नहीं पाल सकते उनके लिए गांव में गाय पालने के लिए पीजी (पेईंग गेस्ट) खोली जानी चाहिए। हमें पुरानी परंपरा की ओर लौटना होगा। हवन के बाद गृहमंत्री ने गायों को चारा खिलाकर गौसेवा भी की।

 अंबाला। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर कहा कि शहरीकरण के कारण जो लोग घरों में गाय नहीं पाल सकते उनके लिए गांव में गाय पालने के लिए पेइंग गेस्ट (पीजी) खोली जानी चाहिए। लोगों को गाय रखनी चाहिए और सामाजिक एवं अन्य संस्थाओं को इसके लिए व्यवस्था भी करनी चाहिए क्योंकि आज पुरानी परंपरा पर लोगों का लौटना जरूरी है। विज ने सोमवार को अंबाला छावनी स्थित रामबाग गौशाला में गौशाला समिति की ओर से आयोजित हवन में भाग लिया और गायों को चारा खिलाकर गौसेवा भी की।

गाय की जगह कुत्ते और फूल की जगह कैक्ट्स लगा रहे लोग: विज

विज ने कहा कि जमाने ने तेजी से तरक्की की है, पहले लोग गौसेवा के लिए गाय पालते थे लेकिन, आज कुत्ते पाल रहे हैं। इसी प्रकार पहले घर में फूल उगाते थे, अब कैक्ट्स लगा रहे हैं। इसका जमाने के व्यवहार पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि गाय हमारी संस्कृति और समाज का हिस्सा है। जो जन्म देती है, उसको माता कहते है और जो पालन करती है उसको भी माता कहा जाता है। गाय भी मनुष्य का पालन करती है और इसका दूध, गोबर सभी मनुष्य के काम आता है।

इसके साथ ही गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि गौशाला बनाने को लेकर सरकार भी विचार कर रही है। हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश है जिसने गौ तस्करी पर सख्त कानून बनाते हुए कार्रवाई की है। नियमों को कड़ा करने के साथ-साथ अपराधियों पर शिकंजा कसा गया है।

Previous articleआयुष्मान कार्ड में आयुर्वेद इलाज को भी शामिल किया जाए : आयुर्वेद गुरु आचार्य मनीष
Next articleउत्तरकाशी (सिलक्यारा) टनल में चल रहे रेस्क्यू अभियान में महत्वपूर्ण आंशिक कामयाबी से श्रमिकों में बढ़ी जीवन के प्रति आस ..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here