Home General दूल्हा पक्ष लाया आर्टिफिशियल कानों के झुमके , दुल्हन ने ससुराल जाने...

दूल्हा पक्ष लाया आर्टिफिशियल कानों के झुमके , दुल्हन ने ससुराल जाने से किया मना , पुलिस ने करवाया समझौता , ससुराल जाते ही दूल्हा देगा असली झुमके पोलिस ने रखी शर्त

पहले दोनों पक्षों ने इस मामले को बातचीत से सुलझाने की कोशिश की लेकिन धीरे-धीरे मामला विवाद में बदल गया। दुल्हन बिल्कुल साफ कर चुकी थी कि, वह विदा होकर ससुराल नहीं जाएगी। इसके बाद विवाद और ज्यादा बढ़ता चला गया और इतना बढ़ गया कि, ठीक-ठाक शादी के माहौल में पुलिस को एंट्री लेनी पड़ी। पुलिस ने शादी स्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की, दुल्हन को भी समझाया और बड़ी मुश्किल से दोनों पक्षों को राजी कराया। आखिरकार दोनों पक्षों में एक शर्त पर समझौता हो गया कि, विदाई होने के बाद ससुराल पहुंचते ही दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए असली झुमके लाकर देगा।

372
0

Kanpur Bride: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन ने विदाई के समय सिर्फ इसलिए ससुराल जाने से मना कर दिया क्योंकि दूल्हा पक्ष उसके लिए जो कानों के झुमके लाया था, असली नहीं बल्कि आर्टिफिशियल थे। शादी तो धूमधाम से हुई लेकिन विदाई के समय इस बात पर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि, पुलिस को बुलाना पड़ा। मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के बीच विवाद को शांत कराकर दुल्हन को उसके ससुराल रवाना किया। हालांकि, दुल्हन को ससुराल ले जाने के लिए दूल्हा पक्ष को एक शर्त के लिए हामी भरनी पड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला कानपुर के साढ़ थाना इलाके का है। जहां संतोष यादव की बेटी की शादी हुई। शादी में सब रस्में काफी अच्छे तरीके से पूरी हुई। दूल्हा पक्ष जोरशोर से बारात लेकर पहुंचा, फिर जयमाल और फेरे भी ठीक से हुए। लेकिन विदाई के समय दुल्हन बिफर गई। दरअसल, दूल्हा पक्ष की ओर से जो गहने दुल्हन के लिए आए थे, उनमें सब असली था, बस कानों के झुमके नकली निकले। जिसके बाद दुल्हन काफी भड़क गई और अपने घर से विदाई के लिए इनकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी।

दोनों पक्षों में हो गया विवाद
पहले दोनों पक्षों ने इस मामले को बातचीत से सुलझाने की कोशिश की लेकिन धीरे-धीरे मामला विवाद में बदल गया। दुल्हन बिल्कुल साफ कर चुकी थी कि, वह विदा होकर ससुराल नहीं जाएगी। इसके बाद विवाद और ज्यादा बढ़ता चला गया और इतना बढ़ गया कि, ठीक-ठाक शादी के माहौल में पुलिस को एंट्री लेनी पड़ी। पुलिस ने शादी स्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की, दुल्हन को भी समझाया और बड़ी मुश्किल से दोनों पक्षों को राजी कराया। आखिरकार दोनों पक्षों में एक शर्त पर समझौता हो गया कि, विदाई होने के बाद ससुराल पहुंचते ही दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए असली झुमके लाकर देगा।

Previous articleहरदोई: डीएम के आदेश पर गौ तस्कर की 28,50000 ₹ की सम्पत्ति हुई कुर्क
Next articleभोजपुरी फिल्म ‘हर हर गंगे’ की शूटिंग वाराणसी में जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here