Home National चीन से झड़प में हमारे सैनिकों ने बहादुरी दिखाई : राजनाथ सिंह

चीन से झड़प में हमारे सैनिकों ने बहादुरी दिखाई : राजनाथ सिंह

चीन से झड़प के मुद्दे पर राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में भी दिया जवाब भारत-चीन सेना के बीच हुई झड़प के मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज राज्यसभा में भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि नौ दिसंबर 2022 को PLA गुट (चीनी सेना) ने तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में, LAC पर अतिक्रमण कर यथास्थिति को एकतरफा बदलने का प्रयास किया। चीन के इस प्रयास का हमारी सेना ने दृढ़ता के साथ सामना किया। इस झड़प में दोनों तरफ से हाथापाई भी हुई। भारतीय सेना ने बहादुरी दिखाते हुए चीन के सैनिकों को अतिक्रमण करने से रोका और वापस लौटने पर मजबूर किया। कुछ ही देर में हमारे सैनिकों ने चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया। इस दौरान हमारे किसी भी सैनिक की न तो मृत्यु हुई है, न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है।

226
0

चीन से झड़प के मुद्दे पर राजनाथ ने लोकसभा में दिया जवाब, बोले- हमारे सैनिकों ने बहादुरी दिखाई

भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज संसद में सरकार की तरफ से बयान जारी किया। उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में जवाब देते हुए कहा कि नौ दिसंबर को PLA गुट (चीनी सेना) ने तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में, LAC पर अतिक्रमण कर यथास्थिति को एकतरफा बदलने का प्रयास किया। चीन के इस प्रयास का हमारी सेना ने दृढ़ता के साथ सामना किया। इस झड़प में दोनों तरफ की सेना को हल्की चोटें आईं। भारतीय सेना ने बहादुरी दिखाते हुए चीन के सैनिकों को अतिक्रमण करने से रोका और वापस लौटने पर मजबूर किया। कुछ ही देर में हमारे सैनिकों ने चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया।

चीन से झड़प के मुद्दे पर राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में भी दिया जवाब

भारत-चीन सेना के बीच हुई झड़प के मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज राज्यसभा में भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि नौ दिसंबर 2022 को PLA गुट (चीनी सेना) ने तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में, LAC पर अतिक्रमण कर यथास्थिति को एकतरफा बदलने का प्रयास किया। चीन के इस प्रयास का हमारी सेना ने दृढ़ता के साथ सामना किया। इस झड़प में दोनों तरफ से हाथापाई भी हुई। भारतीय सेना ने बहादुरी दिखाते हुए चीन के सैनिकों को अतिक्रमण करने से रोका और वापस लौटने पर मजबूर किया। कुछ ही देर में हमारे सैनिकों ने चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया। इस दौरान हमारे किसी भी सैनिक की न तो मृत्यु हुई है, न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है।

हमारे सैनिकों ने चीनी सैनिकों को कुछ ही देर में खदेड़ा: लोकसभा में राजनाथ सिंह

भारत-चीन सेना के बीच हुई झड़प के मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लोकसभा में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि नौ दिसंबर 2022 को PLA गुट (चीनी सेना) ने तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में, LAC पर अतिक्रमण कर यथास्थिति को एकतरफा बदलने का प्रयास किया। चीन के इस प्रयास का हमारी सेना ने दृढ़ता के साथ सामना किया। इस झड़प में दोनों तरफ से हाथापाई भी हुई। भारतीय सेना ने बहादुरी दिखाते हुए चीन के सैनिकों को अतिक्रमण करने से रोका और वापस लौटने पर मजबूर किया। कुछ ही देर में हमारे सैनिकों ने चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया। इस दौरान हमारे किसी भी सैनिक की न तो मृत्यु हुई है, न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। अधिकारियों के दखल के बाद पीएलए सैनिक वापस लौट गए। 11 दिसंबर को भारत के स्थानीय सैन्य अधिकारी ने पीएलए के अधिकारी के साथ बैठक की और इस घटना पर चर्चा की। उन्हें सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहा गया है। मैं इस सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सेनाएं भारत की अखंडता के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके खिलाफ कोई भी प्रयास को रोकने के लिए तत्पर हैं। मुझे विश्वास है कि यह सदन भारत की सेना को समर्थन देगा और उसकी क्षमता और पराक्रम का अभिनंदन करेगा

राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से पैसे मिले: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकसभा में आज विपक्ष ने प्रश्नकाल नहीं चलने दिया। मैं इस कृत्य की निंदा करता हूं। संसदीय कार्य मंत्री ने साफ कहा कि रक्षा मंत्री संसद में भारत-चीन की सेना के बीच हुई झड़प पर बयान देंगे फिर भी संसद को बाधित किया गया। अमित शाह ने कहा कि चीन पर कांग्रेस का दोहरा रवैया है। भारतीय सैनिकों ने कुछ ही देर में चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया था। भारत की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं हुआ है। शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि नेहरू जी के चीन प्रेम के चलते भारत की सुरक्षा परिषद में सदस्यता बलि चढ़ी थी।  1962 में चीन ने हजारों हेक्टेयर भूमि हड़पी। उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को चीन से मोटी रकम मिलती है। राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से पैसे मिले।

संसद हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई

संसद पर हुए हमले के 21 साल पूरे होने पर उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने संसद में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

भारत-चीन मुद्दे पर कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत-चीन के आमने-सामने पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से बयान देने और सदन में चर्चा करने की मांग की है।

भारत-चीन मुद्दे पर कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के मुद्दे को लेकर  राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।

चीन से झड़प के मुद्दे पर राजनाथ ने लोकसभा में दिया जवाब, बोले- हमारे सैनिकों ने बहादुरी दिखाई

भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के मुद्दे पर आज संसद में विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस पार्टी जहां पीएम मोदी से जवाब की मांग कर रही है वहीं  एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। इसके अलावा कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन ने इसी मुद्दे पर शॉर्ट नोटिस दिया है।
Previous articleप्रोग्रेसिव फाउंडेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर किया राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
Next articleपीएम मोदी को दिए विवादित बयान पर राजा पटेरिया गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here