मुंबईः महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के सिलसिले में केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम 26 सितंबर को मुंबई आ रही है। टीम 28 सितंबर तक मुंबई में रहेगी और राजनीतिक व प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर विधानसभा चुनावों के संदर्भ में चर्चा करेगी। केंद्रीय चुनाव आयोग की जानकारी के मुताबिक, टीम गुरुवार 26 सितंबर की रात दिल्ली से मुंबई आएगी। इसके बाद अगले दिन 27 सितंबर को सुबह 10 बजे सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेगी। उसी दिन दोपहर 1 बजे सीईओ, नोडल अधिकारियों के साथ चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे अर्धसैनिक बल, आयकर विभाग, खुफिया एजेंसी, सीबीआई, ईडी के अधिकारियों के साथ बैठक होगी।

शुक्रवार की शाम को ही पांच बजे से राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठक होगी। इन सभी बैठकों में राज्य की मौजूदा स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हालात की समीक्षा की जाएगी।

 

 

Previous articleदेसी गाय पालिए, मिलेंगे 80 हजार रुपये
Next articleदेवेंद्र फडणवीस पर ‘देवा भाऊ’ शीर्षक से मराठी भाषा में बना 4 मिनट का विडियो वायरल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here