Home Entertainment देवेंद्र फडणवीस पर ‘देवा भाऊ’ शीर्षक से मराठी भाषा में बना 4...

देवेंद्र फडणवीस पर ‘देवा भाऊ’ शीर्षक से मराठी भाषा में बना 4 मिनट का विडियो वायरल

348
0

मुंबई : देवेंद्र फडणवीस पर ‘देवा भाऊ’ शीर्षक से मराठी भाषा में बना 4 मिनट का विडियो वायरल हुआ है। इसमें गाने के ज़रिए फडणवीस के 2014 से 2019 और फिर 2022 से अब तक के कार्यों को दर्शाया गया है। ‘देवा देवा देवा भाऊ’ गीत में कोस्टल रोड से लेकर अटल सेतु, समृद्धि एक्सप्रेस महामार्ग, मुंबई में मेट्रो के फैलते जाल और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट से जुड़ी टनल में इंजिनियरों के साथ देवेंद्र फडणवीस को दिखाया गया है।

गीत में देवेंद्र फडणवीस का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ विदेशी हस्तियों के साथ विडियो और फोटो भी इस्तेमाल किए गए हैं। गीत में कहा गया है, ‘दिन और रात, एक लक्ष्य, एक जुनून… देश और धर्म, जिंदगी और सांस… छत्रपति शिवाजी महाराज की परंपरा को आगे बढ़ाना है। महाराष्ट्र के गौरव को बढ़ाना है।’

देवा भाऊ गाने में फडणवीस को आंबेडकर, छत्रपति शिवाजी समेत महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित महाविभूतियों को माल्यापर्ण और पुष्प समर्पित करते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा मंदिर में पूजा और शिव भक्ति करते हुए भी पूर्व मुख्यमंत्री को दर्शाया गया है।

Previous articleमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान
Next articleस्वर साधिका शारदा सिन्हा के सुमधुर संगीत के हमसफर,  सशक्त साथी को अंतिम सलाम* 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here