Home Entertainment Leech : मानसिक रोग से ग्रसित एक इंसान के पिशाच बनने की...

Leech : मानसिक रोग से ग्रसित एक इंसान के पिशाच बनने की कहानी

457
0

फिल्म समीक्षा – 3 स्टार

आज कल ओटीटी पर नए कॉन्सेप्ट पर कई सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म या शॉर्ट्स मूवी आ रही है। ऐसे ही एक सायको थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘लीच’ 24 मार्च को मास्क ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म टैग प्रोडक्शन, कोलोसल फिल्म्स और बेनजीर प्रोडक्शन के बैनर तली बनी है। फिल्म के निर्देशक अनिल रामचंद्र शर्मा और पबित्रा दास हैं।
यह कहानी एक ऐसे लेखक फ्रेड्रिक (अभिक बेनज़ीर) की है जो एलिकथेसिया नामक मनोरोग से जूझ रहा है।इस रोग में इंसान के अंदर की भावनाओं को खत्म कर देता है और वह इंसान भावनाओं को वापस लाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। फेड्रिक सादिया (सनम ज़िया) नाम की अभिनेत्री से समझौते वाला रिश्ता रखता है। सादिया भी रेन्फिल सिंड्रोम नामक मनिसिक रोग की शिकार है। जिसमें उसे खून पीने की लत लग जाती है चाहे खून जानवर का हो या इंसान का। इस दोनों की मुलाकात सादिया की सहेली जो मनोरोग विशेषज्ञ है, वही कराती है। दोनों एक दूसरे के राज को जानते हैं और उसे सदा राज रखने की शर्त पर शादी करते हैं। फिर दोनों एरिक नाम के बच्चे को गोद लेते हैं। फेड्रिक, सादिया और एरिक शहर से दूर अपने बंगले में कुछ दिन रहने के लिए जाते हैं। वहाँ जाते ही उनके साथ हादसे होना चालू हो जाता है उनके केयर टेकर कल्पेश की फांसी में टंगी लाश उन्हें बंगले में मिलती है। उनकी नौकरानी भी लापता है और तभी नया केअर टेकर जावेद को वे नौकरी पर रखते हैं। एक दिन फेड्रिक और सादिया घूमने के लिए बाहर जाते हैं। वे अपना बच्चा जावेद की निगरानी में रखकर जाते हैं वापस आने पर पता चलता है कि उनका बच्चा भी गायब है। वे जावेद पर शक करते हैं और जावेद उल्टे उन्ही पर इल्जाम लगाता है। कुछ दिन बाद जावेद भी गायब हो जाता है। इन सब घटना से परेशान होकर सादिया अपनी मनोरोग डॉक्टर सहेली के पास जाकर मदद मांगती है। वह उसे जासूस हैमिल्टन के पास जाने की सलाह देती है। वहाँ जाने पर सादिया को उसका दोस्त न्यूटन भी मिलता है जो हेमिल्टन का सहायक है। हेमिल्टन जब सच्चाई का पता करता है तो उसे मालूम होता है कि फेड्रिक जो कहानी लिखता है बिल्कुल वैसा ही उसके आसपास की घटनाएं मोड़ ले रही है। उसकी पहले लिखी किताबों की कहानियां भी वैसे ही सच में घटी थी और अब जो कहानी लिख रहा है वह भी सच हो रहा है। इधर सादिया के बारे में भी पता चलता ही कि लोग उसे खून पीने वाली चुड़ैल समझते हैं। क्या हेमिल्टन सच तक पहुंच पायेगा? आखिर मुजरिम कौन है? असली दोषी कौन है क्या यह साजिश है? यह फिल्म देखकर ज्ञात होगा।
फिल्म के मुख्य कलाकार अभिक बेनजीर, सनम जिया, विशाल सिंह, वेद प्रकाश, संजू धिरहे, अलका अमीन, मीर सरवर, अतुल श्रीवास्तव हैं।
इस फिल्म के निर्माता चिरंजीवी भट्ट, अंजू भट्ट हैं। फिल्म की कहानी अभिक बेनजीर ने लिखी है। सिनेमाटोग्राफी अशोक पांडा ने किया है और बापी भट्टाचार्य ने संगीत दिया है।

– गायत्री साहू

Previous articleमां शैलपुत्री व्रत में लगाएं गाय के घी का भोग
Next articleगो- आश्रय स्थल में अव्यवस्था मिलने पर सचिव निलंबित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here