Mustafa Yusufali Gom: A National Icon of Excellence
Mumbai – In a grand ceremony at ISKCON Auditorium, Mumbai, Dr. Mustafa Yusufali Gom received the prestigious Bharat Ratna Dr. Ambedkar Award from Maharashtra Governor C.P. Radhakrishnan. This recognition honors his tireless efforts in community service and exceptional contributions to society.
As founder and director of Care Takers Exterior and Interior Pvt Ltd, Dr. Mustafa transforms spaces and revitalizes communities through his expertise in building repairs and restoration ¹. His dedication to social work shines as Secretary of Anjuman-e-Najmi Dawoodi Bohra Jamaat Kandivali.
Dr. Mustafa’s achievement are remarkable, sharing this honor with esteemed awardees Prem Chopra, Dr. Bharti Lavekar, Sunil Paul, Anil Chaudhary, and Dr. Basant Goyal.
A Passionate Author
Dr. Mustafa’s book, “Shri Narendra Modi Samvad Naye Bharat Ka Sankalp,” launched by Shri Ramesh Bais and Shri Bhupendra Bhai Patel Chief Minister Of Gujrat showcases his commitment to community service and vision for a better India.
This award is not Dr. Mustafa’s first recognition. He was previously honored with:
– Gau Bharat Bharti Award by Maharashtra Governor Shri Bhagat Singh Koshiyari ²
– Dr. BR Ambedkar Award by West Bengal Governor ³ Shri Dr, C.V. Ananda Bose
– Maharashtra Ratna Puraskar 2024 ⁴
– International Peace Award 2024 by Telangana Governor ,Shri Jishnu Dev Varma
– Vaagdhara Samman by Kerela Governor Shri Arif Mohammad Khan and Maharashtra Governor Shri Ramesh Bais
We congratulate Dr.Mustafa Yusufali Gom on this prestigious achievement and look forward to his continued contributions to society, inspiring Indians nationwide.
महाराष्ट्र के राज्यपाल ने दिया प्रेम चोपड़ा को लाईफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
मुंबई। बुद्धांजलि रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित भारतरत्न डॉ. अंबेडकर अवॉर्ड्स समारोह में फिल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा को महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने लाईफटाईम अचीवमेंट अवार्ड 2024 से सम्मानित किया।
इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक और बुद्धांजलि रिसर्च फाउंडेशन के चेयरमैन कैलाश मासूम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में प्रेम चोपड़ा साहब का योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण और सराहनीय है।
ऐसे महान अभिनेता को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री या पद्मभूषण अवार्ड से सम्मानित किया जाना चाहिए।
प्रेम चोपड़ा के अलावा अंधेरी मुंबई की विधायिका भारती लवेकर, भारतीय क्रिकेट के अंपायर अनिल चौधरी सहित कई अन्य हस्तियों को भी भारत रत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
नहीं रहे रतन टाटा, मुंबई के अस्पताल में हुआ निधन, पूरे देश में शोक
Ratan Tata: देश के बड़े उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा नहीं रहे. मुंबई के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. बुधवार को उम्र संबंधी परेशानी के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी खराब हालत को देखकर उन्हें ICU भर्ती कर लिया गया था. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने रतन टाटा के निधन की पुष्टि की है. रतन टाटा 86 साल के थे. बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी.
बुधवार शाम को रतन टाटा की तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी. उन्हें जल्द से जल्द मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में एडमिट कर लिया गया. इसके कुछ समय के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. रतन टाटा का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है.
बुधवार को अचानक से बिगड़ गई तबीयत
बुधवार शाम को रतन टाटा की तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी. उन्हें जल्द से जल्द मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में एडमिट कर लिया गया. इसके कुछ समय के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. रतन टाटा का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है.
पीएम मोदी ने जताया शोक
रतन टाटा के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जाहिर किया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है कि वो एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे. उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया. साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया. अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने कई लोगों का प्रिय बना लिया.
Shri Ratan Tata Ji was a visionary business leader, a compassionate soul and an extraordinary human being. He provided stable leadership to one of India’s oldest and most prestigious business houses. At the same time, his contribution went far beyond the boardroom. He endeared… pic.twitter.com/p5NPcpBbBD
— Narendra Modi (@narendramodi) October 9, 2024
टाटा समूह ने ट्वीट कर जताया शोक
रतन टाटा के निधन पर टाटा समूह ने ट्वीट किया कि गहरे दुख के साथ हम अपने प्रिय रतन के शांतिपूर्ण निधन की घोषणा करते हैं. हम, उनके भाई, बहनें और परिवार, उनकी प्रशंसा करने वाले सभी लोगों के प्यार और सम्मान से सांत्वना और सांत्वना महसूस करते हैं. अब व्यक्तिगत रूप से हमारे बीच नहीं हैं. विनम्रता, उदारता और उद्देश्य की उनकी विरासत भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.
Tata Group tweets, “It is with deep sorrow that we announce the peaceful passing of our beloved Ratan. We, his brothers, sisters and family, take solace and comfort in the outpouring of love and respect from all who admired him. While he is no longer with us in person, his legacy… pic.twitter.com/EtXHiLw3Pe
— ANI (@ANI) October 9, 2024
आरपीआई के अध्यक्ष रामदास आठवले ने महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए मांगी ८ से १० सीटें
मुंबई/छत्रपति संभाजीनगर: लोकसभा चुनाव में महायुति के लिए 17 सीटें जीतने में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने प्रमुख भूमिका निभाई है। फिर भी महाराष्ट्र में हमें नजरअंदाज किया जा रहा है। हमारी मांग है कि महायुति विधानसभा चुनाव में ‘आरपीआई’ को 8 से 10 सीटें दे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को अपने कोटे से तीन-तीन सीटें देनी चाहिए। केंद्रीय समाज कल्याण राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी राय रखी।
8 से 10 सीटें देने की मांग
आरपीआई के अध्यक्ष रामदास आठवले ने छत्रपति संभाजीनगर की यात्रा के दौरान बुद्ध गुफा का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने सुभेदार रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। विधानसभा चुनाव में महायुति के घटक दल आरपीआई को फुलंबरी, छत्रपति संभाजीनगर मध्य, डेगलौर, केज, बदनापुर और कलांब निर्वाचन क्षेत्रों में 8 से 10 सीटें देने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि महायुति 160 से 170 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी।
पार्टी कार्यालय का उद्घाटन
इस बीच आठवले ने निराला बाजार इलाके में ‘आरपीआई’ शहर अध्यक्ष नागराज गायकवाड़ के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बाबूराव कदम, मराठवाड़ा अध्यक्ष मिलिंद शेल्के, प्रदेश उपाध्यक्ष दौलत खरात आदि मौजूद थे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि 2019 और 2014 में अपने दम पर 66 चुनाव लड़ने के बावजूद वंचित बहुजन अघाड़ी की स्थापना नहीं हो सकी। प्रकाश आंबेडकर ने यह प्रयोग कई बार किया है। अपने दम पर सफलता हासिल करना संभव नहीं है। मैं एकात्मक रुख में हूं। लेकिन अगर अन्य लोग इसे स्वीकार नहीं करते हैं तो एकता पर चर्चा होती रहेगी।
मीरा-भाईंदर मनपा ने उत्तन में बूचड़खाने के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है
मुंबई : हाल में मीरा-भाईंदर मनपा ने उत्तन में बूचड़खाने के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता ने टेंडर को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर 10 अक्टूबर तक टेंडर को रद्द नहीं किया गया, तो वह महानगरपालिका मुख्यालय की इमारत से कूद जाएंगे। मेहता ने कहा कि बूचड़खाने का उत्तन के स्थानीय रहिवासी भी विरोध कर रहे हैं।
4 अक्टूबर को बूचड़खाने के निर्माण के लिए टेंडर जारी हुआ और 11 अक्टूबर को बिड किया जा सकेगा। मनपा के विश्वस्त सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बूचड़खाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से निधि भेजी गई है। यह निधि लाने के लिए शहर के एक विधायक का विशेष योगदान रहा है।
विधायक गीता जैन पर लगाया आरोप
मेहता ने कहा कि कत्लखाना विधायक गीता जैन के क्षेत्र में बन रहा है। ऐसा कैसे हो सकता है कि उनकी सहमति के बिना यह कत्लखाना बन रहा हो? एक तरफ जैन बूचड़खाने का विरोध करती हैं, दूसरी तरफ निर्माण को सहमति देती हैं। जैन के खाने और दिखाने के दांत अलग-अलग हैं।
मेहता स्टंट कर रहे हैं: गीता जैन
गीता जैन ने कहा कि उनका बूचड़खाने को लेकर हमेशा से विरोध रहा है। इस बारे में आयुक्त को मिलने वाली हैं। टेंडर तकनीकी दृष्टि से भी गलत है। मेहता को सब पता होने के बावजूद वह स्टंट कर रहे हैं। मेहता की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जैन ने बूचड़खाने के विरोध में आयुक्त को लिखा पत्र भी जारी किया।
द दिल्ली फाइल्स – द बंगाल चैप्टर’ 15 अगस्त 2025 को दुनिया भर में रिलीज़ की जाएगी
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा : गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने वाली पार्टी को ही वोट दें
भोपाल। MP NEWS : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने वाली पार्टी को ही वोट दें। शंकराचार्य ने लोगों से अपील करते हुए कहा महाराष्ट्र सरकार ने बहुत अच्छा किया और महाराष्ट सरकार की तारीफ की महाराष्ट्र में गाय को माता का दर्जा देने बहुत बढ़िया फैसला है ।
उन्होंने कहा जो नेता इस फैसले से खुश हैं उनको सामने आकर फैसले की तारीफ करना चाहिए बता दें कि आज महाराज की गौ प्रतिष्ठा यात्रा भोपाल पहुंची थी शंकराचार्य ने कहा गाय को माता का दर्जा मिलना चाहिए और गाय को पशु नहीं कहा जा सकता है। शंकराचार्य ने अशोक चिन्ह और सिंगोल का हवाला भी दिया , गौ संवर्धन करने के लिए संविधान कह रहा है उन्होंने कहा राज्य चिन्ह में चार चिन्ह हैं , शेर, हाथी, घोड़ा और बेल यानी नंदी जब ये चिन्ह छपता है तो बेल और घोड़ा ही दिखाई देता है इन 4 में से शेर, हाथी को नहीं मार सकते तो गौवंश को कैसे काट सकते हैं, राज्यपाल, राष्ट्रपति और उच्च न्यायालय इस सम्बंध में संज्ञान लें सिंगोल के ऊपर भी नंदी बना है। इसी को लेकर पीएम ने नई संसद भवन में प्रवेश किया था , ऐसे में भारत में गौवंश का वध नहीं हो सकता। हमारे धर्म, संस्कृति का अपमान होने पर हम निकलकर सामने आए हैं।
उन्होंने कहा भोपाल से हैदराबाद के लिए रवाना होगी यात्रा, सबका साथ सबका विकास के कारण गाय को नहीं बचाया जा रहा, गाय काटने वालों के वोट के लिए सरकारें ऐसा नहीं कर पा रही हैं चुनाव में सभी पार्टी वादा करती रहीं लेकिन कर कोई नहीं रहा, हिंदुओं को अपना परंपरागत वोट बैंक मानने वाले सोचते हैं हिंदुओ के वोट तो मिल ही रहे हैं इसलिए माता का दर्जा नहीं दे रहे, हिन्दू धर्म को समाप्त करने के लिए गायों को मारा जा रहा है महाराज ने दोनों पार्टियों पर इल्जाम लगाते हुए कहा कांग्रेस-बीजेपी ने हमारा भरोसा तोड़ा हमारा भरोसा दोनों ने तोड़ा अब हम मतदाताओं को जोड़ रहे हैं।
33 करोड़ मतदाता तैयार कर रहे हैं 33 करोड़ वोट गायों के लिए तैयार होगा और जो गौवंश बचाएगा उसे वोट देंगे और एक दिन हमें विजय मिलेगी औऱ गाय गौ माता कहलाएगी। उन्होंने कहा गाय की चर्बी कारतूस में होने के कारण आजादी का आंदोलन छिड़ा था , महात्मा गांधी ने कहा था गाय का प्रश्न स्वराज से बड़ा है कांग्रेस ने वचन दिए थे गाय बचाने के और बेलों की जोड़ी को अपना चुनाव चिन्ह बनाया था गाय के बछड़े को भी चुनाव चिन्ह बनाया और हमने भरोसा करके धोखा खाया है पूर्वोत्तर के राज्यों में बीजेपी ने कहा दिया गाय का मास खाना हमारी संस्कृति का हिस्सा, इसी के साथ शंकराचार्य ने सीएम डॉ मोहन यादव की तारीफ की और कहा मोहन यादव भोपाल का गोपाल हैं। अच्छा काम करने वालों की प्रशंसा करेंगे बुरा काम करने पर प्रहार करेंगे मप्र में गाय को बचाना चाहिए।
हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव में भाजपा के लिए ‘लकी चार्म’ साबित रहे पुष्कर सिंह धामी
8 अक्टूबर 2024,मंगलवार, देहरादून
संजय बलोदी प्रखर
मीडिया समन्वयक उत्तराखंड प्रदेश
देहरादून,8 अक्टूबर, हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत में बतौर स्टार प्रचारक उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भूमिका भी अहम रही। जम्मू कश्मीर में भी जिन सीटों पर धामी ने चुनाव प्रचार किया उनमें से अधिकांश सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई। दोनों ही राज्यों में धामी का स्ट्राइक रेट अव्वल रहा।
समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून और जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए किए गए कड़े प्राविधान से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे देश में चर्चा में आए। जनहित में एक के बाद एक लिए गए फैसलों से देशभर में उनकी लोकप्रियता को विस्तार मिलता चला गया, जिसे देख भाजपा चुनावी राज्यों में धामी का भरपूर उपयोग कर रही है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बाद हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव में भी भाजपा हाई कमान ने धामी को स्टार प्रचारक के रूप में प्रचार के लिए भेजा। हरियाणा में धामी ने 13 सीटों कालका, पंचकुला, रेवाड़ी, गुरुग्राम, सोहना, साफीडॉन, पुंडरी, बड़खल, कलानौर, रोहतक, लाडवा, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में चुनाव प्रचार किया जिनमें से 12 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई हुई है जबकि एकमात्र सीट रोहतक में भाजपा पीछे है। इसी तरह, जम्मू कश्मीर में धामी ने कुल 4 सीटों सांबा, बसोहली, मरह और बनी में प्रचार किया। इनमें से तीन सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनायी, कुल मिलाकर स्टारप्रचारक के रूप में मुख्यमंत्री धामी ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए भाजपा की हैट्रिक में महत्वपूर्ण योगदान दिया !
विशिष्ट आध्यात्मिक अनुशासन पर्व है नवरात्रि*













