Home Religion मीरा-भाईंदर मनपा ने उत्तन में बूचड़खाने के निर्माण के लिए 40 करोड़...

मीरा-भाईंदर मनपा ने उत्तन में बूचड़खाने के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है

177
0

मुंबई : हाल में मीरा-भाईंदर मनपा ने उत्तन में बूचड़खाने के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता ने टेंडर को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर 10 अक्टूबर तक टेंडर को रद्द नहीं किया गया, तो वह महानगरपालिका मुख्यालय की इमारत से कूद जाएंगे। मेहता ने कहा कि बूचड़खाने का उत्तन के स्थानीय रहिवासी भी विरोध कर रहे हैं।

4 अक्टूबर को बूचड़खाने के निर्माण के लिए टेंडर जारी हुआ और 11 अक्टूबर को बिड किया जा सकेगा। मनपा के विश्वस्त सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बूचड़खाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से निधि भेजी गई है। यह निधि लाने के लिए शहर के एक विधायक का विशेष योगदान रहा है।

विधायक गीता जैन पर लगाया आरोप

मेहता ने कहा कि कत्लखाना विधायक गीता जैन के क्षेत्र में बन रहा है। ऐसा कैसे हो सकता है कि उनकी सहमति के बिना यह कत्लखाना बन रहा हो? एक तरफ जैन बूचड़खाने का विरोध करती हैं, दूसरी तरफ निर्माण को सहमति देती हैं। जैन के खाने और दिखाने के दांत अलग-अलग हैं।

मेहता स्टंट कर रहे हैं: गीता जैन

गीता जैन ने कहा कि उनका बूचड़खाने को लेकर हमेशा से विरोध रहा है। इस बारे में आयुक्त को मिलने वाली हैं। टेंडर तकनीकी दृष्टि से भी गलत है। मेहता को सब पता होने के बावजूद वह स्टंट कर रहे हैं। मेहता की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जैन ने बूचड़खाने के विरोध में आयुक्त को लिखा पत्र भी जारी किया।

Previous articleद दिल्ली फाइल्स – द बंगाल चैप्टर’ 15 अगस्त 2025 को दुनिया भर में रिलीज़ की जाएगी
Next articleआरपीआई के अध्यक्ष रामदास आठवले ने महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए मांगी ८ से १० सीटें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here