14 नवंबर जन्मदिवस विशेष – नेहरू से विज्ञान का नाता
– कल्पना पांडे
इतने सालों बाद हमे शर्म से ये स्वीकार कर लेना चाहिए कि धार्मिक आडंबरों, पाखंड और अंधविश्वास फैलाने वाले और दकियानूसी सोच के सभी धर्मों के धर्मगुरुओं के बढ़ते प्रभाव और वोटों के लिए उन्हे मिलते राजनीतिक संरक्षण के इस दौर में वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नेहरूवादी समझ और भारतीय संदर्भ में इसके वास्तविक उपयोग और कार्यान्वयन के बीच अब गहरी खाई तैयार हो चुकी है। इसीलिए नेहरू आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उस समय थे। आज देश में जब तमाम जगहों पर अंधविश्वास फैलाने वाले धर्मगुरुओं नेताओं की बाढ़ आई हुई है ऐसे में तकरीबन सत्तर साल पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू का ये कहना कि, ‘राजनीति मुझे अर्थशास्त्र की ओर ले गई और उसने मुझे अनिवार्य रूप से विज्ञान और अपनी सभी समस्याओं और जीवन के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की ओर प्रेरित किया. सिर्फ विज्ञान ही भूख और गरीबी की समस्याओं का समाधान कर सकता है. विज्ञान ही वह इकलौता जरिया है जो भूख और गरीबी को मिटा सकता है.’ बेहद दूरदर्शिता से भरा और दृष्टिगामी हो जाता है।
जवाहरलाल नेहरू की वैज्ञानिक सोच की अवधारणा एक तर्कसंगत दृष्टिकोण है, जिसके बारे में उनका मानना था कि यह किसी की सोच और कार्यों का अभिन्न अंग होना चाहिए। विज्ञान और धर्म के बीच उनके मन में कोई अंतर्विरोध नहीं था। उनका मानना था विज्ञान धर्म जैसा नहीं है, जो अंतर्ज्ञान और भावना पर निर्भर करता है। नेहरू का मानना था कि विज्ञान लोगों को पारंपरिक मान्यताओं को एक नए नज़रिए से देखने में मदद कर सकता है, और धर्म असहिष्णुता, अंधविश्वास और तर्कहीनता को जन्म दे सकता है। नेहरू के अनुसार वैज्ञानिक सोच जीवन जीने का एक तरीका है, सोचने की एक प्रक्रिया है, और काम करने का एक तरीका है। इसमें नए सबूतों के लिए खुला रहना, निष्कर्ष बदलना और देखे गए तथ्यों पर भरोसा करना शामिल है। नेहरू का मानना था कि वैज्ञानिक सोच के प्रसार से धर्म का दायरा कम हो जाएगा। नेहरू ने वैज्ञानिक सोच के महत्व पर जोर दिया और माना कि इसे व्यक्तिगत, संस्थागत, सामाजिक और राजनीतिक स्तरों पर बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले ही नेहरू ने सन् 1938 में भारतीय विज्ञान कांग्रेस की एक बैठक में कहा था: ‘विज्ञान जीवन की वास्तविक प्रकृति है. केवल विज्ञान की ही सहायता से भूख, गरीबी, कुतर्क और निरक्षरता, अंधविश्वास एवं खतरनाक रीति-रिवाजों और दकियानूसी परम्पराओं, बर्बाद हो रहे हमारे विशाल संसाधनों, भूखों और सम्पन्न विरासत वाले लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है. आज की स्थिति से अधिक सम्पन्न भविष्य उन लोगों का होगा, जो विज्ञान के साथ अपने संबंध को मजबूत करेंगे.’
वैज्ञानिक दृष्टिकोण को नेहरु ने सन् 1946 में अपनी पुस्तक ‘डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया’ में लोकहितकारी और सत्य को खोजने का मार्ग बताया था. वैज्ञानिक दृष्टिकोण किसी स्थिति के मूल कारणों के वस्तुगत विश्लेषण करने पर ज़ोर देती है. वैज्ञानिक कार्यपद्धति के प्रमुख या अनिवार्य गुणधर्म जिज्ञासा, अवलोकन, प्रयोग, गुणात्मक व मात्रात्मक विवेचन, गणितीय प्रतिरूपण और पूर्वानुमान हैं. नेहरू के मुताबिक ऐसा नहीं है, ये वैज्ञानिक कार्यपद्धति हमारे जीवन के सभी कार्यों पर लागू हो सकती है क्योंकि इसकी उत्पत्ति हम सबकी जिज्ञासा से होती है. इसलिए प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह वैज्ञानिक हो अथवा न हो, वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाला हो सकता है. दरअसल, वैज्ञानिक दृष्टिकोण दैनिक जीवन की प्रत्येक घटना के बारे में हमारी सामान्य समझ विकसित करती है. नेहरू जी के अनुसार इस प्रवृत्ति को जीवन में अपनाकर अंधविश्वासों एवं पूर्वाग्रहों से मुक्ति प्राप्त की जा सकती है.

नेहरू अपनी पुस्तक 1946 की पुस्तक डिस्कवरी ऑफ इंडिया के पृष्ठ 512 पर लिखते हैं “आज विज्ञान के अनुप्रयोग सभी देशों और लोगों के लिए अपरिहार्य और अटल हैं। लेकिन इसके अनुप्रयोग से कहीं ज़्यादा कुछ और भी ज़रूरी है। यह है वैज्ञानिक दृष्टिकोण, विज्ञान का साहसिक और फिर भी आलोचनात्मक स्वभाव, सत्य और नए ज्ञान की खोज, बिना परीक्षण और परीक्षण के किसी भी चीज़ को स्वीकार करने से इनकार करना, नए सबूतों के सामने पिछले निष्कर्षों को बदलने की क्षमता, पहले से तय सिद्धांत पर नहीं बल्कि देखे गए तथ्य पर भरोसा करना, मन का कठोर अनुशासन – यह सब सिर्फ़ विज्ञान के अनुप्रयोग के लिए ही नहीं बल्कि जीवन और उसकी कई समस्याओं के समाधान के लिए भी ज़रूरी है…” वैज्ञानिक दृष्टिकोण को नेहरू विज्ञान को लागू करने से भी ज्यादा महत्व देते हैं। जाहीर है इस तरह के वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बिना न समाज का विकास संभव है नया विज्ञान का। नेहरू ने भारत की एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में को कल्पना की और जिसके लिए प्रयत्न किया वो आधुनिक भारत उनके हिसाब से ऐसा होना था जहाँ लोग, पूर्व-धारणाओं और धार्मिक हठधर्मिता से मुक्त होकर, अपने आस-पास की दुनिया को समझने, अपने जीवन को बेहतर बनाने और सामाजिक समस्याओं को हल करने के लिए वैज्ञानिक पद्धति का उपयोग करेंगे। देश और उसके लोगों की ज़रूरतों को पूरा करने में विज्ञान और उसके अनुप्रयोगों के महत्व पर ज़ोर देते हुए, नेहरू ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी को सोच और तर्क के एक महत्वपूर्ण दृष्टिकोण, ‘जीवन का एक तरीका’ और ‘स्वतंत्र व्यक्ति के स्वभाव’ के रूप में परिभाषित किया।
इसलिए, नेहरू ने न केवल राष्ट्र के विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के भौतिक और व्यावहारिक लाभों को पहचाना, बल्कि उन्होंने जीवन के प्रति दार्शनिक दृष्टिकोण के रूप में विज्ञान (वैज्ञानिक पद्धति, दृष्टिकोण और स्वभाव सहित) की भी दृढ़ता से पैरवी की और उसके समर्थन तर्क दिए। भौतिक उपलब्धियों की तरह की विज्ञान की संस्कृति में नेहरू की गहरी रुचि थी। इसलिए वे बार-बार “वैज्ञानिक स्वभाव” और “विज्ञान की भावना” शब्दों का इस्तेमाल करते थे। विज्ञान की उनकी समझ एक दार्शनिकता लिए हुए थी। इसने उन्हें अपने सामाजिक आदर्शों और राजनीतिक विश्वासों को तर्कसंगतता पर आधारित, उनके धर्मनिरपेक्ष विश्वदृष्टिकोण और वैज्ञानिक समाजवाद की अवधारणाओं को विकसित करने और दुनिया के आगे उनके विचारों के रूप में रखने और कार्यपद्धति का हिस्सा बनाने में सक्षम बनाया। 1951 में विज्ञान कांग्रेस में उन्होंने कहा, “मेरी रुचि मुख्य रूप से भारतीय लोगों और यहां तक कि भारत सरकार को वैज्ञानिक कार्य और इसकी आवश्यकता के प्रति जागरूक बनाने की कोशिश में है।” वे साफ कहते हैं कि अकेले विज्ञान ने यह सुनिश्चित किया कि समाज उस तरह की बर्बरता की ओर न लौटे, जिसकी धार्मिक कट्टरता और प्रतिक्रियावादी रूढ़िवादिता बार-बार धमकी देती रही है। इसीलिए जितने साफ तौर पर नेहरू हिंदू और मुस्लिम संप्रदायवादियों की निंदा करते हुए उन्हें बेहद पिछड़ा बता सके और इन तत्वों को सरकार से दूर रख सके वैसा कोई केंद्र सरकार नहीं कर सकी।
भारत की स्वतंत्रता के बाद नए संविधान को लागू करने की चुनौतियों के साथ हमारे देश का नेतृत्व आधुनिक भारत के निर्माता जवाहरलाल नेहरू ने संभाला। देश के इस पहले प्रधानमंत्री को इस बात का भलीभांति बोध था कि वैज्ञानिकों सहित हमारे लोगों को तर्कहीनता, धार्मिक रूढ़िवादिता और अंधविश्वासों ने जकड़ा हुआ है. नेहरू का यह मानना था कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का एक ही रास्ता है- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को विकास से जोड़ा जाए. प्रधानमंत्री के रूप में, नेहरू ने अपने वैज्ञानिक विचारों के अनुसार वैज्ञानिक प्रतिष्ठानों का निर्माण किया। अगस्त 1947 में उन्होंने अपने निर्देशन में वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एक केंद्रीय सरकारी पोर्टफोलियो बनाया। 1951 में प्राकृतिक संसाधन और वैज्ञानिक अनुसंधान मंत्रालय बना जिसका वैज्ञानिक अनुसंधान विभाग में आगे विस्तार हुआ। नेहरू ने वैज्ञानिक मामलों पर संसद में बहस का नेतृत्व करना, भारतीय विज्ञान कांग्रेस की वार्षिक बैठकों को संबोधित करना और वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के शासी निकाय की अध्यक्षता करना जारी रखा। भारत के उत्तर-औपनिवेशिक विज्ञान के संरक्षक और मार्गदर्शक की तरह उन्होंने अपने वैज्ञानिकों को महत्व दिया। इनमें वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के महानिदेशक एस.एस. भटनागर, भारत की योजना व्यवस्था के सांख्यिकीविद् पी.सी. महालनोबिस और भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष होमी के. भाभा शामिल थे। नेहरू ने परमाणु ऊर्जा विभाग पर अपना निजी नियंत्रण बनाए रखा। परमाणु ऊर्जा में उनकी गहरी रुचि ने यह सुनिश्चित किया कि यह एक महत्वपूर्ण ऊर्जा स्रोत तथा भारत की वैज्ञानिक आधुनिकता के प्रतीक के उभरे। भाभा के साथ उनके संबंध विशेष रूप से घनिष्ठ थे, जिससे परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिए विशेषाधिकार प्राप्त वित्त पोषण संभव हो सका। इसीलिए नेहरू का समय भारतीय विज्ञान के उत्कर्ष का युग था। उस समय छद्मविज्ञान की अवधारणाओं को किसी भी तरह का बढ़ावा सरकार द्वारा नहीं दिया गया।
नेहरु ने ही हमारे शब्द-ज्ञान में ‘साइंटिफिक टेम्पर’ (वैज्ञानिक दृष्टिकोण) शब्द जोड़ा. वे डिस्कवरी ऑफ इंडिया में लिखते हैं : ‘आज के समय में सभी देशों और लोगों के लिए विज्ञान को प्रयोग में लाना अनिवार्य और अपरिहार्य है. लेकिन एक चीज विज्ञान के प्रयोग में लाने से भी ज्यादा जरूरी है और वह है वैज्ञानिक विधि जो कि साहसिक है लेकिन बेहद जरूरी भी है और जिससे वैज्ञानिक दृष्टिकोण पनपता है यानी सत्य की खोज और नया ज्ञान, बिना जांचे-परखे किसी भी चीज को न मानने की हिम्मत, नए प्रमाणों के आधार पर पुराने नतीजों में बदलाव करने की क्षमता, पहले से सोच लिए गए सिद्धांत की बजाय, प्रेक्षित तथ्यों पर भरोसा करना, मस्तिष्क को एक अनुशासित दिशा में मोड़ना- यह सब नितांत आवश्यक है. केवल इसलिए नहीं कि इससे विज्ञान का इस्तेमाल होने लगेगा, लेकिन स्वयं जीवन के लिए और इसकी बेशुमार उलझनों को सुलझाने के लिए भी…..वैज्ञानिक दृष्टिकोण मानव को वह मार्ग दिखाता है, जिस पर उसे अपनी जीवन-यात्रा करनी चाहिए. यह दृष्टिकोण एक ऐसे व्यक्ति के लिए है, जो बंधन-मुक्त है, स्वतंत्र है.’
नेहरु ने भारत में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास के लिए अनेक प्रयत्न किए. इन्हीं प्रयत्नों में से एक है उनके द्वारा सन् 1958 में देश की संसद (लोकसभा) में विज्ञान और प्रौद्योगिकी नीति को प्रस्तुत करते समय वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विशेष महत्त्व देना. उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को सोचने का तरीका, कार्य करने का तरीका तथा सत्य को खोजने का तरीका बताया था. सारी दुनिया के लिए यह पहला उदाहरण था, जब किसी देश की संसद ने विज्ञान नीति का प्रस्ताव पारित किया हो. उनका कहना था कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण का मतलब महज परखनली को ताकना, इस चीज और उस चीज को मिलाना और छोटी या बड़ी चीजें पैदा करना नहीं है. वैज्ञानिक दृष्टिकोण का मतलब है दिमाग को और ज़िंदगी के पूरे ढर्रे को विज्ञान के तरीकों से और पद्धति से काम करने के लिए प्रशिक्षित करना. वैज्ञानिक दृष्टिकोण का संबंध तर्कशीलता से है. वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार वही बात ग्रहण के योग्य है जो प्रयोग और परिणाम से सिद्ध की जा सके, जिसमें कार्य-कारण संबंध स्थापित किये जा सकें. चर्चा, तर्क और विश्लेषण वैज्ञानिक दृष्टिकोण का एक महत्वपूर्ण अंग है. निष्पक्षता, मानवता, लोकतंत्र, समानता और स्वतंत्रता आदि के निर्माण में भी वैज्ञानिक दृष्टिकोण कारगर है.
1976 में 42वें संवैधानिक संशोधन के हिस्से के रूप में अनुच्छेद 51ए(एच) के तहत भारतीय संविधान में ‘वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानवतावाद और खोज और सुधार की भावना विकसित करना’ प्रत्येक नागरिक के दस मौलिक कर्तव्यों में से एक घोषित किया गया. विज्ञान और प्रौद्योगिकी को मानवतावाद की भावना के साथ जोड़ा जाना इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि अंततः हर तरह की तरक्की का लक्ष्य मानव और जीवन की गुणवत्ता और उसके संबंध का विकास है. हमारे बच्चों और समाज में इस वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास ही नेहरूजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

– कल्पना पांडे
देश-विदेश में गाय को दिया जाता है सम्मान, जारी किए गए हैं डाक टिकट भी
गाय को देश में ही नहीं विदेशों में भी सम्मान दिया जाता है। गोपाष्टमी पर डाक टिकट व सिक्का संग्रहकर्ता शैलेंद्र वार्ष्णेय सर्राफ ने बताया कि गाय पर डाक टिकट भी जारी किए गए।
हाथरस शहर के डाक टिकट व सिक्का संग्रहकर्ता शैलेंद्र वार्ष्णेय सर्राफ ने बताया कि देश में ही नहीं विदेश में भी गायों को सम्मान दिया जाता है। विदेशों में खास तौर पर नेपाल में गोमाता को विशेष स्थान मिला है। इस देश में गाय पर टिकट व उसके चित्र वाले सिक्के को चलाया गया। श्रीलंका में भी गाय पर डाक टिकट चलाई जा रही है। अंग्रेजों के शासन में भी गाय के चित्र के साथ वर्ष 1929 में पोस्ट कार्ड चलाए गए। उनके संग्रह में आज भी वह डाक टिकट, सिक्के व पोस्ट मौजूद हैं।
पहली रोटी गाय को खिलाने से होगा गोपालन और सेवा : ऋतंभरा दीदी मां
गोपाष्टमी पर साध्वी ऋतंभरा ने पुंगनूर गाय का किया पूजन
मथुरा, 09 नवम्बर(हि.स.)। वृंदावन वात्सल्य ग्राम में स्थित कामधेनु गौ गृह के अंतर्गत गोपाष्टमी के अवसर पर साध्वी ऋतंभरा ने शनिवार विश्व की सबसे छोटी डेढ़ फिट की पुंगनूर गाय का पूजन अर्चन किया गया।
उन्होंने कहा कि पुंगनूर गाय आंध्र प्रदेश की एक विलुप्त होती प्रजाति है यह विश्व की सबसे छोटी गाय है किंतु इसका महत्व सर्वाधिक है। शास्त्रों में इसके गुणों का वर्णन किया गया है। इसकी ऊंचाई अधिक से अधिक 3 फीट तक रहती है। उन्होंने कहा कि भारत में गोवंश के संवर्धन और शुद्धि के लिए घर-घर में गौ माता पालन का विचार सभी सनातनियों को करना चाहिए, क्योंकि जहां गाय का वास होता है वहां किसी प्रकार का ना ताे कोई अभाव रहता है और न ही कोई अवसाद रहता है। गाय में सभी देवताओं का वास होता है इसलिए किसी भी शुभ कार्य करने से पूर्व हमें पंचगव्य की आवश्यकता होती है। गाय के गोबर से लेपन होता है। लेकिन आज हम अपने दायित्व को भूलते जा रहे हैं गाय जब दूध देना बंद कर देती है तो हम उसे सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं और माता-पिता वृद्ध होते हैं तो उन्हें वृद्ध आश्रम में छोड़ देते हैं। यह निंदनीय कार्य है जो भारतीयों के लिए शोभा नहीं देता।
गोपाष्टमी पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम पहली रोटी गाय की निकालेंगे और गाय को खिलाएंगे उसके साथ ही हम गोपालन भी करेंगे, गाय की सेवा भी करेंगे। गौ संरक्षण का दायित्व स्वयं समाज को लेना होगा तभी गाय सुरक्षित रह पाएगी। समाज को चाहिए कि सरकार यदि गौ संरक्षण पर ध्यान नहीं देती है तो हमें सरकार पर दवा बनाकर गौ रक्षा कानून बनवाना चाहिए। वात्सल्य ग्राम में गोपाष्टमी का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि यहां 17 पुंगनूर गायों के साथ एक स्वर्ण कपिला गाय का आगमन हुआ है। भारत में गौ संरक्षण के लिए सौ-सौ गायों की गौशालाएं बनाई जायें जिनका दायित्व समाज को दिया जाए समाज स्वयं उनकी देखभाल करे।इस अवसर पर आचार्य डॉ मनोज मोहन शास्त्री, संजय गुप्ता, साध्वी सत्यप्रिया, जय भगवान अग्रवाल, सतीश चंद्र, बी आर सिंघला, साध्वी समन्विता, साध्वी साध्या, साध्वी शिरोमणि, साध्वी सत्य श्रद्धा, सीता परमानंद आदि उपस्थित रहे। संचालन बी आर सिंघला ने किया।
जयपुर – गोपाष्टमी : राज्यपाल ने की गाय की पूजा
जयपुर: जिन क्षेत्रों में दूध का व्यवसाय ज्यादा है, वहां आत्महत्या के मामले कम है. ये कहना है प्रदेश के प्रथम नागरिक राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का. शनिवार को पिंजरापोल गौशाला में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव में उन्होंने ये बात कही. साथ ही कहा कि विश्व में दूध उत्पादन के मामले में भारत पहले स्थान पर है, लेकिन दूध पीने का प्रतिशत बहुत कम है. बच्चों को जितना दूध देना चाहिए, उतना दूध नहीं मिल पाता.
कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को गोपाष्टमी के रूप में मनाया गया. मंदिर और गौशाला में गौ माता की पूजा-अर्चना की गई. साथ ही महिलाओं ने कुमकुम-हल्दी का तिलक लगाकर वस्त्र अर्पित करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की.
उन्होंने कहा कि राजस्थान में 4 हजार गौशालाएं हैं. इन गौशालाओं को अनुदान भी मिलता है. यहां गाय का ज्यादा उपयोग करते हैं. ये गौ माता सिर्फ दूध ही नहीं देती, बल्कि कई कुटुंब को व्यवसाय भी देती है. महाराष्ट्र में तो कई क्षेत्रों में काश्तकार भी गोपालन करते हैं और जिन क्षेत्रों में दूध का व्यवसाय ज्यादा होता है. वहां आत्महत्या के मामले भी कम है.
किताबों में होगा गौ माता का अध्याय: कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि गोपाष्टमी का उत्सव राज्यपाल की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया गया. गौ माता की पूजा की, हवन यज्ञ किया. उन्होंने बताया कि गोपाष्टमी बहुत मायने रखती है. क्योंकि आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवंश को चराने के लिए ले जाना शुरू किया था. श्रीकृष्ण की सबसे प्रिय माता भी गौ माता ही थी. इसलिए गौ माता के बिना सृष्टि का अस्तित्व रहना संभव नहीं है. यही वजह है कि अब स्कूलों में गौ माता का अध्याय शामिल करने पर विचार किया जा रहा है. इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है. वही अंतिम निर्णय करेगी.
गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए: अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के संयोजक डॉ अतुल गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक गौशाला में गोपाष्टमी के आयोजन किए जा रहे हैं. इसके पीछे उद्देश्य यही है कि जनमानस के सहयोग से जल्द से जल्द गौ माता को राष्ट्रमाता और राज्यमाता बनाया जाए. प्रयास था कि गोपाष्टमी पर सरकारी अवकाश घोषित किया जाए. अर्जी लगाने में इस बार कुछ देरी जरूर हुई है, लेकिन अगले 1 साल में गौ माता से जुड़े कई आयोजन शासकीय व्यवस्था के तहत होंगे और गाय को राज्य माता का दर्जा भी मिल जाएगा.
मुंबई में 2051 तक 54% हिंदू हो जाएंगे कम जानें क्या है कारण
मुंबई में बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं की बढ़ती तेजी से बढ़ रही है, जो शहर की सामाजिक अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रही है। यही हाल रहा तो 2051 तक हिंदू आबादी 54 फीसदी से कम हो जाएगी जबकि मुस्लिम समुदाय की आबादी 30 फीसदी बढ़ जाएगी। ये चौकाने वाला खुलासा टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंसेज (टिस) की जनसांख्यिकी को लेकर ताजा अध्ययन में सामने आया है।
रिपोर्ट में मुंबई में हिंदू और मुस्लिम समुदायों की जनसंख्या में आए बदलाव का संकेत दिया गया है। साथ ही इसमें बंगलादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिये के चलते मुंबई की राजनीति को प्रभावित करने का भी उल्लेख है। रिपोर्ट में कहा गया कि कुछ राजनीतिक संस्थाएं वोट बैंक की राजनीति के लिए इन अवैध अप्रवासियों का इस्तेमाल कर रही है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित कर सकती है। बिना दस्तावेज वाले अवैध अप्रवासी फर्जी वोटर आईडी हासिल कर रहे हैं, जो चुनावी निष्पक्षता और देश की लोकतांत्रिक प्रणाली के बारे में चिंताएं बढ़ाते हैं।
1961 में 88% थे हिंदू 2011 में 66% रह गए
रिपोर्ट के अनुसार, 1961 में हिंदू आबादी 88 प्रतिशत थी, जो 2011 में घटकर 66 फीसदी रह गई। 2011 तक हिंदुओं की आबादी मात्र 8 प्रतिशत बढ़ी। 1968 में मुस्लिम आबादी 8 फीसदी थी, वह 2011 में बढ़कर 21 फीसदी हो गई। अनुमान है कि 2051 तक हिंदू आबादी 54 प्रतिशत से कम होगी और मुस्लिम आबादी करीब 30% बढ़ जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, 50 प्रतिशत अवैध घुसपैठी महिला व्यावसायिक रूप से देह व्यापार में संलिप्त हैं। ये शहर की सामाजिक-अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप स्थानीय लोगों में झुंझलाहट बढ़ रही है।
अवैध घुसपैठ चिंताजनक : सोमैया
रिपोर्ट पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सही कह रहे हैं कि एक हैं तो सुरक्षित हैं। जिस तरह बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं की अवैध घुसपैठ हो रही है, वह चिंताजनक है। मुंबई के गोवंडी, मानखुर्द, मुंबादेवी, नया नगर, मुंब्रा और भिवंडी में बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।
SSAN MUSIC – सान म्यूजिक ने जारी किया नया म्यूजिक वीडियो
Live Link Patthar Dil :-
https://gaana.com/album/teri-jawani-h…
https://wynk.in/music/song/home/pp_IN…
/ teri-jawani
https://music.apple.com/mx/album/teri…
https://www.shazam.com/artist/priyank…
https://www.boomplay.com/songs/849454…
https://www.resso.com/track/Priyanka-…
———————
Music on SSAN Music Company
Set ‘ as your caller tune
Airtel Subscribers Dial 5432118105077
Airtel V Code -009181000005077
Vodafone Subscribers Dial 537 12964949
Idea Subscribers Dial- 537 12964949
BSNL South / East Subscribers SMS BT 12964949 to 56700
https://vicallertunes.in/content/1571…
LYRICS – Shyam ji shyam
MUSIC – S p Sen
Singer – Priyanka Maurya , Sajjan Khan
MIX/MASTER – ARS
STUDIO – ARS
VIDEO Editor – Vaibhav Kambale
DIRECTED BY – SANKIRTAN
————————————————
Label / Music Company : SSAN MUSIC
Released Year: 2024 © Ssan Media and Entertainment
Patron – Supreme of God
महाराष्ट्र में RSS ने शुरू किया ‘सजग रहो’ अभियान
महाराष्ट्र में RSS ने शुरू किया ‘सजग रहो’ अभियान, 65 संगठन साथ में: विधानसभा चुनाव से पहले हिंदुओं को एकजुट करने का उठाया जिम्मा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने हाल ही में 65 से भी ज्यादा सहयोगी संगठनों के जरिए महाराष्ट्र में ‘सजग रहो’ नाम से एक अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान मुख्य रूप से महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के संदर्भ में चलाया जा रहा है, और इसका उद्देश्य हिंदू समुदाय को एकजुट करना है।
आरएसएस का मानना है कि हिंदू जातियों के बीच विभाजन को समाप्त करने की आवश्यकता है, खासकर जब मुस्लिम समुदाय एकजुट होकर राजनीतिक ताकत बन रहा है।
बता दें कि अभी हाल ही में खुलासा हुआ था महाराष्ट्र चुनावों से पहले 180 ऐसी एनजीओ ऐसी है जो सिर्फ मुस्लिम वोटरों को एकजुट करने का काम कर रही हैं ताकि भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सके। इन एनजीओ में एक मराठी मुस्लिम सेवा संघ भी है।












