नागेश्वर दास को मुम्बई प्रदेश कांग्रेस सेवादल का सचिव बनाया गया
रिपोर्ट:अंकित मिश्रा
मुंबई: गोरेगाव पश्चिम स्थित हनुमान नगर के रहिवासी सामाजिक कार्यकर्ता नागेश्वर दास को मुंबई प्रदेश कांग्रेस सेवादल का सचिव नियुक्त किया गया! ज्ञात हो कि नागेश्वर दास लगभग तीस वर्ष से काँग्रेस पार्टी के लिए कार्य कर रहे है . इनके कार्यों को देखते हुए पार्टी ने नागेश्वर दास को बड़ी जवाबदारी दी है. यह नियुक्ति उत्तर पश्चिम मुम्बई कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष रामसेवक यादव के सिफारिश पर मुम्बई कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह सप्रा के आशीर्वाद से मुम्बई प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सतीश मनचन्दा ने किया हैं।
तुनिषा ने की आत्महत्या
टीवी और फिल्म अभिनेत्री तुनिषा शर्मा (20) ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने एक टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर जान दे दी। उन्होंने महाराणा प्रताप (2015), चक्रवर्ती अशोक सम्राट (2015), इंटरनेट वाला प्यार (2018) जैसे टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया था, और वर्तमान में अली बाबा दास्तान ई काबुल (2022) का हिस्सा थीं। उन्होंने फितूर (2016) और दबंग 3 (2019) जैसी फिल्मों में भी काम किया था।
छोटी सी उम्र में ही तुनिशा शर्मा ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। 4 जनवरी 2002 को चंडीगढ़ में जन्मी तुनिशा अपने काम को लेकर काफी गंभीर थीं और वह जिंदगी को खुलकर जीना जानती थीं। तुनिशा सेट पर भी हमेशा खुश रहती थीं। वहीं, वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती थीं जो उनकी बिंदास लाइफ की गवाह हैं। 10 दिन बाद तुनिशा अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट करतीं, लेकिन अब ये मुमकिन नहीं हो पाएगा।
29 गौ वंश पशु समेत 8 पशु तस्कर गिरफ्तार, तस्करी कर ले जा रहे थे बिहार !
देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के हाईवे पर पुलिस ने गोवंश की तस्करी के आरोप में 8 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से 29 पशुओं को भी बरामद किया है। तस्करी के लिये 29 गोवंश पशुओं को बिहार राज्य ले जाया जा रहा था।
देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के हाईवे का है जहां खुखुंदू पुलिस को यह सूचना मिली कि एक ट्रक में छुपाकर लगभग 29 गोवंश पशु अंबेडकर नगर से बिहार राज्य के लिए जा रहे हैं। जैसे ही थाना अध्यक्ष गोपाल राजभर को यह सूचना मिली वैसे ही अपनी पुलिस टीम के साथ खुखुंदू चौराहे पर पहुंच गये। जिसके बाद घेराबंदी कर ट्रक को अपने कब्जे में लिया। जैसे ही ट्रक ड्राइवर ने यह बताया कि पीछे से एक लग्जरी कार आ रहीं है जिसपर भाजपा का झंडा लगा है। उसी में 08 पशु तस्कर बैठे हैं पुलिस ने उनको भी तत्काल फिल्मी स्टाइल मैं मौके से गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद खुखुंदू चौराहे पर अफरा तफरी का माहौल मच गया। जब इन पशु तस्करों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पशु बिहार राज्य मैं तस्करी के लिये जा रहे हैं। बताया जाता है कि आजमगढ़ जिले का रहने वाला पशु तस्करों का सरगना आजाद अपने अन्य साथियों के साथ बिहार राज्य मैं इन गोवंश पशुओं को तस्करी करने के लिये लेकर जा रहा था। वही इस गाड़ी का य़ह पता लगाया जा रहा है कि आखिर किसकी गाड़ी है।
वहीं एसपी ने बताया कि खुखुंडू पुलिस ने घेराबंदी कर 29 गोवंश पशु समेत आठ पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह पशु तस्कर एक लग्जरी वाहन से बिहार राज्य को जा रहे थे। इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
Cow Economy – देसी गाय के गोबर और गौ मूत्र, की खाद से मिली बंपर पैदावार ,
Fertilizer Benefit: रबी सीजन की बुवाई चल रही है. किसान गेहूं समेत अन्य फसलों की बुवाई मेें लगे हुए हैं. सरकारी ब्लॉक और निजी केेंद्रों पर जाकर खाद की खरीदारी कर रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि फसल की ग्रोथ में सही खाद का उपयोग बेहद महत्वपूर्ण है. कुछ किसान आर्गेनिक तरीके से खेती करते हैं. अधिकांश जल्दी उपज के कारण अनआर्गेनिक खेती करना पसंद करते हैं. उत्तर प्रदेश के जिलों में भी फसल की उपज बढ़ाने के लिए ऐसा ही प्रयोग कर रहे हैं.
ABP News – खबर के अनुसार यूपी के रामपुर में हो रहा गोबर और गौमूत्र का ट्रायल
उत्तर प्रदेश के किसान फसलों की उपज बढ़ाने के लिए देसी तरीकों का सहारा ले रहे हैं. रामपुर जिले में इसी कड़ी में एक प्रयोग किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देसी गाय के गोबर और गौमूत्र से किसानों की आय दो गुनी करने की प्लानिंग है. इससे बंजर जमीन पर भी खेती की जा सकेगी. कृषि विज्ञान केंद्र धनोरा के स्तर से यह पहल की गई है. हालांकि कुछ जगहों पर इसका परीक्षण किया गया तो वहां फसलें भी लहलहाने लगी हैं.
इस तरह किया जा सकता है तैयार
एक्सपर्ट के अनुसार, 15 किलो देसी गाय का गोबर और 5 लीटर गोमूत्र, इतना नहीं है तो जितना संभव हो सके. इसी तरह 1 किलो चना, मसूर या मटर की दाल, 1 किलो गुड़, सारी चीजों को किया बर्तन में मिला दिया जाए. इससे घोल तैयार हो जाएगा. एक मुट्ठी पीपल, बरगद, आम के पेड़ के नीचे की मिट्टी मिलानी होगी. घोल में एक मुट्ठी नीम की पत्तियों को डाल दें. डालने के बाद इसे आठ दिन तक रख दिया जाए. यही खाद के रूप में तैयार हो जाएगा. इसी घोल को बाद में खेत में खाद के रूप में डाल दिया जाए. इससे बंपर फसल पैदा होगी. इस खाद को तैयार करने में एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के अफसर भी लगे हुए हैं.









