Home Blog Page 739

Mumbai में दर्दनाक घटना मोबाइल फोन ने ले ली 15 साल की किशोरी की जान

0
मुंबई, एजेंसी। मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने दिए जाने से पर परेशान 15 साल की एक लड़की ने उपनगर मलाड में एक सात मंजिला इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम को पश्चिमी उपनगर के मालवानी इलाके में हुई। किशोरी का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसके माता-पिता का पता लगाया है। अधिकारी ने बताया कि हालांकि आत्महत्या के पीछे की सही वजह का पता नहीं चला है, लेकिन पुलिस को संदेह है कि लड़की परेशान थी क्योंकि उसके परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर उसका मोबाइल फोन छीन लिया था।
Edited By: Babli Kumari

 

गृहमंत्री अरुणाचल गए, चीन को आपत्ति:शाह बोले- हमारी जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता

0

गृहमंत्री अरुणाचल गए, चीन को आपत्ति:शाह बोले- हमारी जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता .

New Delhi –  गृह मंत्री अमित शाह ने चीन की सीमा से लगे अरुणाचल के किबिथू गांव में ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ की शुरुआत की। यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘अब वो जमाना चला गया जब भारत की जमीन पर कोई भी कब्जा कर सकता था। आज सुई की नोक बराबर भी जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता।’ दरअसल, शाह के अरुणाचल दौरे को चीन ने अपनी क्षेत्रीय सम्प्रभुता का उल्लंघन बताया था।
इससे पहले चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि भारतीय गृह मंत्री अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश की यात्रा का हम विरोध करते हैं। चीन लंबे समय से अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता आया है। पिछले हफ्ते ही चीन ने अपने नक्शे में अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों के नाम बदले थे। चीन के इस दावे को भारत ने खारिज कर दिया था।
अमित शाह ने कहा- अरुणाचल प्रदेश की एक बहुत खास और अच्छी बात है, जब आप यहां के लोगों से मिलोगे तो वे नमस्ते नहीं करते हैं। यहां के लोग जय हिंद बोलते हैं। यहां कोई भी अतिक्रमण नहीं कर सकता, इसकी वजह यहां के लोगों की देशभक्ति है।
शाह ने 1962 की जंग में शहीद हुए किबिथू के जवानों को याद करते हुए कहा- संख्या कम होने के बाद भी हमारे जवान बहादुरी से लड़े। 1965 में टाइम मैगजीन ने भी इस लड़ाई में भारतीय सेना के शौर्य की तारीफ की थी। भारत में सूर्य की पहली किरण इस भूमि पर पड़ती है। भगवान परशुराम ने इसका नाम अरुणाचल प्रदेश रखा था। यह भारत माता के मुकुट का एक उज्ज्वल गहना है।
उन्होंने कहा कि ITBP और सेना के जवानों के शौर्य के कारण कोई भी आंख उठाकर हमारे देश की सीमा को नहीं देख सकता। अब वो जमाना चला गया जब भारत की जमीन पर कोई भी कब्जा कर सकता था। आज सूई की नोक बराबर भी जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता।
किबिथू गांव में ‘वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम’ लॉन्च करते हुए शाह बोले- PM मोदी ने सीमावर्ती गांवों में रोजगार देने और विकास करने के लिए वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम शुरू करने का फैसला किया है। आने वाले सालों में सीमा से सटे हर घर में पानी, बिजली, गैस-सिलेंडर और लोगों को रोजगार मिलेगा। इन गांवों को देश के अन्य हिस्सों और अरुणाचल के अन्य हिस्सों से जोड़ा जाएगा।

बाबा को राजनीति से क्या लेना देना – हमारी फकीरी को कोई चुनौती नहीं दे सकता – बाबा रामदेव

0
भिंड (Bhind), 10 अप्रैल . योगगुरु बाबा रामदेव सोमवार (Monday) को मध्य प्रदेश के भिंड (Bhind) जिले के लहार पहुंचे. वे यहां चल रही सात दिवसीय भागवत कथा में शामिल हुए. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कई लोग कहते हैं कि मैं भाजपा का समर्थक हूं, यह गलत है. मैं किसी दल का समर्थक नहीं हूं. मैं तो सनातन का समर्थक हूं. जो सनातन और हिंदू राष्ट्र की बात करे, आप भी उसका साथ दें. इस दौरान कथावाचक चिन्मयानंद बापू, पंडोखर धाम के महंत गुरुशरण महाराज सहित अन्य संत व लोग मंच मौजूद रहे.
बाबा रामदेव ने कहा कि बाबा को राजनीति से क्या लेना देना, कोई सांसद (Member of parliament) बने, कोई विधायक, सीएम या पीएम बने, हमारी फकीरी को कोई चुनौती नहीं दे सकता. हम फकीर आदमी हैं. हमको किसी से क्या लेना-देना, लेकिन सत्ता में भी जो सनातन धर्म के प्रति निष्ठा रखता हो उसी को सपोर्ट करो, बाकी सभी को मोक्ष करो. साधना में सिद्धियों में पंडोखर सरकार पर हनुमानजीकी बहुत बड़ी कृपा है. शक्तियों के नाम पर भी बहुत पाखंड चलता है, लेकिन भगवान की कृपा से अनेकों को असली वाली शक्ति मिली है. बुरे लोगों का हम पर शासन नहीं होना चाहिए. –
उन्होंने कहा कि सनातन सत्य ही शाश्वत है. एक ने मुझसे पूछा कि इन मुसलमानों का क्या होगा. मैं जब आया तो कुछ मुसलमान भी प्रणाम कर रह थे. मैंने कहा कि मुसलमान आज ही मुसलमान हैं. 99 फीसदी मुसलमान औरंगजेब के बाद बने हैं. 350-400 साल पहले इनके पुरखे और हमारे पुरखे एक ही थे. कोई मुसलमान ज्यादा तेजी से अकड़े तो उससे कहना कि अपने खून को याद कर ले, हमको मत गुर्रा हम-तुम एक ही हैं. वो मानें या न मानें, हम तो मुसलमानों को मानते हैं कि वे हमारे ही पूर्वजों की औलाद हैं. वक्त के साथ उनकी पूजा पद्धति अलग हो सकती है, लेकिन पूर्वज अलग नहीं हो सकते.
बाबा रामदेव ने कहा कि यहां कोई ईसाई वैटिकन सिटी या यूरोप से आए हैं क्या? हमारे जैसा उनमें खून है, चमड़ी का रंग एक है. हमारे ही कुल वंश के हैं. जो ईसाई और मुसलमान भारत में रह रहे हैं, ये सब अपने ही हैं. कोई कुछ गलत करेगा तो प्रशासन अपना काम करेगा, लेकिन हम किसी से नफरत नहीं करते.
उन्होंने कहा कि बच्चों को भी धर्म ग्रंथों की शिक्षा जरूर दें. उन्हें रामायण, महाभारत, गीता, उपनिषद पढ़ाएं. बच्चों को अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी, विज्ञान सब पढ़ाएं. उसमें भारतीय शिक्षा जरूर पढ़ाएं. शराब, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट से दूर रहें. नशे से दूर रहें. जो भी नशा करता हो अपना नशा बाबा की झोली में डाल दे. सभी इसका संकल्प लें.
भारत की दो ही परंपरा हैं- कृषि और ऋषि
बाबा रामदेव ने मंच से भजन भी सुनाया और योग भी किया. लोगों से कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योग करें. भारत की दो ही परंपरा हैं- कृषि और ऋषि. हमने कुछ मुद्दे उठाए थे, राजनीतिक दृष्टि से देश आजाद हो गया. अभी शिक्षा, आर्थिक, वैचारिक और चारित्रिक गुलामी से देश को आजाद कराना है. तो कुछ लोग हमारे पीछे अड़ गए. आज उनके हालात ये हैं, कोई नाम लेवाल नहीं बचा है. जो धर्म के विरुद्ध आचरण करेगा उसका विनाश निश्चित है. यही विधान है. रामदेव किसी को श्राप नहीं देता है

.

EVM की जगह बैलेट से हो चुनाव – बसपा सुप्रीमो मायावती

EVM की जगह बैलेट से हो चुनाव – बसपा सुप्रीमो मायावती

0
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर नगर निकाय चुनाव एवीएम से ना कराने की अपील की. उन्होंने कहा बसपा उम्मीद करती है कि UP सरकार और नगर निकाय से संबंधित अधिकारी पूरे चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराएं. नगर निगम का भी चुनाव EVM से ना करा के इसे भी सीधे तौर पर बैलट पेपर से ही कराएं.
उन्होंने कहा, BSP ने ये चुनाव पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ने का फैसला लिया है. ताकि प्रदेश में नगर निकाय स्तर पर सही लोग चुनकर जा सके. तभी फिर वे सर्व समाज में से विशेष कर गरीबों, मजदूरों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों, मुस्लिमों और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के लोगों के हितों का हर मामले में प्राथमिकता के आधार पर पूरा पूरा ध्यान रख सकते हैं.
उन्होंने कहा कि BSP ही इन वर्गों के हितों के मामले में केवल एक मात्र ऐसा मंच है जो बाबासाहब भीमराव अंबेडकर की विचारधारा एवं आंदोलन से जुड़कर इन वर्गों के हितों में पूरी ईमानदारी व निष्ठा से लगा हुआ है. जिसके लिए BSP के जन्मदाता एवं संस्थापक कांशीराम ने अपनी पूरी जिंदगी समर्पित की है.
उन्होंने कहा, “UP नगर निकाय चुनाव होने की तारीख घोषित हुई है जिसके तहत प्रदेश के सभी नगर निगम पार्षद नगर पालिका नगर पंचायत व वार्ड आदि के चुनाव होने है. जिसमें लोग अपने जरूरत व सुख सुविधा आदि के हिसाब से अपने क्षेत्र के विकास पर काफी कुछ ध्यान दे सकते है तथा जिसके लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संविधान व कानून के हिसाब से धन उपलब्ध कराए जाने का भी प्रावधान है.”
उन्होंने कहा,”यहां ध्यान देने की बात ये भी है कि चुनाव में SC, ST, OBC व महिलाओं आदि के लिए जो आरक्षण की व्यवस्था की गयी है तो उससे इन वर्गों के लोग पूरे तौर से सहमत नहीं है. क्योंकि इन चुनाव में लोगों के लिए आरक्षण की जो भी सीटें आरक्षित की गयी है तो उसमें काफी नियमों को ताक पर रख दिया गया है. जिससे यह स्पष्ट है कि सत्ताधारी दल BJP इस चुनाव में हर स्तर पर अपना राजनीतिक स्वार्थ साधने में लगी है.
उन्होंने बीजेपी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि, “यहां के गरीबों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं तथा बेरोजगारी के इस दौर में दैनिक मजदूरी के अपना पेट पालने की योजनाओं के धन में भी कटौती व भुगतान में देरी आदि करके जो यहां स्थानीय रोजगारों की दुर्दशा बना दी गई है. वह भी किसी से छिपा नहीं है.”

आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि, चुनाव आयोग से मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

0

दिल्ली. आम आदमी पार्टी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। चुनाव आयोग ने RLD से क्षेत्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया है। यूपी में RLD अब पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त पार्टी रहेगी। वहीं TMC से चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है। TMC अब बंगाल,त्रिपुरा,मेघालय में राज्य स्तरीय पार्टी रहेगी। बता दें, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि है।

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर आप संयोजन एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी होना ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। केजरीवाल ने इसके लिए सभी को बधाई दी है। केजरीवाल ने आगे लिखा है कि करोड़ों लोगों ने हमें यहां पहुंचाया है, लोगों ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है, हे प्रभु हमें आशीर्वाद दो, हम ये जिम्मेदारी अच्छे से पूरी करें। चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा देने के साथ ही शरद पवार की पार्टी एनसीपी (NCP) सीपीआई (एम) (CPI-M) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया है। बता दें, आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में पूर्ण बहुमत की सरकार है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली एमसीडी में भी अपना मेयर बनाकर इतिहास रचा है। वहीं सीएम केजरीवाल ने कर्नाटक में जोर-शोर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

स्वामी रामभद्राचार्य ने बताई हनुमान चालीसा की 4 अशुद्धियां, जानिए कहां-कहां होती है गलतियां

0
बजरंग बली के भक्त हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए चालीसा का पाठ करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से भक्तों के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है, लेकिन तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने हाल ही में दावा किया है कि हनुमान चालीसा की कई चौपाईयों में अशुद्धियां है, जिनको ठीक किया जाना चाहिए। हनुमान चालीसा की चौपाइयों में गलती! श्री चित्रकूट तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि हनुमान चालीसा का पाठ गलत किया जा रहा है। इसी के साथ चालीसा की जिन चौपाइयों में गलतियां हैं। उनके बारे में भी बताया। छपाई की वजह से लोग कर रहे गलत उच्चारण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी के मुताबिक चालीसा की छपाई की वजह से लोगों शब्दों का गलत उच्चारण कर रहे हैं। उन्होंने चालीसा की चार अशुद्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि चौथी, 27वीं, 32वीं और 38वीं में गलत छपा हुआ है, जिसे अब ठीक कर लिया जाना चाहिए।
शंकर स्वयं केसरी नंदन’ स्वामी जी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा की एक चौपाई है- ‘शंकर सुमन केसरी नंदन…’ जो बोला जा रहा है। उसमें हनुमान को शंकर का पुत्र बोला जा रहा है, जो कि गलत है। शंकर स्वयं ही हनुमान हैं, इसलिए ‘शंकर स्वयं केसरी नंदन’ बोला जाना चाहिए।

सब पर राम राज सिर ताजा’ ऐसे ही उन्होंने आगे 27वीं चौपाई में बताया कि चालीसा में ‘सब पर राम तपस्वी राजा’, बोला जा रहा है जो कि गलत है। उन्होंने बताया कि तपस्वी राजा नहीं है… सही शब्द ‘सब पर राम राज सिर ताजा’ है। ‘सादर रहो रघुपति के दासा’ आगे कहा कि चालीसा की 32वीं चौपाई में ‘राम रसायन तुम्हारे पास आ सदा रहो रघुवर के दासा…’ यह नहीं होना चाहिए, इसको बोला जाना चाहिए- ‘… सादर रहो रघुपति के दासा’।
वहीं उन्होंने चालीसा की अंतिम त्रुटी के बारे में बताते हुए कहा कि 38वीं चौपाई में लिखा है- ‘जो सत बार पाठ कर कोई…’ जबकि होना चाहिए- ‘यह सत बार पाठ कर जोही…’। कौन हैं जगद्गुरु रामभद्राचार्य? आपको बता दें कि पद्मविभूषण से भी सम्मानित जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी का जन्म उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 1950 को मकर संक्राति के दिन में हुआ था। उनकी 3 साल की उम्र में ही आंखों की रोशनी चली गई थी। महज 8 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने भागवत और रामकथा करनी शुरू कर दिया था।

सलमान खान अभिनीत ‘किसी का भाई किसी जान’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़

0

मुम्बई। सलमान खान के फैन्स का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि उनके फेवरेट भाईजान ने अपनी अपकमिंग ईद रिलीज ‘किसी का भाई किसी की जान’ का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। इस फिल्म के ट्रेलर का उनके फैन्स पूरी शिद्दत से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि इस फिल्म का पहला टीजर सलमान खान ने जनवरी में जारी किया था और तब से ही उनके फैन्स और बाकी लोगों के बीच इस फैमिली एंटरटेनर के थिएट्रिकल ट्रेलर को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी। पर अब फाइनली फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और लाइव होने के कुछ ही मिनटों के भीतर ये ट्रेलर हर तरफ ट्रेंड हो रहा है क्योंकि जनता के भाई और परिवारों की जान यानी सलमान एक्शन से भरपूर अपनी फैमिली एंटरटेनर के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।
इस ट्रेलर की शुरुआत पूजा हेगड़े और सलमान खान के बीच की केमिस्ट्री से होती है। सलमान और उनकी लीडिंग लेडी, पूजा हेगड़े के बीच के रोमांस में एक सिंपलीसिटी है, जो ताजी हवा के झोंके के रूप में सामने आता है, जो जल्द ही होश उड़ाने वाली, हड्डियों को तोड़ने वाली, गर्दन को मरोड़ने वाली, हथौड़े मारने वाली एक्शन एंटरटेनर में बदल जाएगी जिसे दर्शकों ने कभी अनुभव किया होगा। तीन मिनट कुछ सेकेंड्स लंबे इस ट्रेलर में वह सब कुछ है जिसकी एक कमर्शियल हिंदी फिल्म से उम्मीद की जाती है। ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर में फैमिली इमोशन्स, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा, म्यूजिक और निश्चित रूप से एक्शन की झलक दिखती है। यह सलमान खान के कंधों पर सवार है, जिन्हें बहु-शैली प्रारूप में धमाल मचाने की कला में महारत हासिल की है।
फिल्म में विजुअल बहुत सारे रंगों के साथ कमाल का है, और इसके साथ ही किसी का भाई किसी की जान की दुनिया सलमान खान की तरफ से सभी परिवारों के लिए किसी खूबसूरत ईदी की तरह लगता है। ट्रेलर में चारचांद फिल्म के एल्बम से लिया गया ट्यून है, जो पहले ही एक चार्टबस्टर बन चुका है। पूरी कास्ट ट्रेलर के फ्लेवर में इजाफा करती है, क्योंकि हर किरदार में एक अनोखापन है, जिसे दर्शक इस ईद – 21 अप्रैल, 2023 को बड़े पर्दे पर देखेंगे। ट्रेलर के डिजिटल दुनिया में आने के साथ, उसके रिलीज़ के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस। ये फिल्म इस ईद पर रिलीज होने वाली है और यह दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज की रिलीज़ होगी।

https://bit.ly/KBKJTrailer

टीवी स्टार नायरा बनर्जी, निशांत मलकानी, डॉ योगेश लखानी सहित कई हस्तियां निर्माता अशोक प्रसाद अभिषेक की बर्थडे पार्टी में हुए शामिल

0

मुम्बई। फिल्म प्रोड्यूसर और फिल्म ट्रेडिंग कम्पनी व आईटी कंपनी आई इव एरा के प्रमुख अशोक प्रसाद अभिषेक का बर्थडे मुंबई के द क्लब में धूमधाम से मनाया गया, जहां फिल्मी सितारों और राजनेताओं की भारी भीड़ नजर आई। टीवी स्टार नायरा बनर्जी, निशांत मलकानी, डॉ योगेश लखानी, संगीतकार दिलीप सेन और मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उनकी इस बर्थडे पार्टी में कई फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें मुख्य रूप से ब्राइट आउटडोर मीडिया के डॉ योगेश लखानी, सुदीप पांडेय, हिंदुस्तानी भाऊ, म्यूजिक डायरेक्टर दिलीप सेन, बाबा ब्रजमोहन दास, बाबा राजकुमार दास, डॉ ओमकार नंद जी महाराज, लालबाबू पंडित, जगदीश शर्मा, करण पांडेय भी शामिल हुए।
सभी के साथ मिलकर अशोक प्रसाद अभिषेक ने केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया। इसके बाद उन्हें सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान सभी ने उनकी लंबी उम्र की कामना की। अशोक प्रसाद अभिषेक के जन्मदिन के अवसर पर उनकी कंपनी आई इव एरा की ओर से भी खूब सारी बधाइयां मिली। इसके अलावा अशोक प्रसाद अभिषेक को जन्मदिन के अवसर पर उनके चाहने वाले, प्रशंसकों, उनके परिजनों और उन्हें जानने वालों ने फोन पर व अन्य माध्यमों से बधाई एवं शुभकामनाएं भेजी। फूलों का गुलदस्ता देकर उनकी लंबी उम्र की दुआएं मांगी गई।
अशोक प्रसाद अभिषेक ने सभी प्रिय जनों से मिली शुभेच्छा के लिए आभार जताया और कहा कि मेरे लिए मेरा जन्मदिन इस बार बेहद खास रहा और इसे खास बनाने वाले तमाम लोगों को मैं दिल से आभार प्रकट करता हूं। आपने मेरे इस दिन को यादगार लम्हों में शुमार किया। आप लोगों के प्यार और आशीर्वाद से मैं अभिभूत हूं और भरोसा दिलाना चाहता हूं कि आपसे हमारा यह रिश्ता सदा बना रहेगा।
उन्होंने फोन और मैसेज के जरिए मिले शुभकामना संदेश के लिए भी आत्मीय जनों को धन्यवाद कहा।

संक्षिप्त समाचार – 10 अप्रैल 2023

0

सुंदर माझा दवाखाना अभियान से नवी मुंबई में स्वास्थ्य सुविधाओं में बदलाव लाएगा
नवी मुंबई। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सात अप्रैल से महाराष्ट्र सरकार के निर्देशानुसार नवी मुंबई मनपा के नागरिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में ‘सुंदर माझा दवाखाना’ की अभिनव पहल शुरू की गई है। नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त राजेश नार्वेकर ने इस अभियान के तहत मनपा के स्वास्थ्य देखभाल के स्वरूप को बदलने और ऐसा माहौल बनाने के निर्देश दिए, जहां मरीज खुशी महसूस करें। इसमें सात से 14 अप्रैल तक इस अभियान को उत्साहपूर्वक लागू किया गया है और इसमें शहर के सामाजिक संगठन और नागरिक शामिल हुए हैं। इस वर्ष का स्वास्थ्य दिवस ‘सभी के लिए स्वास्थ्य, स्वास्थ्य सुविधाएं’ की अवधारणा के आधार पर मनाया जा रहा है और यह गतिविधि मनपा के 23 नागरिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और चार अस्पतालों में आठ दिनों तक चलायी जा रही है। अभियान में सभी को समान स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों और अधिक से अधिक नागरिक मनपा के सार्वजनिक अस्पताल की सुविधाओं का उपयोग करें, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
———

शहर के स्वच्छता कार्य में महिलाओं का योगदान सराहनीय – मनपा आयुक्त
नवी मुंबई। नवी मुंबई महानगरपालिका की ओर से शहर भर में चलाई जा रही विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों में लोगों की भागीदारी और महिलाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। हाल ही में नगर निगम ने पांच हजार से अधिक महिलाओं और छात्रों की ‘स्वच्छता संग्राम रैली’ का आयोजन कर बड़े उत्साह के साथ ‘स्वच्छोत्सव 2023’ मनाया। रोजाना घर की साफ-सफाई में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। इसलिए सार्वजनिक स्तर पर स्वच्छता अभियान में सभी आयु वर्ग की महिलाएं उत्साह से भाग ले रही हैं। स्वच्छता और स्वास्थ्य में संबंध को ध्यान में रखते हुए नेरूल में महिलाओं की संस्था पिंकथॉन द्वारा ऐसी ही एक अभिनव पहल की गई और सेक्टर 19, नेरूल में आरटीओ ट्रैक के आसपास के क्षेत्र की सफाई में 25 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पिंकथॉन की महिलाओं ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस अभिनव पहल में प्लास्टिक की बोतलें, फेंके गए प्लास्टिक और अन्य कचरे को एकत्रित कर एक मिसाल कायम की। इसी तरह भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के छात्रों ने टीएस चाणक्य के आसपास खाड़ी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर समुद्र के किनारे की सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला। इस गतिविधि में छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन दोनों गतिविधियों में ठोस कचरा प्रबंधन विभाग के उपायुक्त डॉ. बाबासाहेब राजले के नेतृत्व में स्वच्छता निरीक्षक विजय नाईक व नवनाथ ठोमरे ने अपने साथियों सहित महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
———-

मीरा भायंदर मनपा क्षेत्र की खतरनाक इमारतों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित
भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका आयुक्त तथा प्रशासक दिलीप ढोले की अध्यक्षता में 10 अप्रैल 2023 को महानगरपालिका के कार्यक्षेत्र में मौजूद खतरनाक इमारतों के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मनपा उपायुक्त (अतिक्रमण) मारुती गायकवाड, अतिक्रमण विभाग प्रमुख नरेंद्र चव्हाण, प्रभाग समिती क्रमांक एक से छह के सभी सहायक आयुक्त उपस्थित रहे। बैठक में नगर की खतरनाक इमारतों के बारे में चर्चा करके मानसून से पूर्व ही खतरनाक इमारतों पर कार्रवाई करने के निर्देश मनपा आयुक्त ने दिये। आयुक्त ने सभी वार्ड कमेटी सहायक आयुक्त को शहर के सभी खतरनाक भवनों का तत्काल स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। साथ ही मनपा की निधि से जहां भी संभव हो इमारतों का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के निर्देश दिए। स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक खतरनाक निर्माण कार्यों पर कोर्ट के आदेश और सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक मानसून से पहले कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उक्त कार्य में लापरवाही या असावधानी को नजरंदाज नहीं किया जायेगा तथा यदि खतरनाक भवन पर कार्रवाई न करने से जान-माल की हानि होगी या कोई अप्रिय घटना घटित होगी तो मनपा आयुक्त एवं प्रशासक दिलीप ढोले ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
——

नवी मुंबई मनपा लोकतंत्र दिवस दो मई को
नवी मुंबई। माह के प्रथम सोमवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण मई माह का लोकतंत्र दिवस अगले दिन अर्थात मंगलवार दो मई 2023 को मनाया जाएगा। इसके लिए याचिकाकर्ताओं को अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र में दो प्रतियों में आयुक्त, नवी मुंबई मनपा के नाम से 17 अप्रैल 2023 तक आवेदन के ऊपरी हिस्से पर प्रमुखता से ‘लोकतंत्र दिवस के लिए आवेदन’ का उल्लेख करके जमा करना होगा।
उक्त आवेदन में उल्लिखित शिकायत/बयान व्यक्तिगत प्रकृति का होना चाहिए। आवेदन एक ही विभाग से संबंधित एक ही विषय के बारे में होना चाहिए। आवेदक द्वारा पूर्व में संभाग कार्यालय, संभाग प्रमुख स्तर पर संबंधित विषय के संबंध में विवरण प्रस्तुत किया गया हो। लोकतंत्र दिवस के लिए आवेदन पत्र के साथ उक्त कथन संलग्न किया जाना चाहिए। यदि वहां कथन लागू नहीं होता है, तो सीधे लोकतंत्र दिवस पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। नागरिकों के लिए लोकतंत्र दिवस के लिए आवेदन का निर्धारित प्रपत्र महानगरपालिका नूतन मुख्यालय इमारत, जनसंपर्क विभाग, तीसरी मंजिल, सेक्टर 15 ए, सी.बी.डी., बेलापूर में नि:शुल्क उपलब्ध मिलेगा। नवी मुंबई महानगरपालिका के वेबसाइट www.nmmc.gov.in से भी आवेदन का प्रपत्र डाउनलोड किया जा सकता है।


 

नए वित्तीय वर्ष के पहले महीने के पहले 10 दिनों में 10.50 करोड़ रूपए का संपत्ति कर संग्रह
नवी मुंबई। संपत्ति कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में पिछले वर्ष की तुलना में 107.17 करोड़ रुपये अधिक अर्जित कर संपत्ति कर विभाग द्वारा एक वर्ष में अर्जित आय का कीर्तिमान स्थापित किया है.
महानगरपालिका आयुक्त राजेश नार्वेकर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त आयुक्त तथा संपत्ति कर विभाग की प्रमुख श्रीमती सुजाता ढोले और उनके साथियों ने बहुत व्यवस्थित तरीके से काम करते हुए 575 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य की छलांग लगाते हुए 633.17 करोड़ रुपये का संपत्ति कर एकत्र किया। 31 मार्च, 2023 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष को समाप्त हुए एक दिन में 18.92 करोड़ की वसूली हुई, जो कर राजस्व संग्रह का भी एक रिकॉर्ड था। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए मनपा आयुक्त राजेश नार्वेकर ने संपत्ति कर विभाग के समक्ष संपत्ति कर से 801 करोड़ का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए संपत्ति कर विभाग ने योजना बनाई है। इसी का परिणाम है कि अप्रैल माह के प्रथम 10 दिनों में मार्च माह में कर संग्रहण की गति को बनाए रखते हुए संपत्ति कर से 10 करोड़ 50 लाख रुपये की आय अर्जित की जा चुकी है।

——————–