Home Blog Page 738

महाराष्ट्र में फिर डराने लगा कोरोना, पिछले 24 घंटों में 1115 नए मामले, नौ मरीजों की मौत

0

मुंबई, एएनआई: देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। इस बीच महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 1115 नए मामले सामने आए हैं और नौ मरीजों की मौत हुई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार शाम को जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में संक्रमण से रिकवरी की दर लगभग 98.11 प्रतिशत है। बुधवार को कुल संक्रमित मरीजों में से 560 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
मृत्यू दर लगभग 1.82 प्रतिशत
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कोविड के कारण मृत्यू दर लगभग 1.82 प्रतिशत है। बुधवार को संक्रमण के कारण कुल 09 मरीजों की मौत हुई। महामारी की शुरुआत से अबतक यहां कुल 8,67,40,146 सैंपलों में से 81,52,291 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदेश में संक्रमण की दर लगभग 9.40 प्रतिशत है।
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों खास नजर
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार कई तरह की एहतियात बरत रही है। राज्य के मुंबई, पूणे और नागपुर के हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है। विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग नियमित तौर पर की जा रही है। साथ ही रैंडम दो फीसदी यात्रियों की कोविड जांच के लिए सैंपल भी लिए जा रहे हैं।

आगरा में इमरान ने रिजवान को फँसाने के लिए काटी गाय

0
उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस ने गुरुवार (6 अप्रैल, 2023) को एक प्रेसनोट जारी करते हुए 2 गोहत्यारों की गिरफ्तारी की पुष्टि की थी। इन आरोपितों के नाम इमरान कुरैशी और शानू उर्फ़ इल्ली है। पुलिस ने इस मामले में साजिशकर्ताओं के तौर पर मनीष जाट, सौरभ शर्मा, ब्रिजेश भदौरिया, जितेंद्र और अजय का नाम बताया है। ये सभी लोग कथित तौर पर खुद को ‘हिन्दू महासभा’ से जुड़ा हुआ बताते हैं। जितेंद्र खुद इस मामले में दर्ज FIR में शिकायतकर्ता है, लेकिन पुलिस उसे साजिश का एक हिस्सा बता रही है।
इस मुद्दे पर कुछ राजनीतिक दलों के साथ मीडिया संस्थानों ने हिन्दू संगठनों को भी बदनाम करने का प्रयास किया। ऑपइंडिया ने सभी पक्षों से बात कर के इस पूरे मामले की जमीनी पड़ताल की।
कहाँ से हुई शुरुआत
इस पूरे मामले की शुरुआत 30 मार्च 2023 (गुरुवार) को हुई, जब रात 1 बजे खुद को ‘हिन्दू महासभा’ का सदस्य बताने वाले जितेंद्र ने आगरा पुलिस एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में गोहत्या की FIR दर्ज करवाई। इस FIR में उन्होंने रिज़वान, नक़ीम, बिज्जू और शानू को नामजद किया। अपनी शिकायत में जितेंद्र ने बताया था कि घटना के दिन उन्हें विशेष सूत्रों से गौतम नगर गुफा के पास चारों नामजद आरोपितों द्वारा झाड़ियों में गाय को काट कर उसका माँस बेचने सूचना मिली थी।
दावा था कि इस सूचना पर जितेंद्र अपने साथियों विशाल और मनीष पण्डित के साथ मौके पर गए तो देखा कि आरोपित कटी गाय छोड़ कर भाग गए थे। जितेंद्र ने आरोपितों को शातिर गोहत्यारे बताते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की माँग की थी। पुलिस ने यह FIR गोहत्या निवारण अधिनियम उत्तर प्रदेश की धारा 3/5/8 के साथ IPC की धारा 429 के तहत दर्ज किया और जाँच शुरू कर दी। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है।
पुलिस जाँच में कुछ और ही निकला
आगरा पुलिस के मुताबिक, इसी केस की जाँच के दौरान 5 अप्रैल, 2023 को उन्हें गोहत्या में शामिल 5 आरोपितों के शहर में होने की सूचना मिली। साथ ही इनके 1 बाइक व 1 स्कूटी से शहर से भागने की भी तैयारी का पता चला। पुलिस ने दबिश दी तो स्कूटी सवार 2 आरोपित दबोच लिए गए। इनके नाम शानू और इमरान कुरैशी हैं। इमरान को कुछ लोग ठाकुर नाम से भी जानते हैं। उस पर आगरा में पहले से 3 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि दूसरे आरोपित शानू पर भी आगरा में पहले से 6 केस हैं। इसमें से अधिकतर केस गोहत्या के ही हैं। इस दौरान सलमान व एक अन्य आरोपित फरार होने में सफल रहे।
जब पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपितों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनका आगरा के ही रहने वाले नकीम, बिज्जो, रिजवान और शानू से पुराना झगड़ा है। आरोपितों को शक था कि आगरा नगर निगम में काम करने वाले नकीम ने कुछ समय पहले झल्लू और इमरान की मुखबिरी करके जेल भिजवाया था। तभी से दोनों आरोपित नकीम, उसके परिजनों व साथियों को सबक सिखाने का प्लान बना रहे थे। इसी प्लान के तहत उन्होंने 29 मार्च 2023 की रात खुद गाय काट कर उसमें नकीम, रिज़वान आदि को फँसाने की तैयारी की थी।
इस साजिश को अंजाम देने के लिए शानू और इमरान आदि ने गौतम नगर में गुफा के पास खाली पड़े मैदान में घूम रही एक बेसहारा गाय को काट दिया।
संजय जाट की टीम ने बनाया विपक्षी के खिलाफ माहौल
इस पूरे मामले में विवाद का मुख्य केंद्र संजय जाट, सौरभ शर्मा, ब्रिजेश भदौरिया, अजय और जितेंद्र को पकड़े गए गोकशों ने अपने विपक्षी के खिलाफ माहौल बनाने में प्रयोग किया। गिरफ्तार गोकशों का दावा है कि संजय जाट और उनके साथियों को इस घटना की पहले से जानकारी थी और उन्हें गोकशी के बाद विपक्षियों के खिलाफ माहौल बनाने व FIR दर्ज करवाने के लिए तैयार किया गया था। दावा यह भी है कि घटना से पहले और बाद में इमरान, शानू, सलमान आदि ने फोन पर लगातार बात की और व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात भी की थी।
घटना के बाद तय प्लान के मुताबिक जितेंद्र ने गोहत्यारों के विपक्षियों पर FIR दर्ज करवाई और उनके बाकी अन्य साथियों ने रिज़वान, नकीम आदि की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया।
2 गिरफ्तार, बाकी फरार
इस मामले में अभी तक इमरान कुरैशी और शानू उर्फ़ इल्ली को गिरफ्तार किया गया है। इस केस साजिश का खुलासा होने के बाद पुलिस ने IPC की धारा 120 बी और धोखाधड़ी की धारा 420 की बढ़ोत्तरी की है। अभी तक सलमान और अन्य फरार चल रहे है। एक फरार आरोपित का नाम पहले पुलिस ने झल्लू बताया था लेकिन वो पहले से जेल में बंद मिला। हालाँकि, पुलिस ने बाद में सफाई देते हुए झल्लू का नाम खुद गिरफ्तार आरोपितों द्वारा झूठा बताए जाने की बात कही।
पुलिस को इसी मामले में कथित तौर पर साजिश में शामिल जितेंद्र, संजय जाट, सौरभ शर्मा, ब्रिजेश भदौरिया और अजय की भी तलाश है। ऑपइंडिया के पास पुलिस प्रेसनोट मौजूद है।
‘हिन्दू महासभा’ का चक्रपाणि गुट करा रहा है आंतरिक जाँच
इस मामले में जिस संजय जाट और उनके अन्य साथियों के नाम सामने आए हैं, वो ‘हिन्दू महासभा’ के चक्रपाणि गुट से जुड़े बताए जा रहे। इस समूह के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने पुलिस की थ्योरी पर शंका जताते हुए संगठन द्वारा आंतरिक जाँच जारी होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जाँच के बाद अंतिम निष्कर्ष को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया जाएगा। हालाँकि, उन्होंने पुलिस पर घटनास्थल पर देर से पहुँचने और संजय जाट के अलावा खुद और अपने साथियों को बेगुनाह बनाने की भी बात कही।
ऑपइंडिया ने इस मामले में जितेंद्र और संजय जाट का पक्ष जानने के लिए उनके नम्बरों पर सम्पर्क किया तो पहले तो थोड़ी देर तक फोन ऑन थे, लेकिन बाद में उनके फोन ऑफ़ बताने लगे।
पुलिस ने पक्के सबूत का किया दावा
ऑपइंडिया ने इस मामले की जानकारी SHO एत्माददौला इंस्पेक्टर राजकुमार से ली। उन्होंने बताया कि सिर्फ किसी एक व्यक्ति के बयान पर पुलिस ने संजय जाट व उनकी टीम के अन्य सदस्यों को संदिग्ध नहीं माना है, बल्कि उनके खिलाफ ठोस सबूत मौजूद हैं। पुलिस की कार्यशैली को शत प्रतिशत निष्पक्ष बताते हुए इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि पुलिस की सक्रियता के चलते ही रामनवमी जैसे अवसर पर तमाम साजिशों के बाद भी किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
संजय जाट पर 1 दर्जन से ज्यादा मुकदमे, हिन्दू संगठनों ने उसे नकारा
मामले में साजिशकर्ता के तौर पर बताए जा रहे संजय जाट को थाना प्रभारी ने पहले से 14 मुकदमों में वांछित बताया। ये केस सिर्फ आगरा ही नहीं बल्कि आस-पास के जिलों में भी बताए गए। इसी के साथ हमें संजय जाट के कुछ ही समय पहले आगरा में रंगदारी माँगने के एक मामले में जेल जाने की भी जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, वो मामले की संवेदनशीलता को समझते है और पूरी कार्रवाई सबूतों के आधार पर ही आगे बढ़ रही है।
ऑपइंडिया से बात करते हुए आगरा में ‘बजरंग दल’ के एक कार्यकर्ता ने नाम न उजागर करने की शर्त पर संजय जाट और उनके साथियों की कार्यशैली को पहले ही सवालों के घेरे में बताया। उन्होंने आरोपित टीम को मनमाने तौर पर काम करने वाले लोग बताया। इसी के साथ SHO एत्माददौला ने भी ऑपइंडिया को बताया कि ‘हिन्दू महासभा’ व अन्य सच्चे हिन्दू संगठन सदस्य संजय जाट व साजिश में शामिल अन्य लोगों को अपने समूह का मानने से इनकार कर चुके हैं।
मीडिया का वामपंथी समूह फैला रहा भ्रम
इस मामले में मीडिया के वामपंथी समूह और कुछ राजनैतिक दलों ने भ्रम फैलाते हुए यह स्थापित करने की कोशिश की है कि मुस्लिम युवकों को फँसाने के लिए ‘हिन्दू महासभा’ के सदस्यों के गाय कटवाई थी। राहुल ईश्वर, प्रशांत भूषण, राना अय्यूब, ‘आम आदमी पार्टी (AAP)’ के सौरभ भरद्वाज, द वायर, समाजवादी पार्टी मीडिया सेल, स्क्रॉल, मनीषा पांडे आदि ने अपनी हेडलाइन में गाय काटने वाले सलमान, इमरान, शानू आदि का नाम नहीं लिया है।
खास बात यह भी है कि वामपंथी और इस्लामी यूजर्स पुलिस गिरफ्त में खड़े जिन लोगों की फोटो शेयर कर रहे हैं वो इमरान और शानू हैं, न कि हिन्दू महासभा के सदस्य।
उपरोक्त सभी व कुछ अन्य ने गाय काटने की वजह मुस्लिमों को हिन्दुओं द्वारा फँसाने की साजिश बताया है। हालाँकि, पुलिस के खुलासे के मुताबिक, यह विवाद मुस्लिम बनाम मुस्लिम था जिसमें कथित तौर पर हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों ने सहयोगी की भूमिका निभाई है। यहाँ यह भी गौर करने योग्य है कि गाय को काटने वाले युवक इमरान और शानू मुस्लिम हैं जिन्होंने रिज़वान आदि से अपनी पुरानी दुश्मनी निकालने के लिए कथित तौर पर कुछ हिन्दुओं को केस दर्ज करवाने के लिए अपने साथ मिलाया था

Delhi News – बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बहु ने दिया घटना को अंजाम -गोकुलपुरी डबल मर्डर केस में पुलिस का खुलासा

0
नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है.  दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले को सुलझाते हुए दावा किया है कि दोहरे हत्याकांड को घर की बहु ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अंजाम दिया था. पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि गोकुलपुरी इलाके के भागीरथी विहार के एक मकान में 2 शव पड़े है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो घर से राधेश्याम वर्मा और उनकी पत्नी वीना वर्मा का शव बरामद हुआ था. दोनों के गले मे चोट के निशान थे.
मर्डर सीन में एंट्री एग्जिट देखा गया जो घर मे समान बिखरा हुआ था वो भी बड़े अजीब तरह से दिख रहे थे. घर मे एक बच्चा और एक बुजुर्ग दंपति के अलावा उनके बेटे और बहु रह रहे थे. जिनमें से 2 की मौत हो गयी. पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि घर से साढ़े 4 लाख रुपये भी गायब थे. लेकिन वो भी बड़ा अजीब था. इसके अलावा अगर घर मे बदमाश घुसते हैं तो वो घर मे मौजूद हर शख्श को सोचते हैं कि उन्हें कैसे काबू किया जाए. लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं था. इसके अलावा घर के पिछले रास्ते पर जो ताला था वो भी बड़ा दूसरी तरह का था जो घर वालो को ही पता था कि कैसे खुलेगा. इस बीच पता चला कि बहु और बेटे के बीच भी संबंध ठीक नहीं है.
पुलिस को आशीष नाम के शख्स का पता चला. मृतक बुजुर्ग दंपति के बेटे ने बताया कि आशीष उसकी बीवी का बॉयफ्रेंड है. पुलिस ने आशीष की जांच शुरू की. कोरोना के टाइम में सोशल मीडिया के जरिये दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोनों मिले. लेकिन कुछ दिनों बाद ही मोनिका के पति रवि को पता चल गया. मोनिका और आशीष कई बार होटल में मिले. ये बात मोनिका के सभी घर वालो को पता चल गई थी. इसीलिए मोनिका और आशीष दिसंबर से प्लानिंग कर रहे थे. इस बीच परिवार ने यहां से मकान बेचकर किसी ओर जगह जाने का प्लान किया था. इस बीच मोनिका और आशीष ने प्लान किया कि अब जल्द से जल्द अपना प्लान पूरा करना होगा. इसके लिए दोनों ने अलग-अलग फोन और सिम कार्ड लिए. इसके बाद मोनिका ने आशीष को रविवार को बुलाया. आशीष और उसके दोस्त आये दोनों को मोनिका छत पर ले गयी और छुपा दिया.

रात साढ़े 10 बजे परिवार के सभी लोग जब सो गए तो रात के डेढ़ बजे आशीष और उसके दोस्त ने मोनिका को फोन करके कहा अब तुम कमरे से मत निकलना. और रात 2 बजकर 12 मिनट पर वो जब अपने काम को अंजाम देकर निकल रहे थे तब भी आशीष ने मोनिका को फोन किया. सुबह मोनिका के पति ने उठकर देखा तब जाकर हत्या का पता चला. आशीष अभी उत्तरखण्ड में कहीं छुपा हुआ है. वही घर से साढ़े 4 लाख लेकर गया था.  आशीष बॉडी बिल्डर है और बाउंसर का काम करता है.

एक यात्री के चक्कर में एयर इंडिया को लगी ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌50 लाख की चपत

0
नई दिल्ली: IGI एयरपोर्ट से सोमवार सुबह एयर इंडिया की दिल्ली-लंदन उड़ान में पंजाब के यात्री जसकीरत सिंह की बदसलूकी के कारण एयर इंडिया को 50 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा। साथ ही, इस विमान में दिल्ली से लंदन और लंदन से दिल्ली आने वाले 455 यात्री भी परेशान हुए। जिन यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने समेत अन्य समस्याएं हुईं, वह अलग।
दिल्ली से लंदन जा रही थी एयर इंडिया की फ्लाइट
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-111 ने दिल्ली से सोमवार सुबह 6:35 बजे लंदन के हीथ्रो के लिए उड़ान भरी थी। करीब 6700 किलोमीटर की दूरी 10 घंटे में तय होनी थी। यह फ्लाइट लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर वहां के समय के मुताबिक सुबह 11:30 बजे पहुंचनी थी। जहां से इसकी दोपहर 1:15 बजे इसकी वापसी दिल्ली के लिए थी। दिल्ली से इस फ्लाइट में 205 यात्री सवार थे, जबकि लंदन से करीब 250 यात्री दिल्ली लौटने थे। यह बोइंग-787 प्लेन था, जिसमें 256 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है .
विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहा था यात्री
लेकिन दिल्ली से उड़ान के करीब एक घंटे बाद जब फ्लाइट 800 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के पेशावर के ऊपर थी, तभी इकॉनमी क्लास की सीट नंबर-20E में सफर कर रहे कपूरथला पंजाब के निवासी जसकीरत सिंह (25) ने हंगामा शुरू कर दिया। एयर इंडिया ने बताया कि शुरू में आरोपी यात्री ने विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की। रोकने पर यात्री ने एक एयर होस्टेस की गर्दन पर मारा, जिससे वह गिर पड़ीं। आरोपी ने मदद के लिए आई दूसरी एयर होस्टेस के चेहरे पर भी मुक्का मारा। इसके बाद पायलट इन कमांड ने विमान दिल्ली लौटाने का फैसला किया। विमान दिल्ली में 3 घंटे 10 मिनट बाद सुबह 9:40 बजे T-3 पर लैंड हुआ। एयरपोर्ट पुलिस ने आरोपी यात्री पर IPC की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
एयर इंडिया के खर्च हो गए 50 लाख रुपये
इस विमान ने दिल्ली से दोपहर 2 बजे लंदन के लिए फिर उड़ान भरी यानी तय समय से 7:30 घंटे बाद। इस बीच विमान में सवार 205 यात्रियों के लिए दिल्ली में खाने-पीने और रहने का प्रबंध करना पड़ा। विमान को करीब 1600 किलोमीटर ज्यादा उड़ना पड़ा। इसमें तेल खर्च, लैंडिंग और पार्किंग चार्ज, नेविगेशन, एयरपोर्ट ग्राउंड हैंडलिंग, टैक्सी और यात्रियों के खाने-पीने और रहने का अतिरिक्त खर्च आया। लंदन में करीब 250 यात्रियों के लिए भी खाने-पीने और रुकने का प्रबंध करना पड़ा। साथ ही, फ्लाइट के 15 क्रू मेंबरों को बदला गया, क्योंकि इन्हीं पायलट और क्रू को लंदन भेजा जाता तो रास्ते में ही उनकी डयूटी टाइम खत्म हो जाते। यात्रियों को मुआवजे तमाम खर्च में एयर इंडिया के तकरीबन 50 लाख रुपये खर्च हुए। एयर इंडिया आरोपी यात्री को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी में है।

सावरकर की जयंती को ‘स्वतंत्रवीर गौरव दिवस’ के रूप में मनाएंगे, महाराष्ट्र के CM

0
मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि वीर सावरकर की जयंती ‘स्वतंत्रवीर गौरव दिवस’ के रूप में मनाई जाएगी। सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में 28 मई को हिंदुत्व के आइकन विनायक डी. सावरकर की जयंती को धूमधाम से मनाया जाएगा। विनायक डी. सावरकर का जन्म 28 मई, 1883 को नासिक के भगुर में हुआ था। सावरकर का निधन 26 फरवरी, 1966 को मुंबई में हुआ था। अगले महीने वीर सावरकर की 140वीं जयंती होगी। बीते दिनों सावरकर के नाम को लेकर काफी राजनीति हुई थी। जिसमें बीजेपी ने राहुल गांधी के सावरकर को लेकर दिए बयान को निशाने पर लिया था। वहीं राहुल के इस बयान के बाद शिवसेना और कांग्रेस के संबंधों में भी काफी खींचतान देखने को मिली थी।
सावरकर की जयंती पर होंगे खास आयोजन
शिंदे ने कहा कि वीर सावरकर की जयंती के अवसर को मनाने के लिए खास तरह का आयोजन किया जाएगा। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में सावरकर के योगदान को उजागर करने से लेकर उनकी विचारधारा का प्रचार करने का काम किया जाएगा। महाराष्ट्र में सामाजिक सुधारों और अस्पृश्यता के उन्मूलन के लिए अभियानों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजित किए जाएंगे।

बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव के लिए 189 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

0

Karnataka Election BJP Candidate List: बीजेपी ने मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने 189 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. इससे पहले अहम बैठक के लिए गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे थे. अरुण सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मांडविया, बीएल संतोष भी नड्डा के आवास पर मौजूद रहे. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज हम आगामी कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर रहे हैं.
बीजेपी ने कहा है कि नए लोगों को मौका दिया जा रहा है. 52 नए उम्मीदवार हैं. इनमें 32 उम्मीदवार ओबीसी से, 30 एससी और 16 एसटी से हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि 9 डॉक्टर, 31 पोस्ट ग्रेजुएट, 5 वकील, 3 एकेडमिक, 1 आईएएस, 1 आईपीएस, 3 सेवानिवृत अधिकारी और 8 महिलाओं को टिकट दिया है.
शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे सीएम बोम्मई
अरुण सिंह ने कहा कि सीएम बसवराज बोम्मई शिगगांव से लड़ेंगे. पहले भी यहीं से जीते हैं. कागवाड़ से बाला साहेब पाटिल चुनाव लड़ेंगे. गोविंद कारजोल मुदूल से, बेल्लारी से श्रीरामुलु, मुर्गेश निरानी बिलगी से चुनावी मैदान में होंगे. सीटी रवि को चिकमंगलुरु से टिकट दिया गया है. पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र शिकारीपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.
डीके शिवकुमार के सामने आर अशोक
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ सुधाकर के चिक्काबल्लापुर सीट से चुनाव लड़ेंगे. कर्नाटक के मंत्री आर अशोक दो सीटों- पद्मनाभनगर और कनकपुरा से चुनाव लड़ेंगे. आर अशोक कनकपुरा में राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के सामने चुनाव लड़ने जा रहे हैं. राज्य के मंत्री डॉ. अश्वथनारायण सीएन मल्लेश्वरम सीट से चुनाव लड़ेंगे. वरुणा से वी सोमन्ना लड़ेंगे, उन्हें सिद्धारमैया के खिलाफ उतारा गया है. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 34 नाम की लिस्ट अभी बाकी है. अगले एक दो दिन में जारी हो जायेगी. जगदीश शेट्टार हमारे बड़े नेता हैं, हम उन्हें समझा पाएंगे. उनसे हमारी बात हुई है. हमें विश्वास है कि वो हमारे साथ रहेंगे. ईश्वरप्पा और जगदीश शेट्टार की सीट पर टिकट होल्ड किया गया है.
ईश्वरप्पा ने लिया संन्यास
इससे पहले कर्नाटक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता ईश्वरप्पा ने चुनावी राजनीति से ‘संन्यास’ लिया है. ईश्वरप्पा ने मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से कहा कि वह चुनावी राजनीति से सन्यास लेना चाहते हैं और 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाने पर विचार नहीं करने का आग्रह भी किया. ईश्वरप्पा ने पिछले चार दशकों में राज्य में पार्टी को मजबूत करने में पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वहीं बीजेपी नेतृत्व ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी नेता जगदीश शेट्टार को चुनाव नहीं लड़ने के लिए कहा है, लेकिन उन्होंने फैसले को अस्वीकार्य बताया.

गौ तस्करी का फरार आरोपी पकड़ा

0
अलवर। जिले के भिवाड़ी थाना की चोपांकी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मारपीट के आरोपितों में से एक स्थायी वारंट पर करीब 10 माह से फरार चल रहा था, जबकि अन्य आरोपी गोहत्या के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. थानाध्यक्ष नंदलाल सिंह जांगिड़ ने बताया कि सूचना मिली थी कि चंदा की ढाणी सराय कला निवासी इरफान पुत्र असर खान एक कार से 4 गायों को गोहत्या के लिए हरियाणा ले जा रहा है. इस पर पुलिस ने तुरंत जाकर देखा कि एक व्यक्ति 4 मवेशियों को हरियाणा सीमा की ओर ले जा रहा है. पुलिस को देखते ही वह मवेशियों को छोड़कर भाग गया, पुलिस ने चारों मवेशियों को बाबा मोहन राम काली खोली धाम के गौशाला में छोड़ दिया. इस मामले में इरफान पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। एक पिकअप भी जब्त की है। इस मामले में अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही थी। इसी मामले में सोमवार देर शाम मुखबिर की सूचना के आधार पर शीतल खामपुर निवासी राजाराम उर्फ राजपाल (50) पुत्र जशवंत अहीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

भारतीय किसान संघ ने बनायी गौ आधारित जैविक खेती अभ्यास की योजना

0
भारतीय किसान संघ ने बनायी गौ आधारित जैविक खेती अभ्यास की योजना
प्रकृति भारती के प्रांगण में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 22 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा
लखनऊ, 11 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय किसान संघ ने संगठन संरचना के अंतर्गत अवध प्रांत के किसानों को गौ आधारित जैविक खेती के लिए अभ्यास कराने की योजना बनायी है। इसके लिए अवध प्रांत के भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने किसानों की सूची भी बना ली है। इसमें भारतीय किसान संघ से जुड़े हुए कार्यकर्ता किसानों को भी शामिल किया गया है।
भारतीय किसान संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की योजना-रचना में 22 अप्रैल की अपराह्न से 23 अप्रैल पूर्वाह्न तक लखनऊ के मोहनलालगंज के बन्दउआ क्षेत्र में प्रकृति भारती के प्रांगण में गौ आधारित जैविक खेती अभ्यास वर्ग लगाया जाएगा। इस अभ्यास वर्ग में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय बीज प्रमुख कृष्ण मुरारी बतौर प्रशिक्षक रहेंगे। कृष्ण मुरारी अपने जीवन काल में सैकड़ों किसानों को प्रशिक्षित कर चुके हैं और उनका लखनऊ में 21 अप्रैल की रात्रि तक पहुंचना होगा।
अमेठी और सीतापुर के किसानों से मिलेंगे
भारतीय किसान संघ ने जैविक खेती करने वाले किसानों के बीच संगठनात्मक कार्य किये हैं। बीते दिनों बड़ी संख्या में अमेठी और सीतापुर में जैवीक खेती करने वाले किसान संगठन में जुड़े हैं। अखिल भारतीय बीज प्रमुख कृष्ण मुरारी अवध प्रांत में रहते हुए अमेठी और सीतापुर के ऐसे किसानों से मिलेंगे और उन्हें प्रत्यक्ष प्रशिक्षण व सलाह देंगे।
18 से 20 अप्रैल तक प्रांत की बैठक
भारतीय किसान संघ की अवध प्रांत कार्यकारिणी की 18 अप्रैल से ही बैठकें शुरु हो रही हैं। जो क्रमशः 19 अप्रैल और 20 अप्रैल को भी होंगी। 20 अप्रैल को संगठनमंत्रियों की बैठक के साथ ही बैठकों का समापन होगा। तीन दिनों में भारतीय किसान संघ के महामंत्री मोहन विभिन्न आयामों के कार्यकर्ताओं को संगठन का मंत्र देने का प्रयास करेंगे।

कोरा केंद्र मैदान 2 में अथर्व फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा रक्षा प्रदर्शनी का आयोजन

0

मुंबई। अथर्व फाउंडेशन के अध्यक्ष और उपनगर बोरीवली के विधायक सुनील राणे युवाओं में देशप्रेम और देश के प्रति कर्तव्य की भावना को बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं। देश के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा देने वाले परिवारों से मिलने के लिए वे दूर दराज तक जाते हैं और सैनिकों के परिवार के लिए निरंतर कल्याण के कार्य करते रहते हैं। अब बोरीवली में पहली बार रक्षा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी की आधिकारिक घोषणा सिंपोली रोड, बोरिवली पश्चिम में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सुनील राणे ने मीडिया के साथ साझा की। दो दिवसीय रक्षा प्रदर्शनी का आयोजन कोरा केंद्र मैदान 2 में 22 और 23 अप्रैल 2023 को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल रमेश बैस करेंगे। कार्यक्रम में सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी और कई प्रतिष्ठित और सेवानिवृत्त अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
भारतीय सशस्त्र बल अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों की दो दिवसीय प्रदर्शनी लगाएंगे तथा सशस्त्र बलों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी भी देंगे। वहीं सैनिकों के पराक्रम की अनकही गाथाएं ऑडियो-विजुअल के साथ प्रदर्शित की जाएगी और शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया जायेगा।
अथर्व फाउंडेशन द्वारा शहीद जवानों की बेटियों को शिक्षा के लिए मुफ्त लैपटॉप का भी वितरण होने वाला है। प्रदर्शन का अनुभव लेने वाला हर कोई सेना के शानदार प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध हो जाएगा और देशभक्ति के गीत हर किसी के दिल में भारत के लिए सम्मान और प्यार भर देंगे।
बोरीवली में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विधायक सुनील राणे के कुशल नेतृत्व में अथर्व फाउंडेशन की ओर से युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सुनील राणे ने लेफ्टिनेंट जनरल एच.एस. काहलों, जी.ओ.सी. (एमजी एंड जी सेक्टर) के मुख्यालय में मुलाकात की और रक्षा प्रदर्शनी की तैयारियों पर चर्चा की और उन्हें इस प्रदर्शनी में आमंत्रित किया।
अथर्व फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने बोरीवली, कांदिवली, मलाड और दहिसर में विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, सोसाइटी, पार्कों का दौरा कर लोगों को कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। साथ ही सबको आमंत्रित किया जा रहा है। सुनील राणे ने कहा कि यह प्रदर्शनी युवाओं को सेना में भर्ती होने और सेना में करियर के अवसरों के बारे में जानने के लिए उपयुक्त आयोजन होगा। विशेष रूप से बोरीवली के स्थानीय नागरिकों के लिए यह गर्व और सम्मान का अवसर है।

रॉकी भाई ने दी सलमान को जान से मारने की नई धमकी

0

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने सोमवार (10 अप्रैल 2023) को इस बात की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम में एक शख्स ने धमकी वाला कॉल किया था। वह खुद को राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला बता रहा था। उसने अपना नाम रॉकी भाई बताया है। कॉल करने वाले ने दावा किया है कि वह 30 अप्रैल 2023 को सलमान खान को मार देगा। अभिनेता को धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने लगातार मिल रही धमकियों के बीच नई बुलेट प्रूफ कार भी खरीदी है। यह निसान एसयूवी है, जिसे उन्होंने विदेश से इंपोर्ट कराया है। अभी तक यह गाड़ी मार्केट में लॉन्च नहीं हुई है।
बता दें कि इससे पहले भी कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। मार्च 2023 में भी अभिनेता को एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी। साथ ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित बराड़ के विरुद्ध नई FIR भी दर्ज की गई थी। बांद्रा पुलिस थाने में इन तीनों के खिलाफ IPC (भारतीय दंड संहिता) की धारा 506 (2) (आपराधिक धमकी), 120 (B) (आपराधिक षड्यंत्र) और 34 (समान इरादे से संयुक्त अपराध) के तहत मामला दर्ज किया था।
धमकी भरा ईमेल ‘मोहित गर्ग’ के नाम से भेजा गया था। इसमें लिखा था, “गोल्डी भाई को बात करनी है तेरे बॉस सलमान खान से।” इसके बाद मुंबई पुलिस ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए जोधपुर जिले के लूणी गाँव से राम विश्नोई (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो 21 अप्रैल 2023 को सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े और शहनाज गिल भी मुख्य भूमिका में नजर आएँगी। इसके अलावा सलमान ‘टाइगर 3’ में भी दिखाई देंगे। अप्रैल 2024 से शाहरुख के साथ सलमान ‘टाइगर वर्सेज पठान’ की भी शूटिंग शुरू करने वाले हैं।