गौ माता स्व-सहायता समूह की महिलाएं टिपनी गौठान में कर रहे है गोबर से प्राकृतिक पेंट का उत्पादन
बेमेतरा: जिला मुख्यालय बेमेतरा से करीब 25 किलोमीटर दूर ग्राम टिपनी में शासन की फ्लैगशिप योजना गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठान में महिला स्व सहायता समूह के द्वारा विभिन्न आय मूलक गतिविधियों का संचालन कर अपने आर्थिक स्थिति में बदलाव कर सकारात्मक कहानियां लिख रही हैं। यहां के गौठान न केवल पशुओं को रखने का एक जगह है, बल्कि आजीविकामूलक गतिविधियों का एक सशक्त माध्यम भी है। जिसके माध्यम से वे अपने और अपने परिवार की आजीविका को समृद्ध और मजबूत बना रही है। गौठानों की विविधतापूर्ण रोजगार गतिविधियां व सहभागिता से इन महिलाओं ने अपना एक नया संसार रचा है।
गौ माता स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती लिमेश्वरी ने बताया कि प्रशासन द्वारा गौठान में विभिन्न गतिविधियों के अलावा पेंट निर्माण हेतु मशीन स्थापित किया गया और प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर हम सभी प्राकृतिक पेंट का निर्माण कर रहे हैं। गौठान में अन्य गतिविधियों के संचालन हेतु सभी विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा मार्गदर्शन भी दिया गया।
उन्होने बताया कि प्राप्त लाभ राशि का उपयोग समूह की गतिविधि एवं सदस्यों में वितरण कर आर्थिक उपयोग करते है। समूह की अध्यक्ष लिमेश्वरी साहू ने बताया कि समूह को अब तक 128400 रुपये का आय प्राप्त हुआ है, प्राप्त आय से मैने मोबाईल खरीदी और समूह के अन्य सदस्य भी अपने-अपने परिवार के खर्च में सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होने कहा कि गोबर से प्राकृतिक पेन्ट निर्माण करने का उद्देश्य हमारी परम्परागत संस्कृति को बढ़ावा देना है।
हमारे गौठान में उत्पादित प्राकृतिक पेन्ट का उपयोग सभी शासकीय भवनो में रंगरोगन के लिए किया जा रहा है, साथ ही निजी घर के रंगरोगन में इसका उपयोग कर रहे हैं, जिससे लोग गोबर के महत्व व शुद्धता को समझ रहे है और प्राकृतिक पेन्ट का उपयोग कर अपने घरो को शुद्ध कर रहे है। गौ-माता स्व सहायता समूह के माध्यम से प्राकृतिक पेन्ट का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिये सभी तरह से प्रयास किये जा रहे है जिससे गौ-माता की रक्षा किया जा सके व हमारी संस्कृति को बढ़ावा दे सके।
भुवन अरोड़ा ने साइन की कबीर खान की फिल्म – कार्तिक आर्यन का देंगे साथ
भुवन अरोड़ा, एक प्रतिभाशाली अभिनेता, जिन्होंने शाहिद कपूर के साथ प्राइम वीडियो की हिट वेब सीरीज “फर्जी” में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के साथ दर्शकों का दिल जीता है, और अब जबरदस्त प्रोजेक्ट उनके हाथ एक लगा है जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है, वे निर्देशक के साथ रहे है साथ काम करना हर कलाकार का सपना होता है। आप को बता दें कि भुवन बॉलीवुड के मंझे हुए निर्देशक कबीर खान के साथ काम करने वाले हैं और वे फिल्म में अभिनेता कार्तिक आर्यन का साथ देंगे।
कबीर खान अपनी अविश्वसनीय कहानी कहने और ‘बजरंगी भाईजान’, ‘एक था टाइगर’ और ’83’ जैसी ब्लॉकबस्टर हिट के लिए जाने जाते हैं, और अब उनकी यह आगामी निश्चित तौर पर एक शानदार फिल्म होगी। इस बड़े बजट उद्यम का निर्माण साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया जायेगा, कार्तिक आर्यन के साथ भुवन एक ऐसे अवतार में नज़र आएंगे जिसमे हमने उन्हें कभी नहीं देखा।
आगामी प्रोजेक्ट के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए भुवन अरोड़ा कहते हैं, ‘मैं कबीर सर के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित और खुश भी हूं। मैंने हमेशा उनकी फिल्मों और वे उनके द्वारा बताई जाने वाली कहानियों को बहुत ही बखूबी चुनते हैं जो तारीफ के काबिल है। यह भी एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण फिल्म है जिसके लिए काफी तैयारी करनी पड़ रही है। यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है।
इस फिल्म में मैं एक ऐसी भूमिका में नज़र आऊंगा, जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया है।’
हलाकि इस प्रोजेक्ट का विशिष्ट विवरण अभी तक सामने नहीं आया है, हम सभी को भुवन की इस आगामी फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है।
गौ-तस्करों पर लगाम लगना है पुलिस का लक्ष्य
नूंह. गौ तस्करी पर लगाम लगना है पुलिस का लक्ष्य पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि गौतस्करी को रोकने के लिए न केवल गोवंश से जुड़े पुराने मुकदमों में आरोपियों की धरपकड़ तेज की, वहीं गौ तस्करी पर ड्रोन से भी नजर रखी जाने लगी.पुलिस विभाग के अधिकारी फील्ड में उतरे और गांव – गांव जाकर लोगों से गौ तस्करी रोकने की अपील की. लोगों ने भी गांव में बदनामी के दाग को धोने के लिए कमेटियां बनाई और गौ तस्करी से जुड़े लोगों पर नजर रखी. उसका असर चंद दिनों बाद ही दिखाई देने लगा. जिस इलाके में बड़े पैमाने पर गौ हत्या की बात की जाती थी, अब उस इलाके में छुटपुट घटनाएं सामने आ रही हैं. अभी भी पुलिस विभाग पूरी तरह से सतर्क है और इस बुराई को पूरी तरह से दूर करने के लिए आमजन का सहयोग ले रहा है.
गौ तस्करी ऐसे लगी लगाम
जिन गांवों में अधिकतर गौकशी की जाती थी,उनको चिन्हित कर सबसे पहले पुलिस विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया,ग्रामीणों के सहयोग से कमेटियों का गठन किया.हर गांव में पुलिस विभाग का एक जवान ग्राम प्रहरी के रूप में नियुक्त किया.गांव के लोगों की हर हरकत पर नजर रखने का काम किया
.
सीआईए वर्ल्ड कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रा अवार्ड्स का सफलतापूर्वक आयोजन
मुंबई। 27 मई 2023 को सहारा स्टार, मुंबई में एपिक मीडिया द्वारा सीआईए वर्ल्ड कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रा अवार्ड्स के 8वें संस्करण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि, प्रकाश दरेकर (अध्यक्ष-मुंबई हाउसिंग फेडरेशन और भाजपा नेता) ने विजयकुमार जी नायर (संपादक-प्रकाशक), सुश्री सुनीता नायर (उप संपादक) और कंस्ट्रक्शन और इंफ्रा उद्योग के कुछ अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ दिप प्रज्वलित किया। सीआईए वर्ल्ड टीम के लिए यह बहुत गर्व की बात थी।
कार्यक्रम में प्रकाश दारेकर ने एक व्यावहारिक भाषण से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं अन्य विशिष्ट अतिथियों में प्रदीप अहिरे (एमएमआरडीए), एजाज अहमद (कैबिनेट मंत्री के ओएसडी), संजय उपाध्याय (भाजपा नेता और पूर्व उपाध्यक्ष, महाराष्ट्र आवास विकास निगम) शामिल थे।
समारोह की शुरुआत ‘कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्री के लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण’ विषय पर पैनल चर्चा के साथ हुई, जिसे सीए रमेश प्रभु (अध्यक्ष, महाराष्ट्र सोसायटी वेल्फेयर एसोसिएशन और संस्थापक प्रभु एसोसिएट्स) द्वारा संचालित किया गया था। पैनल के सदस्यों में आनंद गुप्ता (सीएमडी एवाईजी रियल्टी), अनूप नायर (एमडी, मार्टिन इंजीनियरिंग), अनुपम मित्तल (अरिनेम कंसल्टेंसी के प्रिंसिपल आर्किटेक्ट), प्रो. ए. एस. खन्ना (एसएसपीसी अध्यक्ष), राजेश ब्यवार (निदेशक, एनईबी, कोन इंडिया), शैलेश रंजन (प्रमुख व्यवसाय योजना, संचालन और तकनीकी, असाही इंडिया ग्लास) और विवेक कुलकर्णी (सीईओ, बिल्डिंग एनवायरनमेंट इंडिया) सम्मिलित थे।
कार्यक्रम में पुरस्कारों की 8 श्रेणियां थीं – रियल एस्टेट, बेस्ट एंड अपकमिंग प्रोजेक्ट्स, बेस्ट आर्किटेक्ट्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, एलाइड सेक्टर, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट, न्यू टेक्नोलॉजी एंड इनवेंशन एंड स्पेशल अचीवमेंट कैटेगरी। प्रकाश दरेकर ने कंस्ट्रक्शन और इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्री से जुड़े प्रमुख विजेताओं पुरस्कार वितरित किया।
इस भव्य कार्यक्रम में सीआईए बेस्ट जर्नलिस्ट अवार्ड सीनियर जर्नलिस्ट सुनील शर्मा को हाउसिंग सेक्टर के लिए प्रदान किया गया।

इसके अलावा समारोह में विभिन्न कैटेगरी में उत्कृष्ट कार्य के लिए विटीटी रियलटी, के रहेजा रियलटी, अरीनेम कंसल्टेंसी, कोन एलेवेटर, लार्सन एंड टर्बो, अशोकन बिल्डकॉन, महिंद्रा कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट, ह्युंडई कंस्ट्रक्शन, बर्गर पैंट्स आदि को सीआईए वर्ल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों और पत्रकारों ने इस पहल की प्रशंसा की और आने वाले वर्षों में इस तरह के आयोजनों की आशा की।











