Home Blog Page 711

G20 Summit 2023 LIVE Updates: जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

0

G20 Summit 2023 Delhi Live: जो बाइडेन दिल्ली पहुंचे
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली पहुंच गए हैं. केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह उनका स्वागत करेंगे.

G20 Summit 2023 Delhi Live: संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने क्या कहा?
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि मैं गर्मजोशी से स्वागत के लिए भारत के प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूं. मुझे उम्मीद है कि जी20 में भारत की अध्यक्षता उस तरह के परिवर्तनकारी बदलाव को जन्म देने में मदद करेगी जिसकी हमारी दुनिया को सख्त जरूरत है. एक परिवार, एक पृथ्वी, एक भविष्य- यह वाक्यांश महा उपनिषद से प्रेरित है.
G20 Summit 2023 Delhi Live: पीएम मोदी और शेख हसीना ने की द्विपक्षीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक की.
G20 Summit 2023 Delhi Live: जी-20 भारत की थीम एक बेहतरीन विषय- ऋषि सुनक
G20 भारत की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन विषय है. जब आप ‘एक परिवार’ कहते हैं, तो मैं उस अविश्वसनीय जीवंत पुल का उदाहरण हूं जिसका वर्णन प्रधानमंत्री मोदी ने यूके और भारत के बीच किया है. यूके में मेरे जैसे लगभग 2 मिलियन भारतीय मूल के हैं. इसलिए, ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में उस देश में रहना मेरे लिए बहुत खास है जहां से मेरा परिवार है.
G20 Summit 2023 Delhi Live: रूस-यूक्रेन जंग पर क्या बोले ब्रिटेन के पीएम?
रूस-यूक्रेन जंग पर ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने कहा कि जब यूक्रेन और रूस की बात आती है- एक चीज जो मैं करूंगा वह उस भयानक प्रभाव को उजागर करना है जो रूस के अवैध आक्रमण से दुनिया भर के लाखों लोगों पर पड़ रहा है, खासकर खाद्य कीमतों पर. रूस हाल ही में अनाज सौदे से पीछे हट गया है. हम यूक्रेन से दुनिया भर के कई गरीब देशों में अनाज भेज रहे हैं और अब आपने देखा है कि खाद्य कीमतें बढ़ गई हैं. जिससे लाखों लोगों को परेशानी हो रही है. यह सही नहीं है. जो काम मैं करूंगा उनमें से एक है लोगों को रूस के अवैध युद्ध के प्रभाव के बारे में जागरूक करना.
Delhi G20 Summit 2023 Live: देश में 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और धीरे-धीरे अतिथियों का आगमन होने लगा है. कुछ मेहमान गुरुवार (07 सितंबर) को पहुंचे तो कुछ आज शुक्रवार (08 सिंतबर) को पहुंच जाएंगे. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यक्रम के बारे में व्हाइट हाउस ने जानकारी शेयर करते हुए कहा कि वो शुक्रवार, 8 सिंतबर 2023 को करीब 7 बजे नई दिल्ली पहुंच रहे हैं.
इस समिट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल नहीं हो रहे हैं. उनकी जगह पर रूस और चीन अपने प्रतिनिधि भेज रहा है. शिखर सम्मेलन में जो बड़े नेता शामिल हो रहे हैं उनमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के अलावा अन्य देशों के नेता शामिल हैं.
मेहमानों की अगर बात की जाए तो नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवीण कुमार जगन्नाथ भारत पहुंच चुके हैं. इसके अलावा आज 8 सितंबर 2023 को इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी सुबह 8.50 बजे, द.अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा सुबह 11.45, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना दोपहर 12.30 बजे, ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक दोपहर 1.40 बजे, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा दोपहर 2.15 बजे दिल्ली पहुंचेंगे, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान शाम 4.50 बजे, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज शाम 6.15 बजे, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शाम 6.55 बजे, कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो शाम 7 बजे, चीन के PM ली कियांग शाम 7.45 बजे, UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान रात 8 बजे, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला डा सिल्वा रात 8.45 बजे, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो रात 9.15 बजे और तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगन रात 10.15 बजे दिल्ली पहुंचेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम को आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेकर इंडोनेशिया से वापस दिल्ली लौट आए. जिसके बाद जी-20 के मुद्दे पर काउंसिल ऑफ मिनिस्टर की मीटिंग हुई. ये बैठक सुषमा स्वराज भवन में हुई जिसमें पीएम मोदी ने जी-20 समिट की तैयारियों की समीक्षा की.
वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नई दिल्ली जिले में शुक्रवार सुबह से ही कड़ी सुरक्षा घेरे में आ गया है और ट्रैफिक को लेकर कई प्रतिबंध लागू हो गए क्योंकि इसी क्षेत्र में जी-20 सम्मेलन का आयोजन हो रहा है और इसमें भाग लेने वाले कई विदेशी प्रतिनिधि इसी क्षेत्र के होटलों मे रुके हैं.
अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली जिले में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा क्योंकि जी20 शिखर सम्मेलन के कारण इस क्षेत्र को शुक्रवार सुबह पांच बजे से रविवार रात 11.59 बजे तक विनियमित क्षेत्र-प्रथम माना जाएगा. पुलिस ने बताया कि एम्बुलेंस की आवाजाही की अनुमति होगी और क्षेत्र के स्थानीय निवासियों और वहां ठहराए गए पर्यटकों को उचित पहचान पत्र दिखाने के बाद आने-जाने की अनुमति दी जाएगी.
इसके अलावा, दिल्ली पुलिस अपने कंट्रोल रूम से पांच हजार सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क के जरिए जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान शहर और इसकी सड़कों पर कड़ी नजर रखेगी. अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी. पुलिस के अनुसार नियंत्रण कक्ष को सीसीटीवी कैमरों की जिलेवार फुटेज मिल रही हैं. उसने कहा कि दो टीम चौबीस घंटे की पाली में फुटेज की निगरानी करेंगी.

Govatsa Dwadashi 2023 गोवत्स द्वादशी कब ? इस दिन गाय-बछड़े की पूजा का खास महत्व

0

Govatsa Dwadashi 2023 Kab Hai: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को गोवत्स द्वादशी है. इसे बछ बारस के नाम से भी जाना जाता है. इसी दिन पहली बार कान्हा वन में गाय-बछड़े चराने गए थे. गोवत्स द्वादशी का दिन गौ माता और बछड़े को समर्पित है.

इस दिन इनकी पूजा करने से श्रीकृष्ण संतान की हर संकट से रक्षा करते हैं. पुत्र प्राप्ति की मंगल कामना के लिए गोवत्स द्वादशी का व्रत बहुत शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं साल 2023 में गोवत्स द्वादशी की डेट, मुहूर्त और महत्व

गोवत्स द्वादशी 2023 डेट (Govatsa Dwadashi 2023 Date)

गोवत्स द्वादशी 2023 मुहूर्त (Govatsa Dwadashi 2023 Muhurat)

पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि 10 सितंबर 2023 को रात 09 बजकर 28 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 11 सितंबर 2023 को रात 11 बजकर 52 मिनट पर इसका समापन होगा.

  • गाय-बछड़े की पूजा समय – सुबह 04:32 – सुबह 06.03

गोवत्स द्वादशी महत्व (Govatsa Dwadashi Significance)

सनातन धर्म के अनुसार गौ माता में 33 कोटि देवी-देवता का वास होता है. इस दिन गौ सेवा करने से ऐसा पुण्य मिलता है जो बड़े-बड़े यज्ञ, दान आदि कर्मों से भी नहीं प्राप्त हो सकता. भविष्य पुराण के अनुसार गोवत्स द्वादशी के दिन गाय-बछड़े की पूजा और व्रत करने वाला सभी सुखों को भोगते हुए अंत में गौ के शरीर पर जितने भी रौएं हैं, उतने सालों तक गौलोक में वास करता है. श्रीकृष्ण की कृपा से उसे संतान सुख, बच्चे की खुशहाली, तरक्की का आशीर्वाद मिलता है.

गोवत्स द्वादशी पूजा विधि (Govatsa Dwadashi Puja Vidhi)

गोवत्स द्वादशी के दिन गाय की पूजा होती है इसलिए व्रती को इस दिन गाय का दूध, दही या घी का प्रयोग नहीं करना चाहिए. गोवत्स द्वादशी के दिन व्रत रखकर सूर्योदय से पूर्व गाय और बछड़े को सजाएं. विधि अनुसार उनकी पूजा करें, नए वस्त्र ओढ़ाएं और अंकुरित मूंग, मोठ, बाजरा गाय-बछड़े को खिलाएं. आरती करें. व्रती इस दिन चावल, गेहूं न खाएं

तीर्थ स्थल बनेगा हरिपुर( कालसी )का .यमुना स्न्नान घाट- पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री उत्तराखंड)

0

 

7सितम्बर 2023,गुरुवार ,कालसी देहरादून
-संजय बलोदी प्रखर
✍🏻आज दिनांक 7 सितंबर 2023 गुरुवार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर स्थानीय जनता को यमुना नदी के तट पर स्थित हरिपुर (कालसी )घाट के निर्माण कार्य एवं लोक पंचायत द्वारा प्रस्तावित जमुना कृष्ण धाम मंदिर का शिलान्यास कर दिया उपहार …!
इस अवसर पर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देवभूमि अपनी आध्यात्मिक ,पौराणिक व सनातनी संस्कृति के लिए परिचित है …यह कार्य इन्हीं अध्यायों को पुनर्जीवित, अग्रसर व लिखने का कार्य करेगा..! हरिपुर क्षेत्र को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा ..जिससे न केवल धार्मिक महत्व में बृद्धि होगी बल्कि रोजगार के अवसरों में भी विस्तार होगा …!

वर्तमान में जौनसार -बावर क्षेत्र बागवानी, फल -सब्जियों के उत्पादन में अपना विशिष्ट स्थान रखता है,,किंतु निकट भविष्य में हरिपुर धार्मिक व पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जाएगा ..!निश्चित ही केंद्र के सहयोग से राज्य सरकार निरंतर विकास के लक्ष्यों को पूर्ण करने की ओर अग्रसर है…, जिसके अंतर्गत प्रमुख धामों को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ा गया है और अन्यत्र स्थानों पर भी सड़कों का चौड़ीकरण का कार्य जारी है।
मुख्यमंत्री ने यमुना कृष्ण धाम की स्थापना हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कालसी क्षेत्र की विभिन्न प्रस्तावित विकास योजनाओं को भी शीघ्रता -शीघ्र पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा ..! इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरिपुर स्थित जमुना तट पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर प्रदेश व राज्य की जनता की उन्नति व खुशहाली की कामना की..!
कार्यक्रम में सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह ..विधायक मुन्ना सिंह चौहान ,स्थानीय जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, उपनिदेशक एमडीडीए – वंशीधर तिवारी,, व अपर सचिव -रणवीर सिंह चौहान सहित कई महानुभाव उपस्थित थे।

वाइब्रेट विलेज के विकास हेतु आइटीबीपी को राज्य सरकार का मिलेगा पूर्ण सहयोग- पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री उत्तराखंड)

0
7सितम्बर 2023,गुरुवार ,देहरादून
-संजय बलोदी प्रखर
✍🏻वर्तमान केंद्र सरकार अपनी महत्वाकांक्षी व दूरदर्शी योजना के तहत राज्य सरकार के माध्यम से सीमावर्ती गांवॊं को सशक्त व विकसित करने के उद्देश्य से वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत कार्य कर रही है। इस महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत केंद्र व राज्य सरकार द्वारा सीमावर्ती गांव को बहुउद्देशीय रोड कनेक्टिविटी, पेयजल ,स्वास्थ्य, शिक्षा आदि से जोड़ना है ..,, जिससे सामरिक दृष्टि से इन क्षेत्रों से पलायन को रोका जा सके.! सर्वविदित है उत्तराखंड अपनी सैन्य व अर्द्ध सैन्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देता आ रहा है ..! इसी परिप्रेक्ष्य में आईटीबीपी के महानिदेशक अनीश दयाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास में सदिच्छा भेंट की ..! अनीश दयाल ने राज्य में अर्धसैनिक बलों के शहीदों के आश्रितों को सरकारी सेवा में नौकरी देने हेतु मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया..!
आइटीबीपी महानिदेशक दयाल ने वाइब्रेंट के लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने हेतु उनके द्वारा निर्मित उत्पादकों ,फलों, सब्जियों आदि वस्तुओं को सरलता से उपलब्ध कराने हेतु राज्य सरकार से सहयोग की अपील की….!
दयाल ने राज्य की सहकारी समितियों के माध्यम से सहयोग के अतिरिक्त गांव को स्वास्थ्य सेवा हेतु नर्सिंग स्टाफ एवं डॉक्टर उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करने की भी इच्छा पर भी बल दिया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वाइब्रेंट विलेज क्षेत्रों के लोगों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया .!
महानिदेशक से वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के क्षेत्रों में लोगों की आर्थिकी/वित्तीय आवश्यकता बढ़ाने हेतु सरकार ITBP को पूर्ण सहयोग करेगी..! इस प्रकार की व्यवस्था की जाएगी कि वाइब्रेंट विलेज वाले क्षेत्रों के उत्पाद आइटीबीपी को सहकारी समितियों के माध्यम से सुगमता से उपलब्ध कराए जाएं.., इसके अतिरिक्त स्थानीय उत्पादकों को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार निरंतर ब्रांडिंग और मार्केटिंग की दिशा में भी कार्य कर रही है..!
इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू,अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी व विधायक

लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ जगन्नाथराव हेगड़े ने टीचर्स डे पर 70 शिक्षकों को किया सम्मानित

0

मुम्बई। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट द्वारा काला चौकी, दक्षिण मुंबई स्थित शिवजी विद्यालय के एसएनएल बैंक्वेट हॉल में एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। उसी अवसर पर डॉ जगन्नाथराव हेगड़े (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, लायन्स क्लब एवं मुम्बई के पूर्व शेरिफ) की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ हेगड़े ने 11 प्रिंसिपल और पचास से अधिक शिक्षकों को स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मुम्बई के शिक्षकों, प्राध्यापकों के अलावा लायन्स क्लब के सदस्यों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने टीचर्स डे पर निबंध पढ़ा।
कुछ मेहमानों ने डॉक्टर हेगड़े के विन्रम स्वभाव, सेवा भाव की प्रसंशा करते हुए कहा कि वे हमारे गुरु हैं जिनसे हम निरन्तर सीख रहे हैं। ऐसे विरले ही व्यक्ति होते हैं जो लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। जिन्होंने अपने जीवन में कई महान कार्य किये हैं। गरीब विद्यार्थियों को शिक्षित करने का जिम्मा भी उठाया। दंत चिकित्सक डॉक्टर हेगड़े साहब ने दक्षिण मुम्बई के असहाय लोगों का निःशुल्क उपचार किया है।


डॉक्टर हेगड़े ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आज 70 शिक्षक यहां उपस्थित हैं। जिन्हें सम्मानित करने का अवसर पाकर मैं अभिभूत हूँ। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अमूल्य है। उनकी अच्छाई है कि ईश्वर ने उन्हें ज्ञान देने के लिए भेजा है। मुझे कई स्कूल कॉलेजों से आमंत्रण मिलता है और मैं वहाँ जाकर कई बातें सीखता हूँ।
शिक्षक के कारण ही विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर और बड़े अधिकारी बनते हैं। लायंस क्लब उनका सम्मान करते हुए स्वयं गर्व महसूस करता है। हमारे लायन्स क्लब में जुड़े लोग समाज सेवा भाव से निहित रहते हैं।

– संतोष साहू

जवान के पोस्टर से अपनी गाड़ी को सजाकर शाहरुख का जबरा फैन बना विशाल सिंह

0

मुम्बई। शाहरुख खान की पहली फिल्म दीवाना का गाना ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं’ ने युवाओं में जबरदस्त क्रेज बनाया था. तभी से शाहरुख के फैन लगातार बढ़ते गए और पूरी दुनिया में उनके चाहने वाले हैं. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का एक ऐसा अनोखा फ्रेंड है जिसने अपनी कार को दे दिया ‘जवान’ लुक, जिसे देख सब हैरत में है.
लखनऊ के विशाल सिंह की दीवानगी देख खुद शाहरुख खान भी हैरत में पड़ गए. क्योंकि शाहरुख खान के जबरा फैन हैं विशाल सिंह और उनको देखकर लखनऊ की जनता भी उन्हें लखनऊ का शाहरुख खान बुलाती है. विशाल सिंह नवाबो की नगरी लखनऊ में विशाहरूख नाम से पहचाने जाते हैं.
विशाल सिंह ने अपने पूरे घर को शाहरुख खान के प्रतीक चिन्हों और पोस्टरों आदि से सजाकर पूरा किंग खान का किंगडम बना लिया है. यह शाहरुख को समर्पित एक म्यूज़ियम है. जिसमें आप जिधर भी नजर घुमाएंगे उधर बस शाहरुख ही शाहरुख नजर आएंगे. इन दिनों विशाहरूख अपनी कार को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं.
विशाल हमेशा शाहरुख खान की हर आने वाली फिल्म के साथ अपनी गाड़ी का लुक भी बदलवा लेते हैं. इससे पहले शाहरुख खान की पिछली फिल्म पठान के रंग में इनकी गाड़ी रंगी हुई नजर आ रही थी तो वहीं एक बार फिर से सात सितंबर को रिलीज होने जा रही शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘जवान’ के लिए भी इन्होंने अपनी गाड़ी का पूरा लुक बदलवा लिया है.


इस बार उनकी गाड़ी पर ‘जवान’ फिल्म के पोस्टर लगे हुए हैं. यह गाड़ी लखनऊ की जिस सड़क से होकर जा रही है लोग पलट पलट कर देख रहे हैं. विशाल सिंह का मानना है कि जिस तरह से ‘पठान’ फिल्म ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए अच्छी कमाई की थी उसी तरह शाहरुख खान की ‘जवान’ फिल्म भी एक बड़ी सुपरहिट साबित होगी.

रोजगार समारोह में चयनित शिक्षकों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया नियुक्ति पत्र

0

-संजय बलोदी प्रखर

6 सितंबर 2023, देहरादून ,में विद्यालय शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित रोजगार समारोह में चयनित नवनियुक्त सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड शिक्षकों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों से आबंटित किए गए नियुक्ति पत्र।

यह आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें द्वितीय चरण में गढ़वाल व कुमाऊं मंडल से चयनित 129 अभ्यर्थियों में से 102 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए..! विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड में गढ़वाल मंडल के अंतर्गत सहायक अध्यापक LT ग्रेड पद पर 672 पदों पर जबकि कुमाऊं मंडल से 759 पदों का अभ्यावेदन भेजा गया था जिसके उपरांत गढ़वाल मंडल से 454 जबकि कुमाऊं मंडल से 426 कुल 880 अभ्यर्थियों को पूर्व में ही नियुक्ति पत्र आवंटित किए जा चुके हैं।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार -इसके अतिरिक्त 30 जुलाई 2023 तक उत्तराखंड के सेवायोजन कार्यालयों में 75394 B.Ed के जबकि 4797 BP Ed के अभ्यर्थी पंजीकृत हो चुके हैं।
विभाग ने अपनी रिपोर्ट में अवगत कराया कि मुख्यमंत्री द्वारा नकल विरोधी कानून का सख्ती से लागू करने के आदेश को पूर्ण पारदर्शिता से पालन किया जा रहा है, जिससे बेरोजगार नौजवानों का उचित प्रक्रिया के तहत चयन हो सके व प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पारदर्शिता बनी रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त एलटी सहायक अध्यापकों को हार्दिक बधाई बधाई देते हुए कहा कि -उन्हें भविष्य के कर्णधारों को सृजित करने का अवसर दिया जा रहा है ..!यह मात्र नियुक्ति पत्र नहीं बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है..!
भारत के प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अमृत काल है इससे हम सभी को नए दायित्वों का निर्वहन करना है इसी मंत्र व चुनौती को ध्यान में रखते हुए हमारा प्रयास शिक्षा व विकास के क्षेत्र में कार्य करना है ,जिससे हमारा उत्तराखंड शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में सम्मिलित हो सके….
भविष्य में भारत विश्व का नेतृत्व करेगा ऐसे भारत का निर्माण हमारे विद्यार्थी, युवा, व नौनिहाल करेंगे ऐसा विश्वास मुख्यमंत्री ने ब्यक्त किया ..!
chandrayaan-3, गगनयान आदित्य -L प्रक्षेपण में भारत की प्रतिभा व अंतरिक्ष में भागीदारी से संपूर्ण विश्व में भारत के सामर्थ्य व प्रबंधन की बढ़ती प्रसिद्धि का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारा भी सौभाग्य था कि हमें भी G-20 सम्मेलन में भागीदारी करते हुए आयोजन का अवसर प्राप्त हुआ.., साथ ही विदेशों से आए अतिथिगण उत्तराखंड की संस्कृति व सभ्यता से भी परिचित हुए ।

कोरोना महामारी काल में भारत सरकार द्वारा किए गए मानवीय कार्यों से हमने वसुदेव कुटुंबकम की भावना को चरितार्थ किया ..! वर्तमान में भारत संपूर्ण विश्व को दिशा दे रहा है!
आगे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेघावी छात्रों के भविष्य के साथ पिछले कई वर्षों से अन्याय हो रहा था जिससे योग्य छात्र-छात्राएं विभिन्न परीक्षाओं में अपने सामर्थ्य के अनुसार परिणाम नहीं दे पा रहे थे..! इसके लिए जिम्मेदार नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए नकल अध्यादेश लाया गया और 80 से अधिक नकल माफियाओं को दंडित भी किया गया…!
21वीं सदी का दशक निश्चित ही उत्तराखंड का होगा जिसमें अध्यापकों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
.. इस अवसर पर शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत द्वारा राज्य में एलटी ग्रेड को स्टेट कैडर बनाने तथा उत्तराखंड को शिक्षा क्षेत्र में सर्वोच्च 10 राज्यों में शामिल करने के लक्ष्य को रखा गया..! उन्होंने कहा कि समस्त शिक्षण संस्थाएं इस प्रकार की व्यवस्था लागू करने का प्रयास करें ।
शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व व सकारात्मकता के कारण उत्तराखंड नौकरी सृजन करने के मामले में टॉप 3 में शामिल हो गया है।
रोजगार समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत के अतिरिक्त वंशीधर तिवारी (महानिदेशक -सूचना ,शिक्षा), रंजना राजगुरु (अपर सचिव शिक्षा), रविनाथ रमन ( शिक्षा सचिव) ,स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
वंदे मातरम्🇮🇳

Land Jihad In Uttarakhand – लगातार अवैध मजारों व अतिक्रमण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्रवाई से बढ़ी बेचैनी

0
-संजय बलोदी प्रखर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार द्वारा होने वाली कार्रवाई पर किसी भी नागरिक को भयभीत न होने का आश्वासन दिया है..!
मुख्यमंत्री ने समस्त नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सड़कों के किनारे या वनों में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के दौरान किसी भी निर्दोष नागरिक का न तो उत्पीड़न किया जाएगा और न ही उन्हें किसी प्रकार की परेशानी होगी..!
मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलाधिकारियों को इंगित करते हुए कहा कि वे सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी नागरिक के निर्माण पर किसी भी विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई तब तक न की जाए जब तक कि यह पुख्ता नहीं हो जाता कि ब्यक्ति द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण या अतिक्रमण किया गया है।
पुनः मुख्यमंत्री ने भू माफियाओं को कठोर कार्यवाही की चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य की वन एवं सरकारी भूमि पर षड्यंत्र के तहत हो रहे अतिक्रमण अर्थात लैंड जिहाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ..!
नागरिकों ने मुख्यमंत्री के बयानों व कार्रवाई का स्वागत किया है।

भारत के साथ संबंध स्थिर…”: राष्‍ट्रपति चिनफिंग के जी20 समिट में शामिल न होने पर चीन का जवाब

0

नई दिल्‍ली: चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने नहीं आ रहे हैं. हालांकि, चीन के विदेश मंत्रालय का कहना है कि शी चिनफिंग इस हाई-प्रोफाइल वैश्विक कार्यक्रम की मेजबानी में भारत का समर्थन करता है और इसे सफल बनाने के लिए सभी पक्षों के साथ काम करने के लिए तैयार है. चीन ने सोमवार को घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री ली क्‍यांग 9 और 10 सितंबर को होने वाले शिखर सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे.  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग से पूछा गया कि क्या राष्ट्रपति के बजाय प्रधानमंत्री को भारत भेजने का निर्णय दोनों देशों के बीच क्‍या किसी तनाव को दर्शाता है…? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि चीन-भारत संबंध कुल मिलाकर स्थिर रहे हैं और दोनों देशों ने विभिन्न स्तरों पर बातचीत और संचार बनाए रखा है.

भारत के साथ काम करने के लिए तैयार” 

सीमा विवाद का उल्लेख किए बिना प्रवक्ता ने कहा, “चीन-भारत संबंधों में निरंतर सुधार और वृद्धि से दोनों देशों और उनके लोगों के साझा हितों की पूर्ति होती है. हम द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाने और आगे बढ़ाने की खातिर भारत के साथ काम करने के लिए तैयार हैं.” जी20 शिखर सम्मेलन के बारे में प्रवक्ता ने कहा कि चीन हमेशा इस समूह को उच्च महत्व देता है और प्रासंगिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेता है.

जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में झड़प के बाद से भारत और चीन के बीच संबंधों में तनाव है. पूर्वी लद्दाख में कुछ बिंदुओं पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच तीन साल से अधिक समय से टकराव है, जबकि दोनों पक्षों ने व्यापक राजनयिक और सैन्य वार्ता के बाद कई क्षेत्रों से सैनिकों की वापसी पूरी कर ली है. भारत लगातार कहता रहा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति और स्थिरता समग्र संबंधों को सामान्य बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं.

चीन के प्रधानमंत्री ली 5 से 8 सितंबर तक इंडोनेशिया में आसियान शिखर सम्मेलन में चीन का प्रतिनिधित्व करेंगे. वह जकार्ता में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद भारत की यात्रा करेंगे.

अमेरिका समेत इन देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्ष आ रहे भारत

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा उन जी20 नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने जी20 शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी की पहले ही पुष्टि कर दी है.

hcjhttrg

जी20 समूह में ये देश हैं शामिल

जी20 के सदस्य देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं. समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं.

घटिया मानसिकता का प्रतीक है..सनातन पर स्टालिन का बयान- पुष्कर सिंह धामी CM-UK

0
संजय बलोदी प्रखर
सनातन धर्म पर दिए गये बेहद अपमानजनक बयान पर भाजपा नेता व सनातनियों का आक्रोश फूट पड़ा है..! तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के पुत्र व तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन विरोधी बयान के बाद तमिलनाडु से लेकर दिल्ली सहित संपूर्ण भारत में I.N.D.I.A विपक्षी दलों के घटकों को लेकर बेहद नाराजगी है।
उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सनातन पर दिए बयान को लेकर बेहद नाराजगी व क्रोध प्रकट किया है मुख्यमंत्री ने इसे घटिया मानसिकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि उदयनिधि का इस प्रकार का निक्रिष्ट बयान न सिर्फ निंदनीय है बल्कि नवनिर्मित I.N.D.I.A घमंडिया गठबंधन की असली मानसिकता को भी उजागर करता है …,आने वाले 2024 व वर्तमान में उत्तराखंड के बागेश्वर सहित विभिन्न स्थानों में हो रहे उपचुनाव में देश की जागरूक जनता इन्हें अवश्य सबक सिखाएगी।
विदित हो 2 दिन पूर्व उदयनिधि स्टालिन ने एक सनातन उन्मूलन सभा में सनातन व सनातनियों पर बेहद अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि जिस तरह हम डेंगू, मलेरिया या कोरोना वायरस का विरोध नहीं करते उनको समाप्त करना ही ठीक होता है..! ठीक उसी प्रकार हमें सनातन धर्म को भी मिटाना है, सिर्फ विरोध तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए।
आश्चर्य कहे या विडंबना जब भाजपा व सनातनियों ने कांग्रेस से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा तो इसे उदयनिधि का आसानी से निजी बयान बता दिया गया …,किंतु वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र प्रियांक खड़गे ने डीएमके नेता उदयानिधि का समर्थन करते हुए कहा कि कोई भी धर्म जो बराबरी का अधिकार नहीं देता वह बीमारी के समतुल्य है,,!

यह वही प्रियांक खड़गे हैं जिन्होंने कुछ माह पहले कर्नाटक में ईद के पूर्व संध्या पर कहा था यदि कोई बकरीद के दौरान गायों की सुरक्षा या निगरानी करने आता है तो उसे लात मारो और जेल में डाल दो …! यह वक्तब्य स्पष्ट करता है कि कांग्रेस का गुप्त एजेंडा हिंदू और सनातनी विरोधी है।
I.N.D.I.A गठबंधन के घटक दल डीएमके के नेता उदयनिधि ने यह बयान किसी राजनीतिक समीकरण के तहत दिया या फिर कोई प्रयोग था, किंतु यह घमंडिया के विपक्षी गठबंधन के नेताओं को स्पष्ट करना होगा कि लगातार सनातन व सनातनी परंपरा पर यह प्रहार क्यों..? यदि दक्षिण में करुणानिधि कुनबे की यह राजनितिक मजबूरी मान भी ली जाए तो फिर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य का रामचरितमानस के संबंध में दिया गया आपत्तिजनक बयान…. व हाल ही में बिहार में नीतीश- तेजस्वी यादव सरकार द्वारा हिंदू त्योहारों की छुट्टियां निरस्त करना भी कौन सा सेकुलरिज्म है?
हमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए पूर्व में भी कांग्रेस व कांग्रेसी नेताओं ने इसी प्रकार के बयानों की झड़ी लगा दी थी..!
—जयराम रमेश का शौचालय को देवालयों ( मंदिरों) से अधिक स्वच्छ बताना…..! राहुल गांधी द्वारा मंदिरों में जाने वाले लड़कियों को छेड़ते हैं जैसे बयान देना ..!.मणिशंकर अय्यर द्वारा भगवान् राम की पैदाइश पर प्रश्नचिन्ह लगाना …!राम मंदिर निर्माण..व रामसेतु का विरोध करना ….!इसके अतिरिक्त शशि थरूर का कुंभ में नहाने वाले नंगे होते हैं .. जैसे वक्तव्य देना किस बात का द्योतक है ….? वहीं दिसंबर 2022 में कांग्रेस के सलमान खुर्शीद द्वारा राहुल गांधी की तुलना श्रीराम से करने वाला सलमान खुर्शीद क्या एम. के स्टालिन पुत्र के वक्तव्य से इत्तेफाक रखता है ..? उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए..! यह संदेह या राजनीतिक अनुमान नहीं बल्कि सत्य है कि कांग्रेस ,भारत की आत्मा सनातनी परंपरा को नष्ट करने के लिए सेकुलरिज्म की आढ़ में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष कार्य कर रही है…!
उदयनिधि स्टालिन को स्पष्ट करना चाहिए कि यदि वे सनातनी को नहीं मानते तो उन्हें किसी भी अन्य मजहब को अंगीकार करने की स्वतंत्रता है ..!यदि वे कायर व बहुसंख्यक समाज विरोधी नहीं है तो प्रियांक खड़गे सहित गैर सनातनियों के विरोध में अनर्गल बयान देने की हिम्मत करें..! आखिर उन्हें सनातन का अपमान करने की छूट किसने दी..?

यह सिर्फ कांग्रेस -DMK घमंडिया गठबंधन नहीं बल्कि राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी, जनता दल सहित कई अन्य दलों के नेताओं द्वारा भी समय-समय पर अपना हिंदू व सनातनी विरोधी चेहरा या मानसिकता का परिचय दिया गया है, जो भविष्य में भारत व भारत वासियों के लिए खतरनाक तथा अत्यंत चिंतनीय है।