Home Blog Page 700

SURAT NEWS DAYRI: सुदामा चरित्र के प्रसंग से कथा का समापन

0

सूरत. उधना स्थित आशानगर में वैशाख मास के उपलक्ष में श्रीरामायण प्रचार मंडल की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह का समापन रविवार को सुदामा चरित्र के प्रसंग के साथ हो गया। आयोजक मंडल ने बताया कि भागवत कथा के अंतिम सातवें दिन व्यासपीठ से संदीप महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के सोलह हजार एक सौ आठ विवाह का वर्णन किया और बाद में सुदामा चरित्र के वर्णन में बताया कि सुदामा 12 गुणों से सम्पन्न ब्राह्मण थे। सुदामा और कृष्ण बचपन के मित्र थे और चोरी के चार चने ज्यादा खाने से सुदामा को गरीबी देखनी पड़ी थी। गरीबी में जीते हुए भी सुदामा कभी भी कृष्ण के पास नही गए। जब सुदामा की पत्नी सुशीला को पता चला कि भगवान श्रीकृष्ण सुदामा के मित्र हैं, तो सुशीला ने सुदामा को भगवान के पास भेजा। सुदामा ने पत्नी सुशीला से कहा कि मित्र के घर खाली हाथ नही जा सकते, सो साथ ले जाने के लिए घर में पड़े थोड़े से चावल की पोटली बनाकर दी। सुदामा भगवान के पास द्वारिका पहुंचे तो भगवान ने आंसुओ से सुदामा के चरण धोए। कथा में संदीप महाराज ने भगवान दत्तात्रेय के 24 गुरु का वर्णन किया, नव योगेश्वर संवाद का वर्णन किया। भागवत कथा के दौरान सुदामा चरित्र की झांकी सजाई गई।
सूरत. गौपुत्र मित्र मंडल की ओर से श्रीदिव्य गौ कृपा कथा का आयोजन शहर में किया जाएगा। गौ कथा तैयारी के सिलसिले में रविवार को आयोजक मंडल की शहर के घोड़दौडऱोड स्थित अग्रवाल समाज भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौ कथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की जानकारी में संयोजक कैलाश अग्रवाल ने बताया कि पांच दिवसीय गौ कथा आगामी आठ जून से सिटीलाइट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन के पंचवटी हॉल में प्रतिदिन शाम पांच से रात्रि आठ बजे तक किया जाएगा। गौ कथा का वर्णन व्यासपीठ से साध्वी आराधना गोपाल सरस्वती दीदी श्रद्धालुओं के समक्ष करेगी। सहसंयोजक पुखराज अग्रवाल ने बताया कि गौ कथा की शुरुआत में आठ जून को सुबह नौ बजे सिटीलाइट स्थित ओसिया माता मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में शामिल श्रद्धालु विभिन्न मार्ग से होकर कथास्थली पहुंचेंगे। रविवार को आयोजित बैठक में आयोजक मंडल के सदस्यों को गौ कथा कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जलपात्र कुंडे वितरित

सूरत. भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए उत्कर्ष फाउंडेशन की ओर से रविवार को जलपात्र कुंडे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वेसू में श्रीबालाजी बाबोसा सांई मंदिर के पास जलपात्र कुंडे वितरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था के नवीन बैद, राजकुमार जैन, अनिल दुगड़, पिंटु गादिया, मनोज सेठिया आदि कई सदस्य मौजूद थे।
२० दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

सूरत. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से 20 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन रविवार से शहर के जेबी डायमंड विद्या संकुल किया गया है। वर्ग में दक्षिण गुजरात (नडिय़ाद से वापी तक) के तीन सौ से ज्यादा स्वयंसेवक शारीरिक, बौद्धिक व सेवाकीय प्रशिक्षण हासिल करेंगे। वर्ग के उद्घाटन मौके पर कलाकुंज मंदिर के संत विष्णुप्रकाश स्वामी, डॉ. वसंत गावित आदि मौजूद रहे।

युवती से मित्रता कर बनाया हवश का शिकार, पीड़िता बोली- आरोपी के भाई-जीजा भी देते थे ये धमकी

0

दिल्ली के जैतपुर निवासी एक युवती ने गाजीपुर निवासी युवक पर दोस्ती कर दुष्कर्म का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि आरोपी उसे घर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाई और जीजा के साथ मिलकर उसे धमकाया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना एनआईटी में मुख्य आरोपी सहित उसके भाई व जीजा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एनआईटी महिला थाना में 19 वर्षीय युवती ने तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पहले दोस्ती गाजीपुर रोड निवासी दिपेश से हुई थी। आरोपी ने 26 मार्च को अपने घर में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी के भाई व जीजा राकेश व प्रवीण ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
इससे वह काफी डर गई और इसके चलते वह किसी को कुछ नहीं बता पाई। आरोपी उसे दोबारा से धमकाने लगे तो पीड़िता ने घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों के साथ युवती ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुट गई है।

योगी का झांसी दौरा: सीएम ने किया गोशाला का निरीक्षण, बोले- गोबर गैस प्लांट लगाएं, गायों की संख्या बढ़ाएं

0

रविवार को चिरगांव के ग्राम मुराटा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोशाला में गोवंश की संख्या बढ़ाकर कम से कम 500 की जाए। गोशाला में गोबर गैस प्लांट लगाकर बायो गैस का उत्पादन किया जाए। इस दौरान उन्होंने गायों को दुलारा और उन्हें गुड़ और चारा खिलाया।

जल जीवन मिशन की परियोजना का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री पास में ही स्थित गोशाला में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशुओं की स्थिति देखी और चारा-पानी की उपलब्धता की जानकारी ली। यहां उन्होंने गो पूजन किया। साथ ही गायों व बछड़ों को खूब दुलारा और उन्हें अपने हाथ से चारा, केला, गुड़ और रोटी खिलाई।

इस दौरान सीएम ने कहा कि गोशाला में गायों की संख्या बढ़ाकर गोबर गैस प्लांट लगाया जाए। इससे सीएनजी का उत्पादन किया जाए। इस पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि गोशाला के पास 13 एकड़ जमीन उपलब्ध है। जल्द ही इसका विस्तार कर पशुओं की संख्या बढ़ा ली जाएगी।

पीपल, बरगद व पाकड़ के पौधे रोपे
मुख्यमंत्री का मुराटा गांव का यह दूसरा दौरा था। इससे पहले वे 30 जून 2020 को मुराटा गए थे और तब उन्होंने जल जीवन मिशन की आधारशिला रखी थी। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया था। रविवार को भी उन्होंने गोशाला परिसर में तीन पौधे पीपल, बरगद व पाकड़ के रोपे।

योगी से नहीं मिल पाए गांव के लोग
मुख्यमंत्री के पहुंचने से करीबन दो घंटा पहले ही कार्यक्रम स्थल के इर्दगिर्द आसपास के गांवों के सैकड़ों महिला व पुरुष इकट्ठे हो गए थे। लेकिन, उन्हें सुरक्षा कारणों से पुलिस ने आयोजन स्थल तक नहीं पहुंचने दिया। मुख्यमंत्री के जाने के बाद सभी निराश होकर लौट गए।

दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, गिरफ्तार दो आरोपियों में एक गो तस्कर भी शामिल

0

बुलंदशहर में एक बार फिर से जिले के दो अलग-अलग क्षेत्रों में बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ की खबरें सामने आई हैं। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक गो तस्कर भी शामिल है। जानकारी के अनुसार गुलावठी पुलिस ने हापुड़ निवासी गोकश जमील को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बताया गया पकड़े गए आरोपी गोकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे थे।
पुलिस ने इनकी निशानदेही से दो जिंदा पशु, एक कारतूस एक तमंचा, गोकशी का सामान और एक बाइक भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी पर हापुड़, बुलंदशहर और गाजियाबाद गौतम बुध नगर में गौ तस्करी के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सिकंद्राबाद पुलिस ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को नाकाम बनाते हुए शातिर पशु चोर गिरोह के सरगना अरमान उर्फ फरमान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह बदमाश भी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। इसका एक साथी मौके से भागने में कामयाब रहा। वहीं पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

पुलिस को लंबे समय से अरमान की तलाश थी। पुलिस का कहना है कि यह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पहुंचा था। इनके मंसूबे कारगर साबित होने से पहले ही सिकंदराबाद पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी थी। जिसके दौरान अरमान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान वह गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया बुलंदशहर के अलग-अलग दो थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया कि एक मामले मैं गो तस्करी के लिए जा रहे बदमाश को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि मामलों की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

नूंह में हुआ हिंदू महापंचायत का आयोजन, गौ तस्करी के मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रेक कोर्ट के गठन की मांग

0

Hindu Mahapanchayat: हरियाणा के नूंह जिले के सांगेल गांव में रविवार को आयोजित एक हिंदू महापंचायत का आयोजन किया गया. हिंदू महापंचायत में गौ तस्करी के मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रेक कोर्ट के गठन की मांग की गई है. महापंचायत में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और गौ रक्षा दल के सदस्यों ने हिस्सा लिया.

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार से मेवात में गौ तस्करी और गौवध की समस्या को एक महीने के अंदर समाप्त करने की अपील की गई. महापंचायत के भागीदारों ने मांग की कि पशु तस्करी के सभी मामलों की सुनवाई एक त्वरित सुनवायी अदालत में की जाए. उन्होंने गौ तस्करी और गौवध में शामिल लोगों की संपत्तियों की कुर्की और नीलामी की भी मांग की.

फिरोजपुर झिरका निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मम्मन खान की गौरक्षकों के खिलाफ टिप्पणी के जवाब में महापंचायत बुलाई गई थी. सोहना निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक संजय सिंह को सौंपे गए मांगपत्र में महापंचायत ने गौरक्षकों के खिलाफ सभी प्राथमिकी रद्द करने की मांग की.

विधायक ने किया यह दावा

बीजेपी विधायक संजय सिंह ने गोरक्षकों के साथ खड़े होने का दावा किया. उन्होंने कहा, ”हरियाणा सरकार हमेशा ही गोरक्षा करने वालों के साथ खड़ी रही है. आपकी सभी मांगों को पूरा किया जाएगा. मैं सीएम के पास आप लोगों की मांग को लेकर जाऊंगा.”

हिंदू महापंचायत में बीजेपी के पूर्व नेता कुलभूषण ने भी हिस्सा लिया. कुलभूषण को 2021 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में हिस्सा लेने की वजह से बीजेपी से संस्पेंड कर दिया था. कुलभूषण ने कहा, ”अधिकारी ऐसा दावा कर रहे हैं कि हमारे लोगों के पास हथियार हैं. लेकिन मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि गोहत्या को रोकने को लेकर अगर जरूरी कदम नहीं उठाए जाते हैं तो इन हथियारों को बेकार नहीं होने दिया जाएगा.”

फिल्म ‘प्यार कुल्हड़’ की शूटिंग उत्तरप्रदेश में होगी

0

महानायक अमिताभ बच्चन के साथ ‘गंगा’, ‘गंगोत्री’, ‘गंगा देवी’ और ‘द ग्रेट लीडर’ जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक अभिषेक चड्ढा को पीआर श्री के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘प्यार कुल्हड़’ के निर्देशन के लिए अनुबंधित किया जा चुका है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में की जाएगी। इस फिल्म के निर्माता प्रेम चंद्र सिंह के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फिल्म में तेलुगु फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध अभिनेता मानस नागुलापल्ली मुख्य भूमिका में हैं। वह पर्दे पर एक्ट्रेस अप्सरा रानी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म के नायक को कड़ी टक्कर देने के लिए गुलशन ग्रोवर को भी अनुबंधित किया गया है। फिल्म के गीतकार सनी असलम, ऋषि और मीनू सिंह हैं। फिल्म का संगीत विष्णु नारायण ने तैयार किया है और इस फिल्म के गीतों को स्वर दिया है दलेर मेहंदी, ऋचा शर्मा, अली असलम, सारिका सिंह और विष्णु नारायण ने। सिनेमैटोग्राफर आरएम स्वामी के कलात्मक फोटोग्राफी से सजी इस फिल्म के मीडिया पार्टनर ‘सिने आज कल’ , एडिटर अमित आनंद, प्रोडक्शन कंट्रोलर मकसूद खान और सेट सज्जाकार राजेश दुबे हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

गौ हत्या के शक में आदिवासियों की मॉब लिंचिंग, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस ने किया बड़ा खुलासा

0

जबलपुर. गौ हत्या के शक में 2 आदिवासियों की मॉब लिंचिंग की जांच के लिए नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज सिवनी पहुंचा. कांग्रेस ने घटना की न्यायिक जांच की मांग की. गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस छोटे-छोटे दल बनाकर आतंकवादी संगठन पैदा कर रहे हैं. ऐसे ही संगठनों के लोगों ने सिवनी जिले में इस दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया है. नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ फोटोग्राफ भी मीडिया के सामने रखे. उनमें आरोपी आरएसएस बजरंग दल की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं.
सिवनी से लौटे नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे तो बड़ा ही दर्दनाक दृश्य था. केवल एक अफवाह पर ही 2 आदिवासियों की हत्या कर दी गई. नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि बजरंग दल के शेर सिंह राठौर ने इस वारदात को अंजाम दिया है. बजरंग दल के लोगों ने लाठी, फरसा और डंडों से आदिवासियों को इतना पीटा कि उनकी मौत हो गई. यहां तक कि हमलावरों ने घरों की महिलाओं को भी नहीं छोड़ा. उन पर भी जानलेवा हमले किए. जबकि दोनों आदिवासियों के घरों में ना तो गौ मांस मिला है और ना ही गौ तस्करी के कोई सबूत.

न्यायिक जांच की मांग
गोविंद सिंह ने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा- पुलिस के सामने मारपीट होती रही लेकिन किसी ने हमलावरों को नहीं रोका. बीजेपी और आरएसएस अपने अलग-अलग दलों को लाठी-डंडों की ट्रेनिंग दे रहे हैं. चुनाव के कारण बीजेपी पूरे प्रदेश में इस तरह का माहौल बना रही है. आदिवासियों पर दबाव बनाया जा रहा है कि वो आने वाले चुनाव में वोट डालने ना जाएं. उन्होंने कहा- कांग्रेस पार्टी इस पूरी घटना की न्यायिक जांच की मांग कर रही है.

शार्ट फिल्म ‘आरोही’ की स्पेशल स्क्रीनिंग सम्पन्न

0

माँ बेटी के जज्बातों और संवेदनाओं की एक अनकही कहानी को बयां करती लघु फिल्म ‘आरोही’ की
स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन अंधेरी(वेस्ट) मुम्बई स्थित wheather स्टूडियो में किया गया। इस कार्यक्रम में कैलिफोर्निया यू एस ए से अवॉर्ड विनिंग निर्देशक जय डोगरा भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे, इनके साथ टेलीविजन की दुनिया के बिग डायरेक्टर आलोकनाथ दीक्षित, संगीत के महारथी दिलीप सेन, कॉमेडी के किंग सुनील पाल, वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय, जाने माने गीतकार अमिताभ रंजन, तेजी से उभरे लेखक निर्देशक आर्यन सक्सेना, हरदिल अज़ीज़ अभिनेत्री सोशल वर्कर आरती नागपाल, साउथ स्टार अभिनेत्री तृष्णा प्रीतम, अभिनेता कमल घिमिरे, राजवीर कुंडू, अभिनेत्री निराली नामदेव, मनीषा, नई अभिनेत्री प्रिशा, रोशनी, फिल्म निर्मात्री अभिनेत्री नेहा बंसल आदि ने भी फिल्म को देखकर अपनी प्रतिक्रिया व शुभकामनाएं लेखक निर्माता निर्देशक देवेंद्र खन्ना को दी। वी एस नेशन और ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स के संयुक्त तत्वाधान में निर्मित शार्ट फिल्म ‘आरोही’ में अभिनेता वीरेंद्र मिश्रा के अलावा सभी नए कलाकारों ने काम किया है। आरोही के शीर्षक किरदार को निभाया है राधिका धुरी ने। बाकी सह कलाकारों में भारती पवार, रीटा इस्सर, शिल्पा पेरुलेकर, शोभा बंसल, सविता मायकर, नमिता चौधरी,अमरदासन नायर प्रमुख है। इनके अलावा स्पेशल अपिरियंस में एडवोकेट राज कुमार तिवारी व सी ए डॉ महेश गौर भी दिखाई देंगे। विदित हो कि ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स के बैनर तले निर्माता-निर्देशक देवेंद्र खन्ना 20 वर्ष पहले भी फिल्में व म्यूजिक वीडियो बना चुके हैं आज 20 वर्षो बाद इसी शॉर्ट फिल्म आरोही के जरिए देवेन्द्र खन्ना बतौर लेखक निर्देशक अपनी दूसरी पारी शुरू कर रहे हैं।
‘आरोही’ की स्टोरी और मेकिंग की विस्तृत चर्चा करते हुए निर्देशक देवेंद्र खन्ना ने बताया कि जिस किसी के सपने के पीछे उसकी मां का संघर्ष और जुनून होता है उसके सपने को पूरा करने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसा ही एक सपना था गरीब परिवार में जन्मी आरोही का, जिसे सूरो का ज्ञान था और वह जब अपने दोस्तों के बीच गाती थी तो सब वाह वाह कह उठते थे। लेकिन वह जिस घर में रहती थी जिस माहौल में रहती थी उसे देखकर वह अपने सपने को सच करने का सपना भी नहीं देख सकती थी लेकिन उसकी मां के कड़े संघर्ष ने आरोही को आखिरकार कामयाब गायिका बना दिया। मगर बेटी की कामयाबी का सुख भोगने से पहले ही वह जिंदगी की जंग हार जाती है, तभी अंतिम सांस लेते हुए बेटी को बिलखते हुए देख वह बेटी को बताती है एक इच्छा। क्या थी वो इच्छा? क्या आरोही उसे पूरा कर पाती है ? इसके बाद की कहानी जानने के लिए आपको आरोही देखनी होगी। ‘आरोही’ को बहुत जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म व यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। अगले प्रोजेक्ट के बारे में पूछने जाने पर निर्देशक देवेंद्र खन्ना ने बताया कि आरोही के बाद अगले महीने एक और शॉर्ट फिल्म ‘तलाक क्यूं’ रिलीज होगी। उसके बाद शॉर्ट फिल्म ‘पीड़ा के पांच दिन’ पर काम चल रहा है। बाकी एक सोशल शो डी डी1 के लिए और एक रियल्टी शो के साथ साथ एक हिंदी फीचर फिल्म पर भी काम चल रहा है, जिसकी शूटिंग राजस्थान में होगी। इसके साथ ही कुछ म्यूजिक वीडियो की भी तैयारी चल रही है जिसके लिए कलाकारों का चयन जारी है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

माँ ही पहली शिक्षिका, पहला स्कूल

0

माँ ही पहली शिक्षिका, पहला स्कूल”

यह एक सर्वविदित तथ्य है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चे के लिए ये सबसे अच्छी उम्र होती है, क्योंकि वह इस उम्र में सबसे ज़्यादा सीखता है। एक बच्चा पांच साल से कम उम्र के घर पर ज़्यादातर समय बिताता है और इसलिए वह घर पर जो देखता है, उससे बहुत कुछ सीखता है। छत्रपति शिवाजी को उनकी माँ ने बचपन में नायकों की कई कहानियां सुनाईं और वो बड़े होकर कई लोगों के लिए नायक बने।

बच्चों का पहला स्कूल घर

घर पर ही एक बच्चा सबसे पहले समाजीकरण सीखता है। एक बच्चा पहले घर पर बहुत कुछ सीखता है। लेकिन आज, चूंकि अधिकांश माता-पिता कमाने वाले हैं, इसलिए वे अपने बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय नहीं बिता पाते हैं। बच्चों को प्ले स्कूलों में भेजा जाता है और अक्सर उनके दादा-दादी द्वारा उनका पालन-पोषण किया जाता है। ये बच्चे उन लोगों की तुलना में नुकसान में हैं जो अपने माता-पिता के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

ऐसा इसलिए है, क्योंकि एक बच्चा सीखता है कि क्या स्वीकार किया जाता है और क्या स्वीकार नहीं किया जाता है, क्या सही है और क्या नहीं? वो अपने परिवार के साथ पर्याप्त समय बिता सकते है, जिससे उनकी बॉन्डिंग मज़बूत होती है और वो बड़ा होकर एक आत्मविश्वासी व्यक्ति बनता है।

ऐसी कई कहानियां

हमारे रिश्तेदार के एक बच्चे को उसके दादा-दादी ने पाला है, क्योंकि उसके माता-पिता अमेरिका में अपनी नौकरी में व्यस्त हैं। वह बड़ा होकर एक जिद्दी, हीन भावना वाला बच्चा बन गया। आज भी घर प्रथम पाठशाला है और माँ प्रथम शिक्षिका। यहां तक कि एक बच्चे को अपने परिवार और विशेष रूप से माँ के साथ बिताने के लिए थोड़ा सा समय भी उसके प्रभावशाली दिमाग पर बहुत प्रभाव डालता है।

किसी ने ठीक ही कहा है कि “भगवान हर जगह नहीं हो सकते इसलिए उन्होंने माँ बनाई” तो जो व्यक्ति बच्चे को सबसे ज़्यादा प्यार करता है, वो हमेशा एक माँ होती है। बच्चे के लिए माँ का सबसे ज़्यादा स्नेह होता है। वो केवल माँ ही नहीं बल्कि बच्चे की पहली शिक्षिका भी होती है। वो बच्चे को जन्म से ही पढ़ाकर स्थायी प्रभाव डालती है। माँ की शिक्षा ईश्वरीय शिक्षा है।

ऐसी कई माताएं हैं, जिन्होंने अपने बच्चों के प्रति अपने निराले प्यार से अपने बच्चों को हीरो बना दिया है। हाल ही में खबर आई थी कि एक माँ ने अपनी बेटी को घर पर पढ़ाया और वह कभी स्कूल नहीं गई और अब उसे आईआईटी में एडमिशन के लिए बुलाया है।

माँ: फिर समाज में इतने मुद्दे क्यों?

पहले दिन से शुरू हुई माँ की शिक्षा और जीवन में माँ का आशीर्वाद होने तक चलते रहें, इसकी ज़रूरत नहीं है। माँ को शिक्षा प्रदान करने के लिए उच्च शिक्षित होना चाहिए। माताओं द्वारा प्रदान की जाने वाली मूल्य शिक्षा की कहीं भी बराबरी नहीं की जा सकती। अब सवाल यह उठता है कि अगर हर माँ अपने बच्चों को मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान कर रही है तो समाज में इतने मुद्दे क्यों हैं? इसका उत्तर यह है कि और भी कई कारक हैं, जो किसी व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करते हैं और माँ की शिक्षा कभी भी बच्चे को गलत रास्ते पर नहीं लाती।

मैं यहां, यह कहना चाहूंगी कि एक माँ अपने बच्चे के चेहरे पर पहली मुस्कान देखती है और अपनी शिक्षा और आशीर्वाद से उसे स्थायी बना देती है। मातृत्व की कला बच्चों को जीने की कला सिखाना है। घर बच्चे के समग्र विकास के लिए पहला बिल्डिंग ब्लॉक है और माँ वास्तव में सबसे अद्भुत शिक्षक है।

आज बच्चों में दृष्टिकोण का अभाव

घर पर, शिक्षाविदों के अलावा, बच्चा अपनी माँ से प्यार, देखभाल, करुणा, सहानुभूति आदि जैसे नैतिक मूल्यों को सीखता है, जो स्वयं निस्वार्थ प्रेम और बलिदान की अवतार है। अपने माता-पिता के साथ बातचीत करके बच्चे के दैनिक अवलोकन के माध्यम से, वह एक दृष्टिकोण / व्यवहार विकसित करता है, जो जीवन के महत्वपूर्ण चरणों में उसकी सोच, जीने का तरीका, समझ और निर्णय लेने में मदद करता है।

आज फास्ट लाइफ के साथ तालमेल बिठाने के लिए माँ-बाप दोनों घर से बाहर काम करने में लगे हुए हैं। माताएं अपने बच्चों को सही समय नहीं दे पाती हैं। पहले तो यह बच्चों की रुचि की उपेक्षा करता हुआ प्रतीत होता है, लेकिन साथ ही यह अनुशासन सिखाता है, आत्म-प्रेरणा उत्पन्न करता है। बच्चों में लंबे समय तक उनके चरित्र निर्माण में मदद करता है। बच्चा पहले के चरण से बदलते परिवेश में समायोजन करना सीखता है। इससे बच्चे भी घर पर अकेले रहते हुए नवोन्मेषी गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं।

बच्चा माँ की शिक्षा को महत्व देता है, अपने चरित्र निर्माण, सम्मान, प्यार और देखभाल को घर पर आकार देता है। माँ दुख में बच्चे की सांत्वना, दुख में आशा और कमज़ोरी में ताकत और उसके जीवन को आकार देने में सबसे अच्छी शिक्षक है इसलिए आज भी, यह सच है कि घर पर माँ पहले स्थान पर है और बच्चे के पालन-पोषण में पहली शिक्षक भी।

-प्रियंका सौरभ 
रिसर्च स्कॉलर इन पोलिटिकल साइंस,
कवयित्री, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार,

लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड – 2022 समारोह सम्पन्न

0
कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ कृष्णा चौहान के जन्मदिन 4 मई के अवसर पर अंधेरी(वेस्ट), मुम्बई स्थित मेयर हॉल में आयोजित लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड – 2022 समारोह एमएलए भारती लव्हेकर, एसीपी बाजीराव महाजन, इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर डॉ परिन सोमानी, अभिनेता मनोज जोशी, गजेंद्र चौहान, निर्देशक मेहुल कुमार, ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी, बॉलीवुड सिंगर ऋतु पाठक, अली खान, अरुण बख्शी, सुनील पाल, एहसान कुरैशी, टीनू वर्मा, आरती नागपाल, राजकुमार कनौजिया, श्याम लाल, गीतकार सुधाकर शर्मा, हरियाणवी गायक डीसी मदना और गिफ्ट पार्टनर प्रेम गड़ा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। उपरोक्त अतिथियों को अवार्ड देकर सम्मानित किए जाने के  क्रम में स्टेज पर शानदार केक काटकर डॉ कृष्णा चौहान का जन्मदिन भी मनाया गया। डॉ. कृष्णा चौहान पिछले तीन साल से लगातार भारतीय फिल्मों के पितामह दादासाहेब फाल्के की स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप इस महत्वपूर्ण अवार्ड समारोह का आयोजन कर रहे हैं। इस समारोह में निर्माता मुकेश गुप्ता, अभिनेता देव मेनारिया, गायक मंगेश, श्रीमती जीनत एहसान खुरेशी, प्रोड्यूसर अनुषा रंधावा और सुंदरी ठाकुर, आराधना सोलंकी (सोशल वर्कर) सिद्धिविनायक ट्रॉफीज एंड गिफ्ट के ओनर गणेश पाचारणे, राजपाल जी (पब्लिसिटी डिज़ाइनर), ऎक्ट्रेस रूबी अहमद, रोज़ खान, मानवी त्रिपाठी, निर्मला त्रिपाठी, पीके को भी अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया।
कई पत्रकारों और फोटोग्राफर्स को भी लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2022 से नवाजा गया, उनमें अनिल अरोड़ा, संतोष साहू, पंकज पाण्डेय, सुंदर मोरे, दिलीप पटेल, गाज़ी मोइन, काली दास पांडेय,  शमा ईरानी, नवीन पांडेय, टिंकू चौहान, समीर खान,  नेम सिंह, प्रवीण मखवाना,  दिनेश गम्भा, केवल कुमार,  जीतू सोमपुरा,
फोटोग्राफर राजेश कोरिल और दिनेश परेशां के नाम उल्लेखनीय हैं। इसके गिफ्ट पार्टनर प्रेम गड़ा थे।
समारोह परिसर में डॉ कृष्णा चौहान की प्रस्तावित वेब फ़िल्म ‘आत्मा डॉटकॉम’ का पोस्टर भी सबके लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस समारोह की एंकर रविका दुग्गल थीं जो एक अच्छी सिंगर भी हैं। बालिका सिया काले की परफॉर्मेंस को भी यहां लोगों ने काफी सराहा।
 डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक कामयाब फ़िल्म निर्देशक एवं समाज सेवक हैं। कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के बैनर तले डॉ कृष्णा चौहान कई अवार्ड्स शो का आयोजन करते आये हैं। समाज सेवा की दिशा में अग्रसर संस्था ‘केसीएफ’ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक अवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जाता रहा है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय