शिंदे गुट के सांसद हेमंत पाटिल का अस्पताल दौरा अस्पताल , डीन से शौचालय साफ कराया
मुंबई\नांदेड़: नांदेड़ जिले के डॉ शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सोमवार से अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को एक ही दिन में 24 मरीजों की मौत हो गई। इनमें 12 बच्चे भी शामिल थे। इस घटना के सामने आते ही पूरे महाराष्ट्र और देश में हड़कंप मच गया। इस स्थिति को लेकर कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने राज्य सरकार पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कल तत्काल अस्पताल का दौरा किया और उसका निरीक्षण किया। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, शिवसेना ठाकरे गुट के नेता सुषमा अंधारे, आदित्य ठाकरे ने सवाल उठाए। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सवाल उठाए हैं। मंगलवार को शिवेसना एकनाथ शिंदे गुट के सांसद हेमंत पाटिल ने अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान हेमंत पाटिल आक्रामक थे। उन्होंने अस्पताल के डीन एस आर वाकोडिकर से शौचालय साफ कराया गया। उनके एक्शन को लेकर इधर-उधर चर्चा हो रही है।
दरअसल जानकारी मिल रही है कि नांदेड़ के अस्पताल में दवाओं की कमी के कारण बच्चों की मौत हुई है। इस पर सांसद हेमंत पाटिल ने विष्णुपुरी स्थित अस्पताल का दौरा किया और अलग-अलग विभागों में जाकर निरीक्षण किया। इस बीच कई वार्डों में शौचालय बंद थे। कई जगहों पर देखा गया कि शौचालयों में रखे सामान को तोड़-फोड़ कर नष्ट कर दिया गया। इस पर गुस्साए सांसद हेमंत पाटिल ने पानी का पाइप हाथ में ले लिया और चिकित्सा अधीक्षक एस आर वाकोडिकर से बाथरूम साफ कराया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक के कार्यालय में रजिस्टर की जांच की। विष्णुपुरी अस्पताल और उसके आसपास गंदगी की स्थिति पर गहरा गुस्सा जताया। सफाई निरीक्षक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
इस बीच, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश के बाद राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री और संरक्षक मंत्री गिरीश महाजन तत्काल नांदेड़ के लिए रवाना हो गए हैं। बताया गया है कि इस मौके पर सांसद प्रताप पाटिल चिखलीकर भी उनके साथ रहेंगे। सबसे पहले यह बात सामने आई है कि ठाणे के कलवा, नांदेड़ और फिर छत्रपति संभाजीनगर में कुछ मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा भी सामने आ गया है।
उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके , दहल गया देवभूमि
#WATCH | Earthquake tremors felt in Khatima, Uttarakhand. pic.twitter.com/vzUterBau7
— ANI (@ANI) October 3, 2023
उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। देहरादून और ऋषिकेश भूकंप के तंज झटकों से दहल गया। बुधवार को देवभूमि के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
देहरादून में भूकंप के झटके महसूस हुए। इसके साथ ही ऋषिकेश और चमोली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तराखंड बुधवार को भूकंप के तेज झटके से हिल गया। दोपहर 2: 51 बजे रुद्रप्रयाग जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जनपद के समस्त तहसीलों से भूकंप को लेकर सूचना प्राप्त की गई।भूकंप के झटको से किसी भी प्रकार की जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है।
नैनीताल में भूकंप की तीव्रता 4.6 मैग्नीट्यूड
भूकंप के झटके से धरती डोल उठी। दहशत में लोग घरों के बाहर निकल गए। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। रिएक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 4.6 मैग्नीट्यूड थी। नैनीताल जिले में जैसे ही दो बजकर 51 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस हुआ। घरों के अंदर लगे पंखे भी हिलने लगे। लोग सहमकर घरों से बाहर दौड़ पड़े। इंटरनेट मीडिया में पोस्ट डालने लगे। एक-दूसरे को फोन कर हालचाल जानने लगे। सबसे अधिक डर ऊंचे भवनों में रहने वाले लोगों में दिखाई दिया। जिला आपातकालीन परिचालन कंद्र के प्रभारी के अनुसार जिले में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र नेपाल के भटकोला था।
रानीखेत में भूकंप के तेज झटके से सहमा पहाड़
मंगलवार को दोपहर 2.51 से 2.52 बजे के बीच भूकंप के तेज झटके से पहाड़ सहम गया। घबराए लोग घरों से बाहर दौड़ पड़े। उधर द्वाराहाट ब्लाक के भंटी गांव में एक आवासीय मकान में दरारें भी आ गई। रानीखेत के अलावा सल्ट, स्याल्दे, द्वाराहाट आदि क्षेत्रों में भी भूकंप के तेज झटका महसूस किया गया। घर में रखी अल्मारियां, फ्रीज व बर्तनों के साथ ही टेबल कुर्सियां हिलने पर लोग सतर्क हो गए। हालांकि कुछ समय बाद स्थित सामान्य हो गई। भूकंप के झटके से द्वाराहाट के भंटी गांव निवासी तुलसी राम के मकान में दरार आ गई।
जब हिलने लगा पंखा
उत्तराखंड के कई जिलो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। खाटीमा में भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि पंखे भी कंपन करते हुए नजर आए।
प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न चुनौतियों के समाधान हेतु देहरादून में होगा 6 वां विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन
3 अक्टूबर 2023, मंगलवार ,देहरादून देहरादून, 3 अक्टूबर ,मंगलवार, सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पुष्कर सिंह धामी ने छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन के आयोजन एवं अभिप्राय को लेकर विस्तृत रूप से प्रेस वार्ता की ..!
सम्मेलन 28 नवंबर से 1 दिसंबर 2023 तक देहरादून में होना प्रस्तावित है इस कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र से देश व विश्व के कई देशों के विशेषज्ञों के मध्य मंथन किया जाएगा ..! यह सर्विदित है कि उत्तराखंड एक हिमालयी अति संवेदनशील पर्वतीय प्रदेश है जहां लगातार पिछले कुछ वर्षों से भूस्खलन, बाढ़ ,भूकंप व बादल फटने जैसी कई प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि हुई है.! जो उत्तराखंड की धामी सरकार के लिए निरंतर चुनौतियां उत्पन्न कर रही है जिसके साथ ही राज्य और विकास की गति भी प्रभावित हो रही है.!
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलनों से उत्तराखंड व हिमालय क्षेत्र में उत्पन्न आपदाओं की चुनौतियों से निपटने के लिए विश्व स्तरीय प्रयासों को गति मिलेगी। इसी प्रकार के प्रयासों चिंतन मंथन व निराकरण को लेकर राज्य सरकार 6 वां . विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन आयोजित कर रही है जो राज्य प्रबंधन प्राधिकरण, डी.एम.आई .सी एस हैदराबाद तथा उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ( यू कास्ट) के संयुक्त प्रयासों से किया जाएगा .!
मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रमुखों, भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के साथ ही विश्व के प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधियों, संयुक्त राष्ट्र संघ, देश-विदेश के जलवायु विशेषज्ञों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कि 6वें विश्व सम्मेलन का प्राथमिक उद्देश्य हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र और समुदायों पर ध्यान केंद्रित करते हुए जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रतिरोध की चुनौतियों पर चर्चा करना एवं उनका समाधान करना है । साथ ही सम्मेलन का उद्देश्य उत्तराखण्ड को आपदा प्रतिरोधकता और तत्परता के लिए जलवायु अनुकूली समाधानों के केंद्र के रूप में विकसित करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक आपदा प्रबन्धन सम्मेलन से आपदा प्रबन्धन की गंभीरता व विशेष रूप से उत्तराखण्ड राज्य और हिमालयी क्षेत्रों की आपदा से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए विश्व स्तर पर किये जा रहे चिन्तन व प्रयासों को गति मिलेगी। यहां जलवायु परिर्वतन (Climate Change) और आपदा प्रतिरोध्यता (Disaster Resilience) अत्यंत महत्वपूर्ण विषय हैं और वर्तमान समय में भारतवर्ष एवं विशेष रूप से हिमालयी राज्यों में इनके महत्व को देखते हुए आपदा प्रबन्धन के वैश्विक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
विदित हो 08-09 दिसम्बर को राज्य में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 (Global Investors Summit-2023 ) का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन से ठीक पहले आयोजित आपदा प्रबन्धन के वैश्विक सम्मेलन से उत्तराखण्ड राज्य में “सुरक्षित निवेश, सुदृढ उत्तराखण्ड” (Safe Investment- Resilient Uttarakhand ) का संदेश देश-विदेश में प्रसारित होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इकोलॉजी एवं इकोनामी संतुलन बनाकर राज्य में विकास करेगी। आपदा प्रबंधन व उत्तराखंड में निवेश कहीं न कहीं एक दूसरे से सम्बंधित है
अतः सम्मेलन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य भर में आपदा प्रबन्धन के विशेष सत्रों का आयोजन सम्पूर्ण प्रदेश में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय तथा राज्य में स्थित केन्द्रीय संस्थानों, जैसे- वाडिया, हिमालयी भू-विज्ञान, आई.आई.पी., आई.आई.आर.एस. जल संरक्षण इत्यादि में किया जायेगा। पूर्वोत्तर राज्य सहित देश भर के संस्थानों में भी आपदा प्रबन्धन पर पूर्व कार्यक्रम आयोजित किये जाने संभावित हैं । आपदा प्रबन्धन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा ।
आयोजित सम्मेलन में 04 मुख्य सत्रों, 50 तकनीकी सत्रों, कई विशेष तकनीकी सत्रों में आपदा प्रबंधन से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श होगा। जिनमें मुख्यतः जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रतिरोध्यता, पूर्व चेतावनी प्रणाली और प्रतिरोधकता तथा आपदा के पश्चात पुनर्वास और पुनर्निर्माण आदि शामिल हैं। इस सम्मेलन के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों (एस.डी.जी.) के साथ एकीकृत करके जलवायु परिवर्तन जनित चुनौतियों का बेहतर रूप से सामना करने में सहायता मिलेगी। जिससे प्रभावित समुदायों की प्रतिरोध्यता में सुधार होगा और प्रकृति की सुरक्षा के प्रति समुदाय अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर पाएंगे। आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न संस्थानों, शोध संस्थानों तथा स्टार्ट-अप द्वारा किये जा रहे शोध कार्यों एवं समाधानों के प्रदर्शन के लिए मैगा एक्सपो का आयोजन भी किया जायेगा। सम्मेलन में उत्कृष्ट शोधपत्र और युवा शोधार्थियों और प्रतिभागियों को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कृत भी किया जायेगा ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन में विश्व के विभिन्न देशों के विशेषज्ञों, विभिन्न राज्यों और केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों, राज्यों की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषदों एवं विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थाओं के शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों एवं नीति निर्धारकों के प्रतिभाग करने की संभावना है। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (यू.एस.डी.एम.ए) द्वारा इस सम्मेलन का कार्यान्वयन किया जायेगा। उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू – कॉस्ट) द्वारा सम्मेलन के वैज्ञानिक और तकनीकी विषयों का समन्वयन किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत द्वारा जी-20 की सफल अध्यक्षता की गयी और नवम्बर माह इस वार्षिक अध्यक्षता का अन्तिम चरण है। इस जी-20 सम्मेलन में डिजास्टर रिस्क रिडक्शन (डी.आर.आर.) एक महत्वपूर्ण विषय के रूप में शामिल किया गया है। इस दृष्टि से नवम्बर माह के अंत में देहरादून में आयोजित होने वाला 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन और भी महत्वपूर्ण है।
होने वाले प्रस्तावित छठें विश्व सम्मेलन का उद्घाटन सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, गृह एंव आपदा प्रबन्धन मंत्री अमित शाह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित के लिए अनुरोध किया जाएगा। पद्म विभूषित अमिताभ बच्चन सम्मेलन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में सहभागी होंगे।
इस मीडिया वार्ता में अभिनेता अमिताभ बच्चन का सन्देश भी प्रसारित किया गया ..कार्यक्रम में सचिव आपदा रंजीत सिन्हा, महानिदेशक (यू कोस्ट) प्रो. दुर्गेश पंत एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
महाराष्ट्र के अस्पताल में 12 मासूमों समेत 24 लोगों की मौत पर सियासत विपक्ष ने शिंदे सरकार को घेरा
महाराष्ट्र के नांदेड़ में 24 मरीजों की मौत के बाद मंगलवार (3 अक्टूबर) को चौकसी समिति निरीक्षण करेगी. छत्रपति संभाजी नगर के घाटी अस्पताल से डॉक्टरों की एक टीम नांदेड़ आएगी और अस्पताल के डॉ भरत चव्हाण, डॉ. मीनाक्षी भट्टाचार्य और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जोशी इस मौत के पीछे का कारण ढूंढेगी.
Chhattisgarh – काँग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही गौठान योजना में लगातर घोटाले के लग रहे है आरोप
धमतरी / मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही गौठान योजना में लगातर घोटाले के आरोप लगते रहे हैं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जमीन पर कोई अता पता नहीं गायों के लिए चलाई गई रोका छेका योजना भी जमीन से गायब है रोजाना सैकड़ों गौ वंश रोड पर दुर्घटना ग्रसित हो रहे हैं जिससे रोजाना सैकड़ों गौ वंश की मृत्यु हो रही है और हजारों गौ वंश सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।।
वर्तमान घटना धमतरी के अर्जुनी चौक की है जहां पर एक गौ वंश को एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर घायल कर दिया जिसे बजरंग दल कार्यकर्ता दुर्गेश कुमार नेताम, गणेश सिन्हा अजय ध्रुव द्वारा सुरक्षित कर उनका ईलाज करवाया गया।।
शासन द्वारा ज़ारी किया गया टोल फ्री नंबर 1962 से भी कोई सहायता प्राप्त नही, केवल खाना पूर्ति करने के लिए नंबर जारी किया गया।। गौ एंबुलेंस जैसी कोई सुविधा नहीं होने के कारण चोटिल गौ वंश को समय पर उचित ईलाज नही मिलने के कारण रोजाना सैकड़ों गौ वंश की मौत हो जा रही है।।
सरकार द्वारा चलाई गई गौठान में चारा पानी की व्यवस्था ना होने और ना ही किसी प्रकार की सुविधा होने के कारण गौठान खाली पड़े हैं और गौ वंश रोड पर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं।।
रोड पर दिन रात गौ वंश का जमावड़ा लगा रहता है जो आम जनता और गौ वंश दोनो के लिए खतरा है।। आए दिन गौ वंश दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।।
छत्तीसगढ़ में विपक्षी बीजेपी के लोगो ने भी विगत दिनों काँग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही गौठान योजना में लगातर घोटाले पर खुल कर हमला किया है।
गौ-तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बलिया। गौ-तस्करी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया एस0 आनन्द महोदय के आदेश के अनुपालन मे अपराध नियत्रंण व संदिग्ध व वांछित अपराधियो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो0 फहीम कुरैशी के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक रसड़ा प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना रसड़ा के पुलिस टीम उ.नि.वंश बहादुर सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिरी सूचना पर प्रधानपुर पुल के पास से मु0अ0सं0 373/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त इमरान उर्फ भोदू पुत्र इरशाद निवासी नोनहरा भर टोली थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर को प्रधानपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । थाना स्थानीय द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । गिरफ्तार आरोपी का नाम 1. इमरान उर्फ भोदू पुत्र इरशाद निवासी नोनहरा भर टोली थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर उम्र करीब 20 वर्ष । गिरफ्तार करने वाली टीम- 1. नि.वंश बहादुर सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया । 2. हे.का. रामपति यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
गौ माता की सेवा करने में हरियाणा देश में सबसे अग्रणी राज्य है – मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
खरखौदा हेमंत कुमार)। रोहतक मार्ग पर स्थित सिसाना (Sisana) गांव में धर्मार्थ गौशाला के 121वा वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal) ने कहा कि गौ माता की सेवा करने में हरियाणा देश में सबसे अग्रणी राज्य है। उन्होंने कहा कि सिसाना में स्थापित गौशाला प्रदेश में सबसे बड़ी गौशाला है। इस गौशाला में लगभग 7 हजार गौ माता की सेवा की जाती है। गौशाला में गौ माता का रखरखाव पूरे प्रदेश की गौशालाओं से बेहतर व्यवस्था करने में समिति का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने से पहले प्रदेश में 215 गौशालाएं होती थी। परंतु जब से उनकी सरकार बनी है प्रदेश में तीन गुना 615 गौशालाओं का निर्माण हो चुका है। Manohar Lal
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों पर जितनी भी आवारा पशु घूम रहे हैं , उनकी देखभाल करने के लिए गौ सेवा आयोग की तरफ से एक समिति बनाकर सभी ग्राम पंचायत से जमीन लेकर उनके रखरखाव की व्यवस्था की जाएगी । उन पर आने वाला सारा खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार गौ माता सेवा के लिए हमेशा तैयार रहती है, इसीलिए गौशालाओं को देने वाली धनराशि 3 गुना तक बढ़ा दी गई है। इसलिए वित्त वर्ष के दौरान सिसाना गौशाला को 30 लाख रुपए का बजट पहले ही आवंटित किया जा चुका है इसके अलावा 30 लाख रुपए का बजट और सरकार द्वारा देने की घोषणा की इसके अलावा 11 लाख रुपए सांसद कोटे से व 10 लाख रुपए विधायक कोटे से देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि गौ सेवा हमारे सबसे प्राचीन संस्कृतियों में से एक है जिसका वर्णन इतिहास में भी मिलता है यही गौ माता का वर्णन भगवान श्री कृष्ण के समय में भी मिलता है जब से भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाने के समय में गौ माता का अभिषेक करवाया था और उसी दिन को गोपाष्टमी के दिन के रूप में पूजा जाता है। वर्तमान में प्रदेश की गौशालाओं में 35 हजार गोवंश है। इसीलिए सिसाना गौशाला ने 1000 अतिरिक्त बाहरी गोवंशाओ को रखने की सहमति दी है। इसके लिए यदि बाहरी गोवंश को गौशाला में रखा जाएगा तो उसके लिए विशेष रूप से ग्रांट सरकार द्वारा दी जाएगी। उन्होंने सोनीपत के सभी गौशालाओं से आग्रह किया की बाहरी गोवंशाओ को रखने के लिए एक समिति बनाएं जिसमें सरकार पूरी मदद करेगी। Manohar Lal
और उनके रखरखाव में जो खर्चा आएगा उसे सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में जो बिजली का बिल आता है वह ₹2 प्रति यूनिट के हिसाब से लिया जाता है जो कि पहले की सरकारों में आठ रूपए प्रति यूनिट होता था। उन्होंने कहा कि सिसाना -2 ग्राम पंचायत की ओर से 16 एकड़ जमीन गोचरण के लिए दी जाएगी ,जिसमें शैड व अन्य मूलभूत सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा 75 लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी। इसके अलावा गोरक्षा के लिए एक अनुसंधान केंद्र भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिसाना गौशाला की स्थापना 1902 में पंडित हरनाथ ने की थी और 1978 में 61 गांव के पंचायत ने गौशाला को चलाने के लिए अपना योगदान दिया था।
आज इस योगदान के बदौलत गौशाला पूरे हरियाणा में प्रथम स्थान पर है। जिसमें रखरखाव की हर सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसलिए गौशाला प्रबंधन समिति बधाई के पात्र है। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। सिसाना गौशाला के प्रधान रणदीप दहिया ने मुख्यमंत्री को पगड़ी बांधकर व स्मृति चिह्न गौ माता की मूर्ति देकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक मोहनलाल बडोली, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग, मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका दहिया, ब्लॉक अध्यक्ष सितेंद्र दहिया, सुमित्रा चौहान सतीश सेहरी, स्वामी दयानंद स्कूल के प्राचार्य संदीप दहिया, जिला उपायुक्त मनोज कुमार, उपमंडल अधिकारी अनमोल, बीडीपीओ दीपिका शर्मा, पंचायती राज एसडीओ वेद आदि व्यक्ति मौजूद रहे।
वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय को मिला ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड’
अंधेरी (वेस्ट) मुम्बई स्थित मेयर हॉल में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र की चर्चित संस्था कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक व संचालक डॉ कृष्णा चौहान के द्वारा आयोजित भव्य समारोह में भारतीय फिल्म जगत के मशहूर गायक उदित नारायण ने वरिष्ठ फिल्म पत्रकार/अधिवक्ता काली दास पाण्डेय को महात्मा गांधी रत्न अवार्ड’ देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास









