Home Blog Page 682

काजल अग्रवाल और नरसिंह पंचम यादव के हाथों बिजनेसमैन डॉ. निकेश ताराचंद जैन माधानी को मिला ऑनरेरी डॉक्टरेट डिग्री एवं बिजनेस अवार्ड

0

दिल्ली। वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित अशोक होटल दिल्ली में प्रसिद्ध अभिनेत्री काजल अग्रवाल एवं भारतीय पहलवान नरसिंह पंचम यादव के हाथों मुम्बई के बिजनेसमैन निकेश ताराचंद जैन माधानी को ऑनरेरी डॉक्टरेट डिग्री एवं बिजनेस अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। अब बिजनेसमैन डॉ. निकेश ताराचंद जैन माधानी के नाम से जाने जाएंगे।
इस विशेष कार्यक्रम में बॉलीवुड और साउथ की प्रसिद्ध एक्ट्रेस काजल अग्रवाल, भारतीय पहलवान नरसिंह पंचम यादव के अलावा श्याम जाजू (पॉलिटिशियन भारतीय जनता पार्टी), जय प्रकाश निषाद (मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट भारतीय जनता पार्टी), कपिल पाटिल (मिनिस्टर ऑफ स्टेट पंचायति राज भारतीय जनता पार्टी), कविता बजाज (सी ई ओ वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशन यूनिवर्सिटी) जैसे बड़ी हस्तियां उपस्थित रहे।

भाग्यश्री के हाथों फिल्म निर्माता और सोशल वर्कर संदीप नागराले ग्लोबल ग्लोरी अवार्ड 2023 से हुए सम्मानित

0

मुंबई। मैंने प्यार किया फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनय कैरियर की शुरुआत करने वाली प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री के हाथों फिल्म निर्माता और सोशल वर्कर संदीप नागराले ग्लोबल ग्लोरी अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए। इस अवार्ड शो का आयोजन साकीनाका, अंधेरी पूर्व स्थित पेनिनसुला ग्रैंड होटल में समाजसेवक व बीजेपी नेता रामकुमार पाल और मुम्बई रफ्तार न्यूज चैनल के संचालक शैलेश पटेल ने किया।
आपको बता दें कि संदीप नागराले ने कुछ महीने पूर्व सुप्रसिद्ध मराठी गायक स्वप्निल बांदोड़कर की आवाज़ में एक एलबम बनाया है।
गौरतलब है कि सोशल वर्कर, बिजनेसमैन एवं फिल्म निर्माता संदीप नागराले पिछले कुछ वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने प्रोड्यूसर एसोसिएशन में अपना बैनर वी एस एन प्रोडक्शन रजिस्टर कर युवा पीढ़ी में जागरूकता लाने के लिए नशामुक्ति पर एक शॉर्ट फिल्म का निर्माण किया जिसे कई पुरस्कार प्राप्त हुए। साथ वे कई फैशन शो का आयोजन भी करते रहते हैं। लेकिन बॉलीवुड में उनका लक्ष्य कुछ बड़ा काम करना है। उन्होंने फिल्मों में काम करने वाले चालीस बौनों को लेकर फिल्म ‘आखिरी गब्बर’ बनाया जो कि एक तरह का अनूठा प्रयास रहा। फिर लॉकडाउन के दौरान कॉमेडियन सुनील पाल अभिनीत मराठी फिल्म ‘एक होता लेखक’ रिलीज हुई जिसमें वह सह-निर्माता के रूप में जुड़े थे। संदीप नागराले ने एक बड़े बजट की हिंदी फिल्म के निर्माण की योजना बना रहे हैं जो एक हिडन गैंगस्टर की कहानी होगी। इसकी स्क्रिप्ट को वह शीघ्र ही पूरी कर लेंगे फिर किसी नामचीन एक्टर को अप्रोच करेंगे।
संदीप का प्रयास रहता है कि फिल्म, टीवी, वेब सीरीज में नए प्रतिभाशाली लोगों को काम मिलता रहे।
बॉलीवुड सहित सामाजिक कार्यों में संदीप नागराले को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए महाराष्ट्र रत्न अवार्ड 2023 सहित लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड, महाराष्ट्र रत्न अवार्ड और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड भी मिल चुका है।

– संतोष साहू

मुंबई उपनगर को चकाचौंध करने के लिए पूरी तरह तैयार है ‘द हाट ऑफ आर्ट’

0
मुंबई उपनगर को चकाचौंध करने के लिए पूरी तरह तैयार है ‘द हाट ऑफ आर्ट’
                         नेस्को, गोरेगांव (पूर्व), मुम्बई में ज्योति यादव और हर्षला विघे द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘द हाट ऑफ आर्ट’ का उद्घाटन पिछले दिनों फिल्म अभिनेता बिंदु दारा सिंह और पुनीत इस्सर ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह प्रदर्शनी कलाकारों के अखिल भारतीय प्रतिनिधित्व को देखने का एक अनूठा अवसर है। ‘द हाट ऑफ आर्ट’ में 500 से अधिक प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा बनाई गई 10,000 से अधिक कलाकृतियों के अद्भुत संग्रह के अलावा जटिल मधुबनी और वारली पेंटिंग से लेकर लघु पेंटिंग की विस्तृत सुंदरता, गोंड पेंटिंग की आदिवासी सुंदरता, जीवंत केरल भित्ति चित्र और आकर्षक चारकोल कलाकृतियों का अवलोकन करने का मौका कलाप्रेमियों को मौका मिलेगा। ‘द हाट ऑफ आर्ट’ के खजाने में, कलाप्रेमियों को वी.एस. गायतोंडे, और तैयब.माहेता, एस.एच.राजा, आर.एन.टैगोर,  मुगल किंग, ए.आर.चुगताई, मक्का मदीना, एस.एम पंडित जैसे कलाकारों की प्रसिद्ध पेंटिंग देखने का सौभाग्य मिलेगा। आर.मुलगाओकर, राजनंदिनी ‘बाय’ पाटिल प्रमुख संग्रह और एम.एफ. हुसैन, कई और प्रसिद्ध नामों के साथ जुड़ी ये उत्कृष्ट कृतियाँ कलाप्रेमियों के कल्पना को प्रज्वलित करेंगी और कलात्मक यात्रा के लिए प्रेरित करेंगी। ‘द हाट ऑफ आर्ट’ कला की सराहना से कहीं आगे जाता है। यह कार्यक्रम केपीसीटी फाउंडेशन के विशेष रूप से सक्षम कलाकारों को एक मंच प्रदान करता है, जिससे उन्हें अपनी अनूठी प्रतिभा और कृतियों को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। यह बच्चों को भी मंच उपलब्ध करता है, उनकी रचनात्मकता को पोषित और बढ़ावा देता है। समावेशिता और सशक्तिकरण के प्रति यह प्रतिबद्धता ‘द हाट ऑफ आर्ट’ को वास्तव में एक विशेष और हृदयस्पर्शी आयोजन के रूप में इंगित करती है। 9 से 11 नवंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी मुंबई उपनगर को चकाचौंध करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह कला उत्सव एक अविस्मरणीय अनुभव होने का वादा करता है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

मधुर शुगर्स के रॉबिन हुड आर्मी के साथ सहयोग ने 1000 चेहरों पर लाई मुस्कान

0

Video Link: https://youtu.be/I6GhNtsx3GU

दिल्ली,10 नवंबर 2023: भारत के प्रमुख पैकेज्ड शुगर ब्रांडमधुर शुगर ने समाज के सभी वर्गों के बीच दिवाली के उत्सव की भावना को जगाने के लिए मधुर उत्सव‘ की शुरुआत की है। इस तरह की पहली स्वयंसेवी-आधारित पहल हाल ही में दिल्ली में 13 स्थानों पर रॉबिन हुड आर्मी के सहयोग से आयोजित की गई।

 

मधुर शुगर की टीम ने अपने कार्यकारी निदेशक श्री रवि गुप्ता के नेतृत्व मेंरॉबिन हुड आर्मी (आरएचए) के साथ मिलकर एक हज़ार घरों में राशन किट के साथ-साथ त्योहार की मिठाइयां भी बांटींजिससे उनकी दिवाली वाक़ई यादगार बन गई। लोकप्रिय फूड व्लॉगर गौरव वासन की भागीदारी से इस पहल को और बढ़ावा मिलाजिन्होंने स्वेच्छा से इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए मधुर कैप्टन‘ के रूप में काम किया।

 

इस संयुक्त प्रयास ने 13 स्थानों पर लगभग 80-90 समर्पित आरएचए स्वयंसेवकों और 100 से अधिक मधुर कैप्टन को एकजुट कियाऔर सामूहिक रूप से इस त्योहारी मौसम में लगभग 1,000 चेहरों पर मुस्कान ला दी। यह एक बार में एक जीवन और एक मुस्कान के लिए मधुरता‘ फैलाने की मधुर शुगर की यात्रा की शुरुआत है।

 

मधुर शुगर के कार्यकारी निदेशकरवि गुप्ता ने अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा, “इतने सारे लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखना अभिभूत करने वाला क्षण था। मधुर शुगर में हम अपने चारों ओर मिठास फैलाने में विश्वास करते हैं। मधुर उत्सव उसी दिशा में एक कदम है। हम मधुर कैप्टन बनने के लिए स्वयंसेवकों को आमंत्रित करने की एक अनूठी अवधारणा पर काम कर रहे हैंजो इस मिशन के प्रमुख तत्व होंगे। हम इस पहल को पूरे देश में पूरे साल जारी रखना चाहते हैं।

 

इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य था, लोगों को इस उदार गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना। लोगों ने ज़बरदस्त प्रतिक्रिया दिखाई, वे सभी वंचित लोगों के जीवन में मिठास लाने के लिए बड़ी संख्या में सामने आए।

 

मधुर शुगर2007 में अपने लॉन्च के बाद से उपभोक्ताओं को स्वच्छता से पैक की गई चीनी को अपनाने की खूबियों के बारे में लगातार शिक्षित करने के लिए मशहूर रहा है। यह ब्रांड 95% भारतीय परिवारों के साथ जुड़ा हुआ हैजो खुली चीनी खरीदते हैं। ब्रांड उन्हें पैकेट वाली चीनी खरीदने के गुणों के बारे में जागरूक करता है।

 

यदि आप कुछ अलग करने का शौक रखते हैं और मुस्कुराहट फैलाने के मिशन में मधुर शुगर से जुड़ना चाहते हैंतो www.madhursugar.com/madhurutsav पर लॉग इन करें।

कैलिफोर्निया पिस्टैशियो ने जेनेलिया देशमुख की धमाकेदार दीवाली के जश्न को दिया खास अंदाज़

0
मुंबई: बॉलीवुड अदाकारा जेनेलिया देशमुख दिवाली ताश पार्टी का आयोजन करने जा रही हैं और इस बार उन्होंने दीवाली का जश्न पोषण से भरपूर कैलिफोर्निया पिस्टैशियो के साथ मनाने का फैसला किया है। जेनेलिया अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहती हैं और वह चाहती हैं कि त्योहारों के अवसर पर हैल्दी स्नैकिंग को अपनाया जाए। यही कारण है कि उन्होंने आगामी दीवाली के जश्न के मद्देनजर कैलिफोर्निया पिस्टैशियो चुने हैं।
    जेनेलिया का मानना है कि कैलिफोर्निया पिस्टैशियो का क्रन्ची और नटी फ्लेवर उनके बॉलीवुड के दोस्तों को खासा पसंद है और यही वजह है कि इस त्योहारी सीज़न में यह पसंदीदा स्नैक बन चुका है। इस कैम्पेन में जेनेलिया के इस खास पहलू को देखा जा सकता है जिसमें वे अपने दोस्तों को एक यादगार जश्न की सौगात देने के लिए #DiwaliTaashParty का आयोजन कर रही हैं।
    दीवाली के मौके पर, जेनेलिया देशमुख ने कहा, “दीवाली दरअसल, जश्न में डूबने का सबसे उपयुक्त समय होता है और इस मौके पर हम अपने प्रियजनों के साथ यादगार अनुभवों को बुन सकते हैं। बेशक, यह समय होता है मिठाइयों और तेल-घी से भरपूर खानपान का, लेकिन हमें त्योहारों पर अपनी सेहत का मंत्र हमेशा याद रखना चाहिए। मुझे खुशी है कि मैं इस त्योहारी मूड और मौज-मस्ती को ध्यान में रखकर अपने घर आए मेहमानों के लिए ऐसे रोस्टेड कैलिफोर्निया पिस्टैशियो पेश करने जा रही हूं जो पोषक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट हैं और साथ ही, अपराधबोध से भी दूर रखने वाले हैं। हम अपनी इस धमाकेदार दिवाली ताश पार्टी में अपने दोस्तों और फैमिली के लिए स्वादिष्ट कैलिफोर्निया पिस्टैशियो का स्वाद परोसेंगे।”
    तो फिर आप भी पीछे क्यों रहें, इस बार कैलिफोर्निया पिस्टैशियो के साथ आप भी मनाएं पिस्ता वाली दिवाली और अपने त्योहारी जश्न को दें स्वादिष्ट ट्विस्ट। पिस्टैशियो (पिस्ते) दरअसल, प्रोटीन, फाइबर, अनसैचुरेटेड फैट्स और विटामिन तथा मिनिरल्स के अच्छे स्रोत होते हैं और यही वजह है कि ये स्मार्ट स्नैक विकल्प के रूप में पसंद किए जाते हैं। आप भी अपने त्योहारों की मस्ती, खुशियों, मनोरंजन को पोषक तत्वों से भरपूर बनाएं और इस सीज़न में इस बेहद पसंदीदा मेवे का लुत्फ उठाएं!
    कैलिफोर्निया पिस्टैशियो देशभर में सभी ड्राइ फ्रूट और रिटेल स्टोर्स पर तथा सभी प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर उपलब्ध हैं।

केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रूपाला के हाथों वीरेन्द्र जैन दिल्ली में सम्मानित

0

इंदौर, 10 नवम्बर । राष्ट्रीय गोधन महासंघ द्वारा राष्ट्रीय गोवंश पर आधारित अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य एवं रोज़गार पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में वीरेन्द्र कुमार जैन
इंदौर को सुदर्शन सम्मान से सम्मानित किया गया । यह सम्मान गोमाता की भव्य मूर्ति एवं सम्मान पत्र देकर केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परशोत्तम रूपाला ने किया ।देश विदेश में पंचगव्य चिकित्सा को स्थापित कर 14 लाख मरीज़ों का उपचार कर विश्व रिकॉर्ड बनाने एवं देश की गौशालाओं के स्वावलंबन के चलाये जा रहे अभियान के लिए किया गया।

वीरेन्द्र कुमार जैन द्वारा पशुपालन एवं डेयरी मंत्री को देश की 19 हज़ार गौशालाऔं के लिए पंचगव्य थैरेपी की दवाइयाँ और पारंपरिक प्राकृतिक खेती के लिए पंचगव्य आधारित आदान की ट्रेनिंग हेतु प्रपोज़ल भी दीया गया। इस हेतु बेरोज़गारों को ट्रेनिंग देकर रोज़गार देने, आएमपी डॉक्टर्स को पंचगव्य थैरेपी की ऑनलाइन ट्रेनिंग एवं आयुर्वेद डॉक्टर एवं बीएएमएस स्टूडेंट्स को भी आनलाइन ट्रेनिंग देने का प्रस्ताव भी दीया गया।इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंदजी , विश्व हिंदु परिषद के कार्याध्यक्ष अलोककुमार,संकल्प के फाउंडर संतोष तनेजा, उत्तराखंड पं राजेंद्र अंथवाल एवं हरियाणा के राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग एवं राष्ट्रीय गौधन महासंघ के संयोजक विजय ख़ुराणा सहित पूरे देश से आये प्रतिनिधि उपस्थित थे।

निहारिका रायज़ादा “आद्रिका” के साथ मलयालम सिनेमा में कदम रखेंगी: ममूटी और मोहनलाल से आशीर्वाद की उम्मीद।

0

आईबी 71 और सूर्यवंशी की मशहूरी प्राप्त करने वाली निहारिका रायज़ादा अब मलयालम में अपने डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, और अपने डेब्यू के लिए मोहनलाल और मम्मूट्टी से आशीर्वाद पाने के सपने देख रही हैं।

निहारिका रायज़ादा को थ्रिलर टाइटल “आद्रिका” में देखा जाएगा, जिसमें डोनोवन वोडहाउस भी होंगे।

हाल ही में हुई मीडिया इंटरेक्शन में उत्साहित रायज़ादा ने अपनी एक्साइटमेन्ट व्यक्त की, उन्होंने अपनी आकांक्षा को जताते हुए कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि मैं भारत में हर भाषा में फिल्म बनाना चाहती हूँ।” और जोर दिया, “तो अंत में, मैं मलयालम में डेब्यू कर रही हूँ, और मैं बहुत उत्सुक हूँ।”

“आद्रिका” राष्ट्र की एकता का साक्षात्कार है, जो स्थानीय सीमाओं को पार करता है। रायज़ादा ने फिल्म के अनोखे टैलेंट का जिक्र करते हुए कहा, “टीम उत्कृष्ट है, जिसमें पैन इंडियन स्पिरिट है। हमारे पास एक बंगाली निर्देशक हैं, एक तमिल डीओपी है, और हिंदी कलाकार मलयालम सिनेमा में अपनी पहचान बना रहे हैं।”

इस वेंचर को और भी विशेष बनाने वाली बात यह है कि रायज़ादा की जज्बाती इच्छा है मलयालम सिनेमा के दिग्गजों, मोहनलाल और ममूटी से आशीर्वाद मिले। उन्होंने इस भावना को शेयर करते हुए शूटिंग से एक स्नैपशॉट शेयर किया, जिसे कैप्शन दिया, “राजाओं से आशीर्वाद लेते हुए @mammootty और @mohanlal.”

फिल्म का नेतृत्व बंगाली निर्देशक अभिजीत अध्या द्वारा किया जा रहा है और जयकुमार थांगावेल मूवी के डीओपी हैं।

अब देखना यह हैं की यह फिल्म कब रिलीज़ होगी और बॉक्स-ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाएगी, क्योंकि फेन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा.

पारिवारिक थ्रिलर कॉमेडी फिल्म ‘अजब तमाशा

0
ए आर एंटरटेनमेंट बैनर तले अमित कुमार अग्रवाल द्वारा निर्मित पारिवारिक थ्रिलर ड्रामा युक्त कॉमेडी फिल्म ‘अजब तमाशा’ पूरे भारत में कई सिनेमा थिएटरों और मल्टीप्लेक्स में रिलीज किये जाने के बाद से धमाल मचा रही है। नईम अहमद के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक सीधा सादा इंसान बबलू की है जो अक्सर कई चीजें भूल जाता है, जिसके कारण वह और उसका परिवार अक्सर समस्याओं में फंस जाता है। इस बार वह अपने इलाके के नवाब और उसके परिवार के लिए बहुत सारी समस्याएं पैदा करता है। बब्लू के इस कृत्य से नवाब नाराज़ हो जाता है और उसे सबक सिखाना चाहता है परंतु संयोग से नवाब एक बड़ी समस्या में फंस जाता है। बबलू नवाब की मदद करता है और उसकी सभी समस्याओं को बहुत ही हास्यपूर्ण और अप्रत्याशित तरीके से हल करता है। उत्कृष्ट प्रस्तुतिकरण की वजह से सिनेदर्शकों का भरपूर प्यार इस फिल्म को मिल रहा है। रामू गडुथुरी के कलात्मक सिनेमेटोग्राफी से सजी इस कॉमेडी फिल्म के एडिटर सरताज, बीजीएम गणेश सुर्वे व मुकुल काशीकर, प्रोडक्शन हेड सना शेख और संगीतकार सतीश शर्मा हैं और इस फिल्म का पी आर एवं मार्केटिंग 70 एम.एम मीडिया द्वारा किया गया है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से आशीर्वाद मांगा

0

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के एक जैन मंदिर में दिगंबर जैन आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से आशीर्वाद मांगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

‘‘छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि जैन मंदिर में आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करके धन्य महसूस कर रहा हूं।’’

भारतीय नौसेना की परियोजना 15बी युद्धपोत “सूरत” का अनावरण समारोह

0

New Delhi – भारतीय नौसेना के नवीनतम, स्वदेशी, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक, ‘सूरत’ का अनावरण गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल द्वारा 06 नवंबर 2023 को सूरत में आयोजित एक समारोह में किया जाएगा। इस समारोह में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार भी शामिल होंगे। गौरतलब है कि रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने इसको 17 मार्च, 2022 को मुंबई में लॉन्च किया था।

निर्माणाधीन नवीनतम अग्रिम युद्धपोत परियोजनाओं में ‘परियोजना 15 बी’ इस कार्यक्रम की चौथी अगली पीढ़ी के स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक का निर्माण है, जिनमें ‘सूरत’ चौथा और अंतिम जहाज है। यह युद्धपोत वर्तमान समय में मझगांव डॉक्स शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई में निर्माणाधीन है। इस युद्धपोत का निर्माण स्वदेशी अत्याधुनिक युद्धपोत निर्माण प्रौद्योगिकी और रणनीतिक सैन्य प्रगति के लिए राष्ट्र को समर्पित है। स्वतंत्रता प्राप्ति के समय देश की नौसेना छोटी थी लेकिन वर्तमान में भारतीय नौसेन एक बहुत सक्षम, युद्ध के लिए तैयार, एकजुट, विश्वसनीय और भविष्य के लिए सक्षम बल बन चुकी है।

सर्वविदित है कि सूरत शहर 16वीं से 18वीं शताब्दी तक भारत और कई अन्य देशों के लिए सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक केंद्र रहा है। सूरत शहर जहाज निर्माण कार्यों के लिए एक समृद्ध केंद्र भी रहा है और इस अवधि में यह अपने यहां निर्मित जहाज के लिए प्रसिद्ध भी रहा है क्योंकि यहां निर्मित अनेक जहाज 100 वर्षों से ज्यादा समय तक अपनी सेवाएं प्रदान की है। भारत देश में यह एक समुद्री परंपरा और एक नौसैनिक परंपरा बनी हुई है कि हमारे नौसैना के जहाजों का नाम हमारे देश के प्रमुख शहरों के नाम पर रखा जाता है और इसलिए देश की नौसेना को सूरत शहर के नाम पर अपने नवीनतम और तकनीकी रूप से सबसे उन्नत युद्धपोत का नाम देने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यह गुजरात के किसी भी शहर के नाम पर रखा जाने वाला पहला युद्धपोत है और यह पहली बार है कि एक युद्धपोत के शिखर का अनावरण उसी शहर में किया जा रहा है जिसके नाम पर इसका नाम रखा गया है।

इस युद्धपोत का अनावरण समारोह गुजरात नौसेना द्वारा पश्चिमी नौसेना कमान के तत्वावधान में 06 नवंबर 2023 की शाम को सूरत में आयोजित किया जा रहा है।