Home Blog Page 610

बॉलीवुड में दस्तक देने वाली है अभिनेत्री रितिका पाण्डेय

0

बॉलीवुड में चर्चित मॉडल रितिका पाण्डेय मॉडलिंग के क्षेत्र में और साउथ की फिल्मों में अपनी प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन करने के बाद बॉलीवुड में दस्तक देने वाली है। बहुत जल्द ही एक बड़े बैनर के तहत उनकी फिल्म की घोषणा होने वाली है। हर तरह के रोल निभाने की चाहत रखने वाली नवोदित हँसमुख बिंदास अदाकारा रितिका गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा मधुबाला और इस दौर की अदाकारा आलिया भट्ट को अपना आदर्श मानती हैं। डिजिटल युग में ओटीटी प्लेटफार्म के प्रसार को रितिका बॉलीवुड के लिए एक शुभ संकेत मानती है।

ओटीटी प्लेटफार्म के प्रचलन की तारीफ करते हुए वो कहती हैं  “विगत दो वर्षों में ओटीटी प्लेटफॉर्म की संख्या काफी बढ़ी है और इससे नवोदित प्रतिभाओं को काफी लाभ मिल रहा है। छोटे बड़े बैनरों की फिल्में भी ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो रही है। हाल के दिनों में ‘मास्क टीवी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म के लॉन्च होने की खबर मिली है। मनोरंजन, खेल, व्यवसाय, जीवन शैली, स्वास्थ्य, यात्रा, अवकाश और अन्य महत्वपूर्ण पहलू से जुड़े कार्यक्रम ‘मास्क टीवी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नियमित रूप से स्ट्रीम होंगे। इससे नवोदित प्रतिभाओं को काम मिलने की संभावना बढ़ गई है।”  उत्तरप्रदेश की धरती से जुड़ी अभिनेत्री रितिका पाण्डेय अपने तीन वर्षों के फिल्मी सफर में बॉलीवुड में अपनी विशिष्ट छवि कायम कर चुकी हैं। वर्तमान समय में बॉलीवुड में रितिका प्रसिद्ध फिल्म निर्देशकों के साथ बड़े बड़े बैनरों की फिल्मों में अपनी अभिनय कौशल का प्रदर्शन करने के लिए बेकरार है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Jammu and Kashmir: राजोरी में सेना की गोलीबारी में दो स्थानीय नागरिकों की मौत, विरोध-प्रदर्शन शुरू

0

जम्मू संभाग के जिला राजोरी में दो स्थानीय नागरिकों की मौत होने की खबर है। जानकारी के अनुसार,  सेना के शिविर के पास संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद सैनिकों ने राजोरी में गोलियां चलाईं, जिसमें दो लोग मारे गए। बताया जा रहा है कि दोनों स्थानीय नागरिक हैं। इसे लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गी है। लोगों ने हाईवे जाम कर सेना के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

15 दिसंबर से 25 जनवरी तक बच्चों के लिए विशेष खसरा टीकाकरण अभियान

0
नवी मुंबई। नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में खसरा-रूबेला रोग को नियंत्रित करने के लिए नवी मुंबई महानगरपालिका ने योजनाबद्ध कदम उठाए हैं और मनपा आयुक्त राजेश नार्वेकर के मार्गदर्शन में दिसंबर व जनवरी माह में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसकी योजना बनाने के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. प्रमोद पाटिल की अध्यक्षता में टीकाकरण टास्क फोर्स कमेटी की बैठक हुई। इस अवसर पर टास्क फोर्स के सदस्य बाल रोग विशेषज्ञ, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, नमुंमपा अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षक और सभी नागरिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेष चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण काटकर ने खसरे की बीमारी, स्कूलों के माध्यम से किए जाने वाले उपायों, दौरों और खसरा रूबेला उन्मूलन के लिए केंद्रीय समिति की सिफारिशों की जानकारी दी। चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीन कटके ने खसरा रूबेला रोग और विशेष टीकाकरण अभियान के बारे में नवी मुंबई में वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। खसरे की रोकथाम के लिए 9 माह से 5 वर्ष तक के गैर-टीकाकृत बच्चों का टीकाकरण करने के लिए सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार विशेष खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा तथा इन बच्चों का टीकाकरण 26 जनवरी 2023 तक 4 सप्ताह के अंतराल पर 2 अभियान चलाकर करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अभियान के तहत गैर-प्रकोप क्षेत्रों में वंचित खसरा रूबेला की पहली और दूसरी खुराक दी जाएगी। साथ ही खसरे के प्रकोप वाले क्षेत्रों में खसरा और रूबेला की अतिरिक्त खुराक दी जाएगी। इस विशेष खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान का पहला दौर 15 दिसंबर से 25 दिसंबर 2022 तक और दूसरा दौर 15 जनवरी से 25 जनवरी 2023 तक स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र में 232 अतिरिक्त टीकाकरण सत्रों की योजना बनाई गई थी और टास्क फोर्स की बैठक में प्राप्त सूची के अनुसार 1246 बच्चों को टीका लगाने की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई, जिसमें 628 बच्चों को प्रथम एवं 618 बच्चों को द्वितीय खुराक दी गयी। टास्क फोर्स के सदस्यों ने बताया है कि विशेष खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान का विभिन्न मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और उसी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ज्ञात हो कि नवी मुंबई मनपा स्वास्थ्य विभाग की ओर से 9 महीने से 5 साल तक के बच्चों के माता-पिता से अनुरोध किया जा रहा है कि वे अपने बच्चों को टीका लगाये।

कंगना ने बताया बहन रंगोली के साथ हुए एसिड अटैक का दर्द

0
अपनी बातों को मुखरता से रखने के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत आए दिन किसी न किसी से पंगा लेती रहती हैं। वह अपनी बातों को इस ढंग से रखती हैं कि बिना नाम लिए ही दूसरे पर तंज कस देती हैं। लेकिन हाल ही में मंगलवार को दिल्ली के द्वारका में 17 वर्षीय लड़की पर हुए एसिड अटैक के बाद कंगना रणौत का दिल कांप उठा है। अभिनेत्री को अपनी बहन के साथ हुई एक दर्दनाक घटना याद आ गई है, जिसके बाद उन्होंने उस समय महसूस किए गए अपने डर को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने एसिड अटैक पर गौतम गंभीर के दिए बयान का भी समर्थन किया है।
कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने उन दिनों को याद किया, जब उनकी बहन रंगोली चंदेल के ऊपर हुए एडिस अटैक हुआ था। इसके साथ ही अभिनेत्री ने फैंस को इस हादसे के बाद अपने डर के बारे में भी बताया। कंगना बोलीं कि जब भी हर बार  कोई अजनबी उनके पास से गुजरता था तो वह अपना चेहरा ढक लेती थीं।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना ने लिखा, ‘जब मैं टीनएजर थी तब मेरी बहन रंगोली चंदेल पर सड़क किनारे एक रोमियो ने तेजाब फेंका था… उसे 52 सर्जरी से गुजरना पड़ा था। इतना ही नहीं उसे अकल्पनीय मात्रा में मानसिक और शारीरिक आघात का सामना भी करना पड़ा था। हम उस एक परिवार के रूप में पूरी तरह से टूट गए थे …. मुझे भी थेरेपी से गुजरना पड़ा था क्योंकि मुझे डर था कि कोई भी मेरे पास से गुजरेगा तो मुझ पर तेजाब फेंक सकता है जिसके कारण हर बार एक बाइक या एक कार के मेरे पास से गुजरने के बाद मैं तुरंत अपना चेहरा ढक लेती थी। मैं इन सब से निकल गई….लेकिन ये अत्याचार बंद नहीं हुए …. सरकार को इन अपराधों के खिलाफ बहुत कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है …. मैं गौतम गंभीर से सहमत हूं, हमें एसिड हमलावरों के खिलाफ बहुत सख्त कदम उठाने की जरूरत है।’

रंगोली अब शादीशुदा हैं और उनका पांच साल का बेटा पृथ्वीराज है। वह अक्सर फिल्म कार्यक्रमों और स्क्रीनिंग में अभिनेता के साथ जाती हैं। हमले के समय वह 21 वर्ष की थी और थर्ड डिग्री बर्न की शिकार हुई थी। कंगना ने खुलासा किया था कि रंगोली का आधा चेहरा जल गया था, एक आंख की रोशनी चली गई, एक कान पिघल गया और एक ब्रेस्ट को गंभीर रूप से आघात पहुंचा था। बता दें, मंगलवार को एक बाइक पर दो नकाबपोश लोगों ने कक्षा 12 की छात्रा पर तेजाब फेंक दिया था। वह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। रिपोर्ट्स के अनुसार लड़की आठ प्रतिशत जली हुई है और सफदरजंग अस्पताल के बर्न आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।

G-20 Summit : विश्वस्तरीय होंगी दिल्ली की सड़कें और परिवहन व्यवस्था, LG की बैठक में तैयारियों की समीक्षा

0

जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए राजधानी की सड़कों और परिवहन व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। बुधवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा के लिए हुई बैठक में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी पहलुओं पर मंथन किया गया। फ्लाईओवर और सड़कों का सौंदर्यीकरण, डबल डेकर बसें चलाने के साथ- साथ प्रतिनिधियों और आगंतुकों के लिए होटल, रेस्तरां, बाजारों को भी नए सिरे से विकसित किया जाएगा। बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री कैलाश गहलोत, राज कुमार आनंद, मुख्य सचिव, पुलिस आयुक्त, अध्यक्ष (एनडीएमसी), वीसी (डीडीए), विशेष अधिकारी (एमसीडी), आयुक्त (एमसीडी) और पीडब्ल्यूडी जैसे सभी संबंधित विभागों के प्रमुख , डीजेबी, डीटीसी, परिवहन, यातायात, स्वास्थ्य और पर्यटन विभाग के अधिकारी शामिल हुए। अस्वस्थ होने की वजह से मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं हो सके।

उपराज्यपाल ने जी-20 शिखर सम्मेलन को राष्ट्रीय राजधानी के लिए दुनिया के सामने खुद को प्रदर्शित करने के लिए एक अभूतपूर्व अवसर बताया। एलजी ने इस बात पर जोर दिया कि मील के पत्थर का इस्तेमाल दिल्ली को हमेशा के लिए स्वच्छ और उत्सव के लिहाज से उभरने के लिए किया जाना चाहिए। एलजी ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर पिछले छह महीनों में आईजीआई एयरपोर्ट रोड से धौला कुआं तक सड़क के विस्तार के सौंदर्यीकरण के लिए कई कदम उठाए हैं। दिल्ली में होने वाले आठ आयोजनों के लिहाज से पूर्ण बदलाव और नवीनीकृत करने को जरूरी बताया।  एक मार्च, 2023 से जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकात होगी। 9-10 सितंबर को सरकारों और राज्यों के प्रमुखों की शिखर बैठक के साथ समापन होगा। 

एजेंसियों के बीच निर्बाध समन्वय जरूरी 
उपराज्यपाल ने बताया कि मार्च में पहले आयोजन में महज 108 दिन बचे हैं, जबकि सितंबर में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में 250 दिन शेष हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ कार्यों के लिए बहुत कम वक्त है। रिकॉर्ड समय में दिल्ली को नवीनीकृत और बदलाव का मौका मिला है। एलजी ने कहा कि कार्यों के निष्पादन के लिए एजेंसियों के बीच निर्बाध समन्वय के साथ साथ एक टीम के तौर पर काम करने की जरूरत है। एलजी ने आगाह किया कि कार्यों में किसी भी चूक को बेहद गंभीरता से लिया जाएगा। इसके लिए जिम्मेदारियां तय करते हुए सख्त कार्रवाई भी होगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आगामी शिखर सम्मेलन और इससे संबंधित कार्यक्रमों को दिल्ली के एक बड़ा अवसर बताया। साथ ही कहा कि मेजबान शहर के रूप में दिल्ली की सफलता सुनिश्चित करना सरकार की एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। इस मौके पर अध्यक्ष (एनडीएमसी) की ओर से एक प्रस्तुति पेश की गई। इसमें चार अहम बिंदुओं को दर्शाया गया।

सौंदर्यीकरण की योजना

    • कूड़े को अलग करने और दिल्ली के सभी हिस्सों में अच्छी गुणवत्ता वाले कूड़ेदान 
    • पीडब्ल्यूडी और एमसीडी की सभी सड़कों के बीच और किनारों की पहचान कर सफाई करना 
    • सभी मौजूदा लैंडफिल साइट को किया जाएगा समतल, इसे तेजी से पूरा करने के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके तहत अपशिष्ट प्रबंधन किया जाएगा। आयोजन के शुरू होने से पहले ओखला लैंडफिल साइट पर काम पूरा करने किया जाएगा। 
  • दिल्ली के सभी बाजारों और सार्वजनिक स्थानों का सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक स्थानों पर लगाई जाएंगी मूर्तियां

5 जी और डबल डेकर, सेंट्रल विस्टा के स्ट्रेच पर होगी एकरूपता 
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने भरोसा दिया कि इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में बढ़ोतरी के साथ- साथ सार्वजनिक परिवहन की ब्रांडिंग की दिशा में भी सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएंगे। बैठक में उपराज्यपाल ने दोहराया कि जी-20 शिखर सम्मेलन एक मील का पत्थर होगा। इस मौके का उपयोग लंबे समय तक के लिए दिल्ली में बदलाव के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कर्तव्य पथ के बीच के स्ट्रेच के वास्तुशिल्प और सौंदर्य की एकरूपता को जरूरी बताया। दूसरे देशों के प्रतिनिधि यात्रा करेंगे और प्रगति मैदान में कन्वेंशन सेंटर जैसे स्थलों का दौरा भी करेंगे। 

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम

  • 5-6 जून, 2023 को संसद-20 शिखर सम्मेलन 
  • 3-6 सितंबर, 2023 को चौथी शेरपा बैठक
  • 5-6 सितंबर, 2023 को चौथी वित्त और केंद्रीय बैंक के प्रतिनिधियों की बैठक 
  • 6 सितंबर को संयुक्त शेरपा और उप वित्त की बैठक 
  • 7 सितंबर को संयुक्त वित्त और ऊर्जा डिप्टी मीटिंग 
  • 8 सितंबर को संयुक्त वित्त और ऊर्जा मंत्रियों की बैठक

दिल्ली का इंफ्रास्ट्रक्चर

  • सड़कों के बुनियादी ढांचे में सुधार 
  • यात्रा और परिवहन व्यवस्था में सुधार
  • साइनेज नए रंग में दिखेंगे तो फ्लाईओवर के नीचे होगा सौंदर्यीकरण
  • सड़कें और फुटपाथ संवारे जाएंगे और सभी सार्वजनिक जगहों पर पानी के पानी की उपलब्धता होगी
  • जलभराव की समस्या की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। जी-20 समिट सहित दिल्ली में छह कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान मॉनसून के सक्रिय होने पर हालात ना बिगड़े इसके लिए माकूल इंतजाम किए जाएंगे

भारतीय संस्कृति  का प्रदर्शन

  • खूबसूरत लैंडस्केपिंग, कुतुब मीनार, लोदी गार्डन, लाल किला, पुराना किला, हुमायूं का मकबरा और सुंदर नर्सरी जैसे स्मारक होंगे रोशन  
  • कनॉट प्लेस, चांदनी चौक, खान मार्केट, दिल्ली हाट जैसे प्रतिष्ठित बाजारों को सौंदर्यीकृत्त और होगा कायाकल्प। जी-20 के प्रतिनिधि और आगंतुक दौरा करेंगे
  • बंगला साहिब गुरुद्वारा, इस्कॉन मंदिर में लंगर में भी हो सकेंगे शामिल 

नई दिल्ली को स्वच्छ बनाना बड़ी जिम्मेदारी: एनडीएमसी
एनडीएमसी ने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली इलाके को साफ-सुथरा बनाने कवायद शुरू कर दी है। इस कड़ी में एनडीएमसी ने विभिन्न संस्थाओं को ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों को भी स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ने का निर्णय लिया है। इस मामले में गत वर्ष कार्य करने वाली संस्थाओं व नागरिकों को एमसीडी ने बुधवार को एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। इस दौरान एनडीएमसी के अध्यक्ष ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली को स्वच्छ बनाना बड़ी जिम्मेदारी है।

एनडीएमसी के अध्यक्ष अमित यादव ने पैरा ओलंपियन व एनडीएमसी की ब्रांड अंबेसडर डा. दीपा मलिक के साथ नई दिल्ली क्षेत्र के नागरिकों और संस्थाओं को सम्मानित किया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की थी। इस मौके पर अमित यादव ने आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण- 2023 में सात स्टार रेटिंग का लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया, क्योंकि आगामी वर्ष जी-20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। 

नागरिक जुड़ेंगे, बढ़ेगी युवाओं की भागीदारी
दिल्ली वासियों को इस आयोजन में स्वेच्छा से शामिल होने का मौका देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सड़कों में सुधार किया जाएगा और स्वच्छता भी होगी। जी-20 मैराथन, सप्ताहांत सामुदायिक कार्यक्रम, ट्विटर/इंस्टाग्राम अभियान, ऑटो, रिक्शा, मेट्रो और बसों को सजाया जाएगा। इसके अलावा निबंध लेखन, वाद-विवाद जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कला और फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं, जी-20 की थीम पर वॉल एक्सप्रेशन, मॉडल जी-20 परिचर्चा भी होंगी। 

लौटेगा कॉमनवेल्थ गेम्स का गुजरा जमाना

नई दिल्ली क्षेत्र के एक बार फिर विश्वस्तरीय शहरों की भांति चमकेगा। एनडीएमसी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान की तरह जी-20 शिखर सम्मेलन के समय भी नई दिल्ली को सजाने व संवारने के लिए छह योजनाएं तैयार की है। इन योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के दौरान देश की संस्कृति की भी झलक दिखाई देगी। वह इन योजनाओं पर करीब 85 करोड़ रुपये खर्च करेगी। उसने दो योजना के तहत तो कार्य भी आरंभ कर दिया है। 

एनडीएमसी ने नई दिल्ली इलाके का सौंदर्यीकरण करने के लिए सड़कें नए सिरे से बनाएगी। सड़कों के साथ फुटपाथ बनाए जाएगे। इसके अलावा सड़कों के साथ हरित पट्टी विकसित की जाएगी और सड़कों को जगमग करने के लिए नई स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना है। खास बात यह है कि सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना पर कार्य आरंभ हो चुका है। इसके बाद फुटपाथ बनाने का कार्य आरंभ होगा। सरदार पटेल मार्ग पर रिज क्षेत्र की ओर रेलिंग लगानी शुरू कर दी गई है। यह दोनों कार्य पूरे होने के पश्चात सड़कों के साथ हरित पट्टी विकसित की जाएगी। इस योजना का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

एनडीएमसी अपनी कई नर्सरी में पौधे तैयार कर रही है। एनडीएमसी खास तौर पर 41 सड़कों काे सजाएगी। एनडीएमसी अपनी 41 सड़कों के मध्य स्थित गोल चक्करों का भी पुनर्विकास करेगी। इन गोल चक्करों पर ग्रेनाइट पत्थर लगाया जाएगा। इसके अलावा आकर्षित टाइलें भी लगाने की योजना है। वहीं गोल चक्करों में फव्वारे और मूर्ति भी लगाई जाएगी। इन गोल चक्करों के आसपास के इलाके में रंगाई भी जाएगी और विदेशी फूल भी लगाए जाएंगे। एनडीएमसी राज्यों की संस्कृति सेे ओतप्रोत कलाकृतियां भी बनवाएगी। कई सड़कों पर रामायण व महाभारत के दृश्यों की भी कलाकृतियां दिखाई देगी। 
प्रमुख स्थानों के आसपास के इलाके को भी संवारा जाएगा

जी-20 शिखर सम्मेलन में राजधानी में कई विकसित देशों के प्रतिनिधि भारत आएंगे। वह नई दिल्ली में ठहरेंगे और उनके नई दिल्ली इलाके में सैर सपाटा करने की भी संभावना है। इस कड़ी में एनडीएमसी अपनी विभिन्न मार्केट व हनुमान मंदिर समेत अन्य प्रमुख स्थानों वाले के आसपास के इलाके का भी कायाकल्प करेगी। इसके अलावा सड़कों व फुटपाथों को अतिक्रमण करेगी। इसी तरह होटलों के आसपास के क्षेत्र को भी सजाया जाएगा।

OIL: इराक को पीछे छोड़ रूस पहली बार बना भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता

0

इराक को पीछे छोड़ रूस भारत का अब सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बन गया है। आंकड़ों से पता चलता है कि रूस से भारत का तेल आयात नवंबर में पांचवें महीने बढ़कर 9,08,000 बैरल प्रति दिन (बीपीडी) हो गया। अक्तूबर की तुलना में यह 4 फीसदी अधिक है।

सात देशों के समूह, ऑस्ट्रेलिया और 27 यूरोपीय संघ के देशों ने 5 दिसंबर से रूसी समुद्री तेल पर 60 डॉलर प्रति बैरल की कीमत की सीमा लगा दी है। क्योंकि, पश्चिमी देश यूक्रेन में युद्ध को वित्तपोषित करने की रूस की क्षमता को सीमित करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले माह इराक से भारत का तेल आयात सितंबर, 2020 के बाद से सबसे कम हो गया। सऊदी अरब से आयात 14 महीने के निचले स्तर पर आ गया। नवंबर में भारत के 40 लाख बीपीडी तेल के कुल आयात में रूसी तेल की हिस्सेदारी लगभग 23% थी।

सऊदी अरब और रूस ने यूएई को पीछे छोड़ा
आंकड़ों से पता चलता है कि रूसी तेल की ज्यादा खरीद से मध्य पूर्व से भारत का आयात घट गया है। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के सदस्य देशों में नवंबर में सबसे कम गिरावट आई। इस वित्तीय वर्ष के पहले आठ महीनों (अप्रैल-नवंबर) में इराक भारत के लिए सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बना रहा। इसके बाद सऊदी अरब और रूस थे। इन दोनों ने संयुक्त अरब अमीरात को चौथे स्थान पर गिरा दिया।

गौशाला विकास में होगा उपयोग , सडक़ पर फेंके बैंगन गौ सेवा समिति ने 100 रुपए के भाव से खरीदे

0

बारडोली. शहर के सब्जी मार्केट में मंगलवार को बैगन के बहुत कम भाव मिलने पर किसानों ने बैंगन सडक़ पर फेंककर विरोध जताया था। किसानों की यह हालत देख बारडोली खेतीवाड़ी उत्पन्न बाजार समिति की जगह बारडोली विभाग गौ सेवा समिति सामने आई और बुधवार सुबह सब्जी मार्केट पहुंचकर 100 रुपए प्रति मन (20 किलो) के भाव से बैंगन की खरीदारी की। किसानों को प्रति किलो 4 रुपए ज्यादा मिलने पर गौ सेवा समिति का आभार व्यक्त किया साथ ही सरकार भी सब्जी का समर्थन मूल्य तय करें, ऐसी मांग भी की। बारडोली की सब्जी मंडी में दलालों और व्यापारियों की मिलीभगत के कारण किसानों को उत्पादन के योग्य भाव नहीं मिल रहे हैं।

मंगलवार को एक मन बैंगन के सिर्फ 20 रुपए मिलने पर किसानों ने बैंगन सडक़ पर फेंककर विरोध जताया था। इस घटना के बाद व्यापारी और दलालों के साथ-साथ स्थानीय नेता और सहकारी अग्रणियों की भी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई। ऐसे में बारडोली विभाग गौ सेवा समिति ने किसानों के बैंगन खरीदने का निर्णय किया। 100 रुपए प्रति 20 किलो के भाव से समिति ने बैंगन खरीदने का तय किया। इसके बाद बुधवार को समिति ने किसानों से बैंगन के 100 रुपए मन के भाव से सीधी खरीदारी की। समिति ने अंदाजित 8 हजार किलो बैंगन खरीदे। बाद में लोगों को 10 रुपए प्रति किलो के भाव से बेचा गया। बैंगन की बिक्री से एकत्रित राशि गौशाला के विकास के लिए उपयोग में ली जाएगी।

-स्थानीय किसानों की सब्जी पहले खरीदें

एक और बीज, खाद और खेत मजदूरी के भाव बढ़ रहे है। तीन माह की मेहनत के बाद भी किसानों को योग्य भाव नहीं मिल रहे है। ऐसे में एपीएमसी को आगे आकर किसानों का शोषण रोकना चाहिए। महाराष्ट्र से आने वाली सब्जी से पहले स्थानीय किसानों की सब्जी पहले लेनी चाहिए, ताकि किसानो को उनकी मेहनत का मुआवजा मिल सके।

-प्रज्ञेश पटेल, किसान

-गौशाला विकास में होगा उपयोग
किसानों के साथ हुए अन्याय को ध्यान रख समिति ने किसानों से बैंगन खरीदने का तय किया था और 100 रुपए प्रति 20 किलो के भाव से खरीदारी की। बाद में ग्राहकों को 10 रुपए प्रति किलो के भाव से बेचे और जमा राशि दानपेटी में डाली गई। यह राशि गौशाला विकास में उपयोग ली जाएगी और बची हुई सब्जी गायों के खाने में काम ली जाएगी।
धर्मेश पटेल, कार्यकर्ता, बारडोली विभाग गौ सेवा समिति

गौ तस्‍कर हुए बेखौफ: टोल प्‍लाजा पर बैरियर तोड़ भागा मवेशियों से लदा कंटेनर

0

धनबाद (Dhanbad) के रास्ते डंके की चोट पर गोवंशियों की तस्करी (Cattle Smuggling) हो रही है। तस्करों के हौसलों का आलम यह है कि वे बैरियर तोड़ रहे हैं। पुलिस बस पीछा करती रह जाती है। तस्कर हाथ नहीं आते। इधर, तीन दिनों में दो बार मैथन (Maithon) चेकनाका (टोल प्लाजा) का बैरियर गोवंशियों से लदे कंटेनर ने तोड़ दिया। इस दौरान दो कर्मी भी बाल-बाल बचे। वे नहीं हटते, तो कंटेनर उनको भी रौंद देता। इस घटना ने गो तस्करी पर लगाम लगाने की पुलिस की कवायद की पोल खोल दी है।

आसनसोल की तरफ भागे तस्‍कर

मैथन टोल प्लाजा पर पहली घटना आठ दिसंबर की सुबह छह बजे व दूसरी घटना दस दिसंबर सुबह 5:30 बजे की है। धनबाद की ओर से तेज रफ्तार से आते गोवंशियों से लदे कंटेनर ने मैथन टोल प्लाजा के बैरिकेड को तोड़ दिया। इसके बाद आसनसोल (Asansol) की तरफ भाग गए। कंटेनर चालक ने टोल प्लाजा पर तैनात दो कर्मियों को भी कुचलने की कोशिश की। यह घटना मैथन टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी कैमरे में कैद बैरिकेड तोड़ने की घटना

कैमरे में साफ दिख रहा है कि टोल प्लाजा का बैरिकेड तोड़ने वाले कंटेनर का मैथन ओपी की पुलिस (पीसीआर वाहन) पीछा कर रही थी। बंगाल के डिबुडीह चेकपोस्ट तक मैथन थाने की पुलिस गई, मगर उसके हाथ कुछ न लगा। गोवंशियों से लदे कंटेनर ने डिबुडीह चेकपोस्ट (Dibudih Checkpost) पर लगे लोहे के बैरिकेड को भी धक्का मार दिया और भाग गया। इससे झारखंड व बंगाल पुलिस के होश उड़ गए हैं। घटना से मैथन टोल प्लाजा प्रबंधन व मैथन ओपी की पुलिस काफी चिंतित है।

पुलिस वालों का नहीं है खौफ

मैथन टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक राहुल कुमार सिंह ने कहा, मवेशी तस्करी में बेहिसाब कमाई अब सिर चढ़कर बोल रही है। तस्करों ने वाहन चालकों को साफ निर्देश दे रखा कि कोई भी वाहन को रोके तो उस पर चढ़ा दो, चाहे पुलिस की गाड़ी हो या कोई और। यही वजह है कि वाहन चालक पुलिस को देख कर रुकते नहीं, उनकी जान लेने को तैयार हो जाते हैं। इसके एवज में उन्हें मुंहमांगा रकम इनाम के तौर पर दी जाती है।

रांची में महिला पुलिस अधिकारी को तस्‍करों ने कुचला

रांची में कुछ समय पहले एक महिला पुलिस अधिकारी को तस्करों ने कुचल डाला था। मैथन टोल प्लाजा के बैरिकेड तोड़कर गोवंशी लदे कंटेनर के भागने के मामले में मैथन थाने में शिकायत की गई है। ऐसी घटना को रोकने के लिए अब टोल प्लाजा पर मजबूत अवरोध लगाने की तैयारी चल रही है।

टोल प्‍लाजा पर हुई घटना से पुलिस चिंति‍त

बालाजी राजहंस, प्रभारी, मैथन ओपी, धनबाद, मैथन टोल प्लाजा पर इस तरह की दो घटनाएं हुई है। इससे पुलिस भी चिंतित है। टोल प्लाजा के बैरिकेड तोड़कर भागने वाले कंटेनर की पहचान की जा रही है। मवेशी तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस नए सिरे से तैयारी कर रही है। इसी को लेकर 14 दिसंबर को बंगाल के ट्रैफिक विभाग के साथ बैठक की जाएगी। संयुक्त चेक पोस्ट तैयार करने की योजना है, ताकि इस तरह से भाग रहे वाहनों को पकड़ा जा सके।

सीनियर सिटीजन को फिलहाल नहीं मिलेगी ट्रेन टिकट में रियायत

0

सीनियर सिटीजन को फिलहाल नहीं मिलेगी ट्रेन टिकट में रियायत – रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव

कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से ही रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों को किराए में दी जाने वाली सब्सिडी पर रोक लगा दी थी। तबसे विपक्ष लगातार सरकार से इसकी बहाली की मांग करते हुए सरकार से सवाल कर रहा है। इसी क्रम में महाराष्ट्र से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने सरकार से सवाल किया था। जिसका लोकसभा में जवाब देते हुए रेल मंत्री ने यह संकेत दिए।
वरिष्ठ नागरिकों को रेल टिकट में मिलने वाली रियायतों को लेकर कई तिमाहियों से आलोचनाओं का सामना कर रहा रेलवे इन रियायतों को फिलहान बहाल नहीं करने जा रहा है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को इसके संकेत दिए है। लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले साल यात्री सेवाओं के लिए 59,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई थी। यह एक बहुत बड़ी राशि है। उन्होंने यह भी कहा कि यह राशि कई राज्यों के बजट से भी ज्यादा है। इसके अलावा रेलवे का पेंशन और वेतन बिल भी बहुत अधिक है।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से ही रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों को किराए में दी जाने वाली सब्सिडी पर रोक लगा दी थी। तबसे विपक्ष लगातार सरकार से इसकी बहाली की मांग करते हुए सरकार से सवाल कर रहा है। इसी क्रम में महाराष्ट्र से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने सरकार से सवाल किया था। जिसका लोकसभा में जवाब देते हुए रेल मंत्री ने यह संकेत दिए।
सब्सिडी को लेकर दिया संकेत
लोकसभा में ट्रेन यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली रियायत कब बहाल होगी? का जवाब देते हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे ने यात्री सेवाओं के लिए 59,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है। यह एक बड़ी राशि है और कुछ राज्यों के वार्षिक बजट से भी बड़ी है। साथ ही  रेलवे का वार्षिक पेंशन बिल 60,000 करोड़ रुपये है और वेतन बिल 97,000 करोड़ रुपये है जबकि ईंधन पर 40,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

रेलमंत्री ने कहा कि  रेलवे नई सुविधाएं लेकर आ रही है। ऐसे में अगर कोई नया फैसला लेना होगा तो हम लेगें, लेकिन वर्तमान में सभी को रेलवे की स्थितियों पर गौर करना चाहिए।

वहीं, एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए रेलमंत्री ने वंदेभारत ट्रेनों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस समय  वंदे भारत ट्रेनें 500 से 550 किलोमीटर की अधिकतम दूरी के के लिए चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों में वर्तमान में केवल सिटिंग व्यवस्था है। अभी रेलवे सोने की सुविधा के साथ लंबी दूरी की वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की योजना बना रही है।

अयोध्या को जोड़ा जाएगा देशभर के स्टेशनों से
उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद देश के कोने-कोने से अयोध्या को ट्रेनों से जोड़ने की योजना है। इसके साथ ही देश के 41 प्रमुख रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास चल रहा है। साथ ही अन्य स्टेशनों को भी चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा।

रेलवे ने रखा 2030 तक पूरी तरह प्रदूषण मुक्त होने का लक्ष्य
इसके अलावा, रेलवे ने 2030 तक पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होने का लक्ष्य रखा है। रेलमंत्री ने कहा कि इस दिशा में भी काम चल रहा है। इसके लिए भारतीय इंजीनियरों हाइड्रोजन ट्रेनों को डिजाइन और विकसित कर रहे हैं।

बिहार में जहरीली शराब से 21 की मौत

0

बिहार में जहरीली शराब से 21 की मौत

शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर एकमुश्त 21 लोगों की शराब से मौत हुई है। परिजन जहरीली शराब से मौत का दावा कर रहे हैं, जबकि प्रशासन इस बारे में कुछ नहीं बोल रहा है। इस बार घटना सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव में हुई है।
शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर एकमुश्त 21 लोगों की शराब से मौत हुई है। मृतकों के परिजन जहरीली शराब से मौत का दावा कर रहे हैंजबकि प्रशासन इस बारे में कुछ नहीं बोल रहा है। इस बार घटना सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव में हुई है। सोमवार को शराब पीने के बाद से एकएक कर तबीयत बिगड़नी शुरू हुई और फिर उल्टियों के दौर के बीच आंखों की रोशनी जाती रही। कई अस्पताल पहुंचने के पहले मर गएजबकि ज्यादातर को अंतिम समय में इलाज मिलने पर भी बचाया नहीं जा सका।
मृतकों में डोइला के 45 वर्षीय संजय सिंह (पिता– वकील सिंह), 46 वर्षीय विजेन्द्र यादव (पिता– नरसिंह राय), 38 वर्षीय अमित रंजन (पिता– द्विजेंद्र सिन्हाके अलावा मशरख थाना क्षेत्र के 38 वर्षीय कुणाल सिंह (पिता– यदु सिंह), हरेंद्र राम (पिता– गणेश राम), 55 वर्षीय रामजी साह (पिता– गोपाल साह), 30 वर्षीय मुकेश शर्मा (पिता– बच्चा शर्मा), मंगल राय (पिता– गुलराज राय), 42 वर्षीय नासिर हुसैन (पिता– समसुद्दीन), 43 वर्षीय जयदेव सिंह (पिता– बिंदा सिंह), 42 वर्षीय रमेश राम (पिता– कन्हैया रामव 48 वर्षीय चंद्रमा राम (हेमराज राम), अजय गिरी (पिता– सूरज गिरी), भरत राम (पिता– मोहर राम), मनोज राम (पिता– लालबाबू राम), गोविंद राय (पिता– घिनावन राय), 55 वर्षीय ललन राम (पिता– करीमन राम)ललन राम (पिता– करीमन राम), प्रेमचंद साह (पिता– मुनिलाल साह), महुली इसुआपुर के दिनेश ठाकुर (पिता– अशर्फी ठाकुर), बहरौली के शैलेंद्र राय (पिता– दीनानाथ रायऔर मढ़ौरा थाना क्षेत्र का 16 वर्षीय विक्की महतो शामिल हैं। मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक यह मौतें हुई हैं। स्थानीय स्तर पर इलाज करा रहे चार अन्य की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।