Home Blog Page 501

युवा लेखकों को मार्गदर्शन देने के लिए प्रधानमंत्री की योजना – युवा 2.0 – शुरू की गई

0
File Photo

New Delhi –  (GBB )  शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने देश में पढ़ने, लिखने एवं पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने और वैश्विक स्तर पर भारत एवं भारतीय लेखन को प्रस्तुत करने के उद्देश्य से युवा एवं नवोदित लेखकों (30 वर्ष से कम आयु) को प्रशिक्षित करने हेतु आजयुवा 2.0- युवा लेखकों को परामर्श देने वाली प्रधानमंत्री की योजना– की शुरुआत की। युवा एवं नवोदित लेखकों की 22 विभिन्न भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में बड़े पैमाने पर भागीदारी के साथ युवा के पहले संस्करण के उल्लेखनीय प्रभाव को देखते हुए, युवा 2.0की अब शुरुआत की जा रही है।

युवा 2.0 (युवा, उभरते और बहुमुखी प्रतिभा वाले लेखक) का शुभारंभ युवाओं को भारत के लोकतंत्र को समझने और उसकी सराहना करने हेतु प्रोत्साहित करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप है। युवा 2.0, India@75 परियोजना (आजादी का अमृत महोत्सव) का एक हिस्सा है, जो ‘लोकतंत्र (संस्थाएं, घटनाएं, लोग, संवैधानिक मूल्य – अतीत, वर्तमान, भविष्य)’ विषय पर लेखकों की युवा पीढ़ी के दृष्टिकोण को एक अभिनव और रचनात्मक तरीके सेसामने लाता है।इस प्रकार, यह योजना लेखकों की एक ऐसी धारा विकसित करने में मदद करेगी जो भारतीय विरासत, संस्कृति और ज्ञान प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विषयों पर लिख सकें।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने युवाओं के सशक्तिकरण और सीखने का एक ऐसा इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया है जो युवा पाठकों / शिक्षार्थियों को भविष्य की दुनिया में नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार करे। भारत युवाओंकी आबादी के मामले में सबसे आगे है।यहां युवाओं की आबादीदेश की कुल जनसंख्या का 66 प्रतिशत है।यह आबादी क्षमता निर्माण और इस प्रकार राष्ट्र निर्माण के काम में शामिल किए जाने की प्रतीक्षा में है। युवा रचनात्मक लेखकों की एक नई पीढ़ी को मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से, उच्चतम स्तर पर पहल करने की तत्काल जरूरत हैऔर इस संदर्भ में, युवा 2.0 रचनात्मक दुनिया के भविष्य के नेताओं का आधार तैयार करने की दिशा में एक लंबा सफर तय करेगा।

कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में शिक्षा मंत्रालय के तहत नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत इस योजना के चरणबद्ध कार्यान्वयन को मेंटरशिप के सुपरिभाषित चरणों के तहत सुनिश्चित करेगा। इस योजना के तहत तैयार की गई पुस्तकों को नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत द्वारा प्रकाशित किया जाएगाऔर संस्कृति एवं साहित्य के आदान-प्रदान को सुनिश्चित करते हुए इनका अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया जाएगा, जिससे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’को बढ़ावा मिलेगा। चयनित युवा लेखक दुनिया के कुछ बेहतरीन लेखकों के साथ बातचीत करेंगे, साहित्यिक उत्सवों आदि में भाग लेंगे।

यह योजना लेखकों की एक ऐसी धारा विकसित करने में मदद करेगी जो अतीत, वर्तमान और भविष्य को शामिल करते हुए भारत के लोकतंत्र के विभिन्न पहलुओं पर लिख सकें। इसके अलावा, यह इच्छुक युवाओं को खुद को अभिव्यक्त करने और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों का एक व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने हेतु एक रास्ता भी प्रदान करेगा। इस योजना की परिकल्पना इस अवधारणाके तहत की गई है कि 21वीं सदी के भारत को भारतीय साहित्य के राजदूत बनाने के लिए युवा लेखकों की एक पीढ़ी तैयार करने की जरूरत है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि हमारा देश पुस्तक प्रकाशन के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर है और हमारे पास स्वदेशी साहित्य का खजाना है, भारत को इसे वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करना चाहिए।

युवा 2.0 (युवा, उभरते और बहुमुखी प्रतिभा वाले लेखक)का कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • योजना की घोषणा की तिथि 2 अक्टूबर 2022।

  • 2 अक्टूबर 2022से लेकर 30नवंबर 2022 के दौरानhttps://www.mygov.in/के माध्यम से आयोजित की जाने वाली अखिल भारतीय प्रतियोगिता के माध्यम से कुल 75 लेखकों का चयन किया जाएगा।

  • प्राप्त प्रस्तावों का मूल्यांकन 1दिसंबर 2022से लेकर31जनवरी 2023 के दौरान किया जाएगा।

  • विजेताओं की घोषणा 28फरवरी 2023को की जाएगी।

  • युवा लेखकों को 1 मार्च 2023 से लेकर 31 अगस्त 2023 के दौरान प्रख्यात लेखकों / सलाहकारों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।

  • मेंटरशिप के तहत, प्रकाशित पुस्तकों का पहला सेट 2 अक्टूबर 2023 को लॉन्च किया जाएगा।

गऊ माता का क्षमा रूप – महारानी अहिल्याबाई होल्कर के समय की सत्य घटना

0

यह एक बहुत पुरानी सत्य घटना है। बात तब की है, जब इंदौर, मध्यप्रदेश में महारानी अहिल्याबाई होल्कर का राज हुआ करता था। एक दिन तेजी से महारानी के पुत्र मालोजीराव का रथ निकला तो उसके रास्ते में हाल ही में जन्मा गाय का एक बछड़ा सामने आ गया। गाय अपने बछड़े को बचाने दौड़ी तब तक मालो रावजी का रथ उस बछड़े को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। किसी ने उस बछड़े की परवाह नहीं की। गाय अपने बछड़े की यूं अचानक मौत से स्तब्ध व आहत होकर बछड़े के पास ही सड़क पर बैठ गई। उसकी आंखों से आंसू गिरने लगे।

थोड़ी देर बाद अहिल्याबाई वहाँ से गुजरीं। उन्होंने गाय को और उसके पास पड़े मृत बछड़े को देखकर घटनाक्रम के बारे में पता किया। सारा घटनाक्रम जानने के बाद अहिल्याबाई ने दरबार में मालो रावजी की पत्नी मैनाबाई से पूछा- “यदि कोई व्यक्ति किसी माँ के सामने ही उसके बेटे की हत्या कर दे, तो उसे क्या दंड मिलना चाहिए?” मैनाबाई ने जवाब दिया- ” उसे प्राण दंड मिलना चाहिए।” महारानी अहिल्याबाई ने मालोराव को हाथ-पैर बाँध कर मार्ग पर डालने के लिए कहा और फिर आदेश दिया कि मालोराव को रथ से कुचलकर मृत्युदंड दिया जाए, ठीक उसी तरह जिस तरह उनके रथ ने गाय के उस बछड़े को कुचला था‌। पर यह कार्य कोई भी सारथी करने को तैयार न था।

महारानी अहिल्याबाई न्यायप्रिय थीं। अत: वे स्वयं माँ होते हुए भी इस कार्य को करने के लिए बतौर सारथी रथ पर सवार हो गईं। वे रथ को लेकर आगे बढ़ी ही थीं कि तभी एक अप्रत्याशित घटना घटी। जिस गाय का बछड़ा कुचलकर मरा था, ठीक वही गाय उनके रथ के सामने आकर खड़ी हो गई ! उसे जितनी बार हटाया जाता, उतनी बार पुन: अहिल्याबाई के रथ के सामने आकर खड़ी हो जाती और फिर रास्ते पर आड़ी लेट जाती।

यह दृश्य देखकर महारानी के मंत्रीगणों ने अहिल्याबाई से मालोजी को क्षमा करने की प्रार्थना की, जिसका आधार उस गाय का व्यवहार बना। गाय का यह मानवतावादी व्यवहार देखकर महारानी हतप्रभ थीं। स्वयं पीड़ित होते हुए भी वह गाय मालोजी को क्षमा करके उनके जीवन की रक्षा करने की जिद पकड़े हुई थी‌। गाय ने यह साबित कर दिया था कि ‘अक्रोध से क्रोध पर, प्रेम से घृणा पर और क्षमा से प्रतिशोध की भावना पर विजय पाई जा सकती है’। आखिरकार गाय का यह क्षमारूप देख, सर्वसम्मति से महारानी ने मालोजीराव को माफ कर दिया। इन्दौर में जिस जगह यह घटना घटी थी, वह स्थान आज भी गाय के आड़ा लेटने के कारण ‘आड़ा बाजार’ के नाम से जाना जाता है। भारतीय ऋषियों ने आखिर यूँ ही गाय को माँ नहीं कहा है।

प्रस्तुति: संतोष प्यासी

गौ हत्या के आरोपियों और तस्करों पर चला बाराबंकी पुलिस का डंडा, करोड़ों की संपत्ति कुर्क

0

Barabanki Police Action: यूपी की बाराबंकी (Barabanki) पुलिस ने मादक पदार्थों और गोवंशीय पशुओं की हत्या और तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी करोड़ों की अचल सम्पति को कुर्क किया. बाराबंकी पुलिस ने तस्कर अफसार उर्फ अफसरु का लखनऊ स्थित करोड़ों का मकान और प्लाट को कुर्क किया. पुलिस के अनुसार बाराबंकी पुलिस और प्रशासन द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी कर अवैध रूप से धन अर्जन करने वाले गैंग सदस्य/हिस्ट्रीशीटर की अचल सम्पत्ति जिसकी कुल कीमत लगभग 01 करोड़ 05 लाख रुपये बताई जा रही थी.

इसे धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने कुर्क कर दी है. वही गोवंशीय पशुओं की हत्या/तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य/अभियुक्त की अचल सम्पत्ति जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है उसे  धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया. दरअसल थाना कोठी पर दर्ज मुकदमे के अंतर्गत धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के गैंग सदस्य/अभियुक्त फुरकान उर्फ फुरखान पुत्र स्व0 असगर निवासी सरैया (सराय सालिम) मजरे जरगावां थाना असन्द्रा द्वारा संगठित गिरोह बनाकर गोवंशीय पशुओं का वध/तस्करी जैसे आपराधिक कृत्य करता रहा है. बता दें कि गैंगेस्टरों पर कार्रवाई में बाराबंकी पूरे उत्तर प्रदेश में अव्वल रहा है.

यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

बाराबंकी जिले की थाना जैदपुर पर पंजीकृत मुकदमे में हुई धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त अफसार उर्फ अफसरू पुत्र इम्तियाज अली उर्फ टुन्ने उर्फ हाशिम जो बाराबंकी के थाना टिकरा उस्मा का रहने वाला बताया जा रहा है. उसके द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के अवैध कारोबार से किये गये धनोपार्जन से स्वयं और परिजनों के नाम पर अवैध रूप से सम्पत्ति अर्जित की गई थी. जिसे जिला प्रशासन और बाराबंकी पुलिस द्वारा उक्त अचल सम्पत्ति को अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कुर्क किया गया.

पुलिस के अनुसार अचल सम्पत्ति जिसकी कुल कीमत लगभग एक करोड़ पांच लाख रुपये है. लखनऊ के ग्राम कमता वार्ड इस्माईलगंज स्थित आवासीय भूखण्ड से कुर्क हुई सम्पति जिसकी कुल कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है. वहीं लखनऊ के ही उसी ग्राम कमता वार्ड इस्माईलगंज स्थित मकान जहां कुर्क की गई संपत्ति जिसकी कुल कीमत लगभग 70 लाख रुपये बताई जा रही. आरोपी के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

गैंगस्टर फुरकान की संपत्ति हुई कुर्क

बाराबंकी पुलिस/प्रशासन द्वारा गोवंशीय पशुओं की हत्या/तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य/अभियुक्त की अचल सम्पत्ति जिसकी कीमत लगभग 24 लाख रुपये बताई जा रही है उसे धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया. दरअसल थाना कोठी पर दर्ज मुकदमे के अंतर्गत धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के गैंग सदस्य/अभियुक्त फुरकान उर्फ फुरखान पुत्र स्व0 असगर निवासी सरैया (सराय सालिम) मजरे जरगावां थाना असन्द्रा द्वारा संगठित गिरोह बनाकर गोवंशीय पशुओं की हत्या/तस्करी जैसे आपराधिक कृत्य कारित कर अवैध तरीके से धनोपार्जन कर अवैध अचल सम्पत्ति अर्जित की गई थी.

एसएसपी बाराबंकी ने दी ये जानकारी

एएसपी बाराबंकी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि बाराबंकी में लगातार अवैध कारोबारियों और गौ तस्करी में संलिप्त अपराधियों खिलाफ चिन्हीकरण गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में थाना जैदपुर द्वारा अफसार नामक एक अवैध कारोबारी जो गैंगस्टर एक्ट का अभियुक्त रहा है, उसके खिलाफ जो उसकी एक करोड़ से अधिक की संपत्ति लखनऊ में थी उसको कुर्क किया गया. ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई के क्रम में डेढ़ सौ करोड़ की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया गया.

अकेले थाना जैदपुर के द्वारा लगभग 35 करोड़ रुपए की संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई की गई. इसी क्रम में थाना हैदरगढ़ के द्वारा फुरकान नामक एक अपराधी जो गौ तस्करी में संलिप्त रहता है, उसके खिलाफ भी संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई के तहत लगभग 24 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त किया. उन्होंन कहा कि ऐसे जो भी अपराधी हैं उनके खिलाफ जनपद बाराबंकी पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

गौ सेवा के लिए व्यापारी करें छोटा-छोटा दान

0

सवाईमाधोपुर. यहां पर शहर में गौ मंगल भागवत कथा में प्रवचन करने जोधपुर से आए कथावाचक राधा कृष्ण महाराज शनिवार को नई अनाज मण्डी में पहुंचे और वहां व्यापारियों के बीच प्रवचन करते हुए गायों की सेवा में सहयोग के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी ग्रंथों में गाय की सेवा से बढकऱ पुण्य कार्य नहीं है। हम स्वयं नियमित गौ सेवा नहीं कर पाते हैं तो गौशालाओं में गायों की सेवा के लिए सहयोग को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था निर्धारित की जाए जिसमें सभी मण्डी व्यापारियों का योगदान हो ।

प्रति बोरी, प्रति कट्टा के हिसाब से या अन्य तरीके से गायों की सेवा में सहयोग की व्यवस्था शुरू की जा सकती है। पहले भी व्यापारियों ने शहर में जो गीता भवन बना है। उसके निर्माण के लिए प्रति बोरी, प्रति कट्टा 10 पैसे बोरी या 25 पैसे बोरी के हिसाब से व्यापारियों ने सहयोग किया था। ऐसा ही सहयोग अब होना चाहिए। व्यापारियों ने राधा कृष्ण महाराज को विश्वास दिलाया कि हम सभी व्यापारी गौ सेवार्थ भी सहयोग जरूर प्रदान करेगें।

इधर राधा कृष्ण गौ सेवा समिति एवं नंद बाबा गौ सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में शहर में चल रही गौ मंगल भागवत कथा में कथावाचक राधा कृष्ण महाराज ने शुक्रवार रात को भगवान कृष्ण के प्राकट््य के पश्चात कारागृह से कान्हा को वासुदेव द्वारा गोकुल पहुंचाने की कथा सुनाई। उन्होंने गोकुल से कन्या को कारागृह में लाने, राजा कंस को अष्टम संतान की सूचना प्रहरियों द्वारा देने, कंस द्वारा नवजात कन्या के वध की चेष्टा तथा अष्ट भुजाधारी योग के रूप में पधारी कन्या का आकाशवाणी करके कंस को मारने वाले के जन्म होने की चेतावनी की कथा का वर्णन किया गया।

इसी क्रम में कान्हा की बुआ सुनंदा के आगमन, उनका नंद बाबा समेत सारे गोकुल को नंद बाबा के घर कान्हा के जन्म की सूचना देने आदि प्रसंगों का बखान किया। आयोजन से जुड़े हनुमान मित्तल ने बताया कि इस दौरान राधा कृष्ण ने कान्हा की बाललीला, शिव महिमा का वर्णन, गोरस का महत्व, भारत में नारी पूजा का महत्व, कन्यादान के पूर्व गोदान के महत्व के साथ वृंदावन और राधा रानी के संबंध के बारे में धार्मिक कथाओं का वर्णन किया। शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक होरही कथा में काफी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

पशु तस्करी का मामला, कंटेनर से 10 मवेशी बरामद

0
FILE PHOTO
मोरीगांव (असम), 2 अक्टूबर। मवेशियों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस प्रशासन जितना प्रयास कर रही है, तस्कर भी नये-नये तरीके आजमा रहे हैं।
इस कड़ी में मोरीगांव जिला में कंटेनरों में छुपाकर पशुओं की तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाते हुए कंटेनर में भरकर लाये गये पशुओं को बरामद कर लिया है।
पुलिस ने शनिवार को बताया है कि मोरीगांव जिला के धरमतुल पुलिस ने अखिल भारत गौ सुरक्षा समिति की मदद से मवेशियों की तस्करी के एक मामले का भंडाफोड़ करते हुए मवेशियों को बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार एक कंटेनर (एएस-02एसी-3504) के जरिए 10 मवेशियों की तस्करी की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम नरमारी पेट्रोल पंप डिपो के पास छापेमारी करते हुए कंटेनर वाहन को जब्त करते हुए 10 मवेशियों को बरामद किया।
मवेशियों को गुवाहाटी को लाए जाने की जानकारी मिली है। हालांकि, कंटेनर चालक और खलासी मौके से फरार हो गये। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

अनुराग ठाकुर ने प्रयागराज से एक महीने तक चलने वाले स्वच्छ भारत – 2022 की शुरुआत की

0

New Delhi (GBB ) केंद्रीय युवा कार्यक्रम खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से स्वच्छ भारत – 2022 की शुरुआत की. इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्ष भी 1 से 31 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान  कार्यक्रम की शुरुआत प्रयागराज से ही की गई थी और इस वर्ष भी यहीं से यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है.

इस अवसर  पर केंद्रीय मंत्री ने प्रयागराज  मे संगम तट  पर पहुंच कर नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना और बड़ी संख्या मे लोगों के साथ प्लास्टिक का कचरा बीनने  का कार्य किया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्ष निर्धारित किये गये लक्ष्य को पार कर लिया गया.  वह लक्ष्य 75 लाख किलो वजन सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा निस्तारण का था, इससे अधिक कचरा एकत्रित किया गया और यह रिकार्ड टूट गया. श्री ठाकुर ने विश्वास जताते हुए कहा कि इस वर्ष 100 लाख किलो प्लास्टिक कचरा एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है और इस लक्ष्य को एक माह में ही प्राप्त कर लिया जाएगा.

श्री ठाकुर ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव की स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगाँठ पर अमृतकाल की ओर देश के तेजी से बढते कदम पर पूरा देश समेकित प्रयास से अगले एक महीने में 100 लाख किलो कूड़ा इकठ्ठा कर उसका निस्तारण करेगा।   उन्होंने कहा  देश को प्लास्टिक मुक्त करने की जिम्मेदारी सिर्फ युवाओं की ही नहीं है बल्कि इसमें  सरकारी कर्मचारी, अधिकारी, बेटा- बेटी सभी को साथ मिलकर कार्य करना है.

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक गलता और सडता नहीं है जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां और समस्याएं पैदा होती हैं. उन्होंने कहा  की प्लास्टिक से भारत मां को बचाना है उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के बचाव की जिम्मेदारी सभी को साथ मिलकर निभानी है,इसका भार सभी के कंधों पर है.

श्री ठाकुर ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र और राष्ट्रीय सेवा योजना तथा अन्य विभागों के कर्मचारी अधिकारी और युवा एक साथ मिलकर प्लास्टिक मुक्त भारत बनाएंगे. उन्होंने बताया कि प्लास्टिक कचरा बीनने और प्लास्टिक मुक्त करने का कार्य 1850 शहरों में किया गया, जिसमें प्रयागराज पहले नंबर पर आया और यह कार्य सभी के सहयोग से संपादित हुआ.

श्री ठाकुर ने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना पूरा किए बिना विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता है। श्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री के 5 संकल्पों को सभी लोगों को साथ मिलकर पूरा करने का आह्वान किया.

एक संकल्प पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनाना है, जिसके लिए स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और सशक्त भारत की परिकल्पना करते हुए इस पर कार्य किया जा रहा है जिसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है.

उन्होंने जापान देश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के खिलाड़ी रूस में फुटबॉल मैच हारने के बाद लौटे लेकिन वहां उन्होंने अपने  द्वारा उपयोग की गई सभी स्थलों और वस्तुओं को स्वच्छ किया तो इससे अन्य लोगों को प्रेरणा मिली और एक उदाहरण प्रस्तुत किया. उन्होंने पुनः प्रयागराज के नागरिकों से आवाह्न किया कि एक बार पुनः इस शहर को स्वच्छ और साफ सुथरा बनाकर पहले स्थान पर लाएं.

श्री ठाकुर ने कहा कि अगर किसी कार्य की शुरूआत स्वयं से की जाए तो वह आगे सफल होता है. इसलिए स्वच्छता की शुरुआत  स्वयं से  करें. स्वयं बदलेंगे तो देश बदलेगा और दुनिया बदलेगी. इस अवसर पर उन्होंने  एक स्वयं सेवक बालिका के माध्यम से लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई

5जी का शुभारंभ भारत में दूरसंचार क्षेत्र के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है: श्री अश्विनी वैष्णव

0
संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि दूरसंचार, डिजिटल इंडिया का द्वार है और बदलाव के दौर में आज मजबूत दूरसंचार क्षेत्र की जरूरत है। श्री वैष्णव इंडिया मोबाइल कांग्रेस, 2022 के छठे संस्करण के उद्घाटन सत्र में सभा को संबोधित कर रहे थे, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में 5G सर्विस को लॉन्च करते हुए किया है।

श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दूरसंचार क्षेत्र को रणनीतिक क्षेत्र का दर्जा दिया है और उन्होंने इस क्षेत्र के सभी आयामों पर मार्गदर्शन दिया है और अब दूरसंचार तकनीक के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस क्षेत्र को नियामक निश्चितता दी है और उस क्षेत्र को एक पारदर्शी व्यवस्था दी है, जो अब तक मुकदमों में उलझा रहता था। आज इन सुधारों के चलते, दूरसंचार एक उभरता हुआ उद्योग बन गया है।
श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज 5जी के लॉन्च के साथ ही अब शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, लॉजिस्टिक्स, डिजिटल अर्थव्यवस्था में जमकर विकास होगा और संचार का चेहरा बदल जाएगा। कोशिश यह है कि इनोवेटिव मॉडल के साथ ऑप्टिकल फाइबर के जरिए आखिर तक कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाए।
श्री अश्विनी वैष्णव ने बीएसएनएल को बाज़ार स्थिरीकरण बल का दर्जा दिए जाने और 1,64,000 करोड़ का पैकेज उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया, जो बीएसएनएल के लिए ऐतिहासिक घटना है। आज दूरसंचार निर्माण में बुनियादी बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा की श्री मोदी जी ने 4जी और 5जी के लिए स्वदेशी तकनीक को विकसित करने की चुनौती दी थी और अब भारत इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, साथ ही अब दुनिया भारत की दूरसंचार उद्योग की तरफ देख रही है।

संचार राज्यमंत्री श्री देवूसिंह चौहान ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आहवान के बाद भारत आत्मनिर्भर भारत की तरफ बढ़ रहा है। इसके तहत भारत ने 4जी और 5जी का विकास किया है और भविष्य में 6जी का विकास किया जाएगा। प्रधानमंत्री जी के निर्देश में दूरसंचार में बड़े सुधार हुए हैं। नतीजतन, इस तकनीक का स्पेक्ट्रम इसी दिन टेलीकॉम ऑपरेटरों को आवंटित हो गया है। आधुनिक दूरसंचार क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के मोड़ पर हमें यकीन है कि इससे नई ऊर्जा, नई आशा और एक नई जिंदगी का निर्माण होगा।
इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन श्री मुकेश अंबानी, भारती एंटरप्राइज के चेयरमैन श्री सुनील मित्तल, आदित्य बिरला समूह के चेयरमैन श्री कुमार मंगलम बिड़ला, दूरसंचार विभाग के सचिव श्री के राजारमन और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

खान के फैन अरमान ‘तस्वीर इश्क की’ रोमांटिक फिल्म से करने जा रहे हैं डेब्यू

0

मुम्बई। बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्में जब जब नए चेहरों के साथ रिलीज हुई है तब तब उसका जादू चला है और दर्शक उन किरदारों पर मोहित हुए हैं। हर युवा वर्ग ऐसी फिल्मों में अपनी छवि ढूंढता है और उसके किरदार को अपने दिल के करीब महसूस करने लगता है। फिल्में चाहे किसी भी जॉनर की हो लेकिन रोमांस के बिना अधूरा ही रहता है। हिंदी सिनेमा में दिलीप कुमार, राजकपूर, राजेश खन्ना, जितेंद्र, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर जैसे कई अभिनेताओं ने रुपहले पर्दे पर रोमांटिक भूमिका में अपने विशेष अंदाज़ से दर्शकों के दिल-दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी है।
इनमें खान तिकड़ी (आमिर, शाहरुख, सलमान) तो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं जिनके ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्में अनंतकाल तक यादगार बन चुके हैं। इन्हीं खान से प्रेरित होकर नवोदित अभिनेता अरमान खान भी एक रोमांटिक वेब फिल्म ‘तस्वीर इश्क की’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के इस्लामपुर निवासी अरमान खान वैसे तो पढ़ाई में होनहार छात्र रहे हैं और उन्होंने हैदराबाद में इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी है लेकिन ग्लैमर की दुनिया उन्हें आकर्षित कर गई। वह 2018 में कोरोना काल से पहले मुम्बई आ गए और स्वयं को अच्छे ढंग से लॉन्च करने के लिए बढ़िया स्क्रिप्ट की तलाश में जुट गए। यूं तो अरमान विविधतापूर्ण किरदार करने में खुद को सहज व सक्षम पाते हैं लेकिन उन्होंने से सबसे पहले एक ऐसी रोमांटिक फिल्म को चुना जो दर्शकों को कुछ हटके लगे। फिर उन्हें ‘तस्वीर इश्क की’ फिल्म की कहानी पसंद आ गई। इस फिल्म को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं क्योंकि उन्होंने पूरे लगन के साथ काम करते हुए हर पहलू पर बारीकी से ध्यान दिया है।
अरमान खान ने बताया कि मेरी पहली फिल्म ‘तस्वीर इश्क की’ एक खूबसूरत फिल्म बनकर तैयार हुई है। इस फिल्म के निर्माण के साथ मैंने बहुत कुछ सीखा और समझा है। यह 6 अक्टूबर 2022 को दुनिया भर में ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे हंगामा प्ले, एम एक्स प्लेयर, वी आई मूवीज एंड टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम एंड और भी कई ओ टी टी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।


29 सितंबर 2022 को अखांन फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी ‘तस्वीर इश्क की’ वेब फिल्म का ट्रेलर अखांन फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। साथ ही इसका खूबसूरत रोमांटिक गाना ‘साहेबाँ’ का ऑडियो भी रिलीज हुआ जो सुर्खियों में बना हुआ है।
‘तस्वीर इश्क की’ फिल्म के निर्देशक अज़ीम शेख और छायाकार संतोष के गुप्ता हैं।
इस फिल्म में अरमान खान के साथ अंजली शर्मा की मुख्य भूमिका है। साथ ही संदीप चटर्जी, पल्लवी शर्मा और अमर निवेश भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे।
इस वेब फिल्म के निर्माता जाकिर हुसैन, प्रिया गुप्ता, वसीम अकरम हैं।
सह-निर्माता शिव नाथ गुप्ता, सुभाष चौधरी, राम सिंह यादव, उजैर हाशमी हैं तथा कार्यकारी निर्माता आदिल खान और सहयोगी निर्माता प्रभजोत सिंह (अनख प्रोडक्शन) हैं।
इसके संपादक राम सिंह यादव हैं जबकि पोस्ट प्रोडक्शन का काम सैटेलाइट पिक्चर्स द्वारा किया गया है।
इस फिल्म के संगीतकार रूपेश वर्मा, कला निर्देशक प्रशांत शेडेकर,
प्रोडक्शन डिजाइनर निकिता शेडेकर हैं। मेकओवर सकिला सिद्दीकी, जावेद और टीम द्वारा किया गया है। वहीं कॉस्ट्यूम्स डिजाइनर फरजाना खान और कॉस्ट्यूम्स स्टाइलिस्ट कविशा सिंह, गायक आरिया लाहा, कोरियोग्राफर संजय यादव हैं।

– संतोष साहू

मुम्बई में ११ पशु रक्षा और उनकी चिकित्सा के लिए एनिमल एम्बुलेंस का उद्घाटन महाराष्ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी तथा केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला केहाथो संपन्न

0

मूक पशुओं की सेवा के लिए एम्बुलेंस के उद्घाटन के अवसर पर पशुपालन और डेयरी केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने अपने सम्बोधन में आह्वाहन करते हुए कहा कि -” हमें उन पशु चिकित्सक का भी सम्मान करना चाहिए जो इन अबोध मूक पशुओं की पीड़ा को समझ कर उनका ईलाज करते है , हम लोग तो अपनी तकलीफ़ बता सकते है मगर इन अबोध मूक पशुओं का क्या जो बोल नहीं सकता है , यैसे में ये हमारे पशु चिकित्सक उनकी पीड़ा को समझ कर उनका ईलाज कर के उनको ठीक करते है जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है। ” ज्ञात हो कि इस तरह के पशु एम्बुलेंस की बहुत जरुरत थी , मुम्बई महानगर में बहुत ही कम संख्या में एनिमल एम्बुलेंस है यैसे में समस्त महाजन के द्वारा ११ एनिमल एम्बुलेंस का दान महानगर को देना बहुत बड़ा और सराहनीय कार्य है। ” 

मुम्बई – जीवदया को ले कर काम करने वाली संस्था समस्त महाजन के माध्यम से कल राजभवन मुम्बई में ११ पशु रक्षा और उनकी चिकित्सा के लिए एनिमल एम्बुलेंस का उद्घाटन महाराष्ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी तथा केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला के साथ राजभवन मुंबई से 11 पशु चिकित्सा एम्बुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
समाचार के अनुसार समस्त महाजन के गिरीश भाई शाह के प्रयासों से बृहन्मुंबई क्षेत्र में मूक जानवरों और गौवंश की सेवा के लिए ११ पशु चिकित्सा एम्बुलेंस प्रदान की गईं। समस्त महाजन संगठन की पहल पर इन पशु चिकित्सा एंबुलेंस को राजभवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के समय बड़ा गरिमामय माहौल रहा।
इस दौरान पर्यटन एवं महिला बाल कल्याण मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, पशुपालन विभाग के मुख्य सचिव जे पी गुप्ता, समस्त महाजन संस्था के विश्वस्त गिरीश शाह मौजूद थे.संस्था के प्रमुख गिरीश भाई शाह के अनुसार इस एम्बुलेंस को वसई विरार, दहिसर से मलाड, गोरेगांव से जुहू पार्ले, बांद्रा-खार-सांताक्रूज, दादर, दक्षिण मुंबई, मुलुंड, ठाणे, भिवंडी और नवी मुंबई के इलाकों में उपलब्ध करवाया जायेगा।
इस को प्रोजेक्ट: अर्हम अनुकंपा के तहत किया जा रहा है ,समस्त महाजन (सुपर स्पेशलिटी एनिमल एम्बुलेंस ) जो टोल फ्री नंबर पर कॉल करने से घटना स्थल पर एम्बुलेंस तुरंत मदद के लिए पहुंचेगा।

गिरीश जयंतीलाल शाह पेशेवर रूप से एक व्यवसायी हैं, लेकिन वे अपनी दिनचर्या की शुरुआत सामाजिक गतिविधियों से करते हैं। उन्होंने खुद को आम आदमी से जोड़ने के लिए माध्यम चुना है, पशु और पर्यावरण एक स्वैच्छिक संगठन है जिसे “समस्त महाजन” कहा जाता है।
समस्त महाजन पर्यावरण, पारिस्थितिकी तंत्र, ग्रामीण विकास की पारंपरिक प्रणाली की रक्षा और गाय संरक्षण, संरक्षण और संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देकर मनुष्य और पशु के लिए दया और करुणा के लिए समर्पित है। उनके गतिशील नेतृत्व और मार्गदर्शन के कारण, समस्त महाजन गुजरात और राजस्थान जैसे विभिन्न राज्यों में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। महाराष्ट्र राज्य में उत्कृष्ट सेवाओं को जल संरक्षण के लिए सरकार द्वारा मान्यता दी गई है। पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए, उनका संगठन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता है।

सरकार ने प्रदेशभर में गौवंश सवंर्धन व संरक्षण के लिए भिजवाए 45 करोड़: गर्ग

0
जींद, 30 सितंबर । हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि सरकार द्वारा इस वर्ष प्रदेश की गौशालाओं में गौवंशों के संवर्धन व संरक्षण के लिए 45 करोड़ रुपये की राशि भिजवाई गई है। गौ सेवा आयोग द्वारा गौवंश के कल्याणार्थ निरंतर कार्य किया जा रहा है। इससे पहले प्रदेश में यह व्यवस्था नहीं थी। वे शुक्रवार को विश्राम गृह में अधिकारियों व गौशालाओं के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों गौवंश में लंपी बीमारी फैली। इस बीमारी को रोकने के लिए तुरंत प्रदेश के 19 लाख गौवंशों के लिए 20 लाख वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई और पशुपालन विभाग तथा गौसेवकों की मदद से सात दिनों में सभी गौवंशो का टीकाकरण किया गया। जिससे हरियाणा में इस बीमारी पर काबू पाया गया और इस बीमारी से गौवंश की मृत्यु का प्रतिशत कुल दो प्रतिशत रहा। आयोग द्वारा गोबर को डीएपी खाद के विकल्प के रूप में इस्तेमाल करने हेतू कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए लैब टैस्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है। अब इसे क्षेत्र में भेजा जाएगा। इस व्यवस्था के पूरा होने से किसानों को डीएपी खाद के विकल्प के रूप में एक अच्छी खाद मुहैया होगी। इसके साथ-साथ गोबर के इस्तेमाल से पेंट, मूर्तियां, गौमूत्र से दवाईया इत्यादि बनाने का कार्य किया जा रहा है।
बैठक के दौरान चेयरमैन ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा गौशाला के लिए दो रुपये प्रति यूनिट बिजली का रेट फिक्स किया गया है। इससे अधिक के रेट का बिल गौशाला में नहीं जाना चाहिए। बैठक के बाद चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने सोमनाथ गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर नगराधीश अमित कुमार, नगरपरिषद चेयरमैन के प्रतिनिधि डा. राज सैनी, आदित्य गर्ग, महेश, सिया राम, भीम सिंह व गउशालाओं के संचालक भी उपस्थित रहे।