Home Blog Page 485

T20WC 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचे भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड व न्यूजीलैंड

0

नई दिल्ली,  Semi final schedule for T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 में से अब चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं जिसमें ग्रुप 1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम है तो वहीं ग्रुप 2 से भारत और पाकिस्तान की टीम इसमें शामिल है। अब इन चारों टीमों में से दो टीम फाइनल में पहुंचेंगी, लेकिन उससे पहले सेमीफाइनल की जंग अभी बाकी है। टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों की बात करें तो पहला सेमीफाइनल मुकाबला 9 नवंबर को तो वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा जबकि 13 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना पाकिस्तान के साथ होगा तो वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड और भारत के बीच होगा। आइसीसी शेड्यूल के मुताबिक पहले सेमीफाइनल में ग्रुप 1 के पहले नंबर की टीम (न्यूजीलैंड) का सामना ग्रुप 2 के दूसरे नंबर की टीम (पाकिस्तान) के साथ जबकि दूसरे सेमीफाइनल में ग्रुप 2 के पहले नंबर की टीम (भारत) का सामना ग्रुप 1 के दूसरे नंबर की टीम (इंग्लैंड) के साथ होगा।

सेमीफाइनल मैचों के शेड्यूल

पहला सेमीफाइनल- न्यूजीलैंड बनान पाकिस्तान, 9 नवंबर (सिडनी)

दूसरा सेमीफाइनल- भारत बनाम इंग्लैंड- 10 नवंबर (एडिलेड)

सुपर 12 के दोनों ग्रुप में ऐसी रही टीमों की स्थिति

सुपर 12 के ग्रुप 1 की बात करें तो इसमें 7-7 अंक के साथ न्यूजीलैंड पहले और इंग्लैंड की टीम दूसरे नंबर पर रही। न्यूजीलैंड की टीम बेहतर रन रेट से आधार पर इंग्लैंड से आगे रही तो वहीं 7 अंक के साथ ही आस्ट्रेलिया की टीम तीसरे नंबर पर रही। वहीं श्रीलंका 4 अंक के साथ चौथे, जबकि आयरलैंड 3 प्वाइंट के साथ पांचवें जबकि अफगानिस्तान की टीम 2 अंक के साथ छठे स्थान पर रही।

वहीं ग्रुप 2 की बात करें तो इसमें भारत 8 अंक के साथ पहले जबकि पाकिस्तान की टीम 6 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रही। इसके बाद 5 अंक के साथ साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे नंबर पर जबकि 4-4 अंक के साथ नीदरलैंड व बांग्लादेश की टीम पांचवें व छठे स्थान पर रही। वहीं इस ग्रुप में 3 अंक के साथ जिम्बाब्वे सबसे आखिरी यानी छठे स्थान पर रही। भारतीय टीम सुपर 12 में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाली टीम रही और किसी ने भी 8 अंक हासिल नहीं किया।

By-Election Results 2022 – अंधेरी पूर्व उपचुनाव में जीत से गदगद हुए उद्धव ठाकरे,भाजपा का दबदबा बरक़रार

0

नई दिल्ली,  देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आने शुरु हो गए हैं। बिहार की मोकामा सीट पर राजद उम्मीदवार नीलम देवी को जीत मिली है। वहीं गोपालगंज से भाजपा प्रत्याशी ने बाजी मारी है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा के उम्मीदवार गोला गोकर्णनाथ सीट से चुनाव जीत गए हैं। हरियाणा की आदमपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई को जीत मिली है।

ओडिशा की धामनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार सूर्यबंशी सूरज आगे बने हुए हैं। महाराष्ट्र की अंधेरी पूर्व सीट से उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना उम्मीदवार ऋतुजा लटके को जीत मिली है। वहीं, तेलंगाना मुनूगोड़े सीट पर टीआरएस और भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इन 7 सीटों में से 3 पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस और एक-एक सीट पर आरजेडी और उद्धव ठाकरे गुट की पार्टी का कब्जा था।

मुंबई की अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी ने जीत का परचम फहराया है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट से ऋतुजा लटके भारी अंतर से से विजयी हुई है। इसकी अधिकारिक घोषणा कभी भी हो सकती है। हालांकि इस चुनाव में दिलचस्प बात यह रही कि मतदाताओं ने बड़ी संख्या में ‘उपरोक्त में से कोई नहीं’ (नोटा) का बटन दबाया है, और ऋतुजा लटके के बाद नोटा पर ही सबसे ज्यादा वोट पड़े हैं।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता ऋतुजा लटके ने अंधेरी पूर्व उपचुनाव में फतह के बाद सबसे पहले बीजेपी पर हमला बोला है। वहीँ, इस जीत से गदगद पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे गुट और बीजेपी को बड़ा संदेश दिया है। इस साल मई में शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन के कारण यहां उपचुनाव की आवश्यक पड़ी, जिसके लिए 3 नवंबर को हुए मतदान में महज 31.74 प्रतिशत वोट पड़े थे।
मुंबई के अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट यहां देखें-
यूपी के गोला गोकर्णनाथ में भाजपा के अमन गिरि जीते

लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अमन गिरी ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने सपा उम्मीदवार विनय तिवारी को 34,298 वोट के अंतर से हराया है। मार्जिन में उन्होंने अपने पिता अरविंद गिरी का रिकार्ड भी तोड़ दिया है। 2022 में अरविंद गिरी ने सपा के विनय तिवारी को 29294 वोटों के अंतर से हराया था।

बिहार के मोकामा में आरजेडी की नीलम सिंह जीती

बिहार के मोकामा में आरजेडी के उम्मीदवार की जीत हुई है। मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने भाजपा की सोनम देवी को 16,707 वोटों से हराया है। यहां आरजेडी को 79,646 और भाजपा को 62,939 वोट मिले। पिछली बार की जीत का अंतर कम हुआ है।

बिहार के गोपालगंज से भाजपा की कुसुम देवी जीती

गोपालगंज में भाजपा की कुसुम देवी ने आरजेडी के मोहन गुप्ता को आखिरी राउंड में 2183 वोट से हरा दिया। आखिरी राउंड तक यहां पर कांटे की टक्कर रही। गोपालगंज में भाजपा की कुसुम देवी शुरू से ही बढ़त बना ली थीं। 20वें राउंड में आरजेडी के मोहन गुप्ता आगे निकल गए। उन्होंने 1135 वोट की बढ़त ले ली, लेकिन 22वें राउंड में फिर भाजपा आगे निकल गई। आखिरी 24वें राउंड तक भाजपा ने बरकरार रखी और जीत दर्ज की।

मीडिया को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा “साजिश करके हमारा चुनाव चिन्ह और पार्टी का नाम छीन लिया गया. लेकिन फिर मशाल जलाई गई और भगवा झंडा फहराया गया, यह लड़ाई की शुरुआत है।”

गौरतलब हो कि बीजेपी द्वारा उपचुनाव से अपने उम्मीदवार मुर्जी पटेल का नाम वापस लेने के बाद रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा लटके के आसानी से जीतने की पूरी उम्मीद थी। दरअसल एमवीए के घटक दल- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस दोनों ने ही ऋतुजा लटके का समर्थन किया था।

आदमपुर उपचुनाव में BJP प्रत्याशी की जीत

हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भव्य बिश्नोई की जीत ने 15 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के परिवार की तीसरी पीढ़ी के भव्य बिश्नोई का राजनीति में उदय होने जा रहा है। भव्य बिश्नोई इस बार बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़े और इसे जीतने में भी कामयाब रहे। उनकी इस जीत के साथ बीजेपी भी पहली बार आदमपुर में भगवा फहराने में कामयाब हो गई है। भव्य बिश्नोई ने सभी 13 राउंड में जीत बरकरार रखी। इस चुनावी जंग में कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश दूसरे पायदान पर रहे। मतगणना पूरी होने के बाद जय प्रकाश ने कहा कि वह 2024 में होने वाला चुनाव आदमपुर से लड़ेंगे।

तेलंगाना के मुनुगोडु में टीआरएस आगे

– मुनुगोड़े में चार दौर की मतगणना के बाद टीआरएस उम्मीदवार कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी 26,443 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी 25,729 मतों से पीछे चल रहे हैं।

-तेलंगाना के मुनुगोडु उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। यहां नलगोंडा में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से बाहर काउंटिंग की प्रक्रिया चल रही है।

ओडिशा के धामनगर में भाजपा को जीत

-ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर भाजपा के सूर्यवंशी सूरज ने 9,881 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। बीजद के अबंती दास को चुनावों में हार मिली है।

ओडिशा के धामनगर विधानसभा उपचुनाव के शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा के सूर्यवंशी सूरज शुरुआत से ही आगे चल रहे थे।

फिल्म सहित टीवी, वेब सीरीज, एड फिल्मों में माही खान का जलवा

0

जिंदगी में चाहे कितनी भी परेशानियां आये हार नहीं मानना चाहिए। अपने सपनों को उड़ान देने के लिए मेरठ से माही खान ने मुम्बई में कदम रखा। एक बेहतरीन कलाकार बनने की चाह में उन्होंने रंगमंच में अभिनय सीखा, शामक डावर जैसे कई अच्छे कोरियोग्राफरों से नृत्य सीखा, हॉर्स राइडिंग और बाइक राइडिंग सीखा फिर अभिनय की दुनिया में अपना कदम रखा। माही अपने काम के प्रति ईमानदारी के साथ निष्ठा रखती है। माही ने कई फिल्म, विज्ञापन, शार्ट फिल्म और वेब सिरीज़ में काम किया है।

लगभग 50 से अधिक क्राइम सीरीज में वह काम कर चुकी हैं और अभी भी कर रही है। उनकी आगामी फिल्म है निर्माता राकेश सबरवाल की सस्पेन्स और थ्रिल पर आधरित फिल्म ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’। लेकिन इस फिल्म के नाम में परिवर्तन की संभावना है। इस फिल्म में माही का किरदार बेहद उम्दा है। माही के पास फिल्म ‘गुड्डू और साक्षी’, ज़ी टीवी पर बोधि टीवी प्रोडक्शन में बनी धारावाहिक ‘फियर फ़ाइल सीजन 2’, फिल्म ‘हिडन कैमरा’, वेब सिरीज़ ब्रीक्स, वैक्स, सिटी गर्ल 009, गुजराती फिल्म, जी अशोक की तमिल वेब सीरीज़, जैसे कई आगामी प्रोजेक्ट हैं। माही अभिनीत ‘खून भरी मांग’ और ‘सुर सुरीली’ अतरंगी टीवी पर आ रही है।

हिंदी के अलावा वह गुजराती, तमिल, तेलगु आदि भाषाओं में काम कर रही हैं। निर्देशक गुरबीर ग्रेवाल की धारावाहिक ‘पलटन’ में माही ने अमित बहल के साथ काम किया है जो दूरदर्शन पर प्रसारित हुई।

निर्देशक आशीष भेलकर की ’31 दिवस’ मराठी फिल्म, तारिक भट्ट की ‘ज़िंदगी तुमसे’, ‘इन्नपू इल्लपु’ तमिल फिल्म में आइटम गीत, ‘बैचलर्स पार्ट 2’ तेलगु फिल्म, फोज़िया आर्शी की ‘दिमाग का दही’, हॉटस्टार पर शार्ट फिल्म ‘पीरिएड्स’, शेमारू टीवी पर ‘हैप्पी प्राइवेट सर्विस’, सोनी लिव पर ‘अनदेखी सीजन वन’, बूम मूवी एप्प पर ‘फ्रॉड सइयां’ और ‘मोहमाया’ जैसे कई फिल्म और शार्ट फिल्म और वेब सिरीज़ में माही ने काम किया है।

साथ ही म्यूजिक वीडियो में भी इनकी खूबसूरती और अनोखा अंदाज देखने को मिला जिसमें मुख्य रूप से रितेश कुमार रिट्ज रिकॉर्ड की कवर सांग ‘कभी कभी मेरे दिल में’, प्ले बॉय में अरविंदर सिंह के साथ ‘इम्तिहान हो गई’ के कवर सांग में, ‘घर से निकलते ही’ गीत के कवर सांग में माही का जलवा देखने योग्य था।

माही खान ने कई विज्ञापन भी किये हैं जिनमें मुख्य रूप से अभिनेता दिलीप जोशी के साथ जिओ बनियान था। वह रैम्प शो का भी यह हिस्सा रही गीतांजलि ज्वेलर्स के रैम्प शो और दूसरे ज्वेलरी और कॉस्मेटिक ब्रांड्स के रैम्प शो में इनका अनोखा अंदाज दिखा।
लव इसरानी की कोरियोग्राफी शूट में भी माही का काम देखने को मिला।

माही ने चालीस से अधिक मैगजीन के लिए कवर शूट किया है जैसे मेरी सहेली, फेमिना मैगजीन, ग्लोबल मैगजीन, कविता मैगजीन, एम्ब्रासेस मैगजीन आदि। अभी हाल ही में अमेजोन प्राइम द्वारा रिलीज वूमेन सेरा मैगजीन के कवर पेज के लिए शूटिंग पूरा किया है।
माही ने कम समय में ही अनेकों काम किये है और आगे वो इस सिलसिले को जारी रखी है।
इसके लिए उन्हें कई सम्मानों से नवाजा गया है।

जिसमें ‘प्रिंस’ मूवी की तरफ से उन्हें दस अवार्ड मिल चुके हैं। साथ ही नासिक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड, फॉग अवार्ड आई फेफ़ा ऑस्ट्रेलिया अवार्ड आदि से वह सम्मानित हो चुकी है। माही के पास कई फिल्म, वेब सिरीज़, शार्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो, अवार्ड, विज्ञापन और मॉडलिंग असाइनमेंट है।

माही खान के काम के प्रति लगन को देख कर उन्हें लेडी नवाजुद्दीन सिद्दिकी कहकर पुकारते हैं। माही अमिताभ बच्चन की तरह ताउम्र काम करते रहना चाहती है।

अभिनय उनके रग रग में बसा है और अभिनय ही उनके जिंदगी की प्रेरणा है। माही के अंदर अभिनय कूट कूट कर भरा है उनकी मेहनत रंग लाई और माही खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं। माही अपने अभिनय से लोगों के दिल मे जगह बना चुकी है।

माही की इच्छा है कि वह बिग बॉस का हिस्सा बने। बिग बॉस में यदि उन्हें मौका मिले तो वह जरूर जाएगी। सलमान खान उनके पसंदीदा अभिनेता हैं। माही का कहना है कि जीवन को जीने की कला आनी चाहिए। मुसीबत तो आएंगी मगर उसका सामना करने की शक्ति खुद में होनी चाहिए। इसके साथ ही इंसान को आत्मनिर्भर बनने चाहिए।

एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के सुसाइड पर माही ने अफसोस जताते हुए एक नोट लिखा है कि यहां कोई किसी को उसके दुख के समय संभाल नहीं पाता जिससे वह डिप्रेशन में मौत को गले लगा लेता है, यह आश्चर्य की बात है। काश लोगों में सहयोग की भावना होती तो एक मासूम ज़िंदगी बच जाती।

Maharashtra: ‘मध्यावधि चुनाव कभी भी हो सकते है -उद्धव ठाकरे

0

Shiv Sena Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में आने वाले दिनों में बड़ी उथल-पुथल की आशंका जताई जा रही है। राज्य के कई बड़े नेता संभावना जता रहे है कि राज्य में कभी भी विधानसभा चुनाव यानी मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं। अब पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने भी भविष्यवाणी की है कि महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव के दिन दूर नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से पता चला है कि ‘शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे’ प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने का आदेश दिया हैं। इस वजह से राज्य में मध्यावधि चुनाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

मुंबई में आज ठाकरे गुट की शिवसेना के विधानसभा संपर्क प्रमुखों की अहम बैठक हुई। इस बैठक को उद्धव ठाकरे ने संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को मध्यावधि चुनाव से जुड़े काम शुरू करने का आदेश दिया।

खबरों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे ने विधानसभा संपर्क प्रमुखों से कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र को परियोजनाएं देने का ऐलान किया है। ऐसी घोषणाएं चुनाव के दौरान ही की जाती हैं। इसलिए ऐसा लग रहा है कि केंद्र की घोषणा के बाद राज्य में चुनाव हो सकते हैं।

इस पर विधायक मनिषा कायंदे ने प्रतिक्रिया दी है। मातोश्री के माध्यम से पार्टी के महत्वपूर्ण संदेश आगे प्रसारित किए जाते हैं। बालासाहेब ठाकरे भी ऐसे संकेत देते थे। उद्धव ठाकरे समर्थक कायंदे ने कहा कि पार्टी में यह तरीका पिछले 50 सालों से चल रहा है।

बता दें कि शिवसेना के 56 वर्षों के इतिहास में पार्टी के भीतर कई बार बगावतें हुईं हैं और पार्टी के दिग्ग्गज नेताओं छगन भुजबल (1991), नारायण राणे (2005) और राज ठाकरे (2006) ने पार्टी छोड़ी हैं, लेकिन इस बार एकनाथ शिंदे की अगुवाई में हुई बगावत ने पार्टी को पूरी तरह से हिला कर रख दिया है। शिंदे अभी बीजेपी व कुछ अन्य निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सीएम के पद पर काबिज है।

ALSO RED THIS – PM मोदी आज वलसाड में रैली को करेंगे संबोधित, 552 लड़कियों के सामूहिक विवाह में भी शामिल होंगे

PM मोदी आज वलसाड में रैली को करेंगे संबोधित, 552 लड़कियों के सामूहिक विवाह में भी शामिल होंगे

0

Gujarat Assembly Eelection 2022 : गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी सहित सभी पार्टियां ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ताबड़तोड़ रैलिया और जनसभाओं को संबोधित कर रहे है। इसी कड़ी में आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वलसाड जिले में एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे है। इसके अलावा पीएम मोदी भावनगर में एक सामूहिक विवाह समारोह में भी शामिल होंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने गृह राज्य का यह पहला दौरा होगा।

552 लड़कियों के सामूहिक विवाह में भी होंगे शामिल

भाजपा के प्रवक्ता यग्नेश दवे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी रविवार दोपहर वलसाड जिले के नाना पोंढा में एक रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की यह रैली दोपहर 3 बजे वलसाड जिले के कपराड़ा गांव में है। इसके बाद वह शाम को भावनगर में सामूहिक विवाह समारोह में भी जाएंगे। इस समारोह में 552 लड़कियों की शादी हो रही है। बताया जा रहा है कि इनके पिता नहीं है।

12 अक्टूबर को राजकोट में जनसभा को किया था संबोधित

आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने 12 अक्टूबर को राजकोट जिले के जामकंदोरना में एक जनसभा को संबोधित किया था। यहां रैली करने बाद उन्होंने रोड शो का कार्यक्रम भी था। वहीं पीएम मोदी ने आमोद और भरूच में 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया था।

ALSO RED THIS –नोएडा के Twin Tower की तरह ही गिराया जाएगा गुरुग्राम के चिंटल्स पैराडिसो सोसायटी का D टावर

गुजरात में दो चरणों में मतदान, 8 दिसंबर को रिजल्ट

चुनाव आयोग ने गुजरात की सभी 182 सीटों के लिए विस्तृत शेड्यूल का ऐलान किया है। पहले चरण में राज्य की 89 सीटों पर एक दिसंबर को वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होगा। गुजरात में 4.91 करोड़ मतदाता हैं, इनमें से 4.61 लाख नए वोटर हैं। इनमें से 9.87 लाख मतदाता 80 साल से ज्यादा के हैं। गुजरात में 15वीं विधानसभा के चुनावों का नतीजा 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे।

ALSO RED THIS –UP NEWS – यहां तो दो सौ रुपए में बेजुबान गौ जानवर हो जाते हैं तड़ीपार -तस्करों द्वारा खड्डा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी सालिकपुर के बिहार बार्डर तक पहुंचाई जा रही पशुओं की खेप

नोएडा के Twin Tower की तरह ही गिराया जाएगा गुरुग्राम के चिंटल्स पैराडिसो सोसायटी का D टावर

0

Gurugram Chintels Paradiso Society: बीते दिनों नोएडा में सुपरटेक के ट्वीन टावर को गिराया गया था। इस टावर की बनावट में करप्शन की बात साबित होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इसे गिराया गया था। अब नोएडा के ट्वीन टावर की तरह ही गुरुग्राम में भी एक इमारत को गिराया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने शनिवार को गुरुग्राम के सेक्टर 109 में चिंटल्स पैराडिसो कॉन्डोमिनियम के 50 फ्लैट वाले टॉवर-डी को ध्वस्त करने का आदेश दिया है।

बताया गया कि आईआईटी-दिल्ली की एक रिपोर्ट में इमारत में संरचनात्मक कमियां पाई गईं। 10 फरवरी 2022 को, मरम्मत कार्य के दौरान टॉवर डी में छठी मंजिल के अपार्टमेंट के एक स्लैब के आंशिक रूप से गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद, राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया और इमारत के संरचनात्मक ऑडिट का भी आदेश दिया गया।

कमियों को दूर करना संभव नहीं, इसलिए गिराना ही विकल्प

मामले की जांच कर रहे अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) विश्राम कुमार मीणा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था। उपायुक्त यादव ने संवाददाताओं से कहा, आईआईटी-दिल्ली की टीम ने इस टावर के निर्माण में संरचनात्मक कमियां पाई हैं, जिनकी मरम्मत तकनीकी और आर्थिक आधार पर संभव नहीं है, इसलिए इस टावर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया जाना चाहिए।

इमारत के निर्माण में पाई गई कई गड़बड़ियां

यादव ने कहा, जिले की 16 विभिन्न हाउसिंग सोसायटियों से संरचनात्मक सुरक्षा संबंधी शिकायतों की रिपोर्ट भी 15 नवंबर तक आ जाएगी, जिसके बाद उनके बारे में निर्णय लिया जाएगा। आईआईटी-दिल्ली की जांच रिपोर्ट में यह पाया गया है कि चिंटल्स पैराडिसो के डी टॉवर में संरचनात्मक खामियां हैं। भवन के निर्माण में निम्न स्तरीय कंक्रीट का प्रयोग किया गया है, जिसकी मरम्मत तकनीकी एवं आर्थिक आधार पर संभव नहीं है। समिति ने पाया कि इमारत में स्टीलवर्क और सु²ढीकरण कार्य के जंग को छिपाने के लिए पेंट किया गया था।

ALSO RED THIS – UP NEWS – यहां तो दो सौ रुपए में बेजुबान गौ जानवर हो जाते हैं तड़ीपार -तस्करों द्वारा खड्डा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी सालिकपुर के बिहार बार्डर तक पहुंचाई जा रही पशुओं की खेप

UP NEWS – यहां तो दो सौ रुपए में बेजुबान गौ जानवर हो जाते हैं तड़ीपार -तस्करों द्वारा खड्डा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी सालिकपुर के बिहार बार्डर तक पहुंचाई जा रही पशुओं की खेप

0

कुशीनगर यूपी बार्डर छितौनी से ओमप्रकाश भास्कर की खबर 

लोग कहते हैं हमे पैसा चाहिए चाहे जो जुर्म करना पड़े पैसा मिलना चाहिए वैसे प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं रहती हैं तो गौ पुजारियों में गौ माताओं की कत्ल खाने में डालने को लेकर हाय तौबा मची रहती हैं और जब सरकार बन जाती हैं तो किस माद में जाकर समा जाते हैं। इसका उदाहरण हैं खड्डा, हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा पिकेट पुलिस और सालिकपुर पुलिस चौकी के पास से गौ बध की बड़े पैमाने पर हो रही पशु तस्करी की क्रूरतम धंधा दे रही गवाही।

ताजा खबर यह है कि कुशीनगर जनपद के खड्डा व हनुमानगंज थाना क्षेत्र से सटे यूपी बिहार बॉर्डर पर खड्डा थाने की पुलिस चौकी सालिकपुर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर बिहार बॉर्डर पर लगी सीमा बोर्ड के पास महराजगंज जनपद सहित यूपी के विभिन्न गांवों से गौ की खरीद फरोख्त कर सीमा बार्डर से तड़ीपार कराने का क्रूरतम धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है।

यूपी की की जिम्मा उठाए पशु तस्कर बिहार बार्डर तक पछुचा रहे है और बिहार के पशु तस्कर को सौंपा जा रहा हैं। यहां के पशु तस्कर बिहार बंगला नेपाल के स्लाटर हाउस तक पहुंचा रहे हैंं और यूपी के पशु तस्कर गाड़ी लेकर सकुशल आ जा रहे है। लेकिन पनियहवा पिकेट और सालिकपुर पुलिस चौकी पर तैनात कुंभकर्णी नींद में सोए सुरक्षा प्रहरियों के कान पर एक मक्खी भी नही भनभनाता हैं।

सूत्रों की माने तो पशुओं को तड़ीपार कराने में खड्डा थाना क्षेत्र का एक दबंग चौकीदार तस्करी का जिम्मा उठा लिया हैं जो पशु तस्करो से बधी बधाई शुक्रिया सीधे पुलिस विभाग तक कोरियर का काम करता हैं। पशु तस्कर कारोबारियों की माने तो सीमा पार करने में प्रत्येक गौ पशु दो सौ रूपया निर्धारित है। अब कहा सोई हैं गौ रक्षा दल क्यों नही मचा रहे शोर। पशु तस्करों की पिकअप गाड़ी के पीछे लिखा हैं दम हो तो पास करो वर्ना बरदास करो।

लव जिहाद : गौ मांस खिलाकर धर्म परिवर्तन कराया

0

भोपाल. भोपाल में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने खलील नाम के शख्स पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज कराने के साथ ही कार्रवाई न होने पर थाने के गेट पर टीआई के सामने आत्मदाह करने की भी धमकी दी है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि 10 साल बाद युवती शिकायत करने आई है इसलिए मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिस युवक पर लव जिहाद का आरोप युवती ने लगाया है वो रायसेन का रहने वाला बताया जा रहा है।

गौ मांस खिलाकर कराया धर्म परिवर्तन

शनिवार की शाम भोपाल के तलैया थाने पहुंची युवती ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि खलील नाम के युवक ने उसे गौ मांस खिलाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और फिर उसका शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि उसका नाम बदल आयशा रख दिया गया है उसका ये भी आरोप है कि जब वो गर्भवती हुई तो खलील ने उसे बच्चे को गिराने के लिए भ्रूण गिराने वाली गोलियां लाकर खिलाईं और फिर छोड़कर चला गया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वो थाने के गेट पर टीआई के सामने आत्मदाह कर लेगी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
वहीं इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि युवती 10 साल बाद शिकायत दर्ज कराने आई है इसलिए मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिस खलील नाम के युवक पर युवती ने लव जिहाद का आरोप लगाया है बताया जा रहा है कि वो रायसेन जिले का रहने वाला है।

DM का सराहनीय प्रयास गौ मित्रों को कर रहे सम्मानित

0

मथुरा,  । खेतों में पड़ी पराली प्रशासन के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। लाख प्रयास के बाद भी किसान मौका मिलते ही पराली को जला देते हैं। इसके कारण वातावरण में प्रदूषण तो होता है साथ ही खेत की उर्वरक क्षमता भी कम हो जाती है। पराली की समस्या से निपटने के लिए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने विशेष प्रयास शुरू किया है। इसके तहत पराली को गौशाला पहुंचाने वालों को गौ मित्र कहा जाएगा, साथ ही जो सबसे ज्यादा पराली को गौशाला भेजेगा उसे प्रत्येक शनिवार को जिलाधिकारी सम्मानित करेंगे .

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि जनपद में 35 अस्थाई सरकारी गौशाला ग्रामीण क्षेत्र में तथा 12 सरकारी गौशाला नगरीय क्षेत्र में संचालित हैं। सर्वाधिक पराली गौशालाओं में पहुंचाने वाले प्रधान, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी तथा किसान सहायक को प्रति शनिवार को सम्मानित किया जाएगा। इस सराहनीय प्रयास के पहले शनिवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में तीन ग्राम पंचायतों को सम्मानित कर जिलाधिकारी ने इसकी शुरुआत कर दी।

पुण्य फल की प्राप्ति के लिए प्रतिदिन करें गौ-दर्शन

0

गौमाता की महिमा अपरंपार है। मनुष्य अगर जीवन में गौमाता को स्थान देने का संकल्प कर ले तो वह संकट से बच सकता है। मनुष्य को चाहिए कि वह गाय को मंदिरों और घरों में स्थान दे, क्योंकि गौमाता मोक्ष दिलाती है। पुराणों में भी इसका उल्लेख मिलता है कि गाय की पूंछ छूने मात्र से मुक्ति का मार्ग खुल जाता है।

गाय की महिमा को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। मनुष्य अगर गौमाता को महत्व देना सीख ले तो गौमाता उनके दुख दूर कर देती है। गाय हमारे जीवन से जु़ड़ी है। उसके दूध से लेकर मूत्र तक का उपयोग किया जा रहा है। गौमूत्र से बनने वाली दवाएं बीमारियों को दूर करने के लिए रामबाण मानी जाती हैं।

गोपाष्टमी के दिन गाय का पूजन करके उनका संरक्षण करने से मनुष्य को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। जिस घर में गौपालन किया जाता है उस घर के लोग संस्कारी और सुखी होते हैं। इसके अलावा जीवन-मरण से मोक्ष भी गौमाता ही दिलाती है। मरने से पहले गाय की पूंछ छूते हैं ताकि जीवन में किए गए पापों से मुक्ति मिले।

लोग पूजा-पाठ करके धन पाने की इच्छा रखते हैं लेकिन भाग्य बदलने वाली तो गौ-माता है। उसके दूध से जीवन मिलता है। रोज पंचगव्य का सेवन करने वाले पर तो जहर का भी असर नहीं होता और वह सभी व्याधियों से मुक्त रहता है। गाय के दूध में वे सारे तत्व मौजूद हैं, जो जीवन के लिए जरूरी हैं। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि गाय के दूध में सारे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। मीरा जहर पीकर जीवित बच गई, क्योंकि वे पंचगव्य का सेवन करती थीं। लेकिन कृष्ण को पाने के लिए आज लोगों में मीरा जैसी भावना ही नहीं बची।

रोज सुबह गौ-दर्शन हो जाए तो समझ लें कि दिन सुधर गया, क्योंकि गौ-दर्शन के बाद और किसी के दर्शन की आवश्यकता नहीं रह जाती। लोग अपने लिए आलीशान इमारतें बना रहे हैं यदि इतना धन कमाने वाले अपनी कमाई का एक हिस्सा भी गौ सेवा और उसकी रक्षा के लिए खर्च करें तो गौमाता उनकी रक्षा करेगी इसलिए गौ-दर्शन को सबसे सर्वोत्तम माना जाता है।

गाय और ब्राह्मण कभी साथ नहीं छोड़ते हैं लेकिन आज के लोगों ने दोनों का ही साथ छोड़ दिया है। जब पांडव वन जा रहे थे तो उन्होंने भी गाय और ब्राह्मण का साथ मांगा था। समय के बदलते दौर में राम, कृष्ण और परशुराम आते रहे और उन्होंने भी गायों और संतों के उद्धार का काम किया। इसकी बड़ी महिमा सूरदास और तुलसीदास ने गौ कथा का वर्णन कर की है।

लोग दृश्य देवी की पूजा नहीं करते और अदृश्य देवता की तलाश में भटकते रहते हैं। उनको नहीं मालूम कि भविष्य में बड़ी समस्याओं का हल भी गाय से मिलने वाले उत्पादों से मिल सकता है। आने वाले दिनों में संकट के समय गौमाता ही लोगों की रक्षा करेगी। इस सच्चाई से लोग अनजान हैं।

गौसेवक – गव्यसिद्ध वैद्य कौशल अग्रवाल