Home Blog Page 484

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज रविवार को होशंगाबाद में आयोजित जनसभा को संबोधित किया

0
New Delhi –  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज रविवार को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया और राज्य की जनता से प्रदेश की हर सीट पर भारी बहुमत से कमल खिलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंच पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा, छिंदवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी श्री विवेक बंटी साहू और होशंगाबाद से भाजपा प्रत्याशी श्री दर्शन सिंह चौधरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विगत 10 वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा किये गए जन कल्याणकारी कार्यों और योजनाओं को रेखांकित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर के योगदानों का अपमान किया, मगर भाजपा ने भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर का सम्मान किया और उनके योगदान को नई पहचान दी। यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने कांग्रेस को उनके घोषणा पत्र पर घेरा और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया।

माननीय प्रधानमंत्री जी ने बारिश जैसी विषम परिस्थिति में भी दूर-सुदूर क्षेत्रों से आकर भव्य जनसभा को आयोजित करने के लिए मध्य प्रदेश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश से उठी लहर उठी पूरे देश में फैल चुकी है। पूरा देश आज फिर एक बार, मोदी सरकार के नारों से गुंजायमान हो उठा है। आज देश के संविधान निर्माता बाबा भीम राव अंबेडकर की जयंती है और उनकी जन्म स्थली महू यहां से ज्यादा दूर नहीं है। महू में बाबा साहब अंबेडकर के घर से लेकर देश-विदेश में वो जहां-जहां भी रहे, भाजपा सरकार उन स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में स्थापित कर रही है।

श्री मोदी ने कहा कि डॉ भीम राव अंबेडकर को जो सम्मान कांग्रेस ने कभी नहीं दिया, वह सम्मान करने का सौभाग्य मोदी सरकार को मिला। कांग्रेस ने सदैव ही बाबा साहब अंबेडकर को अपमानित किया है। बाबा साहब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के कारण ही, गरीब मां का बेटा मोदी आपसे तीसरी बार सेवा का आशीर्वाद मांग रहा है। बाबा साहब के दिए हुए संविधान के कारण एक आदिवासी परिवार की बेटी आज देश की राष्ट्रपति बनी है। जिस समाज को सबसे अंत में रखकर, वंचित रखा गया, उस समाज की बेटी आज देश की प्रथम नागरिक है। भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब के मात्र विचारों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि आधुनिक भारत में उनके योगदान को नई पहचान दी है। आज देश की जनता मोबाईल के माध्यम से जिस यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर रही है, उसका नाम बाबा साहब के सम्मान में भीम यूपीआई रखा गया है।

 

यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने कहा कि देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में आदिवासी समाज का बहुत समृद्ध योगदान रहा है। मध्य प्रदेश की मिट्टी ने गौण वंश के राजा भभूति श्री के रूप में एक महान स्वतंत्रता सेनानी देश दिया है। कांग्रेस ने आदिवासी समाज के योगदान को कभी भी स्वीकार नहीं किया। आजादी के अनेक दशक तक एक ही परिवार ने सीधे और रीमोट कंट्रोल से सरकार चलाई और उसी परिवार ने देश में आपातकाल की घोषणा भी की थी। कांग्रेस ने देशभर की लोकतांत्रिक सरकारों को पत्ते के महल की तरह गिराने का काम किया। कांग्रेस ने अपने हिसाब से इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा और मन-मुताबिक उसे लिखवाकर स्वयं का ही महिमामंडन करवाया। कांग्रेस के हिसाब से पहले लोकतंत्र ठीक चल रहा था लेकिन जब एक गरीब घर का बेटा प्रधानमंत्री बना, तो कांग्रेस ने अफवाह फैलानी शुरू कर दी कि मोदी आया है, संविधान और लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। शायद कांग्रेस को पता नहीं कि बाबा भीम राव अंबेडकर के संविधान के कारण ही मोदी इस पद पर पहुंचा है। कांग्रेस का शाही परिवार धमकी दे रहा है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी। कांग्रेस में 2014 और 2019 के चुनावों के साथ राम मंदिर उद्घाटन और धारा 370 के हटने पर भी देश में आग लगने की बात कही, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ।

 

श्री मोदी ने कहा कि विपक्षी नेता सिर्फ देश में डर और भ्रम फैलाना चाहते हैं। आग देश में नहीं लगी, आग तो इन विपक्षी नेताओं के दिलों मे लगी है। ये जलन इनके दिलो दिमाग में इतनी भर गई है कि ये उन्हें अंदर से जलाती जा रही है। ये जलन भी मोदी की कारण नहीं, 130 देशवासियों के मोदी के प्रति प्रेम का कारण है। विपक्षी नेता ये प्रेम भी सहन नहीं कर पा रहे हैं। विपक्ष पिछले 10 वर्षों से सत्ता से बाहर है और इस समय में ये लोग ऐसे छटपटाए हैं जैसे इनका सब कुछ लुट गया हो। कांग्रेसी नेता अगर यही कारनामे करते रहेंगे, तो ये जलन उनको इतनी जला देगी कि ये देश आगे कभी उनको मौका नहीं देगा। आज विश्व में युद्ध, अराजकता और अनिश्चितता के कारण चारों तरफ एक धुंधला और आशंका का वातावरण बन गया है। कब क्या होगा और कौनसी मुसीबत आएगी, इस डर से विश्व थरथर कांप रहा है। इस समय ऐसी परिस्थितियों के लिए एक मजबूत और शक्तिशाली भारत बहुत आवश्यक है। आज भाजपा भारत को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए ही देशसेवा में लगी हुई है। अस्थिर, कमजोर, भ्रष्ट और स्वार्थी नेताओं का इंडी गठबंधन देश को मजबूत नहीं बना सकता। जो पार्टी खुद को मजबूत नहीं बना सकती वो देश को क्या मजबूत बनाएगी। देश को शक्तिशाली, मजबूत, सामर्थ्यवान और समृद्ध निर्माण मोदी नहीं जनता का एक एक वोट बनाएगा।

यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने भाजपा के संकल्प पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र जारी होने के बाद इंडी गठबंधन की हालात खराब है। इंडी गठबंधन के नेता समझ नहीं पा रहे हैं कि घोषणापत्र देश की जनता के प्रति एक जिम्मेदारी होती है, इस गठबंधन के सभी साथी आपस में ही झगड़ रहे हैं और देश की दिशा ही तय नहीं कर पा रहे हैं। उनके वादों में कोई स्पष्टता नहीं दिखती है। इंडी गठबंधन के घोषणापत्र में एक से बढ़कर एक खतरनाक वादे हैं। एक साथी के घोषणापत्र में तो देश को आर्थिक रूप से दिवालिया बनाने वाले वादे किए गए हैं और दूसरे साथी के घोषणापत्र में भारत से परमाणु हथियार खत्म करने का वादा है। परमाणु हथियार तो देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं, लेकिन परमाणु हथियार नष्ट कर ये लोग किसकी मदद करने की बात कर रहे हैं। जितनी घातक विपक्षी गठबंधन के नेताओं की सोच है, उतना ही घातक इनका घोषणापत्र है। भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी के रूप में जनता को समर्पित है। भाजपा सरकार देश के हर गरीब का पक्के घर का सपना पूरा करेगी ये मोदी की गारंटी है। जिन लोगों तक अभी तक लाभ नहीं पहुंचे हैं, आने वाले दिनों में उनको भी लाभ पहुंचाया जाएगा। भाजपा ने 3 करोड़ नए घर बनाने का संकल्प लिया है। दिव्यांगजनों को भी आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। होशंगाबाद के किसानों को लगभग 400 करोड़ रुपए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के मिले हैं और आने वाले पांच वर्षों में ये सम्मान निधि जारी रहेगी, जिससे लगभग 2000 करोड़ रुपए यहां के किसानों के बीच वितरित होंगे। आगामी पांच वर्षों तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तहत नि:शुल्क राशन और प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज मिलता रहेगा। हर वर्ग के 70 वर्ष से अधिक के व्यक्ति को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा। मोदी ने तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की गारंटी दी है। देश की महिलाओं का आशीर्वाद भाजपा के संकल्प को पूरा करने में सहायता करेगा।

श्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत अब 20 लाख रुपए तक का ऋण बिना गारंटी के दिया जाएगा। इस योजना से ग्रामीण, दलित, वंचित, ओबीसी, आदिवासी वर्ग के युवाओं सहित देश के हर वर्ग के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। सरकार की होमस्टे के लिए दी गई आर्थिक सहायता का बड़ा लाभ होशंगाबाद के आदिवासी महिलाओं को मिलेगा। ट्रक, टैक्सी और आटो चालकों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। इसका लक्ष्य उनको भी बीमा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। भाजपा सरकार 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जंयती होने के कारण 2025 को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। आदिवासी कला संस्कृति से जुड़ी विरासत को समृद्ध करने के लिए फंड में वृद्धि की जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा सरकार हर जिले में समिति बनाएगी और उन समितियों में इन समाज के प्रतिनिधियों को जगह दी जाएगी। एकलव्यों विद्यालयों की संख्या 750 तक पहुंचाने के लिए तेजी से काम किया जाएगा। पिछड़ी जनजातियों के कल्याण के लिए 24 हजार करोड़ रुपए की लागत से चलाई गई, प्रधानमंत्री जन मन योजना पर चल रहे काम को तेज गति से पूरा किया जाएगा। इन प्रयासों से मध्य प्रदेश सहित पूरे देश के अनुसूचित जाति, अनसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को आगे बढ़ने में बहुत मदद मिलेगी।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने कहा कि जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती हैं वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है। इसलिए हताश कांग्रेस ऐसी घोषणाएं कर रही है, जो खुद कांग्रेस के नेताओं को ही समझ नहीं आ रही हैं। कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी ने एक झटके में देश की गरीबी हटाने की गरीबी हटाने की हास्यास्पद घोषणा की। देश पूछ रहा है आखिर ये शाही जादूगर इतने वर्षों तक कहां छुपा था। 50 वर्ष पहले इनकी दादी इंदिरा गांधी ने भी गरीबी हटाने की घोषणा की, 2014 से पहले 10 वर्षों तक इन्होंने रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाई और ये लोग कह रहे हैं कि अब इन्हें एक झटके में गरीबी हटाने का मंत्र मिल गया है। ये गरीबों का अपमान है। ऐसे ही दावों के कारण ये लोग हंसी के पात्र बन जाते हैं और देश इनको गंभीरता से नहीं लेता है। जनता को विश्वास हो गया है कि मोदी का अपना कोई सपना नहीं है, मोदी के लिए तो जनता का सपना ही संकल्प है।

 

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि, “मैं आपके लिए ही पैदा हुआ हूं, मेरा भारत ही मेरा परिवार है।” इसीलिए आज चारों तरफ चौड़ी सड़कें बनाई जा रही हैं, रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण हो रहा है और मेडिकल कॉलेज संख्या दो गुनी हुई है। भाजपा की कोशिश यही है कि जनता को मुश्किल या असुविधा न हो। लेकिन अभी तक किया काम तो ट्रेलर है, अभी तो मुझे बहुत कुछ करना है। देश को हमें नई ऊचाईं पर लेकर जाना है। भाजपा अन्नदाता को ऊर्जादाता और उर्वरकदाता बनाना चाहती है। भाजपा सरकार जनता का बिजली का बिल शून्य और बिजली से कमाई करवाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य योजना घर-घर पहुंचाना चाहती है। भाजपा सरकार सौर ऊर्जा, जैविक खाद और इथेनॉल उत्पादन में मध्यप्रदेश सहित पूरे देश के किसानों को पहले स्थान पर पहुंचाना चाहती है। दालों में आत्मनिर्भरता और मोटे अनाज (श्री अन्न) को विश्व के बाजारों तक पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता है। मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार भाजपा की सभी गारंटियों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्थानीय प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर देश में फिर एक बार मोदी सरकार बनाने और पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ने की अपील की।

बजरंग दल ने पशु मांस से भरी हुई चार गाड़ियां पकड़ी

0

गुरुग्राम – हरियाणा के गुरुग्राम में बजरंग दल व गौ रक्षा दल (cow protection team) की टीमों ने गौ मांस के साथ तस्करों को काबू किया है। गुरुग्राम में मांस से भरी हुई 4 गाड़ियां पकड़ी गई हैं। बाद में गाड़ियां व इनके ड्राइवरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में छानबीन चल रही है। एक ड्राइवर इरफान ने पुलिस को गौ मांस तस्करी से जुड़ी कुछ जानकारी दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा गो तस्करों पर लगाम लगाने के लिए टीम गठित की गई है। वही गौ रक्षक दल द्वारा टीम के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गौ रक्षा दल द्वारा गुरुग्राम के सोहना चौक मस्जिद (Sohna Chowk Mosque) के पास से गौ तस्करों की गाड़ियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई। इनमें पशुओं का मांस भर कर लाया जा रहा था। पुलिस ने सभी गाड़ियों को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके से पकड़े गए पिकअप ड्राइवर इरफान ने खुलासा करते हुए बताया कि बिना परमिट के पशुओं के मांस को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने का काम कर रहा था।

उसने अपने साथ काम कर रहे दो और साथियों का नाम उजागर किया है। वही पुलिस ने गाड़ियों को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गुरुग्राम के गौ रक्षा प्रमुख चमन खटाना के मुताबिक गुरुग्राम में पशुओं के मांस की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। बजरंग दल- गौ रक्षक दल द्वारा लगातार मांस तस्करों पर नकेल कसने का काम किया जा रहा हैं। बावजूद इसके तस्करों के हौसले इतने बुलंद है कि वह तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

फ़िल्म “गौरैया लाइव” का शानदार प्रीमियर

0

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की मौजूदगी में फ़िल्म “गौरैया लाइव” का शानदार प्रीमियर

मुंबई (अनिल बेदाग) : काफी समय से चर्चा में रही फिल्म “गौरैया लाइव” का प्रीमियर मुंबई में आयोजित किया गया। इस अवसर पर फ़िल्म के निर्माता राहुल रंगारे, निशांत जैन, रोहित राज सिंह चौहान , कलाकार नरेंद्र खत्री, सीमा सैनी, अदा सिंह , विनय झा , निर्देशक गेब्रियल वत्स के साथ ही केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले उपस्थित रहे। “गौरैया लाइव” एक मजदूर पिता के बेटी की कहानी है जो बोरवेल में गिर गई है।

रेयर फिल्म्स और टी एंड पोएट्री फिल्म्स के बैनर तले बनी इस सर्वाइवल ड्रामा को देखने के लिए दर्शक भी काफी उत्सुक है। यह कहानी भोपाल के मजदुर पिता के बेटी की कहानी है। जिसे बड़े ही मार्मिक ढंग से पेश किया गया है। जो एक खुले बोरवेल में गिर जाती है जो कंस्ट्रक्शन साइट पर ही रहती है। फिल्म को देख सभी बहुत इमोशनल भी हुए। इस फिल्म में दिखाया गया सत्य कड़वा है पर सत्य है। ऐसी स्थिति किसी भी माँ बाप पर न आये इसका खास ध्यान रखना चाहिए। यह फ़िल्म, सवाल करती है ऐसी दुखद घटनाएं समाज में दोबारा न हो इसके लिए क्या कदम उठाये जा सकते है इसपर सोच विचार करने की आवश्यकता है।

पीपली लाइव फेम ओंकार दास मानिकपुरी ने उस छोटी बच्ची गौरैया के मजदूर पिता का रोल किया है और गौरैया बनी छोटी सी नन्ही बालिका का नाम है अदा सिंह। उसने अपनी एक्टिंग के हुनर से लोगों को चौका दिया। इतने घंटो तक मौत और जीवन की जद्दोजहद में जीत आखिर गौरैया की ही हुई। इसमें कई और भी कलाकार है जिन्होंने इसे सफल बनाने के लिए सौ प्रतिशत योगदान दिया है। सीमा सैनी, पंकज झा, शगुफ़्ता अली मुख्य किरदार में नज़र आए साथ में गणेश सिंह, बलराम ओझा, नरेंद्र खत्री और आलोक चटर्जी जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों के नाम शामिल है।

फ़िल्म ‘गौरैया लाइव” के निर्माता राहुल रंगारे, डॉ. निशांत जैन, रोहित राज सिंह चौहान और राजीव जैन हैं। फ़िल्म के सह निर्माता सीमा सैनी , गेब्रियल वत्स, ऋषभ कुरैच्या, रणधीर सिंह ठाकुर और गौरव बग्गा हैं। सीमा सैनी इस फ़िल्म की लेखिका, गीतकार, संगीतकार, अभिनेत्री और सह निर्मात्री भी हैं। फ़िल्म के लेखक़ गेब्रियल वत्स और सीमा सैनी हैं और निर्देशन गेब्रियल वत्स ने किया हैं। फ़िल्म का संगीत सुंजॉय बोस और सीमा सैनी की प्रतिभाशाली जोड़ी द्वारा दिया गया है, जिसके भावपूर्ण गीत सीमा सैनी ने लिखे हैं

महंत श्री चेतन रामजी महाराज ने विदेशी धरती पर दिया योग और सनातन धर्म का संदेश

0
 श्री भक्ति गोपाल गौशाला एवं श्री भक्ति धाम आश्रम के महंत श्री चेतन रामजी महाराज पिछले 10 दिन से विदेशी धरती सिंगापुर, मलेशिया, हांगकांग, फिलीपींस, मॉरीशस की धरती पर सनातन की अलख जगाते हुए योग साधना शिविर का आयोजन कर जन जागरूकता अभियान में लगे हुए हैं। मॉरीशस में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए महंत श्री चेतन रामजी महाराज ने कहा “सभी सनातनी भक्तों को अपने आने वाली पीढ़ी को अध्यात्म से और सनातन संस्कृति से अवगत कराते रहना चाहिए। आज के दौर में नई पीढ़ी के बीच सनातन धर्म से जुड़ी शिक्षा का प्रचार प्रसार अति आवश्यक है। भारतीय संतों का सत्संग और सनातन धर्म ही आपको कर्मपथ पर विचलित नहीं होने देगा एवं आपको कुमार्ग से सन्मार्ग की ओर प्रेरित करेगा।
विदित हो कि संत श्री चेतनराम जी महाराज ने बचपन से ही भक्ति और साधना का रुख अपना लिया था और 6 वर्ष उम्र से ही परम पिता परमेश्वर की भक्ति के प्रति समर्पित हो कर गो सेवा के प्रति अपना जीवन सर्वस्व अर्पण कर दिया और अब जगह जगह भारत के कई राज्यों के अलावा भारत के बाहर विदेशी धरती पर भी भक्ति, गोसेवा, योग और सनातन धर्म का बिगुल बजा रहे हैं। रात दिन जागकर गांव – गांव शहर -शहर जाकर जनमानस के कल्याण के लिए वो तत्पर रहते हैं। महंत श्री चेतन रामजी महाराज ने कहा कि भगवान हमें संत जीवन देता है तो उसके साथ जिम्मेदारी भी देता है जो जन कल्याण के लिए होती हैं और इस धरती पर जन्म लेने वाले सभी जीव परमात्मा का ही अंश हैं। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कर्म करते हुए परमात्मा की भक्ति करना चाहिए।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

नालासोपारा स्थित ऐतिहासिक बौद्ध स्तूप को भूल चुकी है सरकार!

0

पालघर। नालासोपारा पश्चिम में तथागत बुद्ध स्तूप पर सैकड़ों की संख्या में बहुजन सुधारवादी संघ (बीएसएस BSS) संस्था के लोग दर्शन के लिए पहुंचे समाजसेवक डॉ सी आर सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि नालासोपारा स्थित बुद्ध स्तूप ढाई हजार वर्ष पुराना है।

BSS संस्था के प्रमुख देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया जिसमें देवेंद्र यादव ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि शूद्र बहुजन समाज की जागरूकता से ब्राह्मणी खेमे में हड़कंप मच गया है उनके सभी काल्पनिक वेद पुराडो, ग्रंथों का जिन्हें इतिहास बनाकर बहुजनों के दिलो-दिमाग में बिठा दिया था उनका अब पर्दाफाश हो चुका है। बहुजन एससी, एसटी, ओबीसी उनके सारे षडयंत्रों को समझ चुका है। झूठी कहानियां लिखकर समाज नीति पर एकाधिकार करने की उनकी रणनीति फेल हो चुकी है। अब शूद्र बहुजन समाज के लोग काल्पनिक कपोल कल्पित ब्राह्मणी कहानियों जिनमें कदम कदम पर शूद्रों को अपमानित किया गया है उससे नाता तोड़कर उनके काल्पनिक भगवानों देवी देवताओं अवतारों के काल्पनिक फोटो अपने घरों से बाहर फेंककर अपने असली समतावादी महापुरुषों महानायकों महात्मा बुद्ध, महात्मा फुले, शाहूजी महाराज, बाबासाहेब अम्बेडकर, पेरियार आदि की फोटो घरों में लगाकर उनकी जयंतियां मनाने लगे हैं। काल्पनिक ब्राह्मणी ग्रंथों को घरों से हटाकर मानवता वादी वैज्ञानिकता वादी महापुरुषों की लिखी किताबें घरों में रखने लगे हैं, जिन्हें खुद भी पढ़ रहे हैं, बच्चों को भी पढ़ा रहे हैं।
पहले घरों में सनातनी देवी-देवताओं के फोटो लगाना, ब्राह्मणों से सत्य नारायण कथा से लेकर अनेकों कर्मकांड कराना आदि प्रतिष्ठा का काम माना जाता था।
अब जिस घर में SC, ST, OBC महापुरुषों की फोटो लगी है उनके विचारों से संबंधित साहित्य हैं जिस घर में महापुरुषों की जयंतियां मनाई जाती हैं उस घर को बहुजन समाज में प्रतिष्ठा और मान सम्मान मिलता है उस परिवार को जागरूक परिवार माना जाता है। यह सब देखकर सनातनी ब्राह्मणों के पैर के नीचे से जमीन खिसकने लगी है वे घबराए हुए हैं कि अब उनकी झूठी मनगढ़ंत कहानियों के दम पर टिके सामाजिक राजनीतिक वर्चस्व का क्या होगा ?
आने वाले दस वर्षों में बहुजन संगठनों ने संकल्प लिया है कि 85% एससी, एसटी, ओबीसी के लोगों के घरों में बहुजन समाज के महापुरुषों का फोटो एवं उनके ग्रन्थों का प्रवेश हो जाएगा तब 15% सनातनियों का क्या होगा, जो आज हर जगह धर्म से लेकर प्रशासनिक राजनैतिक उच्चतम पदों पर सौ फीसदी कब्जा किए हैं।
उन ब्राह्मण भक्तों से आग्रह है कि वे मानसिक गुलामी से बाहर निकलें फुले साहू अम्बेडकर पेरियार आदि महापुरुषों के विचारों व उनके संघर्षों का अध्ययन करें तर्कवादी बनें ! स्वाभिमानी बनें ! समाज और देश का भला चाहते हैं तो ब्राह्मणी सनातनी विचारों को छोड़कर बहुजन समाज के क्रांतिकारी संगठनों से जुड़ें और महापुरुषों के सपनों के प्रबुद्ध एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।


समाजसेवी डॉ. सी.आर.सरोज ने बताया कि नालासोपारा को एक समय में शूर्पारका कहा जाता था – ‘शूर’ का अर्थ बहादुर और शहर के लिए ‘पराका’ होता है। इसे इसका नाम सदियों से मेसोपोटामिया, मिस्र, ग्रीस, रोम, अरब और पूर्वी अफ्रीका की प्राचीन दुनिया के साथ व्यापार करने वाले मुख्य बंदरगाहों में से एक होने के साहसी कार्य के कारण मिला।
यह एक प्रमुख बौद्ध क्षेत्र भी था, जिसकी पुष्टि अशोक (304-232 ईसा पूर्व) द्वारा अपने धम्म का प्रचार करने के लिए बनवाए गए दो शिलालेखों, 8वीं और 9वीं की उपस्थिति से होती है। अशोक ने अपने जीवनकाल में पूरे साम्राज्य में 14 प्रमुख शिलालेख लगवाए।
9वें शिलालेख की खोज 2,500 साल पुराने बौद्ध स्तूप में की गई थी, जिसे एक धनी स्थानीय व्यापारी और व्यापारी पूर्ण मैत्रायनिपुत्र ने अपने नए विश्वास को चिह्नित करने के लिए बनवाया था। चंदन से सजाया गया यह स्तूप, जो अब एक राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक है, साँची की तर्ज पर ही बनाया गया था। इसका उद्घाटन स्वयं गौतम बुद्ध ने किया था।
1882 में स्तूप के केंद्र से एक बड़े खजाने की खुदाई की गई थी जिसमें बुद्ध की 8वीं शताब्दी की आठ कांस्य मूर्तियों के साथ-साथ अवशेष ताबूत, सोने के फूल, एक चांदी का सिक्का और एक भिक्षापात्र के टुकड़े थे। 9वां शिलालेख, मौर्यकालीन ब्राह्मी लेखन से ढका पत्थर का एक बड़ा अष्टकोणीय खंड, अब दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय की मूर्तिकला गैलरी में स्थित है।
नालासोपारा में एक अज्ञात संरक्षित स्थल के अंदर, जिसे सरकार भी भूल चुकी है, एक बौद्ध स्तूप है, जो इस तथ्य का प्रमाण है कि सोपारा या शूरपारका, जैसा कि इसे ऐतिहासिक रूप से जाना जाता है, उस समय बौद्ध धर्म का केंद्र था।

लुब्रिज़ोल कॉर्पोरेशन ने पुणे में नया ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर शुरू किया

0
मुंबई (अनिल बेदाग): स्पेशलिटी केमिकल्स में अग्रणी, लुब्रीज़ोल ने कई मार्केट और इंडस्ट्री में क्षेत्रीय और वैश्विक सफलता हासिल करने के लिए और लोकल टैलेंट का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों और कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करने के लिए, एक रणनीतिक केंद्र के रूप में पुणे में एक नया ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) शुरू किया है।
एम्बेसी टेक जोन, हिंजेवाड़ी, पुणे में स्थित ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर लुब्रीज़ोल के नई सुविधा का हिस्सा है। जीसीसी कैम्पस लीड गोल्ड प्रमाणित है और एक सुरक्षित, स्वस्थ और पर्यावरण के प्रति जागरूक कार्यस्थल को सक्षम बनाने के लिए उपयुक्त है। एक अच्छी तरह से डिज़ाइन किए गए और एर्गोनोमिक वर्कस्पेस के अलावा, 42,000 वर्ग फुट की सुविधा में वेलनेस रूम, एक मनोरंजक क्षेत्र, एक प्रशिक्षण क्षेत्र और प्राकृतिक रोशनी वाले हडल रूम शामिल हैं। ग्राहक अनुभव केंद्र लुब्रिज़ोल के विज्ञान बारे में जानकारी देता है। इंजीनियरिंग, सप्लाय चेन, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, प्रोक्योरमेंट, लीगल आणि ह्यूमन रिसोर्स के क्षेत्र में काम करने वाले 200 से अधिक क्षेत्रीय कर्मचारियों को अगले वर्ष जीसीसी में नौकरी मिलने की उम्मीद है।
जेटी जोन्स, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, हाई ग्रोथ रीजन ने कहा, “भारत निस्संदेह हमारे सबसे तेजी से बढ़ते मार्केट में से एक है और क्षेत्रीय और वैश्विक ग्राहकों के लिए सफलता और नवाचार प्राप्त करने के लिए आवश्यक टैलेंट का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।”
भावना बिंद्रा, मैनेजिंग डायरेक्टर – भारत, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका, लुब्रिज़ोल ने कहा, “जीसीसी हमारी वैश्विक टीम का एक एकीकृत विस्तार है। यह व्यावसायिक प्रक्रिया और डिजिटल क्षमताएं उपलब्ध करने वाले एक क्षेत्रीय और वैश्विक केंद्र के रूप में कार्य करता है जो लुब्रिज़ोल को जटिल समस्याओं को हल करने और बेहतर व्यावसायिक परिणाम खोजने में मदद करेगा। आज हमारे लिए एक खुशी का दिन है क्योंकि हम भविष्य की कई अवसरों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”
अभिषेक जैन, इंडिया जीसीसी लीडर, लुब्रिज़ोल ने कहा, “पुणे में जीसीसी का उद्घाटन हमारी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो हमें अपनी तकनीकी क्षमताओं और परिचालन उत्कृष्टता को बढ़ाने के लिए वर्ल्ड-क्लास टैलेंट तक पहुंचने और विकसित करने में सक्षम बनाता है। इससे हम भारत और दुनिया भर में अपने ग्राहकों को और भी अधिक नवीन तरीकों से सेवा देने में सक्षम होंगे।”

भारत सरकार के पूर्व उप सचिव एवं वरिष्ठ भाजपा नेता को चुनाव लड़ाना चाहती है बसपा

0

 

अंकित मिश्रा
जौनपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता व राष्ट्रवादी लेखक बसंत कुमार जिन्होंने उप सचिव पद से स्वैक्षिक सेवा निर्वित्ति के बाद वर्ष 2011 मे भाजपा जॉइन की और विगत 14 वर्षो मे बड़े मनोयोग से सेवा की और राष्ट्रवाद और हिंदुत्व पर दर्जनों किताबे लिखी।कलराज मिश्र के चुनाव प्रचार से लेकर उनके सलाहकार का काम किया, पर भाजपा ने उन्हे जातीय समीकरण की आड़ मे कभी भी लोकसभा का टिकट नही दिया। ऐसी खबर है की बसपा उन्हे अपने टिकट पर जौनपुर या मछली शहर से लड़ाना चाहती है, और बसपा के नेता बसंत कुमार की बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात करवाना चाहते है। जिससे उन्हे बसपा जॉइन करा कर प्रत्याशी बनाया जा सके।
यह सर्व विदित है कि बसंत कुमार पुराने भाजपाई है,और भाजपा कार्यकर्ता उन्हे बहुत सम्मान देते है।
यदि वह मछलीशहर सीट से बसपा टिकट पर चुनाव लड़ते है,तो भाजपा प्रत्याशी बी पी सरोज की मुश्किल बढ़ सकती है। और जौनपुर की सीट वर्ष 2019 मे बसपा के खाते मे गयी थी।मछलीशहर लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी बी पी सरोज भी मात्र 181 मतो से जीत पाए थे। देखना यह है कि बसपा बसंत कुमार को अपने पाले मे लाने मे सफल हो पाती हैं या नहीं ?

उत्तर भारतीय नेता सुरजीत सिंह का आनंद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सम्मान

0

 

अंकित मिश्रा
मुंबई। उत्तर भारतीय युवा नेता,उद्योगपति एवं समाजसेवी सुरजीत सिंह का सांसद राजन बिचारे की संस्था आनंद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सुरजीत सिंह के द्वारा समाज में किए गए सामाजिक,धार्मिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सुरजीत सिंह एक हिंदुवादी संस्था सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष है, हिंदुत्व के प्रचार प्रसार को लेकर पूरे देश में इनके लाखों कार्यकर्ता काम कर रहे है। ज्ञात हो कि सुरजीत सिंह महाराष्ट्र कांग्रेस कामगार सेल के प्रदेश अध्यक्ष है। कामगारों के हित के लिए हमेशा आवाज़ उठाते रहते हैं। सिंह टॉप ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन भी है।

बीजेपी ने तेजस्वी को कहा ‘मौसमी सनातनी’

0

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं RJD नेता तेजस्वी यादव बुधवार को सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक कथित वीडियो को लेकर आलोचनाओं के घेरे में आ गए। इस वीडियो में वह कथित रूप से नवरात्र के दौरान हेलीकॉप्टर में मछली खाते नजर आ रहे हैं। RJD नेता ने वीडियो पोस्ट करते वक्त इसका दिनांक भी लिखा था। सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर पोस्ट किए गए उक्त वीडियो में पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के साथ हेलीकॉप्टर में दोपहर का भोजन करते नजर आ रहे हैं।

बीजेपी ने तेजस्वी को कहा ‘मौसमी सनातनी’

हेलीकॉप्टर में तेजस्वी और सहनी वीडियो में मछली और रोटी खाते दिखे। RJD नेता ने 8 अप्रैल को उक्त वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘चुनावी भागदौड़ एवं व्यस्तता के बीच हेलीकॉप्टर में भोजन। चुनाव प्रचार के दौरान जो 10-15 मिनट मिलते हैं, उसमें वह खाना खा लेते हैं।’ वीडियो में सहनी ने मिर्च दिखाकर विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा, ‘हमारा वीडियो देखकर बहुतों को मिर्ची लगेगी।’ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने यादव को ‘मौसमी सनातनी’ बताते हुए उनपर ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ करने का आरोप लगाया।

वे तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं’

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को एक वीडियो संदेश में ‘तुष्टीकरण की राजनीति’ करने के लिए तेजस्वी की आलोचना की और उन्हें ‘मौसमी सनातनी’ कहा। सिन्हा ने कहा, ‘वे मौसमी सनातनी हैं और यह नहीं जानते कि सनातन धर्म की प्रथाओं का पालन कैसे किया जाए। मुझे लोगों के खान-पान पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन श्रावण मास में मटन और नवरात्रि में मछली का सेवन करना एक सच्चे सनातनी का खान-पान नहीं हो सकता। यह सब करके वे तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।’

‘IQ का टेस्ट लेने के लिए वीडियो डाला था’

सिन्हा ने पिछले साल की एक घटना का भी जिक्र किया जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लालू प्रसाद के दिल्ली आवास पर भोजन (श्रावण के महीने के दौरान मटन की दावत) किया था। बीजेपी नेताओं की उक्त टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, ‘भाजपाइयों और गोदी मीडिया के भक्तों के आईक्यू का टेस्ट लेने के लिए ही हमने यह वीडियो डाला था और हम अपनी सोच में सही भी साबित हुए। ट्वीट में ‘दिनांक’ लिखा हुआ है, लेकिन बेचारे अंधभक्तों को क्या मालूम। आखिर में सहनी जी द्वारा मिर्ची लगने का भी जिक्र किया गया है।’