Home Blog Page 486

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे MLA अब्बास पर ED का शिकंजा

0

प्रयागराज,। माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को देर रात पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी ने प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित दफ्तर में उससे करीब 9 घंटे तक पूछताछ की है। मनी लांड्रिंग के केस में 11 अक्तूबर को ही ईडी ने अब्बास के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था।

बेनामी संपत्तियों के बारे में जुटाई जानकारी

माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी से प्रर्वतन निदेशालय ने शुक्रवार को करीब नौ घंटे अपने कार्यालय में पूछताछ की। उससे माफिया मुख्तार की बेनामी संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाई गई। देश छोड़ने की आशंका पर ईडी ने उसे पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया था। पूछताछ में ईडी के सभी सवालों का जवाब गोलमोल तरीके से देता रहा। देर रात करीब 12 बजे ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दोपहर करीब दो बजे पहुंचा ईडी आफिस

ईडी के आफिस में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बड़े गोपनीय तरीके से विधायक अब्बास अंसारी पहुंचा। उसे ईडी ने बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्ज मनी लांड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। जैसे ही अब्बास अंसारी यहां पहुंचा सिविल लाइंस थाने की पुलिस ईडी के मुख्य गेट पर तैनात हो गई। किसी की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। भीतर ईडी के अधिकारियों ने अब्बास अंसारी से पूछताछ शुरू की।

सवालों का गोलमोल तरीके से दिया जवाब

सूत्रों के अनुसार, उससे पूछा गया कि माफिया मुख्तार अंसारी ने इतनी बेनामी संपत्तियां कहां से अर्जित कीं? जमीन, मकान कहां-कहां हैं? माफिया के कितने करीबी हैं? इन करीबियों के पास कितने की संपत्ति है?। ऐसे ही तमाम सवाल उससे पूछे गए, लेकिन वह सभी सवालों का गोलमोल तरीके से ही जवाब देता रहा। करीब नौ घंटे तक उससे पूछताछ की गई। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

लुकआउट नोटिस जारी किया गया था

मऊ से विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ ईडी ने लुकआउट नोटिस जारी किया था। इसका मतलब था कि वह देश छोड़कर नहीं जाएगा। ईडी को आशंका थी कि अब्बास अंसारी देश छोड़कर भाग सकता है, इसलिए उसे लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

चालक से भी की गई पूछताछ

विधायक अब्बास अंसारी के साथ ही उसके चालक रवि कुमार शर्मा से भी ईडी ने पूछताछ की। उससे भी कई सवाल दागे गए। हालांकि, उससे अलग कमरे में पूछताछ हुई।

Make-2 projects: भारतीय सेना ने ‘आत्म निर्भारत’ को गति प्रदान करने वाली पांच मेक II परियोजनाओं को दी मंजूरी

0

नई दिल्ली, एजेंसी। आत्मनिर्भरता के लिए भारत के दृष्टिकोण को गति देते हुए सेना ने ड्रोन नष्ट करने वाली प्रणाली और सैन्य प्रशिक्षण हथियार सिम्युलेटर सहित पांच ‘मेक II’ परियोजनाओं के परियोजना मंजूरी आदेशों को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्वदेशी विकास के माध्यम से इन प्रोजेक्ट्स को किया जा रहा है प्रोत्साहित

‘मेक II’ परियोजनाएं अनिवार्य रूप से उद्योग द्वारा वित्त पोषित परियोजनाएं हैं जिनमें प्रोटोटाइप के विकास के लिए भारतीय विक्रेताओं द्वारा डिजाइन एवं विकसित किए गए अभिनव समाधान शामिल हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, ‘भारतीय सेना स्वदेशी विकास के माध्यम से विशिष्ट प्रौद्योगिकियों को लाने वाले ‘मेक प्रोजेक्ट्स’ को प्रोत्साहन प्रदान करने का कार्य कर रही है।’

बयान में कहा गया कि जारी परियोजनाओं को और बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना ने अब पांच ‘मेक II’ परियोजनाओं के परियोजना स्वीकृति आदेश (पीएसओ) को मंजूरी दे दी है। बयान में कहा गया है कि सफल प्रोटोटाइप विकास के बाद आदेश का आश्वासन दिया जाता है।

इन परियोजनाओं को दी गई मंजूरी

जिन परियोजनाओं के पीएसओ को मंजूरी दी गई है उनमें हाई फ्रीक्वेंसी मैन पैक्ड सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो (एचएफएसडीआर), ड्रोन किल सिस्टम, इन्फैंट्री ट्रेनिंग वेपन सिम्युलेटर (आईडब् ल् यूटीएस), 155 एमएम टर्मिनली गाइडेड मुनिशन (टीजीएम), मीडियम रेंज प्रिसिशन किल सिस्टम (एमआरपीकेएस) शामिल हैं।

एचएफएसडीआर के प्रोटोटाइप के विकास के लिए पीएसओ जारी किया गया है। प्रोटोटाइप के सफल विकास पर भारतीय सेना द्वारा 300 एचएफएसडीआर खरीदने की योजना है। अत्याधुनिक, हल्के वजन वाले एचएफएसडीआर बढ़ी हुई सुरक्षा के साथ-साथ बढ़ी हुई डेटा क्षमता और बैंड विड्थ के माध्यम से लंबी दूरी का रेडियो संचार प्रदान करेगा।

मेक II प्रक्रिया के तहत जारी 43 परियोजनाएं बढ़ रही हैं आगे

बयान में कहा गया, ‘भारतीय सेना पहले से ही पूंजी अधिग्रहण की मेक दो प्रक्रिया के तहत जारी 43 परियोजनाओं को आगे बढ़ा रही है। 43 में से 17 परियोजनाओं को उद्योग से प्राप्त स्व-प्रेरणा प्रस्तावों के माध्यम से शुरू किया गया है, जिसने ‘मेक प्रक्रिया’ में भाग लेने के लिए भारतीय रक्षा उद्योग में उत्साह और विश्वास पैदा किया है।’ बयान में कहा गया, ‘‘फिलहाल जारी मेक दो परियोजनाओं में तेजी लाने के कई उपायों के ठोस परिणाम सामने आए हैं। कुल 43 ‘मेक II’ परियोजनाओं में से 22 अब प्रोटोटाइप विकास चरण में हैं, जो कि लागत के हिसाब से परियोजनाओं का 66 प्रतिशत (27,000 करोड़ रुपये में से 18,000 करोड़ रुपये) है।’’

विहिप गुवाहाटी ने मालीगांव गौशाला में आयोजित किया गौ पूजन

0

गुवाहाटी, । विश्व हिंदू परिषद द्वारा शुक्रवार को गुवाहाटी के मालीगांव गौशाला में गौ पूजन गौ ग्रास खिलाकर, गौ माता की आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में कामाख्या जूना अखाड़ा के पूज्य संत गोविंद गिरी महाराज, विहिप गोरक्षा केंद्रीय मंत्री एवं पालक गुवाहाटी क्षेत्र उमेश चंद्र पोरवाल, विहिप प्रांत कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष नटवरलाल अग्रवाल, कांता अग्रवाल, प्रान्त गोरक्षा प्रमुख सुरेन्द्र गोयल, गोलोक परिवार के गो प्रेमी विनोद अग्रवाल, गौहाटी हाईकोर्ट की अधिवक्ता करिश्मा दास, विहिप गुवाहाटी महानगर सचिव चंदन राभा, मालीगांव प्रखंड अध्यक्ष अमल चंद्र देव एवं मंत्री उत्पल दा, गौशाला व्यवस्थापक प्रमोद सहित गोप्रेमी कार्यकर्ताओं ने गौ पूजन और गौ ग्रास खिलाया।

इस मौके पर पोरवाल ने गौ महत्त्व विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा, गौसेवा, गौ संवर्धन करना हम सब भारत वासियों का कर्तव्य है। भगवान श्रीकृष्ण ने ग्वालों, गांव वालों, गोपालकों की रक्षा के लिये गोवर्धन पर्वत उठाया था। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से कार्तिक शुक्ल अष्टमी तक गोवर्धन पर्वत उठाकर रखा था। इंद्र भगवान ने भी गोपाष्टमी के दिन अहंकार छोड़ कर भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक किया था। उसी दिन से गोपाष्टमी के दिन से भगवान श्री कृष्ण ने गौ चरण का काम प्रारंभ किया था। इसलिए गोपाल गोविंद कहलाए।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का आधार गौ माता ही है। कर्ज मुक्त किसान, रोजगार युक्त नौजवान, स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत का आधार गौ माता ही है। कामधेनु सभी मनोकामना को पूर्ण करने वाली हैं। इसलिए गोदान करने की परंपरा सदा रही है एवं सदैव गो ग्रास खिलाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है।

गुवाहाटी महानगर विहिप गोरक्षा रमेश सिंह ने बताया कि आज गौ पूजन के साथ सभी को गौरक्षा, गौसेवा, गौ संवर्धन का संकल्प पूज्य गोविन्द गिरी महाराज ने कराया। महाराज ने कहा कि आप सब गौ प्रेमीजनों पर सदा मां कामाख्या और गौ माता का आशीर्वाद सदैव बना रहे। चन्दन राभा ने सभी बंधुओं का आभार व्यक्त किया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ इगास के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गौ-पूजन किया

0

देहरादून, 04 नवंबर , मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ इगास के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गौ-पूजन किया और प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान देवउठनी एकादशी के इस पावन अवसर पर तुलसी पूजन भी किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय है। भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है। मुख्यमंत्री ने इगास की बधाई देते हुए लोक पर्व इगास को उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं।

MP में भीषण सड़क हादसा: बैतूल में बस और कार की टक्कर, 11 लोगों की मौत

0


मध्यप्रदेश में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर है। हादसा बैतूल जिले के झाल्लर थाने के पास हुआ। देर रात एक बस और कार की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में पांच पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। बैतूल एसपी सिमला प्रसाद ने हादसे की जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग महाराष्ट्र के अमरावती से अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में टवेरा कार चालक को झपकी आ गई और कार सामने से आ रही बस में जा घुसी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। कार की तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुर्घटना काफी भयावह रही होगी। फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले प्रदेश के थे या कहीं और के ये जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें, इससे ठीक दो दिन पहले ही मंगलवार को मुरैना जिले में भी एक दर्दनाक सड़क हदसा हुआ था। डंपर और बोलेरो की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई थी।

महाराणा प्रताप के प्रिय घोड़े की स्मृति में 300 सालों से होते आ रहा है चेतक फेस्टिवल : रावल जयपाल सिंह

0

मुम्बई। आगामी 8 दिसम्बर 2022 से सारंगखेड़ा में इस वर्ष का चेतक फेस्टिवल आरम्भ होगा जो 2 जनवरी 2023 तक चलेगा। इसकी आधिकारिक घोषणा रावल जयपाल सिंह ने मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस में की। चेतक इक्वाइन डेवलपमेंट प्रा. लि. द्वारा संचालित एक पत्रकार वार्ता में इस फेस्टिवल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। यह फेस्टिवल लगभग तीन सौ वर्षों से महाराष्ट्र के नंदुरबार जिलान्तर्गत सारंगखेड़ा क्षेत्र में प्रतिवर्ष लगता है। महाराणा प्रताप सिंह के सबसे प्रिय घोड़े चेतक की वीरता बहादुरी और समझदारी की स्मृति में यह अश्व मेला आयोजित किया जाता है। इसके आयोजन की सारी जिम्मेदारी और व्यवस्था का जिम्मा रावल जयपाल के कंधे पर ही रहता है। पूर्व में इसकी देखरेख उनके पूर्वज ही किया करते थे। इस मेले में प्रत्येक रंग, प्रत्येक वर्ण, ब्रीड के और हर रेंज, मूल्य के अश्व आते हैं। यहाँ अश्वप्रेमियों के अस्तबल की शोभा बढ़ाने के लिए दो लाख से ग्यारह करोड़ तक के घोड़े मिलते हैं। मारवाड़ी नस्ल के घोड़े सर्वाधिक लोकप्रिय हैं, मूल्यवान होते हैं। लेकिन, ऐसा नहीं कि सिर्फ रेसकोर्स में दौड़ लगाने वाले अश्व ही आते हैं, हम छोटे घोड़ों को भी बुलवाते हैं। जो घोड़े टट्टू में जोते जाते हैं उनकी भी मांग होती है। पहले जमाने में ये टट्टू के घोड़े सामान ढोने और सवारी के लिए खूब काम आते थे। लगभग साढ़े तीन हज़ार अश्वों का आना जाना होता है सारंगखेड़ा चेतक फेस्टिवल में और तीन चार सप्ताह तक यह आकर्षण बना रहता है।
सारंगखेड़ा में एक हॉर्स हब बनाने की योजना पर भी काम हो रहा है। अगले वर्ष अश्व प्रेम और इस दिशा में जागरूकता उत्पन्न करने के निमित्त एक देश व्यापी मार्च भी निकाला जायेगा जो चंडीगढ़ से सारंगखेड़ा तक जायेगा। रावल जयपाल सिंह ने अपने सम्बोधन में इस बात पर चिन्ता व्यक्त की कि हम पशुओं से दूर होते जा रहे हैं। अश्वों के बारे में तो बिल्कुल ही नहीं जानती आज की पीढ़ी। यही स्थिति रही तो आगे बच्चों को बताना पड़ेगा, यह घोड़ा है। हम इस दिशा में अत्यंत गंभीर हैं और जागरूकता के साथ पूरी तरह से सक्रिय हैं। हमारी हॉर्स प्रीमियर लीग आरम्भ करने की भी योजना है। चेतक फेस्टिवल को लोकप्रिय बनाने के लिए यहाँ और भी बहुत से कार्यक्रम और क्रियाकलापों का आयोजन होता है। जैसे कि बॉडी बिल्डिंग स्पा, आर्ट गैलरी, क्लब आदि की भी व्यवस्था है। इस विलक्षण आयोजन के लिए होर्डिंग पब्लिसिटी पार्टनर ब्राईट है जिसके सर्वेसर्वा योगेश लखानी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। अकोला के प्रो. सिमरन सर नागरा भी विशेष रूप से उपस्थित थे और वह भी इस आयोजन में सहयोगी हैं।

– संतोष साहू

एल. पी. और अनिल बोहरा की जुगलबंदी से म्यूजिकल शो रहे हरदम हिट

0

मुम्बई। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने यूँ तो बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा पटुत्व १९६३ से १९९७ की अवधि तक ना केवल बरकरार रखा बल्कि देश विदेशों में विविध आयामी शोज कर मनोरंजन की दुनियां में अपना डंका बजाया है। एल .पी. के विशेष प्रेमी या यूँ कहें शोज की दुनियां में अलख जगाने वाले संगीत प्रेमी प्यारेलाल के पारिवारिक सदस्य की तरह हैसियत बरकरार रखने वाले और शो आयोजक अनिल बोहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देश विदेश की ऑडिएंस की नब्ज़ पहचान कर शो डिज़ाइन करने में अनिल बोहरा को कमाल की महारथ हासिल है। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के यूरोपियन देशों में शोज की जो झड़ी लगी और जो रिकॉर्ड बना वो किसी से छुपा नहीं है। जिसकी वजह से समूचे भारत के मुख्य शहरों में लक्ष्मीकांत प्यारेलाल म्यूजिकल नाइट्स की मांग लगातार दिनों दिन बढ़ रही है।
हाल ही में अनिल बोहरा के तत्वावधान में उनकी टीम एम. आर. एल. एंटरटेनमेंट मुंबई में लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के मधुर संगीत से सजे एक बेहतरीन शो ‘इक प्यार का नगमा है’ आगामी १५ जनवरी २०२३ को षणमुखानंद ऑडिटोरियम में सांयकाल ६ बजे आयोजित कर रही है जिसका प्रस्तुतीकरण प्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे करने जा रही हैं। प्रसिद्ध संगीतकार प्यारेलाल इस विशाल ऑर्केस्ट्रा के सूत्रधार होंगे। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध १९६३ से १९९७ तक के म्यूजिकल एरा के लोकप्रिय गीतों को शब्बीर कुमार, सुदेश भोंसले के साथ अन्य म्यूजिकल स्टार अपनी आवाज़ का जादू दिखाएंगे। अनिल बोहरा म्यूजिकल स्वभाव के तो हैं ही मगर दर्शक दीर्घा को क्या और कैसे संतुष्ट करना है इस पर उनकी उम्दा पकड़ है। शायद यही वजह है कि उनके शोज अधिकतर सफल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ – गौ मांस तस्करी के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

0

बिलासपुर,  (भाषा) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कथित तौर पर गोमांस का परिवहन करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तारी से पहले ग्रामीणों ने कथित रूप से दोनों आरोपियों की पिटाई कर दी थी। पिटाई का ​वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र की पुलिस ने गोमांस का परिवहन करने के आरोप में नरसिंह रोहिदास (50) और रामनिवास मेहर (52) को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि चकरभाठा क्षेत्र के एक युवक ने थाने में मामला दर्ज कराया कि दो व्यक्ति एक मोपेड वाहन में गोमांस परिवहन कर रहे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने रोहिदास और मेहर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दोनों के पास से एक बोरी में भरा हुआ लगभग 33 किलो पांच सौ ग्राम गोमांस और एक मोपेड बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि मांस का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पिटाई के संबंध में सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।

Also Red This News – केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले द्वारा सुख शांति समृद्धि के संपादक जीतु सोमपुरा का सम्मान

Video News – सोसल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

0

ये वीडियो सोसल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है , जिसमे एक बैल नंदी , एक महिला पर आक्रमक हो गया है , एक बच्चा महिला के बचाव में दिखाई दे रहा है , दावा किया जा रहा है यह बच्चा महिला का पोता है।

 

फिल्म इंडस्ट्री में ज़मीन से जुड़ी कहानियाँ ही सर्वोपरि – ओमराज पांडे

0

फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ- साथ फ़िल्ममेकिंग में भी बदलाव हुए हैं। जहाँ बिन सिर, पैर की कहानियों पर बनी फिल्में औंधे मुँह धड़ाम हो रही हैं, वहीं आज गांव, कस्बों से जुड़ी कहानियाँ ही सर्वोपरि हो गयी हैं। जो एक दर्पण की तरह दर्शकों का मार्गदर्शन भी करती हैं। उत्तर प्रदेश की इत्र नगरी कन्नौज से ताल्लुक रखने वाले फ़िल्म लेखक ओमराज पांडे ने बताया कि फ़िल्म ‘बूँद – ए ब्लू डायमंड’ क्लाइमेट चेंज पर आधारित महिला प्रधान फ़िल्म है जिसमें एक्ट्रेस बिदिता बाग ने वैजन्ती के रूप में मुख्य भूमिका निभाई है। वह ऐसे जगह पर रहती है, जहाँ पानी की बहुत समस्या है। जीवन जल पर निर्भर है और जल संरक्षण मानव पर निर्भर है, जिसे सहेजकर रखना हम सबका कर्तव्य है। यह फीचर फिल्म जल और प्रकृति के संरक्षण पर आधारित है। इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के लोकेशंस पर की गई है। फिल्म बूँद में अभिनेत्री बिदिता बाग ने अपनी बेहतरीन अदाकारी का परिचय दिया है। वह निश्चित रूप से स्क्रीन पर जिस तरह से अपनी भूमिका निभाती हैं, वह वाकई काबिले तारीफ़ है। बुंदेलखंड से ताल्लुक रखने वाले सदाबहार अभिनेता गोविंद नामदेव ने अपनी भूमिका से इस विषय को और जीवंत बना दिया है। फिल्म ‘बूँद – ए ब्लू डायमंड’ के माध्यम से जल की महत्ता और मौजूदा जल संकट की स्थिति से जनमानस को एक सन्देश देने का प्रयास किया गया है।

संतोष साहू