Home Blog Page 456

श्री शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने डॉ. निकेश जैन माधानी को गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान से किया सम्मानित

0

मुंबई: गाय की महिमा और संरक्षण पर आधारित दुनिया का पहला समाचार पत्र गऊ भारत भारती’ की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में “गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान 2024” पुरस्कार समारोह का आयोजन 14 जुलाई 2024 को मुक्ति कल्चरल हब, अंधेरी पश्चिम, मुंबई में संजय शर्मा अमान द्वारा आयोजित किया गया।

इस समारोह में श्री शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज आशीर्वाद देने पहुंचे और उन्होंने अतिथियों और कई गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया। सभागार में उपस्थित अतिथियों की भीड़ में से अपने प्रवचन के दौरान महाराज ने डॉ. निकेश जैन माधानी को बुलाया और आशीर्वाद दिया। महाराज स्वयं उन्हें देखकर प्रसन्न हुए क्योंकि डॉ निकेश जैन ने गले में बहुत सारा सोना पहना हुआ था जिसे देख स्वामी ने गोकुल की पहचान बताया।
डॉ. निकेश जैन मंच पर महाराज के आशीर्वचन सुनकर अभिभूत हो गए।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माधवी लता (भाजपा नेता, हैदराबाद), मुक्ति हॉल की संस्थापक व फिल्म निर्मात्री स्मिता ठाकरे, निर्माता निर्देशक प्रेम सागर, भाजपा नेता और समाजसेवी राम कुमार पाल, शेखर मुंदड़ा, प्रिंसिपल अजय कौल, प्रशांत काशिद, महेंद्र संगोई, गिरीश जयंतीलाल शाह, बिमल भूटा, सुनील सेठी, चिराग गुप्ता, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, पत्रकार वागीश सारस्वत और मॉडल एक्ट्रेस एवं राजस्थान सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर सीमा मीना सहित कई गौ सेवक और गौ संरक्षकों की विशेष उपस्थिति रही।

– संतोष साहू

शरवरी ने शुरू की अल्फा के लिए जबरदस्त तैयारी

0

मुंबई। बॉलीवुड की उभरती स्टार शरवरी जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग शुरू करने वाली हैं, जो कि YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इस फिल्म में वे सुपरस्टार आलिया भट्ट के साथ काम कर रही हैं। ‘अल्फा’ की शूटिंग शुरू करने से कुछ दिन पहले, शरवरी ने सोशल मीडिया पर अपनी जबरदस्त फिटनेस गोल्स देते हुए फोटो शेयर किया है।

शरवरी ने अपने फैंस और इंटरनेट पर लोगों से आग्रह किया कि वे कभी भी सोमवार का वर्कआउट मिस न करें, और इसके लिए उन्होंने अपनी कुछ शानदार तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे बेहद फिट और तंदुरुस्त दिख रही हैं।

शरवरी की पोस्ट यहाँ देखें: https://www.instagram.com/p/C9bo32rt8c9/?igsh=aG41dDVtbTFvbW5i

शरवरी जल्द ही निखिल आडवाणी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेदा़’ और फिर आदित्य चोपड़ा की ‘अल्फा’ में दिखाई देंगी। ‘अल्फा’ का निर्देशन YRF के युवा और प्रशंसित निर्देशक शिव रवैल कर रहे हैं, जिन्होंने ‘द रेलवे मेन’ से ख्याति प्राप्त की है।

गोदरेज ने लॉन्च किया गुडनाइट लिक्विड वेपोराइजर में भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित मच्छर भगाने वाला मॉलिक्यूल

0

मुंबई। भारत देश ने मच्छर जनित बीमारियों के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धि हासिल की है। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) के वैज्ञानिकों ने अपने साझेदार के साथ मिलकर ‘रेनोफ्लुथ्रिन’ विकसित किया है। यह भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित और पेटेंट किया गया मॉलिक्यूल है जो मच्छर नियंत्रण के लिए सबसे प्रभावी लिक्विड वेपोराइजर फॉर्मूलेशन बनाता है।

रेनोफ्लुथ्रिन से बने फॉर्मूलेशन भारत में वर्तमान में उपलब्ध लिक्विड वेपोराइजर फॉर्मेट में किसी भी अन्य पंजीकृत फॉर्मूलेशन की तुलना में मच्छरों के खिलाफ दोगुना प्रभावी है। घरेलू कीटनाशकों की श्रेणी में अग्रणी जीसीपीएल अपने नए गुडनाइट फ्लैश लिक्विड वेपोराइजर में रेनोफ्लुथ्रिन फॉर्मूलेशन पेश कर रहा है, जो भारत का सबसे प्रभावशाली लिक्विड वेपोराइजर है।
हर दशक में मच्छरों से लड़ने के लिए नए मॉलिक्यूल फॉर्मूलेशन की जरूरत पड़ती है। पिछले इनोवेशन के 15 साल से ज्यादा समय बीतने के बाद, भारत में बड़ी संख्या में लोग मच्छरों को भगाने के लिए अगरबत्ती जैसे हाइली पोटेंट रिप्लेंट फॉर्मेट आजमाने लगे हैं, इनमें अपंजीकृत और अवैध चीनी विकसित मॉलिक्यूल का इस्तेमाल किया जाता है। इसने विभिन्न चैनलों से भारत में अपंजीकृत और अवैध चीनी पोटेंट रिप्लेंट मॉलिक्यूल की आमद को भी बढ़ावा दिया है।
जीसीपीएल ने हमेशा सुरक्षित और प्रभावी नए मॉलिक्यूल फॉर्मूलेशन लॉन्च करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। जीसीपीएल और उसके साझेदार ने ‘रेनोफ्लुथ्रिन’ और इसके फॉर्मूलेशन को विकसित करने के लिए 10 साल से ज़्यादा समय तक शोध और विकास में बड़े पैमाने पर निवेश किया। एक साझेदार द्वारा पेटेंट किए जाने के बाद, जीसीपीएल के पास मध्यम अवधि तक भारत में इस मॉलिक्यूल के विशेष उपयोग के अधिकार हैं।
इस मॉलिक्यूल की सफलता पर टिप्पणी करते हुए गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) के एमडी और सीईओ सुधीर सीतापति ने कहा कि इनोवेशन की 127 साल की विरासत के साथ गोदरेज ने भारत में कई घरेलू नवाचार पेश किए हैं। विशेष रूप से, हमने अगरबत्ती जैसे मच्छर भगाने वाले उत्पादों का व्यापक उपयोग देखा है, जिसमें विभिन्न चैनलों से भारत में प्रवेश करने वाले अपंजीकृत और अवैध चीनी मॉलिक्यूल शामिल हैं। रेनोफ्लुथ्रिन भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित मच्छर भगाने वाला मॉलिक्यूल है जो लोगों को अवैध मॉलिक्यूल वाले उत्पादों का उपयोग करने से रोकेगा। यह इनोवेशन भारत को आत्मनिर्भर बनाता है क्योंकि अब हमें अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मॉलिक्यूल का आयात नहीं करना पड़ेगा। रेनोफ्लुथ्रिन सबसे अधिक पाए जाने वाले मच्छरों जैसे एनोफिलीज, एडीज और क्यूलेक्स आदि के खिलाफ प्रभावी है।
बाल रोग विशेषज्ञ और भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी (आइएपी) के वरिष्ठ सदस्य डॉ. समीर दलवई ने कहा, “मलेरिया और डेंगू जैसी मच्छर जनित बीमारियां न केवल गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करती हैं, बल्कि इनका इलाज जेब पर भी बड़ा बोझ है। इसलिए, मच्छरों के खिलाफ जबरदस्त सुरक्षा होना जरूरी है। इन बीमारियों से निपटने के लिए उपाय सुझाते समय मैं प्रभावकारिता, सुरक्षा और दीर्घकालिक विश्वसनीयता को प्राथमिकता देता हूं। रेनोफ्लुथ्रिन जैसे नए मॉलिक्यूल की शुरूआत मच्छर जनित बीमारियों को रोकने में मदद करेगी। रेनोफ्लुथ्रिन मलेरिया और डेंगू के लिए जिम्मेदार आम मच्छर प्रजातियों को लक्षित करते हुए कई स्तर पर सुरक्षा देता है। इसका तुरंत प्रभाव और सुरक्षा मच्छरों की आबादी घटाने और इनसे होने वाली बीमारियों के संचरण को कम करने में एक दुर्जेय उपकरण बनाती है।
गुडनाइट द्वारा किए गए शोध से पता चलता है कि 63% भारतीय अपने परिवार को मच्छरों से बचाने के लिए लिक्विड वेपोराइजर को अपनी पहली पसंद मानते हैं। ऐसे में जीसीपीएल ने गुडनाइट फ्लैश लिक्विड वेपोराइजर में क्रांतिकारी मॉलिक्यूल रेनोफ्लुथ्रिन को शामिल किया है। नया लिक्विड वेपोराइजर मच्छरों को 2 गुना तेजी से भगाएगा और बंद होने के बाद भी 2 घंटे तक काम करेगा। सुधीर सीतापति ने आगे कहा,जीसीपीएल को मध्यम अवधि में इस पेटेंटेड रेनोफ्लुथ्रिन अणु का उपयोग करने का स्पेशल राइट मिले हैं। यह गुडनाइट फ्लैश लिक्विड वेपोराइजर फॉर्मूलेशन को बाजार में उपलब्ध किसी भी अन्य फॉर्मूलेशन की तुलना में 2 गुना अधिक प्रभावी है। हालांकि रेनोफ्लुथ्रिन अभी भारत में ही इस्तेमाल होगा लेकिन हमें लगता है कि हमारे परिचालन वाले अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इस मॉलिक्यूल के लिए काफी संभावनाएं हैं।
गुडनाइट फ्लैश की पूरी पैक (रीफिल + वेपोराइजर मशीन) की कीमत लगभग 100 रुपए है, जिसमें रीफिल केवल 85 रुपये प्रति पैक पर उपलब्ध है। देश भर के शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से उपलब्ध है।

विधायक क्षितिज ठाकुर के जन्मदिन पर बहुजन विकास वैद्यकीय अघाड़ी इलेक्ट्रो होमियोपैथी द्वारा निःशुल्क दवाई वितरण

0

नालासोपारा। वसई विरार के युवा आमदार क्षितिज ठाकुर के जन्मदिवस पर बहुजन विकास वैद्यकीय आघाड़ी और इलेक्ट्रो होम्योपैथी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में फ्री डायबिटीज चेकअप और फ्री इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिसिन का वितरण किया गया। जिसमें इलेक्ट्रो होम्योपैथी के कई चिकित्सकों ने अपनी सेवा प्रदान की। इस कार्यक्रम का संचालन और व्यवस्थापन बहुजन विकास वैद्यकीय आघाड़ी के संयोजक डॉ आई के सिंह चौहान और इलेक्ट्रो होम्योपैथी फाउंडेशन और बहुजन विकास वैद्यकीय आघाड़ी के पालघर जिला अध्यक्ष डॉ यू बी सरोज द्वारा किया गया तथा डाइबीटीज और मेटाबॉलिक डिसऑर्डर एक्सपर्ट डॉ जेएस यादव योगाचार्य द्वारा जांच और औषधि वितरण की व्यवस्था की गई। जिसमें सीनियर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ संजय सिंह, डॉ अरुण सिंह का मार्गदर्शन रहा तथा अन्य डॉ कुंदन सिंह, डॉ सी एस यादव, डॉ एस आर यादव, डॉ नितेश विश्वकर्मा, डॉ रमेश शुक्ला, डॉ महिन्द्रा, डॉ आनंद चक्रवर्ती, डॉ सतीश शर्मा ने सहयोग करके कार्यक्रम को सफल बनाया।इसके साथ ही संतोष भवन के नगरसेवक सचिन देसाई का भी बहुत सहयोग रहा। वे खुद उपस्थित रहकर फ्री इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा शिविर की गतिविधियों में हाथ बटाकर सहयोग किया। इसके साथ पूरा चिकित्सक मंडल अपने विधायक क्षितिज ठाकुर से मिलने पहुंचा जहां पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी गई।उन्होंने भी चिकित्सकों का बड़े ही आत्मीयता से सम्मान किया और चिकित्सक मंडल उनको जन्मदिन की बधाई और शुभकामना दी।

वहीं इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी विधायक के पिता हितेंद्र ठाकुर (अप्पा) को दी गई, वह भी बड़े आत्मीयता से मिलकर खुशी जाहिर की, और सभी डॉक्टर को इसी तरह से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों को कहीं कोई परेशानी हो तो हमसे मिलें, हम समस्या का समाधान करेंगे।

गौरीशंकर चौबे ने की शताब्दी हॉस्पिटल में आईसीयू बेड बढ़ाने की मांग

0

दिंडोशी विधानसभा के नागरिकों की मांग पर द्वारकामाई चैरिटी संस्था ने की पहल

मुम्बई उपनगर की लगभग 15 लाख जनसंख्या के अनुपात में नगण्य है आईसीयू बेड की संख्या

मुम्बई। दिंडोशी विधानसभा के नागरिकों की मांग और उपनगर की जरूरतों के आधार पर द्वारकामाई चैरिटी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे ने शासन-प्रशासन को लिखित पत्र देकर कांदिवली पश्चिम स्थित डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर (शताब्दी) हॉस्पिटल में आईसीयू बेड की संख्या 500 से 1000 तक बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि केवल मुम्बई उपनगर की जनसंख्या लगभग 15 लाख के करीब पहुंच गई है और जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस जनसंख्या के अनुपात में आईसीयू बेड की संख्या नगण्य है।


बता दें कि मुम्बई उपनगर के गरीब मरीजों के लिए कांदिवली में शताब्दी हॉस्पिटल ही एकमात्र विकल्प है। गौर करने वाली बात यह है कि पालघर जिला के वसई-विरार और मीरा-भायंदर के निवासी भी सबसे पहले इसी अस्पताल में अपना इलाज करवाने आते हैं लेकिन आईसीयू बेड की उपलब्धता के अभाव में उन्हें कूपर, नायर, केईम जैसे बड़े हॉस्पिटलों में भेज दिया जाता है।
श्री चौबे ने पत्रकारों को बताया कि वह जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री और सम्बन्धित विभाग अधिकारियों से भेंट कर इस विषय पर उनका ध्यान आकृष्ट करेंगे।

महाकाल की नगरी अब बनेगी गौ पर्यटन – मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव

0

उज्जैन। गाय को भारतीय वांग्मय में मां और जीवंत तीर्थ का सम्मान दिया जाता है। अब यही मध्य प्रदेश के उज्जैन में गौ पर्यटन का नया राष्ट्रीय तीर्थ बनकर उभरेगी।वस्तुत: ज्योतिर्लिंग महाकाल की नगरी में एक ऐसी अत्याधुनिक व सर्वसुविधासंपन्न गोशाला तैयार की जाने वाली है, जहां देश-दुनिया से आकर महाकाल का दर्शन करने वाले श्रद्धालु गोमाता का भी दर्शन, पूजन और सेवा कर सकेंगे। यहां गाय के गोबर, गोमूत्र, दूध और गाय की उपस्थिति से कैसे मनुष्य का मन निर्मल हो जाता है, जैसे विषयों पर गहन शोध और प्रशिक्षण भी होगा।

शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने यहां आयोजित गो संवर्धन कार्यक्रम में गोशाला की कार्ययोजना साझा की और विस्तारित कार्य का भूमिपूजन किया। यहां तालाब किनारे नीम, पीपल, बरगद, आम, आंवला के दो हजार पौधे रोपे गए।

यह गोशाला सिंहस्थ-2028 से पहले पर्यटन के राष्ट्रीय केंद्र की तरह तैयार कर ली जाएगी। उज्जैन में प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर के समीप गांव रत्नाखेड़ी में स्थित गोशाला का नाम सनातन धर्म में पवित्र और पूज्य मानी गई कपिला गाय के नाम पर है।

यहां नगर निगम द्वारा वर्ष 2014 से गोशाला संचालित है, जिसे अब राज्य शासन राष्ट्रीय तीर्थ के रूप में विस्तारित करेगा। यहां 5000 गायों को रखने की क्षमता बनाई जाएगी। साथ ही ऐसी व्यवस्था होगी कि गाय, उसके दूध, गोमूत्र, गोबर आदि पर किए गए शोध के निष्कर्षों का समाज को लाभ मिल सके। यहां गोबर से दीवारों पर रंग करने वाला पेंट तैयार करने और गोमूत्र से उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

धर्मसम्मत होगा मुख्यमंत्री का यह ड्रीम प्रोजेक्ट

उज्जैन धर्मनगरी तो है ही, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का गृहनगर भी है। इसी के चलते उज्जैन में गाय के माध्यम से मनुष्यता को धर्म, अध्यात्म, सेवा, साधना और सहिष्णुता का पाठ पढ़ाने के लिए यह गोशाला तैयार की जा रही है। यह मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है इसलिए नगर निगम के अधिकारी धर्माचार्यों, विद्वानों और पंडित-पुरोहित वर्ग से भी धर्मसम्मत सलाह लेकर इसे तैयार करवाएंगे।

गोशाला का नाम कपिला इसलिए

सनातन धर्म में गाय के रूप में कामधेनु के बाद कपिला गाय की भी मान्यता है। देसी नस्ल की यह गाय वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी श्रेष्ठ है। इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी होती है और भोजन भी अपेक्षाकृत कम करती है। इसके चलते इसे पालना सस्ता और कम श्रमसाध्य है। इसका दूध शिशुओं के लिए भी सुपाच्य होता है। लोक-जीवन में मान्यता है कि शिव मंदिरों में प्रतिष्ठित नंदी की तर्ज पर कपिला गाय के कान में भी अपनी मन्नत कह देने से वह पूरी हो जाती है।

 

ऐसी विशिष्ट होगी यह गोशाला

 

गाय से जुड़ी आर्थिकी पर शोध और प्रशिक्षण होगा। – इसे इस तरह विकसित करेंगे कि श्रद्धालु महाकाल के दर्शन के बाद यहां भी जाएं। – गाय के दूध, गोबर और गोमूत्र से अनेक उत्पाद बनवाकर खुले बाजार में बेचे जाएंगे।

डॉ अलका पांडेय को मिला जीवन गौरव सारस्वत सम्मान

0

नवी मुंबई। साहित्यिक संस्था श्रुति संवाद साहित्य कला अकादमी ने 6 जुलाई 2024 के दिन नवी मुंबई के बेलापुर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग के सभागृह में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से अलग अलग क्षेत्रों में काम करने वाले विशिष्ट विभूतियों को जीवन गौरव सारस्वत सम्मान से विभूषित किया गया।

जिनमें वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेविका अलका पाण्डेय को उनके दीर्घकालीन सामाजिक और साहित्यक सेवाओं को देखते हुए जीवन गौरव सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच के माध्यम से डॉ. अलका पांडेय विगत 35 वर्षो से निरंतर सामाजिक कार्य, महिला सशक्तिकरण, और आदिवासियों के लिए कार्य करती रही हैं। उन्हीं कार्यों को देखते हुए श्रुति संवाद साहित्य कला अकादमी ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर प्रो. नंदलाल पाठक, डॉ रामजी तिवारी, पुष्प कुमार जोशी, ललित कुमार गुप्ता, हरिहरनाथ त्रिपाठी को भी सम्मानित किया गया।
डॉ अलका पांडेय ने संस्था के कार्यों की सराहना की एवं संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अग्निशिखा मंच द्वारा किए गए कार्यों को प्रोत्साहन देने और उन्हें जीवन गौरव सारस्वत सम्मान देने के लिए अरविंद राही का अलका पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

गौ-तस्करी के केस में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

0

संवाद न्यूज एजेंसी , महराजगंज। गो-तस्करी के केस में 2022 से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को घुघुली पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान रामपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाद में न्यायालय चालान कर दिया।

पुलिस के अनुसार, गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम मामले में आरोपी वसीम जाफर निवासी नवादा परसौनी थाना उचकागांव जनपद गोपालगंज बिहार जो वर्ष 2022 से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध न्यायालय ने एनबीडब्ल्यू जारी किया था। अभियुक्त की तलाश व आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत रामपुर मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक पिअकप तेज गति से आती हुई दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी मोड़ने का प्रयास करने लगा।

पुलिस कर्मियों ने घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वसीम जाफर निवासी नवादा परसौनी थाना उचकागांव जनपद गोपालगंज बताया। उसने बताया कि दिसंबर 2022 में अपने सहयोगी बुद्ध मौर्या निवासी कठकुईया थाना कुबेर स्थान जनपद कुशीनगर के साथ पिअकप पर सात गोवंशीय पशुओं को लादकर वध के लिए बिहार राज्य ले जा रहा था। पुलिस द्वारा पीछा किया जाने पर नहर के किनारे खेत में फंस जाने के कारण पशुओं को छोड़कर फरार हो गया था। कुछ दिनों बाद बुद्ध मौर्या को पुलिस ने पकड़ लिया था। मामला शांत होने पर गोवंशीय पशुओं की तलाश में निकला था। घुघली प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया।

प्रोटीनेक्स ने भारत में प्रोटीन की खपत बढ़ाने की दिशा में बढ़ाया कदम, आशा कार्यकर्ताओं को 300 प्रोटीनेक्स पैक वितरित

0

मुंबई। डॉक्टर्स फॉर यू फाउंडेशन Doctors For You Foundation के सहयोग से प्रत्येक 1000 प्रतिज्ञाओं के लिए Protinex का 1 पैक वितरित किया जा रहा है।

प्रोटीन की खपत को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य और पोषण में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम में, Danone इंडिया का प्रमुख ब्रांड Protinex ग्राहकों के लिए सामाजिक प्रभाव पैदा करने की प्रतिज्ञा को और ज्यादा बढ़ाने पर काम कर रहा है। प्रत्येक 1,000 प्रतिज्ञाओं के लिए, ब्रांड आशा कार्यकर्ताओं को Protinex पैक दान कर रहा है। यह पहल स्वास्थ्य की देखभाल करने वालों को मजबूत बनाने के लिए डॉक्टर्स फॉर यू फाउंडेशन के सहयोग से शुरू की गई है ताकि वे मरीजों के लिए प्रभावी सलाहकार बन सकें।
हमारे शरीर को प्रतिदिन प्रोटीन की जरूरत होती है, और आईसीएमआर द्वारा अनुशंसित आहार भत्ता (आरडीए) के अनुसार व्यायाम और संतुलित आहार के साथ-साथ हमारी मांसपेशियों को बेहतर ढंग से कार्य करने और मजबूत करने के लिए प्रति किलोग्राम शरीर के वजन के हिसाब से प्रतिदिन 0.83 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना जरूरी है। प्रोटीन ऊर्जा प्रदान करने, थकान से निपटने और मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने, हमारी दैनिक शारीरिक गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक है।
प्रोटीन के महत्व के बावजूद, अध्ययनों से पता चलता है कि 70% भारतीय ग्राहक अपने आहार में पर्याप्त प्रोटीन का सेवन नहीं करते हैं। इसलिए, यह समझना महत्वपूर्ण है कि कम प्रोटीन का सेवन हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इन सामुदायिक कार्यकर्ताओं को Protinex प्रदान करके, Danone इंडिया न केवल आशा कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य और पोषण का समर्थन कर रहा है, बल्कि उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में प्रोटीन की खपत के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने में भी सक्षम बना रहा है। अपने समुदायों के विश्वसनीय और सम्मानित सदस्यों के रूप में, आशा कार्यकर्ताओं के पास उन व्यक्तियों तक पहुंचने और उनसे जुड़ने की अद्वितीय क्षमता होती है, जिनकी स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुंच हो सकती है।
इस पहल के बारे में Danone इंडिया के मार्केटिंग डायरेक्टर श्रीराम पद्मनाभन ने कहा कि लोग अपने जीवन में मांसपेशियों के स्वास्थ्य और प्रोटीन सेवन के महत्व को आसानी से नजरअंदाज कर देते हैं। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारे शरीर में सूक्ष्म परिवर्तन होते हैं। इन परिवर्तनों को स्वीकार करने और उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता पर बल दिया जाता है। Danone इंडिया में, हमारा मानना है कि हर कोई पौष्टिक भोजन और आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच का हकदार है। इस पहल के माध्यम से, हमें आशा कार्यकर्ताओं का समर्थन करने पर गर्व है, जो वंचित समुदायों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्हें प्रोटीनेक्स प्रदान करके, हम उनके पोषण सेवन को बढ़ाने और उनके समग्र स्वास्थ्य और कल्याण में योगदान करने की उम्मीद करते हैं।
यह पहल Protinex प्रोटीन अभियान का एक हिस्सा है, जो भारत में कम प्रोटीन सेवन के गंभीर मुद्दे को संबोधित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता पहल है। इसका दूसरा सीज़न सफल रहा क्योंकि इसमें Danone इंडिया की प्रोटीन विशेषज्ञता और हमारे साझेदारों की संयुक्त ताकत का लाभ उठाया गया। प्रोटीन के बारे में मिथकों को तोड़कर अंतिम मील तक जागरूकता फैलाने के लिए जमीनी कार्यक्रम बनाए गए और समुदाय का समर्थन करने के प्रयास को अंतिम रूप दिया गया। जितना संभव हो उतने लोगों को भोजन के माध्यम से स्वास्थ्य प्रदान करने के व्यापक डैनोन मिशन के साथ संरेखित, Protinex ज्यादा से ज्यादा पोषण का समर्थन करने के लिए समर्पित है, जो इसे व्यापक पोषण और ताकत चाहने वालों के लिए पूरे भारत में आदर्श विकल्प बनाता है, जो व्यक्तियों के स्वास्थ्य और कल्याण में योगदान देता है।

G I N A – गोल्ड आइकॉन नेशनल अवार्ड्स 2024 का आयोजन करेंगे डॉ. निकेश जैन माधानी और डॉ. रामकुमार पाल

0

मुंबई। महानगर में G I N A – गोल्ड आइकॉन नेशनल अवार्ड्स 18 जुलाई को शाम 5:00 बजे वेद कुनबा थिएटर, CINTAA टॉवर, कोकिलाबेन अस्पताल के पास, अंधेरी पश्चिम, मुंबई में आयोजित होने जा रहा है।

डॉ. निकेश ताराचंद जैन माधानी और डॉ. रामकुमार पाल द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम मनोरंजन, व्यवसाय और राजनीति की दुनिया के दिग्गजों की उपस्थिति में एक शानदार कार्यक्रम साबित होगी। अभिनेता विंदू दारा सिंह, अभिनेता शाहबाज खान, वरिष्ठ अभिनेत्री उपासना सिंह, अभिनेत्री रितु शिवपुरी (फिल्म “आंखें” फेम), निर्माता विनोद बच्चन (फिल्म “तनु वेड्स मनु” फेम) जैसी प्रसिद्ध हस्तियां, तथा बॉलीवुड और कॉरपोरेट जगत की कई अन्य हस्तियां इस अवसर पर अपनी उपस्थिति से इस समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। इनके साथ ही विशिष्ट अतिथियों में आनंद दुबे (राष्ट्रीय प्रवक्ता, शिवसेना यूबीटी), अभिनेता नीरज भारद्वाज, डॉ. योगेश लखानी (सीएमडी, ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड), डॉ. संजय लाखे पाटिल (संस्थापक और अध्यक्ष, कर्मवीर प्रतिष्ठान एनजीओ, पूर्व सदस्य, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण महाराष्ट्र), कल्पेश शांतिलाल शाह (दक्षिण मुंबई जिला महासचिव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी), सुधाकर शंकर कांबले (वरिष्ठ जेलर, नासिक सेंट्रल जेल), डॉ. रघुवीर सिंह देवड़ा (बेस्ट इंटेंसिविस्ट इमरजेंसी, एमडी, कॉर्डिस क्रिटिकेयर हॉस्पिटल, मीरा रोड), मॉडल अभिनेत्री सीमा मीना, मनोज सोलंकी (सीएमडी, राधेकृष्ण एंटरप्राइज, बेस्ट बिजनेस टाइकून 2024), सना सूरी (इंटरनेट पर्सनालिटी और इंस्टा फेम), डॉ. प्रकाश टाटा (आयुर्वेदिक विशेषज्ञ), यूट्यूबर और अभिनेता गुफरान अंसारी (GUFFUTHERIDER), और अन्य दिग्गज अपनी उपस्थिति से इस युगांतरकारी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

इस अवॉर्ड शो के प्रस्तुतकर्ता है मधानी फाइनेंस एंड एंटरटेनमेंट, पुष्पा गृह उद्धोग, पुष्पम पापड़, रामकुमार पाल 64 फाउंडेशन और साक्षात एंटरटेनमेंट।
वहीं प्रायोजक के रूप में कोठारी ग्रुप ऑफ कंपनीज (गणपत कोठारी), छाया गोल्ड (संस्थापक चेतन जैन), एस.एम. जेम्स ज्वेलरी (संस्थापक महावीर और प्रदीप मेहता), रत्ना गोल्ड (संस्थापक अमित जैन), ब्लैक पर्ल (संस्थापक मितेश उपाध्याय), कल्याणी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (संस्थापक डॉ. संजय लखी पाटिल), निशा जैन एंटरटेनमेंट (उत्तम भंसाली) का नाम प्रमुख है।
इनके अलावा इस अवॉर्ड शो को ब्राइट आउटडोर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (डॉ. योगेश लखानी), राज फिल्म्स (पूजा तिवारी, सुनील चौबे), मुंबई रफ़्तार न्यूज़ (सीएमडी शैलेश पटेल), आरके ग्रुप कंपनी (संस्थापक डॉ. राजमोहन काले), रिच मीडिया एंटरटेनमेंट (लक्ष्मी माधारी), समृद्धि श्रेयश फाउंडेशन, नेकज़ाद एंटरटेनमेंट (नेविल कवराना), गौरांग प्रोडक्शन (प्रमोद सिंह) का समर्थन प्राप्त है।
इस कार्यक्रम में न केवल पुरस्कार और सम्मान दिए जाएंगे, बल्कि मशहूर हस्तियों, व्यापारियों, राजनेताओं, अभिनेताओं, अभिनेत्रियों, निर्माताओं, निर्देशकों, मॉडलों और अन्य विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों का जमावड़ा भी होगा।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. निकेश ताराचंद जैन माधानी और डॉ. रामकुमार पाल ने मुंबई में उत्कृष्टता और उपलब्धियों का जश्न मनाने वाली एक अविस्मरणीय शाम के लिए अपनी उत्सुकता और प्रत्याशा व्यक्त की है।