Home Blog Page 320

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के राज में महाराष्ट्र में हैवानियत का नंगा नाच – 16 साल की लड़की के मुँह में लिंग और ड्रग्स ठूँसा: 15 घंटे तक 8 ने किया रेप

0

समाचार पोर्टल आप इण्डिया के अनुसार महाराष्ट्र का पालघर फिर अपनी हैवानियत को लेकर चर्चा में है। 16 साल की लड़की से गैंगरेप की घटना सामने आई है। 8 लोगों ने करीब 15 घंटे तक उसे अपनी हवस का ​शिकार बनाया। पीड़िता के मुँह में ड्रग्स और लिंग तक ठूँस दिया। घटना शुक्रवार (16 दिसंबर 2022) की है। पुलिस ने केस दर्ज कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना माहिम इलाके की है। शुक्रवार की रात 8 बजे पीड़ित किशोरी अचानक ही अपने घर से गायब मिली। लड़की के परिवार वालों ने काफी तलाश किया, लेकिन वो नहीं मिली। अगले दिन शनिवार को लड़की के परिजनों ने सातपाटी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने लड़की के मोबाइल पर कॉल किया तो वह रो रही ही। पुलिस को मोबाइल का लोकेशन हरणवाडी में मिला।

इस लोकेशन पर पुलिस ने दबिश डाली तो लड़की मिली। पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसे उसके बॉयफ्रेंड ने मिलने के बहाने बुलाया था। बाद में उसके साथ 8 लोगों ने समुद्र किनारे बंद पड़े एक बंगले में रेप किया। बाद में उसे अगले दिन सभी आरोपित झाड़ी में ले गए। यहाँ भी उसके साथ सभी आरोपितों ने बारी-बारी से बलात्कार किया। पीड़िता का आरोप है कि सभी आरोपितों ने ड्रग्स ले रखी थी।

पीड़िता ने बताया कि दर्द से कराहने पर उसके मुँह में भी आरोपित ड्रग्स डाल देते थे। आरोपितों ने अपना प्राइवेट पार्ट भी उसके मुँह में डाल दिया था। इस दौरान उसका अप्राकृतिक यौन शोषण भी किया गया। शनिवार सुबह 11 बजे के करीब घटनास्थल से 2 किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में आरोपितों ने पीड़िता को अधमरी में हालत में छोड़ दिया। पीड़िता के अनुसार आरोपितों ने उसे मुँह न खोलने की धमकी भी दी थी।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ IPC की धारा 376 D, 366 A, 341, 342, 323, 504, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। सभी 8 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपित माहिम, हनुमानपाड़ा, टेंबी, सफाले और वडराई इलाके में रहते हैं।

गौरतलब है कि पालघर के दहानु तालुका के गडचिंचले गाँव में अप्रैल 2020 में जूना अखाड़ा के महंत कल्पवृक्ष गिरी महाराज (70 वर्ष) और महंत सुशील गिरी महाराज (35 वर्ष) तथा उनके ड्राइवर निलेश तेलगडे (30 वर्ष) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

शिगली हिल विद्यालय की छात्राओं का शानदार कार्यक्रम सम्पन्न

0

देहरादून। शिगली स्थित शिगली हिल इंटरनेशनल एकेडमी का सतरहवाँ स्थापना दिवस “नवरस” बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उत्साह से भरी विद्यालय की सभी छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से विद्यालय के प्रांगण में उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि अरविंद चंद्र डंगवाल जो वर्तमान में आइटीबीपी के डेप्युटी कमांडेंट के तौर पर कार्यरत हैं और पिछले 24 वर्षों में उत्तराखंड, लेह, लद्दाख, आसाम और छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सलाइट ऑपरेशन में शामिल रहे हैं। विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती ममता सिंह प्रधानाचार्य श्रीमती अंजना कपूर एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चंदन राय सहित दीप प्रज्वलित कर “नवरस” समारोह का शुभारंभ किया।
इससे पूर्व छात्रों के अभिभावकों एवं अतिथियों के लिए सभी विषयों पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसकी अभिभावकों ने खूब सराहना की।
“नवरस” समारोह के आरंभ में विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत से मुख्य अतिथि एवं सभी दर्शकों का अभिवादन किया। जूनियर छात्राओं ने गढ़वाली नृत्य की प्रस्तुति से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यालय की छात्राओं द्वारा नवरस पर आधारित नृत्य नाटिका ने उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मिडिल स्कूल की छात्राओं ने डिवोशनल लोक नृत्य प्रस्तुत कर अलग ही छटा बिखेरी।
समारोह की समाप्ति पर मुख्य अतिथि अरविंद चंद्र डंगवाल का सम्मान किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित छात्राओं अध्यापकों कर्मचारियों एवं प्रबंधन समिति का आभार प्रकट किया एवं छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों की सराहना की और छात्राओं को देश सेवा और राष्ट्रप्रेम के लिए अपने वक्तव्य द्वारा प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती अंजना कपूर ने धन्यवाद उद्बोधन के दौरान विद्यालय की प्रबंधन समिति, विद्यालय के अध्यापकों, कर्मचारियों का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। स्थापना दिवस समारोह का समापन विद्यालय के गीत गायन के साथ किया गया और अंत में राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।

अवतार 2 ने ध्वस्त किए बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड्स, सिर्फ दो दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन

0

अवतार 2 ने ध्वस्त किए बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड्स, सिर्फ दो दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन किया, वर्ल्डवाइड आंकड़ा 1700 करोड़ के पार

अवतार ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन 41 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब जो रिपोर्ट आ रही है उसके हिसाब से फिल्म ने दूसरे दिन करीब 45 करोड़ की कमाई की है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दो दिनों में 100 करोड़ की कमाई कर ली है।

उम्मीद है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड पर 130 से 140 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। करीब 2 हजार करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की ट्रेड पंडितो से लेकर क्रिटिक्स तक तारीफ कर रहे हैं।

सिर्फ दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

अवतार ने रिलीज के पहले दिन 41 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब दूसरे दिन फिल्म ने तकरीबन 45 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का नेट कलेक्शन कुल 86 करोड़ हो गया है हालांकि दो दिनों के ग्रॉस कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने बताया कि अवतार 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दो ही दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने दो दिनों में करीब 1700 करोड़ की कमाई कर ली है।

एवेंजर्स एंडगेम से पीछे रह गई अवतार-2

अवतार ने भले ही पहले दिन 41 करोड़ का कलेक्शन किया हो लेकिन, वो एवेंजर्स एंडगेम के फर्स्ट डे कलेक्शन से काफी पीछे रह गई। एवेंजर्स एंडगेम ने रिलीज के पहले दिन पूरे इंडिया में 52 करोड़ की कमाई की थी।

किसी भी हॉलीवुड फिल्म के लिए इंडिया में हाइएस्ट फर्स्ट कलेक्शन का ये अब तक का सबसे बड़ा रिकार्ड है। इस रिकॉर्ड को अवतार 2 भी नहीं तोड़ पाई है।

16 दिसंबर को रिलीज हुई है फिल्म

बता दें कि अवतार 2 16 दिसंबर को रिलीज हुई है। देश के चुनिंदा शहरों में फिल्म का पहला शो 16 दिसंबर को मिडनाइट 12 बजे से शुरू हो गया था। करीब दो हजार करोड़ में बनी इस फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स, वीएफएक्स और बैकग्राउंड स्कोर की काफी तारीफ सुनने को मिल रही है।

भारत में फिल्म को इंग्लिश और हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। फिल्म में सैम वाशिंगटन, जोई सल्डाना, स्टीफन लैंग, क्लिफ कर्टिस और केट विंसलेट ने अहम भूमिका निभाई है।

अवतार फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। इसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। ये अब तक के सिनेमाई इतिहास की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

इसने पूरी दुनियाभर में करीब 19 हजार करोड़ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म को रिलीज हुए 13 साल हो गए हैं कि लेकिन कमाई के मामले में फिल्म अभी भी टॉप पर है।

एयर इंडिया पायलट ने विमान के अंदर डॉगी को ले जाने से रोका

0

बेंगलुरु दंपती का आरोप, एयर इंडिया पायलट ने विमान के अंदर डॉगी को ले जाने से रोका

सचिन शेनॉय नाम के व्यक्ति ने घटना का वीडियो ट्विटर पर साझा किया और कहा कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ छुट्टी पर जा रहे थे और तीन महीने पहले उन्होंने टिकट बुक कराया था। वे एयर इंडिया के निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार पालतू कुत्ते को अपने साथ ले जाना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया।
बेंगलुरु के एक दंपती ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा कर एयर इंडिया के पायलट पर बोर्डिंग पास होने के बावजूद पालतू कुत्ते को विमान के अंदर ले जाने से रोकने का आरोप लगाया है। दंपती ने दावा किया है कि उन्होंने पालतू जानवर ले जाने के संबंध में सभी नियमों का पालन किया था। दंपती को शनिवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से पहले दिल्ली और फिर अमृतसर जाना था।
सचिन शेनॉय नाम के व्यक्ति ने घटना का वीडियो ट्विटर पर साझा किया और कहा कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ 12 दिन की छुट्टी पर जा रहे हैं और तीन महीने पहले उन्होंने टिकट बुक कराया था। वे एयर इंडिया के निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार पालतू कुत्ते को अपने साथ ले जाना चाह रहे थे। फ्लाइट पकड़ने के पहले से एयरलाइन के अधिकारियों के संपर्क में थे।
\सचिन ने वीडियो में कहा कि उनके पालतू जानवर का वजन 4.2 किलोग्राम है और बैग के साथ कुल वजन पांच किलोग्राम है। नियमों के मुताबिक, वह बैग लेकर केबिन के अंदर सफर कर सकते हैं। चेकिंग के बाद उन्हें बोर्डिंग पास भी जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि हमने एयरपोर्ट पर चार घंटे से अधिक समय तक इंतजार किया। इस दौरान पालतू कुत्ते ने एक बार भी नहीं भौंका। साथ ही हवाईअड्डे पर यात्रियों ने उसे दुलार भी किया।
पालतू जानवर छोड़कर जाने को कहा गया
सचिन ने बताया कि पायलट कैप्टन चोपड़ा ने हमें विमान में प्रवेश करने से रोक दिया और कहा कि हमें यही बताया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि फ्लाइट ओवरबुक हो गई थी। उन्होंने कहा कि बाद में हमें बताया गया कि आप अपने पालतू जानवर को छोड़कर जा सकते हैं। सचिन ने दावा किया कि इस घटना से उन्हें काफी नुकसान हुआ है क्योंकि उन्होंने अपने गंतव्य शहर में होटल और यात्रा बुकिंग की थी।

सोशल मीडिया पर मिला समर्थन
वहीं, कई यूजर्स ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया और सचिन का समर्थन किया। कई लोगों ने एयर इंडिया के इस कदम को पालतू जानवरों के खिलाफ बताया और पायलट पर जुर्माना लगाने की मांग की।

एयर इंडिया ने दी यह सफाई
सचिन के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एयर इंडिया ने कहा कि हमारी बेंगलुरु एयरपोर्ट की टीम ने यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव मदद की थी कि आपका डॉगी फ्लफी उड़ान भर सके। लेकिन फ्लाइट कैप्टन पालतू जानवर को लेकर असहज थे और इसलिए डॉगी को सवार होने की अनुमति नहीं दी गई।

टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि घरेलू उड़ानों पर पालतू जानवरों को ले जाने के लिए हमारी निर्धारित नीति में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि पालतू जानवरों को ले जाने की मंजूरी के फ्लाइल कैप्टन के अधीन है।

क्रिसमस के पहले पंजाब में अवैध धर्मांतरण! भाजपा ने उठाए सवाल

0

क्रिसमस के पहले पंजाब में अवैध धर्मांतरण! भाजपा ने भगवंत मान सरकार पर उठाए सवाल

भाजपा ने आरोप लगाया है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार अवैध धर्मांतरण के मामले पर चुप्पी साधे हुए है और इसे रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। इसका बड़ा कारण यह है कि आम आदमी पार्टी सरकार इन्हें एक वोट बैंक के रूप में देखती है।
पंजाब के चमकौर साहिब में अवैध धर्मांतरण की घटना सामने आई है। आरोप है कि गत 16 दिसंबर को एक ईसाई मिशनरी के द्वारा एक सभा में स्वयं के अंदर ईसा मसीह की आत्मा आने का स्वांग रचा गया और गरीब-अशिक्षित लोगों को बहला-फुसलाकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इससे पंजाब में अवैध धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार इस मामले का पूरा सच जानने के बाद भी चुप है, क्योंकि उसे अपना वोट खोने का डर है।
क्या है विवाद
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार पंजाब में ईसाइयों की जनसंख्या केवल 1.26 प्रतिशत है। यहां सबसे ज्यादा सिख (57.69 प्रतिशत) और हिंदू (38.49 प्रतिशत) हैं। लेकिन आरोप है कि हाल ही के कुछ वर्षों में पंजाब में ईसाइयों के द्वारा गरीब सिखों-हिंदुओं को तरह-तरह का लालच देकर या धर्म के झूठे स्वांग रचकर उन्हें ईसाई धर्म में शामिल किया जा रहा है।
आरोप है कि हाल के दिनों में पंजाब में ईसाइयों के धार्मिक स्थल (चर्च) की संख्या बढ़ी है। विशेषकर पाकिस्तान से सटे इलाकों में जगह-जगह पर ईसाइयों के गिरजाघर (चर्च) बनाए जा रहे हैं। जिन जगहों पर ईसाई समुदाय के लोगों का कोई पूजा घर नहीं होता, वहां अचानक ही गिरजाघर बनाए जा रहे हैं। यहां आने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। दीवारों पर ईसाई धर्म को बढ़ावा देने वाले संदेश भी लिखे गए हैं।

धर्मांतरण कार्यक्रमों में निहंग सिखों ने किया था प्रदर्शन
पिछले दिनों अवैध धर्मांतरण के कार्यक्रमों में पहुंचकर निहंग सिखों ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बन गई थी। एसजीपीसी के कुछ नेताओं ने भी धर्मांतरण के खिलाफ आजाव उठाई थी, लेकिन इसके बाद भी इन कोशिशों में कोई कमी नहीं आई है। हालांकि स्थानीय ईसाई इस तरह की किसी साजिश से इनकार करते हैं।

विरोध का बड़ा कारण
इस कथित धर्मांतरण का सबसे ज्यादा विरोध इसके तरीकों को लेकर किया जा रहा है। आरोप है कि ईसाई मिशनरी मंच पर खड़े होकर अपने अंदर ईसा मसीह की आत्मा आने की बात कहते हैं। वे तरह-तरह के स्वांग रचकर गरीब-अशिक्षित लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहते हैं। वे चमत्कारिक तरीके से लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों को ठीक करने का दावा करते हैं। वे उन बीमार लोगों का भी पल भर में इलाज करने का दावा करते हैं जिन बीमारियों का इलाज संभव नहीं है।

आरोप है कि मंच से कुछ लोग इस बात का भी दावा करते हैं कि उनकी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी लंबे समय से ठीक नहीं हो रही थी। लेकिन जैसे ही उन्होंने ईसाई धर्म स्वीकार किया, उनकी बीमारी ठीक हो गई। इससे गरीब-अशिक्षित लोग प्रभावित होकर ईसाई धर्म की ओर मुड़ जाते हैं। इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाकर भी लोगों को ईसाई धर्म की ओर आकर्षित किया जाता है।

यह भी आरोप है कि वे गरीबों को यह बताते हैं कि ईसाई धर्म अपनाने से वे अमेरिकी-यूरोपीय देशों के ईसाइयों की तरह धनवान बन जाएंगे। लेकिन यह संभव नहीं है और इसका कोई आधार नहीं है। यही कारण है कि सिख समुदाय की ओर से इन दावों को गैरकानूनी बताकर इनका विरोध किया जा रहा है।

क्या कहता है संविधान
भारतीय संविधान के (अनुच्छेद 25-28) अनुसार कोई व्यक्ति अपनी पसंद से कोई भी धर्म चुन सकता है, और उसका प्रचार-प्रसार कर सकता है। लेकिन किसी व्यक्ति का धर्म जबरन या लालच देकर नहीं कराया जा सकता। भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए और 298 के अनुसार यह एक दंडनीय अपराध है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कानून बने हैं।

भाजपा ने क्या कहा
भाजपा प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने अमर उजाला से कहा कि पंजाब में गरीब हिंदुओं-सिखों को बड़े पैमाने पर ईसाई धर्म में परिवर्तित कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए ईसाई मिशनरी तरह-तरह के ढोंग रचते हैं। वे मंच पर खड़े होकर स्वयं में ईसा मसीह की आत्मा आने का स्वांग रचते हैं और तरह-तरह के करतब दिखाकर गरीब और अशिक्षित लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

सिरसा ने कहा कि दो दिन पहले 16 दिसंबर को भी इसी तरह की एक घटना पंजाब के चमकौर साहिब में घटी है। यह वही जगह है जहां सिखों के आराध्य गुरु गोविंद सिंह ने अपने दो साहिबजादों को धर्म की रक्षा करने के लिए शहीद करवा दिया। आज उसी धरती पर सिखों को ईसाई बनाने का खेल चल रहा है और लोग कुछ लालच में अपना धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब की भगवंत मान सरकार इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है और इस अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। इसका बड़ा कारण यह है कि आम आदमी पार्टी सरकार इन्हें एक वोट बैंक के रूप में देखती है। अमर उजाला ने इस विषय पर पंजाब सरकार या आम आदमी पार्टी से उनका पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

UP: आदित्य हत्या कांड मामले में,आरोपि‍त सुरेश यादव के ढाबे पर गरजा बाबा का बुलडोजर

0

आदित्य सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपित सोमू ढाबा के संचालक सुरेश यादव के लखनऊ- प्रयागराज नेशनल हाइवे पर रतापुर में स्थित सोमू ढाबा पर आज बाबा का बुलडोजर गरजा। एडीएम अमित कुमार ने बताया क‍ि सोमू ढाबा बिना नक्शा अवैध रूप से कब्जा कर की गई जमीन पर बना था। इसल‍िए इसके ध्‍वस्‍तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। बता दें क‍ि आदित्य हत्या कांड मामले में सोमू ढाबा का माल‍िक सुरेश यादव जेल में बंद है।

ढाबा पर खाना खाने आया था आदित्य

महराजगंज के सिकंदरपुर निवासी डीफार्मा का छात्र आदित्य सिंह नौ अक्टूबर 2019 की रात सोमू ढाबा पर खाना खाने आया था। तभी होटल के वेटरों ने उसके साथ झगड़ा क‍िया था। उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। ज‍िसका वीडियो भी वायरल हुआ था। बाद में महराजगंज रोड पर उसका पीछा किया गया। उसकी बुलेट के आगे सफारी लगा दी गई थी और पीछे से स्कार्पियो से टक्कर मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। दस अक्टूबर की सुबह उसका शव महराजगंज रोड पर गढी खास गांव के पास मिला था। इसी मामले में सोमू ढाबा मालिक सुरेश यादव समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में सभी 13 लोगों को जेल भेजा गया था। सोमू ढाबा मालिक सुरेश यादव अभी भी जेल की सलाखों के पीछे है।

सोमू ढाबा के संचालक की पूर्व में भी कुर्क हुई थी संपत्‍त‍ि

रतापुर निवासी सुरेश यादव अक्टूबर 2019 में हुई छात्र आदित्य सिंह की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित हैं और जेल में बंद हैं। आरोप‍ित के खिलाफ पहले भी लूट, मारपीट, बंधक बनाने के मामले पंजीकृत किए गए थे। वर्ष 2020 में सुरेश पर गैंगस्टर लगाया गया था। गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत उसकी संपत्ति कुर्क की गई थी, जिसकी कीमत 6.03 करोड़ बताई गई थी। ये अचल संपत्ति उनके व उनकी पत्नी सरोज यादव के नाम थी। इसमें रतापुर में तीन दुकानें, रतापुर में ही दो भूखंड, चतुर्भुजपुर व अलीपुर आयमा में एक-एक भूखंड शामिल था।

राहुल गांधी चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं : जेपी नड्डा

0

राहुल गांधी चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं, दिया सेना का मनोबल तोड़ने वाला बयान : जेपी नड्डा

भाजपा प्रमुख ने कहा कि राहुल गांधी चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। उनके बयान की जितनी आलोचना की जाए वो कम, उनका बयान सेना के मनोबल को तोड़ने वाला है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। भाजपा प्रमुख ने कहा कि उनके बयान की जितनी आलोचना की जाए वो कम, उनका बयान सेना के मनोबल को तोड़ने वाला है। तवांग में ताजा घटनाक्रम के बाद कांग्रेस नेता ने बयान दिया था कि अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिक भारतीय सेना के जवानों की पिटाई कर कर रहे हैं।

बयान को लेकर भाजपा प्रमुख ने कहा कि यह उनaकी देशभक्ति को लेकर प्रश्च चिह्न खड़े करता है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाया था। यह उनके मानसिक दिवालियापन को दिखाता है।

राहुल गांधी को पार्टी से निष्कासित करें मल्लिकार्जुन खरगे: भाटिया
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने अपनी आधिकारिक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रिमोट से कंट्रोल नहीं हैं और अगर विपक्षी पार्टी देश के साथ खड़ी है, तो गांधी को उनकी टिप्पणियों के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए, क्योंकि वो भारत को कमजोर करते हैं और अपने सशस्त्र बलों का मनोबल तोड़ते हैं।

भाटिया ने राहुल गांधी की तुलना कन्नौज के राजा जयचंद से की, जिन्हें भारतीय इतिहास में एक विश्वासघाती के रूप में पेश किया जाता है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने लगातार सशस्त्र बलों के मनोबल को तोड़ने की कोशिश की है, चाहे वह आतंक पर सर्जिकल स्ट्राइक हो या पाकिस्तान में आतंकी शिविर पर एयर स्ट्राइक हो या गलवान घाटी में झड़प हो।

भाजपा नेता ने कहा कि गांधी ने कथित तौर पर पाकिस्तान के अंदर आतंकवादियों पर सशस्त्र बलों के हमलों के सबूत मांगे। उन्होंने प्रधानमंत्री को सरेंडर मोदी कहा। भाटिया ने कहा, कांग्रेस नेता को अपने बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि माफी से उनका पाप तो नहीं धुलेगा लेकिन कम से कम यह जरूर दिखाएगा कि उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया है।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शुक्रवार को जयपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है। उन्होंने सरकार पर इसे अनदेखा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है और कहा कि सरकार सो रही है और इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।

क्या राहुल गांधी का सशस्त्र बलों से भरोसा उठ गया : अनुराग ठाकुर
वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर चीन के नाम पर ‘भय फैलाने’ का आरोप लगाया। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि क्या विपक्षी नेता का सशस्त्र बलों से भरोसा उठ गया है। राहुल गांधी के बयान की आलोचना करते हुए ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जब चीनियों के साथ सूप पीने में व्यस्त थे, तब भारतीय सैनिक डोकलाम में चीनी जवानों से लड़ रहे थे।

ठाकुर ने कहा, इन लोगों को चीन के नाम पर डर फैलाने की आदत है। लेकिन यह 1962 का भारत नहीं है, यह 2014 का भारत है। भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री आगे कहा कि यूपीए शासन के दौरान तत्कालीन सरकार ने सशस्त्र बोलं को बुलेटप्रुफ जैकेट या राफेल फाइटर जेट के साथ सशक्त नहीं किया। उन्होंने कहा, आज भारत में तीन सौ से ज्यादा रक्षा वस्तुएं बनाई जा रही हैं। भारत अब रक्षा उपकरणों का निर्यातक है, आयातक नहीं। यह आत्मनिर्भर भारत है।

 बढ़े सीएनजी के दाम, पीएनजी के भाव भी लगभग दोगुने

0

बढ़े सीएनजी के दाम, पीएनजी के भाव भी लगभग दोगुने

दिल्ली और गुरुग्राम में सीएनजी की कीमतों में लगभग आठ रुपये का अंतर है। पिछले एक वर्षों के दौरान देश की राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में सीएनजी की कीमतों में 70% से अधिक का इजाफा हो गया है। दिल्ली में सीएनजी की कीमतें इससे पहले 8 अक्तूबर 2022 को बदली थी।

दिल्ली में सीएनजी एक बार फिर महंगी हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी का नया भाव 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। नई दरें 17 दिसंबर 2022 (शनिवार) की सुबह छह बजे से लागू हो गईं हैं। शुक्रवार तक दिल्ली में सीएनजी 78.61 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही थी, ऐसे में इस इसमें 95 पैसे प्रति किलोग्राम का इजाफा हो गया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है जबकि गुरुग्राम में यह 87.89 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

दिल्ली और गुरुग्राम में सीएनजी की कीमतों में आठ रुपये का अंतर 
दिल्ली और गुरुग्राम में सीएनजी की कीमतों में लगभग आठ रुपये का अंतर है। पिछले एक वर्षों के दौरान देश की राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में सीएनजी की कीमतों में 70% से अधिक का इजाफा हो गया है।   दिल्ली में सीएनजी की कीमतें इससे पहले 8 अक्तूबर 2022 को बदली थी। उस दौरान कीमतों में तीन रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया था। वहीं, अक्तूबर महीने में गुरुग्राम में सीएनजी 86.94 प्रति किलोग्राम जबकि नोएडा व गाजियाबाद में 81.17 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था।

एक साल में कितना महंगा हुआ सीएनजी?
बीते एक एक वर्षों के दौरान सीएनजी करीब 73 प्रतिशत तक महंगा हो गया है। 1 अक्तूबर 2022 को सीएनजी 45.5 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा था जबकि आज यानी 17 दिसंबर 2022 को सीएनजी 79.56 रुपये प्रतिकिलोग्राम हो गया है। ऐसे में पिछले 14 महीनों के दौरान सीएनजी 34.06 रुपये प्रति किलोग्राम महंगा हो गया है। कीमतों में बढ़ोतरी से व्यावसायिक वाहन मालिकों के साथ-साथ निजी रूप से सीएनजी गाड़ियों का इस्तेमाल करने वाले भी खासा परेशान हैं।

पीएनजी की कीमतें भी 91% तक बढ़ीं

अक्तूबर महीने में आईजीएल ने घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाली पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की दर दिल्ली में 50.59 रुपये प्रति एससीएम से बढ़ाकर 53.59 रुपये प्रति मानक क्यूबिक मीटर कर दी थी। अगस्त 2021 के बाद से पीएनजी दरों में यह 10वीं वृद्धि थी। कीमतों में 29.93 रुपये प्रति एससीएम या लगभग 91 प्रतिशत की वृद्धि हो गई थी। उस समय आईजीएल ने कहा था नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कानपुर और राजस्थान के अजमेर जैसे अन्य शहरों में भी सीएनजी और पीएनजी की दरों में वृद्धि की गई है। पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी के घर का बजट भी प्रभावित हुआ है।

क्या है सीएनजी और पीएनजी की बढ़ती कीमतों का कारण?
कुछ समय पूर्व रेटिंग एजेंसी इंक्रा की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया था कि बीते एक वर्षों के दौरान सीएनजी करीब 70 प्रतिशत महंगा हो गया है। इसका एक बड़ा कारण इस साल प्राकृतिक गैसों की कीमतों हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी है। इसी कारण सीएनजी और पीएनजी लगातार महंगा होता जा रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चताओं के बीच ग्लोबल मार्केट में प्राकृतिक गैस की कीमतों में बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है। रूस अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्राकृतिक गैसों का प्रमुख आपूर्तिकर्ता देश है, पर वर्तमान में उस पर लगे तमाम प्रतिबंधों के कारण यूरोपीय और अमेरिकी बाजार में रूसी गैस की आपूर्ति सीमित है। इस कारण बाजार में कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए अब इसके इस्तेमाल में भी कमी देखी जा रही है। जानकारों के मुताबिक कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब महज नौ से 10 फीसदी वाहनों में सीएनजी का इस्तेमाल हो रहा है, जबकि पूर्व में करीब 16 प्रतिशत वाहन सीएनजी से चल रहे थे। डीजल और सीएनजी की कीमतों में बहुत थोड़े अंतर के कारण अब लोग सीएनजी वाहनों की तुलना में डीजल संचालित वाहन इस्तेमाल करने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

कमिटी ने दिए थे सीएनजी को सस्ता रखने के सुझाव
गैस की कीमतों से संबंधित कमिटी किरीट पारिख कमिटी ने सरकार से सीएनजी (CNG) पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी को कम करने की सिफारिश की थी। कमेटी ने कहा था कि जब तक प्राकृतिक गैस की कीमतों को जीएसटी (GST) के दायरे में नहीं लाया जाता है तब तक सरकार को सीएनजी पर एक्साइज ड्यूटी वसूलना बंद कर देना चाहिए। इससे लोगों को गैस की बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की बिलकिस बानो की याचिका

0
xr:d:DAFBA6ClTbw:746,j:42848379979,t:22120209

दोषियों की रिहाई के आदेश पर समीक्षा की मांग की सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की बिलकिस बानो की याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को बिलकिस बानो की तरफ से दायर एक याचिका को खारिज कर दिया। इसमें उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय से मांग की थी कि वह अपने उस आदेश की समीक्षा करे, जिसके तहत उसने गुजरात सरकार को 1992 की नीति के तहत दोषियों को छूट देने पर विचार के लिए कहा था।

क्या है याचिका से जुड़ा पूरा मामला?
गौरतलब है कि साल 2002 के गोधरा दंगों के दौरान बिलकिस के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या करने के मामले में 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा हुई थी। हालांकि, गुजरात सरकार ने दोषियों को रिहा 15 साल जेल की सजा काटने के बाद रिहा कर दिया। गुजरात सरकार का कहना है कि उसने अपनी सजा माफी नीति के अनुरूप 11 दोषियों को छूट दी है। इन दोषियों को इसी साल 15 अगस्त को जेल से रिहा किया गया। दोषियों को गोधरा उप-जेल में 15 साल से अधिक की सजा काटने के बाद छोड़ा गया है।

दोषियों की इसी रिहाई को चुनौती देते हुए समय से पहले रिहाई को चुनौती देते हुए बिलकिस बानो ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी है। इसमें 13 मई के आदेश पर दोबारा विचार करने की मांग की गई है। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि गैंगरेप के दोषियों की रिहाई में 1992 में बने नियम लागू होंगे। इसी आधार पर 11 दोषियों की रिहाई हुई थी। वहीं बिलकिस बानो के वकील ने लिस्टिंग के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के समक्ष मामले का उल्लेख किया था।

जानें 13 मई के आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था?
बता दें कि 13 मई को सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि सजा 2008 में मिली, इसलिए रिहाई के लिए 2014 में गुजरात में बने कठोर नियम लागू नहीं होंगे। 1992 के नियम ही लागू होंगे जिसके तहत  गुजरात सरकार ने 14 साल की सजा काट चुके लोगों को रिहा किया था। अब बिलकिस बानो 13 मई के आदेश पर पुनर्विचार की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि जब मुकदमा महाराष्ट्र में चला, तो नियम भी वहां के लागू होंगे गुजरात के नहीं।

‘श्लोक-द देसी शेरलॉक’ की शूटिंग कम्प्लीट

0
कुणाल कोहली  की नवीनतम स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘श्लोक – द देसी शेरलॉक’ में अभिनेता
बॉबी देओल बिल्कुल नए अवतार में नज़र आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है। अभिनेत्री अनन्या बिरला इस फिल्म से  बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। वर्ष 2022 अभिनेता बॉबी देओल के लिए बहुत ही खास रहा है, ‘आश्रम’ सीजन 2 में उनके दमदार परफॉरमेंस को भुलाया नहीं जा सकता है। ‘श्लोक-द देसी शेरलॉक’ के अलावा बॉबी जल्द ही रणबीर कपूर की ‘एनिमल’, ‘आश्रम’ सीजन 3 और ‘पेंटहाउस’ में नजर आएंगे।