Home Blog Page 278

माफिया अतीक से जुड़ा बड़ा खुलासा, पुलिस कस्टडी में खुद पर हमले का रचा था ड्रामा

0
Atiq Ahmed Shot Dead: माफिया अतीक अहमद को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस की जांच में पता चला है कि अतीक ने पुलिस कस्टडी में खुद पर हमला कराने की साजिश रची थी. अतीक अहमद खुद पर हमले का ड्रामा रच कर सुरक्षा बढ़वाना चाहता था.
साजिश के तहत यह तय किया गया था कि साबरमती जेल से लाने के दौरान रास्ते या फिर प्रयागराज में किसी जगह पर अतीक अहमद पर हमला किया जाएगा. हमले में अतीक अहमद को कोई नुकसान नहीं पहुंचना था. ड्रामे के तहत नजदीक से फायरिंग करनी थी और आस पास बम पटकने थे.
पुलिस को जांच में पता चला है कि इस हमले के जरिए यह संदेश देना था कि अतीक अहमद पर उसके विरोधियों ने हमला किया है और उसकी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए.
हत्या के ठीक पहले पहुंचा था उसका गुर्गा
सूत्रों की मानें तो हत्या के समय अतीक का गुर्गा घटनास्थल पर पहुंचा था. अतीक और अशरफ को जब प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के बाहर जीप से लाया गया था. यहां पुलिस जीप से उतरते वक्त अतीक किसी शख्स को इशारे करता नजर आया था. इसका वीडियो भी वायरल हुआ था.
वीडियो में इशारा करते नजर आया था अतीक
वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस की जीप से पहले उसका भाई उतरता है फिर अतीक जब उतरता है तो वह पहले किसी को इशारा करता हुआ दिखता है.
पुलिस की जीप से उतरने से पहले वह कुछ सेंकड के लिए रुकता भी है. फिर किसी को इशारा करता है और फिर नीचे उतरता है. वीडियो में सिर हिलाकर इशारा करते दिखाई देता है. इसके कुछ ही पल के बाद दोनों भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

कर्नाटक को बनाएंगे देश में नंबर-1 राज्य’, हुमनाबाद की रैली में बोले PM मोदी

0
Karnataka Assembly election 2023: पीएम मोदी कर्नाटक विधानसभा में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं. यहां पर उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, ये मेरा सौभाग्य है कि इस विधानसभा चुनाव में मेरी शुरुआत बीदर से हो रही है.
बीदर का आशीर्वाद मुझे तब भी मिला था जब मैं पीएम पद का उम्मीदवार बना था. आज इतनी बड़ी संख्या में यहां आ कर आपने पूरे देश को संदेश दे दिया है कि- इस बार, बीजेपी सरकार. यह चुनाव कर्नाटक को देश में नंबर-1 राज्य बनाने का चुनाव है. उन्होने कहा, एक समय था जब कांग्रेस की सरकार कर्नाटक के लोगों को पीने के लिए पानी भी नहीं देते थे.
हम आपको वह विकास देंगे जो…
पीएम मोदी ने कहा पानी की कमी क्या होती है ये कर्नाटक के लोगों का अच्छे से पता है. पीएम ने कहा, मैं जानता हूं आप सब एक ऐसा कर्नाटक चाहते हैं जहां हाइवे और एक्सप्रेस-वे का विस्तार होता रहे, जहां मेट्रो की सुविधा और ज्यादा जिलों तक हो, जहां और भी अधिक संख्या में ‘वन्दे भारत’ जैसी आधुनिक ट्रेनें चलें, जहां हर खेत में सिंचाई की आधुनिक सुविधाएं हो.
पीएम मोदी ने कहा, पिछले पांच सालों में सामान्य मानवी ने कर्नाटक में विकास की जो रफ़्तार देखी है वो रुकना नहीं चाहते और आपके इन सपनों को पूरा करने का बीड़ा बीजेपी ने उठाया है.
कर्नाटक को डबल इंजन सरकार की जरूरत
कर्नाटक को देश का नंबर-1 राज्य बनाने के लिए यहां डबल इंजन सरकार का होना बेहद जरूरी है. कांग्रेस की सरकार में हर साल 30 हजार करोड़ रुपये के आसपास विदेशी निवेश कर्नाटक में आता था जबकि बीजेपी की सरकार में अब हर साल करीब 90 हजार करोड़ रुपये का विदेशी निवेश कर्नाटक में आ रहा है. डबल इंजन सरकार का मतलब होता है- डबल बेनिफिट, डबल स्पीड.
पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस मुझे गालियां देती है लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है. पीएम ने कहा, कांग्रेस ने तो बाबा साहब अंबेडकर को भी गाली दी थी.

PM मोदी आज से कर्नाटक में शुरू करेंगे धुआंधार प्रचार, दो दिन में 6 रैलियां और दो रोड शो

0
Karnataka Election 2023: कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं. कर्नाटक में एक बार फिर बीजेपी ने कमल खिलाने के लिए धुआंधार प्रचार करना शुरू कर दिया है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (29 अप्रैल) से चुनावी बिगुल बजाने जा रहे हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री दो दिनों में 6 रैलियां और दो रोड शो करेंगे. पीएम मोदी के अलावा कर्नाटक में बीजेपी के दिग्गज नेता अमित शाह, जगत प्रकाश नड्डा, राजनाथ, शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ भी रोड शो और रैली करेंगे.
पीएम मोदी शनिवार (29 अप्रैल) को दो दिन के दौरे पर कर्नाटक पहुंच रहे है. प्रधानमंत्री अपने तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार सुबह 11 हुमनाबाद पहुंचेंगे. फिर दोपहर 1 बजे विजयपुरा और दोपहर 2.45 बजे कुडाची में रैली को संबोधित करेंगे. इन रैलियों के बाद पीएम मोदी शाम को बेंगलुरु जाएंगे, जहां वह मेगा रोड शो करेंगे.
चुनाव में बाकी है बस 10 दिन 
प्रधानमंत्री मोदी की 30 अप्रैल की सुबह 11.30 बजे कोलार में जनसभा है. इसके बाद दोपहर 1.30 बजे रामनगर जिले के चन्नापटना में रैली करेंगे. रामनगर के बाद पीएम हासन के बेलूर जाएंगे जहां 3 बजकर 45 मिनट पर लोगों को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी रविवार शाम टीपू सुल्तान के शहर मैसूर में होंगे. मैसूर में प्रधानमंत्री रोड शो के जरिए बीजेपी के लिए वोट मांगेंगे.
कर्नाटक में पीएम मोदी की रैलियों की शुरुआत ऐसे वक्त पर हो रही है जब वोटिंग में महज 10 दिन बाकी है. ऐसे में बीजेपी को उम्मीद है कि उनका ये तुरुप का इक्का इस बार भी चुनावी बाजी को उसके पक्ष में पलट देगा. कर्नाटक में 224 सीटों वाली विधानसभा के लिए एक चरण में मतदान किया जाना है. चुनाव के परिणाम 13 मई को ​घोषित किये जाएंगे.

 

BJP ने बिहार सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा – गौ हत्या करने वालों को खुली छूट दे रही सरकार

0
Begusarai:
सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है. हमे उन्हें पूजते हैं लेकिन अब बीजेपी ने मौजूदा सरकार पर एक बड़ा आरोप लगाया है. बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वोट बैंक की राजनीति के लिए सरकार गौ हत्या करने वालों को भी खुली छूट दे रही है. बेगूसराय के करिचक में गौ हत्या जैसी घटना को धरल्ले से अंजाम दिया जा रहा और बिहार सरकार के इशारे पर प्रशासन चुप बैठी हुई है. दरअसल कुछ दिन पहले ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. जिसको लेकर बीजेपी ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है.
वायरल वीडियो को लेकर उठाया सवाल
अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बिहार सरकार एवं स्थानीय प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने कहा कि एक तरफ सनातन धर्म में जहां गाय को माता का दर्जा दिया गया है तो वही वोट बैंक की राजनीति के लिए सरकार गौ हत्या करने वालों को भी खुली छूट दे रही है. दरअसल पिछले दिनों बेगूसराय जिले के करिचक से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें गौ हत्या जैसी घटना को अंजाम देते हुए दिखाया गया था. इसी वीडियो को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा की स्थानीय प्रशासन की जानकारी में कारीचक में गौ हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और बिहार सरकार के इशारे पर प्रशासन चुप बैठी हुई है. सरकार सिर्फ अपने वोट बैंक की राजनीति के लिए गौ हत्या जैसी घटना को नजरअंदाज करती है. जिससे कि एक खास वर्ग के लोगों का वोट बैंक बरकरार रहे.
बेगूसराय पहुंचे थे गिरिराज सिंह
दरअसल गिरिराज सिंह बेगूसराय पहुंचे थे जहां उन्होंने पूर्व मेयर उपेंद्र सिंह के घर पर पशु चिकित्सकों के द्वारा सॉर्टेड सीमेन का प्रयोग और अपनी देखरेख में करवाया. गिरिराज सिंह ने कहा कि शार्टेड सीमेन की वजह से आज किसानों एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि हो रही है और इसे व्यापक पैमाने पर प्रयोग करने की आवश्यकता है.

पुलिस मुठभेड़ में दो गौ तस्कर घायल

0
झांसी। बीते दिनों नवाबाद थाना क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना के बाद से पिछले तीन दिनों से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था। इसी बीच बुधवार की देर रात दो गौ तस्करों का नवाबाद पुलिस से आमना- सामना हो गया। जिसमें दोनों ओर से चली गोलियों में गौ तस्कर घायल हो गए। जबकि अन्य साथी आरोपित मौके का लाभ उठाते हुए भागने में सफल हो गए। पुलिस ने गिरफ्त में आए गौ तस्करों के कब्जे से गाय के अवशेष, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के हजरयाना निवासी मनोज तिवारी का नवाबाद थाना क्षेत्र के पिछोर में एक फार्म हाउस बना हुआ है। जहां उनकी गाय-भैंस भी बंधी हुई है। 21/22 अप्रैल की देर रात उनकी दो गाय लापता हो गई थीं।
इस घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी। मंगलवार की सुबह हेमंत की एक गाय का कटा हुआ सिर धोबी घाट के पास तालाब में उतराता हुआ मिला था। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सिर बरामद कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। आशंका जाहिर की जा रही थी की गौ तकस्करों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का खुलासा करने में लगी नवाबाद थाना पुलिस का गौ तस्करों से मुस्तरा की ओर जंगलों में उस समय आमना–सामना हो गया, जब वे सभी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग कर दी। जिसमें दो गौ तस्करों के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। जबकि पांच तस्कर मौके का फायदा उठाकर कर भागने में सफल हो गए। पूछताछ में दोनों गौ तस्करों ने अपने नाम ओरछा गेट बाहर निवासी समीर तथा दूसरे ने अपना नाम सुजीत अहिरवार निवासी ग्राम मुस्तरा बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से गाय के अवशेष,तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि फरार आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

निर्माता राजू भारती की हॉरर फिल्म ‘बेरा-एक अघोरी’ को सभी सिनेमाघरों में मिली बम्परओपनिंग * फिल्म समीक्षा

0
बेरा- एक अघोरी
* निर्माता : राजू भारती
* निर्देशक : प्रेम धिराल
* रेटिंग : 3.5 स्टार्स ***
                     इस सप्ताह रिलीज हुई फिल्मों में निर्माता राजू भारती की हिंदी फ़िल्म ‘बेरा- एक अघोरी’ भी शामिल है हालांकि कई फिल्में इस हफ्ते में सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई हैं जिनमें ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत मणि रत्नम की फ़िल्म ‘पीएस 2’ और मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमोशी चक्रवर्ती और अमरीन की डेब्यू फ़िल्म ‘बैड बॉय’ शामिल है। वहीं सलमान खान की फ़िल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ भी सेकन्ड वीक में चल रही है। उसके बावजूद अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज की गई फिल्म ‘बेरा- एक अघोरी’ को सिनेमाघरों में बेहतरीन ओपनिंग मिली है।
फ़िल्म के प्रोड्यूसर राजू भारती बधाई के हकदार हैं क्योंकि उन्होंने नए आर्टिस्ट्स पर भरोसा रखा और स्क्रिप्ट को ही हीरो माना। यह हॉरर थ्रिलर फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने पर मजबूर कर रही है। हॉरर फिल्म होने के बावजूद इस फ़िल्म में संदेश दिया गया है कि
सच्चाई की अंत में जीत होती है। कर्णप्रिय गीतों का समावेश भी इस फिल्म का प्लस पॉइंट हैं जिन्हें नक्काश अज़ीज़, शाहिद माल्या और वैशाली ने आवाज़ दी है। फ़िल्म के लेखक शक्ति वीर धिराल, निर्देशक प्रेम धिराल, म्युज़िक डायरेक्टर प्रेम शक्ति, कैमरामैन रौशन खड़गी हैं।इस फिल्म के मुख्य कलाकार  प्रेम धिराल, शक्ति वीर धिराल और अभिनेत्री प्राजक्ता शिंदे हैं। देखा जाए तो प्रोड्यूसर राजू भारती की फ़िल्म ‘बेरा- एक अघोरी’ मनोरंजन का पूरा पैकेज है। फ़िल्म में रोमांस, थ्रिल, रहस्य के साथ थिरकने वाला संगीत भी है। फ़िल्म में एनिमेशन और वीएफएक्स का भी भरपूर प्रयोग हुआ है। फ़िल्म को ऑडियो लैब मीडिया कारपोरेशन ने रिलीज किया है। कुल मिला कर फ़िल्म देखने लायक है और दमदार कहानी की वजह से और माउथ पब्लिसिटी की वजह से इसे खूब लोकप्रियता मिलने वाली है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

सिने फ़लक पे उभरता सितारा रतिकांत कामिला

0

गुमनाम जो रहा वो गुनहगार बन गया
जरा सा नाम हुआ तो अवतार बन गया
अपनी अपनी किस्मत है दुनियां में दोस्तों…
महफ़िल ने जिसे चाहा वो कलाकार बन गया !

                       बालासोर (ओडिशा) जिला के एक छोटे से शहर बलियापाल से निकलकर अभिनेता रतिकांत कामिला ने जब बॉलीवुड में अपनी पहचान कायम करने की मंशा के साथ कदम रखा तो कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन रितिकांत के जुनून और समर्पण ने उनके सामने आई सभी बाधाओं को दूर करने में मदद की। रतिकांत कामिला ने 2014 में डीडी नेशनल चैनल पर प्रसारित होने वाले टीवी शो ‘ऐसा प्रेम कहानी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपने प्रभावशाली अभिनय कौशल से दर्शकों का ध्यान तुरंत आकर्षित किया। उनकी अगली टीवी उपस्थितियां ‘चंद्रादिनी’, ‘लाल इश्क’, ‘सिद्धिविनायक’, ‘मेरी हानिकारक बीवी’, ‘मौका-ए-वारदात’, ‘आप के आ जाने से’, ‘फियर फाइल्स’, ‘दिल दौड़ता है’, ‘ब्रह्मरक्ष’ ‘इंडिया मोस्ट सनसनी खेज’, ‘नागिन 3’, ‘इश्क में थीं’। ‘मैं मरजावां’, ‘मोल्की’, ‘सावधान इंडिया’, ‘निमकी मुखिया’, ‘क्राइम प्रटोल 100’, ‘कवच’, ‘महाराज की जय हो’, ‘कयामत की रात’, ‘एक्सप्रेस योर सेल्फ’, ‘स्कैम 1992’, ‘साहेब बीवी और बॉस’, ‘सुहानी सी एक लड़की’, ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’, ‘अकबर बीरबल’ , और ‘विक्रम बेताल’।
रितिकांत का अभिनय कौशल केवल टेलीविजन शो तक ही सीमित नहीं रहा उन्होंने 100 से अधिक लघु फिल्मों में और दो भोजपुरी फिल्म ‘तू ही तो मेरी जान है राधा’ और ‘नवरात्र’ में भी अभिनय किया है, जिसने दर्शकों और आलोचकों से समान रूप से सकारात्मक समीक्षा प्राप्त की। 2017 में, रतीकांत कामिला ने फिल्म सरकार राज 3 से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, जहां उन्होंने अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसने उनके लिए नए अवसर खोले, और उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में अधिक प्रमुख भूमिकाओं के प्रस्ताव मिलने लगे। 2021 में, लोकप्रिय क्राइम ड्रामा ‘मुंबई सागा’ में रतिकांत के प्रदर्शन को व्यापक रूप से सराहा गया, और उन्होंने दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रियता हासिल की। फिल्म ‘कौन प्रवीण तांबे?’ 2022 में आई जिससे उनके कैरियर को एक नई दिशा मिली। उसके बाद तो उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। फ़िलवक्त बॉलीवुड की कई फिल्मों और वेबसीरीज के अलावा भोजपुरी फिल्मों के लिए अभिनेता रतिकांत कामिला को अनुबंधित किया जा चुका है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

महिंद्रा के ऑल-न्यू बोलेरो मैक्स पिक-अप रेंज से भारत के पिकअप सेगमेंट में मची हलचल, दाम 7.85 लाख रुपए से शुरू

0

मिलेगी बेहतर माइलेज, परफॉर्मेंस, कंफर्ट, सेफ्टी और प्रोडेक्टिविटी, फायदे का सौदा

ग्राहकों के लिए महिंद्रा से लगाव को मजबूत करने के लिए नई बोलेरो मैक्स पिक-अप रेंजः अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ बिलकुल नई गाड़ी, फिर भी कीमत में कोई बदलाव नहीं

• जानदार 3050 मिमी कार्गो बेड सहित 1.3 टन से लेकर 2 टन तक की पेलोड क्षमता, इस सेगमेंट में उद्योग में पहली बार हुआ है ऐसा

• बेहतर शक्ति और टॉर्क के साथ नया एम2डी इंजन, जो भारी वजन को आसानी से संभालने में सक्षम

• छह भाषाओं में मोबाइल ऐप पर उपलब्ध 50 से अधिक सुविधाओं के साथ आईमैक्स सॉल्यूशन वाली शक्तिशाली फ्लीट मैनेजमेंट तकनीक, वीकल ट्रैकिंग, रूट प्लानिंग, एक्सपेंस मैनेजमेंट, जियो-फेंसिंग और वीकल हेल्थ मॉनिटरिंग करती है आसान

• दो सीरीज में उपलब्ध – एचडी सीरीज (एचडी 2.0एल, 1.7एल और 1.7, 1.3) और सिटी सीरीज (सिटी 1.3, 1.4, 1.5 और सिटी सीएनजी)

मुंबई। भारत में नंबर 1 पिकअप ब्रांड बोलेरो पिक-अप के निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने अपनी ऑल-न्यू बोलेरो मैक्स पिक-अप रेंज (Bolero MaXX Pik-Up range) लॉन्च किया है। 7.85 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) कीमत से शुरू ऑल-न्यू बोलेरो मैक्स पिक-अप रेंज को ग्राहकों और ऑपरेटरों को एक कम कीमत पर जबरदस्त फीचर और परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है।
हल्की, अधिक कॉम्पैक्ट और वर्सेटाइल ऑल-न्यू बोलेरो मैक्स पिक-अप रेंज पेलोड क्षमता, ईंधन दक्षता, सुरक्षा और ड्राइविंग अनुभव के लिए नए बेंचमार्क सेट करती है। पहले से कहीं अधिक फायदे का सौदा साबित होते हुए इसमें स्मार्ट इंजीनियरिंग भी शामिल है।
नई बोलेरो मैक्स पिक-अप रेंज को 24,999 रुपये के न्यूनतम डाउनपेमेंट पर बुक किया जा सकता है। महिंद्रा ने आसान खरीद और ऑनरशिप एक्सपीरियंस के लिए आकर्षक फाइनेंस स्कीम भी पेश की है।
ऑल-न्यू बोलेरो मैक्स पिक-अप रेंज एक नए प्लेटफॉर्म के साथ गेम चेंजर होने का वादा करती है, जबकि इसकी कीमत बोलेरो डीएनए के समान ही रखी गई है। यह महिंद्रा की गाड़ियों की उसी साख और ताकत को आगे बढ़ाती है, जो देती है मजबूती, विश्वसनीयता, कम रखरखाव लागत और अच्छी रीसेल कीमत। इसमें देश भर की शहरी सड़कों और हाइवे पर छाई बोलेरो की टाइमलैस और मिनिमम डिजाइन को भी बनाए रखा गया है।
एमएंडएम के ऑटोमोटिव डिवीजन के प्रेसिडेंट विजय नाकरा ने कहा, ‘मेक इन इंडिया’ पहल के लिए गहराई से प्रतिबद्ध एक कंपनी के रूप में हम ऐसे प्रोडक्ट तैयार करने में बहुत गर्व महसूस करते हैं जो न केवल ग्राहक केंद्रित हैं बल्कि भारत की आर्थिक वृद्धि में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाते हैं। महिंद्रा में, हम लगातार अपने ग्राहकों के जीवन को समृद्ध बनाने का प्रयास करते हैं, उन्हें वर्सेटाइल वीकल देते हैं जो विकास और समृद्धि लाते हैं। पूरी तरह से नई बोलेरो मैक्स पिक-अप रेंज अत्याधुनिक सुविधाओं, बेजोड़ शक्ति, अधिकतम पेलोड क्षमता और उच्च माइलेज की पेशकश करती है, इसका वादा है कि ड्राइवरों के लिए हर सफर प्रोडेक्टिव और थकान-मुक्त रहेगा। यह वास्तव में बेहतरीन गाड़ी की तलाश कर रहे किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे बेस्ट विकल्प है। इस प्रोडक्ट सीरीज के साथ हम ग्राहकों को अद्वितीय मूल्य देने और पिक-अप सेगमेंट में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने के लिए महिंद्रा की अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए बहुत प्रसन्न महसूस कर रहे हैं।
एमएंडएम में ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी एंड प्रोडक्ट डेवलपमेंट के प्रेसिडेंट आर. वेलुसामी ने कहा, ‘‘महिंद्रा रिसर्च वैली के इंजीनियरों की एक समर्पित टीम ने लगातार तीन साल तक इनोवेटिव काम किया और इसी के नतीजे में एक नए और वर्सेटाइल प्लेटफॉर्म का विकास हुआ, जो ऑल-न्यू बोलेरो मैक्सपिक-अप रेंज को आधार देता है। असली कामयाबी यह है कि हम अलग-अलग कार्गाे लंबाई और पेलोड क्षमता के उत्पादों की दो प्रोडक्ट्स की सीरीज पेश कर रहे हैं, जिनमें 1.3 टन से 2 टन तक की क्षमता है। इस तरह दक्षता और उत्पादकता को अधिकतम किया जा सकता है, साथ ही डीजल और सीएनजी के विकल्प भी मिलते हैं। हमने प्रभावशाली ईंधन दक्षता की पेशकश करते हुए, 2 टन तक के पेलोड को पूरा करने के लिए टॉर्क और पावर को बढ़ाकर, इस एप्लिकेशन के लिए एम2डीआई इंजन को महत्वपूर्ण रूप से अपग्रेड किया है। साथ ही, हमने कार जैसी आईमैक्स कनेक्टिविटी तकनीक को एकीकृत किया है, जो अपने सेगमेंट में पहली है। इन सभी शानदार खूबियों के संयोजन से नई बोलेरो मैक्स पिकअप रेंज हमारे ग्राहकों के लिए ड्राइविंग अनुभव को बढ़ाते हुए उनके लिए उत्पादकता को बढ़ाती है और उन्हें कमाई की क्षमता प्रदान करती है।
ब्रांड के पहली बार लॉन्च होने के बाद से महिंद्रा ने दो मिलियन से अधिक पिक-अप यूनिट बेची हैं। भारत के लिए भारत में डिजाइन और निर्मित इसके वाहनों की रेंज देश की लॉजिस्टिक्स जरूरतों के लिए विशिष्ट रूप से अनुकूल है, जो इसे देश के लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क की रीढ़ बनाती है।
नई बोलेरो मैक्स पिक-अप रेंज दो सीरीज में आ रही है – एचडी सीरीज (एचडी 2.0 लीटर, 1.7 लीटर और 1.7, 1.3) और सिटी सीरीज (सिटी 1.3, 1.4, 1.5 और सिटी सीएनजी)। इसे ग्राहकों को अच्छी परिचालन और कमाई क्षमता के साथ-साथ एक बिना रोक-टोक वाला आनंददायक ऑन-रोड अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अतिरिक्त, नई रेंज हाई पेलोड क्षमता, बेहतर माइलेज और प्रदर्शन, बेहतर आराम और सुरक्षा और अत्यधिक विश्वसनीय और कुशल परिवहन समाधान प्रदान करती है।
· VXi वैरिएंट की कीमत एलएक्स वैरिएंट से 25000 से 30000 रुपए अधिक है
· गोल्ड कलर, सफेद कलर से 5000 रुपए अधिक है।
ऑल-न्यू बोलेरो मैक्स पिक-अप रेंज के बारे में:
ऑल-न्यू बोलेरो मैक्स पिक-अप रेंज में 52.2kW/200Nm और 59.7kW/220Nm की अलग-अलग पॉवर और टॉर्क नोड्स हैं और यह डीजल और सीएनजी विकल्पों के साथ उन्नत इंजन द्वारा संचालित है। नई रेंज 1.3 टन से 2 टन तक की कई पेलोड क्षमताओं के साथ आती है, कार्गो बेड की लंबाई 3050 मिमी तक है जो माल के परिवहन के लिए अधिक भार क्षमता सुनिश्चित करती है।
बोलेरो मैक्स पिक-अप रेंज आईमैक्स से जुड़े सॉल्यमूशंस से लैस है जो ग्राहकों और फ्लीट मालिकों को अपने फोन पर आईमैक्स ऐप का उपयोग करके आसानी से अपने वाहनों की निगरानी करने की अनुमति देता है। ऐप छह भाषाओं – अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम में उपलब्ध है – जिससे यूजर्स के लिए पूरे भारत में संचालन करना आसान हो जाता है। वाहन ट्रैकिंग, रूट प्लानिंग, व्यय प्रबंधन, जियो-फेंसिंग और स्वास्थ्य निगरानी सहित 50 से अधिक सुविधाओं के साथ आईमैक्स फ्लीट मैनेजमेंट में सुधार की सुविधा देता है।
बोलेरो मैक्स पिक-अप रेंज में ढेर सारी विशेषताएं शामिल हैं जो बेहतर आराम और कार्यक्षमता सुनिश्चित करती हैं। सीएमवीआर सर्टिफाइड डी+2 सीटिंग और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीटें लंबी यात्रा के लिए बेहतर आराम सुनिश्चित करती हैं। केबिन के एक्सटीरियर और इंटीरियर को भी पूरी तरह से नया रूप दिया गया है, जिससे यह शहर और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त है। केबिन में आसानी से प्रवेश करने और निकलने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे एक आरामदायक अनुभव मिलता है।
बेहतर सुरक्षा के लिए ऑन-रोड विजिबिलिटी, स्थिरता और हैंडलिंग में सुधार के लिए टर्न सेफ लाइट और चौड़े व्हील ट्रैक जोड़े गए हैं। सिंगल-पीस बीएसओ (बॉडी साइड आउटर) ताकत और सख्ती देता है। स्ट्रेस-पीन सस्पेंशन और छोटे रियर ओवरहैंग्स द्वारा उच्च लोडिंग क्षमता, वाहन के स्थायित्व को बेहतर बनाने के लिए एचएसएलए (हाई स्ट्रेंथ लो अलॉय) का उपयोग किया गया है। इन सभी विशेषताओं के साथ, बोलेरो मैक्स पिक-अप रेंज अधिक पेलोड क्षमता और कार्गो उपयोग प्रदान करती है, जो इसे एक भरोसेमंद और कुशल पिक-अप वाहन की तलाश करने वालों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प बनाती है।
ऑल-न्यू बोलेरो मैक्स पिक-अप रेंज की श्रेणी की कुछ विशेषताए:
• बेहतर प्रमाणित माइलेज और प्रदर्शन के लिए बिलकुल नया एम2डीआई इंजन
• सीएमवीआर प्रमाणित डी$2 सीटिंग
• आराम के लिए हाइट-एडजेस्टेबल चालक सीटें
• ओईएम फिटेड कनेक्टेड व्हीकल सॉल्यूशंस – फ्लीट मैनेजमेंट के लिए आईमैक्स कनेक्टेड सॉल्यूशन
• बेहतर भार क्षमता के लिए 3050 मिमी तक कार्गो बेड के साथ उच्च पेलोड क्षमता 2 टन
• बिलकुल नए केबिन एक्सटीरियर और इंटीरियर
• सड़क पर बेहतर दृश्यता के लिए सेफ लाइट टर्न
• 20,000 किमी पर सर्विस
• वाइडर व्हील ट्रैक
• अधिक कार्गो के लिए वाइडर कार्गो
मुख्य वैरिएंट की विशेषताएं:
बोलेरो मैक्स पिक-अप एचडी 2.0 लीटर
• ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों जैसे ऊबड़-खाबड़ इलाकों पर सरपट दौड़ने के लिए तैयार
• 3050 मिमी की सेगमेंट-इन-सेगमेंट कार्गो बेड लंबाई और 2 टन का पेलोड इसे अपनी लोडिंग क्षमता के कारण सेगमेंट लीडर बनाता है
• नया 2-टन का ऑफर शुरुआती स्तर के एलसीवी सेगमेंट की जरूरतों को पूरा करता है
• मजबूत चेसिस और मजबूत बॉडी
• सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ 7आर16 टायर स्थिरता सुनिश्चित करते है और लोडिंग के दौरान टूट-फूट से बचाव करते हैं।
• निर्माण, कृषि और मत्स्य पालन जैसे मांग वाले काम के लिए उपयुक्त, जो इसे भारी-भरकम डिलीवरी के लिए आदर्श गाड़ी बनाता है।
बोलेरो मैक्स पिक-अप एचडी 1.7एल, 1.7 और 1.3 बिग बोलेरो पिक-अप का अपडेटेड वर्जन है।
• फलों और सब्जियों, और अन्य वजनी सामान के परिवहन जैसे शहरी इस्तेमाल के लिए तैयार डिजाइन
• 1.7 और 1.3 टन का प्रभावशाली पेलोड विकल्प और 3050 मिमी और 2765 मिमी का कार्गो लंबाई विकल्प।
बोलेरो मैक्स पिक-अप सिटी 1.5 और 1.4
• शहर के भीतर उपयोग के लिए तैयार और फ्लीट मालिकों और वाणिज्यिक वाहन खरीदारों के लिए आदर्श है, जिन्हें छोटे, अधिक ईंधन कुशल पिकअप ट्रक की आवश्यकता होती है।
• 1.5 और 1.4 टन के प्रभावशाली पेलोड विकल्प, 2640 मिमी की कार्गो लंबाई और 17.2 किमी/लीटर की ईंधन दक्षता के साथ, यह वाहन भीड़भाड़ वाले शहरों में सामान पहुंचाने के लिए एकदम सही है।
• 200एनएम का टार्क और बड़ा टायर किसी भी भार को आसानी से ले जाना आसान बनाता है।
बोलेरो मैक्स पिक-अप सिटी 1.3
• शहर के भीतर उपयोग के लिए डिजाइन की गई है और उन फ्लीट मालिकों और वाणिज्यिक वाहन खरीदारों के लिए आदर्श है, जिन्हें छोटे, अधिक ईंधन कुशल पिकअप ट्रक की आवश्यकता होती है।
• 1.3 टन के प्रभावशाली पेलोड, 2500 मिमी की कार्गो लंबाई और 17.2 किमी/लीटर की ईंधन दक्षता के साथ, यह वाहन भीड़भाड़ वाले शहरों में सामान पहुंचाने के लिए एकदम सही है।
• 200एमएन का टार्क और बड़ा टायर किसी भी भार को आसानी से ले जाना आसान बनाता है।
बोलेरो मैक्स पिक-अप सिटी सीएनजी
• पर्यावरण के अनुकूल ईंधन-कुशल विकल्प की तलाश कर रहे व्यवसायों के लिए उपयुक्त
• 1.2 टन की पेलोड क्षमता और 2500 मिमी की कार्गो लंबाई इसे छोटे व्यवसाय की डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स के लिए आदर्श बनाती है।

संजय लीला भंसाली ने 1,60,000 स्क़वायर फीट में बनाया अपनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ का विशाल सेट

0

चाहें हम दिल दें चुके सनम हो, या देवदास हो या फिर कुछ वक्त पहले आई पद्मावत और गंगूबाई काठियावाड़ी ही क्यो न हों, संजय लीला भंसाली एक ऐसे फिल्म मेकर हैं जो अपने ग्रैंड मूवी सेट्स और उसकी बारीकियों के लिए जाने जाते हैं जो दर्शकों को एक पूरी तरह से अलग दुनिया से रूबरू कराता हैं।
ऐसे में ओटीटी को भी अगले स्तर पर ले जाते हुए संजय लीला भंसाली अब ‘हीरा मंडी’ के साथ सामने आ रहे हैं, जो आजादी के पहले के भारत में तवायफों के जीवन में प्रेम और धोखे की कहानियां दर्शाता है, वो भी बिल्कुल उनके सिग्नेचर स्टाइल में, जो आपको एक ऐसी दुनिया में ले जाएगा जहां रानियां प्रॉस्टिट्यूट हुआ करती थीं। वहीं दर्शक भी अब उस विशिष्ट लुक की उम्मीद करने लगे हैं – जिसमें भरपूर बारीकियां भी हो और इंडियन टेक्सटाइल, आर्टवर्क, कलर और बनावट का ज्यादा इस्तेमाल भी हो- बिना सेटिंग या कहानी जानें।
दिलचस्प बात यह है कि यह देखते हुए कि ‘हीरा मंडी’ ग्लोबल दुनिया में देश की सबसे बड़ी ओटीटी पेशकश है, इसमें दांव और भी ऊंचे हैं और इसके लिए फिल्म मेकर का नजरिया और भी महत्वाकांक्षी है। जबकि इससे जुड़ी डिटेल्स अब तक सामने नही आई है, इसमें कोई हैरानी की बात भी नहीं है क्योंकि संजय लीला भंसाली ने हमेशा गुपचुप तरीके से और लगन के साथ काम करना चुना है, जब तक कि वह खुद इसे दुनिया के सामने पेश करने के लिए तैयार नहीं हो जाते। वहीं एक सोर्स से मिली जानकारी के मुताबिक इस सीरीज के लिए लगभग 1,60,000 स्क्वायर फुट का एक विशाल सेट बनाया गया है। निर्देशक व्यक्तिगत रूप से इसकी हर छोटी से छोटी चीज पर गौर कर रहे हैं। अभिनेता के लुक से लेकर, सेट की बारीकियां और आर्ट डिजाइन तक सब कुछ वो देख रहे हैं। यहां तक कि हर सीन के साथ लाइटिंग पर भी वो पैनी नजर रखते हैं जो एक अलग विजुअल विगनेट को कैप्चर करती है।
‘हीरा मंडी’ को अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना बताते हुए, संजय लीला भंसाली अपनी आइकोनिक फिल्मों की तुलना में सीरीज में दोगुना जुनून और पैमाना लाते हैं।

आग से फूस के दो घर जले, एक गाय की मौत

0

आग से फूस के दो घर जले, एक गाय की मौत

सिद्धार्थनगर, पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम धनगढि़या में सोमवार की रात अज्ञात कारणों लगी आग में दो फूस के घर जलकर राख हो गए। घटना में दोनों घरों में रखे अनाज, बाइक, सारा सामान के साथ भीतर बंधी एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई और दो बकरियां भी गंभीर रूप से झुलस गई। गांव के रामभरोसे व किशुन फूस का मकान बना कर जीवन यापन करते थे। रात के समय आग लगी तो लोग घर से भागने लगे, इतना भी समय नहीं मिला कि वह अपने मवेशियों व सामान को सुरक्षित कर सकें। मौके पर आए लेखपाल दिनेश पासवान ने कहा कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजी गई है। पीड़ितों से मिलने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पांडेय, लवकुश चौहान, प्रधान पंकज आदि ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।