Home Blog Page 273

कुशीनगर में पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

0

कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में लतवाचट्टी स्थित नहर के पास बुधवार सुबह पशु तस्करों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से दो तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने दो घायलों सहित तीन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मौके से चार गोवंशीय पशु, एक पिकअप और 2 तमंचा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि गोवंशीय पशुओं को वध के लिए पिकअप से बिहार प्रांत ले जा रहे थे। इस मुठभेड़ में कई थानों की पुलिस शामिल रही।

पुलिस की गोली से घायल  पशु तस्कर तरयासुजान थाना के क्षेत्र के ही निवासी हैं। एक तस्कर तमकुहीराज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। घायल तस्करों को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

MP के बाद अब UP में भी ‘द केरल स्टोरी’ टैक्स फ्री, कैबिनेट के साथ फिल्म देखेंगे CM योगी आदित्यनाथ

0

मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी फिल्म ‘द केरल स्टोरी (The Kerala Story)’ को टैक्स फ्री कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस फिल्म को अपनी कैबिनेट के साथ देखेंगे भी। उत्तर प्रदेश सरकार ने यह फैसला ऐसे वक्त में लिया है, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में फिल्म पर रोक लगा दी है। इसको अदालत में चुनौती देने की बात फिल्म के निर्माता विपुल अृमतलाल शाह ने कही है।

उत्तर प्रदेश में फिल्म टैक्स फ्री करने की जानकारी CM योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दी है। मंत्रिमंडल के साथ 12 मई 2023 को लखनऊ में वे फिल्म देखेंगे। वहीं UP के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने इसे फिल्म को बैन करने के लिए बंगाल की ममता सरकार की आलोचना की है।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री करने पर ख़ुशी जताई है। उन्होंने कहा, “प्रदेश के लोग इसे देखें और समझें कि हिंदुस्तान के दूसरे भूभाग में किस ढंग से हमारी बहनों के साथ अत्याचार और दुर्व्यवहार हो रहा है। सतर्कता बरतते हुए अपने परिवार को और बच्चों को सँभाले। केरल स्टोरी बनाने वालों को बहुत-बहुत बधाई।”

पाठक ने पश्चिम बंगाल में द केरल फाइल्स पर लगे बैन को तुष्टिकरण बताया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता कभी इसे स्वीकार नहीं करेगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश से पहले मध्य प्रदेश में द केरल स्टोरी को टैक्स फ्री किया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि यह फिल्म आतंकवाद और उसकी साजिशों का भंडाफोड़ करती है।

पाकिस्तान में भयंकर तबाही – अल्लाह-हू-अकबर और नारा-ए-तकबीर के कब्जे में पाकिस्तान

0

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से पाकिस्तान हिंसा की आग में जल रहा है। गिरफ्तारी के बाद इमरान की पार्टी PTI ने बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया। अब लाहौर से लेकर रावलपिंडी और क्वेटा में हो रही हिंसक घटनाओं के वीडियो सामने आ रहे हैं। इमरान समर्थकों ने आर्मी हेडक्वार्टर में भी हमला किया है।

सामने आए वीडियो में लोगों को आर्मी हेडक्वार्टर में पत्थरबाजी और फिर लाठी डंडों से हमला करते देखा जा सकता है। इस दौरान लोगों को ‘नारा-ए-तकबीर, अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे लगाते सुना जा सकता है।


लाहौर में स्थित कोर कमांडर हाउस पर भी तोड़-फोड़ और आगजनी की गई। कोर कमांडर हाउस पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लोगों को “कहा था इमरान को न छेड़ना” और “इमरान खान को छोड़ो” कहते हुए सुना जा सकता है।

एक अन्य वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इमरान समर्थकों की भीड़ ने कोर कमांडरों की कैंटीन में लूटपाट की है।

यही नहीं, इमरान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ के लोगों ने पाकिस्तान के सरकारी रेडियो की इमारत में भी आग लगा दी है। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

इसी तरह खैबर पख्तूनख्वा के विधानसभा भवन में भी तोड़फोड़ और पथराव हुआ है।एक अन्य वीडियो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के ऑफिस का बताया जा रहा है। यहाँ भी सैकड़ों की संख्या में आए इमरान समर्थक पत्थरबाजी करते देखे गए।


एक फ़ोटो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इमरान समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

वहीं, PTI ने भी वीडियो शेयर किया है। इसमें पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे प्रदर्शनों को दिखाया गया है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ द्वारा अब तक के शेयर किए वीडियो के अनुसार पाकिस्तान के 27 शहरों में आगजनी और लूटमार मची हुई है।

गौमांस कनेक्शन वाले मंत्री और CM के दामाद ने नहीं सुनी मछुआरे की बात… मर गए 22 लोग केरल में

0

ऑपइंडिया -की रिपोर्ट के अनुसार , केरल के मलप्पुरम जिले के तानूर में नाव डूबने से 22 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे को लेकर नाव चलाने वाले व्यक्ति ने खुलासा किया है कि उसने केरल के मत्स्य पालन मंत्री वी अब्दुर रहमान और पर्यटन मंत्री पीए मोहम्मद रियाज को नाव की स्थिति और उसके रजिस्ट्रेशन के बारे में बताया था। लेकिन दोनों ने ही उसकी बातों को अनसुना कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तानूर के मछुआरे और नाव संचालक मामुजिन पुरैक्कल मुहाजिद ने कहा है कि 23 अप्रैल को पुल का उद्घाटन करने के लिए मंत्री पीए मुहम्मद रियाज और वी अब्दुरहीमन आए थे। तब उसने अटलांटिक नाव के रजिस्ट्रेशन को लेकर शिकायत की थी। इस पर वी अब्दुर रहमान ने उसे डाँट दिया था। वहीं, पीए मोहम्मद रियाजने उसकी शिकायत की ओर ध्यान नहीं दिया था।

मछुआरे ने कहा है:“मैंने उन्हें बताया था कि नाव का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। इस पर मंत्री वी अब्दुर रहमान ने पूछा कि क्या तुम तय करते हो कि रजिस्ट्रेशन है या नहीं? वहीं, मंत्री रियाज ने लिखित शिकायत करने के लिए कहा था। हालाँकि इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई।”

CM पिनाराई के दामाद हैं मंत्री मोहम्मद रियाज

गौरतलब है कि केरल के लोक निर्माण एवं मत्स्य पालन मंत्री पीए मोहम्मद रियाज सीएम पिनाराई विजयन के दामाद हैं। मोहम्मद रियाज डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) से जुड़े हुए थे और उनका विवादास्पद इतिहास रहा है। रियाज पर केरल में हिंसक घटनाओं की साजिश रचने का भी आरोप है।

दरअसल, मार्च 2021 में एयर इंडिया द्वारा फ्लाइट के किराए में बढ़ोतरी को लेकर DYFI द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान कोझिकोड के एयर इंडिया ऑफिस के पास हिंसक झड़पें हुईं थीं। इस मामले में रियाज समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। रियाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भी भेजा गया था। हालाँकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

केरल के लोक निर्माण एवं मत्स्य पालन मंत्री पीए मोहम्मद रियाज की एक और पहचान है – गौमांस से जुड़ी हुई। ये वही शख्स हैं, जिन्होंने सरेआम खुली सड़क पर ‘गौमांस पकाओ’ जैसा आयोजन करवाया था।

नैतिक जिम्मेदारी ले इस्तीफा दें रियाज: बीजेपी

तानूर में नाव पलटने से हुए हादसे को गंभीर चूक बताते हुए भाजपा ने मत्स्य पालन मंत्री पीए मोहम्मद रियाज से इस्तीफा माँगा है। केरल भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा:

“रियाज को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। यदि सही तरीके से कार्रवाई की गई होती तो यह हादसा टाला जा सकता था। केरल में केवल बयानबाजी और विज्ञापन ही होते हैं। राज्य में कितनी नाव हैं, इसका कोई आधिकारिक आँकड़ा नहीं है। इस हादसे की सही तरीके से जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।”

लापरवाही में चली गई 22 लोगों की जान

बता दें कि मलप्पुरम जिले के तानुर इलाके में थूवलथीरम समुद्र तट के निकट रविवार (7 मई 2023) की शाम एक नाव (हाउसबोट) पलट गई थी। इसमें सवार महिलाओं और बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद केरल सीएम ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख वहीं पीएम मोदी ने 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया था।

 

‘धुआँ धुआँ’ म्यूजिक वीडियो की सक्सेस पार्टी में जमकर झूमे प्रणव वत्स और त्रिधा चौधरी

0

मुम्बई। हाल ही में ‘धुआँ धुआँ’ वीडियो सॉन्ग के सक्सेस पार्टी में इस गाने से जुड़े सभी कलाकार व तकनीशियनों ने जमकर मज़े करते हुए ठुमके लगाये और एक दूसरे को बधाई दिया। इस ‘धुआँ धुआँ’ गाने में नज़र आई बॉबी देओल की ‘आश्रम’ वेब सीरीज फेम बबिता अभिनेत्री त्रिधा चौधरी ने अपने स्टनिंग लुक से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। तो वहीं गीतकार व अभिनेता प्रणव वत्स भी प्रसन्नचित मुद्रा में दिखाई दिए।
त्रिधा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि गाने की सफलता से हम सभी को बहुत ख़ुशी है, इसे केवल क्लब सॉन्ग के तौर पर ना देखा जाए। बल्कि इसे कहीं भी एंजॉय किया जा सकता है। आप ड्राइव करते हुए, मॉर्निंग वॉक करते हुए भी इस गाने को गुनगुना सकते हैं। त्रिधा ने यह भी बताया कि प्रणव के साथ बहुत पहले से वह गाने में काम करना चाहती थी लेकिन संयोग अब बना। त्रिधा से इस गाने के डांसिंग स्टेप के बारे में पूछने पर बताया कि वो बेसिकली क्लासिकल डांसर हैं यदि प्रैक्टिस का और समय मिला होता तो इससे भी बेहतर प्रदर्शन निकलकर सामने आ सकता था। फिर भी जितना मौका मिला उतने में भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलना इस यूनिट के मनोबल को बढ़ाने का काम करेगा। गीतकार प्रणव वत्स पहली बार इस वीडियो अल्बम में अभिनय करते नज़र आये हैं।


‘धुआँ धुआँ’ गीत रिलीज होने के कुछ ही दिनों में दो मिलियन व्यूज़ पार कर दिया है। इस सॉन्ग के निर्माता विनोद पालीवाल, अनवर शेख व वृन्दा भंडारी हैं। इस गाने को प्रसिद्ध गायक नकाश अज़ीज़ ने अपनी आवाज़ दिया है वहीं इस धुआँ धुआँ को संगीत से विवियन रिचर्ड ने सजाया है। इस गाने को देव थापे व ऋषि कुमार ने कोरियोग्राफ़ किया है। धुआँ धुआँ के डीओपी अंकित मिश्रा और रवि पालीवाल हैं। जबकि वीडियो को मनोज मगर द्वारा संपादित किया गया है। इस गाने के क्रिएटिव प्रोड्यूसर श्रुति शुक्ला, कास्टिंग डायरेक्टर निखिल चौधरी, प्रोजेक्ट डिजाइनर संतोष कुमार सोनू हैं। गाने को कनिशा फिल्म्स क्रिएशन और वी बी इवेंट्स एंड प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। धुआँ धुआँ गीत के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।

CCTV में कैद हुई गो-तस्करों की करतूत, सड़क किनारे खड़ी गाय को ऑल्टो कार में जबरन लादकर ले गए

0
नागपुर (महाराष्ट्र): गौ तस्करी करने वाली गैंग को पकड़ने में नागपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नागपुर के पांचपावली थाने के अंतर्गत पुलिस ने ऑल्टो कार से गाय की चोरी करने वाले तस्करों को हिरासत में लिया है। गोवंश की चोरी को लेकर पांचपावली थाने के अंतर्गत पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी देखा तो यह बात उजागर हुई कि गौ तस्कर ऑल्टो कार से आए थे और एक छोटी सी कार में गाय को लेकर रफूचक्कर हो गए। इस सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि दो व्यक्ति ऑल्टो कार से नीचे उतरते हैं। गाय को पीछे वाली सीट पर जबरदस्ती अंदर घुसाते हैं और इसके बाद कार का दरवाजा बंद करके निकल जाते हैं।
पुलिस को जब इसकी खबर मिली तो सड़कों पर लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली जिसके बाद ऑल्टो कार जिस जिस रूट से गई थी, वहां का रूट पुलिस ने ट्रेस कर लिया और आरोपी तक पहुंच गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कार भी बरामद कर ली है।

Cow Economy -लखनऊ की गौशालाओं से बाजार तक पहुंचा गौमूत्र से बना गौ अर्क

0
लखनऊ:(Lucknow) लखनऊ की प्रसिद्ध गोपेश्वर गौशाला और लक्ष्मण गौशाला में गौमूत्र से गौ अर्क बनाया जा रहा है। जिसमें गोपेश्वर गौशाला (Gopeshwar Gaushala) में बने गौ अर्क बेहद पसंद की जा रही है। गौशालाओं में बना गौ-अर्क 450 मिली लीटर के शीशी में 60 रूपये की दर से अब बाजार तक पहुंच चुका है।
राजधानी लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के निकट लक्ष्मण गौशाला स्थित है। यहां पर गोबर व गौमूत्र से विभिन्न प्रकार की सामग्री बनाने के प्रशिक्षण भी दिए जाते हैं। दूध से बनने वाली खाद्य सामग्री भी यहां बनायी जाती है, जिसमें दूध से बनने वाले पेड़ा यहां का बेहद मशहूर है। लक्ष्मण गौशाला की तरह ही मलिहाबाद क्षेत्र में स्थित गोपेश्वर गौशाला में भी गोबर और गौमूत्र आधारित वस्तुओं के निर्माण किया जाता है। जिसमें गाय के गौमूत्र से बनने वाले गौ अर्क के निर्माण कार्य में तेजी आयी है।
गोपेश्वर गौशाला में बनने वाले गौ अर्क को बेहद पसंद किया जा रहा है। लक्ष्मण गौशाला के सामने गौ उत्पाद की दुकान पर गोपेश्वर गौशाला में बने गौ अर्क की शीशी उपलब्ध है। इस गौशाला के विक्रय केन्द्र पर कार्यरत शुभकरण ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि माह में औसतन 50 से 60 शीशी गौ—अर्क की बिक जाती है। गौ अर्क से कैंसर जैसे रोग को भी रोका जा सकता है।
उन्होंने बताया कि पेट से संबंधित तमाम बीमारियों को ठीक करने में गौ अर्क बेहद कारगर है। गौ अर्क के उपयोग करके हम मधुमेह और रक्तचाप जैसी बीमारियों से भी मुक्ति पा सकते हैं। देशी गाय के गौमूत्र से बनने वाले गौ अर्क को अभी 450 मिली लीटर के शीशी में बाजार में उतारा गया है। आने वाले वक्त में एक लीटर की शीशी में भी इसे लाने की योजना है।
गोपेश्वर गौशाला में गौ अर्क के कार्य में प्रशिक्षित गौसेवकों का एक बड़ा समूह प्रतिदिन कार्य कर रहा है। समूह के गौसेवकों के अनुसार गौ अर्क के सेवन के लिए तय मानक है। इसे एक ढक्कन से दो ढक्कन तक ही लेना चाहिए। खाली पेट गौ अर्क का सेवन अति उत्तम माना जाता है, वहीं चिकित्सकीय सलाह पर भोजन पश्चात भी लेते हैं।
लखनऊ के बाजार में विविध प्रकार के गौ अर्क उपलब्ध है। जिसमें स्थानीय गौशालाओं में बने गौ अर्क की बिक्री के लिए एक माहौल बनया गया है। जिसमें गौसेवा गतिविधि से जुड़े गौसेवकों की मदद भी ली जा रही है।

संक्षिप्त समाचार – 9 मई 2023

0

15 मई को जी-20 की बैठक की पूर्व तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
मुंबई। जी – 20 के अंतर्गत तीसरे एनर्जी ट्रांजिशन वर्किंग ग्रुप की बैठक सभी संबंधित विभागों के समन्वय से आयोजित की जानी चाहिए। यह निर्देश मुख्य सचिव मनोज सौनिक ने दिया। ज्ञात हो कि तीसरी एनर्जी ट्रांजिशन वर्किंग ग्रुप की बैठक मुंबई में 15 से 17 मई 2023 तक आयोजित की गई है। मुख्य सचिव मनोज सौनिक ने इन बैठकों के लिए बनाई गई योजना की समीक्षा के लिए बैठक की। केंद्रीय ऊर्जा सचिव आलोक कुमार ने नई दिल्ली से टेलीविजन के माध्यम से बैठक में भाग लिया। मंत्रालय में हुई बैठक में पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर, ऊर्जा विभाग की प्रधान सचिव आभा शुक्ला, मुंबई मनपा के अतिरिक्त आयुक्त वेलारासू, विद्यालय शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव रणजीत सिंह देओल, स्वास्थय सेवा आयुक्त धीरज कुमार, उद्योग विकास आयुक्त माणिक गुरसल, सूचना संचालक हेमराज बागूल, सांस्कृतिक कार्य संचालक बिभीषण चवरे आदि उपस्थित रहे। मुख्य सचिव मनोज सौनिक ने कहा िक बैठक में आने वाले प्रतिनिधियों को आवश्यक सेवा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए संबंधित विभाग समन्वय अधिकारी नियुक्त करें। उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण दें। केंद्रीय ऊर्जा सचिव आलोक कुमार ने राज्य सरकार की ओर से अपेक्षित सहयोग की जानकारी दी। मुख्य सचिव मनोज सौनिक ने सुझाव दिया कि उनके द्वारा उठाये गये मुद्दों पर संबंधित विभागों को कार्रवाई करनी चाहिए। बैठक में उद्योग विभाग के सह संचालक सुरेश लोंढे, मुंबई महापालिका उपायुक्त मनीष वलंजू व विनायक विसपुते आदि उपस्थित रहे।

————————————————————————

नवापाड़ा में रेलवे लाइन पर ओवरहेड बिजली लाइन का मेंटेनेंस व मरम्मत दो घंटे में
महावितरण के डोंबिवली मंडल का प्रदर्शन
कल्याण। मध्य रेलवे के डोंबिवली और ठाकुरली स्टेशनों के बीच महावितरण की केवल 22 केवी ओवरहेड रेलवे क्रॉसिंग लाइन का रखरखाव और मरम्मत का कार्य दो घंटे के भीतर पूरा कर लिया गया। महावितरण के डोंबिवली मंडल ने रेलवे के मेगा ब्लॉक का समुचित उपयोग कर जीर्ण-शीर्ण चैनल को मजबूत किया। मध्य रेलवे के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कसारा और कर्जत मार्ग पर नवापाड़ा तक सभी ओवरहेड बिजली लाइनों को भूमिगत कर दिया है। हालांकि इस मार्ग पर डोंबिवली और ठाकुरली के बीच नवापाड़ा रेलवे क्रॉसिंग अभी भी भूमिगत नहीं है। इस चैनल को भूमिगत करने के लिए भुगतान एवं स्वीकृति के बावजूद अक्टूबर 2014 से रेल प्रशासन के पास कार्य लम्बित है। महावितरण का डोंबिवली विभाग इस कार्य के लिए नियमित रूप से फॉलोअप कर रहा है। इस बीच इस जर्जर बिजली लाइन के कारण संभावित खतरों से बचने के लिए डोंबिवली डिवीजन ने रेलवे के मेगा ब्लॉकों का उपयोग करते हुए रेलवे के रखरखाव और मरम्मत का काम किया। रेल प्रशासन के सहयोग से सात मई की सुबह एक से पांच बजे के बीच इस जर्जर हो चुके चैनल की मरम्मत, रि-जंपरिंग, कनेक्टिंग वायर, गार्डिंग आदि का काम दो घंटे में पूरा कर लिया गया। इा कार्य को कार्यकारी अभियंता धनराज बिक्कड, अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता पराग उके के मार्गदर्शन में अभियंता संजय सोनवणे, तुषार सातकर, चेतन तेलघरे, तकनीकी कर्मचारी नामदेव भल्ला, अमित पाटिल, अशोक कानडजे, सतीश जागले, भारत गांगुर्डे, सुनील धिंदले और दीप्ति इलेक्ट्रिकल व निशि इलेक्ट्रिकल ठेकेदारों के कर्मचारियों ने किया है।

———————————————————————-

वाशी में बस अड्डे, स्वीमिंग पूल और इंटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के कार्य में तेजी लाने के निर्देश
वाशी। वाशी में कोरोना काल में विलंबित हुए बस अड्डे, स्वीमिंग पूल और इंटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के कार्य में तेजी लाने के निर्देश नमुंमपा आयुक्त राजेश नार्वेकर ने दिये हैं। वाशी सेक्टर 12 में भूखंड क्रं. 196 व 196 ए नवी मुंबई महानगरपािलका की ओर से बन रहे एनएमएमटी बस अड्डे, कमर्शियल कांप्लेक्स, इंटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स व ओलम्पिक साइज स्वीमिंग पूल के निर्माण का निरीक्षण करते हुए मनपा आयुक्त ने इंजीनियरिंग विभाग को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर शहर अभियंता संजय देसाई, कार्यकारी अभियंता अरविंद शिंदे, अजय संख्ये व सुनिल लाड, अन्य इंजीनियर, आर्किटेक्ट और ठेकेदार मौजूद थे। ज्ञात हो िक 11652.97 निर्माण क्षेत्र के साथ 9246.13 वर्ग मीटर के भूखंड पर आठ मंजिला बहुउद्देशीय भवन का निर्माण किया जा रहा है। और भूतल पर आठ बस स्टॉप वाला बस स्टेशन, दो बस रूट, चार बसों के लिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, 18 चौपहिया पार्किंग स्थल, साथ ही दो एनएमएमटी कंट्रोल रूम, फुट कोर्ट और नागरिकों के लिए फुट कोर्ट और स्वच्छता गृह उपलब्ध होगा। इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर 11 शोरूम होंगे और पार्किंग भी होगी।
द्वितीय तल पर पार्किंग के साथ फिल्ट्रेशन प्लांट एवं बैलेंसिंग टैंक की व्यवस्था होगी। तीसरी मंजिल नागरिकों के विभिन्न खेलों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी और इसमें स्क्वैश कोर्ट, योग कक्ष, स्पोर्ट्स हॉल जैसी सुविधाएं होंगी। इसी तल पर पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

————————————————————

मानसून पूर्व नाले की सफाई समीक्षा को मनपा आयुक्त का निरीक्षण
भायंदर। नौ मई 2023 को मीरा भायंदर महानगरपालिका आयुक्त तथा प्रशासक्र दिलीप ढोले ने मानसून पूर्व नाला सफाई की समीक्षा करने के लिए महाजनवाड़ी नाला, मीरा गांव में बापा सीताराम में नाला, महाविष्णु मंदिर तालाब व नाला, पेणकरपाडा का खोडियार नगर नाला, सुंदर नगर व रेलवे के समानांतर नाले का सीधा निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरे के दौरान अतिरिक्त आयुक्त संभाजी पानपट्टे, शहर अभियंता दीपक खांबित, कार्यकारी अभियंता नितीन मुकणे, सहायक आयुक्त सचिन बच्छाव, उपअभियंता, कनिष्ठ अभियंता और स्वच्छता निरीक्षक उपस्थित रहे। सबसे पहले शहर में जहां नालों का निर्माण किया गया है। उस पर हुए अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश मनपा आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि नालों व सीवरेज की सफाई के बाद किनारों पर जमा गाद को थोड़ा सुखाकर तुरंत उठाया जाए। उन्होंने निर्माण विभाग को सड़क/नाली निर्माण के साथ लगे मलबे को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

———————————————————-

स्पेशल ट्रेन सं. 06587 / 06588 यशवंतपुर – मुर्देश्वर – यशवंतपुर समर स्पेशल
मुंबई। दक्षिण पश्चिम रेलवे के समन्वय से ट्रेन संख्या 06587/06588 यशवंतपुर-मुर्देश्वर-यशवंतपुर समर स्पेशल को चलाने का निर्णय लिया गया है।
ट्रेन सं. 06587/06588 यशवंतपुर-मुर्देश्वर-यशवंतपुर समर स्पेशल:
ट्रेन क्रमांक 06587 यशवंतपुर-मुर्देश्वर समर स्पेशल यशवंतपुर से दिनांक 09/05/2023, मंगलवार को 23:55 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन अगले दिन 12:55 बजे मुर्देश्वर पहुंचेगी।
ट्रेन सं. 06588 मुर्देश्वर-यशवंतपुर समर स्पेशल दिनांक 10/05/2023, बुधवार को मुर्देश्वर से 13:30 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन अगले दिन 04:00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
ठहराव – ट्रेन चिकबनवर, नेलामगरलर, कुनकगल, शरवनाबेलागोला, चन्नारायापटना, हस्सन, सुब्रहमानिया रोड, कबकपुट‌टर, बांटवाला, सुरथकल, मुलकी, उडिपी, बरकुर, कुंडापुरा,मूकांबिका रोड, बायंदूर और भटकल स्टेशन में ठहरेगी।
उपरोक्त ट्रेनों के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें। यह जानकारी कोंकण रेलवे कार्पोरेशन लिमिटेड के उप महाप्रबंधक / जनसंपर्क गिरीश र करंदीकर ने दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित गोशाला में गोवंशों को गुड़ खिलाकर सेवा की

0

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को बढ़ावा देने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों ‘भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर अवार्ड’ से सम्मानित हुए डॉ. बिपिन सुले

0
मुम्बई। पिछले दिनों बुद्ध पूर्णिमा तथा भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती अवसर पर मुम्बई के षणमुखानंद ऑडिटोरियम में 13वें ‘भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर अवार्ड्स 2023’ का भव्य आयोजन किया गया। जहाँ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, अभिनेता प्रेम चोपड़ा, गायक उदित नारायण, अभिनेता राजपाल यादव की विशेष उपस्थिति रही। इस समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुए पुणे के विश्वकर्मा विश्वविद्यालय और इंस्टिट्यूट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ बिपिन सुले को मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने हाथों से अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
डॉ बिपिन सुले को यह सम्मान उनके द्वारा किये जा रहे शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया है।
ज्ञात हो की डॉ बिपिन सुले एक प्रबंधन और शिक्षा रणनीतिकार हैं। पिछले 28 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में वह कार्यरत है । डॉ सुले वर्तमान में विश्वकर्मा समूह – संस्थानों और विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में काम कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों की यात्रा वास्तव में युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
डॉ बिपिन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कुल अब तक 40 से अधिक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। डॉ सुले को प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से मानद डॉक्टरेट और मानद डी लिट भी मिला है।
भारत में हर वर्ग को शिक्षित किया जाये यैसी शिक्षा प्रणाली में नवीन दृष्टिकोण लाने में डॉ सुले ने अपनी अहम् भूमिका निभाई है।
भारत में नवीनतम राष्ट्रीय शिक्षा नीति, भारत की नवीनतम राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए , सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करने में माननीय प्रधान मंत्री और भारत में उच्च शिक्षा के वैश्वीकरण , अंतर्राष्ट्रीयकरण को बढ़ावा देने के लिए डॉ सुले ने काफी काम किया है ।